210341
हमीरपुर में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष
Rohari, Uttar Pradesh:सदर कोतवाली क्षेत्र के टिकरौली गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच लाठी-डंडों से मारपीट हुई। इस घटना में एक बुजुर्ग दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद वृद्ध महिला को खतरे से बाहर बताया गया, जबकि उनके पति को कानपुर रेफर किया गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
लखनऊ में सोनेलाल पटेल जयंती पर जन स्वाभिमान दिवस से राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन
Noida, Uttar Pradesh:वाक थ्रू कार्यक्रम स्थल से अपना दल (एस) संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल की जयंती पर आज राजधानी लखनऊ में ''जन स्वाभिमान दिवस'' के जरिये राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन किया। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेशभर से पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और समर्थक जुटें। यह कार्यक्रम केवल जयंती समारोह तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसके जरिये आगामी राजनीतिक रणनीति, संगठन विस्तार और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर भी मंथन हुआ0
0
Report
रामपुर में पोलियो अभियान के दौरान दलित आशा कर्मियों पर हाथापाई के आरोप
Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर में पोलियो ड्रॉप पिलाने पहुंचीं दलित आशा-आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से अभद्रता का आरोप. बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने से किया इनकार, नाम पूछने पर हुआ हंगामा. महिला कर्मियों ने हाथापाई और धमकी लगाने का आरोप किया. थाना शाहजादनगर क्षेत्र का मामला. घटना रामपुर के शाहजादनगर थाना क्षेत्र के चमरौआ ब्लॉक के गांव नोगवा की बताई जा रही है. पोलियो अभियान के तहत दलित आशा और आंगनबाड़ी कर्मी घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की दवा पिला रही थीं. उसी दौरान एक परिवार ने बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने से मना कर दिया. आशा कार्यकर्ता सिर्फ सरकारी रिकॉर्ड के लिए बच्चे का नाम दर्ज करना चाहती थीं, लेकिन परिवार के लोग आक्रामक हो गए और उनके साथ अभद्र व्यवहार करने लगे. दलित महिला कर्मियों का आरोप है कि फयाज और उसके दोनों बेटों ने उनके साथ हाथापाई करने की कोशिश की, वीडियो बनाकर वायरल करने और सबक sिखाने की धमकी दी. फयाज के एक बेटे ने आशा कार्यकर्ता पर हाथ भी उठाया. मौके पर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही. फिलहाल मामले की जानकारी अधिकारियों और पुलिस को दी जा रही है.0
0
Report
अमरोहा पुलिस की फुर्ती, 30 मिनट में युवक सुरक्षित बरामद
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा पुलिस की फुर्ती से टली बड़ी अनहोनी, 30 मिनट में युवक को सकुशल ढूंढ निकाला अमरोहा में सोशल मीडिया पर सुसाइडल पोस्ट की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 30 मिनट में युवक को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव के निर्देशन में सोशल मीडिया सेल ने सूचना अमरोहा देहात थाना पुलिस को दी, जिसके बाद टीम ने तत्काल तलाश अभियान चलाया। युवक को सुरक्षित मिलने के बाद उसकी काउंसलिंग की गई और परिजनों की मौजूदगी में भावनात्मक सहयोग देकर उसकी मानसिक स्थिति सामान्य की गई। पुलिस ने लोगों से मानसिक तनाव की स्थिति में परिवार, मित्रों या पुलिस से संपर्क करने की अपील की। इस कार्रवाई में अहम भूमिका रही।0
0
Report
Advertisement
सीतापुर में जलशक्ति मंत्री ने सिंचाई विभाग कार्यालय का उद्घाटन किया
