210301
UP में तेज रफ्तार ट्रकों की भिड़ंत के चलते लगी आग
Hamirpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में NH-34 पर एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। वहीं राठ तिराहे के पास दो तेज रफ्तार ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। साथ ही टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। सूचना के अनुसार चालक अपने-अपने ट्रकों में फंस गए और जलकर उसकी जान चली गई। घटना के अनुसार पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना के कारण राजमार्ग पर कई घंटों तक यातायात बाधित रहा। अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
संभल के बिचैटा गांव में चोरों ने नकब लगाकर 25 हजार नकद व जेवर चोरी होने की गृहस्वामिनी ने दी जानकारी
houseAkroli, Uttar Pradesh:बिचैटा गांव में चोरों का धावा, नकब लगाकर 25 हजार नकद व जेवर चोरी दूसरे घर में आहट होने पर भागे चोर, गांव में दहशत का माहौल चोरी की सूचना पर पुलिस जांच में जुटी, थाना प्रभारी ने घटना की जानकारी से किया इनकार कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के बिचैटा गांव में मंगलवार रात दो घरों में चोरी के प्रयास का मामला सामने आया है। उदयवीर के घर में पीछे से नकब लगाकर चोर कमरे में घुसे और बक्से व संदूक से 25 हजार रुपये नकद तथा सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। सुबह करीब चार बजे पत्नी रीना देवी के उठने पर घटना की जानकारी हुई। वहीं राहुल मौर्य के घर में भी नकब लगाने का प्रयास किया गया, लेकिन आहट होने पर चोर भाग निकले। पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी। हालांकि थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार वर्मा ने गांव में चोरी की सूचना मिलने से इनकार किया है। जबकि गृह स्वामिनी ने पूरे मामले की जानकारी दी है0
0
Report
राजगढ़ में 17 वर्षीय नाबालिग की हत्या, जंगल में शव मिलने से राज खुला
Bhopal, Madhya Pradesh:राजगढ़ में 17 वर्षीय नाबालिग की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सात दिन से लापालाग नाबालिग का शव मलावर थाने क्षेत्र के जंगल से बरामद हुआ है। जिस युवक पर उसे भगाकर ले जाने का संदेह था, उसकी भी उसी दिन सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने साइबर इन्वेस्टिगेशन, कॉल डिटेल और मोबाइल लोकेशन के जरिए जांच आगे बढ़ाई तो जंगल में नाबालिग का सिर कटा शव जंगल मे मिला। पुलिस ने अब हत्या का मामला दर्ज कर पूरे घटनाक्रम की पड़ताल शुरू कर दी है। 30 सितंबर को दर्ज हुई थी अपहरण की रिपोर्ट मामला 30 सितंबर का है। राजगढ़ कोतवाली में 17 वर्षीय नाबालिग के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। परिजनों ने जामोन्या गणेश निवासी अनुराग उर्फ अंकित पर उसे अपने साथ ले जाने का संदेह जताया था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी ही थी कि इसी दौरान पता चला कि मलावर थाना क्षेत्र के पगारी बंग्ला के पास अनुराग उर्फ़ अंकित की बाइक ट्रक से टकरा गई और हादसे में उसकी मौत हो गई। कॉल डिटेल और लोकेशन से जंगल तक पहुंची पुलिस नाबालिग की तलाश में पुलिस ने साइबर तकनीक, कॉल डिटेल और मोबाइल लोकेशन की मदद ली। जांच के दौरान युवक की लोकेशन मलावर थाना क्षेत्र के जंगल में मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने जंगल में सर्चिंग की, जहां करीब सात दिन से लापता नाबालिग का शव बेहद खराब हालत में बरामद हुआ। घटनास्थल से पुलिस को एक आरी भी मिली है। वहीं एक पेड़ पर रस्सी भी लटकी हुई मिली। पुलिस अब घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को जांच का हिस्सा बनाकर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ रही है। रिश्तेदार से पूछताछ में सामने आई अहम जानकारी जांच के दौरान पुलिस अनुराग उर्फ़ अंकित के एक रिश्तेदार तक भी पहुंची। