210301
डीएम ने फसल उपज का अनुमान लगाने के लिए खेत में की क्रॉप कटिंग
Hamirpur, Uttar Pradesh:यूपी के हमीरपुर जिले के जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने आज अचानक खेत में जाकर स्वयं हंसिये से तिल की फसल काटी। यह क्रॉप कटिंग कुछेछा स्थित राजाराम के खेत में हुई, जिसमें किसान की भी मौजूदगी थी। डीएम की इस पहल का उद्देश्य कृषि उपज के अनुमानों का आकलन करना और उत्पादकता के आंकड़ों का संकलन करना था। उनकी इस गतिविधि को देखकर स्थानीय लोग हैरान रह गए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
झुंझुनूं के सभापति अब्दुला अगवान ने सफाई-रोशनी सुधार के लिए अल्टीमेटम जारी किया
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं - सभापति अब्दुला अगवान का शहर का दौरा जारी — कहा— जब पद संभाला तो 20—30 लाइटें थी, अब खरीद रहे 1150 नई लाइटें - एक सप्ताह से दस दिन में शहर की रोशनी व्यवस्था सुधारने का टारगेट - कचरा व्यवस्था नहीं सुधरी तो ठेकेदार होगा ब्लैकलिस्ट, सभापति की चेतावनी - दीपावली से पहले सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए ठेकेदारों को अल्टीमेटम - बीबानी मुक्ति धाम से रानी सती मंदिर मार्ग तक कचरे की शिकायतों का निरीक्षण झुंझुनूं नगर परिषद सभापति अब्दुला अगवान ने शहर की सफाई, रोशनी और अन्य जनसमस्याओं के समाधान को लेकर लगातार निरीक्षण शुरू कर रखा है। सभापति शहर के अलग-अलग इलाकों में पहुंचकर समस्याओं का जायजा ले रहे हैं और संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदारों को व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दे रहे हैं। सभापति ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि घर-घर कचरा संग्रहण की व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो संबंधित ठेकेदार को बोर्ड की बैठक में ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई की जाएगी। शहर में लंबे समय से खराब रोशनी व्यवस्था को लेकर मिल रही शिकायतों पर सभापति अब्दुला अगवान ने बताया कि पदभार ग्रहण करने के बाद उन्हें जानकारी मिली कि शहर में नई लाइटों की भारी कमी है। संबंधित अधिकारियों ने उस समय केवल 20 से 30 लाइटें उपलब्ध होने की जानकारी दी थी। इसके बाद तत्काल प्रभाव से करीब 1150 लाइटों का टेंडर किया गया है। सभापति ने उम्मीद जताई कि अगले एक सप्ताह से 10 दिन के भीतर लाइटें उपलब्ध हो जाएंगी। इसके बाद शहर में जहां भी रोशनी व्यवस्था की कमी है, उसे दूर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि शहरवासियों को जल्द से जल्द बेहतर रोशनी व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए। घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था को लेकर मिल रही शिकायतों पर सभापति ने नाराजगी जताते हुए बताया कि संबंधित ठेकेदार के साथ पदभार ग्रहण करने के बाद तीन से चार बार बैठक की जा चुकी है। ठेकेदार ने संसाधनों की कमी का हवाला देते हुए व्यवस्था में सुधार का आश्वासन दिया है। सभापति ने स्पष्ट किया कि ठेकेदार को व्यवस्था सुधारने के लिए समय दिया गया है। यदि इसके बावजूद घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था सुचारू नहीं होती है, तो बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव लाकर ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा नगर परिषद क्षेत्र में अन्य कार्यों के लिए दिए गए ठेकों से जुड़े ठेकेदारों के साथ भी बैठक की गई है। उन्हें भी व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए गए हैं। सभापति ने कहा कि यदि निर्धारित समय में सुधार नहीं हुआ, तो संबंधित ठेकेदारों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आगामी दीपावली पर्व को देखते हुए सभापति ने ठेकेदारों को एक सप्ताह से 10 दिन का समय दिया है। उन्होंने कहा कि दीपावली शहर का प्रमुख त्योहार है और ऐसे अवसर पर सफाई व्यवस्था खराब रहना स्वीकार्य नहीं है। ठेकेदारों ने निर्धारित समय में शहर की व्यवस्था सुचारू करने का भरोसा दिलाया है। सभापति ने कहा कि शहरवासियों