210507
हमीरपुरः किसान यूनियन ने 7 सूत्रीय मांगों को लेकर SDM को सौंपा ज्ञापन
Maudaha, Uttar Pradesh:हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बे में आज दर्जनों किसानों और अधिवक्ताओं ने सात सूत्री मांगों को लेकर उप जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में बताया गया है कि किसानों के खेतों के पलेवा को लेकर 20 घंटे विद्युत आपूर्ति निरंतर कराई जाए और गौशालाओं पर पर्याप्त भूसा और पशु आहार सहित ठंड से बचाव को लेकर इंतजाम किए जाएं। इस तरह से कई महत्वपूर्ण मुद्दों की मांग की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हेमांबद में आवारा पशुओं के कथित बंधक बनाकर रखने पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की
Bemetara, Chhattisgarh:दाढ़ी तहसील के ग्राम हेमांबद में आवारा एवं घुमंतू पशुओं को कथित रूप से बंधक बनाकर रखने के मामले में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच में शिकायत प्रथमदृष्टया सही पाए जाने पर पुलिस ने दिलीप राय (55) और उसके पुत्र संजय राय (35) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। वही मौके से मिले 126 पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद उन्हें जिले की अलग-अलग गौशालाओं में सुरक्षित भेज दिया गया है। वहीं, गांव की सरहद में मिले कुछ मृत पशुओं की मौत के कारणों की जांच के लिए तीन पशु चिकित्सकों की टीम गठित की गई है। बेमेतरा कलेक्टर ने जी मीडिया को बताया कि प्रशासन ने आरोपी के कब्जे वाली शासकीय भूमि से अतिक्रमण भी हटा दिया है..मामले में लापरवाही बरतने पर ग्राम पंचायत हेमांबद के सचिव प्रकाश कोशले को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है.पशुओं के लिए उपयोग किए गए जप्त ट्रैक्टर के राजसात की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है...0
0
Report
रायपुर में हॉकी लीग 'बघवा' से छत्तीसगढ़ बनेगा खेलों का हब – अरुण साव
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर छत्तीसगढ़ को खेलों का हब बनाने के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। राजधानी में छत्तीसगढ़ हॉकी लीग 'बघवा' के आयोजन की नींव रखी गई, जिसका स्लोगन "चलो रे संगी हॉकी खेलबो" रखा गया है। डिप्टी सीएम अरुण साव ने इस ऐतिहासिक पहल की घोषणा की। वीओ - डेप्युटी सीएम अरुण साव ने बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रख के इस आयोजन की नींव रखी गई है, हमने ये टैगलाइन प्रदेश को ध्यान में रखकर किया गया है, हॉकी इंडिया से हम समय लेकर इसकी तिथि निर्धारण की जाएगी, उन्होंने कहा हॉकी के लिए यह एक ऐतिहासिक आयोजन रहेगा जिसे पहली बार कोई सरकार करने जा रहा है। इस लीग का उद्देश्य केवल प्रतियोगिता करना नहीं बल्कि युवा हॉकी प्रतिभा को बेहतर अवसर मिले मंच मिले इसके लिए प्रयास करना है। उन्होंने कहा पूरे उस आयोजन में छत्तीसगढ़ की संस्कृति को हम बिखेरेंगे इसके साथ ही सभी महत्वपूर्ण स्पोर्ट्स नेटवर्क चैनल और ओटीटी प्लेटफॉर्म में इसका प्रसारण किया जाएगा, और हर टीम में एक नेशनल खिलाड़ी भी होगा और अन्य राज्य से 4 खिलाड़ी सहित बाकी खिलाड़ी छत्तीसगढ़ के होंगे। बाइट - अरुण साव, डेप्युटी सीएम छत्तीसगढ़0
0
Report
हरियाणा: 100% शिकायतें निपटाईं, अगली बैठक में तत्काल कार्रवाई का निर्देश