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में सामने आया कि अनुराग नाबालिग को लेकर जंगल की तरफ गया था। बाद में लौटकर उसने कथित तौर पर बताया कि उसने लड़की को मार दिया है और अब वह जा रहा है। इसके कुछ समय बाद ही अनुराग की सड़क हादसे में मौत हो गई। प्रेम संबंध की बात, लेकिन हत्या की वजह अब भी जांच में पुलिस जांच में अनुराग और नाबालिग के बीच प्रेम संबंध होने की बात भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि अनुराग उर्फ़ अंकित पहले क्रेड़ी क्षेत्र से नाबालिग को अपने साथ ले गया था। हालांकि जंगल में नाबालिग की मौत किन परिस्थितियों में हुई और हत्या की वजह क्या थी, पुलिस इसकी जांच कर रही है। मामले में फिलहाल कोई प्रत्यक्षदर्शी सामने नहीं आया है। पुलिस ने अपहरण की रिपोर्ट और युवक की सड़क दुर्घटना के मर्ग से जांच शुरू की थी। अब नाबालिग का शव मिलने के बाद हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस कॉल डिटेल, मोबाइल लोकेशन, सीसीटीवी फुटेज, घटनास्थल से मिले साक्ष्य और पूछताछ में सामने आई जानकारी के आधार पर मामले की हर कड़ी की जांच कर रही है।0
0
Report
झारखंड मुक्ति मोर्चा की केंद्रीय उपाध्यक्ष रूपी सोरेन का निधन; हेमंत सोरेन रो पड़े
Ranchi, Jharkhand:झारखंड मुक्ति मोर्चा की केंद्रीय उपाध्यक्ष ,दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मन रूपी सोरेन का कल रांची के हिल व्यू अस्पताल में निधन हो गया। रुपया सोरेन के निधन के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन फूट-फूट कर रोते हुए नजर आए ।इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी,मंत्री हाफिजूल हसन, पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर सहित तमाम मंत्री और पार्टी के पदाधिकारी मौजूद दिखे।वही गुरुजी के आवास में रूपी सोरेन का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है और सवेरे से ही मोराबादी मैदान स्थित गुरुजी आवास के बाहर हलचल देखी जा रही है। जानकारी के मुताबिक अभी से थोड़ी देर के बाद रुपी सोरेन का पार्थिव शरीर नेमरा के लिए रवाना किया जाएगा जहां उनका अंतिम संस्कार होगा।0
0
Report
Advertisement
बलरामपुर अस्पताल संविदा नोकरी के नाम पर 14.75 लाख की ठगी का मामला
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर के संयुक्त जिला अस्पताल में संविदा नौकरी दिलाने के नाम पर 14.75 लाख की ठगी का आरोप, पांच लोगों ने SP से लगाई गुहार डॉक्टर, फार्मासिस्ट, वार्ड बॉय और कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी का दिया झांसा;2025 में रकम देने के बाद भी नहीं मिली नौकरी बलरामपुर जिले के संयुक्त जिला चिकित्सालय में संविदा पर डॉक्टर, फार्मासिस्ट, वार्ड बॉय और कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी लगवाने के नाम पर चार लोगों से कुल 14.75 लाख रुपए की कथित ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ितों का आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग में बड़ी अधिकारी बताने वाली एक महिला और उसके सहयोगी ने अलग-अलग पदों पर नौकरी लगवाने का भरोसा देकर उनसे 2025 में नकद और ऑनलाइन रकम ली। लंबे समय बाद भी न नौकरी मिली और न ही रकम वापस की गई। अब आरोपियों ने फोन उठाना भी बंद कर दिया है। मामले को लेकर पीड़ितों ने पुलिस अधीक्षक बलरामपुर को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई और रकम वापस दिलाने की गुहार लगाई है। मामला देहात कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से जुड़ा है। शिकायतकर्ताओं के मुताबिक, बालक राम शर्मा निवासी अगया जुआथान, देहात कोतवाली के माध्यम से उनकी मुलाकात माधुरी गौतम नाम की महिला से कराई गई। पीड़ितों का कहना है कि माधुरी खुद को स्वास्थ्य विभाग में बड़ी अधिकारी बताती थीं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संयुक्त जिला चिकित्सालय में संविदा पर अलग-अलग पदों पर नौकरी लगवा देंगी। इसी भरोसे पर पीड़ितों ने रकम दे दी। डॉक्टर की नौकरी के नाम पर 6.75 लाख का आरोप ढोढरी निवासी मोहम्मद जाकिर खान का कहना है कि वह BUMS डॉक्टर हैं और पहले मुंबई के एक निजी अस्पताल में नौकरी करते थे। गांव आने के बाद उनकी मुलाकात बालक राम शर्मा से हुई। आरोप है कि शर्मा ने संयुक्त जिला चिकित्सालय में संविदा पर नौकरी लगवाने की बात कही और माधुरी गौतम से मिलवाया। जाकिर के अनुसार, उनसे डॉक्टर की नौकरी के नाम पर कुल 6.75 लाख रुपए लिए गए। इसमें 3.89 लाख रुपए नकद और 86 हजार रुपए ऑनलाइन दिए जाने की बात उन्होंने बताई। शेष रकम के संबंध में भी उन्होंने शिकायत में आरोप लगाया है। जाकिर का कहना है कि उनके पास जो पैसा था, उससे वह अपना काम शुरू करना चाहते थे, लेकिन नौकरी लगने के भरोसे में रकम दे दी। अब न नौकरी मिली और न पैसा वापस हुआ। उनका कहना है कि फोन करने पर भी जवाब नहीं मिल रहा है। रकम चले जाने के बाद उनके सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है。 