210341
हमीरपुर जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण
Rohari, Uttar Pradesh:हमीरपुर जिला अस्पताल के नवागंतुक जिलाधिकारी धनश्याम मीणा ने आज अचानक अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मरीजों से मुलाकात कर उन्हें मिल रहे उपचार और सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को बेहतर सफाई के लिए सख्त निर्देश दिए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पेंड्री सुकली नहर में अज्ञात महिला की लाश, पुलिस जांच शुरू
Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर चांपा. पेंड्री सुकली नहर में अज्ञात महिला की लाश मिली. नहर में शव मिलने से इलाके में हड़कंप मचा. शव मिलने की खबर से मौके पर जुटी भीड़. सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंचे. नहर से शव बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू. फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी. महिला की मौत की वजह स्पष्ट नहीं. पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सिटी कोतवाली पुलिस जुटी.0
0
Report
सीतामढ़ी के तांत्रिक श्रवण भगत गिरफ्तार; बच्चों के इलाज के नाम पर अजीब प्रक्रियाएं
Sitamarhi, Bihar:सीतामढ़ी में अंधविश्वास की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसे देख लोग हैरान हैं एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ हैं। आपसे बता दे कि परिहार थाना क्षेत्र के महादेव पट्टी गांव स्थित श्रवण भगत नाम का एक तांत्रिक विकलांग छोटे-छोटे बच्चों का इलाज अजीब तरीके से करता आ रहा था। वायरल वीडियो में बच्चों के साथ की जा रही तांत्रिक प्रक्रिया देखकर लोग भी हैरान थे बताया जा रहा है कि श्रवण भगत पिछले करीब 10 वर्षों से तंत्र-मंत्र के जरिए बच्चों का इलाज करने का दावा कर रहा था। वो मासूम बच्चों को हवा में इस तरीके से घुमाता है जिसको देखने के बाद आपकी रूह भी काप जाएगी ।मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद तांत्रिक की तलाश शुरू की गई तांत्रिक पुलिस दबिश को देखते हुए फरार हो रहा था लेकिन पुलिस ने तांत्रिक श्रवण भगत को मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन से बीती रात गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।0
0
Report
आरा में सेवा ज्योति यात्रा: मोदी 25 साल सार्वजनिक जीवन को याद किया गया
Mumbai, Maharashtra:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और सेवा कार्यों के 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के द्वारा आज पूरे देश में सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई है। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन, सुशासन और जनसेवा के कार्यों को याद करना तथा 'विकसित भारत 2047' के संकल्प को आगे बढ़ाना। इसी कड़ी में आज आरा में भी बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और नेता इस यात्रा का हिस्सा बने। इसके बाद सेवा ज्योति यात्रा’ के तहत मशाल जुलूस निकाला गया। विकसित भारत संकल्प के दौरान आरा के नागरी प्रचारिणी सभागार से निकली यात्रा आरा सिविल कोर्ट, अंबेडकर चौक और सांस्कृतिक भवन होते हुए पकड़ी चौक पहुंची। वही इस वृहद कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उनके संबोधन का पार्टी कार्यकर्ताओं ने सीधा प्रसारण स्क्रीन पर देखा। भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और सेवा कार्यों को याद किया। नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सेवा और जनकल्याण को प्राथमिकता दी है। केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के जरिए समाज के अंतिम पायदान तक लाभ पहुंचाने का प्रयास किया गया है। ‘सेवा ज्योति यात्रा’ के माध्यम से प्रधानमंत्री के सेवा भाव, जनकल्याणकारी योजनाओं और वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया जा रहा है। वही आरा में बड़हरा के भाजपा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कांग्रेस पर जमकर अपना निशाना साधा।0