Sitapur, Uttar Pradesh:यूपी के सीतापुर में पहुंचे जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सिंचाई विभाग कार्यालय में नवनिर्मित कार्यालय का पूजार्चना कर उद्घाटन किया उद्घाटन में नगर विकास राज्य मंत्री भाजपा विधायक जिला अध्यक्ष भी मौजूद रहे। जल शक्ति मंत्री ने मीडिया से बात करते हुए सिंचाई से भूजल स्तर ठीक होता है और सिंचाई से किसानों का उत्पादन भी बढ़ता है जल शक्ति मंत्री ने बताया 15 जून तक बाढ़ की सभी परियोजनाएं पूर्ण हो जाएगी राम मंदिर चढ़ावा चोरी के सवाल पर बोले SIT जांच कर रही है जल्द ही सब सामने आएगा। वही जल शक्ति मंत्री ने चंपत राय पर फिर के सवाल पर भागते नजर आए। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव ने बाढ़ग्रस्त इलाके का भी निरीक्षण किया।0
0
Report
ईएसआईसी बहादुरगढ़ शाखा प्रबंधक रिश्वत लेते गिरफ्तार
Jhajjar, Haryana:ईएसआईसी बहादुरगढ़ के शाखा प्रबंधक 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) भिवानी की टीम ने की बड़ी कार्रवाई। अपंगता सहायता राशि जारी करने के बदले मांगी थी 40 हजार रुपये की रिश्वत। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने बिछाया जाल, रिश्वत लेते ही किया गिरफ्तार। आरोपी शाखा प्रबंधक कुलदीप सिंह से पूछताछ जारी। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज, आगे की कानूनी कार्रवाई जारी। बहादुरगढ़ में एंटी करप्शन ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कर्मचारी राज्य बीमा निगम यानी ईएसआईसी के शाखा प्रबंधक को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर अपंगता सहायता राशि जारी करने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है। कार्रवाई एसीबी भिवानी की टीम ने इंस्पेक्टर जगजीत सिंह के नेतृत्व में की। जानकारी के मुताबिक मंजू के पति रोहताश एक फैक्ट्री में इलेक्ट्रिशियन थे। करीब दो साल पहले ड्यूटी के दौरान हुए हादसे में वे अस्थायी रूप से दिव्यांग हो गए थे। उन्हें मिलने वाली करीब 2 लाख 40 हजार रुपये की अपंगता सहायता राशि जारी करने के बदले शाखा प्रबंधक कुलदीप सिंह 40 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था। पीड़िता मंजू ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से की। शिकायत का सत्यापन करने के बाद एसीबी की टीम ने जाल बिछाया। वीरवार सुबह जैसे ही मंजू ने आरोपी को 40 हजार रुपये दिए, पहले से मौके पर मौजूद एसीबी टीम ने उसे रिश्वत की रकम के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है। एसीबी ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। फिलहाल एंटी करप्शन ब्यूरो आरोपी शाखा प्रबंधक से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि क्या इस मामले में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल है। रिश्वतखोरी के खिलाफ की गई इस कार्रवाई से सरकारी विभागों में हड़कंप मच गया है।0
0
Report
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर दुर्गविजय सिंह शाक्य का भव्य स्वागत, बरेली से बदायूं तक निकला काफिला
Devchara, Uttar Pradesh:बरेली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता दुर्गविजय सिंह शाक्य को भाजपा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। उनके सम्मान में बरेली से बदायूं तक करीब 50 वाहनों का भव्य स्वागत काफिला निकाला गया। पूरे मार्ग में विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने फूल-मालाएं पहनाकर तथा जोरदार नारेबाजी के साथ उनका अभिनंदन किया। स्वागत यात्रा का शुभारंभ बरेली से हुआ, जहां बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके बाद लाल फाटक, रामगंगा, चांढ़पुर, सरदार नगर, देवचरा सहित कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जगह-जगह फूलों की वर्षा की गई और मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया गया। समर्थकों ने इसे संगठन द्वारा शाक्य समाज और समर्पित कार्यकर्ताओं को दिया गया सम्मान बताया। इस अवसर पर बिथरी चैनपुर के विधायक राघवेंद्र शर्मा, पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप, आंवला भाजपा जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरनलाल लोधी, दिनेश जायसवाल, पुखराज सिंह, भाजपा उपाध्यक्ष राजू सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे। दुर्गविजय सिंह शाक्य ने स्वागत के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसका वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत बनाना तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और चुनावी तैयारियों में पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया। स्वागत यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में उत्साहपूर्ण माहौल रहा। बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भी काफिले का स्वागत किया, जिससे कार्यक्रम एक जनसंपर्क अभियान का रूप लेता नजर आया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि दुर्गविजय सिंह शाक्य के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने से संगठन को नई मजबूती मिलेगी और पार्टी की गतिविधियों को और गति प्राप्त होगी।0
0
Report
Advertisement
लखनऊ में शराब के नशे में युवक ने कुत्ते को बेरहमी से पीटा, मौत
Noida, Uttar Pradesh:इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना शराब के नशे में युवक ने कुत्ते को बेरहमी से पीटा。 लखनऊ काकोरी थाना क्षेत्र के जालियामऊ गांव मे इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। एक युवक ने शराब के नशे में बेज़ुबान कुत्ते को बार-बार उठाकर जमीन पर पटक दिया,जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद कुत्ते की मौत हो गई।स्थानीय लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि बेज़ुबान जानवरों के साथ इस तरह की क्रूरता बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए। बेजुबानों पर इस तरह का अत्याचार करने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए0
0
Report
झारखंड: शादी के रिश्तेदारों की कार और टेलर की भिड़ंत, दो की मौत, चार घायल
Jamui, Bihar:जमुई चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के माधोपुर फुटानी चौक के समीप गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उस वक्त हुआ जब झारखंड के जसीडीह थाना क्षेत्र के वासमेंनडीह से एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे रिश्तेदारों की स्विफ्ट कार और एक तेज रफ्तार टेलर के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। जानकारी के अनुसार कार में कुल छह लोग सवार थे और सभी आपस में करीबी रिश्तेदार थे। वे सभी शादी संपन्न होने के बाद अपने घर देवरी थाना क्षेत्र के सोनदिघी लौट रहे थे। इसी दौरान चकाई की तरफ से देवघर की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार टेलर ने कार को सीधी टक्कर मार दी। हादसे के बाद टेलर चालक मौके पर ही अपना वाहन छोड़कर फरार होने में सफल रहा। मृतकों की पहचान कार चालक देवरी थाना क्षेत्र के सोनदिघी निवासी पप्पू राणा और उनके बहनोई चकाई थाना क्षेत्र के कियाजोरी निवासी मकुंदेव राणा के रूप में हुई है। इस घटना के बाद से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है। हादसे में जानकी देवी पति भुवनेश्वर राणा, सुग्गसार, पचंबा, गिरिडीह, विजय राणा पिता खूबलाल राणा, पड़रिया, राजधनवार, गिरिडीह, करण कुमार शर्मा 10 वर्ष, पिता कामदेव राणा, सोनदिघी, देवरी, गिरिडीह, मनिल राणा पिता अर्जुन राणा, सोनदिघी, देवरी, गिरिडीह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही चंद्रमंडीह थानाध्यक्ष गजेंद्र कुमार, अपर थानाध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद, एसआई नंदन कुमार और बिनод कुमार यादव दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। कार चला रहे पप्पू राणा का शव गाड़ी में इस कदर फंस गया था कि पुलिस को उसे बाहर निकालने के लिए गैस कटर का इस्तेमाल करना पड़ा। चंद्रमंडीह पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को तुरंत स्थानीय रेफरल अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद चारों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें देवघर रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष गजेंद्र कुमार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है और फरार टेलर चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।0