फार्मासिस्ट की नौकरी के नाम पर रकम देने का आरोप जुड़ीकुइया रामपुर बनभूसारा निवासी राजा हुसैन पुत्र महबूब अली का कहना है कि वह मेडिकल स्टोर चला रहे थे और उसे बड़ा करना चाहते थे। इसी दौरान बालक राम शर्मा से उनकी मुलाकात हुई। आरोप है कि शर्मा ने कहा कि संयुक्त जिला चिकित्सालय में फार्मासिस्ट की संविदा की नौकरी लग सकती है। इसके लिए करीब 5 लाख रुपए की मांग की गई। राजा के मुताबिक, फरवरी 2025 में उन्होंने माधुरी नाम की महिला को रकम दी। उन्हें उम्मीद थी कि निजी कारोबार में पैसा लगाने के बजाय नौकरी मिल जाएगी और नियमित आय शुरू हो जाएगी। आरोप है कि रकम देने के बाद भी नौकरी नहीं लगी। अब पैसा वापस मांगने पर भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है。 शिकायत में एक अन्य व्यक्ति से भी फार्मासिस्ट की नौकरी के नाम पर रकम लेने का आरोप लगाया गया है। पीड़ितों के मुताबिक, नौकरी के अलग-अलग पदों के नाम पर रकम ली गई और संविदा नियुक्ति का भरोसा दिया गया। कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी के नाम पर 3 लाख देने का आरोप धमौली देवरिया मुबारकपुर निवासी आफताब आलम पुत्र इसरार से संयुक्त जिला चिकित्सालय में कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी लगवाने के नाम पर 3 लाख रुपए लेने का आरोप है। पीड़ित का कहना है कि रकम नकद और ऑनलाइन माध्यम से दी गई थी। काफी समय बीत जाने के बाद भी नौकरी नहीं मिली। इसी तरह मोहम्मद इस्लाम ने आरोप लगाया कि उन्होंने अपने बेटे मोहम्मद सोहेल को कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी दिलाने के लिए माधुरी नाम की महिला को करीब 2 लाख रुपए दिए थे। उनका कहना है कि उनके पास खेत खरीदने के लिए पैसा था। नौकरी लगने की उम्मीद में उन्होंने सोचा कि अभी नौकरी में पैसा लगा दिया जाए, बाद में कमाई से खेत खरीदा जा सकेगा। लेकिन अब न नौकरी लगी और न रकम वापस मिली। उनका बेटा भी बेरोजगार है。 वार्ड बॉय की नौकरी का भी दावा, कुल रकम को लेकर शिकायत पीड़ितों की शिकायत में संयुक्त जिला चिकित्सालय में डॉक्टर, फार्मासिस्ट, वार्ड बॉय और कंप्यूटर ऑपरेटर जैसे पदों पर संविदा नियुक्ति कराने का भरोसा दिए जाने की बात कही गई है। अलग-अलग पीड़ितों से ली गई रकम को जोड़कर शिकायतकर्ताओं ने करीब 14.75 लाख रुपए की ठगी का आरोप लगाया है। हालांकि अलग-अलग पीड़ितों द्वारा बताई गई रकम में अंतर और विवरण की पुलिस जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पीड़ितों का आरोप है कि 2025 में रकम देने के बाद उन्हें लगातार नौकरी लगने का भरोसा दिया जाता रहा। समय बीतने के साथ जब उन्होंने नौकरी और पैसा वापस करने की मांग की तो कथित तौर पर टालमटोल की गई। अब फोन तक रिसीव नहीं किए जा रहे हैं। SP ने कहा- जांच के बाद दोषियों पर होगी कार्रवाई मामले में पीड़ितों ने पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह को शिकायत पत्र देकर पूरे प्रकरण की जांच कराने और रकम वापस दिलाने की मांग की है। पुलिस अधीक्षक ने पीड़ितों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि नौकरी दिलाने के नाम पर कितने लोगों से रकम ली गई, वास्तव में किस-किस पद पर नियुक्ति का भरोसा दिया गया और शिकायत में लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है। संविदा नौकरी के नाम पर लाखों रुपए लिए जाने के आरोपों ने स्वास्थ्य विभाग में नियुक्तियों को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। बयान -1- डॉ मोहम्मद जाकिर बयान -2- राजा हुसैन (मेडिकल स्टोर संचालक) बयान -3- मोहम्मद इस्लाम( ऑपरेटर के पद पर पैसा देने वाले के पिता)0
0
Report
केキャンची धाम में अनिवार्य रजिस्ट्रेशन से भीड़ नियंत्रण: नया क्राउड मैनेजमेंट प्लान
