210341
UP के राठ में दोस्तों के बीच विवाद में हुई फायरिंग, दो युवक घायल
Rohari, Uttar Pradesh:हमीरपुर जिले के राठ कस्बे में एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक युवक ने अपने दो दोस्तों पर अवैध तमंचे से फायर कर दिया, जिससे दोनों घायल हो गए। घायलों को तत्काल राठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। एक की गंभीर स्थिति के कारण उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पलारी नगर पंचायत चुनाव: कांग्रेस ने भारी जीत हासिल कर भाजपा को किया मात
Raipur, Chhattisgarh:बालोद बालोद जिले की नवगठित पलारी नगर पंचायत के पहले चुनाव में कांग्रेस ने शानदार जीत दर्ज की है। कांग्रेस प्रत्याशी यानेश साहू ने अपने निकटतम भाजपा प्रत्याशी लखन लाल गुरूपंच को 506 वोटों के भारी अंतर से हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया है इस जीत में विधायक जिलाध्यक्ष सहित युवा कांग्रेसी पूरे जीत के हीरो रहे, युवा सोच के साथ जहां कांग्रेस ने जीत दर्ज कराई वहीं पावर पॉलिटिक्स यहां फैल होती नजर आई है इस जीत के बाद कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ने कहा कि लोगों में सरकार के प्रति गुस्सा है जो इस चुनाव में स्पष्ट रूप से देखने को मिला वहीं यहां पर सट्टा सरकार का दबाव और प्रशासन की एक तरफा समर्थन प्रणाली के बाद भी जनता ने भाजपा को करारा जवाब दिया है हम अब नगर पंचायत में बेहतर काम करके दिखाएंगे उन्होंने कहा कि एक शुरुआत है आगामी विधानसभा चुनाव की और जैसे पलारी नगर पंचायत में कांग्रेस ने सरकार बनाया है वैसे ही पूरे देश भर में और पूरे राज्य में कांग्रेस की सरकार बनेगी तय है। बाइट - चंद्रेश हिरवानी, जिलाध्यक्ष कांग्रेस0
0
Report
कटिहार रेल मंडल के कोशी पर्यावरण उद्यान में 500 पौधे और 2.8 किमी पाथवे
Katihar, Bihar:विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष -- कटिहार रेल मंडल के जलवायु परिवर्तन के दूरदर्शी पहल से संवर रहा कोशी रेल पर्यावरण उद्यान एवं प्रशिक्षण क्षेत्र रेल अधिकारियों द्वारा 500 से अधिक विभिन्न प्रजातियों के ऑर्नामेंटल पौधे लगाए गए 109 एकड़ में फैला विशाल क्षेत्र अब एक नए स्वरूप में हो रहा विकसित पूरे परिसर में आम, लीची, अमरूद, आंवला सहित अनेक फलदार एवं छायादार वृक्ष पहले से ही हरियाली की अनुपम छटा रेल प्रशासन द्वारा यहां 2.8 किलोमीटर लंबी पक्की पाथ-वे का निर्माण आने वाले दिनों में यह न केवल सीमांचल क्षेत्र के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा, बल्कि भारतीय रेल के सर्वश्रेष्ठ पर्यावरणीय एवं प्रशिक्षण परिसरों में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करेगा प्रशिक्षण क्षेत्र को एक आदर्श हरित एवं आधुनिक परिसर के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से विशेष अभियान की शुरुआत पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे अपने सभी मंडलों एवं इकाइयों में 15 मई, 2026 से लेकर 5 जून, 2026 तक जागरूकता कार्यक्रमों तथा पर्यावरण संरक्षण गतिविधियों की एक श्रृंखला के माध्यम से विश्व पर्यावरण दिवस, 2026 का पालन कर रहा है. जिसे जलवायु परिवर्तन विषय के अंतर्गत किया जा रहा है। इसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, सतत् विकास संबंधी पहलों तथा भावी पीढ़ियों के लिए पृथ्वी की सुरक्षा के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी के महत्व को रेखांकित करना है। उसी क्रम में कटिहार रेल मंडल के विकास एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मंडल रेल प्रबंधक किरेंद्र नरह के नेतृत्व में कोशी रेल पर्यावरण उद्यान एवं प्रशिक्षण क्षेत्र में व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इस अवसर पर रेल अधिकारियों द्वारा 500 से अधिक विभिन्न प्रजातियों के ऑर्नामेंटल पौधे लगाए गए। इस अवसर पर डीआरएम किरेंद्र नरह ने कहा कि प्रशिक्षण क्षेत्र को एक आदर्श हरित एवं आधुनिक परिसर के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से विशेष अभियान की शुरुआत की गई है। उन्होंने