icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सहारनपुर की पिलखनी फैक्ट्री में चौकीदार की संदिग्ध मौत, जांच की मांग

NJNEENA JAINJust now
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर जनपद के सरसावा थाना क्षेत्र के पिलखनी में एक फैक्ट्री के चौकीदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान ज्ञानचंद (57-58 वर्ष) के रूप में हुई है। वह पिछले लगभग चार वर्षों से फैक्ट्री में चौकीदारी का काम कर रहे थे। सुबह सफाई कर्मचारी के फैक्ट्री पहुंचने पर उनकी मौत का पता चला। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के मुताबिक, ज्ञानचंद रोजाना की तरह शाम के समय ड्यूटी पर गए थे। उनका बेटा आदित्य कुमार ने बताया कि उनके पिता बिल्कुल ठीक थे। आमतौर पर वह रात करीब 10 से 11 बजे के बीच फोन करके घरवालों से बात करते थे, लेकिन घटना वाली रात उनका फोन नहीं आया। सुबह परिवार के लोग बच्चों को स्कूल भेजने की तैयारी कर रहे थे, तभी फैक्ट्री की ओर से आए एक सफाई कर्मचारी ने उन्हें घटना की जानकारी दी। आदित्य के अनुसार, सूचना मिलते ही परिजन फैक्ट्री पहुंचे। वहां ज्ञानचंद का शरीर ठंडा और अकड़ा हुआ था। परिजनों का दावा है कि उनके शरीर पर नीचे के कपड़े भी नहीं थे। इसी बात ने मामले को और संदिग्ध बना दिया है। परिजनों ने आशंका जताई है कि ज्ञानचंद की मौत सामान्य परिस्थितियों में नहीं हुई और उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
0
0
Report
Advertisement

जौनपुर में पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोप, आरोपी हिरासत में

जौनपुर में शुक्रवार की रात पांच वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म की घटना सामने आई। जफराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में दुर्गा पूजा देखने घर के पास गई बच्ची को गांव का ही एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। काफी देर तक बच्ची लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों ने तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान ग्रामीण मोबाइल की रोशनी से जंगल और नदी के आसपास पहुंचे, जहां बच्ची एक युवक के पास मिली। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। बच्ची की मां के मुताबिक, उनकी बेटी दुर्गा पूजा देखने घर के पास गई थी। आरोप है कि गांव का ही एक युवक, जो रिश्ते में बच्ची का चाचा लगता है, उसे अपने साथ जंगल की ओर ले गया। माता का दावा है कि बच्ची ने घर लौटने पर शरीर में दर्द और पेशाब करने में परेशानी की बात बताई। परिजनों के अनुसार, बच्ची जंगल में निर्वस्त्र अवस्था में मिली थी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिवार की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। बच्ची को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उसकी हालत ठीक बताई जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की कार्रवाई पर लोगों की नजर बनी हुई है। पुलिस के बयानों को लेकर उठे सवाल: शुरुआती जानकारी में बच्ची के लापता होने और गुमशुदगी का मामला दर्ज किए जाने की बात कही गई। इसके बाद पुलिस की ओर से आरोपी के खिलाफ अपहरण और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमे की जानकारी दी गई। दोनों बयानों में अंतर को लेकर मामले की कार्रवाई और जांच की स्थिति पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, पुलिस के अलग-अलग बयानों के आधार पर किसी तरह की लीपापोती का निष्कर्ष निकालना उचित नहीं होगा। पूरे मामले में प्राथमिकी, मेडिकल जांच और विवेचना के तथ्यों से ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पांच वर्षीय बच्ची से जुड़ा मामला बेहद संवेदनशील है। ऐसे में निष्पक्ष जांच, साक्ष्यों के संरक्षण और दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की आवश्यकता है। पुलिस के अनुसार आरोपी युवक को पुलिस दावा कर रही है कि पुलिस द्वारा गिरफ्तार की गई है जब को ग्रामीणों और परिजनों का दावा है कि बच्ची को जंगल से ग्रामीणों ने बरामद कर आरोपी युवक को पुलिस को सुपा गया है। आखिर पुलिस किस चीज को छुपा रही है
0
0
Report

