210507
हमीरपुरः 'जख्मों की काश्त' के विमोचन में उमड़ी उर्दू प्रेमियों की भीड़
Ragaul, Uttar Pradesh:मौदहा कस्बे के रहमानिया इंटर कालेज के पूर्व उर्दू इंग्लिश अध्यापक और प्रसिद्ध शायर दिवंगत मसरूर अहमद मौधवी की याद में आयोजित मुशायरे के दौरान उनकी किताब का विमोचन किया गया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में उर्दू प्रेमी उपस्थित रहे। उनकी जिंदगी की शायरी और कविताओं को एकत्रित करके एक किताब की शक्ल देने वाले उनके शिष्य ममनून अहमद उर्फ बंगस द्वारा लिखी गई शायरी की किताब 'जख्मों की कास्त' का सोमवार को देर रात मदरसा मकतब रहमानिया में विमोचन किया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बाराबंकी में एक करोड़ के जेवरात से भरा बैग ले उड़े चोर,कार का शीशा तोड़कर वारदात को दिया अंजाम
Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी के नगर कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-अयोध्या हाईवे स्थित संगरीला फैमिली रेस्टोरेंट की पार्किंग में देर रात चोरों ने इस वारदात को अंजाम देते हुए कार का शीशा तोड़कर करीब एक करोड़ रुपये के जेवरात और 30 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार बाराबंकी के बदोसराय थाना क्षेत्र निवासी इकराम खान, जो वर्तमान में लखनऊ में रहते हैं, कल रात अपने परिवार के साथ बहराइच में आयोजित एक शादी समारोह से लौट रहे थे। रास्ते में रात करीब नौ बजे उन्होंने लखनऊ-अयोध्या हाईवे स्थित शंग्रीला फैमिली रेस्टोरेंट पर भोजन करने के लिए अपनी कार पार्किंग में खड़ी की और परिवार के साथ अंदर चले गए। करीब एक घंटे बाद जब परिवार वापस लौटा तो कार की खिड़की का शीशा टूटा हुआ मिला। कार के अंदर रखा बैग गायब था, जिसमें करीब एक करोड़ रुपये के सोने के जेवरात और 30 हजार रुपये की नकदी रखी हुई थी। चोरी की जानकारी मिलते ही परिवार के होश उड़ गए। पीड़ित इकराम खान ने बताया कि लखनऊ स्थित उनके घर पर उस समय कोई मौजूद नहीं था, इसलिए सुरक्षा की दृष्टि से परिवार के सभी कीमती जेवरात अपने साथ लेकर चल रहे थे। उन्होंने आशंका जताई कि कार में महिलाओं के मौजूद होने और उनके पास सामान होने के कारण चोरों को कीमती वस्तुओं की जानकारी हो गई होगी। घटना की सूचना मिलने पर नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस रेस्टोरेंट परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। अधिकारियों का कहना है कि फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।0
0
Report
जरही पेट्रोल पंप के पास हादसे में एक युवक की मौत, दूसरा घायल
Surajpur, Chhattisgarh: सूरजपुर के जरही पेट्रोल पंप के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है,दरअसल होटल में काम करने वाले दो युवक देर रात काम खत्म कर बाइक से अपने रूम की ओर लौट रहे थे,इसी दौरान जरही पेट्रोल पंप के पास उनकी बाइक सड़क पर चल रही एक गाय से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाय की मौके पर ही मौत हो गई और दोनों युवक सड़क पर गिर गए,तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने सड़क पर गिरे एक युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज जारी है, घटना की सूचना मिलते ही भटगांव पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अज्ञात वाहन की तलाश और मामले की जांच में जुट गई है,0
0
Report
शहडोल में लग्जरी बाइक चोरी गिरोह गिरफ्तार, 7 बाइक्स बरामद
Shahdol, Madhya Pradesh:शहडोल जिले में लग्जरी बाइक चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह का अमलाई पुलिस ने पर्दाफाश किया है। शादी-पार्टियों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में खड़ी बाइकों को निशाना बनाकर चंद मिनटों में फरार हो जाने वाले इस गिरोह के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपी अभी भी फरार हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7 चोरी की बाइक बरामद की हैं, जिनमें महंगी और लग्जरी बाइकें भी शामिल हैं। हैरानी की बात यह है कि गिरफ्तार आरोपी का नाम पहले गुजरात में मंदिर से प्रतिमा चोरी के मामले में भी सामने आ चुका है। अमलाई पुलिस की गिरफ्त में खड़े ये वही शातिर आरोपी हैं, जो शादी-समारोहों और भीड़भाड़ वाले कार्यक्रमों में रेकी कर बिना लॉक लगी बाइकों को अपना निशाना बनाते थे। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमन तिवारी और दीपू सिंह के रूप में हुई है, जबकि गिरोह के अन्य सदस्य मंगेश सिंह और नमन केवट अभी फरार हैं। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि गिरोह का मास्टरमाइंड अमन तिवारी बिना चाबी के ही बाइक का डायरेक्ट कनेक्शन कर कुछ ही मिनटों में वाहन स्टार्ट कर लेता था और फिर मौके से फरार हो जाता था। चोरी की गई बाइकों को बाद में गैराज में ले जाकर उनके पार्ट्स निकालकर दूसरी गाड़ियों में फिट कर दिया जाता था, जिससे पहचान छिपाई जा सके। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बुलेट, स्कूटी, यामाहा आर-1 और सीडी डीलक्स समेत कुल 7 चोरी की बाइक बरामद की हैं, जिनमें दो महंगी लग्जरी बाइकें भी शामिल हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी अमन तिवारी पहले गुजरात में मंदिर से प्रतिमा चोरी के मामले में भी आरोपी रह चुका है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां मिली हैं और गिरोह के नेटवर्क को खंगाला जा रहा है। फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। वहीं बरामद बाइकों के संबंध में भी अन्य थानों से जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि चोरी के और मामलों का खुलासा किया जा सके। अमलाई पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में वाहन चोरी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस का दावा है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद इस गिरोह से जुड़े और भी कई खुलासे हो सकते हैं। फिलहाल पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है, जबकि फरार आरोपियों की तलाश जारी है।0
0
Report
Advertisement
टेमनी के आदिवासी क्रिकेट टूर्नामेंट में अधिकारियों का अनोखा अंदाज़ वायरल
Raebareli, Uttar Pradesh:बालाघाट के आदिवासी गावं टेमनी में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में अधिकारियों का दिखा अनोखा अंदाज़.... आदिवासी नृत्य में नाचते दिखे लाँजी के भाजपा विधायक राजकुमार कर्राहे , एसपी आदित्य मिश्रा और डीएसपी संतोष पटेल... सामूहिक नृत्य का वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल.... मांदर की थाप पर थिरके जनप्रतिनिधि और पुलिस अधिकारी.... आदिवासी संस्कृति के रंग में रंगा क्रिकेट टूर्नामेंट... नक्सल मुक्त होने के बाद पहली बार हुई क्रिकेट प्रतियोगिता.... अतिनक्सल प्रभावित गावं था ग्राम टेमनी.... डर के साये में जीते थे ग्रामीण... अब नक्सल मुक्त के साथ दिख रहा आदिवासीयों में उत्साह....0
0
Report
थाना मुरादनगर पुलिस मुठभेड़ में लूट के बदमाश करन गिरफ्तार
Ghaziabad, Uttar Pradesh:थाना मुरादनगर पुलिस टीम द्वारा पुलिस मुठभेड़ के दौरान लूट की घटना करने वाला बदमाश गिरफ्तार. उसके पास से 01 तमंचा 315 बोर, 01 खोखा कारतूस, 01 जिन्दा कारतूस, 01 मोबाइल फोन, 01 ऑटो रिक्शा व 700/- रूपये बरामद किये गए हैं. थाना मुरादनगर पुलिस टीम द्वारा पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से मेरठ की तरफ उतरने वाले रास्ते पर चेकिंग की जा रही थी तभी मुखबिर ने बताया कि लूट की घटना कारित करने वाला बदमाश अपने साथियों के साथ नवीपुर बम्बा पेरिफेरल अण्डरपास के पास किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में आने वाला है. इस सूचना पर पुलिस टीम दुहाई से नवीपुर बम्बा पेरिफेरल एक्सप्रेसवे अण्डरपास के नीचे चेकिंग करने लगे तभी नवीपुर की तरफ से एक ऑटो रिक्शा आता दिखाई दिया पुलिस टीम द्वारा चेकिंग हेतु ऑटो रिक्शा को टोर्च की रोशनी से रुकने का इशारा किया तो ऑटो रिक्शा सवार व्यक्ति ऑटो रिक्शा को न रोकते हुए पिछली दिशा में मोडकर भागने का प्रयास करने लगा जिससे वो बम्बे के पास फस गया अपने आप को पुलिस टीम से घिरता देख उसने पुलिस के ऊपर तमंचा निकालकर फायर कर दिया। पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ अपने बचाव में फायर किया जिसमें उसके पैर में गोली लग गयी है. पुलिस ने उस व्यक्ति को मौके से पकड़ लिया । पकड़े