बताया कि रेल प्रशासन द्वारा इस क्षेत्र के समग्र विकास के लिए कई महत्वाकांक्षी योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है, जिनका परिणाम जल्द ही देखने को मिलेगा। कभी कोशी गोल्फ कोर्स के नाम से पहचाना जाने वाला यह 109 एकड़ में फैला विशाल क्षेत्र अब एक नए स्वरूप में विकसित हो रहा है। आने वाले दिनों में यह न केवल सीमांचल क्षेत्र के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा, बल्कि भारतीय रेल के सर्वश्रेष्ठ पर्यावरणीय एवं प्रशिक्षण परिसरों में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करेगा। रेल प्रशासन द्वारा यहां 2.8 किलोमीटर लंबी पाक्की पाथ-वे का निर्माण कराया गया है, जिससे आम नागरिक प्राकृतिक वातावरण के बीच भ्रमण कर स्वास्थ्य लाभ के साथ शुद्ध एवं ताजी हवा का आनंद ले सकेंगे। पूरे परिसर में आम, लीची, अमरूद, आंवला सहित अनेक फलदार एवं छायादार वृक्ष पहले से ही हरियाली की अनुपम छटा बिखेर रहे हैं। गौरतलब है कि डीआरएम किरेंद्र नरह की पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता और विकासोन्मुखी सोच के कारण यह क्षेत्र भविष्य में कटिहार रेल मंडल की एक विशिष्ट पहचान बनकर उभरेगा।0
0
Report
जामताड़ा में पर्यावरण दिवस: वृक्षारोपण से शहर बना स्वच्छ और हराभरा
Jamtara, Jharkhand:जामताड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर पंचायत जामताड़ा द्वारा स्वच्छ सुंदर जामताड़ा एवं एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष आशा गुप्ता, समाजसेवी तरुण गुप्ता, विभिन्न वार्डों के वार्ड सदस्य तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने पौधारोपण कर अभियान की शुरुआत की。 इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाना समय की आवश्यकता है। अभियान के तहत आज से आने वाले कई दिनों तक जामताड़ा नगर क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में पौधारोपण किया जाएगा, ताकि शहर को स्वच्छ, सुंदर और हराभरा बनाया जा सके।0
0
Report
Advertisement
यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ को जन्मदिन की बधाई, स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं
Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय आदित्यनाथ को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। बाबा केदार से आपके सुदीर्घ, आरोग्यपूर्ण एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूं।0
0
Report
TRINETRA AI निगरानी प्रणाली ने राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार हासिल किया
Ujjain, Madhya Pradesh:मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर बताया गौरव का विषय... AI आधारित सुरक्षा प्रणाली को मिली राष्ट्रीय पहचान, 500 से अधिक स्मार्ट कैमरों से 24 घंटे होती है निगरानी महाकाल की नगरी उज्जैन के लिए गर्व की खबर है। श्री महाकालेश्वर मंदिर और महाकाल रुद्रसागर इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट एरिया में सुरक्षा के लिए तैयार किया गया ‘त्रिनेत्र’ प्रोजेक्ट अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुका है। AI आधारित इस अत्याधुनिक निगरानी प्रणाली को राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 के लिए चुना गया है। उज्जैन का ‘TRINETRA – AI Based Video Surveillance System’ अब देश की उत्कृष्ट डिजिटल नवाचार परियोजनाओं में शामिल हो गया है। श्री महाकालेश्वर मंदिर द्वारा संचालित इस परियोजना का उद्देश्य मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र की सुरक्षा को और मजबूत बनाना है। कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने बताया कि यह बेहद महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है, जिसमें आधुनिक तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को सुरक्षा व्यवस्था से जोड़ा गया है। इससे मंदिर में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा और निगरानी पहले से अधिक प्रभावी हुई है। पुरस्कार के चयन से पहले केंद्र सरकार की टीम ने उज्जैन