icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
210507
KuldeepKuldeepFollow1 Jan 2025, 02:38 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

ANTF ने 10 बीघा गांजे की खेती नष्ट कर 12 करोड़ रु मुनाफे पर चोट

Jaipur, Rajasthan:10 बीघा जमीन पर 12 करोड़ की गांजे की खेती.. 1 महीने नजर के बाद ANTF ने की नष्ट राजस्थान में नशे के सौदागरों के खिलाफ ANTF का प्रहार लगातार जारी है। उदयपुर के कोटड़ा में ANTF ने करीब 10 बीघा जमीन पर उगाई जा रही गांजे की अवैध खेती का भंडाफोड़ किया है। टीम ने मौके से 7 हजार 577 गांजे के पौधे उखाड़कर जलाकर नष्ट कर दिए। नष्ट की गई फसल की अनुमानित कीमत करीब 12 करोड़ रुपए बताई गई है। खास बात ये है कि कार्रवाई से पहले ANTF करीब एक महीने तक खेत पर नजर रख रही थी。 उदयपुर के कोटड़ा में नशे के खिलाफ ANTF का बड़ा ऑपरेशन...ऑपरेशन का नाम गजरगांज। सामान्य कृषि फसल की आड़ में करीब 10 बीघा जमीन पर गांजे की खेती की जा रही थी। ANTF की निगरानी में जब अवैध खेती की पुष्टि हुई तो भीलवाड़ा, उदयपुर, चित्तौड़गढ़ और जयपुर की टीमों ने संयुक्त कार्रवाई की。 ऑपरेशन गजरगांज 7,577 गांजे के पौधे नष्ट करीब 10 बीघा में अवैध खेती अनुमानित कीमत करीब 12 करोड़ संभावित गांजा करीब 2,275 किलो ANTF के मुताबिक खेत में खड़ी फसल पहली नजर में सामान्य कृषि गतिविधि जैसी दिखाई देती थी। लेकिन करीब एक महीने तक चली गोपनीय निगरानी में गांजे की खेती का खुलासा हुआ। कार्रवाई को और प्रभावी बनाने के लिए NCB की टीम को भी साथ लिया गया। संयुक्त टीमों ने मौके पर पहुंचकर गांजे के पौधों को उखाड़ा और फिर जलाकर नष्ट कर दिया。 जांच में सामने आया कि फसल तैयार होने के बाद करीब 2 हजार 275 किलो गांजा तैयार होने की संभावना थी। इसके बाद इसे अलग-अलग इलाकों में सप्लाई किए जाने की योजना थी। यानी ANTF की इस कार्रवाई ने गांजे की बड़ी खेप के बाजार तक पहुंचने से पहले ही उसे खत्म कर दिया। कार्रवाई से पहले रात के समय संदिग्ध गतिविधियों की आहट भी ANTF को मिली थी। आशंका थी कि अवैध खेती करने वाले फसल को रातों-रात काटकर मौके से हटाने की कोशिश कर सकते हैं। लेकिन ANTF की टीमें पहले से सतर्क थीं। फसल हटाने की कोशिश कामयाब नहीं हुई और इसके बाद सुनियोजित तरीके से पूरी खेती को नष्ट कर दिया गया। ANTF इससे पहले भी इसी इलाके के आसपास गांजे की अवैध खेती के खिलाफ 'गांजार्जन ऑपरेशन' चला चुकी है। इसके बावजूद नशे के कारोबार से जुड़े लोगों ने आसपास के इलाकों में दोबारा अवैध खेती शुरू करने की कोशिश की। लेकिन ANTF के मजबूत आसूचना तंत्र और लगातार निगरानी के चलते एक बार फिर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया。 ANTF के गठन को एक साल पूरा होने के मौके पर नशे के खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला और तेज हुआ है。 इस कार्रवाई के साथ ANTF की ओर से जब्त और नष्ट किए गए मादक पदार्थों के अनुमानित मूल्य का आंकड़ा 750 करोड़ रुपए के पार पहुंचने की बात सामने आई है। यानी गठन के पहले ही साल ANTF ने नशे के कारोबार पर बड़ी चोट की है।
0
0
Report