0
Report
मोहनिया पुलिस ने लावारिस कार से 368 लीटर विदेशी शराब जब्त, तस्कर फरार
Khajuria Khurd, Bihar:मोहनिया पटना मोड़ के पास लावारिस कार से 368 लीटर विदेशी शराब बरामद, तस्कर फरार गुप्त सूचना पर मोहनिया पुलिस की कार्रवाई, कार से 368 लीटर विदेशी शराब जब्त; तस्करों की तलाश जारी गुप्त सूचना के आधार पर मोहनिया पुलिस ने गुरुवार को पटना मोड़ के समीप एक लावारिस कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की। पुलिस ने कार से करीब 368 लीटर विदेशी शराब जब्त की है। हालांकि कार्रवाई से पहले ही शराब तस्कर मौके से फरार हो गए, जिससे किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहनिया थानाध्यक्ष आलोक कुमार को सूचना मिली थी कि पटना मोड़ के पास एक कार में भारी मात्रा में शराब रखी हुई है और वाहन सड़क किनारे खड़ा है। सूचना मिलते ही उन्होंने गश्ती दल को मौके पर भेजा। पुलिस जब वहां पहुंची तो कार तो मिली, लेकिन उसमें मौजूद तस्कर पहले ही फरार हो चुके थे। आशंका जताई जा रही है कि पुलिस की कार्रवाई की भनक लगने के बाद तस्कर मौके से भाग निकले। इसके बाद पुलिस ने कार को टोचन कर मोहनिया थाना लाया। थानाध्यक्ष की मौजूदगी में वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई। जब्त शराब की कुल मात्रा लगभग 368 लीटर बताई जा रही है। थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शराब बरामद की गई है। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि बरामद कार चोरी की है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। साथ ही वाहन से एक अतिरिक्त दिल्ली नंबर का नंबर प्लेट भी मिला है, जिसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस शराब तस्करों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
हांसी बस स्टैंड में भारी जलभराव, यात्रियों की परेशानी बढ़ी
Hansi, Haryana:हांसी बाइट : महावीर हांसी निवासी व तेलूराम बारिश से मौसम हुआ सुहावना आज सुबह से हुई बारिश ने जहां लोगों को कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई, वहीं हांसी के एकमात्र बस स्टैंड की बदहाल व्यवस्था एक बार फिर सामने आ गई। बारिश के बाद पूरे बस स्टैंड समेत शहर में पानी भर गया, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना कर रहा है। प्रशासन की ओर से अब तक स्थायी समाधान नहीं किया गया है। आपको बता दे कि सुबह हुई बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। लेकिन हांसी के एकमात्र बस स्टैंड पर बारिश का पानी भरने से हालात बदतर हो गए। बसों तक पहुंचने के लिए यात्रियों को पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को सबसे ज्यादा दिक्कत उठानी पड़ रही है। स्थानीय लोग महावीर सिंह का कहना है कि हर बारिश में यही स्थिति बनती है, लेकिन प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी मौसम सुहावना बने रहने की संभावना है। कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। बारिश के चलते तापमान में गिरावट बनी रहेगी और लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिलेगी। वहीं किसानों के लिए भी यह मौसम लाभदायक माना जा रहा है, क्योंकि बारिश से फसलों को पर्याप्त नमी मिलेगी और उनकी बढ़वार में मदद मिलेगी। तेलूराम ने कहा कि आज की बारिश से मौसम काफी सुहावना हो गया है और कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। लेकिन हांसी बस स्टैंड पर हर बार की तरह इस बार भी पानी भर गया। वही यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ। विधायक विनोद भयाना को इस समस्या पर ध्यान देना चाहिए, ताकि बस स्टैंड पर जलभराव से लोगों को राहत मिल सके。 बस स्टैंड ट्रैफिक मैनेजर सतबीर सिंह ने भी इस समस्या पर टालमटोल भरा जवाब दिया। ऐसे में सवाल यह है कि आखिर हजारों यात्रियों की परेशानी का स्थायी समाधान कब होगा। बारिश ने जहां मौसम को खुशनुमा बनाया है, वहीं बस स्टैंड की बदहाली ने प्रशासनिक दावों की पोल खोल दी।0