0
Report
Advertisement
पितृपक्ष मेले में दक्षिण अफ्रीका से आया श्रद्धालु गया में पिंडदान कर प्रशंसा
Gaya, Bihar:पितृपक्ष मेला 2026: दक्षिण अफ्रीका से गया पहुंचे श्रद्धालु ने निभाई परंपरा, सनातन संस्कृति की जमकर की तारीफ विश्व प्रसिद्ध गया जी में चल रहे पितृपक्ष मेले में इन दिनों भक्ति और आस्था का अनोखा संगम देखने को मिल रहा है। अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति और मोक्ष की कामना लेकर न केवल देश के कोने-कोने से, बल्कि सात समंदर पार विदेशों से भी श्रद्धालु गया धाम पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में दक्षिण अफ्रीका से आए एक विदेशी श्रद्धालु ने गया जी में पूरे विधि-विधान से पिंडदान और तर्पण किया। पिंडदान के बाद श्रद्धालु ने भारत की समृद्ध परंपराओं की सराहना करते हुए कहा—"सनातन संस्कृति महान है। मोक्षदायिनी फल्गु नदी के तट और पवित्र गया जी की पावन भूमि पर इन दिनों हर तरफ मंत्रोच्चार और भक्ति का माहौल है। देश-विदेश से आ रहे श्रद्धालु अपने पितरों के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता प्रकट कर रहे हैं। इसी कड़ी में दक्षिण अफ्रीका से गया जी पहुंचे श्रद्धालु आकर्षण का केंद्र बने रहे। उन्होंने स्थानीय तीर्थ पुरोहितों के सानिध्य में धार्मिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए अपने पूर्वजों के निमित्त पिंडदान और तर्पण की प्रक्रिया पूरी की। अनुष्ठान संपन्न होने के बाद दक्षिण अफ्रीका से आए इस श्रद्धालु ने गया जी के आध्यात्मिक वातावरण और यहां की सदियों पुरानी परंपराओं से प्रभावित होकर अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि गया जी आकर उन्हें एक अद्भुत मानसिक शांति और ऊर्जा का अहसास हुआ है। सनातन धर्म की गहराई और पूर्वजों के प्रति सम्मान जताने की इस परंपरा ने उनके दिल को छू लिया। उनका यह बयान और वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है。 बाईट - दक्षिण अफ्रीका से आए श्रद्धालु गया जी में पिंडदान की परंपरा का महत्व सीमाओं से परे है। दक्षिण अफ्रीका से आए श्रद्धालु का वहां पहुंचकर अनुष्ठान करना इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है कि सनातन संस्कृति और गया जी का धार्मिक महत्व आज पूरे विश्व को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।0
0
Report
पंचकुला में बदला मौसम: बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी
Panchkula, Haryana:पंचकूला में बदला मौसम का मिजाज, बारिश से सुहाना हुआ मौसम पंचकूला। बुधवार को पंचकूला में मौसम ने अचानक करवट ली। कुछ देर हुई बारिश से शहर के मौसम में ठंडक घुल गई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश के साथ कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई, जिससे मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। बारिश के बाद आसमान में बादल छाए रहे और ठंडी हवाओं ने मौसम को खुशनुमा बना दिया। अचानक हुई बारिश के चलते लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। वहीं, ओले गिरने से कई इलाकों में लोग मौसम का बदला रूप देखकर हैरान भी नजर आए।0
0
Report
देवली के गिफ्ट स्टोर से बच्चों की दो साइकिल चोरी का सीसीटीवी से खुलासा
