210301
हमीरपुर में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का जोरदार स्वागत, भाजपा सरकार पर साधा निशाना
Hamirpur, Uttar Pradesh:हमीरपुर से गुजरते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का मौदहा कस्बे में ढोल-नगाड़ों और फूल मालाओं से कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। सबसे पहले अजय राय ने हनुमान जी के दर्शन किए। इसके बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने भाजपा सरकार पर फर्जी एनकाउंटर और जानबूझकर लोगों को परेशान करने का आरोप लगाया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जिंदा बुजुर्ग को मृत दिखाकर जमीन हथियाने की साजिश उजागर, पटवारी निलंबित
Satna, Madhya Pradesh:सतना जिले के कोठी कस्बे में बड़ा मामला सामने आया जहां पर एक जिंदा बुजुर्ग व्यक्ति को मृत घोषित कर जमीन हड़पी गई। यह साजिश बुजुर्ग के भतीजे ने पटवारी के साथ मिलकर रची जिसके बाद बुजुर्ग के नाम जमीन का बरसाना और नामांतरण अपने नाम कर कर जमीन बेच दी गई। खरीदार पटवारी की पत्नी निकली। मामले की जानकारी मिलते ही जिला कलेक्टर ने पटवारी को निलंबित कर दिया और जांच प्रतिवेदन के बाद FIR के आदेश दिए गए। मध्य प्रदेश के सतना जिले के कोठी उपतहसील के अंतर्गत बरहना ग्राम का सनसनीखेज मामला है। पुश्तैनी जमीन के बारे में जिंदा व्यक्ति के भतीजे ने बड़ी साजिश रची। जिंदा व्यक्ति को मृत घोषित कर उसकी मृत्यु प्रमाण पत्र भतीजे ने जमीन का बरसना और नामांतरण अपने नाम करवा कर बेच दी। यह मामला सतना शहर के कामता टोला निवासी ईश्वर प्रसाद उर्फ ईश्वर दिन सोनी का है, जो 85 वर्ष के बुज़ुर्ग हैं उनके नाम 33 डिसमिल जमीन बरहना ग्राम में बागीचे के रूप में है। जिसने जमीन हथियाने के लिए बड़े भाई के बेटे रामकरण सोनी ने चाचा को जिंदा में ही मरा घोषित कर दिया। भतीजे ने कोठी नगर परिषद और पटवारी के साथ मिलकर चाचा के नाम का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा डाला, जिसके आधार पर बरसाना एवं नामांतरण किया गया। फिर 9 लाख रुपये में जमीन बेची गई। सच तब सामने आया जब ईश्वर दिन के बेटे राजेश कुमार ग्राम गए और अपने बगीचे को देखने पहुंचे तो पता चला कि उनका 33 डिसमिल बगीचा किसी और ने खरीद लिया है। राजेश कुमार ने तहसील कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। जांच के बाद स्पष्ट हुआ कि मृत्यु प्रमाण पत्र फर्जी था और बरसाना व नामांतरण फर्जी तरीके से किया गया। मामला जिला कलेक्टर तक गया; निलंबन के साथ कोठी के नायब तहसीलदार सौरभ द्विवेदी को जांच के आदेश दिए गए और दोषियों के खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश हुए।0
0
Report
ग्वालियर कैंपस में नर्सिंग छात्रा की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लापरवाही का आरोप
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक नर्सिंग छात्रा की मौत का मामला सामने आया हैं। छात्रा IPS कॉलेज में 45 दिन के लिए कैंप में आई थी। देर रात उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों का आरोप है कि एंबुलेंस टाइम पर नहीं पहुंचने के कारण छात्रा की मौत हुई है। छात्रा को कॉलेज के कुछ स्टूडेंट एक्टिवा पर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वीओ- दरअसल मामला ग्वालियर के गिरवाई थाना क्षेत्र IPS कॉलेज कैंपस का हैं। जहां बिलौआ निवासी 21 वर्षीय छात्रा नीलू प्रजापति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। नीलू केआरजी कॉलेज से नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी और 45 दिन के लिए IPS कॉलेज में कैंपस में आई हुई थी लेकिन कल रात नीलू को उल्टी होने लगी जब उसकी तबीयत बिगड़ गई। तो कॉलेज स्टाफ उसको एक्टिवा पर लेकर अस्पताल पहुंचे जहां उसे डॉक्टरों ने मृतक घोषित कर दिया छात्रा नीलू प्रजापति के पिता का आरोप है कि उसकी तबीयत खराब होने की सूचना उन्हें नहीं दी गई। कॉलेज प्रबंधन की पूरी लापरवाही है उनके आरोप है कि एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंचने के कारण उनकी बेटी की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि नीलू CM कैंपस में आई हुई थी CM इस लापरवाही पर संज्ञान लेना चाहिए। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह सामने आ पाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी बाइट- लक्ष्मण प्रजापति- मृतक छात्रा के पिता बाइट- सुमन गुर्जर- ASP ग्वालियर0
0
Report
नवादा में शराब माफिया की गाड़ी गोदाम बना, 57 लीटर विदेशी शराब बरामद
Nawada, Bihar:शराब माफिया ने गाड़ी को बना दिया गोदाम तहखाना ही तहखाना, हर जगह छुपाई शराब नवादा चेकपोस्ट पर 57 लीटर विदेशी शराब बरामद, माफिया गिरफ्तार बिहार में शराबबंदी का उल्लंघन करने वाले शराब माफिया ने एक नई चाल चली। नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र अंतर्गत गोविंदपुर चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग पुलिस को मिली सूचना के आधार पर पटना के सोनू कुमार की बोलेरो गाड़ी को रोका गया। चेकिंग के दौरान हैरान करने वाली बात सामने आई। पूरी गाड़ी को ही शराब का गोदाम बना दिया गया था。 दरवाजों के अंदर, सीटों के नीचे, फ्लोर में तहखाना बनाकर और अन्य जगहों पर भारी मात्रा में शराब छुपाई गई थी। पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो अलग-अलग ब्रांड की 57 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। बिहार में इसकी अनुमानित कीमत 40 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। युवक सोनू कुमार काफी घबराया हुआ था। उत्पाद विभाग के अधीक्षक की देखरेख में की गई इस कार्रवाई में गाड़ी और शराब दोनों जब्त कर ली गई। सोनू कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। और गाड़ी को जब्त कर लिया गया है. शराबबंदी को प्रभावी बनाने के लिए रजौली-गोविंदपुर चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग और पुलिस की सतर्कता से यह बड़ी सफलता हासिल हुई है। अधिकारी लगातार ऐसे माफियाओं पर नजर रखे हुए हैं।0
0
Report
Advertisement
मीरपुर में पाकिस्तान-विरोधी प्रदर्शनकारियों की भारी भीड़ जुटी
Noida, Uttar Pradesh:पाकिस्तान के कब्ज़े वाले जम्मू-कश्मीर के मीरपुर में पाकिस्तान-विरोधी प्रदर्शनकारियों की भारी भीड़ जुटी।0
0
Report
बाबा साहब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में धर्मेंद्र कुमार को किया गया सम्मानित
Puranpur, Uttar Pradesh:पूरनपुर। तहसील क्षेत्र के गांव गोपालपुर निवासी धर्मेंद्र कुमार ने मंगलवार दोपहर दो बजे बताया कि लखनऊ स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित चार दिवसीय जयंती समारोह में सम्मानित किया गया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने उन्हें समाज, शिक्षा और जनजागरूकता के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। चार दिवसीय समारोह में विभिन्न राज्यों से आए शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों, सामाजिक समरसता, शिक्षा और संवैधानिक मूल्यों पर चर्चा की गई। धर्मेंद्र कुमार को मिले इस सम्मान से गोपालपुर और पूरनपुर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनके सम्मानित होने पर क्षेत्र के लोगों, सामाजिक संगठनों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी तथा इसे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। धर्मेंद्र कुमार ने सम्मान के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए समाज हित में आगे भी कार्य करते रहने की बात कही।0
0
Report
उत्तराखंड मानसून तैयारी पूरी: चारधाम और कांवड़ यात्रा सुरक्षित