झांसी: प्रेमिका हत्या के आरोपी प्रेमी की पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी सीपरी बाजार के सिद्धेश्वर नगर में प्रेमिका की हत्या करने वाले आरोपी प्रेमी और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई, घटना के महज 5 घण्टे के भीतर पुलिस मुठभेड़ के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में हत्यारा प्रेमी कमल दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस की गिरफ्त में आये आरोपी के कब्जे से 1 तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। वी/ओ.1- बताया जा रहा है कि आरोपी कमल चंचल नाम की लड़की से प्रेम करता था, लड़की के परिजनों ने उसकी शादी कही और जगह तय कर दी थी, इससे प्रेमी कमल नाराज था। आज कमल अपनी प्रेमिका के घर पिछले रास्ते से दीवार फांदकर घुसा और प्रेमिका की गोली मारकर हत्या करके मौके से फरार हो गया था, पुलिस की टीम आरोपी की धड़ पकड़ में लगी थी इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी झांसी अंपायर के पास खड़ा है और किसी वाहन का इंतजार कर रहा है, मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी कमल भागने लगा और पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगा, जब पुलिस की ओर से जवाबी फायरिंग की गई तो कमल पैर में गोली लगने से घायल हो गया। फिर पुलिस ने घायल कमल को इलाज के लिए मेडिकल भिजवाया, जहाँ उसका इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस मुठभेड़ और बरामदगी के सम्बन्ध में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

ट्रेन में टीटीई से अभद्रता के आरोप, पुलिसकर्मियों के टिकट मांगने पर विवाद

Noida, Uttar Pradesh:ट्रेन में टीटीई से अभद्रता के आरोप, पुलिसकर्मियों के टिकट मांगने पर विवाद जयपुर से ट्रेन रवाना होने के बाद पूरा मामला सामने आया। टीटीई आलोक निर्मल बी-3 से बी-6 कोच में चेकिंग कर रहे थे। बी-6 में पुलिसकर्मी मुल्जिम को लेकर यात्रा कर रहे थे, टिकट मांगने पर टीटीई का विवाद हुआ। मामले की सूचना रेलवे अधिकारियों को दी गई। दौसा में आरपीएफ को मौके पर बुलाया गया। यूनियन का दावा है कि आरपीएफ ने टीटीई का मेमो फेंक दिया। इसके बाद पुलिसकर्मियों को जाने देने का आरोप लगाया गया। नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन ने शिकायत दी। सीनियर डीसीएम भूपेश यादव से जांच और कार्रवाई की मांग है; यूनियन ने कहा कि घटना से चेकिंग स्टाफ का मनोबल गिरता है।
0
0
Report
Advertisement

पीड़िता की पहचान उजागर करने और आपत्तिजनक पोस्ट के आरोप में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो गि

Ambikapur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले की अंबिकापुर कोतवाली पुलिस ने सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो को गिरफ्तार कर लिया है। आकांक्षा पर सोशल मीडिया पर एक पीड़िता की पहचान उजागर करने, उसकी निजता भंग करने तथा भड़काऊ व आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने का आरोप है। इस मामले में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की थी। मेडिकल परीक्षण के उपरांत आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
0
0
Report

सियार के हमले से 6 वर्षीय बच्ची घायल, शाजापुर बिरगोद में वन्यजीव सुरक्षा पर सवाल

Shajapur, Madhya Pradesh:एंकर- शाजापुर जिले के ग्राम बिरगोद में घर के बाहर आंगन में खेल रही 6 वर्षीय बच्ची पर सियार ने हमला कर दिया। हमले में बच्ची के नाक और गले पर चोटें आई हैं। परिजन उसे तत्काल शाजापुर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार, ग्राम बिरगोद निवासी कमल कराड़ा की 6 वर्षीय बेटी दिव्यांशी बुधवार को घर के बाहर आंगन में खेल रही थी। इसी दौरान अचानक एक सियार वहां पहुंचा और बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और सियार को भगाया। इसके बाद घायल बच्ची को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार बच्ची की हालत सामान्य है और उसका उपचार जारी है। घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्रों में वन्यजीवों की गतिविधियों को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। परिजन जितेंद्र ने बताया कि क्षेत्र में सियार और अन्य वन्यजीवों की आवाजाही से लोगों में चिंता बनी हुई है। उन्होंने प्रशासन से वन्यजीवों की निगरानी बढ़ाने और ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाने की मांग की है। बाईट- जितेन्द्र परिजन
0
0
Report
Advertisement