जाने पर नाम पता पूछा तो घायल व्यक्ति ने अपना नाम करन बाताया जिसके पास 01 अवैध तमंचा, 01 खोखा कारतूस, 01 जिन्दा कारतूस, 01 मोबाइल फोन, 01 ऑटो रिक्शा व 700/- रूपये नकद बरामद हुए. घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल भेज दिया गया है. पूछताछ करने पर उसने बताया कि कुछ दिन पूर्व मैंने अपने साथियों पुनित शर्मा, जतिन मित्तल व अनुराग गुप्ता के साथ मिलकर ऑटो रिक्शा में एक व्यक्ति को मेरठ मोड से बिठाकर 02 फोन व 5600 रुपये की लूट की थी जो हमने लूट के बाद दुहाई पेरिफेरल के आगे सुनसान जगह छोड दिया था तथा मिले रुपये को हमने आपस में बांट लिया था तथा लूटे गये एक फोन को पुनित शर्मा को दे दिया था तथा दूसरा फोन मैंने अपने पास रख लिया था. मुझसे जो पैसे व फोन बरामद हुए हैं वह उस लूट के ही है और यह वही ऑटो है जिससे हमने लूट की घटना की थी.0
0
Report
औरैया में अवैध खनन पर प्रशासन का बड़ा एक्शन; 4 डम्पर पकड़े, जुर्माना 2.54 लाख
Auraiya, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया - औरैया में अवैध खनन पर प्रशासन का बड़ा एक्शन。 एसडीएम सदर अजय आनंद वर्मा के नेतृत्व में हुई जांच。 खनन अधिकारी वशिष्ठ यादव भी अभियान में रहे मौजूद。 44 वाहनों की चेकिंग में 4 डम्पर अवैध परिवहन करते पकड़े गए。 चार डम्परों पर कुल ₹2.54 लाख से अधिक का लगाया गया जुर्माना。 एक वाहन जुर्माना जमा होने पर छोड़ा गया, तीन डम्पर सीज。 सीज वाहनों को देवकली पुलिस चौकी में खड़ा कराया गया。 अवैध खनन और राजस्व क्षति करने वालों पर कार्रवाई जारी रहेगी।0
0
Report
Advertisement
पम्पापुर के झरपारा में घर में भयानक आग, फायर-कर्मी काबू, जनहानि नहीं
Surajpur, Chhattisgarh:*सूरजपुर ब्रेकिंग —* घर में लगी भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप,, आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम मौके पर पहुंची,, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू, बड़ा हादसा टला,, आग लगने के कारणों का अब तक नहीं चल सका है पता,, घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं,, पुलिस मामले की जांच में जुटी,, पम्पापुर के झरपारा गांव की घटना,,0
0
Report
सीतापुर में मेडिकल स्टोर लूट: बदमाशों ने असलहे के बल पर हजारों कैश-पर्स-मोबाइल लूटा
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर। मेडिकल स्टोर संचालक से लूट। बदमाशों ने रास्ता पूछने के बहाने रोका मेडिकल स्टोर संचालक को। बदमाशों ने असलहा लगाकर हजारों की नगदी, पर्स, मोबाइल सहित बाइक लूट ली। सूचना पाकर पहुंची पुलिस। लहरपुर कोतवाली क्षेत्र का मामला।0
0
Report
पटना के गर्दनीबाग में RJD का धरना: भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार से सवाल उठेंगे
Patna, Bihar:RJD के प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा गर्दनीबाग में पटना जिला राष्ट्रीय जनता दल की ओर से धरना दिया जाएगा, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल जी, पार्टी के वरिष्ठ नेता, प्रदेश, राज्य एवं जिला स्तर के नेता के साथ-साथ सभी माननीय विधायक, पूर्व विधायक और अन्य नेतागण उपस्थित रहेंगे। और इस कार्यक्रम के माध्यम से हम सरकार और सरकार की नीतियों को बेनकाब करेंगे। सरकार का जिस तरह से भ्रष्टाचार के मामले पर, रिशु श्री के मामले पर मौन धारण है, उन मामलों पर हम जनता के बीच में बताने का काम करेंगे कि बिहार में सरकार और व्यवस्था कैसी चल रही है। हम बताएंगे कि किस तरह से विधि-व्यवस्था और सरकार का इकबाल समाप्त हो गया है। इन मामलों पर हम जनता के बीच जनता के मुद्दे और जनता के सवाल खड़ा करेंगे। साथ ही साथ पूछेंगे सरकार से कि गरीबों के घरों पर बुलडोजर क्यों चल रहे हैं? गरीबों के घरों पर अत्याचार की घटनाएं क्यों हो रही हैं? गरीबों के साथ अन्याय क्यों हो रहा है? और सबसे बड़ी बात यह है कि रोजगार के नाम पर जिस तरह से नौजवानों पर लाठी प्रहार किया जाता है, जिस तरह से प्रतियोगिता परीक्षा में पर्चे लीक हो रहे हैं, जिस तरह से अभ्यर्थियों के आने-जाने की सुविधा नहीं दी जा रही है.0
0
Report
Advertisement
रूपापुर प्रीमियम लीग में रितेश त्रिपाठी की कमेंट्री का जादू आवाज के दीवाने हुए दर्शन