Panchkula, Haryana:पंचकूला। हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पवार की अध्यक्षता में आज हरियाणा लोक निर्माण विश्राम गृह, सेक्टर-1 पंचकूला में जिला लोक कष्ट निवारण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला महापौर श्याम लाल बंसल, कालका विधायक सत्यनारायण शर्मा, शिवालिक विकास बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश देवी नगर, उपायुक्त पंचकूला, डीसीपी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में कुल 8 शिकायतें सामने आईं, जिन पर सुनवाई करते हुए अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। मंत्री कृष्ण लाल पवार ने कहा कि पहली बार बैठक में 100 प्रतिशत शिकायतों की सुनवाई पूरी हुई है, जिसके लिए उन्होंने अधिकारियों को बधाई दी। मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी शिकायत एक महीने से अधिक समय तक लंबित नहीं रहनी चाहिए। यदि किसी अधिकारी के स्तर पर शिकायत अनावश्यक रूप से लंबित पाई गई तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कृष्ण लाल पवार ने कहा कि अगली बैठक में जो भी व्यक्ति शिकायत लेकर आएगा, उसकी शिकायत पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने बताया कि नगर निगम से जुड़ी एक शिकायत करीब चार महीने से लंबित थी। इस पर उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा नहीं होनी चाहिए, अन्यथा संबंधित अधिकारी के खिलाफ निलंबन तक की कार्रवाई की जा सकती है। राम रहीम की पैरोल पर बोले मंत्री डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दोबारा पैरोल मिलने के सवाल पर मंत्री कृष्ण लाल पवार ने कहा कि यह मामला हाईकोर्ट से संबंधित है। उन्होंने कहा कि वे पहले जेल मंत्री भी रह चुके हैं और इस पूरी प्रक्रिया से भली-भांति परिचित हैं। पैरोल से संबंधित प्रक्रिया न्यायालय के निर्देशों और निर्धारित नियमों के तहत होती है। 27 अगस्त से शुरू होगा मानसून सत्र मंत्री कृष्ण लाल पवार ने कहा कि हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र 27 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का धन्यवाद करते हुए कहा कि मानसून सत्र पहले अक्टूबर में प्रस्तावित था, लेकिन मुख्यमंत्री ने इसे करीब एक महीने पहले बुलाने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार रोजगार और विकास सहित हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए काम कर रही है और मुख्यमंत्री प्रदेश के हित में सोच-समझकर फैसले ले रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
बारां में नगर पालिका चुनाव के लिए आचार संहिता कड़ाई से लागू करने के निर्देश
Baran, Rajasthan:पुलिस महानिरीक्षक ने ली समीक्षा बैठक, सर्किल के थानाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश, आगामी नगर पालिका चुनाव को लेकर ली गई बैठक। बारां जिले के अंता में आगामी नगर पालिका चुनाव को लेकर पुलिस महानिरीक्षक हेमेन्द्र महावर द्वारा सर्किल के थानों की समीक्षा बैठक ली गई, साथ ही नगर पालिका चुनाव को लेकर आचार संहिता की पालना को लेकर थानाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु ने बताया कि आई जी द्वारा की गई समीक्षा बैठक में आचार संहिता का पालन करने, कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने सहित कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई, साथ ही हथियार जमा कराने वाली कार्यप्रणाली की भी समीक्षा की गई। इससे पूर्व पुलिस महानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना परिसर में नव निर्मित महिला बैरक सहित थाने के भवन का निरीक्षण किया गया0
0
Report