को बेहतर सफाई व्यवस्था उपलब्ध करवाना नगर परिषद की प्राथमिकता है। इसलिए संबंधित ठेकेदारों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे त्योहार से पहले व्यवस्थाओं में सुधार सुनिश्चित करें। सभापति अब्दुला अगवान ने नियमित निरीक्षण के दौरान बीबानी मुक्ति धाम, रानी सती मंदिर और मोतीलाल कॉलेज के बीच के मार्ग का भी जायजा लिया। इस क्षेत्र में कचरे के ढेर लगे होने की शिकायतें मिल रही थीं। निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर सेफ्टी टैंकों से जुड़े कार्यों और नालियों में गंदगी डालने की शिकायतों की स्थिति भी सामने आई। सभापति ने संबंधित अधिकारियों को मौके पर बुलाकर स्थिति का निरीक्षण करवाया। उन्होंने उम्मीद जताई कि एक-दो दिन में संबंधित शिकायतों का समाधान कर दिया जाएगा और क्षेत्र की सफाई व्यवस्था में सुधार होगा। सभापति अब्दुला अगवान ने कहा कि पदभार ग्रहण करने के बाद से ही शहर की समस्याओं का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। उनका प्रयास है कि सफाई, रोशनी और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी शिकायतों का जल्द समाधान हो। उन्होंने ठेकेदारों को स्पष्ट संदेश दिया है कि केवल आश्वासन देने से काम नहीं चलेगा, बल्कि तय समय में धरातल पर सुधार भी दिखाई देना चाहिए। अब देखना होगा कि 1150 लाइटें लगाने, घर-घर कचरा संग्रहण और सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए तय की गई समयसीमा में नगर परिषद कितनी प्रभावी कार्रवाई कर पाती है। बाइट : अब्दुला अगवान, सभापति, झुंझुनूं0
0
Report
रोहतक में भाजपा- कांग्रेस के टैंट प्रदर्शन के दौरान तीखी नारेबाजी और हंगामे
Rohtak, Haryana:रोहतक में भाजपा के टैंट में घुसे कांग्रेसी नारेबाजी कर अपने झंडे लगाए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष कांग्रेस ऑफिस के बाहर धरने पर बैठीं हरियाणा के रोहतक में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जबरदस्त हंगामा हुआ। BJP कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस ऑफिस के बाहर प्रदर्शन करने के लिए टैंट लगा दिया कांग्रेस के शहरी और ग्रामीण जिलाध्यक्ष इस टैंट में घुस गए दोनों ने कार्यकर्ताओं के साथ यहां जमकर नारेबाजी की। इसके बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता भी कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस ऑफिस के बाहर पहुंच गईं दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच घंटों तक नारेबाजी चलती रही रोहतक के अंबेडकर चौक स्थित कांग्रेस ऑफिस के बाहर शनिवार को भाजपा पदाधिरियों ने टैंट लगाया था। बीजेपी ने यहां प्रदर्शन की कॉल दी थी। कांग्रेस जिलाध्यक्षों को जैसे ही इसकी भनक लगी, वे सुबह ही ऑफिस पहुंच गए。 कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ बीजेपी के टैंट में घुस गए। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। टैंट के बाहर भाजपा के झंडे लगे थे, जबकि अंदर कंग्रेसियों ने नारे लगते रहे। इसकी सूचना जैसे ही भाजपा के पदाधिकारियों को लगी, वे भी मौके पर पहुंच गए दोपहर करीब 1 बजे भाजपा के पदाधिकारियों ने टैंट में बैठकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने टैंट के बाहर बैरिकेडिंग लगा दी। बैरिकेडिंग के पास ही कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रदर्शन करते रहे। करीब 2 बजे तक ऐसे ही हंगामा चलता रहा0
0
Report
गुरुग्राम पुलिस की मुठभेड़: इनामी नशा तस्कर समेत 3 आरोपी गिरफ्तार
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़, इनामी नशा तस्कर सहित 03 आरोपी मुठभेड़ के बाद काबू पुलिस टीम पर फायरिंग करने वाले 02 आरोपियों के पैर में लगी गोली, एक पुलिस कर्मचारी भी गोली लगने से घायल आरोपियों द्वारा चलाई गई 06 गोलियों के जवाब में पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में चलाई 03 गोलियां आरोपियों के कब्जे से 136 ग्राम MDMA, 01 पिस्टल, 01 देशी कट्टा व 01 खाली खोल बरामद पकड़े गए आरोपियों में पश्चिम बंगाल निवासी 02 आरोपी घायल, तीनों के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित。0