जींद में नाबालिग विवाह रोककर बारात लौटाई, बच्चों का भविष्य बचाया गया

Jhanj Kalan, Haryana:नाबालिग बच्चों की हो रही थी शादी, टीम ने मुस्तैदी से रुकवारा और लौटाई बारात बाल विवाह निषेध अधिकारी रवि लोहान की टीम और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दस्तावेजों की जांच की, जिससे उम्र कम होने का खुलासा हुआ। परिजनों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए बच्चों के बालिग होने पर ही शादी करने का लिखित संकल्प लिया। जींद से गुलशन चावला रिपोर्टर जींद जिले के करसिंधु गांव में बाल विवाह निषेध विभाग और पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए एक साथ तीन नाबालिग बच्चों की जिंदगी और उनका भविष्य बचा लिया। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया और हिसार से आई बारात बिना दुल्हनों के ही बैरंग लौट गई। वीओ—जिला बाल विवाह निषेध अधिकारी जींद रवि लोहान ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि सूचना मिली थी कि करसिंधु गांव में दो नाबालिग लड़कियों की शादी की तैयारियां चल रही थीं। सूचना मिलते ही महिला थाना पुलिस और बाल संरक्षण विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। उन्होंने बताया कि शुरुआत में परिजनों ने कागजात दिखाने में आनाकानी की और दोनों लड़कियों की उम्र पूरी होने का दावा किया। लेकिन, जब टीम ने सख्ती दिखाते हुए कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी, तो लगभग तीन घंटे की जद्दोजहद के बाद जो दस्तावेज सामने आए, उन्होंने सच बयां कर दिया। जांच में पता चला कि दोनों दुल्हन बनने वाली लड़कियां 18 वर्ष से कम उम्र की थीं। इतना ही नहीं, जब बारात लेकर आए दूल्हों के दस्तावेजों की जांच की गई, तो उनमें से एक दूल्हा भी कानून द्वारा तय की गई 21 वर्ष की आयु सीमा से छोटा करीब 19 वर्ष पाया गया। वीओ—पूछताछ के दौरान परिजनों ने सफाई देते हुए बताया कि वे अनपढ़ हैं और उन्हें कानून की कोई जानकारी नहीं है। शादी का भारी-भरकम खर्च बचाने के उद्देश्य से वे एक साथ दोनों लड़कियों के हाथ पीले कर रहे थे। इस पर परिजनों को प्यार और दृढ़ता से समझाया कि बच्चों का नाबालिग अवस्था में विवाह करना कानूनी अपराध होने के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य और भविष्य के लिए भी खतरनाक है। अधिकारियों ने उन्हें बताया कि बालिग होने पर शादी करने से सरकार द्वारा चलाई जाने वाली जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी मिलता है। समझाइश का असर हुआ और दोनों पक्षों के परिवारों ने अपनी गलती मानते हुए विवाह को तुरंत स्थगित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने विभाग को लिखित में बयान दिया कि अब वे कानून का पूर्ण पालन करेंगे और बच्चों के बालिग होने पर ही उनका विवाह करेंगे। वीओ—जिला बाल विवाह निषेध अधिकारी रवि लोहान ने बताया कि बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए स्कूलों, कॉलेजों और गांवों में लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। हाल ही में 2 अक्टूबर (गांधी जयंती) के अवसर पर ग्राम पंचायतों में विशेष प्रस्ताव भी पास करवाए गए हैं ताकि समाज को इस कुप्रथा से पूरी तरह मुक्त किया जा सके। उन्होंने बताया कि यदि आपको कहीं भी बाल विवाह या नाबालिगों के विवाह की भनक लगे, तो तुरंत आगे आएं। आप सरकार की आपातकालीन सेवा डायल 112 या महिला हेल्पलाइन नंबर 181 पर कॉल करके इसकी सूचना दे सकते हैं। विभाग द्वारा सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह से गुप्त रखी जाती है। रवि लोहान,जिला बाल विवाह निषेध अधिकारी जींद। जींद गुलशन चावला रिपोर्टर
0
0
Report
Advertisement

सीवान में नवरात्र के नाम पर चेकिंग का बहाना, एक लाख की ठगी

Siwan, Bihar:Siwan में नवरात्र के नाम पर चेकिंग का झांसा देकर एक व्यक्ति से करीब एक लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. बाजार करने पहुंचे व्यक्ति को बबुनिया मोड़ के पास रोक लिया और चेकिंग के नाम पर रुपये निकलवा लिए. इसके बाद कागज का बंडल थमाकर मौके से फरार हो गए. पूरा मामला सीवान नगर थाना क्षेत्र के बबुनिया मोड़ का है, जहां पतार के रहने वाले शंभू जी बाजार करने पहुंचे थे. इसी दौरान कुछ युवकों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया. युवकों ने खुद को चेकिंग करने वाला बताते हुए कहा कि नवरात्र को लेकर जांच की जा रही है. इसके बाद उनसे पूछा गया कि उनके पास कितने रुपये हैं और पैसे निकालने को कहा गया. युवकों के झांसे में आकर पीड़ित ने अपने रुपये निकालकर दे दिए. इसके बाद आरोपियों ने उन्हें कागज का एक बंडल थमा दिया और भीड़भाड़ का हवाला देते हुए जल्दी वहां से निकलने को कहा. पीड़ित जब कुछ दूर आगे गए और बंडल खोलकर देखा, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. रुपये की जगह कागज का बंडल मिला. इस तरह वह करीब एक लाख रुपये की ठगी का शिकार हो गए. घटना के बाद पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं.
0
0
Report
Advertisement

