210301
हमीरपुर में शारदीय नवरात्र पर गरबा और डांडिया नृत्य का भव्य आयोजन
Hamirpur, Uttar Pradesh:हमीरपुर जिले में शारदीय नवरात्र के अवसर पर मां की जगराता पूजा को भव्य बनाने के लिए महिलाओं के ग्रुप ने गरबा और डांडिया नृत्य का आयोजन किया। पूरे रात चले इस कार्यक्रम में महिलाओं और युवतियों ने उत्साह से भाग लिया और मां के 9 स्वरूपों की पूजा की। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे बच्चों ने भी फिल्मी गीतों पर डांडिया नृत्य कर दर्शकों का मन मोह लिया। इस धार्मिक आयोजन को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
खबर उपलब्ध नहीं है
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
ड्रोन शो का शानदार प्रदर्शन
Noida, Uttar Pradesh:drone show0
0
Report
Advertisement
झुंझुनूं में ओवरलोड डंपर पर कार्रवाई, चालान बनाकर सीज
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं ओवरलोड डंपरों पर परिवहन विभाग की कार्रवाई सुलताना-किशोरपुरा मार्ग पर ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान परिवहन विभाग की जांच में ओवरलोड मिले दो डंपर दोनों डंपरों के चालान बनाकर सुलताना थाने में किए सीज जिला परिवहन अधिकारी के निर्देश पर चलाया गया अभियान ओवरलोड वाहनों के खिलाफ आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई झुंझुनूं जिले में ओवरलोड वाहनों के संचालन पर अंकुश लगाने के लिए परिवहन विभाग की ओर से अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत शुक्रवार को सुलताना-किशोरपुरा मार्ग पर परिवहन विभाग की टीम ने जांच की। इस दौरान ओवरलोड संचालित दो डंपर पाए गए, जिनके चालान बनाकर सुलताना पुलिस थाने में सीज कर दिया गया। परिवहन निरीक्षक रोहताश कुमार ने बताया कि पिछले दो-तीन दिनों से सुलताना और किशोरपुरा के बीच ओवरलोड वाहनों के संचालन की सूचनाएं मिल रही थीं। इस पर जिला परिवहन अधिकारी के निर्देश पर परिवहन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर वाहनों की जांच की। जिला परिवहन कार्यालय झुंझुनूं से परिवहन निरीक्षक रोहताश कुमार और सुमित कुमार ने मार्ग से गुजरने वाले वाहनों की जांच की। जांच के दौरान दो डंपर ओवरलोड पाए गए।टीम ने दोनों डंपरों के खिलाफ नियमनुसार चालान की कार्रवाई करते हुए उन्हें सुलताना पुलिस थाने में सीज करवा दिया। परिवहन विभाग की इस कार्रवाई से ओवरलोड वाहन संचालकों में हड़कंप मच गया।परिवहन निरीक्षक रोहताश कुमार ने बताया कि ओवरलोड वाहनों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों के संचालन पर निगरानी रखी जा रही है और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।0
0
Report
LED बटरफ्लाई से जुड़ी चौंकाने वाली खोज: क्या यह नई तकनीक है?
Noida, Uttar Pradesh:led buterfly0
0
Report
फ्लो के साथ घूमता दिखाई दे रहा है
Noida, Uttar Pradesh:फ्लो के साथ घूमता दिखाई दे रहा है0
0
Report
Advertisement
चंबा में हर्ष महाजन जल्द कांग्रेस में शामिल: पठानिया का बड़ा दावा
Chamba, Himachal Pradesh:चंबा। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि आजकल हर्ष महाजन राजनीतिक भविष्यवाणी कर रहे हैं कि 15-20 साल तक कांग्रेस नहीं आएगी। लेकिन वह भूल गए हैं कि कांग्रेस ने ही उन्हें पैदा किया है। इसलिए मैं उनकी फितरत जानता हूं। वह जल्द ही कांग्रेस में शामिल होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वह जानते हैं कि हर्ष महाजन भाजपा में क्यों गए हैं और कैसे गए हैं? यह तो चाह रहे थे कि 2024 में ही कांग्रेस की सरकार गिर जाए, क्योंकि यही तो षड्यंत्रकारी थे। आज नौ व्यक्ति जिनमें से छह घर में बैठे हैं, वो उनके पास विधानसभा में आकर आज रोते और बिलखते हुए कहते हैं उन्हें तो पता ही नहीं लगा कि कैसे हर्ष महाजन ने उन्हें उस्तरा लगाया है। उन्होंने कहा कि वह हर्ष को जानते हैं इसलिए उनके प्रयास और सोच कभी कामयाब नहीं होगी। कुलदीप पठानिया ने कहा कि चंबा अगर आज एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट की श्रेणी में आता है तो इसके लिए हर्ष महाजन और उनका परिवार ही जिम्मेदार है। क्योंकि, उनसे पहले हर्ष महाजन का परिवार ही तो सियासत में था। उन्होंने दो टूक कहा कि हर्ष महाजन भटियात और टनल निर्माण की चिंता न करें। उन्हें मालूम है कि टनल का विरोध कौन कर रहा है, लेकिन मैं स्पष्ट कर दूं टनल बनेगी और जरुर बनेगी। सबसे बड़ी बात तो यह है कि यह टनल अन्य टनलों से पहले बनेगी।0