पहुंचकर इस परियोजना का निरीक्षण किया था। इसके बाद कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने 13 सदस्यीय राष्ट्रीय ज्यूरी के सामने प्रोजेक्ट का प्रस्तुतीकरण दिया। सभी चरणों में सफल रहने के बाद ‘त्रिनेत्र’ को राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना गया। इस अत्याधुनिक सिस्टम में फेसियल रिकॉग्निशन, वाहन नंबर प्लेट पहचान यानी ANPR, रियल टाइम वीडियो एनालिटिक्स और भीड़ प्रबंधन जैसी सुविधाएं शामिल हैं। उज्जैन स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत स्थापित इस नेटवर्क में 500 से अधिक AI-सक्षम कैमरे लगाए गए हैं, जो 24 घंटे निगरानी कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हैं। राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 के तहत इस उपलब्धि को सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कार वितरण 29वें राष्ट्रीय ई-गवर्नंस सम्मेलन में किया जाएगा। महाकाल मंदिर की सुरक्षा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाला ‘त्रिनेत्र’ अब पूरे देश के लिए एक मॉडल बनकर उभरा है। यह सम्मान न केवल मंदिर प्रशासन की उपलब्धि है, बल्कि पूरे उज्जैन के लिए गर्व का विषय है, जिसने एक बार फिर तकनीक और आस्था के संगम की मिसाल पेश की है.0
0
Report
रांची में कांग्रेस की अहम बैठक आज, राज्यसभा प्रत्याशी की घोषणा के संकेत
Ranchi, Jharkhand:रांची- कांग्रेस पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की अहम बैठक आज पुराना विधानसभा सभागार में सुबह 10 बजे से होगी बैठक प्रदेश प्रभारी के. राजू और केशव महतो कमलेश करेंगे बैठक की अगुवाई संगठनात्मक मुद्दों और आगामी राजनीतिक रणनीति पर होगी चर्चा राज्यसभा चुनाव समेत कई महत्वपूर्ण विषयों पर भी होगा मंथन झारखण्ड से राज्यसभा के लिए कांग्रेस ने कर दिया है प्रत्याशी की घोषणा प्रणव झा को बनाया गया है कांग्रेस का प्रत्याशी0
0
Report
Advertisement
लखनऊ में विश्व पर्यावरण दिवस-2026 पर पौधरोपण कार्यक्रम का विज़ुअल CM द्वारा जारी
Noida, Uttar Pradesh:विश्व पर्यावरण दिवस-2026 के अवसर पर लखनऊ में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम इस आईडी में सीएम के द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम का विज़ुअल मिलेगा ।0
0
Report
प्रतापगढ़ के कृषि अधिकारी-पटवारी-ग्राम विकास अधिकारी बढ़ते कार्यभार के खिलाफ ज्ञापन सौंपे
Pratapgarh, Rajasthan:हेडर/हेडलाईन : बढ़ते कार्यभार और अवकाश में ड्यूटी से नाराज कृषि पर्यवेक्षक, पटवारी व ग्राम विकास अधिकारी, सौंपा ज्ञापन एंकर/इंट्रो : प्रतापगढ़ जिले में कृषि पर्यवेक्षकों, पटवारियों और ग्राम विकास अधिकारियों ने लगातार बढ़ते कार्यभार, मानसिक तनाव तथा राजकीय अवकाश के दिनों में कराई जा रही ड्यूटी के विरोध में एकजुट होकर अपनी नाराजगी जाहिर की। राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक, पटवारी एवं ग्राम विकास अधिकारी संयुक्त समन्वय समिति के बैनर तले कर्मचारियों ने जिला मुख्यालय पर एकत्रित होकर मुख्य सचिव के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि पिछले कई वर्षों से शनिवार, रविवार एवं अन्य राजकीय अवकाश के दिनों में भी विभिन्न बैठकों, शिविरों, ग्राम सभाओं, चौपालों, निरीक्षण कार्यक्रमों तथा अन्य सरकारी आयोजनों में अनिवार्य रूप से ड्यूटी लगाई जा रही है। इससे कर्मचारियों का पारिवारिक एवं सामाजिक जीवन प्रभावित हो रहा है और उन्हें पर्याप्त विश्राम का अवसर नहीं मिल पा रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि वर्ष 2008 में लागू किए गए पांच दिवसीय कार्य सप्ताह का उद्देश्य कर्मचारियों की कार्यक्षमता बढ़ाना और उन्हें परिवार के साथ समय बिताने का अवसर प्रदान करना था, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में उन्हें इसका लाभ नहीं मिल रहा है। लगातार अवकाश के दिनों में भी सरकारी कार्यों में व्यस्त रहने के कारण कर्मचारियों पर मानसिक दबाव बढ़ रहा है। संयुक्त समन्वय समिति ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि प्रतापगढ़ जिले में कार्यरत कई कर्मचारी बाहरी जिलों से आते हैं और लगातार बैठकों व सरकारी कार्यक्रमों के कारण महीनों तक अपने परिवारों से नहीं मिल पाते। इससे पारिवारिक जिम्मेदारियों के निर्वहन में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने मांग की कि शनिवार, रविवार एवं अन्य राजकीय अवकाश के दिनों में बैठक, ग्राम सभा, चौपाल, शिविर और निरीक्षण जैसे कार्यक्रम आयोजित करना तत्काल बंद किया जाए। समिति ने स्पष्ट किया कि भविष्य में आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर किसी भी कर्मचारी द्वारा अवकाश के दिनों में ड्यूटी नहीं की जाएगी। साथ ही कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में अवकाश के दिनों में कार्य करने संबंधी कोई आदेश जारी किया जाता है तो उसे स्वीकार नहीं किया जाएगा। ज्ञापन के माध्यम से कर्मचारियों ने राज्य सरकार से उनकी समस्याओं का शीघр समाधान कर कर्मचारियों को अवकाश का अधिकार सुनिश्चित करने की मांग की है।0
0
Report
तिजारा उप जिला स्वास्थ्य केंद्र में साफ-सफाई बड़ी समस्या, ठेकेदार भुगतान से बिगड़ी स्थिति
Bagheri Kalan, Rajasthan:खैरथल के तिजारा कस्बे उप जिला स्वास्थ्य केंद्र इन दिनों सफाई व्यवस्था नहीं होने से खुद स्वास्थ केंद्र बीमार नजर आ रहा है, नगरपरिषद की अनदेखी के चलते कस्बे में पूरी तरह सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। विशेषज्ञों की माने तो इस गंदगी से मौसमी बीमारियों का प्रकोप तेजी से फैल रहा है, और मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है, अस्पताल परिसर में बना शौचालय हालत भी बद से बत्तर हो चली है, जिससे अस्पताल में आने वाले मरीजों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। स्थानीय लोगो कि माने तो सफाई ठेकेदार का भुगतान نہیں होने पर उसने सफाई व्यवस्था को बंद कर दिया है। इस कारण ठेकेदार ने सफाई कार्य बंद कर दिया है। उप जिला स्वास्थ्य केंद्र के पीएमओ मनोज यादव ने बताया कि सरकार द्वारा सीधा ठेकेदार के खाते में पैसा डाला जाता है। जनवरी से अब तक चार माह का भुगतान ठेकेदार को नहीं मिल पाया है, जिससे समस्या आ गई है।0
0
Report
Advertisement
अरनोद में श्री राम जानकी मंदिर का 18वां पाटोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न
Pratapgarh, Rajasthan:अरनोद कस्बे में सेन समाज बड़ा परगना अरनोद के तत्वावधान में श्री राम जानकी मंदिर का 18वां पाटोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। पाटोत्सव के अवसर पर मंदिर परिसर में विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए तथा विधि-विधान के साथ मंदिर की ध्वजा का परिवर्तन किया गया। इस दौरान जय श्रीराम और जय जय सियाराम के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम में सेन समाज के बड़ी संख्या में समाजबंधुओं, महिलाओं और युवाओं ने भाग लेकर भगवान श्रीराम एवं माता जानकी के दर्शन किए तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों में उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। पाटोत्सव के दौरान समाजजनों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और मंदिर की धार्मिक परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया। आयोजन में समाज के वरिष्ठजनों की विशेष उपस्थिति रही, जिन्होंने समाज में एकता, भाईचारे और धार्मिक मूल्यों को बनाए रखने का संदेश दिया। धार्मिक आस्था और सामाजिक समरसता का प्रतीक बने इस आयोजन का समापन सामूहिक मंगलकामनाओं के साथ हुआ। सेन समाज द्वारा आयोजित इस पाटोत्सव ने श्रद्धालुओं में भक्ति और उत्साह का नया संचार किया।0
0
Report
गोविंदगढ़ में लापरवाही से LT लाइन टूटकर गाय मर गई; घर जलते रहे
Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर जयपुर के चौमूं से खबर गोविन्दगढ़ इलाके में बिजली विभाग की लापरवाही आई सामने ग्रामीण इलाके में ढीले तार दे रहे हैं हादसों को न्यौता LT लाइन में दौड़ा हाईटेंशन बिजली का करंट LT लाइन का तार टूटकर गिरा खेत में करंट लगने से खेत मे बंधी गाय की हुई मौत घरों में लगे बिजली के उपकरण भी फूंके मंडा -भिंडा की अगुणी ढाणी का हैं मामला0