सेवा भाव से विकसित भारत: नागरिक-प्रथम सोच से प्रशासन में सुधार

Jaipur, Rajasthan:सरकारी कामकाज में केवल प्रक्रिया पूरी करना नहीं, बल्कि नागरिक को केंद्र में रखकर उसकी समस्या का समाधान करना जरूरी है। इसी सोच के साथ मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने iGOT Karmayogi प्लेटफॉर्म पर ‘सेवा भाव फॉर विकसित भारत–साधना संवाद’ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा और सुना। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को संदेश दिया कि विकसित भारत के लक्ष्य के लिए प्रशासनिक व्यवस्था में सेवा भाव और नागरिक-प्रथम सोच को रोजमर्रा के कामकाज का हिस्सा बनाना होगा। अधिकारियों और कर्मचारियों में सहानुभूति, जवाबदेही और सेवा-उन्मुख कार्यप्रणाली मजबूत हो, ताकि सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ आमजन तक आसानी से पहुंच सके। मुख्य सचिव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर यह विशेष सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शासन व्यवस्था को अधिक संवेदनशील और पारदर्शी बनाने पर भी जोर दिया गया। मुख्य सचिव ने कहा कि सेवा भाव केवल प्रशिक्षण या संवाद तक सीमित नहीं रहना चाहिए। इसका असर अधिकारियों की दैनिक कार्यप्रणाली में दिखाई देना चाहिए। प्रशासन में जवाबदेही और संवेदनशीलता बढ़ने से लोगों की समस्याओं का समाधान आसान होगा और योजनाओं का लाभ भी ज्यादा प्रभावी तरीके से अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सकेगा। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के प्रमुख शासन सचिव, शासन सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
0
0
Report

धौलपुर गांधी पार्क की बदहाली: अधिकारियों की लापरवाही से बच्चों की सुरक्षा खतरे में