Haldwani, Uttarakhand:नैनीताल के प्रसिद्ध कैंची धाम में लगातार उमड़ती श्रद्धालुओं की अप्रत्याशित भीड़ ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने के बाद अब प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्थायी और व्यवस्थित व्यवस्था बनाने की कवायद तेज कर दी है। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत की अध्यक्षता में ट्रैफिक, पार्किंग और क्राउड मैनेजमेंट को लेकर सभी संबंधित विभागों की बैठक हुई। बैठक में श्रद्धालुओं के अनिवार्य रजिस्ट्रेशन से लेकर होटल बुकिंग, शटल सेवा और मंदिर के एंट्री-एग्जिट सिस्टम को लेकर अहम फैसले लिए गए हैं। कैंची धाम में सबसे अहम कदम श्रद्धालुओं के अनिवार्य रजिस्ट्रेशन की दिशा में उठाया जा रहा है। इससे प्रशासन को पहले से पता रहेगा कि किसी खास दिन कितने श्रद्धालु कैंची धाम पहुंच सकते हैं। अगला प्लान इस दिशा में है कि अनिवार्य रजिस्ट्रेशन की सिफारिश से पहले श्रद्धालुओं की संख्या पता चलेगी और ट्रैफिक प्लान बनेगा, पार्किंग और शटल सेवा की तैयारी और सुरक्षा व्यवस्था बेहतर होगी। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से पहले से होटल बुकिंग कराने की अपील भी की है। अधिकारियों के मुताबिक बिना बुकिंग के कैंची धाम पहुंचकर होटल तलाशने से सड़क पर वाहनों की आवाजाही और भीड़ बढ़ती है। लिहाजा होटल बुकिंग की जांच भी की जाएगी। ऐसे मामलों में नियमों के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। मंदिर परिसर के भीतर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए एंट्री और एग्जिट को अलग-अलग रखने पर सहमति बनी है। पिछले दिनों मंदिर परिसर में भारी भीड़ के विजुअल सामने आए थे। प्रशासन का मानना है कि श्रद्धालुओं की आवाजाही एक दिशा में होने से आमने-सामने की भीड़ और दबाव कम होगा। कैंची धाम और आसपास के दुकानदारों को रेट लिस्ट स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित दरों से अधिक वसूली की शिकायत सही पाए जाने पर कार्रवाई होगी। होटल और होमस्टे में अत्यधिक कीमत वसूलने की शिकायतों की भी जांच की जाएगी। नियमों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित अनुमति या लाइसेंस पर कार्रवाई तक की जा सकती है। कैंची धाम में लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए प्रशासन अब अस्थायी इंतजामों से आगे बढ़कर एक व्यवस्थित क्राउड मैनेजमेंट सिस्टम तैयार करने की दिशा में बढ़ रहा है। सांसद अजय भट्ट ने कहा है कि आने वाले श्रद्धालुओं को देखते हुए व्यवस्थाओं को दुरुस्त और हाईटेक करना बहुत जरूरी हो गया है। कुल मिलाकर अनिवार्य रजिस्ट्रेशन से लेकर पार्किंग, शटल सेवा और मंदिर के एंट्री-एग्जिट सिस्टम तक, आने वाले दिनों में कैंची धाम में व्यवस्थाएं नए स्वरूप में नजर आ सकती हैं।0
0
Report
प्रतापगढ़ में 2.57 किलोग्राम अफीम तस्करी: दो गिरफ्तार
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले में ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत छोटीसादड़ी थाना पुलिस ने 2 किलो 570 ग्राम अवैध अफीम परिवहन के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 30 सितंबर को राष्ट्रीय राजमार्ग-56 पर स्वरूपगंज तिराहे के पास रामदेवजी में गश्त के दौरान दो संदिग्ध युवकों को पकड़ गया था। तलाशी में उनके पास से 2 किलो 570 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई थी। मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अफीम उपलब्ध करवाने वाले मंदसौर निवासी भरतलाल पाटीदार और अफीम मंगवाने वाले श्रीगंगानगर निवासी केशय ठाकुर की भूमिका सामने आई। पुलिस ने 7 अक्टूबर को दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर अफीम की सप्लाई और नेटवर्क को लेकर पूछताछ की जा रही है。0
0
Report
Advertisement
चित्तौड़गढ़ के नए युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने जयपुर में डोटासरा से आशीर्वाद लिया
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के नवनियुक्त युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने जयपुर पहुंचकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से शिष्टाचार भेंट की। उदयलाल आंजना और बद्रीलाल जाट के नेतृत्व में हुई इस मुलाकात के दौरान जिलाध्यक्ष ने प्रदेश अध्यक्ष से आशीर्वाद लिया। इस मौके पर युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव रवि जायसवाल, कपासन विधानसभा अध्यक्ष ओंकारलाल जाट, निम्बाहेड़ा विधानसभा अध्यक्ष रामकिशन चौधरी और बड़ी सादड़ी विधानसभा अध्यक्ष मुकेश जाट सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे। बड़ी सादड़ी कांग्रेस के पार्षदगण, चेयरमैन ममता बाबेल और बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।0
