210301
Hamirpur - पशुबाड़े पर आग लगने से 4 बकरी सहित भैंसों की जलकर मौत
Para Ojhi, Uttar Pradesh:हमीरपुर जिले के मुस्करा थानाक्षेत्र के कंधौली गांव का है, जहां बीती रात अज्ञात कारणों के चलते पशुबाड़े में लगी आग ने पूरे डेरे को भी अपने कब्जे में ले लिया. जिससे पशुबाड़े में बंधी तीन भैंसें,चार बकरियां एक भैंस का बच्चा पूरी तरह जल गए और उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. मकान में रखा कुंतलों भूषा जलकर खाक हो गया, साथ ही मकान में रखा अन्य सामान भी जलकर राख हो गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नैनपुर में प्रेमी जोड़े पर जानलेवा हमला, युवक की मौत; 3 आरोपी गिरफ्तार
Mandla, Madhya Pradesh:मण्डला - प्रेमी जोड़े पर जानलेवा हमला, युवक की मौत... 3 आरोपी गिरफ्तार मण्डला के नैनपुर में युवक की हत्या और युवती पर जानलेवा हमले के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। युवक-युवती के साथ पहले बेरहमी से मारपीट की गई और फिर विद्युत तार से बांधकर करंट लगाया गया। गंभीर हालत में युवक की नागपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में नैनपुर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला नैनपुर थाना क्षेत्र के खिरसारू गांव का है। पुलिस के मुताबिक 19 वर्षीय युवती बिन्दो बाई कुलस्ते और 19 वर्षीय अभिषेक धुर्वे आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी बात को लेकर आरोपियों ने आपत्ति जताई और दोनों के साथ मारपीट की। आरोप है कि युवक-युवती को जान से मारने की नीयत से विद्युत तार से बांधकर करंट लगाया गया। इसके बाद दोनों को मृत समझकर खेत में छोड़ दिया गया। गंभीर रूप से घायल अभिषेक को नागपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मर्ग जांच और युवती के बयान के आधार पर नैनपुर पुलिस ने हत्या, हत्या के प्रयास और मारपीट सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर तीन आरोपियों—चमरालाल उर्फ भूरा मरावी, लालसिंह उर्फ नरबद मरावी और सुशील कुमार उर्फ शुक्लू मरावी—को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त लकड़ी का गेड़ा और विद्युत तार भी जब्त किया है। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। मामले की विवेचना जारी है।0
0
Report
भाजपा के भरत शर्मा बूंदी नगर परिषद सभापति 18 वोट से जीता
Jaipur, Rajasthan:बूंदी नगर परिषद में भाजपा के भरत शर्मा ने कांग्रेस के टीकम जैन को 18 वोटों से हराकर जीत दर्ज की। परिणाम घोषित होने पर भरत शर्मा को 39 वोट, जबकि टीकम जैन को 21 वोट मिले। बूंदी नगर परिषद में कुल 60 वार्ड हैं। परिणाम सामने आते ही भाजपा समर्थकों में उत्साह का माहौल बन गया। नगर परिषद के बाहर समर्थकों ने जमकर नारेबाज़ी की और ‘ओम बिरला जिंदाबाद’ के नारे लगाए। जीत के बाद भरत शर्मा ने कहा कि लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के नेतृत्व में बूंदी में विकास की गंगा बहेगी। इस दौरान नगर निकाय चुनाव प्रभारी महेश विजय और भाजपा जिलाध्यक्ष रामेश्वर मीणा भी मौजूद रहे。0
0
Report
बेगूसराय में छत से गिरकर महिला की मौत, परिजन में कोहराम
Begusarai, Bihar:जितेंद्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय में छत से नीचे गिरने के दौरान एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। हादसा बरौनी थाना क्षेत्र के केशावे गांव की है। मृतका की पहचान केशावे गांव निवासी मिथुन पासवान की पत्नी चंद्रकला देवी के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि चंद्रकला देवी किसी काम को लेकर घर की छत पर गई थी। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह छत से नीचे गिर गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।परिजन आनन-फानन में चंद्रकला देवी को इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद बरौनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। बाइट परिजन0
0
Report
Advertisement
ओडिशा-छत्तीसगढ़ के बीच महानदी विवाद सुलझने के संकेत