Dholpur, Rajasthan:धौलपुर शहर के इकलौते गांधी पार्क की दुर्दशा, उद्यान विभाग की उदासीनता से बदहाली की भेंट चढ़ा शहर का एकमात्र सहारा जर्जर झूलों से लेकर टूटी ओपन जिम तक, बंदरों के आतंक से लेकर अंधेरे में डूबे पार्क तक हर कदम पर खतरा झूले जर्जर, बच्चों का बचपन खतरे में: पार्क में लगे झूलों की स्थिति देखकर कोई भी अभिभावक अपने बच्चे को झूला झुलाने की हिम्मत नहीं करेगा। पार्क में एक भी झूला ऐसा नहीं बचा जिसे सुरक्षित रूप से उपयोग में लिया जा सके। लोहे के झूले जंग खा चुके हैं, कहीं कीलें निकली हुई हैं तो कहीं चैन टूटी हुई है। झूले के पाइप गल चुके हैं और वेल्डिंग उखड़ चुकी है। अभिभावक बताते हैं कि बच्चे जिद करके झूले पर बैठ भी जाएं तो डर लगा रहता है कि कहीं चैन टूट न जाए। कई बार बच्चे गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। नगर परिषद ने कई सालों से इन झूलों की सुध तक नहीं ली, न ही कोई नया झूला लगाया गया है फिसल पट्टी उखड़ी खेल मैदान बना डरावना: बच्चों की सबसे पसंदीदा फिसलनी यानी स्लाइड की हालत सबसे ज्यादा खराब है। सभी फिसलनियां टूटी-उखड़ी पड़ी हैं। प्लास्टिक टूटकर बिखर गया है, किनारे धारदार हो गए हैं। ऐसे में बच्चों के चोटिल होने का खतरा हर वक्त बना रहता है। फिसल पट्टी का निचला हिस्सा जमीन से उखड़ गया है, जिससे फिसलते ही बच्चा सीधे मिट्टी में गिरता है। कई जगह तो स्लाइड के टुकड़े ही गायब हैं। यह स्थिति पिछले दो-तीन साल से बनी हुई है, लेकिन जिम्मेदारों ने इसे बदलने की जहमत नहीं उठाई। मजबूरन बच्चों को टूटी फिसलनी पर ही खेलना पड़ता है या फिर पार्क से ही मुंह मोड़ लेना पड़ता है लाखों की ओपन जिम मशीनें कंडम: स्वस्थ धौलपुर के लिए लाखों रुपये खर्च कर लगाई गई ओपन जिम की आउटडोर एक्सरसाइज मशीनें आज खुद बीमार हो गई हैं। रखरखाव के अभाव में ये मशीनें जाम हो चुकी हैं, जंग खा चुकी हैं। कई मशीनों के हैंडल गायब हैं तो कई की सीट टूटी हुई है। कभी यहां सुबह-शाम युवाओं की भीड़ व्यायाम के लिए जुटती थी, आज कोई पास भी नहीं फटकता। मशीनों के नट-बोल्ट ढीले हो चुके हैं, जिससे उन पर एक्सरसाइज करना खतरनाक हो गया है। नगर परिषद ने बड़े-बड़े दावे करके पूर्व में इन मशीनों को लगाया था, लेकिन उद्यान विभाग ने मेंटेनेंस के नाम पर एक रुपया भी खर्च नहीं किया। अब ये मशीनें कबाड़ में तब्दील हो रही हैं। पार्क में लोगों से ज्यादा बंदरों का राज: गांधी पार्क में अब इंसानों से ज्यादा बंदर नजर आते हैं। बंदरों का आतंक इस कदर है कि महिलाएं और बच्चे पार्क में अकेले जाने से डरते हैं। बंदर हाथ से सामान छीन ले जाते हैं, झूलों पर कब्जा जमाए रहते हैं। नगर परिषद ने बंदरों को रोकने के लिए कोई उपाय नहीं किया। झुंड में बंदर पूरे पार्क में उछल-कूद मचाते रहते हैं। कई बार तो बंदरों ने बच्चों पर हमला भी किया है। खाने-पीने का सामान लेकर पार्क में जाना तो अब खतरे से खाली नहीं है। स्थानीय लोगों ने कई बार नगर परिषद से बंदरों को पकड़वाने की मांग की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस कारण लोग अपने छोटे बच्चों को पार्क ले जाने से कतराने लगे हैं। कचरा घर बना फव्वारा: पार्क की सुंदरता के लिए बनाया गया फव्वारा now इतिहास बन चुका है। काफी समय से बंद पड़ा फव्वारा जंग खाकर पूरी तरह कंडम हो चुका है। फव्वारे का कुंड