0
Report
ऐसी एक्सरसाइज को देखकर लोग हैरान, वीडियो वायरल
Noida, Uttar Pradesh:ऐसी एक्सरसाइज को देखा है0
0
Report
हरियाणा में तापमान गिरने से सरसों की बुवाई के लिए किसानों में उम्मीद जगी
Hisar, Haryana:हरियाणा में मौसम के बदलते मिजाज के बीच कई इलाकों में हल्की बारिश और बादलवाई के बाद तापमान में लगभग 5°C तक की भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे मौसम सुहावना हो गया है। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. मदन खीचड़ ने जी मीडिया को विशेष बातचीत में बताया कि फिलहाल अगले कुछ दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है और मौसम शुष्क बना रहेगा, हालांकि शुष्क मौसम के चलते तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। उन्होंने आगे बताया कि तापमान में आई इस गिरावट से विशेष तौर पर किसानों को बड़ा फायदा मिलने वाला है; पहले तापमान अधिक होने की वजह से सरसों की बिजाई की सिफारिश नहीं की जा रही थी, लेकिन अब ठंडा हुआ यह मौसम सरसों की बिजाई के लिए बेहद अनुकूल और फायदेमंद है, इसलिए किसान अब बिना किसी देरी के सरसों की बुवाई कर सकते हैं।0
0
Report
Advertisement
टेस्ला का नया वीडियो देखें: क्या इलेक्ट्रिक कार क्रांति शुरू हो रही है?
Noida, Uttar Pradesh:टेस्ला का वीडियो देंखे0
0
Report
जमुई में प्रशांत किशोर ने आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाए, स्नातक एमएलसी चुनाव
Jamui, Bihar:जमुई में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने जमुई में स्नातक मतदाताओं को संबोधित करते हुए निर्वाचन आयोग की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने स्नातक एमएलसी चुनाव में मतदान की तारीख और चुनावी प्रक्रिया को लेकर आयोग पर एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाया। प्रशांत किशोर ने कहा कि स्नातक निर्वाचन में शिक्षक मतदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, लेकिन इस वर्ग को ध्यान में रखकर निष्पक्ष तरीके से चुनाव कराने के बजाय आयोग की कार्यशैली पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। दरअसल, प्रशांत किशोर ने मतदान के लिए शुक्रवार का दिन निर्धारित किए जाने पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि स्नातक एमएलसी चुनाव में पहले रविवार को मतदान होता था, लेकिन अब शुक्रवार को मतदान कराया जा रहा है। उनका आरोप है कि शुक्रवार को जुमे की नमाज होने के कारण मुस्लिम शिक्षक मतदाताओं को मतदान करने में परेशानी हो सकती है। उन्होंने इस फैसले को लेकर निर्वाचन आयोग की मंशा पर सवाल उठाए और इसे हिंदू-मुस्लिम के संदर्भ में पक्षपातपूर्ण कार्रवाई बताया। बहरहाल, प्रशांत किशोर ने बांकीपुर में 28 दिनों के भीतर चुनाव कराए जाने का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग की कार्यशैली को लेकर केवल एक व्यक्ति को जिम्मेदार ठहराने के बजाय पूरी चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बात सिर्फ ज्ञानेश कुमार की नहीं है। उन्हें नहीं पता कि ज्ञानेश कुमार की भूमिका क्या है, लेकिन जिस तरह से निर्वाचन आयोग की ओर से लगातार एकतरफा कार्रवाई किए जाने का आरोप सामने आ रहा है, उससे सवाल उठना लाजिमी है। वही प्रशांत किशोर अपने कोसी स्नातक के उम्मीदवार रजनीश कुमार के पक्ष में मतदाताओं को जागरूक करने और रजनीश कुमार के पक्ष में मतदान करने की अपील के लिए जमुई पहुंचे थे वहीं निजी विवाह भवन में कार्यक्रम के दौरान होने यह बात कहीहै।0
0
Report
ऐसा इश्क देखा है—जानिए कहानी कैसी है
Noida, Uttar Pradesh:ऐसा इश्क देखा है0
0
Report
Advertisement
झालावाड़ पुलिस ने सीमावर्ती मध्यप्रदेश पुलिस के 8 फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर सौंपा