0
Report
Advertisement
लखनऊ के चंद्रिका देवी मंदिर में बाढ़ से मेले प्रभावित, श्रद्धालु निराश
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ का सबसे ऐतिहासिक और प्राचीन मां चंद्रिका देवी मंदिर इस समय बाढ़ से ग्रस्त है गोमती के बढ़ते जलस्तर ने हर तरफ त्राहिमाम मचा रखा है अमावस्या के दिन चंद्रिका देवी में जबरदस्त मेला लगता है सिर्फ लखनऊ ही नहीं आसपास के जिलों से लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं लेकिन बाढ़ के चलते पुलिस प्रशासन ने बैरिकेडिंग लगाकर बाहर से ही श्रद्धालुओं को लौटाना शुरू कर दिया है कल से नवरात्र है जिसको लेकर यहां पर जबरदस्त भीड़ होती है लेकिन मंदिर जाने वाले रास्ते जलमग्न है गलियां सूनी पड़ी है पार्कינג में भी पानी भरा हुआ है मजबूरन मेला मंदिर से दूर सड़क पर लगाना पड़ रहा है जानकारी के अभाव में जो श्रद्धालु दर्शन करने पहुंच रहे हैं वह निराश होकर वापस लौट रहे दुकानदारों का कहना है कि इससे पहले ऐसी स्थिति नहीं देखी 10 दिन से काम धन्धा ठप है बड़ा नुकसान हो गया है नवरात्रि में भी दुकान खुलने की कोई उम्मीद नहीं है। हालांकि लोगों का कहना है कि पानी का स्तर पहले से कम पड़ा है जल्दी ही राहत मिलने की उम्मीद है。0
0
Report
हसनपुर के शकरगढ़ी में रास्ते के विवाद पर महिलाओं के बीच भिड़ंत, वीडियो वायरल
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव शकरगढ़ी में रास्ते के विवाद में मुस्लिम महिलाओं के बीच जमकर मारपीट, एक-दूसरे के खींचे बाल; वीडियो वायरल अमरोहा जनपद के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव शकरगढ़ी में रास्ते को लेकर हुए विवाद में मुस्लिम समाज के दो परिवारों की महिलाएं आमने-सामने आ गईं। देखते ही देखते विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। इस दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे के बाल खींचे और जमकर मारपीट हुई। इस दौरान वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें महिलाओं के बीच मारपीट होती दिखाई दे रही है। वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। वहीं, पुलिस वायरल वीडियो और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच में जुटी है。0
0
Report
डीनानगर मंडियों में वजन हेराफेरी पर सख्त चेतावनी, किसानों को तुंरंत भुगतान के निर्देश
Gurdaspur, Punjab:Gurdaspur ਦੀਨਾਨਗਰ ਤੋਂ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਹਲਕਾ ਇੰਚਾਰਜ ਸ਼ਮਸ਼ੇਰ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਮਾਰਕੀਟ ਕਮੇਟੀ ਦੀਨਾਨਗਰ ਦੇ ਚੇਅਰਮੈਨ ਵੱਲੋਂ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਅਨਾਜ مੰਡੀਆਂ ਵਿੱਚ ਆ ਰਹੀਆਂ ਮੁਸ਼ਕਿਲਾਂ ਦੇ ਹੱਲ ਲਈ ਮੰਡੀਆਂ ਦੀ ਚੈਕਿੰਗ ਕੀਤੀ ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਕੁਝ ਅਨਾਜ ਮੰਡੀਆਂ ਵਿੱਚ ਫਸਲ ਦੇ ਤੋਲ ਵਿੱਚ ਹੇਰਫੇਰ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਸੀ ਜਿਸ ਤੇ ਹਲਕਾ ਇੰਚਾਰਜ ਵੱਲੋਂ ਆੜਤੀਆਂ ਨੂੰ ਸਖ਼ਤ ਚਿਤਾਵਨੀ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਕਿ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੀ ਫਸਲ ਵਿੱਚ ਕਿਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦਾ ਹੇਰਫੇਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਤਾਂ ਸਖਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਲਦ ਤੋਂ ਜਲਦ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੀ ਫਸਲ ਦਾ ਇੱਕ ਦਾਣਾ ਚੁੱਕ ਕੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਤੁਰੰਤ ਅਦਾਇਗੀ ਵੀ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਵੀ ਫਸਲ ਨੂੰ ਸੁਕਾ ਕੇ ਲਿਆਉਣ ਦੀ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ0
0
Report
Advertisement
खरड़ के होट स्पॉट पर पुलिस ने ऑपरेशन कासो चलाकर कई शकियों को हिरासत में लिया
Kharar, Punjab:खरड़ पुलिस द्वारा डीएसपी इशान सिंघला के नेतृत्व में खरड़ के होट स्पॉट जहां नशा विक्रय की शिकायतें मिल रही थीं, वहाँ ऑपरेशन कासो चलाया गया। डीएसपी इशान सिंघला ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान कई शकियों को हिरासत में लिया गया है और कुछ पर मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं; शाम को डेटा इकट्ठा कर जानकारी साझा की जाएगी।0