0
Report
अमित शाह ने योगी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं, डबल इंजन सरकार की प्रशंसा
Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री myogiadityanath जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। मोदी जी के नेतृत्व में प्रदेश की डबल इंजन सरकार सुशासन और जनकल्याण के नए मापदंड स्थापित कर रही है। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूँ।0
0
Report
Advertisement
कैमूर साइबर पुलिस ने 4.10 लाख धोखाधड़ी का पैसा वापस कर पीड़ित को राहत दी
Khajuria Khurd, Bihar:मुकुल जायसवाल स्लग: ऑनलाइन फ्रॉड के शिकार अविनाश कुमार को मिली बड़ी राहत, पुलिस ने 1930 हेल्पलाइन के जरिए फ्रीज कराया खाता। कैमूर जिले के साइबर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन व्यापारिक धोखाधड़ी के शिकार एक युवक के ₹4,10,000 की राशि पूरी तरह वापस कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, मोहनिया थाना क्षेत्र के ग्राम केकड़ा (पोस्ट रूपपुर) निवासी अविनाश कुमार, पिता राजेंद्र सिंह, के साथ ₹4,10,000 की ऑनलाइन व्यापारिक धोखाधड़ी हुई थी। घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने सतर्कता दिखाते हुए राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज कराई। हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद मामला कैमूर साइबर थाने को ट्रांसफर किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर सेल ने त्वरित तकनीकी अनुसंधान शुरू किया और ठगों के बैंक खातों को समय रहते फ्रीज करा दिया। इसके परिणामस्वरूप, दिनांक 3 जून 2026 को पीड़ित की पूरी राशि उसके खाते में सुरक्षित वापस आ गई। इस सफलता पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आम जनता से अपील की है कि वे ऑनलाइन फ्रॉड को लेकर पूरी तरह सतर्क रहें। उन्होंने कहा: “यदि किसी भी अनजान नंबर से कॉल या मैसेज आने पर थोड़ा भी संदेह हो, तो वहीं रुक जाएं और कोई भी वित्तीय लेनदेन न करें। अनजान खातों में सीधे पैसे ट्रांसफर करने से बचें।” पुलिस ने ज़ोर देकर कहा कि यदि अनजाने में किसी के साथ कोई साइबर फ्रॉड हो भी जाता है, तो बिना समय गंवाए समय पर सूचना मिलने से अपराधियों के खाते समय रहते ब्लॉक किए जा सकते हैं, जिससे आपकी गाढ़ी कमाई सुरक्षित बच सकती है।0
0
Report
नोएडा सेक्टर 52 कॉम्प्लेक्स में आग लगने से दमकल ने पहुंचकर आग बुझाई
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा, उत्तर प्रदेश: सेक्टर 52 स्थित एक कॉम्प्लेक्स में आग लग गई। दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं CFO प्रदीप कुमार चौबे ने बताया, "सेक्टर 52 में ग्राउंड फ्लोर पर एक रेस्टोरेंट बना हुआ है। हम लोग पहले ही सेक्टर 74 में आग बुझा रहे थे, जहां काउंटी सोसाइटी में फ्लैट की 12वीं मंजिल पर आग लगी थी। वहां से और अन्य जगहों से तत्काल टीमों को रवाना किया गया। यहां पर शुरूआत में लोगों के फंसे होने की सूचना प्राप्त हुई थी लेकिन हमारा रिस्पॉन्स टाइम इतना अच्छा रहा कि तत्काल हमारी गाड़ियां मौके पर पहुंची और हमारी टीमों ने अंदर घुसकर आग को पूर्णत: बुझा दिया... जो ऊपर कुछ लोग फंसे हुए थे उन्हें भी निकाला गया है…"0
0
Report
लखनऊ के पूर्वी ज़ोन में स्कॉर्पियो पर रात में गोलीबारी; CCTV फुटेज से जाँच जारी
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ के पूर्वी ज़ोन की क़ानून व्यवस्था ध्वस्त. गोमतीनगर विस्तार में स्कॉर्पियो पर रात में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग तहसील सदर अंडरपास के पास खड़ी थी स्कॉर्पियो वाहन。 घटना के वक्त गाड़ी में कोई मौजूद नहीं था。 शुभम त्रिपाठी, विजय यादव और सोनू यादव वाहन से उतरकर गए थे ऊपर。 अज्ञात बदमाशों ने वाहन को निशाना बनाकर कई राउंड फायर किए。 स्कॉर्पियो में गोलियों के कई निशान, मौके से खोखे बरामद。 सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हमलावरों की तलाश जारी0
0
Report
Advertisement