0
Report
मैनपुरी। चेन लूटने वाले बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी ब्रेकिंग। पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ बदमाश के पैर में लगी गोली गिरफ्तार मुठभेड़ के दौरान एक दरोगा को भी आई चोट बीती 3 अक्टूबर को पल्सर सवार तीन बदमाशों ने महिला से छीनी थी सोने की चैन वारदात सीसीटीवी में हो गई थी कैद मैनपुरी सदर कोतवाली के मोहल्ला कृष्णा नगर में हुई थी वारदात पुलिस की तीन टीमे बदमाशों को पकड़ने को हुई थी गठित बदमाश के कब्जे से तमंचा बाइक और ₹16000 बरामद बदमाश अबरार जनपद इटावा के जसवंत नगर का है थाना एलाऊ इलाके में हुई मुठभेढ़0
0
Report
बोकारो स्टील प्लांट से ओवरलोड ट्रकों पर बड़ी कार्रवाई, जांच शुरू
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो स्टील प्लांट से निकले 5 ओवरलोड हाईवा गाड़ियों को जिला परिवहन विभाग ने किया जब्त। सभी ओवरलोड जब्त वाहनों को किया गया पिंड्राजोड़ा थाना के हवाले। सभी छाई लदी गाड़िया थी जिसे सीज किया गया। आखिर, सबसे बड़ा सवाल कि प्लांट से कैसे निकल रहा था ओवरलोड गाड़ियां जबकि ओवरलोड को लेकर जिला प्रशासन ने पहले ही आगाह किए थे। प्लांट से निकलने से पहले क्या ओवरलोड को लेकर कांटा नहीं कराया गया था। कैसे कानून ताक पर रखकर निकल रही थी ओवरलोड गाड़ियां। बताते चले कि बोकारो जिला परिवहन विभाग के द्वारा चलाए जा रहे रेगुलर वाहन चेकिंग अभियान के दौरान DTO ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बोकारो स्टील प्लांट से ओवरलोड लेकर दुर्गापुर जा रहे 5 गाड़ियों को जब्त किया है और सभी को पिंडरा जोड़ा थाना के हवाले कर दिया गया। इन सभी 5 ओवरलोड गाड़ियों को प्लांट के दुग्गल गेट के पास से जब्त किया गया है जहां हाईवा में ओवरलोड था जिसे जब्त किया गया है। जानकारी देते हुए बोकारो के DTO मारुति मिंज ने बताया कि सभी गाड़ियां BSL प्लांट से लोड होकर दुर्गापुर जा रही थी। जांच के क्रम में पाया गया कि सभी गाड़ियां तय मानक से काफी ज्यादा ओवरलोड थीं। किसी में 5 टन, किसी में 10 टन तो किसी में 12 टन तक ओवरलोड माल भरा हुआ था। सभी में छाई लदा हुआ था। पुलिस ने सभी पांचों गाड़ियों को जब्त कर पिंड्राजाोरा थाना में रखा है। सबसे बड़ा सवाल आखिर प्लांट से ओवरलोड गाड़ियां कैसे निकल रही है? क्या प्लांट गेट के बाहर गाड़ी निकलने से पहले गाड़ी का वजन नहीं होता है? इससे पहले कितनी ओवरलोड गाड़ियां निकलते रही है। अगर जांच नहीं होती तो ओवरलोड गाड़ियों का पता ही नहीं चलता। इन तमाम बिंदुओं पर जांच जैसे जैसे आगे बढ़ेगी वैसे वैसे चीजें भी समाने आ सकता है।0
0
Report
Advertisement
पाकुड़ अदालत ने 10 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई; दो महिलाओं को बरी
Pakur, Jharkhand:एरिया - पाकुड़ पाकुड़ जिले के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम कुमार क्रांति प्रसाद की अदालत ने दोहरे हत्याकांड के एक संगीन मामले में अपना न्यायिक फैसला सुनाते हुए 10 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है...जबकि ठोस सबूतों के अभाव में दो महिलाओं को बरी कर दिया है...अदालत ने 1 अक्टूबर 2026 को इन आरोपियों को दोषी करार दिया था...इसके बाद सजा का ऐलान किया गया...इस मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से लोक अभियोजक लुकास कुमार हेम्ब्रम ने अपना पक्ष रखा और कुल 8 गवाहों ने अदालत के समक्ष अपनी गवाही दर्ज कराई...इन सभी 10 दोषियों को आजीवन सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई है और प्रत्येक पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है...इसके अलावा धारा आजीवन सश्रम कारावास के साथ 50,000 रुपये का जुर्माना और पांच साल की सजा के साथ 25,000 रुपये का जुर्माना तय किया गया है...अन्य धाराओं के तहत भी सभी को एक और दो साल के सश्रम कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई गई है... प्राथमिकी के अनुसार यह घटना 17 जून 2023 की शाम महेशपुर थाना क्षेत्र के गणेशपुर गांव में हुई थी...