Tonk, Rajasthan:टोंक जिले के देवली उपखंड में गौरव पथ स्थित अशोक कुमार सिंधी के गिफ्ट स्टोर की दुकान पर एक महिला व पुरुष कुछ सामान खरीददारी के लिये गिफ्ट स्टोर में प्रवेश करते हैं। तभी बाहर खड़ी उनकी साथी महिला महज एक मिनिट में ही बच्चों की साइकिल को लेकर कुछ इस तरह फरार हो जाती है कि दुकानदार को पता तक नहीं चलता। इसके कुछ मिनिट बाद ही दुकान के भीतर गये महिला व पुरुष बाहर निकलते हैं व महज कुछ ही सैकिंड में महिला दूसरी साइकिल को उठा बाइक पर अपने पुरुष साथी के साथ फरार हो जाती। दुकानदार जब कुछ शक होने पर बाहर आकर साइकिलें देखता है तो दो साइकिलें गायब देख उसके होश उड़ जाते हैं। दुकान मालिक जब अपने सीसीटीवी के फुटेज देखता है तो उसे पूरा माज़रा समझ में आ जाता है कि दुकान में आये महिला पुरुष व बाहर खड़ी साथी महिला किस तरह से उसकी आँखों से सुरमा चुरा कर ले गये हैं। फिलहाल दुकान मालिक द्वारा देवली थाना पुलिस में किसी तरह का मामला दर्ज नहीं कराया गया है। देवली कस्बे में पिछले एक पखवाड़े में शातिराना अंदाज़ में चोरी की यह पांचवीं वारदात है। इससे पहले बर्तन की दुकान से 2 लाख रूपये मूल्य के बालों का बोरा चोरी, घर से आभूषण चुराने की घटना के सीसीटीवी भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए थे।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली विश्वविद्यालय में महिला सुरक्षा पर हिंदू कॉलेज की छात्राओं का विरोध
New Delhi, Delhi:दिल्ली विश्वविद्यालय में महिला सुरक्षा का मुद्दा गरमा गया है। हिंदू कॉलेज की छात्राओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्राओं ने नारे लगाए “एक कचौड़ी, दो समोसा, इन मर्दों का क्या भरोसा”। छात्राओं का आरोप है कि शिकायत के बावजूद महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही। प्रदर्शन कर रही छात्राओं के हाथों में पोस्टर और पंपलेट में महिला सुरक्षा से जुड़े संदेश लिखे थे। छात्राओं ने “एक कचौड़ी, दो समोसा, इन मर्दों का क्या भरोसा” जैसे नारे लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया। छात्राओं का कहना है कि विश्वविद्यालय में महिला सुरक्षा को लेकर लगातार दावे किए जाते हैं लेकिन जमीनी स्तर पर छात्राओं को अब भी असुरक्षा का सामना करना पड़ रहा है। छात्राओं ने आरोप लगाया कि हिंदू कॉलेज में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ एक युवक ने कथित तौर पर कई बार अश्लील हरकत करने की कोशिश की। छात्राओं के मुताबिक, इस मामले को लेकर मौरीस नगर थाने में शिकायत भी दर्ज कराई गई, लेकिन प्रदर्शनकारी छात्राओं का आरोप है कि शिकायत के बाद भी आरोपी के खिलाफ अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। छात्राओं का कहना है कि डीयू छात्रसंघ चुनाव के दौरान महिला सुरक्षा बड़ा मुद्दा बनता है। विश्वविद्यालय प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और दिल्ली पुलिस के पिक बूथ बनाए जाने की बात करता है। लेकिन सवाल यह है कि तमाम इंतजामों और दावों के बावजूद छात्राओं के साथ कथित दुर्व्यवहार की घटनाएं आखिर क्यों सामने आ रही हैं? हिंदू कॉलेज की छात्राओं ने प्रदर्शन के जरिए विश्वविद्यालय प्रशासन को संदेश देने की कोशिश की कि महिला सुरक्षा को सिर्फ चुनावी मुद्दा या कागजी व्यवस्था तक सीमित नहीं रखा जा सकता। छात्राओं ने मांग की कि शिकायतों पर तत्काल और प्रभावी कार्रवाई हो। परिसर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए। और छात्राओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराया जाए। अब देखना होगा कि छात्राओं के इस प्रदर्शन के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन और पुलिस की ओर से क्या कदम उठाए जाते हैं।0
0
Report
हरियाणा कांग्रेस के ओबीसी विभाग की बैठक: जनगणना में ओबीसी कॉलम शामिल करने का दबाव
