हमीरपुरः साथी को डंडे से पीटकर मार डाला, आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार भेजा जेल
Hamirpur, Uttar Pradesh:यूपी के हमीरपुर जिले में बीते दिन हुई हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस ने मोटरसाइकिल और मृतक का मोबाइल बरामद किया है। पकड़े गए अभियुक्त की निशानदेही पर हत्या में प्रयोग किया गया डंडा बरामद कर जेल भेज दिया है। आरोपी विवाद में अपने ही साथी को डंडे से पीट पीट कर मौक के घाट उतार दिया था और उसके शव को झाड़ियों में फेकने के बाद मोटरसाइकिल और मृतक का मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया था।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
'यूपी में वो दिन देखे जब अतीक का कुत्ता मुलायम से हाथ मिलाता था', सरधना से पूर्व विधायक संगीत सोम का बड़ा बयान
Meerut, Uttar Pradesh:पारस गोयल/ मेरठ: सरधना विधानसभा सीट से भाजपा विधायक रहे संगीत सोम एक बार फिर अपने बेबाक बयान को लेकर चर्चा में हैं। दीपावली मिलन कार्यक्रम में उन्होंने समाजवादी पार्टी की सरकारों पर जमकर निशाना साधा। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह माफिया राज को लेकर पुरानी सरकारों को घेर रहे हैं। मंच पर पीछे बैनर लगा था जिसमें "समस्त क्षेत्रवासियों को दीपावली, गोवर्धन, भैयादूज, गंगा स्नान की हार्दिक शुभकामनाएं - प्रो. सोमेंद्र तोमर" लिखा था, और मंच से विधायक संगीत सोम संबोधित कर रहे थे।