बारमेर के चौहटन रोड पर आयकर विभाग ने ठेकेदार के कार्यालय पर छापेमारी शुरू की
Barmer, Rajasthan:बाड़मेर के चौहटन रोड पर कॉन्ट्रैक्टर के कार्यालय पहुंची इनकम टैक्स टीम कार्यालय में पहुंचे ही टीम ने दस्तावेज और जरूरी कागजात खंगालने शुरू किए कॉन्ट्रैक्टर से जुड़े वित्तीय रिकॉर्ड और दस्तावेजों की जांच किए जाने की सूचना आयकर विभाग की कार्रवाई से इलाके में मचा हड़कंप टीम की जांच में पुराने रिकॉर्ड , लेन-देन से जुड़े दस्तावेज भी जांच के दायरे में कॉन्ट्रैक्टर के ठेकों और वित्तीय लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच पूर्व में भी कॉन्ट्रैक्टर के ठिकानों पर केंद्रीय एजेंसियों की टीमें पहुंच चुकी हैं कार्रवाई पूरी होने के बाद ही सामने आएगी जांच की विस्तृत तस्वीर बाड़मेर में आयकर विभाग की कार्रवाई पर अब सभी की नजर, जांच जारी0
0
Report
कुशीनगर में रफ्तार कार ने स्कूटी सवार 3 छात्राओं को रौंदा, दो की मौत
Kushinagar, Uttar Pradesh:Breaking कुशीनगर - तेज रफ्तार लग्जरी कार ने स्कूटी सवार 3 छात्राओं को रौंदा - हादसे में दो छात्राओं की मौके पर दर्दनाक मौत - एक छात्रा गंभीर रूप से घायल - तीनों छात्राएं विद्यावती देवी महाविद्यालय झारही से पढ़कर घर लौट रही थीं - मृतकों की पहचान निशा गिरी और अनामिका ठाकुर के रूप में हुई - घायल आलिसा खातून की हालत नाजुक - गोरखपुर मैडिकल कॉलेज किया गया घायल छात्रा को रेफर - हादसे के बाद कार चालक मौके से भागने लगा - स्थानीय लोगों ने पीछा कर कार पकड़ी - पटहेरवा थाना क्षेत्र के डूमरभार स्थित शाही पेट्रोल पंप के पास पकड़ी गई कार - पुलिस ने मौके से दो लोगों को हिरासत में लिया - कार से शराब की खाली बोतलें,बीयर का गत्ता मिला - भागने के दौरान कार ने 22 वर्षीय युवक को भी मारी टक्कर - टक्कर के बाद कार का अगला बायां पहिया ब्लास्ट - फिर भी चालक तेज रफ्तार में भागता रहा कार - पुलिस मामले की जांच में जुटी - तमकुहीराज थाना क्षेत्र के NH 28 की घटना।0
0
Report
Advertisement
हजरत मोहम्मद साहब की विलादत के मौके पर जश्ने चिरागा पर रोशनी से जगमगाया नगर
Netua Grameen, Uttar Pradesh:Unnao: शुक्लागंज: हजरत मोहम्मद साहब की विलादत के मौके पर 1501 वां जश्ने चिरागा मनाया गया। गंगाघाट के राजधानी मार्ग स्थित मदनी नगर अंजुमन गुलाम आन ए रसूल कमेटी के द्वारा जश्ने चिरागा पर विशाल गेट बनाकर रोशनी का इंतजाम किया गया। जामा मस्जिद रोशनी से जगमगा उठी। मनोहर नगर कमेटी के द्वारा राजधानी मार्ग पर विशाल गेट बनाया गया। नगर में लगभग एक दर्जन विशाल गेट बने आकर्षक का केंद्र। लाइट से जगमगाते गेट की सुंदरता को देखने के लिए लोग दूरदराज से आते रहे। गंगाघाट के मदनी नगर जामा मस्जिद करीमुल्ला कॉलोनी, मनोहर नगर, रहमत नगर,ब अहमद नगर, रसीद कालोनी, मोहम्मद नगर, गोताखोर, कर्बला, आलम नगर ,नबी नगर अखलाक नगर, शाही नगर, नगर सहित दर्जनों मोहल्ले रोशनी से जगमगा उठे। हजरत मोहम्मद साहब की विलादत के मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोग जश्ने चिरागा पर पूरी रात रोशनी का इंतजाम करते जिसे देखने के लिए लोग पूरी रात चलते है। लोग जगह-जगह कुरान ख्वानी, नात का इंतजाम करते है। पूरी रात इबादत के दौर चलता है लोग इबादत करने के बाद अपने घरों से निकलकर नगर के सभी इलाकों में जहां पर रोशनी की सजावट की जाती है वहां पर सजावट देखने के लिए जाते है। सजावट की खूबसूरतीयों को देखने के लिए लोग दूर दराज से भी शिरकत करते है।0
0
Report
अलीगढ़ NH-34 पर कैंटर ने मजदूरों की बाइकें रौंदीं, चार घायल