Noida, Uttar Pradesh:देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "मानसून हमेशा से हमारे राज्य में चुनौतिपूर्ण रहता है। मानसून की तैयारियां चल रही हैं, आपदा प्रबंधन विभाग के साथ समन्वय से सभी विभागों के साथ बैठक की गई है। मानसून को लेकर सभी विभागों ने तैयारियां की हैं, सड़क, बिजली, परिवहन, पानी, खाद्य विभाग, लोक निर्माण विभाग, SDRF, NDRF सभी ने तैयारियां की हैं... चारधाम यात्रा सुचारू रूप से चलती रहे, फिर कांवड़ यात्रा आदि की भी तैयारियां जारी हैं..."0
0
Report
Advertisement
राजद का असरगंज प्रखंड कार्यालय पर धरना: भ्रष्टाचार, महंगाई और बेरोजगारी पर मांग
Munger, Bihar:विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर राजद का प्रखंड कार्यालय पर धरना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) द्वारा मंगलवार को असरगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद के प्रखंड प्रधान महासचिव ने की। धरना में तारापुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी एवं प्रखंड प्रभारी संजय यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। धरना-प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने राज्य में बढ़ते भ्रष्टाचार, ध्वस्त कानून-व्यवस्था, बदहाल शिक्षा व्यवस्था, बेरोजगारी और महंगाई जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। नेताओं ने कहा कि आम जनता इन समस्याओं से जूझ रही है, लेकिन सरकार समाधान के प्रति गंभीर नहीं है। उन्होंने जनहित के मुद्दों पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की। कार्यक्रम में राजद किसान प्रकोष्ठ, मुंगेर के जिला उपाध्यक्ष नीरज कुमार सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। धरना के माध्यम से सरकार का ध्यान जनसमस्याओं की ओर आकर्षित करने का प्रयास किया गया। वक्ताओं ने कहा कि जनता की आवाज को दबाया नहीं जा सकता और समस्याओं के समाधान तक संघर्ष जारी रहेगा।0
0
Report
वाराणसी में पेंटर ने खुद को गोली मारी, शव पुलिस ने कब्जे में लिया
Noida, Uttar Pradesh:वाराणसी के नगवा में पेंटर ने खुद को मारी गोली गولی मारने की सूचना पर इलाके में मचा हड़कंप. खुद को गोली मारने वाले युवक का नाम सोनू यादव. वाराणसी के डाफी का रहने वाला है युवक पेंटिंग का करता था काम. युवक का शव कमरे पर पड़ा मिला हाथ में है पिस्टल. मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर शुरू की जांच.0
0
Report
मधुबनी में पारिवारिक विवाद में पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार
Madhubani, Bihar:मधुबनी में पारिवारिक विवाद में पति ने की पत्नी की हत्या, महिला की मौत से इलाके में सनसनी. घटना झंझारपुर थाना के सिमरा गांव की है. आरोपी पति नीरज सदाय और ससुराल वाले फरार हैं. सिमरा पंचायत वार्ड 11 मुशहरी टोला में पति द्वारा पत्नी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप है पति नीरज सदाय सहित अन्य ने अपनी 22 वर्षीय पत्नी रिंकी देवी की गला दबाकर हत्या कर दी है. मृतिका की एक लड़का भी है. घटना की सूचना मिलते ही झंझारपुर थाना पुलिस और एसडीपीओ सुबोध कुमार सिन्हा मौके पर पहुंचे. पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी पति नीरज सदाय और परिवार के अन्य सदस्य घर से फरार हो गए. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया. प्रारंभिक जांच में गला दबाकर हत्या की आशंका जताई जा रही है. थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लैब एफएसएल की टीम को सूचना दे दी गई है. टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटाएगी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और FSL जांच के बाद ही मौत के सही कारण स्पष्ट हो पायेगा. पुलिस घरेलू विवाद और अन्य संभावित कारणों की जांच कर रही है. आरोपी पति नीरज सदाय की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. घटना के बाद मुशहरी टोला में तनाव का माहौल है. बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए थे. पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में ले लिया है. एसडीपीओ सुबोध कुमार सिन्हा ने कहा कि मामले की हर बिंदु पर बारीकी से जांच की जा रही है. दोषी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और जांच में सहयोग करें.0