0
Report
बदायूं मुठभेड़: ढालू के विरुद्ध 14 मुकदमे, डीआईजी ने दी प्रेस कांफ्रेंस
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली ब्रेकिंग बदायूँ मुठभेड़ मामले में डीआईजी अजय सहानी की प्रेस कॉन्फ्रेंस देर रात जितेंद्र उर्फ ढालू से हुई थी पुलिस मुठभेड़ ढालू पर प्रदेश में अलग अलग जनपद में 14 मुकदमे थे दर्ज बदायूँ के इस्लाम नगर डकैती में वांछित चल रहा था ढालू चैकिंग के दौरान ढालू ने पुलिस टीम पर की थी फायरिंग ढालू के पास से एक पिस्टल ऑटोमेटिक एक तमंचा 1 दर्जन कारतूस हुए सोने चांदी के जेवर हुए बरामद मुठभेड़ में एक एसआई एक सिपाही हुआ गम्भीर रूप से घायल बदायूँ के सिविल लाइन के देर रात हुई थी जितेंद्र उर्फ ढालू से पुलिस मुठभेड़ बाइट अजय साहनी डीआईजी , बरेली रेंज0
0
Report
गोंडा में 17 वर्षीय सुधा गौतम के संदिग्ध शव मिलने से हड़कंप, पोस्टमार्टम शुरू
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहाँ गोंडा जिले में नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत माधवपुर चककत्ता गांव में आज बृहस्पतिवार सुबह उसे समय हड़कंप मच गया। जब दुखीराम गौतम की 17 वर्षीय पुत्री सुधा गौतम का घर से कुछ ही दूरी पर बाग में संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। बताया जा रहा है कि सुबह बिना बताए बाग की तरफ गई थी और जब वापस नहीं आई तो परिजन खोजबीन किया तो सुबह 10:00 बजे के करीब शव बाग में ही मिला है। परिजनों द्वारा दी गई सूचना के आधार पर सूचना पाकर मौके पर पहुंची नगर कोतवाली पुलिस द्वारा डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम अमेरिका सुधा गौतम के शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक टीम द्वारा भी मौके पर पहुंचकर के साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की गई है।सुधा गौतम की पोस्टमार्टम को लेकर के डॉक्टरों का एक फाइनल पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा गठित कराया गया है साथ ही साथ इस पूरे पोस्टमार्टम की वीडियो ग्राफी कराई जाएगी। सुधा गौतम की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है परिजन पूरे मामले में निष्पक्ष जांच करके कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।वही गोंडा पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने फोन पर बताया कि नगर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि 17 वर्षीय लड़की का बाग में लटकता हुआ शव मिला है। नगर कोतवाली पुलिस मौके पर जब पहुंची तब तक परिवार के लोग शव को उतार करके जमीन पर रखे हुए थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टरों का एक पैनल गठित किया गया है साथ ही साथ पूरे पोस्टमार्टम की वीडियो ग्राफी कराई जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा लेकिन प्रथम दृष्टया जांच से लग रहा है कि सुधा गौतम द्वारा आत्महत्या की गई है। परिवार के लोग बता रहे हैं कि सुबह शौच के लिए गई हुई थी जबकि घर में ही शौचालय बना हुआ है। कई बिंदु हैं उन सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है अभी तक परिवार के लोगों ने कोई तहरीर नहीं दी है.0
0
Report
Advertisement
AIMIM के असीम वकार का राम मंदिर खजाना पर निशाने, निष्पक्ष जांच की मांग
Noida, Uttar Pradesh:Atiq Lucknow लखनऊ राम मंदिर खजाना चोरी मामले पर AIMIM प्रवक्ता असीम वकार का बड़ा बयान कहा— "जब भगवान राम का खजाना सुरक्षित नहीं, तो देश का खजाना कैसे सुरक्षित माना जाए" असीम वकार ने घटना पर सरकार और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए बोले— "अगर आरोपी टिन्नु यादव की जगह टिन्नु खान होता तो अब तक बुलडोजर चल चुका होता" कार्रवाई में भेदभाव का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की बागेश्वर बाबा के बयान का भी किया जिक्र कहा— "अगर हम बोले तो हमें भी निपटा देंगे" जैसा बयान बेहद निराशाजनक है मामले को लेकर सियासी बयानबाजी तेज, निष्पक्ष जांच की मांग उठी0