Begun, Rajasthan:रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय लौटे ओडिशा दौरे से..सीएम विष्णुदेव साय ने ओडिशा सीएम मोहन माझी से की मुलाकात.. महानदी जल विवाद पर निर्णय को लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने कहा- ओडिशा के सीएम मोहन माझी से मुलाकात हुई.. महानदी जल का मामला जल्द सुलझने वाला है.. छत्तीसगढ़ - ओडिशा प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है.. ट्रिब्यूनल में मामला चला, CWC को रिपोर्ट सौंप दी गई है.. अब बहुत जल्द इसका मामला सुलझेगा.. इंदौर में छात्रों की गूंज कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर सियासत.. मामले में सीएम विष्णुदेव साय ने कहा- नेता प्रतिपक्ष हैं राहुल गांधी, उन्हें यह शोभा नहीं देता.. राहुल गांधी का आचरण देश के सामने एक्पोज हो रहा है0
0
Report
बंदर ने चौराहे पर नंदी प्रतिमा को केला खिलाकर मचा वायरल
Noida, Uttar Pradesh:सोशल मीडिया पर हर दिन एक से बढ़कर वीडियो सामने आते हैं...इनमें कई वीडियो हैरान करने वाले होते हैं, तो कुछ दिल को छूने वाले होते हैं...अब इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है...इस वीडियो में एक बंदर चौराहे पर लगी नंदी की मूर्ति को केला खिला रहा है...अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है...आसपास की तेज रफ्तार जिंदगी के बीच यह अनोखा पल सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। नंदी की मूर्ति के सामने पहुंचा बंदर नंदी की मूर्ति को खिलाने लगा केला0
0
Report
चलती ट्रेन में सांप घुसा: डरावना वीडियो वायरल
Noida, Uttar Pradesh:सोशल मीडिया पर एक बेहद हैरान और डराने वाला वीडियो वायरल हो रहा है...इस वीडियो देखने के बाद आपकी रूह कांप जाएगी। इसमें आप देख सकते हैं कि एक ट्रेन में सांप घूस गया है और तेजी रेंग रहा है... सांप को देखने के बाद ट्रेन में चीख पुकार मच गई और लोग सांप को भगाने की कोशिश कर रहे हैं...अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है चलती ट्रेन में घूम रहा था सांप डरावना वीडियो हुआ वायरल0
0
Report
Advertisement
पंजाब में नशा मुक्त पंजाब यात्रा शुरू, सरकार के दावों पर सवाल
Chandigarh, Chandigarh:मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी नशा मुक्त पंजाब यात्रा में अरनीवाला में हुए शामिल गुरुओं की धरती से शुरू होने वाली है यात्रा पंजाब को बचाने की जन यात्रा- मुख्यमंत्री पंजाब सरकार से सीधा सवाल कि वह बताएं कि 4 साल बाद भी नशा गांव गांव कैसे पहुंच रहा है- मुख्यमंत्री पंजाब के नौजवानों को नारा नहीं नशे से मुक्ति, इलाज, रोजगार और सम्मान चाहिए- मुख्यमंत्री हमारी सरकार ने बिना पर्ची बिना खर्ची के सरकारी नौकरी देने का काम किया लेकिन पंजाब में सरकारी नौकरी के मामले में बहुत ख़ामियाँ दिखी विधायक और राजनीतिक लोगों के रिश्तेदारों को पंजाब में नौकरी दी गई पंजाब के मुख्यमंत्री से कहना चाहूंगा की नशे जैसे संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति न करें पंजाब सरकार नौकरी पर जारी करें श्वेतपत्र हमारी लड़ाई नशा पीड़ितों से नहीं नशे के सौदागरों से है- मुख्यमंत्री हमनें चुनाव के वक्त 217 वादे किए जिनमें से 70 संकल्प हमनें पहले साल ही पूरे किए लाड़ो लक्ष्मी योजना के तहत हरियाणा की बहन बेटियों को 2100 रूपये महिना देना शुरू किया हरियाणा में सभी फसल MSP पर खरीदती है सरकार पंजाब में सरकार ने 2500 रूपये वृद्धावस्था पेंशन देने का वादा किया जो पूरा नहीं हुआ हरियाणा में आज 3200 रूपये बुजुर्गों को पेंशन दे रही है सरकार पंजाब में इस बार परिवर्तन होने जा रहा है हरियाणा में किसानों को 72 घंटे में फसल खरीद की पेमेंट का किया जाता है भुगतान हर महीने हरियाणा में नशे के खिलाफ अभियान का किया जाता है आयोजन पंजाब में सरकार ने एक भी वादा पूरा नहीं किया किसी को भी नशे को बढ़ावा देने का कोई अधिकार नहीं- मुख्यमंत्री हमने हरियाणा में भी नशा मुक्त हरियाणा अभियान को गांव-गांव गली गली तक पहुंचाया- मुख्यमंत्री हरियाणा में अबतक आयुष्मान भारत योजना के साथ 40 लाख के करीब लाभार्थियों ने 4500 करोड़ रूपये का लाभ लिया0
