icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कोरबा में बारिश से बिलों में निकला विषैला नाग, अस्पताल कैंटीन पर हड़कंप

Korba, Chhattisgarh:एंकर - कोरबा जिले में लगातार हो रही बारिश है जो सड़कों और भूखंडों में जमा हो रहा है साथ ही ज़मीन के अंदर खोदे गए बिलों में भी भर रहा है. बिलों के अंदर पानी भरने से उसमें रहने वाले जीव जंतु बिलों से निकल कर बाहर आ रहे हैं जिसमे विषैले और विषहीन सांप दोनों शामिल हैं जो बारिश के मौसम में सुरक्षित और सूखी जगहों में शरण लेने आवासीय क्षेत्र में पहुंच रहे हैं. इन्हीं सांपों में से एक विषैला नाग विचरण करते जिला अस्पताल की कैंटीन के पास पहुंच गया जिसे देख वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई. लोगों ने समझदारी दिखाइए और तुरंत इसकी जानकारी स्नेक रेस्क्यूअर टीम को दिया. सूचना मिलने के थोड़ी देर में ही स्नेक रेस्क्यूअर टीम के सदस्य मौके पर पहुंचे और जहरीले नाग का रेस्क्यू शुरू किया. सबसे पहले भीड़ को सुरक्षित दूरी पर हटाया गया, ताकि किसी प्रकार की जनहानि न हो. इसके बाद पूरी सावधानी और सुरक्षा के साथ नाग का सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित थैले में रखा गया फिर थोड़ी देर बाद नाग को प्राकृतिक रहवास जंगल में छोड़ा गया। ZEE mpcg लोगो से अपील करता है कि बारिश के मौसम में विशेष सतर्क रहें. घर की दरारों को बंद करें, झाड़ियां को साफ रखें, आसपास और घरों में चूहों को नियंत्रित करें और पैरों में गम बूट पहन कर बाहर निकले क्योंकि थोड़ी सी असावधानी जानलेवा हो सकती है..
0
0
Report
Advertisement

फर्जी FMG सर्टिफिकेट मामला: राजस्थान में फिर डॉक्टर गिरफ्तार

Jaipur, Rajasthan:विदेश से एमबीबीएस कर भारत में डॉक्टर बनने के लिए फर्जी FMG सर्टिफिकेट के खेल लगातार खुलासा हो रहा है। एसओजी ने इस मामले में एक और डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पाकिस्तान में पढ़ाई के दौरान फर्जी FMG सर्टिफिकेट बनवाया और उसी के आधार पर राजस्थान मेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन कराया। फर्जी FMG सर्टिफिकेट रैकेट पर एसओजी का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। एसओजी ने एक और डॉक्टर भरतपुर के गोपालगढ़ निवासी 27 वर्षीय चरण सिंह को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि चरण सिंह ने वर्ष 2017 से 2022 तक कजाकिस्तान के अल्माटी विश्वविद्यालय से एमबीबीएस की पढ़ाई की थी। भारत लौटने के बाद वह NBEs द्वारा आयोजित FMG स्क्रीनिंग परीक्षा पास नहीं कर सका। जांच के अनुसार आरोपी ने अपने साथी नफीस खान के जरिए करीब 24 लाख रुपये देकर फर्जी FMG पास सर्टिफिकेट तैयार कराया। इसी सर्टिफिकेट के आधार पर राजस्थान मेडिकल काउंसिल में इंटर्नशिप और प्रोविजनल रजिस्ट्रेशन हासिल कर लिया। बाद में स्थायी पंजीयन भी मिल गया। नफीस खान ने भी खुद का FMG परीक्षा जून 2023 का कूटरचित FMG सर्टिफिकेट बनाकर इंटर्नशिप की तथा मई 2024 में प्रोविजनल रजिस्ट्रेशन तत्कालीन रजिस्ट्रार डॉ राजेश शर्मा से बनवाया था। एसओजी के एडीजी विशाल बंसल के मुताबिक इस पूरे गिरोह ने विदेश से MBBS करने वाले कई छात्रों को फर्जी प्रमाणपत्र उपलब्ध कराए। जांच में मेडिकल काउंसिल के कुछ कर्मचारियों और अधिकारियों की भूमिका भी सामने आई है। अब तक करीब 100 संदिग्धों की पहचान हो चुकी है और इस मामले में राजस्थान मेडिकल काउंसिल के तत्कालीन रजिस्ट्रार डॉ राजेश शर्मा सहित 28 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। एसओजी अब आरोपी से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों, फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले नेटवर्क और इस रैकेट से जुड़े अन्य डॉक्टरों की जानकारी जुटा रही है। जांच एजेंसी का कहना है कि पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश होने तक कार्रवाई जारी रहेगी। गिरोह ने कूटरचित सर्टिफिकेट बनवाने और AMCs से पंजीयन कराने के लिए प्रति व्यक्ति 20 से 30 लाख रुपये लिए हैं। फर्जी डिग्री और फर्जी FMGE सर्टिफिकेट के जरिए मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ करने वाले इस रैकेट पर एसओजी की कार्रवाई लगातार जारी है। आने वाले दिनों में इस मामले में और गिरफ्तारियां होने की संभावना जताई जा रही है।
0
0
Report