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ में NH-34 पर तेज रफ्तार कैंटर ने मजदूरों की बाइकों को रौंद दिया। हादसे में चार मजदूर घायल हुए हैं, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है और घायलों का इलाज जारी है0
0
Report
उन्नाव-शुक्लागंज प्राधिकरण ने अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, 08 बीघे जमीन में कार्रवाई
Unnao, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़। उन्नाव - उन्नाव-शुक्लागंज विकास प्राधिकरण का अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर。 गंगा विहार कॉलोनी, आटा-बंथर, कड़ेर पतारी और आजाद मार्ग में बड़ी कार्रवाई । 08 बीघे जमीन पर बिना लेआउट पास कराए की जा रही अवैध प्लाटिंग को कराया गया ध्वस्त । UDA सचिव मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में चला ध्वस्तीकरण अभियान । प्राधिकरण की टीम ने जेसीबी से अवैध प्लाटिंग के निर्माण और रास्तों को किया ध्वस्त । मौके पर प्राधिकरण की टीम और पुलिस बल रहा मौजूद । अवैध प्लाटिंग में शामिल माफियाओं को चिन्हित कर होगी कठोर कार्रवाई । उन्नाव के आजाद मार्ग गंगा विहार अवैध प्लॉटिंग पर एक्शन ।0
0
Report
Advertisement
हाईकोर्ट की हिजाब टिप्पणी पर मौलाना इसहाक़ गोरा की टिप्पणी वायरल
Saharanpur, Uttar Pradesh:इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हिजाब को लेकर जिस तरह की टिप्पणी की है, उसे देखते हुए मुझे ऐसा महसूस होता है कि अदालत के सामने हिजाब के धार्मिक और संवैधानिक पहलुओं को जिस मज़बूती और स्पष्टता के साथ रखा जाना चाहिए था, शायद उस तरह की दलीलें पेश नहीं की सकीं। हमें यह बात अच्छी तरह समझनी चाहिए कि मज़हबे इस्लाम में पर्दा और हिजाब महज़ कोई सामाजिक परंपरा नहीं, बल्कि मुस्लिम महिलाओं के लिए एक अहम धार्मिक हुक्म है। इसलिए किसी मुस्लिम महिला के लिए हिजाब का मामला केवल पहनावे या पसंद का मामला नहीं, बल्कि उसके मज़हबी अमल और धार्मिक आज़ादी से जुड़ा हुआ विषय है। हम हमेशा इस बात की वकालत करते हैं कि मुस्लिम बेटियों को बेहतर तालीम हासिल करनी चाहिए, वे आगे बढ़ें, अपने पैरों पर खड़ी हों और समाज तथा देश की तरक़्क़ी में अपना किरदार अदा करें। लेकिन अगर हम महिलाओं की तालीम और तरक़्क़ी की बात तो करें और दूसरी तरफ़ उन्हें अपनी धार्मिक पहचान और हिजाब पर अमल करने की आज़ादी न दें, तो यह उनके साथ कहीं न कहीं नाइंसाफी होगी। हमारी बेटियाँ तालीम भी हासिल कर सकती हैं और अपने मज़हबी उसूलों पर भी क़ायम रह सकती हैं। तालीम और हिजाब एक-दूसरे के विरोधी नहीं हैं। किसी महिला की क़ाबिलियत, उसकी बुद्धिमत्ता और उसकी मेहनत का पैमाना उसके कपड़े नहीं होने चाहिए। हम अदालतों का पूरा एहतराम करते हैं और हमें न्यायपालिका पर भरोसा है। इसी भरोसे के साथ हमारी अपील है कि इस मामले पर दोबारा गंभीरता से ग़ौर किया जाए और मुस्लिम महिलाओं के मज़हबी अधिकारों, उनकी धार्मिक स्वतंत्रता और उनके शिक्षा के अधिकार—तीनों पहलुओं को सामने रखकर मामले पर पुनर्विचार किया जाए। हमारा मक़सद किसी संस्था या अदालत की तौहीन करना नहीं, बल्कि यह याद दिलाना है कि एक लोकतांत्रिक समाज में हर नागरिक को अपने मज़हब पर अमल करने की आज़ादी मिलनी चाहिए। मुस्लिम महिलाओं को हिजाब के साथ तालीम हासिल करने और आगे बढ़ने का समान अवसर मिलना चाहिए। बाइट: मौलाना क़ारी इसहाक़ गोरा..मशहूर देवबंदी उलेमा0
0
Report
Bulandshahr कोर्ट परिसर में लड़की के भाई के साथ समूह द्वारा जमकर मारपीट, वीडियो वायरल