वादी लखिराम मुर्मू की शिकायत के अनुसार, उनके बेटे वकील मुर्मू और देवीधन मुर्मू पर आरोपियों ने गैरकानूनी मजमा बनाकर लाठी, डंडा, पत्थर और कुल्हाड़ी जैसे घातक हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया था...जान से मारने की नीयत से किए गए इस हमले में दोनों भाइयों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी...जब बेटी टुडू और अन्य लोग उन्हें बचाने आए, तो आरोपियों ने उन्हें भी बुरी तरह मारकर जख्मी कर दिया था...प्राथमिकी में यह भी बताया गया था कि यह हत्या एक सोची-समझी साजिश के तहत की गई थी... इस घटना को लेकर महेशपुर थाना में कांड दर्ज किया गया था...शुरुआत में इस मामले में कुल 37 नामजद तथा अन्य अज्ञात महिला और पुरुषों पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी... जिसके बाद पुलिस ने जांच पूरी कर 40 लोगों पर आरोप पत्र दाखिल किया था...सुनवाई के दौरान न्यायालय ने 12 आरोपियों पर संज्ञान लिया और दो महिला आरोपियों को सभी आरोपों से मुक्त करते हुए रिहा कर दिया...न्यायालय ने जिन 10 आरोपियों को इस हत्याकांड का दोषी करार दिया है, उनमें प्रधान सोरेन, ताहा सोरेन उर्फ डेनेक, रामजी सोरेन, रमेश सोरेन, ईश्वर सोरेन, लिलू सोरेन, सोहन हेम्ब्रोम, रोशन सोरेन उर्फ राजेन सोरेन, बी.पी. सिंह सोरेन और कालिदास सोरेन शामिल हैं...इन सभी 10 दोषियों को आजीवन सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई है और प्रत्येक पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है...इसके अलावा धारा आजीवन सश्रम कारावास के साथ 50,000 रुपये का जुर्माना और पांच साल की सजा के साथ 25,000 रुपये का जुर्माना तय किया गया है...अन्य धाराओं के तहत भी सभी को एक और दो साल के सश्रम कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई गई है...0
0
Report
निरसा के NH-19 पर भाजपा विधायक समर्थकों ने चक्का जाम, यातायात बाधित
Dhanbad, Jharkhand:निरसा के NH-19 पर भाजपा विधायक समर्थकों ने चक्का जाम, यातायात बाधित इधर, जाम की सूचना मिलने पर प्रशासन मौके पर पहुंचा और भाजपा नेता व समर्थकों को समझाकर जाम हटाने का प्रयास किया गया। जाम के कारण NH-19 पर यातायात प्रभावित हुआ और दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। निरसा विधायक अरूप चटर्जी तीन दिनों से MPL कंपनी के बाहर अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं, जिसके विरोध में भाजपा नेता अशोक मंडल ने सड़क पर उतरकर जाम किया। अशोक मंडल ने आरोप लगाया कि company के बाहर धरना दिए जाने से हाइवा वाहनों का परिचालन प्रभावित है। उन्होंने कहा कि निरसा क्षेत्र में प्रतिदिन लगभग 300 से 400 हाइवा चलते हैं, जो पिछले तीन दिनों से नहीं चल रहे हैं। उन्होंने झूठी मांग और अफवाह फैलाकर बड़ी कंपनियों को परेशान करने तथा वसूली के दबाव बनाने का भी आरोप लगाया। मुख्यमंत्री से संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई की मांग भी उठाई गई। सांसद ढुलू महतो ने कहा कि निरसा विधायक अरूप चटर्जी गुदागर्दी कर रहे हैं और MPL के भीतर काम बाधित है। तीन दिनों से MPL में 300 हाइवा कैंपस में हैं और कर्मी MPL के अंदर हैं। डीसी और एसएसपी को मामले में कार्रवाई करनी चाहिए, अन्यथा आर-पार की लड़ाई होने की चेतावनी दी गई।0
0
Report
गढ़वा के भवनाथपुर अस्पताल में नवजात लापता, खरीदी-फरोख्त की चर्चा उठी
Narayanpur, Jharkhand:झारखंड के गढ़वा के भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नवजात बच्चे को लेकर विवाद सामने आया है। प्रसव के कुछ घंटे बाद प्रसूता अपने नवजात बच्चे के साथ अस्पताल से चली गई। परिजनों ने नवजात की खरीद-फरोख्त की आशंका जताई है। वहीं अस्पताल प्रबंधन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। करीब 20 घंटे बाद पुलिस ने महिला और बच्चे को बरामद कर लिया। hospital के प्रसव रजिस्टर में प्रसूता का नाम दर्ज नहीं होने के मामले में एक एएनएम को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। भवनाथपुर सीएचसी में प्रसव के कुछ घंटे बाद नवजात बच्चे के साथ प्रसूता के अस्पताल से चले जाने का मामला सामने आया। घटना के बाद नवजात