पाचपावली में नाबालिग से बलात्कार का मामला, आरोपी फरार; गर्भवती पीड़िता और नवजात जन्म की सूचना

Nagpur, Maharashtra:नागपूर बाईट - नूतन जाधव, पीएसआय, - पाचपावली परिसरात अल्पवयीन मुलीवर अत्याचाराचा आरोप आहे... - अल्पवयीन मुलीसोबत लग्नाचे आमिष दाखवून शारीरिक संबंध ठेवल्याचा आरोप - शाळेत शिकत असताना आरोपी आणि पीडितेची झाली होती मैत्री... २७ ऑगस्ट २०२५ रोजी आरोपीने घरी बोलावून अत्याचार केल्याचा आरोप - वारंवार शारीरिक संबंधांमुळे पीडिता गर्भवती राहिल्याची माहिती.. १२ ऑक्टोबर २०२६ रोजी पीडितेने दिला नवजात बालकाला जन्म दिल्याची माहिती... - भारतीय न्याय संहिता आणि पोक्सो कायद्यांतर्गत गुन्हा दाखल...गुन्हा दाखल, मात्र आरोपी अद्याप फरार - पाचपावली पोलिसांकडून आरोपीचा शोध सुरु.. पोलीस उपनिरीक्षक नूतन जाधव यांची माहिती
0
0
Report

मोहनिया चेकपोस्ट पर विदेशी शराब की 701 पेटी बरामद, कीमत 80-90 लाख

Khajuria Khurd, Bihar:स्लग - मोहनिया चेकपोस्ट पर करीब नब्बे लाख की विदेशी शराब जब्त चंडीगढ़ से बिहार लाई जा रही थी 701 पेटी शराब, उत्पाद विभाग ने राजस्थान निवासी तस्कर को मौके से दबोचा。 वियो - उत्पाद विभाग की टीम ने मोहनिया चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए चप्पल की कटिंग की आड़ में तस्करी कर लाई जा रही भारी मात्रा में विदेशी शराब की खेप को पकड़ने में सफलता हासिल की है। जब्त की गई शराब का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 80 से 90 लाख रुपये आंका गया है। इस कार्रवाई के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार कर वाहन को जब्त कर लिया है。 जी मीडिया से खास बातचीत में जानकारी देते हुए मोहनिया चेकपोस्ट प्रभारी संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि विभाग को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि चंडीगढ़ से बिहार में शराब की एक बहुत बड़ी खेप लाए जाने की संभावना है। सूचक द्वारा बताए गए वाहन नंबर के आधार पर विभाग ने विशेष रणनीति बनाई। छज्जू पोखर से ही कुछ कर्मचारियों को सिविल ड्रेस में निगरानी के लिए लगाया गया था, जबकि बाकी स्टाफ चेकपोस्ट पर पूरी तत्परता के साथ वाहनों की जांच कर रहा था। इसी क्रम में जब संबंधित वाहन चेकपोस्ट पर पहुंचा, तो टीम द्वारा उसे रोक लिया गया। वाहन चालक द्वारा माल से संबंधित कोई भी बिल्टी या वैध कागजात नहीं दिखाए गए। इसके बाद उत्पाद विभाग के स्टाफ और स्कैनर की मदद से गाड़ी की गहन जांच की गई। जांच के दौरान खुलासा हुआ कि गाड़ी में चप्पल की कटिंग के नीचे छुपाकर विदेशी शराब की पेटियां रखी गई थीं。 चेकपोस्ट प्रभारी के अनुसार, तलाशी में कुल 701 पेटी विदेशी शराब बरामद की गई है, जो लीटर के हिसाब से कुल 6218 लीटर और 640 मिलीलीटर है। लगभग 80 से 90 लाख रुपये आंका गया है। पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम नग्गा राम बताया है और वह राजस्थान का रहने वाला है। फिलहाल उत्पाद विभाग की टीम आरोपी से कड़ी पूछताछ कर रही है और इस बात की जांच-पड़ताल में जुटी है कि शराब की यह बड़ी खेप बिहार में किस स्थान पर पहुंचाई जा रही थी。 वन टू वन-- संतोष श्रीवास्तव, चेकपोस्ट प्रभारी मोहनिया
0
0
Report