Bulandshahr, Uttar Pradesh:Bulandshahr: Kachahari parisar mein tarikh karne aayi ladki ke bhai ko ladke paksh ne peeta. Ladke paksh ne ki ladki paksh ke saath jamkar maarpeet. Sare aam maarpeet ka video social media par tezi se viral. Nyay ke mandir mein ladke paksh ke logon ne jamkar laat-ghoonse barsaye. Beech-bachav karne aayi peedit ladki aur uski maa se bhi ki haathapayi. Kachhari parisar mein cheekhati rahi maa-bahan, mukd-darshak bane rahe log.0
0
Report
तेंदुए की तस्वीर वायरल, महाराजगंज में वन विभाग सतर्क
Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज ज़िले के सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के उत्तरी चौक रेंज स्थित हनुमान गढ़िया इलाके में तेंदुआ देखे जाने की सूचना से हड़कंप मच गया । तेंदुए की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी जिसके बाद वन विभाग मौके पर पहुंचकर लोगों को जागरुक करते हुए तेंदुए की तलाश में जुटे रहे लेकिन तेंदुए की कोई भी साक्ष्य नहीं मिला । फिलहाल वन विभाग पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है । वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि तेंदुआ देखे जाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन एहतियात के तौर पर वन विभाग पूरी तरह अलर्ट है। व जंगल से सटे हनुमानगढ़िया गांव के एक बागीचे में तेंदुआ दिखाई देने का एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था जिसकी सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी मौके पर पहुंचे उत्तरी चौक रेंज के वन क्षेत्राधिकारी आरपी सिंह वन टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से पूरे मामले की जानकारी ली। ग्रामीणों ने वन विभाग को बताया कि इलाके में तेंदुआ निकलने की बात सुनी गई है,लेकिन मौके पर किसी ग्रामीण द्वारा तेंदुए को प्रत्यक्ष रूप से देखने की पुष्टि नहीं हुई है। वहीं वन विभाग की जांच में फिलहाल इलाके में तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि नहीं हुई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर की भी वन विभाग ने अभी पुष्टि नहीं की है। वन विभाग के रेंजर रविन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि एहतियात के तौर पर वन विभाग की टीम इलाके में लगातार गश्त कर रही है और ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की गई है। वन विभाग ने लोगों से बिना पुष्टि के किसी भी तरह की अफवाह फैलाने से बचने को कहा है। फिलहाल वन विभाग पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और तेंदुए की मौजूदगी से जुड़े किसी भी प्रमाण की तलाश की जा रही है। बाइट—आरपी सिंह, वन क्षेत्राधिकारी, उत्तरी चौक रेंज0
0
Report
Advertisement
DM ने बैनामा सत्यापन आदेश वापस लिया, कब्जे के बिना जमीन खरीद पर चेतावनी
Gazipur, Uttar Pradesh:गाजीपूर जमीन खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, डीएम ने वापस लिया बैनामा सत्यापन आदेश, लेकिन दी बड़ी चेतावनी कहा- आंशिक हिस्सेदारी वाली जमीन खरीदने से पहले बरतें सावधानी बैनामा कराने से पहले कब्जा लेना बेहद जरूरी, कब्जा नहीं तो बाद में हो सकती है बड़ी परेशानी तहसील और राजस्व विभाग के लगाने पड़ सकते हैं चक्कर डीएम की चेतावनी, जमीन खरीदें, लेकिन पूरी जांच-पड़ताल के बाद कहा- 5 अगस्त को लागू की गई व्यवस्था फिलहाल खत्म गाजीपुर में जमीन की खरीद-फरोख्त को लेकर बड़ा प्रशासनिक फैसला