नागौर बड़ली में 50 बीघा सरकारी जमीन से कब्जे हटाने की बड़ी कार्रवाई

Nagaur, Rajasthan:नागौर बड़ली में 50 बीघा सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू。 9 बीघा जमीन पर खाई खोदकर दीवार बनाने की शिकायत पर जागा प्रशासन。 तहसीलदार और कोतवाली पुलिस की मौजूदगी में गरजे जेसीबी के पीले पंजे。 अतिक्रमण हटाने के दौरान लोगों ने किया विरोध, अधिकारियों ने समझाइश कर शांत कराया。 तहसीलदार बोले—सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं शहर के बड़ली इलाके में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। रातोंरात सरकारी जमीन को हथियाने की कोशिश कर रहे भू-माफियाओं और अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन का भारी डंडा चला है। प्रशासन को शिकायत मिली थी कि बड़ली के खसरा नंबर 451 की करीब 9 बीघा प्रतिबंधित श्रेणी की जमीन पर कुछ लोग रातोंरात खाई खोदकर और दीवार बनाकर कब्जा करने की फिराक में हैं। लेकिन जब राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची, तो वहां की हकीकत देखकर आंखें फटी की फटी रह गईं। संबंधित भूमि पर पहले से ही करीब 50 बीघा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध कब्जे किए जा चुके थे। इसके बाद सोमवार दोपहर ठीक 12 बजे तहसीलदार नरसिंह टाक और नागौर कोतवाल वेदपाल शिवरान भारी पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। दो जेसीबी, ट्रैक्टर और डंपरों की मदद से अवैध निर्माणों को ढहाना शुरू किया गया। हालांकि, कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने काम रोकने की कोशिश की और भारी विरोध जताया, लेकिन अधिकारियों ने सूझबूझ दिखाते हुए राजस्व रिकॉर्ड दिखाए और समझाइश कर मामला शांत कराया।
0
0
Report

लोसल-कोटपूतली हाईवे पर भीषण हादसे में एक की मौत, एक घायल

Sikar, Rajasthan:कोटपूतली-कुचामन हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, एक की मौत。 खबर सीकर जिले के लोसल से है जहां पर लोसल थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोटपूतली-कुचामन हाईवे पर बामणी बस स्टैंड पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक ट्रक और पिकअप गाड़ी के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और दोनों चालक केबिन में फंस गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद दोनों चालकों को बाहर निकाला गया जिसमें पिकअप चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान चौमूं निवासी पृथ्वीराज सिंह के रूप में हुई है। वहीं, गंभीर रूप से घायल ट्रक चालक को प्राथमिक उपचार के बाद सीकर रैफर कर दिया गया । पुलिस ने शव को लोसल उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। दुर्घटना के बाद क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सुचारू करवाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

जैसलमेर एलडीसी परीक्षा पेपर लीक के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