0
Report
बाइक स्टंट वीडियो वायरल: बिना हेलमेट के करतब सुरक्षा के लिए जोखिम
Noida, Uttar Pradesh:बाइक पर स्टंट का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है... इसे सड़क सुरक्षा और जागरूकता के मकसद से साझा किया जा रहा है...न हेलमेट, न सेफ्टी गियर और ऊपर से खतरनाक करतब...कुछ सेकंड का ये रोमांच सुरक्षा के लिए बड़ा जोखिम बन सकता है बाइक पर खतरनाक स्टंट सुरक्षा के लिए बड़ा जोखिम0
0
Report
हनुमानगढ़ नगरपरिषद में निर्दलीय मंजू रिणवा बनी सभापति, भाजपा-कांग्रेस को झटका
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ नगरपरिषद में निर्दलीय प्रत्याशी मंजू रिणवा ने सभापति पद पर शानदार जीत दर्ज की। 60 पार्षदों के मतदान में मंजू रिणवा को 35 वोट मिले और उन्होंने भाजपा की विनीता बत्तरा को 16 वोटों के अंतर से मात दी; कांग्रेस की सुशीला खीचड़ को 9 वोट मिले। जीत के साथ ही नगरपरिषद परिसर और समर्थकों में खुशियों की लहर दौड़ उठी। चुनाव परिणाम में एक अहम बात यह रही कि कांग्रेस के 10 पार्षदों में से एक पार्षद ने क्रॉस वोटिंग की। मंजू रिणवा के खाते में 35 वोट आए और उन्होंने स्पष्ट बहुमत के साथ सभापति पद पर कब्जा जमाया। जीत के बाद मंजू रिणवा के पति और पूर्व सभापति सुमित रिणवा ने शहरवासियों और पार्षदों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि शहरवासियों ने उनकी धर्मपत्नी को इतना प्यार और स्नेह दिया है और सभी वार्ड पार्षदों ने उन्हें सभापति की कमान सौंपी है। उन्होंने कहा कि मंजू रिणवा इस जिम्मेदारी पर खरा उतरेंगी। सुमित रिणवा ने कहा कि शहर में पानी निकासी को लेकर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा; जल्द ही एसटीपी बनाकर पानी निकासी समस्या से निजात दिलाने का प्रयास किया जाएगा। विजय के बाद अपने बयान में सुमित रिणवा ने पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप और उनके पुत्र के बारे में भी कहा कि चुनाव के दौरान सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया गया। उन्होंने कहा कि अगर सरकार लोकतंत्र की हत्या करना चाहे तो फिर चुनाव क्यों होंगे। लोकतंत्र बचाने के लिए उच्च न्यायालय के आदेशों के लिए भी उन्होंने आभार जताया।0
0
Report
Advertisement
गरिमा शर्मा ने बेगू नगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा की जीत दर्ज कराई
Begun, Rajasthan:बेगू, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के बेगू नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा की गरिमा शर्मा ने जीत हासिल की है। पंचायत समिति सभागार में हुए मतदान में भाजपा प्रत्याशी गरिमा शर्मा को 24 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी ममता धाकड़ के पक्ष में 11 वोट पड़े। इस तरह गरिमा शर्मा ने कांग्रेस प्रत्याशी को 13 वोटों के अंतर से हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम अंकित सामरिया ने चुनाव परिणाम घोषित करते हुए गरिमा शर्मा को विजयी बताया। इसके बाद रिटर्निंग अधिकारी अंकित सामरिया ने गरिमा शर्मा को अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। जीत के बाद भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।0
0
Report
हाथी ने गणपति पंडाल में फुटबॉल से मचाया धमाल, वीडियो वायरल
Noida, Uttar Pradesh:वीडियो में हाथी और उसका बच्चा फुटबॉल खेलते हुए दिखते हैं. जगह गणपति पंडाल की है. इस दौरान हाथी गोल भी करता है और उसकी मां अपने बच्चे की जीत को सेलिब्रेट करती है. यह वीडियो यूजर्स को खूब पसंद आ रहा है. फुटबॉल खेलने पहुंचा हाथी दागे दनादन गोल, लोग हैरान.0
0
Report
स्कूटी पर बेंच फंसाकर 6 लोगो का जुगाड़ वायरल: रेलगाड़ी जैसा मजाक
Noida, Uttar Pradesh:सोशल मीडिया पर आपने लोगों को कई तरह के जुगाड़ लगाते हुए देखा होगा. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है....वीडियो में कुछ युवक बिना सीट की स्कूटी पर एक बेंच फंसाकर उस पर बैठते हुए दिखाई देते हैं...हालांकि वीडियो यही खत्म नहीं होता है...आप सोच रहे होंगे कि 3 लोगों की जगह 4 या 5 लोग बेंच पर बैठ गए होंगे लेकिन असल में 6 लोग बेंच पर बैठते हुए दिखाई देते हैं स्कूटी की सीट पर फंसाई बेंच जुगाड़ वाली रेलगाड़ी वायरल0