की कथित खरीद-फरोख्त की आशंका जताई गई, जिससे अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, बुका गांव निवासी संजय पासवान अपनी पत्नी कंचन देवी को प्रसव पीड़ा होने पर दोपहर करीब तीन बजे भवनाथपुर सीएचसी लेकर पहुंचे थे। बताया गया कि एएनएम गुलाब खलखो और सीमा कुमारी ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। शाम करीब 5:30 बजे कंचन देवी ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। परिजनों का आरोप है कि बच्चे के जन्म के बाद उसे लेने के लिए तीन-चार लोग अस्पताल पहुंचे थे। सहिया उषा देवी ने भी ऐसे लोगों के अस्पताल पहुंचने की बात कही है। रात करीब नौ बजे एएनएम की ड्यूटी बदलने के बाद भाइलेट एक्का और अंजू किसपोटा ने कार्यभार संभाला। इसी दौरान नवजात को लेने पहुंचे लोगों और सहिया के बीच कहासुनी होने की बात सामने आई। इसके बाद सहिया अपने घर चली गई। बताया गया कि रात करीब 11 बजे प्रसूता अपने नवजात बच्चे को लेकर अस्पताल से चली गई। इसके बाद महिला और बच्चे का पता नहीं चल सका। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और अस्पताल प्रबंधन ने तलाश शुरू की। करीब 20 घंटे बाद पुलिस ने महिला और बच्चे को बरामद कर लिया। ड्यूटी पर तैनात एएनएम अंजू किसपोटा और भाइलेट एक्का ने बताया कि प्रसव रजिस्टर में महिला का नाम दर्ज नहीं होने के कारण उन्हें मामले की पूरी जानकारी नहीं थी। वहीं, सूत्रों के हवाले से नवजात को चपरी पंचायत क्षेत्र में किसी निःसंतान दंपति को दिए जाने की चर्चा भी सामने आई, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामले में प्रसव रजिस्टर में प्रसूता का नाम दर्ज नहीं होने को लेकर अस्पताल प्रबंधन ने जांच शुरू कर दी है। इससे पहले भी कंचन देवी पर एक बच्चे को बेचने का आरोप लगाए जाने की बात सामने आई है, हालांकि इसकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं सकी है। गढ़वा के सिविल सर्जन डॉ. जॉन एफ. कनेडी ने नवजात की खरीद-फरोख्त के आरोप से इनकार किया है। उन्होंने बताया कि महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ है और बच्चे को लेकर कहीं चली गई थी। वहीं, प्रसव रजिस्टर में कथित छेड़छाड़ के मामले में एएनएम को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
गढ़वा में नाबालिग छात्रा के बाइक से ले जाने पर शिक्षक से मारपीट
Narayanpur, Jharkhand:झारखण्ड के गढ़वा जिले के मझिआंव से एक स्कूल शिक्षक पर नाबालिग छात्रा के बाइक से ले जाने के दौरान ग्रामीणों ने शिक्षक को पकड़कर उसके साथ मारपीट की, सरकारी विद्यालय में करीब पांच घंटे तक हंगामा हुआ, ग्रामीणों ने शिक्षक को बर्खास्त करने की मांग की; घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। आरोप है कि मुखदेव प्लस टू उच्च विद्यालय में शिक्षक राम करेश राम ने बुधवार, 7 अक्टूबर को दसवीं कक्षा की एक नाबालिग छात्रा को बाइक से गढ़वा की ओर ले जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार छात्रा स्कूल ड्रेस में थी। छात्रा ने उपस्थिति दर्ज कराने के बाद एक पीरियड की पढ़ाई की और पेट दर्द की शिकायत कर छुट्टी का आवेदन दिया। छुट्टी मिलने के बाद छात्रा शिक्षक के साथ विद्यालय से बाहर चली गई। ओखरगड़ा के पास ग्रामीणों ने स्कूल ड्रेस में छात्रा को बाइक से जाते देख संदेह किया और बाइक रोककर पूछताछ की; इसके बाद मौके पर हंगामा शुरू हो गया और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे; परिजन छात्रा को अपने साथ ले गए, जबकि ग्रामीणों ने शिक्षक को पकड़कर विद्यालय परिसर में लाया और उसके साथ मारपीट की। परिजनों ने बताया कि नाबालिग छात्रा को स्कूल से छुट्टी देने से पहले उसके अभिभावकों को सूचना देनी चाहिए थी। हम आरोपी शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और बर्खास्तगी की मांग कर रहे हैं। तत्पश्चात सूचना मिलने पर शिक्षा अधीक्षक अनुराग मिंज और संबंधित अधिकारी मौके पर पहुँचे और बताया कि शिक्षक के खिलाफ स्पष्टीकरण जारी किया गया है; जांच के बाद कठोर कार्रवाई की जाएगी और यदि विद्यालय के अन्य शिक्षकों या प्रधानाचार्य की लापरवाही सामने आती है, तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी。0
0
Report
पूंडरी मंडी में धान खरीद को लेकर किसानों ने तालेबंदी कर احتجاج किया