0
Report
कल से शुरू हो रही शारदीय नवरात्र और दशहरा को लेकर भारत नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
Nautanwa, Uttar Pradesh:कल से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्र और आगामी दशहरा पर्व को लेकर महराजगंज में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। भारत-नेपाल की खुली सीमा से लेकर जिले के दुर्गा पूजा पंडालों और दुर्गा मंदिरों तक पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। सीमा पर आने-जाने वाले लोगों की सघन जांच की जा रही है, वहीं सीसीटीवी कैमरों, ड्रोन और सोशल मीडिया के जरिए भी निगरानी रखी जा रही है। पुलिस का साफ कहना है कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बिगाड़ने और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वी/ओ- आपको बता दे कि शारदीय नवरात्र और दशहरा पर्व को देखते हुए भारत नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। एसएसबी और पुलिस के जवान सीमा से आने-जाने वाले लोगों की सघन जांच कर रहे हैं। संदिग्ध व्यक्तियों और सामानों की तलाशी लेने के साथ ही सीसीटीवी कैमरों के जरिए भी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। इसके अलावा सीमावर्ती इलाकों, होटलों और ढाबों में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। ड्रोन के जरिए निगरानी और अलग-अलग स्थानों पर आकस्मिक जांच भी की जा रही है, ताकि त्योहारों के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके । एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि आगामी नवरात्र और दशहरा पर्व को देखते हुए पूरे जनपद में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जिले में करीब 37 बड़े दुर्गा पूजा पंडाल आयोजित होते हैं, जबकि 32 स्थानों पर रावण दहन किया जाता है। इसके अलावा अलग-अलग स्थानों पर लगभग 1,715 दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की जाती हैं और छह बड़े जुलूस निकाले जाते हैं। इन सभी आयोजनों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है। होटल, ढाबों और सीमावर्ती क्षेत्रों में नियमित चेकिंग के साथ ड्रोन और आकस्मिक जांच के जरिए भी सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है। एसपी ने यह भी स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। यदि कोई व्यक्ति अफवाह फैलाने, भ्रामक खबर प्रसारित करने या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करता है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बाइट- शक्ति मोहन अवस्थी पुलिस अधीक्षक महाराजगंज वी/ओ- कुल मिलाकर शारदीय नवरात्र और दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए महराजगंज पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं। अब देखना होगा कि सुरक्षा के इन व्यापक इंतजामों के बीच त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में प्रशासन कितना सफल रहता है। वॉक थ्रू ऑन बॉर्डर अलर्ट0
0
Report
जयपुर मेट्रो फेज-1सी में TBM प्रताप का शुभारंभ, 2028 तक ट्रांसपोर्ट नगर तक
Jaipur, Rajasthan:जयपुर जयपुर मेट्रो के विस्तार की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। मेट्रो फेज-1C परियोजना के तहत भूमिगत सुरंग निर्माण के लिए TBM (टनल बोरिंग मशीन) ‘प्रताप’ का शुभारंभ किया गया। गलता गेट के पास दिल्ली रोड पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने मशीन के शुभारंभ किया। इसके साथ ही बड़ी चौपड़ से ट्रांसपोर्ट नगर तक मेट्रो लाइन के भूमिगत हिस्से के निर्माण कार्य को गति मिलने की उम्मीद है। गलताजी मेट्रो स्टेशन से सुरंग की खुदाई शुरू की जाएगी। Chief Secretary V. Srinivasa ने बताया कि फेज-1C के तहत ट्रांसपोर्ट नगर स्टेशन तक मेट्रो ट्रेन का संचालन मार्च-अप्रैल 2028 तक शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए निर्माण कार्य को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं। TBM मशीन के जरिए भूमिगत सुरंग का निर्माण किया जाएगा, जिससे परियोजना के महत्वपूर्ण हिस्से को आगे बढ़ाया जा सकेगा। कैडिडेट्स बतौर - जयपुर मेट्रो के विस्तार के बारे में जानकारी देते हुए मेट्रो CMD विशाख गालरिया ने बताया कि जयपुर मेट्रो फेज-2 के एक हिस्से का वर्क ऑर्डर जारी हो चुका है। एयरपोर्ट क्षेत्र में बनने वाले भूमिगत हिस्से के लिए टेंडर प्राप्त हो चुके हैं। इस पैकेज का वर्क ऑर्डर भी जल्द जारी करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अलावा एयरपोर्ट से आगे कलेक्टरेट क्षेत्र होते हुए संबंधित हिस्सों में निर्माण कार्य आगे बढ़ाने के लिए दो अन्य पैकेज के टेंडर 15 अक्टूबर तक प्राप्त करने होने की उम्मीद है। नवंबर तक इन पैकेजों के वर्क ऑर्डर जारी करने का लक्ष्य बताया गया है। कमांडर वैभव गालरिया ने बताया जयपुर मेट्रो के विस्तार की कुल प्रस्तावित लंबाई करीब 41 किलोमीटर है। परियोजना के अलग-अलग हिस्सों में निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है, ताकि पूरी लाइन पर काम निरंतर जारी रह सके। इस दौरान गालरिया ने कहा TBM ‘प्रताप’ के शुभारंभ को जयपुर मेट्रो के विस्तार की दिशा में अहम उपलब्धि माना जा रहा है। फेज-1C के पूरा होने से बड़ी चौपड़ से ट्रांसपोर्ट नगर तक मेट्रो कनेक्टिविटी मजबूत होगी, वहीं फेज-2 के निर्माण की तैयारियों से शहर में सार्वजनिक परिवहन के विस्तार को नई गति मिलने की उम्मीद है।0
0
Report
Advertisement
झालावाड़ के मनोहरथाना में किशोरी बहला-फुसलाकर बेचने की कोशिश, तीन गिरफ्तार
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ जिले के मनोहरथाना थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसे बेचने की फिराक में शामिल तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृत किशोरी को आरोपियों के चंगुल से मुक्त कराया और परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मामलों में पुलिस की ओर से आगे की जांच जारी है। झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित बुडानिया ने बताया कि गत 5 अक्टूबर 2026 को मनोहरथाना पुलिस को मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ग्राम घोड़ाखेड़ा पहुंची। यहां पुलिस को एक किशोरी मिली, जिसने बताया कि बालू सिंह गुर्जर, शंकर चौहान और काजल उर्फ सजनी उसे उत्तरप्रदेश से बहला-फुसलाकर अपने साथ लेकर आए थे। आरोप है कि तीनों उसे किसी व्यक्ति को बेचने की फिराक में है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मनोहरथाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और लड़की को आरोपियों के चंगुल से मुक्त कराया। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, मुक्त कराई किशोरी को आवश्यक कार्रवाई के बाद उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित बुडानिया के निर्देशन में मनोहरथाना थाना अधिकारी महेंद्र यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। फिलहाल, मनोहरथाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से लड़की को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है, ताकि घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सके;0
0
Report
राजस्थान रोडवेज कर्मियों ने 12 हजार पद भर्ती, 2500 बसों की मांग पर प्रदर्शन
Sikar, Rajasthan:सीकर में ऑल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन की बैठक, आगामी 1,2 व 3 दिसंबर को दिल्ली में आंदोलन की चेतावनी रोडवेज में 12 हजार रिक्त पदों पर भर्ती की मांग, 2500 नई बसें खरीदने, संविदाकर्मियों को स्थायी करने और 42 हजार रूपए न्यूनतम वेतन देने की उठी मांग ऑल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन राजस्थान राज्य कमेटी की बैठक सीकर के ढाका भवन में आयोजित हुई। बैठक में राजस्थान के विभिन्न जिलों से आए परिवहन क्षेत्र के श्रमिक नेताओं और प्रतिनिधियों ने रोडवेज कर्मचारियों, ऑटो चालकों, ट्रैक्टर-ट्रॉली चालकों, मिनी बस