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ ब्रेकिंग हरियाणा कांग्रेस की ओबीसी विभाग के नेताओं और कार्यकताओं की हुई अहम बैठक प्रदेश कार्यालय में हुई बैठक में हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी संजय दत्त, कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जयहिंद, हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, हरियाणा कांग्रेस ओबीसी विभाग के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश और पूर्व सीएम एवं नेता विपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा मौजूद रहे. बैठक के बाद हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने दी जानकारी. ओबीसी विभाग हरियाणा की आज एक महत्वपूर्ण बैठक हुई है. इस बैठक से पहले हरियाणा के राज्यपाल को कांग्रेस ने एक ज्ञापन दिया है. राव नरेंद्र ने कहा इस ज्ञापन के जरिए कांग्रेस ने जनगणना में ओबीसी के कॉलम को शामिल करने की मांग की है. राव नरेंद्र ने कहा जातिगत जनगणना में स्पष्टता की मांग कांग्रेस ने आज राज्यपाल को ज्ञापन देकर की है. हरियाणा कांग्रेस के नेता कुलदीप शर्मा के सामूहिक नेतृत्व के मामले में प्रभारी को लिखे पत्र पर बोले राव नरेंद्र सिंह. मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है लेकिन हरियाणा में कांग्रेस एकजुट है. कांग्रेस पूरी तरीके से संगठित है और जगह-जगह पर तमाम कार्यक्रम कर रही है. हरियाणा कांग्रेस में सामूहिक नेतृत्व होना चाहिए के सवाल पर बोले राव नरेंद्र सिंह. राव नरेंद्र सिंह ने कहा फिलहाल हरियाणा में तीन साल चुनाव है अभी इस पर बात होने की जरूरत नहीं है. बीजेपी सरकार जो लोकतंत्र को खत्म कर रही है मीडिया उन मुद्दों को उठाए. राव नरेंद्र ने कहा कल 8 अक्टूबर को पूरे प्रदेश के सभी जिलों में चुनाव वोट चोरी को लेकर कार्यक्रम होगा. वोट बचाओ देश बचाओ कार्यक्रम कल प्रदेश में कांग्रेस और इंडी गठबंधन करेगा — राव नरेंद्र सिंह. बैठक के बाद पूर्व सीएम एवं नेता विपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दी जानकारी. हरियाणा कांग्रेस के ओबीसी विभाग के अध्यक्ष ने आज पदभार ग्रहण किया है. आज ओबीसी की जातिगत जनगणना को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन दिया है इसको लेकर आज कांग्रेस की एक बैठक भी हुई है. ओबीसी को उसका अधिकार है मिलना चाहिए जनगणना में उनका कॉलम रखना चाहिए.0
0
Report
पटना के फुलवारी शरीफ में सिलेंडर ब्लास्ट: महिला की मौत, 2 बच्चे घायल
Danapur, Bihar:पटना के फुलवारी शरीफ में सिलेंडर ब्लास्ट, महिला की मौत, 2 बच्चे घायल मौके पर पहुंची कई दमकल की गाड़ियां इशोपुर मोहल्ले में खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो बच्चे घायल बताए जा रहे हैं। ब्लास्ट इतना जोरदार था कि घर की छत को भी नुकसान पहुंचा है। घटना फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के इशोपुर मोहल्ले की है। बताया जा रहा है कि महिला घर के किचन में खाना बना रही थी, इसी दौरान गैस लीक होने के बाद सिलेंडर में जोरदार ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट के बाद घर में आग फैल गई, जिसकी चपेट में आने से महिला की मौत हो गई, जबकि दो बच्चे घायल बताए जा रहे हैं। धमाका इतना तेज था कि घर की छत को भी नुकसान पहुंचा है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
भिवानी में ट्रेन की चपेट में आकर 83 वर्षीय महिला की मौत, 4 बच्चों की मां