रबाले MIDC पुलिस ने 3.2 लाख रुपए के गुटखे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार किया

Navi Mumbai, Maharashtra:नवी मुंबईतील रबाळे एमआयडीसी पोलिस ठाण्याच्या हद्दीत बिट मार्शल यांना एका अर्टिगा गाडीवर संशय आला असता त्यांनी सदर गाडीची तपासणी केली असता त्या गाडीत महाराष्ट्रात प्रतिबंधित केलेला सुगंधित तंबाखू और गुटखा आढळून आला. या गुटख्याची किंमत 3 लाख 20 हजार रुपये असून प्रतिबंधित गुटख्याची वाहतूक केल्या प्रकरणी 2 आरोपीना पोलिसांनी अटक केलेय. हा गुटखा कोणाकडून खरेदी केला आणि कोणाला विक्री करण्यात येणार होता याचा तपास रबाळे एमआयडीसी पोलिस करत आहेत. देविदास कठाळे (वरिष्ठ पोलिस निरीक्षक - रबाळे एमआयडीसी पोलिस ठाणे)
0
0
Report
Advertisement

नवरात्र मेले का उद्घाटन: JMएम प्रवक्ता ने माँ दुर्गा के पट खोलकर मेले का शुभारम्भ किया

Sahibganj, Jharkhand:आज से चार दिनों तक चलने वाली नवरात्र पूजा के अवसर पर वानंचल दुर्गा मंदिर और गेड़ाबादी दुर्गा मंदिर में JMएम प्रवक्ता पंकज मिश्रा ने माँ दुर्गा के पट खोल कर मेले का उद्घाटन किया. इस मौके पर पंकज मिश्रा ने माँ का पूजा अर्चना किया और पूरे देश सहित झारखंड वासियो के लिए सुख और समृद्धि की प्रार्थना की. इसी के साथ साहिबगंज में वानंचल पूजा समिति और गेड़ाबाड़ी पूजा समिति में मेला का शुभारम्भ हो गया. वानंचल पूजा समिति में अध्यक्ष विमल यादव सहित पूजा समिति के लोग माँ का जयकारा लगाते हुए पूजा के प्रारम्भ का उदघोष किया वही गेड़ाबाड़ी पूजा समिति के संरक्षक बोदी सिन्हा सहित पूजा समिति के सदस्यों ने माता रानी के जयकारे लगाए. इस उद्घाटन अवसर पर काफी संख्या में श्रद्धालु कि भीड़ मौजूद रही. इस मेला उद्घाटन में सुरक्षा के व्यापक व्यवस्था कि गई हैँ जिसकी निगरानी स्वयं साहिबगंज डीएसपी के द्वारा किया जा रहा है.
0
0
Report

देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम में सप्तमी तिथि पर माता की भव्य पूजा की परंपरा

Deoghar, Jharkhand:देवघर में बाबा बैद्यनाथ धाम में शिव और शक्ति एक साथ विराजमान है नवरात्र को लेकर बाबा बैद्यनाथ मंदिर भीतरखंड दुर्गा बेदी मंडप में सदियों से चली आ रही परंपरा के तहत माता की पूजा अर्चना होती है सप्तमी तिथि पर सर्वप्रथम बेल वृक्ष के नीचे से माता को डोली में बिठाकर पवित्र शिवगंगा तालाब के तट पर लाया गया जहां पर पुजारी सरदार पंडा गुलाब नंद ओझा एवं आचार्य श्रीनाथ महाराज के द्वारा माता को सात सागर सात नदी सात झरने एवं ओलावृष्टि जल से माँ का स्नान कराया गया इसके बाद उन्हें डोली पर बिठाकर बाबा मंदिर का परिक्रमा करते हुए बाबा मंदिर प्रांगण स्थित भीतर खंड दुर्गा मंडप में पूरे विधि विधान के साथ लाया गया जिसके बाद माता की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा कर पूजा अर्चना शुरू की गई इसके बाद आम भक्तों के लिए माता का पट खोल दिया गया मौके पर उपचारक भक्ति नाथ फलाहारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सप्तमी तिथि की पूजा की जाएगी और कल भी सप्तमी तिथि की पूजा किया जाएगा निशा पूजा किया जाएगा या परंपरा सरदार पांडा भव प्रीत नंद ओझा के द्वारा शुरू की गई थी जो आज भी श्रद्धा और भक्ति के साथ किया जाता है बता दें कि यह एक शक्ति स्थल भी है जिसे लेकर मां शक्ति की आराधना विशेष रूप से तांत्रिक विधि से की जाती है
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top