संचालकों तथा लोडिंग-अनलोडिंग से जुड़े श्रमिकों की समस्याओं पर चर्चा की। बैठक में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने, रोडवेज में नई भर्ती करने, बसों की संख्या बढ़ाने और संविदा कर्मचारियों को स्थायी करने सहित विभिन्न मांगें उठाई गईं। श्योदाणा राम सेसमा ने बताया कि बैठक में राजस्थान रोडवेज वर्कर्स यूनियन के डिप्टी जनरल सेक्रेटरी मौजूद रहे बैठक में एआईटीयूसी के राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवीन्द्र शुक्ला, राजस्थान रोडवेज वर्कर्स यूनियन (सीटू) के जनरल सेक्रेटरी किशन सिंह राठौर और राष्ट्रीय वाइस प्रेसिडेंट गोविंद पिल्लई सहित परिवहन क्षेत्र से जुड़े पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में श्रमिकों की समस्याओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। रोडवेज में 12 हजार रिक्त पदों पर भर्ती की मांग श्योदाणा राम सेसमा ने कहा कि राजस्थान रोडवेज को प्रदेश की लाइफलाइन माना जाता है, लेकिन पिछले वर्षों में बसों और कर्मचारियों की संख्या में कमी आई है। उनके अनुसार, वर्ष 2004 में राजस्थान रोडवेज के बेड़े में करीब 4500 बसें थीं और लगभग 24 हजार कर्मचारी कार्यरत थे। वर्तमान में रोडवेज की बसों की संख्या घटकर करीब 2500 रह गई है, जबकि लगभग 1000 बसें अनुबंध के आधार पर संचालित हो रही हैं। वहीं, कर्मचारियों की संख्या घटकर करीब 10 हजार रह गई है। उन्होंने सरकार से रोडवेज में रिक्त पड़े लगभग 12 हजार पदों पर भर्ती करने और आमजन को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कम से कम 2500 नई बसें खरीदने की मांग की। उन्होंने कहा कि अनुबंधित बसों पर निर्भरता बढ़ने के बजाय रोडवेज के अपने बेड़े को मजबूत किया जाना चाहिए, ताकि सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को सुरक्षित रखा जा सके। संविदा कर्मचारियों को स्थायी करने की मांग बैठक में ठेके पर कार्यरत ड्राइवर, कंडक्टर और मैकेनिकों को स्थायी करने की मांग भी उठाई गई। सेसमा ने कहा कि कई कर्मचारी पिछले 10 से 15 वर्षों से लगातार काम कर रहे हैं। ऐसे कर्मचारियों को स्थायी रोजगार दिया जाना चाहिए। उन्होंने संविदा कर्मचारियों के लिए न्यूनतम 42 हजार रुपये मासिक वेतन निर्धारित करने की मांग की। ऑटो चालकों की समस्याओं पर भी चर्चा बैठक में ऑटो चालकों के परमिट, फिटनेस, लाइसेंस और अन्य दस्तावेजों से जुड़ी समस्याओं पर भी चर्चा हुई। सेसमा ने कहा कि इन सेवाओं को निजी क्षेत्र के बजाय सरकारी स्तर पर उपलब्ध कराया जाना चाहिए। साथ ही दस्तावेज बनवाने के लिए बढ़ाई गई फीस को कम करने की मांग की गई। उन्होंने कहा कि ऑटो चलाना अनेक परिवारों की आजीविका का साधन है, इसलिए इस क्षेत्र से जुड़े लोगों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ नहीं डाला जाना चाहिए। श्रम कानूनों और लेबर कोड का विरोध में 1,2 व दिसंबर को दिल्ली में आंदोलन की चेतावनी सेसमा ने केंद्र सरकार के श्रम कानूनों में किए गए बदलावों पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि श्रमिक संगठनों की मांग है कि मजदूरों के हितों और अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बताया कि श्रम कानूनों और चार लेबर कोड के विरोध में आगामी 1, 2 और 3 दिसंबर को दिल्ली में आंदोलन किया जाएगा, जिसमें राजस्थान से बड़ी संख्या में श्रमिकों के शामिल होने की तैयारी है। ड्राइवरों से आठ घंटे से अधिक काम नहीं लेने की मांग बैठक में ट्रक, मिनी बस और अन्य परिवहन साधनों के चालकों के कार्य समय का मुद्दा भी उठाया गया। सेसमा ने कहा कि कई चालक 17 से 18 घंटे तक काम करने को मजबूर होते हैं। इससे उनकी सेहत पर असर पड़ने के साथ सड़क दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ता है। उन्होंने चालकों से आठ घंटे से अधिक काम नहीं लेने और उन्हें न्यूनतम 42 हजार रुपये मासिक वेतन देने की मांग की। उन्होंने कहा कि कृषि के बाद परिवहन क्षेत्र देश में रोजगार उपलब्ध कराने वाले प्रमुख क्षेत्रों में शामिल है। ऐसे में सरकार को परिवहन क्षेत्र के श्रमिकों की समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। बैठक में सभी जिलों से आए प्रतिनिधियों ने अपनी समस्याएं और सुझाव रखे। श्रमिक नेताओं ने सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने, रोडवेज में बसों और कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने तथा परिवहन श्रमिकों को उचित वेतन और रोजगार सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की। बाइट - श्योदाणा राम सेसमा डिप्टी जनरल सेक्रेटरी राजस्थान रोडवेज वर्कर्स यूनियन।0