Sawayajpur, Uttar Pradesh:हरदोई की सवाजपुर तहसील क्षेत्र के रूपापुर मैं हो रहे रूपापुर प्रीमियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में जहां खिलाड़ी अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं, वहीं अपनी दमदार और जोशीली कमेंट्री से रितेश त्रिपाठी भी लोगों के दिलों पर छाए हुए हैं। उनकी आवाज़ और मैच के रोमांचक पलों का जीवंत वर्णन सुनने के लिए दर्शक बेसब्री से इंतजार करते हैं। रितेश त्रिपाठी प्रतिदिन सवायजपुर से रूपापुर पहुंचकर टूर्नामेंट में कमेंट्री करते हैं। उनकी बेहतरीन शब्द शैली, खिलाड़ियों की सटीक जानकारी और मैच के हर पल को रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने की कला ने उन्हें दर्शकों के बीच खास पहचान दिलाई है। मैदान में मौजूद क्रिकेट प्रेमियों का कहना है कि रितेश त्रिपाठी की कमेंट्री मैच के रोमांच को कई गुना बढ़ा देती है। चौके-छक्कों पर उनकी जोशीली आवाज़ और विकेट गिरने पर उत्साह से भरा अंदाज दर्शकों को रोमांचित कर देता है। रूपापुर प्रीमियम लीग के आयोजकों ने भी रितेश त्रिपाठी की सराहना करते हुए कहा कि उनकी कमेंट्री टूर्नामेंट की पहचान बन चुकी है। दूर-दूर से आने वाले दर्शक मैच के साथ-साथ उनकी कमेंट्री का भी भरपूर आनंद ले रहे हैं।मैदान पर खिलाड़ियों का खेल और माइक पर रितेश त्रिपाठी की आवाज़, यही बन गई है रूपापुर प्रीमियम लीग की खास पहचान0
0
Report
उझारी उर्स के दौरान महिला बाउंसरों से मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस जांच जारी
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के सैद नगली थाना क्षेत्र के कस्बा उझारी में चल रहे उर्स के दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब कुछ महिलाओं ने ड्यूटी पर तैनात दो महिला बाउंसरों के साथ मारपीट कर दी। घटना का लाइव वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है। सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों में भी हड़कंप मच गया। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद सैद नगली पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और अन्य तथ्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की पड़ताल की जा रही है तथा जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
जोधपुर: स्मैक मामले में आरोपी को 2 वर्ष कठोर कारावास व 10,000 रुपये जुर्माना
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। एनडीपीएस न्यायालय जोधपुर के विशिष्ट न्यायाधीश अजय कुमार भोजक ने 12 साल पुराने अवैध मादक पदार्थ स्मैक के मामले में फैसला सुनाते हुए आरोपी को 2 वर्षों का कठोर कारावास और दस हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। गोविन्द जोशी विशिष्ट लोक अभियोजक एनडीपीएस जोधपुर ने बताया कि दिनांक 16/02/2014 को पुलिस थाना नागौरी गेट के तत्कालीन थानाधिकारी नितिन दवे ने दौड़ाने नाकाबंदी रामबाग स्कीम मोड, नागौरी गेट, जोधपुर से राजेश कुमार 9 ग्राम अवैध स्मैक बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया। बाद अनुसंधान आरोपी के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र प्रस्तुत किया। विशिष्ट लोक अभियोजक जोशी ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों के मामलों में उतरोतर वृद्धि होने, अवैध मादक पदार्थों के अपराध गंभीर किस्म की प्रकृति के अपराध होने और उसका समाज में प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की वजह से आरोपी को कठोरतम सजा देने की मांग की जबकि आरोपी ने नरमी बरतने का आग्रह किया। विशिष्ट न्यायालय एनडीपीएस जोधपुर ने अभियोजन पक्ष की ओर से प्रस्तुत कुल 8 गवाह, 18 दस्तावेजी साक्ष्य और 3 आर्टिकल के आधार पर अभियुक्त राजेश कुमार को अवैध मादक पदार्थ स्मैक रखने के आरोप में दोषी ठहराते हुए 2 वर्ष की कठोर सजा व दस हजार रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई।0
0
Report
Advertisement
सूर्यदेव सिंह को मजदूरों का मसीहा कहे जाने पर धनबाद में सियासी घमासान