Hansi, Haryana:लोकेशन भिवानी भिवानी में ट्रेन की चपेट में आई महिला, रेलवे लाइन क्रास करते समय हादसा, 4 बच्चों की मां थी मृतका भिवानी के कस्बा बवानीखेड़ा में एक महिला ट्रेन की चपेट में आ गई. जिसके कारण उसे गंभीर चोटें आई और उपचार के लिए अस्पताल में लाया गया. जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतिका की पहचान भिवानी के बवानीखेड़ा कस्बा के वार्ड नंबर 13 निवासी करीब 83 वर्षीय बिमला देवी के रूप में हुई है. वहीं मृतका 4 बच्चों (2 बेटे व 2 बेटियों) की मां थी. भिवानी जीआरपी पुलिस चौकी इंचार्ज रवि कुमार ने कहा कि सुबह अस्पताल चौकी से सूचना मिली थी कि बवानीखेड़ा निवासी 83 वर्षीय बिमला एक्सीडेंट में मौत हो गई. जो रेलवे लाइन को पार कर रही थी, इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गई. जिसके कारण महिला को गंभीर चोटें आई थी, उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि मृतका के बेटे कृष्ण के बयानों के अनुसार बयानों में बताया गया कि वह बवानीखेड़ा में सामान्य अस्पताल से दवाई लाने की बात कहकर घर से निकली थी. वहीं महिला ट्रेन की चपेट में आ गई. जिसके कारण बाएं हाथ की कलाई कट गई और अन्य शरीर पर चोटें आई. उन्होंने कहा कि वहां स्टेशन बन रहा है. कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है और एसएस को भी कहा गया है कि यहां से कोई भी रेलवे लाइन को पार ना करे.0
0
Report
उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार: दादाओं के जाने के बाद भी साथ खड़े रहेंगे
Rui, Maharashtra:दादांच्या जाण्याने माझ्या घरावर आभाळ कोसळलं : उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार.... दादा नंतर आम्ही तर पोरके झालोच पण आपण सर्व पोरके होऊ नयेत म्हणून त्यांची जागा मी घेतली : उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार..... श्री सोमेश्वर च्या प्रचार दौऱ्यात सुनेत्रा पवार भावूक..... जी माणसं दादांचा ढोल ताशा लावून गजर करायची त्यांनीच दादांच्या पाठीत खंजीर खुपसला : उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार* तीन दिवसांपासून उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार बारामतीत कार्यकर्त्यांच्या संवाद बैठका घेत आहेत. दरम्यान चोपडज येथील संवाद बैठकीत सुनेत्रा पवार अतिशय भावुक झालेल्या पाहायला मिळाल्या. "प्रचार करण्याशिवाय माझा प्रत्यक्ष राजकारणाशी दुरान्वये संबंध नव्हता. पण अपघाताने दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार यांच्या जाण्याने आपण सर्वच पोरके झालो. माझ्या घरावर तर आभाळच कोसळलं, जे होऊ नये ते घडलं.दादा नंतर आम्ही तर पोरके झालोच पण आपण सर्व पोरके होऊ नयेत म्हणून त्यांची जागा मी घेतली" असं उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार यांनी म्हटलं आहे.* सोमोेश्वर साखर कारखान्याच्या निवडणुकीतील विद्यमान अध्यक्ष पुरुषोत्तम जगताप यांच्या बंडखोरीवरून ही उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार यांनी वक्तव्य केल आहे. *दादाांना जाऊन केवळ आठ महिने झालेत, दादा गेल्यानंतर जे काय चाललं आहे ते आणि जे काय बघत आहे आणि जे काय माणसं विचार करत आहेत यावरून माझ्या हे लक्षात येतंय की खरंच माणसं कशी विचार करतात आणि कसे आहेत. जी माणसं एकीकडे दादांचा ढोल ताशा लावून गजर करतात आणि तीच माणसं दादांच्या पाठीत खंजीर खूपसत आहेत. पाठीमागं काय काय बोलत आहेत. जग आहे अनुभव येतात पण मी प्रत्यक्ष अनुभवत आहे असंही सुनेत्रा पवार यांनी म्हटलं आहे.* त्यांच्य जागावर लोकांसाठी लोकांना आधार देण्यासाठी मी उभा राहिले, जन माणसांच्या अनेक अपेक्षा दादांकडून होत्या आणि दादांची देखील अनेक स्वप्न होती. ती पूर्ण करण्यासाठी मी उभा राहिले लोकांनी काय अर्थ घेतला काय नाही मला माहित नाही. मी जसं जमतय जेवढं कळतंय तेवढं कळण्याचा प्रयत्न करते. एक झालं की एक दुसरं सुरूच आहे अशी खंतही सुनेत्रा पवार यांनी बोलून दाखवली आहे.0
0
Report