0
Report
बीकानेर में राष्ट्रीय लोक अदालत: दो साल बाद पति-पत्नी एक साथ, 16 हजार राजीनामे
Bikaner, Rajasthan:साल की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दो साल से बिछड़े पति-पत्नी फिर आए साथ, आपसी सहमति से सुलझा विवाद जिले में 14 स्थानों पर आयोजित हो रही राष्ट्रीय लोक अदालत 16 हजार से ज्यादा मामलों का राजीनामे के जरिए निस्तारण करने का लक्ष्य आपसी सहमति से विवादों के समाधान पर दिया जा रहा जोर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मांडवी राजवी ने दी लोक अदालत की जानकारी बीकानेर में साल की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है इस लोक अदालत में जहां हजारों मामलों के आपसी सहमति से निस्तारण पर जोर दिया जा रहा है वहीं एक ऐसा मामला भी सामने आया जिसमें दो साल से अलग रह रहे पति-पत्नी फिर से साथ रहने के लिए राजी हो गए आपसी समझाइश और सहमति से दोनों के बीच विवाद का समाधान हुआ राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जिले में 14 स्थानों पर किया जा रहा है इसके तहत 16 हजार से ज्यादा मामलों का राजीनामे के जरिए निस्तारण किए जाने का लक्ष्य रखा गया है लोक अदालत में विभिन्न मामलों को आपसी बातचीत और सहमति के माध्यम से सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है ताकि पक्षकारों को लंबे समय तक कानूनी प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़े।जिला एवं सत्र न्यायाधीश मांडवी राजवी ने राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन की जानकारी देते हुए आपसी सहमति से विवादों के समाधान के महत्व पर जोर दिया लोक अदालत का उद्देश्य पक्षकारों के बीच समझौते की संभावना तलाशना और मामलों का सौहार्दपूर्ण तरीके से निस्तारण करना है दो साल से अलग रह रहे पति-पत्नी का फिर साथ आने का फैसला इस पहल की एक अहम मिसाल बना राष्ट्रीय लोक अदालत के जरिए विवादों को बातचीत से सुलझाने और लोगों को त्वरित राहत दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। बाईट -मांडवी राजवी (जिला एवं सत्र न्यायाधीश)0
0
Report
Advertisement
ANTF की अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई: नेपाल से दबोचे 75 हजार रुपए के इनामी तस्कर सोहनलाल
Jaipur, Rajasthan:जयपुर vishnuराजस्थान ANTF का अंतरराष्ट्रीय ऑपरेशन नेपाल से दबोचा 75 हजार रुपए का इनामी तस्कर 6 साल से फरार सोहनलाल को ANTF ने रक्सौल बॉर्डर से पकड़ा देश छोड़ा, पहचान बदली, ठिकाने बदले, फिर भी ANTF के शिकंजे में नेपाल की राजधानी काठमांडू में छिपकर चला रहा था नशे का सिंडिकेट टॉप मोस्ट नार्को-25 में शामिल मुख्य सूत्रधार सोहनलाल गिरफ्तार ऑपरेशन विषनहस के तहत ANTF की बड़ी कार्रवाई पशुपतिनाथ मंदिर में माला बेचने और तिलक लगाने वाले बने ANTF के जवान पंजाब के बड़े तस्कर बनकर सोहनलाल तक पहुंची ANTF की टीम करोड़ों की डील और एडवांस रकम का झांसा देकर रक्सौल बॉर्डर तक लाए जवान भारतीय सीमा में पहुंचे ही ANTF ने सोहनलाल को दबोचा, भूटान भागने की थी तैयारी मध्य प्रदेश के नीमच और मेवाड़ से डोडा चूरा जुटाकर मारवाड़-पंजाब तक सप्लाई करता था आरोपी शराब तस्करी से शुरू किया अपराध, बाद में डोडा चूरा के बड़े सिंडিকেট का बना सरगना मुंबई, पुणे, अहमदाबाद, गोवा, दिल्ली और चंडीगढ़ में काटी फरारी ANTF अब तक देश-विदेश से 103 फरार इनामी तस्करों को पकड़ चुकी0
0
Report
स्पर्श के अंकगणित में सुधार, 2000 करोड़ प्रोजेक्ट्स के बजट में आसान प्रक्रिया