Kaithal, Haryana:हैफेड कार्यालय पर तालाबंदी करके खरीद के नाम पर अवैध कटौती का आरोप मंडी के सभी गेट खोलने और बाहर के राइस मिलर्स को खरीद की अनुमति देने की मांग : विक्रम कसाना पुंडरी मे धान खरीद सुचारू रूप से शुरू न होने और किसानों को मंडी में आ रही विभिन्न परेशानियों को लेकर बुधवार को किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। भारतीय किसान यूनियन (चढुनी) के युवा प्रदेश अध्यक्ष विक्रम कसाना एडवोकेट के नेतृत्व में किसानों ने हैफेड मैनेजर पुंडरी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए पूंडरी स्थित हैफेड कार्यालय पर तालेबंदी कर दी और जिला प्रबंधक हैफेड कैथल व पूंडरी हैफेड मैनेजर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों ने आरोप लगाया कि पूंडरी मंडी में हैफेड एजेंसी द्वारा धान की खरीद सुचारू रूप से नहीं की जा रही है, जिसके कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि खरीद के नाम पर किसानों से 200 से 300 रुपये तक की अवैध कटौती की जा रही हैं। भाकियू जिलाध्यक्ष गुरनाम फरल ने कहा कि किसी भी सूरत में किसानों की मेहनत की कमाई से इस प्रकार की कटौती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। युवा प्रदेश अध्यक्ष विक्रम कसाना एडवोकेट ने मांग की कि पूंडरी मंडी के सभी गेट खोले जाएं, ताकि सभी गेटों से किसानों के गेट पास काटे जा सकें और मंडी में धान की आवक एवं खरीद व्यवस्था सुचारू हो सके। इसके साथ ही किसानों ने मांग रखी कि बाहर के राइस मिलर्स को RO (रिलीज आर्डर) जारी करके पूंडरी मंडी में खरीद की अनुमति दी जाए, ताकि किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए पर्याप्त खरीदार मिल सकें और खरीद व्यवस्था पर दबाव कम हो। किसानों ने हैफेड पूंडरी के मैनेजर की कार्यप्रणाली पर भी कड़ा रोष जताया और उनकी कार्यशैली को लेकर सवाल उठाते हुए तबादले की मांग की। किसानों ने कहा कि यदि संबंधित मैनेजर मेडिकल लीव पर हैं तो उनकी अनुपस्थिति में किसी सक्षम अधिकारी की तत्काल नियुक्ति की जाए, ताकि पूंडरी मंडी में हैफेड की धान खरीद प्रभावित न हो और किसानों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। टैलबंदी और प्रदर्शन की सूचना मिलने पर एसडीएम कैथल मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को विस्तार से सुना। किसानों ने एसडीएम के समक्ष कैथल हैफेड के जिला प्रबंधक और पूंडरी हैफेड मैनेजर की कार्यप्रणाली को लेकर अपनी शिकायतें रखते हुए उचित कार्रवाई तथा व्यवस्था में सुधार की मांग की। एसडीएम ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए मामले में उचित कार्रवाई और समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। किसानों ने कहा कि जब तक मंडी में धान की खरीद व्यवस्था पूरी तरह सुचारू नहीं होती, किसानों की शिकायतों का समाधान नहीं किया जाता और खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित नहीं होती, तब तक किसान अपने हक की आवाज मजबूती से उठाते रहेंगे। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।0
0
Report
रोहतک के सिविल अस्पताल में रात के हादसे: मां-बेटी वाशरूम में गिरकर घायल
Rohtak, Haryana:सिविल अस्पताल में पहले फ्लोर से गिरी मां-बेटी रोहतक में देर रात की घटना, वाशरूम में जाते समय हुआ हादसा रोहतक के सिविल अस्पताल में देर रात को वाशरूम में गई मां-बेटी पहली मंजिल से नीचे गिर गई। गिरने के कारण दोनों को चोट आई। हादसे के बाद सिविल अस्पताल का प्रशासन करीब आधे-पौने घंटे बाद पहुंचा और दोनों को संभाला। दोनों अभी सिविल अस्पताल में भर्ती है वह हाथ का ऑपरेशन करवाने के लिए सिविल अस्पताल आई थी, जहां कल ही उसका ऑपरेशन हुआ है। रात के समय उसे वाशरूम जाना था, लेकिन अंधेरा अधिक था क्योंकि लाइट नहीं थी। वह अपनी मां के साथ वाशरूम में गई, जहां दरवाजा खोलकर पैर रखा तो वह नीचे गिर गई अमनी देवी ने बताया कि उसकी बेटी का कल ऑपरेशन हुआ था, जिसे रात के समय वाशरूम लेकर गई थी। लाइट न होने के कारण अंधेरा था, जिसके कारण वाशरूम में अंदर जाते ही दरवाजा खोला तो उसकी बेटी पानी व सीवर के पाइप वाली जगह में नीचे गिर गई। उसे बचाने के चक्कर में वह भी नीचे गिर गई0
0
Report
Advertisement
