Hamirpur - वर्ष 2024 में 44 अपराधियों के विरुद्ध जिला प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई
Hamirpur, Uttar Pradesh:यूपी के हमीरपुर जिले में जिला प्रशासन ने कड़े रुख अपनाते हुए वर्ष 2024 में 44 अपराधियों पर की गुंड्डा एक्ट और जिलाबदर की कार्रवाई की है साथ ही अपराधियों की 109 करोड़ रुपये की चल अचल सम्पति को सीज किया गया है,अपराधों में संलिप्त रहने वाले अपराधियों के 8 शस्त्र लाइसेंस भी निरस्त किये गये है। साथ ही डीएम घनश्याम मीना ने बताया कि सरकार की मंशा के अनुरूप अपराधियों पर कार्रवाई की गई है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