0
Report
Advertisement
गौकश चोरों के विरुद्ध एन्काउंटर की मांग के बीच गौवंश चोरी का वीडियो वायरल
Aligarh, Uttar Pradesh:गौकशों द्वारा गौवंश चोरी लाइव वीडियो आई सामने, गाँव में घूम रहे गौवंश को पिकअप वाहन में गौकश जबरन खींच ले गए, सीसीटीवी वायरल, हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारियों ने सीसीटीवी वीडियो के साथ दी शिकायत, गौकश चोरों के विरुद्ध एन्काउंटर की कार्रवाई की उठाई माँग, इलाका पुलिस ने कार्रवाई का दिलाया भरोसा, टप्पल थाना इलाके के कसेरा गाँव का मामला.0
0
Report
झांसी-खजुराहो हाईवे पर कंटेनर पलटा, क्लीनर गंभीर घायल
Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर- झांसी के सकरार थाना क्षेत्र के झांसी-खजुराहो हाईवे स्थित पटेल नगर के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सीमेंट की बोरियों से भरा कंटेनर अनियंत्रित होकर स्कूल की दीवार तोड़ते हुए पलट गया। हादसे में क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल क्लीनर को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वी/ओ.1- बताया जा रहा है कि सीमेंट की बोरियों से लदा कंटेनर झांसी की ओर जा रहा था। तभी चलता हुआ कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक स्कूल की दीवार को तोड़ता हुआ पलट गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि कंटेनर में भरी सीमेंट की बोरियां सड़क पर बिखर गईंं। वहीं क्लीनर बोरियों के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य चलाकर उसे बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंगरा में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है लेकिन उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद कुछ समय तक हाईवे पर यातायात बाधित रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने यातायात शुरू कराया और घटना की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
महराजगंज फरेंदा SDM ने गोदाम से राशन फर्जीवाड़ा उजागर कर छापा मारा
Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज फरेंदा एसडीएम ने गल्ला व्यापारी की दुकान पर छापेमारी की, मचा हड़कंप; चावल के नमूनों को जांच के लिए भेजा गया. डीएम ने कहा जांच में दोषी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी. महराजगंज के कोल्हुई बृजमनगंज में एक गल्ला व्यापारी के गोदाम पर सरकारी राशन की खरीद-फरोख्त की शिकायत मिलने पर एसडीएम फरेंदा ने पुलिस बल के साथ छापेमारी कर बड़ी फर्जीवाड़े का खुलासा किया. टीम ने स्टॉक रजिस्टर तथा अभिलेखों की जांच की, चावल के नमूने लिए गए; 614 बोरी मोटा चावल ऑनलाइन रिकॉर्ड में नहीं मिले. गेहूं के स्टॉक में भी कमी पाई गई. इनपुट मिलने पर जब संदिग्ध गोदाम की तलाशी हुई, तो चावल की बोरियाँ जप्त कर नमूने भेजे गए. स्टॉक और अभिलेखों के सत्यापन के बाद विस्तृत रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी. जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि अगर दोषी पाया गया तो कठोर कार्रवाई होगी.0
0
Report
Advertisement
AIMIM से जुड़ी कोई खबर उपलब्ध नहीं
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
उमरैठ नगर पालिका में महिला सदस्यों के रिश्तेदारों द्वारा प्रशासन, वकील की नोटिस से हड़कंप