Jaipur, Rajasthan:खबर का असर-JJM में स्पर्श का अंकगणित सुधरेगा,2 हजार करोड के प्रोजेक्ट्स में बजट प्रक्रिया आसान होगी जयपुर-जी मीडिया की खबर का एक बार फिर से दमदार असर हुआ.अब PHED स्पर्श के बिगड़े हुए अंकगणित को सुधारेगी.नेशनल जेजेएम से चर्चा बजट प्रक्रिया में बदलाव किया जा सकता है.जी मीडिया ने प्रमुखता से इस मुद्दे को उठाया,जिसके बाद जल महकमे में हलचल हुई और अब प्रक्रिया को सरल बनाया जाएगा,ताकि प्रोजेक्ट के जरिए हर घर तक पीने का पानी पहुंच सके.प्रकिया आसान होने से करीब 2 हजार करोड का अटका बजट जारी होगा..आखिरकार जेजेएम के स्पर्श में क्या ہوگا बडा बदलाव..देखे इस एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में! स्पर्श का अंकगणित सुलझेगा- पीएचईडी जल जीवन मिशन में स्पर्श का बिगडे हुए अंकगणित को सुधार करेगा.सूत्रों के मुताबिक जेजेएम में वन टाइम माइनर प्रोजेक्ट (OTMP) में बजट की प्रक्रिया आसान होगी.अभी 7 स्तर तक बजट की फाइल होकर गुजरती है,जिससे प्रक्रिया काफी जटिल हो रही है.जिस कारण OTMP स्कीम की रफ्तार बहुत धीमी चल रही है.क्योंकि समय पर बजट जारी नहीं हो पा रहा है.जब प्रक्रिया सरल और आसान होगी तो उसमें सीधा एक्सईएन से फाइनेंस एडवाइजर FA तक फाइल पहुंचेगी और इसके बाद साइबर ट्रैजरी प्रोजेक्ट्स का भुगतान कर पाएगा.जी मीडिया ने प्रमुखता से इस मुद्दे को उठाया था,जिसमें ये बताया था कि जेजेएम के स्पर्श का अंकगणित पूरी तरह से बिगड गया है.वहीं क्वांटिटी एंड वॉटर क्वालिटी का अटका बजट संचालन पोर्टल से शुरू करने पर भी विचार किया जा रहा है.OTMP में करीब 1300 करोड के प्रोजेक्ट का भुगतान अटका है,क्यूएंडक्यू में 567 करोड रुका है.प्रक्रिया आसान होने से करीब 2 हजार करोड का बजट रिलीज हो पाएगा.प्रमुख सचिव हेमंत गेरा ने अधिकारियों के इस संबंध में चर्चा की. JJM में क्या है SNA-SPARSH स्पर्श? JJM 2.0 में SNA यानि 'सिंगल नोडल एजेंसी' और उससे जुड़े 'SNA SPARSH' प्लेटफ़ॉर्म एक डिजिटल वित्तीय ढांचा है,जिसका इस्तेमाल सिंगल विलेज स्कीम के खर्चों को रियल-टाइम में ट्रैक करने और पारदर्शी ऑडिटिंग के लिए किया जाता है.इसमें राज्य को एकमुश्त फंड ट्रांसफर करने के बजाय अलग-अलग जल आपूर्ति योजनाओं से जुड़े फंड के सीधे वितरण और ट्रैकिंग की सुविधा है.यह डिजिटल गवर्नेंस के ज़रिए सार्वजनिक फंड के इस्तेमाल में जवाबदेही,ऑडिट की सुविधा के लिए लागू किया गया.लेकिन स्पर्श पोर्टल में जलदाय विभाग पुराने खर्चों का लेखा जोखा NJJM की शर्तो के मुताबिक नहीं दे पा रहा.जिस कारण वाउचर टैग नहीं हो पा रहे.स्पर्श में दो तरह के भुगतान की व्यवस्था है पहला सिंगल विलेज स्कीम और दूसरा क्यू एंड क्यू. OTMP बजट की ये है जटिल प्रक्रिया- SNA-SPARSH पोर्टल से OTMP के लिए बजट की प्रकिया काफी जटिल है.अभी एक्सईएन,सुप्रीडेंट इंजीनियर,एडिशनल चीफ इंजीनियर,चीफ इंजीनियर तक फाइल पहुचती है,जिसके बाद जेजेएम एफ और फिर ट्रेजरी साइबर बजट जारी करता है.ये प्रक्रिया काफी जटिल और लंबी है.जिस कारण बजट में बार बार रोडे आ रहे है. अब OTMP बजट की प्रकिया सरल होगी- अब OTMP में बजट की प्रक्रिया को सरल बनाया जाएगा.सीधा एक्सईएन से फाइल एफए पहुंचेगी.इसके बाद ट्रेजरी साइबर से भुगतान किया जाएगा.इस योजना पर फिलहाल विचार किया जा रहा है.केंद्र की मंजूरी के भी यी ये संभव है. क्वाटिटी-क्वालिटी का पुराने पोर्टल से पैमेंट पर विचार- क्वाटिटी एंड वॉटर क्वालिटी का अब तक राजस्थान में कोई पैमेंट नहीं हुआ.सूत्रों के मुताबिक अब प्रक्रिया को आसान,सरल बना जा सकता है.अभी स्पर्श पोर्टल से इसका पैमेंट की प्रक्रिया है.लेकिन अब संचालन पोर्टल से भुगतान को लेकर 7 दिन में एनजेजएम से बात होगी.यदि संचालन से क्यू एंड क्यू का भुगतान की प्रक्रिया हुई तो एक्सईएन से सीधा फाइल एफए पहुंचेगी.क्यूएंडक्यू में राज्य का करीब 567 करोड का भुगतान अटका हुआ है.0
0
Report
महोबा तहसील परिसर में आवारा सांडों की भिड़ंत, इलाके में हड़कंप
Mahoba, Uttar Pradesh:सांडों की ये फाइट महोबा के तहसील परिसर के अंदर हुई... आवारा सांडों की लड़ाई से परिसर में हड़कंप मच गया.0
0
Report
Advertisement