जालौन में मकान के ऊपर बने टीनशेड से युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में मकान के ऊपर बने टीनशेड से युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, टीनशेड में लगे पाइप के सहारे फंदे पर लटका मिला 28 वर्षीय सोनू का शव, युवक का शव फंदे से लटकता देखकर परिजनों में मचा कोहराम, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा, पुलिस और फोरेंसिक टीम आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी, मृतक सोनू की करीब 2 वर्ष पूर्व हुई थी शादी, चार माह की है बेटी, जालौन के रामपुरा थाना क्षेत्र के मानपुरा गांव का मामला।0
0
Report
Advertisement
हांसी मंडी में किसान यूनियन डेरा; धान-बाजरे खरीद और नमी सीमा 20% मांग
Hansi, Haryana:हांसी मंडी में किसान यूनियन डेरा; धान-बाजरे खरीद और नमी सीमा 20% मांग हांसी. हांसी की अनाज मंडी में किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान मजदूर यूनियन ने मार्केट कमेटी कार्यालय में डेरा डाल दिया। यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कोथ ने बाजरा और धान की सरकारी खरीद व्यवस्था को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की मंडियों में किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए परेशान होना पड़ रहा है और नमी के नाम पर किसानों से मनमाना कट लिया जा रहा है। सुरेश कोथ ने कहा कि प्रदेश में करीब 98 मंडियों में बाजरे की खरीद के लिए व्यवस्था की गई है, लेकिन उनके अनुसार 97 मंडियों में एफसीआई द्वारा बाजरे की खरीद शुरू नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार निजी खरीददारों की बात करती है, जबकि प्राइवेट प्लेयर बाजरा 1800 से 2000 रुपये प्रति क्विंटल के आसपास खरीदता है। सरकार की ओर से 600 रुपये भावांतर देने के बाद भी किसान को नुकसान उठाना पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि सरकार को अगर किसानों की फसल एमएसपी पर खरीदनी है तो सरकारी एजेंसी को सीधे खरीद करनी चाहिए। किसान का प्राइवेट सेलर से कोई लेना-देना नहीं है। किसान अपनी फसल मंडी में लाता है, आढ़ती के माध्यम से तुलाई होती है और जिस सरकारी एजेंसी को खरीद की जिम्मेदारी दी गई है, उसे किसान का पूरा धान खरीदना चाहिए。 सुरेश कोथ ने कहा कि उन्होंने हरियाणा की कई मंडियों का दौरा किया है, लेकिन उनके अनुसार अभी तक किसी भी मंडी में धान की खरीद सुचारू रूप से नहीं हो रही। कई जगह किसानों को यह कहकर इंतजार करवाया जा रहा है कि सेलर नहीं आ रहे। उन्होंने सवाल उठाया कि सेलर के आने या नहीं आने से किसान का क्या लेना-देना है? सरकार ने किसान का धान खरीदना है। एफसीआई, हैफेड या डीएफएससी जिस भी एजेंसी को जिम्मेदारी दी गई है, वह किसान की फसल खरीदे。 सुरेश कोथ ने आरोप लगाया कि नमी के नाम पर किसानों से 200 से 300 और कई जगह 400 रुपये तक का कट लगाया जा रहा है। उन्होंने इसे किसानों के साथ अन्याय बताते हुए कहा कि हरियाणा में नमी के नाम पर किसानों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। किसान नेता ने कहा कि जब 17 प्रतिशत नमी का नियम बनाया गया था, उस समय धान हाथ से काटा जाता था। आज मशीनों से धान की कटाई होती है, इसलिए नियमों में भी समय के अनुसार बदलाव होना चाहिए। उन्होंने सरकार से मांग की कि धान में नमी की सीमा 17 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत की जाए। साथ ही मंडियों में डिजिटल कांटे लगाए जाएं और किसानों के धान की सरकारी खरीद सुनिश्चित की जाए।सुरेश कोथ ने कहा कि सरकार किसान का धान पहले पूरे रेट पर खरीदे। इसके बाद सरकार चाहे सेलर को दे, चावल बनवाए या कोई अन्य व्यवस्था करे, इससे किसान का कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि किसान को अपनी फसल का पूरा भाव मिलना चाहिए और नमी के नाम पर किसी भी प्रकार का अवैध कट बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बाजरे को लेकर सुरेश कोथ ने कहा कि इस बार फसल में कोई बड़ी गुणवत्ता संबंधी समस्या नहीं है। पिछले साल बेमौसमी बारिश के कारण बाजरे में नमी और कलर फेड होने की समस्या आई थी, जिसकी वजह से किसानों को 200 से 300 रुपये तक का नुकसान उठाना पड़ा।