Jaisalmer, Rajasthan:जैसलमेर में एलडीसी भर्ती परीक्षा में पेपर लीक और नकल की आशंकाओं को लेकर सियासत तेज हो गई है। पूर्व कैबिनेट मंत्री सालेह मोहम्मद ने स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल परीक्षा केंद्र का जिक्र करते हुए परीक्षा प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्र-छात्राओं के भविष्य से खिलवाड़ हुआ है और पूरे मामले में प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों की मिलीभगत की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने अभ्यर्थियों की शिकायतों को गंभीर बताते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। सालेह मोहम्मद ने सरकार के पारदर्शिता के दावों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाओं से युवाओं का भरोसा टूट रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मामले में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस आंदोलन करेगी।
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली स्पेशल सेल का बड़ा खुलासा: आतंकी और हथियार मॉड्यूल से जुड़े 6 गिरफ्तार

New Delhi, Delhi:TT प्रमोद कुशवाहा, एडिशनल सीपी, स्पेशल सेल.. आरोपियों को दिखाते हुए वॉक थ्रू... दिल्ली स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई... आतंकी और हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़..6 आरोपी गिरफ्तार.. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शहजाद भट्टी नेटवर्क से जुड़े दो अलग-अलग मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें दो आरोपी पेट्रोल बम से हमला करने की साजिश रच रहे थे, जबकि चार आरोपी अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले नेटवर्क का हिस्सा थे。 पहले मॉड्यूल.. पहले मॉड्यूल में गिरफ्तार किए गए दानिश और सलमान उत्तर प्रदेश के खतौली के रहने वाले हैं。 जांच में सामने आया है कि दोनों दिल्ली में किसी पुलिस प्रतिष्ठान या अन्य महत्वपूर्ण सरकारी ठिकाने पर पेट्रोल बम से हमला करने की तैयारी कर रहे थे。 स्पेशल सेल ने दोनों को वारदात से ठीक पहले दबोच लिया, जिससे एक बड़ी घटना टल गई。 पुलिस ने इनके कब्जे से तीन पेट्रोल बम, टारगेट की रेकी से जुड़े वीडियो, आपत्तिजनक चैट, एक सोलर मॉडिफाइड बाइक और अन्य सामान बरामद किया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों आरोपी शहजाद भट्टी के करीबी सहयोगी हुनर राणा के संपर्क में थे。 पुलिस का कहना है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं होती तो दिल्ली में बड़ा हमला हो सकता था。 दूसरा मोड्यूल.. दूसरे मॉड्यूल में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है。 इनमें तैयब, फजल अली, जुबैर और मलकीत सिंह शामिल हैं。 पुलिस के मुताबिक ये सभी शहजाद भट्टी के एक अन्य सहयोगी हसन गुर्जर उर्फ "आजाद पंछी" के लिए काम कर रहे थे। हसन गुर्जर का नाम पहले फर्जी सिम कार्ड और सीसीटीवी नेटवर्क से जुड़े मामलों में भी सामने आ चुका है。 जांच में पता चला है कि यह गिरोह पंजाब से अवैध हथियार लेकर दिल्ली-एनसीआर और दूसरे राज्यों तक पहुंचाने का काम करता था। मलकीत सिंह अमृतसर से हथियार लेकर अलग-अलग लोगों तक पहुंचाता था, जबकि अन्य आरोपी सप्लाई चेन का हिस्सा थे。 स्पेशल सेल ने इस मॉड्यूल के पास से तीन अत्याधुनिक पिस्टल, जिनमें दो चाइनीज स्टार पिस्टल शामिल हैं, बड़ी मात्रा में कारतूस, आपत्तिजनक चैट, एक इकोस्पोर्ट कार और एक अन्य वाहन बरामद किया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक दोनों मॉड्यूल का संबंध पाकिस्तान में बैठे गैंगस्टर शहजाद भट्टी के नेटवर्क से जुड़ा हुआ है। जांच एजेंसियां अब इस बात की पड़ताल कर रही हैं कि इन आरोपियों के तार किन-किन लोगों और संगठनों से जुड़े हैं तथा इनके जरिए देश में और किन वारदातों को अंजाम देने की साजिश रची जा रही थी।
0
0
Report

सोनभद्र में अंतरराज्यीय नकली शराब नेटवर्क का बड़ा भंडाफोड़, करीब 25 लाख का सामान बरामद

Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र पुलिस ने नकली शराब के अंतरराज्यीय नेटवर्क का बड़ा भंडाफोड़ किया है। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने एक ट्रेलर से करीब 25 लाख रुपये कीमत की नकली शराब बनाने की सामग्री, 600 लीटर रेक्टिफाइड स्पिरिट, 36 हजार काँच की बोतलें और अन्य उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने हरियाणा के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो पंजाब से शराब निर्माण की सामग्री लेकर झारखंड के हरिहरगंज पहुंच रहे थे, जहां नकली शराब तैयार कर बिहार में सप्लाई की जानी थी। पुलिस पूछताछ में अंतरराज्यीय गिरोह के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। जनपद में अवैध शराब के निर्माण और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि बट गांव स्थित एक ढाबे पर खड़े ट्रेलर संख्या NL-01AA-9920 में नकली शराब बनाने की सामग्री लदी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ई-साक्ष्य ऐप के माध्यम से वीडियो रिकॉर्डिंग कर ट्रेलर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान ट्रेलर से 200-200 लीटर क्षमता के तीन ड्रमों में कुल 600 लीटर रेक्टिफाइड स्पिरिट, करीब 46 किलोग्राम कैरेमल, 5 लीटर फ्लेवरिंग एसेंस, 160 यूनाइटेड स्पिरिट ब्रांड के पैकिंग टेप, विभिन्न ब्रांडों की 36 हजार काँच की शराब की बोतलें तथा ट्रेलर बरामद किया गया। बरामद सामग्री और वाहन की अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये आंकी गई है। मौके से पुलिस ने हरिओम पवार और दिनेश पवार, दोनों निवासी झज्जर, हरियाणा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पंजाब के खन्ना, जिला लुधियाना से शराब निर्माण में प्रयुक्त स्पिरिट, कैरेमल, एसेंस और खाली बोतलें लेकर झारखंड के हरिहरगंज जा रहे थे। वहां नकली शराब तैयार कर नामी कंपनियों की पैकिंग में भरकर बिहार में अवैध रूप से सप्लाई की जाती थी। आरोपियों ने यह भी स्वीकार किया कि परिवहन के लिए फर्जी बिल्टियां और दस्तावेज तैयार किए जाते थे ताकि जांच एजेंसियों को गुमराह किया जा सके। गिरोह का सरगना एक ही पंजीकरण संख्या का उपयोग कई वाहनों में करता था और पूरे नेटवर्क का संचालन मोबाइल फोन के जरिए किया जाता था। रास्ते के खर्च और टोल टैक्स का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से कराया जाता था। इस मामले में रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में आबकारी अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और पूरे नेटवर्क की तलाश में जुट गई है।
0
0
Report

गोपेश्वर में जनता मिलन: 16 शिकायतों का त्वरित निस्तारण के निर्देश

Karnaprayag, Uttarakhand:जिलाधिकारी चमोली गौरव कुमार की अध्यक्षता में आज जिला सभागार, गोपेश्वर में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान आमजन की समस्याएं सुनी गईं। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से प्राप्त कुल 16 शिकायतों पर सुनवाई करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए。 जिलाधिकारी गौरव कुमार ने सभी फरियादियों की शिकायतों पर सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी 16 शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं प्रभावी निस्ततारण करने के निर्देश दिए।
0
0
Report
Advertisement

इटावा में चाय की दुकान पर चुनावी चर्चा तेज, सांसद-विधायक बदलाव पर चर्चा

Etawah, Uttar Pradesh:इटावा से चुनावी चाय आपकी राय......... इटावा से उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक अहम जिला माना जाता है क्योंकि विपक्ष का गण होने के साथ साथ एक बड़ा राजनैतिक घराना भी इस जिले से है इटावा जनपद में 3 विधानसभा आती है जिसमें इटावा सदर,भरथना और जसवन्तनगर है इटावा सदर से भाजपा विधायक जसवंतनगर से सपा विधायक शिवपाल भरथना से सपा विधायक है। इटावा जनपद के रेलवे स्टेशन पर घोड़ा चाय प्रसिद्ध चाय की दुकान है जहां पर चाय पर चुनावी चर्चा की जाती है। इटावा जनपद से 7 सांसद वर्तमान में है इटावा सांसद,बंदायूं सांसद,आजमगढ़ सांसद,एटा सांसद,मैनपुरी सांसद,फिरोजाबाद सांसद,कन्नौज सांसद है।
0
0
Report