0
Report
मिथिला की ऐतिहासिक सौराठ सभा आज शुरू, वैवाहिक परंपरा फिर जीवंत
Madhubani, Bihar:LOCATION MADHUBANI BINDU BHUSHAN एंकर मधुबनी में ऐतिहासिक सौराठ सभा का आज होगा शुभारम्भ 12 जुलाई को होगा समापन।सदियों पुरानी मैथिल वैवाहिक संस्कृति की पहचान रही ऐतिहासिक सौराठ सभा की तैयारी अंतिम चरण में है।दस दिवसीय आयोजित होने वाले सौराठ सभा का शुभारम्भ आज गणमान्य व्यक्तियों द्वारा किया जायेगा।सौराठ सभा मे ब्राम्हण समाज के लड़के लड़कियों की शादी तय होती है। बहुत पहले जब विवाह के लिए आज जैसी सुविधाएँ नहीं थीं, तब मिथिला क्षेत्र के ब्राह्मण परिवारों के लिए योग्य वर-वधू ढूँढ़ना कठिन होता था। इसी समस्या के समाधान के लिए सौराठ गाँव स्थित सभा गाछी में शादी के लिए दूल्हा और उनके परिजन पहुंचते थे। लड़की पक्ष के लोग पहुंचकर दूल्हा का चयन करते थे। कहा जाता है यहाँ हर वर्ष बड़ी सभा लगती थी जहां लाखों की संख्यां में वर वधु के परिजन पहुंचते थे। चार दशकों पूर्व तक एक लाख से अधिक की संख्यां में लोगों के पहुंचने पर विशाल बरगद का पेड़ मुर्झा जाता था। अब हजारों में ही लोग पहुंच पाते हैं। इस सभा गाछी में शादी के लिए देश के कोने कोने से ब्राम्हण परिवार के लोग अपने लड़का लड़की की शादी के लिए आते थे। वर पक्ष और कन्या पक्ष आपस में मिलते, परिवार और वंशावली (पंजी) की जाँच करते और यह सुनिश्चित करते और विवाह सभी सामाजिक नियमों के अनुसार तय होता था। पंजीकार विवाह योग्य परिवारों का रिकॉर्ड देखकर अनुमति देते थे। दोनों पक्षों के सात पीढ़ी का मिलान किया जाता है फिर शादी का पंजीकरण किया जाता है।उसके बाद ही विवाह की अनुमति मिलती थी। इस परंपरा की शुरुआत लगभग 700 वर्ष पहले महाराजा हरिसिंह देव के शासनकाल में मानी जाती है। उन्होंने विवाह व्यवस्था को व्यवस्थित और पारदर्शी बनाने के लिए इस परंपरा को बढ़ावा दिया। आज भी सौराठ सभा गाछी मिथिला की सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण प्रतीक है। पहले जैसी बड़ी सभाएँ अब कम लगती हैं, लेकिन यह स्थल इतिहास, परंपरा और सामाजिक व्यवस्था का अनमोल उदाहरण माना जाता है। पहले मिथिलांचल के कई इलाके में यह सभा लगती थी लेकिन अब सिर्फ सौराठ तह सिमट कर रह गया है। यहाँ देश-विदेश से लोग इसकी ऐतिहासिक विरासत को देखने आते हैं। आज जरूरत है इस ऐतिहासिक धरोहर को बचाने और सहेजने की ।इसके जमीन का लागातार अतिक्रमण हो रहा है। बाईट पंडित मोहन झा सौराठ सभा。0
0
Report
बीकानेर में साइबर ठगों का नया खेल: गोल्ड लोन से काला धन सफेद, गिरफ्तार आरोपी
Bikaner, Rajasthan:साइबर ठगों का नया खेल बेनकाब, गोल्ड लोन से ‘सफेद’ हो रहा था काला पैसा! एसपी मृदुल कच्छावा का बड़ा खुलासा, साइबर ठगी की रकम को ठिकाने लगाने का नया तरीका आया सामने, साइबर पुलिस की देश में अपने आप में पहली बड़ी कार्रवाई, ऑनलाइन गोल्ड लोन सिस्टम का किया जा रहा था दुरुपयोग, 56 ग्राम सोने पर 6 बार लिया गया गोल्ड लोन, करीब 25 लाख रुपये का हुआ लेनदेन, साइबर ठगी की रकम से ऑनलाइन चुकाई जाती थीं गोल्ड लोन की किस्तें, लोन क्लियर होने के बाद वैध बैंक खाते में पहुंच जाती थी रकम, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से स्विफ्ट कार और 3 महंगे मोबाइल जब्त, देशभर में आरोपी के खिलाफ साइबर ठगी की कई शिकायतें दर्ज हैं, साइबर थाना पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी। आरपीएस शालिनी बजाज के सुपरविजन में सीआई रमेश सर्वटा और उनकी टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटी हुई है। SP ने कहा - यह अपने आप में देश का पहला ऐसा मामला है, जिसमें साइबर ठगी की रकम को गोल्ड लोन के जरिए वैध बनाने का तरीका सामने आया है। अपराधी चाहे कितना भी नया तरीका अपनाएं, पुलिस उन्हें बख्शेगी नहीं। साइबर अपराध रोकने के लिए हमारा अभियान लगातार जारी रहेगा।0
0
Report
Advertisement