उन्होंने कहा कि इस बार बाजरा बेहतर है और अगर सरकारी एजेंसी की ओर से खरीद का प्रावधान किया गया है तो खरीद शुरू क्यों नहीं हो रही। सुरेश कोथ ने कहा कि अगर हरियाणा की सभी मंडियों में बाजरे की खरीद शुरू नहीं की गई तो किसान संगठन आंदोलन तेज करेगा। उन्होंने किसानों से भी आंदोलन में शामिल होने की अपील की。 वहीं हरियाणा मंडी एसोसिएशन के प्रदेश प्रधान रामअवतार तायल ने भी किसानों की मांगों का समर्थन किया। उन्होंने मांग की कि धान में नमी की निर्धारित सीमा को 17 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत किया जाए और किसानों के धान की सरकारी खरीद सुनिश्चित की जाए। किसान संगठनों का कहना है कि जब तक किसानों की फसल की सरकारी खरीद और उचित भुगतान सुनिश्चित नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा。0
0
Report
बिहार के किसान: सैटेलाइट सिटी के लिए जमीन, उचित मुआवजे के बिना नहीं देंगे
Danapur, Bihar:Bihar government ke dwara Bihar mein satellite city ke liye acquire ki ja rahi zameen ko lekar Patna ke Danapur aur Maner mein kisano ne ki rai jaani. Kisano ne kaha ki sarkar kisan ki zameen lekar satellite city banaye ya smart city, yeh achhi baat hai. Bihar ki tarakki hogi; bade-bade factories lagengi, bade vyavsay aayenge. Lekin sarkar is baat ka bhi khayal rakhe ki kisaan is zameen se apni paalan poshan kar rahe hain. Aise mein sarkar kisan ko uchit muavza de. Tek kis koi doosra rozgar karke apne parivar ki gujar-basar kar paaye. Is maamle ko lekar kisano ke neta Rakesh Tikait ne bhi sarkar par hamla kiya hai ki kisano ki zameen ko aane paone mein lekar bade logon ke haath bechi ja rahi hai. Is par kisano ne kaha ki vah kis ke bade neta hai. Unhone kaha hai to ho sakta hai par kisano ne sarkar se apni zameen dene ki baat kahte hue uchit muhavre ki maang ki.0
0
Report
2047 तक विकसित भारत का सपना: भाजपा की सेवा ज्योति यात्रा जारी
Moradabad, Uttar Pradesh:सेवा संकल्प अभियंता के तहत मुरादाबाद मे भाजपा ने विकसित भारत संकल्प सभा कर निकाली सेवा ज्योति यात्रा, कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार एवं प्रदेश मंत्री प्रमेंद्र जांगड़ा सहित बड़ी संख्या मे जनप्रतिनिधि एवं भाजपाई हुए शामिल, इस दौरान कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार बोले प्रधानमंत्री जी का संकल्प है 2047 तक भारत Developed भारत बने, कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए 27 चुनाव मे किया दो तिहाई बहुमत से जीत का दावा। वहीँ विपक्ष के ज्ञानेश कुमार को लेकर चल रहे प्रदर्शन पर अनिल कुमार ने साधा निशाना, बोले विपक्ष मुद्दा विहीन.... क्या ज्ञानेश कुमार 2014, 17, 19 या 22 मे थे, इनका पास कोई मुद्दा नहीं इसलिए ये मुद्दा विहीन विपक्ष, 2027 मे यूपी और 4 अन्य प्रदेशो मे चुनाव मे तो इनको डर सता रहा है, जैसे बिहार और बंगाल की जनता ने सबक सिखाया तो इनको डर सता रहा है, राहुल गाँधी के प्रदर्शन को लेकर बोले उनको सोचना चाहिए की उनको ऐसी स्तिथि मे देश की जनता ने लाया, वो जनता के मुद्दे उठाकर बीच मे जाए ना की बेमुद्दे की बात करे। वहीँ 2027 चुनाव को लेकर कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार का बयान, 27 की हमारी पूरी तैयारी, हम NDA के तौर पर मजबूती से चुनाव लड़ेंगे, चुनाव मे हम दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाने का काम करेंगे।0
0
Report
Advertisement