Anand, Gujarat:એંકર.આણંદ જિલ્લાના ઉમરેઠ નગરપાલિકામાં મહિલા કાઉન્સિલરોના સ્થાને તેમના સગા-સંબંધીઓ દ્વારા વહીવટ કરવામાં આવતો હોવાના ગંભીર આક્ષેપો સામને આવ્યા છે. આ મામલે એડવોકેટ મુકેશ એસ. ત્રિવેદી દ્વારા ઉમરેઠ નગરપાલિકાના મહિલા પ્રમુખ અને ચીફ ઓફિસરને લેખિત નોટિસ ફટકારી પાલિકાના સીસીટીવી ફૂટેજ અને દસ્તાવેજોની માંગ કરવામાં આવેલા કારણે ચકચાર મચી ગઈ છે. વીઓ.ગુજરાત નગરપાલિકા અધિનિયમ, 1963 હેઠળ મહિલાઓ માટે અનામત બેઠકોની જોગવાઈ મુજબ ઉમરેઠ નગરપાલિકામાં 16 મહિલા સભ્યો ચૂંટણીાઈ આવ્યા છે. જો કે, ચૂંટણી થયેલી કેટલીક મહિલા કાઉન્સિલરો નગરપાલિકા કચેરીમાં હાજરી આપતા નથી અને તેમના સ્થાને નજીકના સગા-સંબંધીઓ કચેરીમાં બેસીને વહીવટી કામગીરી કરી રહ્યા હોવાનો આક્ષેપ સાંગઢે છે. વીઓ.ઉમરેઠના જાણીતા વકીલ મુકેશ ત્રિવેદીએ ઉમરેઠ નગર પાલિકાના પ્રમુખ અને ચીફ ઓફિસરને આ અંગે નોટિસ ફટકારી હોવાનું નિવેદન આપ્યું છે. નોટીસમાં કહેવામાં આવ્યું કે કેટલાક મહિલા કાઉન્સિલરોના સગા પાવર ઓફ એટર્નીનાં આધારે વહીવટ કરવાની બાબતો ઉલ્લેખિત છે. આ સંદર્ભે પાવર ઓફ એટર્નીની નકલ તેમજ સરકાર દ્વારા આ પ્રકારની વહીવટને મંજૂરી આપવા હુકમવાળા પરિપત્રો હોય તો નકલ આપવા જણાવ્યું છે. વીઓ. નોટીસમાં છેલ્લાં 20 દિવસના નગરપાલિકાના સીસીટીવી ફૂટેજ પણ માંગવામાં આવ્યા છે. સાથે જ આક્ષેપ કરવામાં આવ્યો છે કે કેટલાક સગા-સંબંધીઓ કચેરીમાં બેસી જાહેર હિતના કામો કરતા પોતાના હિતના નિર્ણય લેતા દેખાઈ રહ્યા છે. વીઓ:-નોટીસમાં વધુમાં કહેલ છે કે જો રાજ્ય સરકાર અથવા કેન્દ્ર સરકાર તરફથી આવા લોકોને નગરપાલિકા કચેરીમાં પ્રવેશ અને વહીવટ કરવાની વિશેષ સત્તા આપવામાં આવી હોય તો તેના આદેશો અથવા પરિપત્રોની નકલ પણ ઉપલબ્ધ કરાવવામાં આવે. વીઓ.એડવોકેટ મુકેશ ત્રિવેદી તો ચીમકી આપ્યા હતા કે નગરપાલિકા દ્વારા તેમની નોટિસનો જવાબ નહીં મળે તો તેઓ હાઈકોર્ટમાં રિટ કરી જશે. વીઓ.પાલિકામાં પ્રમુખMeenaben Patel ની બાજુમાં તેમના પતિ પણ જોવા મળતો હતો જે કેમેરામાં કેદ થયું હતું. સોફા ઉપર પતિ હાજર છે અને આ દૃશ્યમાં 16 મહિલા ચૂંટણી હોવા છતાં માત્ર ચાર મહિલા સભ્યો દેખાઈ રહ્યા હતા. સારાંશ આ છે કે પતિના હેતુથી પાલિકાના કાર્યમાં સત્તા ચાલી રહી છે.0
0
Report
धर्मेंद्र प्रधान ने NEET तैयारी का निरीक्षण किया, 21 जून को परीक्षा तय
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: DHARMENDRA PRADHAN (UNION EDUCATION MINSITER) ON NTA OFFICE VISIT/ REVIEW MEETING AHEAD OF RE-NEET EXAM ON JUNE 21 दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, NEET परीक्षा 21 जून को होनी है... आज मैंने NEET की तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए NTA हेडक्वार्टर का दौरा किया। हमने पूरी प्रक्रिया के दौरान - प्रश्न पत्र तैयार करने से लेकर बाद के चरणों और परीक्षा केंद्रों तक सामग्री समय पर पहुँचाने तक - कड़ी गोपनीयता बनाए रखने पर खास ज़ोर दिया है और इसमें शामिल सभी विभागों के साथ मिलकर काम किया है। कैबिनेट सचिव की अध्यक्षता में संबंधित विभागों के सचिवों की एक बैठक हुई। मैंने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी पत्र लिखा है; हालाँकि उन्होंने पहले भी सहयोग किया है, लेकिन इस बार मैंने उनसे और ज़्यादा ध्यान देने का अनुरोध किया है... आने वाले दिनों में केंद्रीय गृह सचिव भी इस मामले पर एक उच्च-स्तरीय बैठक करने वाले हैं। भारत सरकार की सभी संबंधित एजेंसियाँ अपनी-अपनी भूमिका निभा रही हैं। साथ ही, हमने संगठनात्मक ढाँचे को मज़बूत करने के लिए कई नए अधिकारियों को शामिल किया है; संयुक्त सचिवों और निदेशकों सहित कई अधिकारियों की नई नियुक्तियाँ की गई हैं। हर किसी को - चाहे उन्हें यहाँ का पहले का अनुभव हो या वे नए हों - खास ज़िम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं... इन मुद्दों से निपटने के लिए हम IB और CBI सहित सभी साइबर सुरक्षा संसाधनों को जुटा रहे हैं। मुझे अपनी टीम पर पूरा भरोसा है।0
0
Report
Advertisement