सामने आया है। डीएम अनुपम शुक्ला ने 5 अगस्त को लागू किए गए बैनामा सत्यापन संबंधी आदेश को फिलहाल वापस लेने की घोषणा की है। डीएम ने बताया कि आंशिक हिस्सेदारी वाली जमीनों और सर्किल रेट से कम कीमत पर होने वाले बैनामों में धोखाधड़ी और कब्जा विवाद की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। इसी वजह से सत्यापन की व्यवस्था लागू की गई थी। लेकिन स्टांप एवं पंजीकरण विभाग की नई नीति आने की संभावना और प्रभारी मंत्री के निर्देशों के बाद फिलहाल इस व्यवस्था को वापस ले लिया गया है。 हालांकि डीएम ने जनता को साफ चेतावनी दी है कि बिना आंशिकता दर्ज कराए जमीन न खरीदें और बैनामा कराने से पहले मौके पर कब्जा जरूर सुनिश्चित कर लें। उन्होंने कहा कि अगर कब्जा लिए बिना जमीन खरीदते हैं तो बाद में तहसील और राजस्व विभाग के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। यानी आदेश भले वापस हो गया हो, लेकिन जमीन खरीदने वालों को अब पहले से ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। गाजीपुर प्रशासन ने लोगों से सोच-समझकर जमीन खरीदने की अपील की है。 बाइट- अनुपम शुक्ला- डीएम, गाज़ीपुर0
0
Report
हिजाब फैसले पर मंत्री गुप्ता ने स्वागत कहा, यूपी में उद्योग-निवेश उछाल
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: इलाहाबाद हाई कोर्ट के उस फैसले पर जिसमें कहा गया है कि हिजाब स्कूल यूनिफॉर्म में शामिल नहीं है, मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने कहा, "हम कोर्ट के आदेश का स्वागत करते हैं। जब हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री और माननीय मुख्यमंत्री कहते हैं, ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’, तो यह सिर्फ एक नारा नहीं है यह हमारा मकसद है। सरकार यह पक्का करने के लिए काम कर रही है कि यह ज़मीन पर दिखे और किसी के साथ कोई भेदभाव न हो। हम लोगों को एक साथ लाने की बात करते हैं, जबकि जो लोग ऐसी याचिकाएं दायर करते हैं या करवाते हैं, उनका इरादा हमेशा फूट डालने का होता है।" लखनऊ, उत्तर प्रदेश: मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ कहते हैं, "इन्वेस्ट UP में, हमने सभी 75 जिलों में उद्यमी मित्र तैनात किए हैं। हमारे डिस्ट्रिक्ट-लेवल के डिस्ट्रिक्ट इंडस्ट्री सेंटर्स (GM DIC) के जनरल मैनेजर भी तैनात हैं और इन्वेस्टर्स और सरकार के बीच एक पुल का काम कर रहे हैं। नतीजतन, 2017 से लगभग साढ़े नौ साल बाद, उत्तर प्रदेश 2017 से 2022 तक ‘उत्तम प्रदेश’ बना और अब ‘सर्वोत्तम प्रदेश’ बनने की ओर बढ़ रहा है। आज, भारत इंडस्ट्री लगाने और इन्वेस्टमेंट करने के लिए दुनिया में सबसे अच्छी जगह है, और भारत के अंदर, उत्तर प्रदेश इंडस्ट्री लगाने और इन्वेस्टमेंट करने के लिए सबसे अच्छी जगह बन गया है। दुनिया भर की मल्टीनेशनल कंपनियां और देश के बड़े इंडस्ट्रियल घराने उत्तर प्रदेश में इंडस्ट्री लगा रहे हैं, और हमारी ग्रोथ दिन-ब-दिन बढ़ रही है।"0
0
Report
कोरबा में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, राखी बाजार में नुकसान
Korba, Chhattisgarh:कोरबा ब्रेकिंग - कोरबा में हो रही है झमाझम बारिश, बारिश की वजह से सड़कों पर बह रहा है घुटने तक पानी, बारिश से जन जीवन भी अस्तव्यस्त, बाहर निकलने छाता और रेनकोट का सहारा लेना पड़ रहा शहर वासियों को, बारिश से सबसे ज्यादा प्रभावित राखी बाजार, सोमवार से रुक रुक कर हो रही बारिश से राखी बाजार नरम, व्यापारियों को हो रहा नुकसान...0
0
Report
Advertisement