चंद्रशेखर आज़ाद ने मसूद अहमद को आज़ाद समाज पार्टी में शामिल किया, राम मंदिर पर हमला

Lucknow, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री मसूद अहमद ASP में शामिल, चंद्रशेखर का राम मंदिर मुद्दे पर हमला लखनऊ में आज़ाद समाज पार्टी ने अपना राजनीतिक कुनबा बढ़ाते हुए उत्तर प्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. मसूद अहमद को पार्टी की सदस्यता दिलाई पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने उन्हें और उनके सैकड़ों समर्थकों का स्वागत किया इस मौके पर चंद्रशेखर आज़ाद ने राम मंदिर में कथित चंदा चोरी के मामले को लेकर बीजेपी और बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पर भी तीखा हमला बोला लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में अंबेडकर नगर निवासी और उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व शिक्षा मंत्री रह चुके डॉ. मसूद अहमद आज़ाद समाज पार्टी में शामिल हो गए सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई डॉ. मसूद अहमद के साथ बड़ी संख्या में उनके समर्थकों ने भी पार्टी का दामन थामा इस दौरान चंद्रशेखर आज़ाद ने कहा कि उनकी पार्टी विचारधारा की लड़ाई लड़ रही है और अपने दम पर आगे बढ़ रही है राम मंदिर में कथित चंदा चोरी के मामले पर चंद्रशेखर आज़ाद ने कहा कि यह चोरी नहीं बल्कि "डकैती" है उन्होंने आरोप लगाया कि राम के नाम पर वोट भी लिया गया, नोट भी लिया गया और आस्था को भी ठेस पहुंचाई गई उन्होंने कहा कि मुख्य आरोपियों को बचाने की कोशिश बीजेपी पर भारी पड़ेगी साथ ही बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर वह पर्ची निकालकर सब बता सकते हैं तो फिर एसआईटी की क्या जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी मामले में पहले एफआईआर होती है, उसके बाद जांच एजेंसी गठित की जाती है बाइट: चंद्रशेखर आज़ाद (राष्ट्रीय अध्यक्ष, आज़ाद समाज पार्टी)
0
0
Report

TET पेपर लीक: मास्टरमाइंड की पत्नी सहित 4 गिरफ्तार, 18 जुलाई तक जेल में

Thane, Maharashtra:महाराष्ट्रातील बहुचर्चित TET म्हणजे शिक्षक पात्रता परीक्षा पेपर लीक प्रकरणात आज भिवंडी न्यायालयात महत्त्वाचा निकाल आला. कोनगांव पोलिसांनी अटक केलेले तीन आरोपी राजीव शाव वय 45, आकाश कुमार वय 30 आणि धीरज सिंह वय 28 यांच्यासह कथित मास्टरमाइंडची पत्नी सुमन कुमारी गुप्ताला न्यायाधीश एस. एम. सुतार यांच्यासमोर हजर करण्यात आले. सुनावणीनंतर न्यायालयाने चारही आरोपींना 18 जुलैपर्यंत न्यायालयीन कोठडी सुनावली आहे. आरोपी मागील 10 दिवसांपासून पोलीस कोठडीत होते. त्यांची चौकशी पूर्ण झाल्याने पोलिसांनी आता पुढील कोठडी मागितली नाही. कोनगांव पोलीस या प्रकरणाचा तपास करत आहेत. तपासात समोर आलंय की प्रश्नपत्रिका आग्रा येथील प्रिंटिंग प्रेसमधून बाहेर काढून दिल्लीमार्गे महाराष्ट्रात पोहोचवण्यात आली होती. या प्रकरणी आतापर्यंत अनेक अटक झाल्या आहेत, पण मुख्य सूत्रधारासह काही आरोपी अजूनही फरार आहेत.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top