अब कचरा कुंड में बदल गया है, जिसमें पॉलिथीन, पत्तल, नमकीन के पाउच, केले के छिलके सड़े पड़े हैं फव्वारा था अलग ही पहचान: कभी पार्क में लगे फव्वारे से शाम के समय रंग-बिरंगी लाइटों के साथ पानी की फुहारें निकलती थीं, जिसे देखने के लिए लोग परिवार सहित आते थे। लेकिन अब फव्वारे की मोटर खराब पड़ी है, पाइप टूटे पड़े हैं। कुंड में भरे कचरे से भयंकर बदबू आती है और मच्छर पनप रहे हैं। जिम्मेदारो ने इसे साफ कराने या चालू कराने की कभी कोशिश तक नहीं की बाउंड्री की रेलिंग गायब सुरक्षा भगवान भरोसे: पार्क की सुरक्षा के लिए बाउंड्री पर लगाई गई लोहे की रेलिंग अधिकांश जगहों से गायब हो चुकी है। चोरों ने रेलिंग उखाड़ कर बेच दी, लेकिन विभाग को खबर तक नहीं। खुली बाउंड्री से आवारा पशु और असामाजिक तत्व बेरोकटोक अंदर आ जाते हैं घास गायब, धूल भरा मैदान: पार्क में हरियाली नाम की कोई चीज नहीं बची। घास कम और खुली मिट्टी ज्यादा दिखती है। जहां कभी हरी घास पर बच्चे खेलते थे, वहां अब धूल उड़ती है। बरसात में यही मिट्टी कीचड़ बन जाती है और पूरे पार्क में पानी भर जाता है, जिससे बच्चों का खेलना तो दूर, चलना भी मुश्किल हो जाता है। माली की नियुक्ति तो कागजों में है, लेकिन जमीन पर कभी घास की कटिंग या पानी देते हुए नहीं देखा गया। पार्क के बीच गड्ढे बन गए हैं, जहां बरसाती पानी भर जाता है। इससे न केवल बदबू आती है, बल्कि डेंगू-मलेरिया का खतरा भी बढ़ गया है। हरियाली के नाम पर अब सिर्फ धूल और मिट्टी ही बची है बायट 3 स्थानीय बायट 4 स्थानीय बैठने की जगहें टूटी, कुर्सियां जमीन में धंसी:- पार्क में बैठने के लिए बनाई गई सीमेंट की बेंचें उखड़ गई हैं, टूट गई हैं। कई कुर्सियां तो आधी जमीन में धंस चुकी हैं।झूले के आसपास की बैठने की जगह क्षतिग्रस्त है। फुटपाथ पर गहरा गड्ढा, जहरीले जीवों का खतरा:- गांधी पार्क के किनारे बने फुटपाथ पर गहरा गड्ढा बन गया है। फुटपाथ किनारे बड़ी-बड़ी घास और खरपतवार उग आई है, जिससे जहरीले कीड़े-मकोड़े और सांपों के होने की संभावना बनी रहती है। बुजुर्गों के लिए यह गड्ढा बड़े हादसे का कारण बन सकता है। शाम के समय अंधेरा होने से गड्ढा दिखाई नहीं देता, कई लोग गिरकर घायल भी हो चुके हैं। फुटपाथ की टाइलें भी उखड़ी हुई हैं और जगह-जगह से टूटी हैं। बरसात में इस गड्ढे में पानी भर जाता है, जिसमें मच्छर पनपते हैं। आसपास उगी झाड़ियों में सांप-बिच्छू जैसे जहरीले जीवों का डर बना रहता है। लोगों ने कई बार इसकी शिकायत की, लेकिन आज तक गड्ढे को भरा नहीं गया। बाइट 5 विष्णु परमार कमिश्नर नगर परिषद शाम होते ही पसरा अंधेरा:- पार्क में शाम ढलते ही अंधेरा छा जाता है। पहले लगी सोलर लाइटें लगभग सभी गायब हो चुकी हैं या खराब पड़ी हैं। पहले पार्क में लगी लाइटों से पूरा पार्क जगमगाता था, बच्चे देर शाम तक खेलते थे। लेकिन अब कुछ ही लाइट चालू है बाकी बंद। बिजली के पोल तो खड़े हैं, पर उन पर लाइटें ही नहीं हैं। कई पोलों के तार खुले पड़े हैं, जिससे करंट का खतरा भी है। धौलपुर शहर के बीचों-बीच बना यह पार्क फिलहाल अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। देखभाल के अभाव में पार्क में गंदगी और अव्यवस्थाओं ने ले ली है जगह। ऐसे में अब जरूरत है कि प्रशासन इस ओर दे ध्यान। ताकि शहरवासियों को मिल सके एक साफ-सुथरी और सुंदर जगह
0
0
Report