0
Report
Advertisement
मधुबनी में एटीएम लूट: चार चक्का वाहन से गैस कटर से लाखों की चोरी
Madhubani, Bihar:मधुबनी में बेखौफ चोरों ने एटीएम मशीन काटकर लाखों रुपये की चोरी की, बारदात झंझारपुर थाना के लेंगरा चौक के पास की है। IDBI बैंक के एटीएम को काटकर चोरों ने 3 लाख रुपये से अधिक की चोरी की। चार चक्का वाहन से कटर मशीन के साथ पहुंचा था बदमाश। झंझारपुर IDBI बैंक एटीएम को नकाबपोश अपराधियों ने कटर मशीन से काटकर चोरों ने 3.8 लाख की चोरी कर फरार हो गया है। घटना आज अहले सुबह 3:15 बजे की बताई जा रही है। IDBI बैंक खुलने के बाद जब एटीएम देखने प्रबंधक गये, बैंक के गार्ड एटीएम की सटर उठाया और अधिकारी अंदर गए तो एटीएम मशीन टूटा हुआ था, मैनेजर ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर झंझारपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गए हैं। घटना के बाबत IDBI बैंक के प्रबंधक राकेश झा ने बताया कि सीसीटीवी कैमरा के मुताबिक सवा तीन बजे चार चक्के के वाहन से अपराधी आए। जहां एक बाहर में वॉच फुल है तो दूसरा अपराधी मुंह में मास्क और पूरा शरीर उजला कपड़ा से ढका था। एटीएम के अंदर पहुंचकर सबसे पहले सीसीटीवी कैमरा के ऊपर स्प्रे किया, फिर गैस कटर से चेस्ट बोल्ट को काटकर लाखों रुपये लेकर चले गए। बताया जा रहा है इस तरह की वारदातें पहली बार झंझारपुर में हुई है। झंझारपुर NH27 से रेलवे स्टेशन झंझारपुर, लखनौर मधेपुर आदि स्थान पर जाने वाले मुख्य पथ रहने के बावजूद बेखौफ अपराधी ने आराम से गाड़ी लगाकर घटना को अंजाम दे रहा था। लोग इस चालू मुख्य सड़क पर हुई बारदात से पुलिस गश्ती पर भी सवाल उठा रहे हैं।0
0
Report
नालंदा में रंगदारी नहीं देने पर दिनदहाड़े युवक की हत्या
Pariaunna, Bihar:खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभाबिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक के सीने में गोली मारी। गंभीर हालत में परिजन उसे इलाज के लिए इस्लामपुर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान शोभा बिगहा गांव निवासी अमीरक प्रसाद के 22 वर्षीय पुत्र रंजन कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शोभा बिगहा गांव के समीप सड़क जाम कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि युवक गांव से बाहर किसी काम से जा रहा था। इसी दौरान पांच बदमाशों ने उसे घेर लिया। बदमाशों ने उससे पांच हजार रुपये रंगदारी की मांग की। रुपये देने से इनकार करने पर बदमाशों ने उसके सीने में गोली मार दी। गोली लगते ही युवक की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजन गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। परिजनों का कहना है कि रंगदारी की मांग को लेकर युवक को निशाना बनाया गया। पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी हत्या के कारणों की आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं की है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, परिजन कुछ संदिग्ध लोगों के नाम बता रहे हैं, जिनके आधार पर आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।0
0
Report
पटना जमुई घटना: पुलिस ने FIR दर्ज कर बदमाशों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू
Patna, Bihar:पटना जमुई की घटना बेहद गंभीर और निंदनीय है। सरकार ने इस मामले को पूरी गंभीरता से लिया है.. पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेकर प्राथमिकी दर्ज की है और पॉक्सो (POCSO) सहित संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू की है.. आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है.. सरकार का स्पष्ट संदेश है कि बेटियों और बच्चों की सुरक्षा में कोई समझौता नहीं होगा और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा...0
0
Report
Advertisement