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ झालावाड़ पुलिस ने सीमावर्ती मध्यप्रदेश पुलिस के वांछित फरार 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। झालावाड़ जिले के पिड़ावा, पगारिया, डग तथा उन्हेल थाना पुलिस द्वारा गठित विशेष टीम द्वारा इस कार्यवाही को अंजाम दिया गया। गिरफ्तार आरोपी विभिन्न प्रकरणों में लंबे समय से फरार चल रहे थे। झालावाड़ पुलिस ने गिरफ्तार से भी आरोपियों को सीमावर्ती मध्यप्रदेश पुलिस को सौंप दिया है।0
0
Report
नौकर ने किराणा व्यापारी के घर से नकदी-जेवरात चोरी कर फरार, पुलिस जांच जारी
Sikar, Rajasthan:ज़िला सीकर लक्ष्मणगढ़ विधानसभा लक्ष्मणगढ़ लोकेशन लक्ष्मणगढ़ स्थानीय संवाददाता पूनम विशाल पुलिस शिकायत के अनुसार किराणा व्यापारी अमित कुमार के घर से नौकर लखण ने सोना-चांदी जेवरात व नकदी चोरी कर फरार हो गया. लक्ष्मणगढ़ थाने में मामला दर्ज हुआ है. घटना करीब छह साल से आसाम निवासी लखण के द्वारा व्यापारी के घर पर काम करते हुए घटित हुई. आरोपी ने लगभग 8 लाख रुपये और 200 ग्राम जेवरात लेकर भाग गया. पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी है.0
0
Report
सरदारशहर के होटल शांति पैलेस में देह व्यापार का खुलासा, संचालक गिरफ्तार
Churu, Rajasthan:सरदारशहर। सरदारशहर में होटल की आड़ में देह व्यापार का खुलासा! शांति पैलेस पर पुलिस की रेड, संचालक गिरफ्तार, बोगस ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस ने बिछाया जाल, युवती का रेस्क्यू कर परिजनों को सौंपा सरदारशहर थाना अधिकारी धीरेंद्र सिंह शेखावत के सरदारशहर पुलिस थाने में आने के बाद शहर में संचालित होने वाली अवैध गतिविधियों पर मानो पूरी तरह से रोक लग गई है, शहर में संचालित होने वाले जुआ सट्टा, देह व्यापार, अवैध कैफे, मादक पदार्थ सहित तमाम अवैध कार्यों पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में सरदारशहर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रोडवेज बस स्टैंड के पीछे स्थित होटल शांति पैलेस पर दबिश दी। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। होटल की आड़ में कथित देह व्यापार संचालित किए जाने के मामले में पुलिस ने होटल संचालक को गिरफ्तार किया है। वहीं, मौके से एक युवती का रेस्क्यू कर उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। थाना अधिकारी धीरेंद्रसिंह शेखावत ने बताया कि होटल संचालक सरदारशहर के वार्ड नंबर 25 निवासी 42 वर्षीय भंवरलाल पुत्र नानूराम माली को गिरफ्तार किया गया है। मामले में पुलिस ने पीटा एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी कुलदीप वालिया ने बताया कि पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि रोडवेज बस स्टैंड के पीछे वाली गली में स्थित होटल शांति पैलेस में कथित रूप से देह व्यापार करवाया जा रहा है। सूचना में आरोप लगाया गया था कि होटल संचालक बाहर से युवतियों को बुलाकर होटल में ठहराता था और ग्राहकों से कमीशन लेकर अनैतिक गतिविधियां संचालित करवाता था। सूचना की पुष्टि करने के लिए पुलिस ने बोगस ग्राहक के जरिए कार्रवाई की योजना बनाई। इसके बाद डीएसपी कुलदीप वालिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने होटल पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान होटल संचालक को गिरफ्तार किया गया और मौके से एक युवती को रेस्क्यू किया गया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद युवती को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इस पूरी कार्रवाई में सरदारशहर थाना अधिकारी धीरेन्द्र सिंह शेखावत सहित पुलिस टीम मौजूद रही। मामले में पीटा एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने अनुसंधान शुरू कर दिया है। पुलिस अब मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। थाना अधिकारी धीरेन्द्र सिंह शेखावत ने होटल संचालकों को चेतावनी दी है कि किसी भी होटल में अवैध गतिविधियां संचालित होने की पुष्टि होने पर नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद शहर में होटल व्यवसाय की आड़ में अवैध गतिविधियां संचालित करने वालों में हलचल मचचि है।0
0
Report
Advertisement