दूदू स्कूल में शव दाह के मामले में पांच गिरफ्तार, पार्षद सहित

Dudu, Rajasthan:दूदू (जयपुर) विद्यालय को श्मशान बनाने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार। आरोपियों में नव निर्वाचित पार्षद कालु बावरिया भी है शामिल, निर्दलीय पार्षद ने हाल ही में निकाय चुनावों में कांग्रेस को दिया था समर्थन। विवेकानंद मॉडल स्कूल दूदू में ताला तोड़कर जलाया था मृतक बाबू बावरिया का शव। जयपुर ग्रामीण एसपी हनुमान प्रसाद के निर्देशन में दूदू एसएचओ संजय मीणा ने की कार्रवाई। स्कूल के गेट का ताला तोड़कर जबरन किया था दाह संस्कार। पार्षद सहित कालु बावरिया को भी किया गिरफ्तार, रविवार के दिन स्कूल में शव का किया था दाह संस्कार। स्कूल के प्रिंसिपल ने 200 लोगों के खिलाफ कराया था केस दर्ज। पुलिस ने शव जलाने के आरोप में कालु बावरिया, गोपीराम, रामसहाय, बोदूराम और बबलु को किया गिरफ्तार।
0
0
Report
Advertisement

विश्वBank से राजस्थान के एक्सपीरियंस टूरिज्म पर जोर, इंफ्रास्ट्रक्चर को नया मोड़

Jaipur, Rajasthan:राजस्थान आने वाला पर्यटक कितने दिन यहां ठहरता है, कितना पैसा खर्च करता है और उसकी पसंद क्या है। अब इन पहलुओं के विश्लेषण के आधार पर प्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर को विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है. इसके साथ ही परंपरागत पर्यटन से आगे बढ़कर पर्यटकों को राजस्थान की संस्कृति, इतिहास और स्थानीय लोगों की जिंदगी से जोड़ने वाले ‘एक्सपीरियंस टूरिज्म’ को बढ़ावा देने की तैयारी है. इसे लेकर मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने विश्व बैंक के कार्यकारी निदेशक नीलकंठ मिश्रा के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की. इसमें पर्यटन और नगरीय विकास के साथ यमुना जल समझौते से जुड़ी परियोजना के लिए विश्व बैंक से वित्तीय सहयोग पर भी चर्चा हुई. मिश्रा ने कहा कि राजस्थान में पर्यटन की व्यापक संभावनाएं हैं. पर्यटकों के ठहरने की अवधि और उनके खर्च का विश्लेषण कर यह पता लगाया जा सकता है कि किस क्षेत्र में किस तरह की सुविधाओं की मांग है. इसी आधार पर पर्यटन इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जा सकता है. बैठक में ‘इमर्सिव एंड एक्सपीरियंस टूरिज्म’ पर खास जोर दिया गया. इसके तहत पर्यटक केवल पर्यटन स्थल देखकर वापस लौटने के बजाय वहां की संस्कृति, इतिहास, खान-पान और स्थानीय लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का अनुभव ले सकेंगे. इसके लिए प्रदेश में नए पर्यटन सर्किट, बेहतर कनेक्टिविटी और आवाजाही की सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई. राजस्थान के हस्तशिल्प उत्पादों को बड़े स्तर पर शोकेस करने, कला-संस्कृति को बढ़ावा देने और होम स्टे का दायरा बढ़ाने पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य प्रमुख पर्यटन शहरों से आगे प्रदेश के दूसरे भौगोलिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों तक पर्यटकों को पहुंचाना है. बैठक में यमुना जल समझौते के तहत जल संसाधनों के बेहतर उपयोग से संबंधित परियोजना के लिए विश्व बैंक से वित्तीय सहयोग उपलब्ध कराने पर चर्चा हुई. मिश्रा ने राजस्थान में विभिन्न विकास कार्यों के लिए विश्व बैंक की ओर से वित्तीय सहयोग की आवश्यक अनुशंसा करने का आश्वासन दिया. मुख्य सचिव ने कहा कि रोजगार सृजन, निवेश और औद्योगिक विकास बढ़ाने के साथ पर्यावरणीय संतुलन भी जरूरी है. विकास गतिविधियों का लोगों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल असर नहीं पड़ना चाहिए. आधुनिक हाईवे के साथ प्लांटेशन और जैव विविधता संरक्षण की कार्ययोजना तैयार करने पर भी जोर दिया गया. बढ़ते शहरों के लिए मजबूत करना होगा इंफ्रास्ट्रक्चर. तेजी से बढ़ते नगरीकरण को देखते हुए शहरों का आधारभूत ढांचा मजबूत करने पर भी चर्चा हुई. इसके साथ तकनीकी रूप से दक्ष मानव संसाधन तैयार करने, स्किल डेवलपमेंट और सरकारी संस्थाओं की क्षमता बढ़ाने की जरूरत बताई गई. बैठक में पर्यावरण, नगरीय विकास, सार्वजनिक निर्माण सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.
0
0
Report

जालौन में ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सपा का हल्ला बोल,

AdityaAdityaFollow22m ago
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सपा का हल्ला बोल, समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार प्रदर्शन, सपा कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार का पुतला भी फूंका, हाथों में तख्तियां और बैनर-पोस्टर लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने की जमकर नारेबाजी, शहर के सिटी सेंटर से अंबेडकर चौराहे तक सपाइयों ने किया प्रदर्शन, सपा के जोरदार प्रदर्शन के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल रहा तैनात, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के अम्बेडकर चौराहे का मामला। बाइट:- दीपराज गुर्जर--सपा जिलाध्यक्ष
0
0
Report

ANTF के बड़ा प्रहार: जयपुर समेत चार जिलों में गांजे की फसल नष्ट

Noida, Uttar Pradesh:जयपुर vishnu ऑपरेशन गजरगांज में ANTF का बड़ा प्रहार कोटड़ा में 10 बीघा में उगी गांजे की फसल नष्ट 7,577 गांजे के पौधे उखाड़कर जलाए नष्ट फसल की कीमत करीब 12 करोड़ रुपए आंकी करीब 2,275 किलो गांजा तैयार होने का था अनुमान ANTF की भीलवाड़ा, उदयपुर, चित्तौड़गढ़ और जयपुर टीम की संयुक्त कार्रवाई NCB और कोटड़ा थाना पुलिस भी कार्रवाई में रही शामिल करीब एक महीने तक गोपनीय निगरानी के बाद कार्रवाई फसल काटकर रातों-रात हटाने की कोशिश भी हुई नाकाम ANTF गठन की पहली वर्षगांठ पर नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई कार्रवाई के साथ नष्ट, जब्त मादक पदार्थों का आंकड़ा 750 करोड़ पार
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top