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद की राजनीति में एक बार फिर सिंह मेंशन और धनबाद के भाजपा सांसद ढुल्लू महतो के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। हाल ही में झरिया के पूर्व विधायक और चर्चित मजदूर नेता सूर्यदेव सिंह की 35वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई, जिसमें बड़ी संख्या में समर्थकों और मजदूरों ने भाग लिया। इस दौरान झरिया क्षेत्र में सूर्यदेव सिंह अमर रहें के नारे गूंजते रहे। पुण्यतिथि समारोह में झरिया विधायक रागिनी सिंह और धनबाद महापौर संजीव सिंह ने सूर्यदेव सिंह को मजदूरों का मसीहा बताते हुए उनके संघर्षों को याद किया। नेताओं ने कहा कि सूर्यदेव सिंह ने कोयलांचल के मजदूरों के हक और अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से उठाया और मजदूर समाज के बीच उनकी अलग पहचान रही है। हालांकि इस मुद्दे पर तब नया राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया जब सांसद ढुल्लू महतो से सूर्यदेव सिंह को मजदूरों का मसीहा कहे जाने पर सवाल पूछा गया। जवाब में सांसद ने कहा कि मजदूरों के असली मसीहा बी.पी. सिन्हा, एके राय, समरेश सिंह थे, न कि कोई और। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। सांसद ढुल्लू महतो धनबाद के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए संजीव सिंह ने कहा कि मजदूरों के बीच सूर्यदेव सिंह की जो पहचान थी, उसे कोई नकार नहीं सकता। उन्होंने कहा कि कोयलांचल की जनता और मजदूर वर्ग आज भी सूर्यदेव सिंह को अपने नेता और मसीहा के रूप में याद करते हैं。0
0
Report
लातेहार डीडीसी ने 15 दिनों में काम पूरा कराने का निर्देश
Latehar, Jharkhand:झारखंड सरकार आम जनता के विकास को लेकर नई नई योजना चला कर आम जनता को चेहरे में चमक लाने का प्रयास कर रही है । वही सरकार की योजना को धरातल पर उतारने को लेकर लातेहार डीडीसी सैयद रियाज अहमद कटिबद्ध है । बरवाडीह पहुचकर चल रहे योजना की निरीक्षण किया और बरवाडीह प्रखंड कार्यालय पहुंचे और कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रखंड के विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में बीडीओ, अंचलाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, कल्याण पदाधिकारी, एई, जेई सहित पंचायत सेवक मौजूद रहे। डीडीसी ने सभी विभागों के लंबित कार्यों की समीक्षा करते हुए अगले 15 दिनों में कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं, कुछ दिन पूर्व बरवाडीह पंचायत के पंचायत सेवक विजय शंकर पर ग्रामीणों द्वारा लगाए गए पैसे लेने के आरोप मामले पर भी डीडीसी ने जानकारी दी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर 500 से 1000 रुपये तक लिए गए हैं। इस मामले में डीडीसी सैयद रियाज अहमद ने पंचायत सेवक को शोकॉज जारी किया है। उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिला परिषद योजना में लापरवाही के सवाल पर डीडीसी ने कहा कि अभी तक कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। अगर भविष्य में इस तरह की शिकायत आती है तो दूसरे एजेंसी से जांच कराई जाएगी। संवेदक द्वारा लापरवाही किए जाने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। डीडीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनहित से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता के साथ पूरा करें और कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखें।0
0
Report
Gurugram: Car falls into a pothole near Dwarka Expressway, driver seriously injured
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेस वे के पास गढ्ढे में गिरी कार 600 MM सीवर लाइन के लिए खोदा गया था गड्ढा अभी तक सीवर लाइन का काम नहीं हुआ था पूरा सुरक्षा के लिहाज से भी नहीं था बंदोबस्त सराय अलावर्दी रोड पर 600 एमएम की मुख्य सीवर लाइन बिछाने के बाद चैंबर बनाने के लिए खोदे गए गड्ढे में एक कार गिर गई। हादसा रविवार को हुआ था, जिसमें द्वारका एक्सप्रेसवे से सराय अलावर्दी की तरफ मुड़ते समय एक तेज रफ्तार कार सीधे खोदे गए इस गहरे गड्ढे में जा गिरी। कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों ने बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। चालक की हालत गंभीर बनी हुई है0
0
Report
Advertisement
