icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

दिल्ली में मानसून दस्तक: भीषण गर्मी से राहत मिली तेज बारिश ने

New Delhi, Delhi:दिल्ली राजधानी में बीते कई दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही थी, गर्मी से लोगों का बुरा हाल था; उमस के कारण घर में पंखा कूलर ने भी काम करना बंद कर दिया था। आज रविवार को अचानक मौसम बदल गया है; दिल्ली के ईस्ट आफ कैलाश इलाके में आसमान में काले बादल छाए हुए हैं और अब जोरदार बारिश शुरू हो गई है, जहां इस बारिश की वजह से लोगों को उमस से राहत मिली है और भीषण गर्मी से भी उन्हें राहत मिला है। दिल्ली राजधानी में मौसम विभाग के द्वारा यह अनुमान लगाया गया था कि 4 जुलाई से लेकर 7 जुलाई तक दिल्ली में जोरदार बारिश होगी और इसी बारिश के साथ दिल्ली में मानसून दस्तक दे देगी; ठीक मौसम विभाग के अनुसार आज 5 जुलाई को रविवार सुबह अचानक मौसम का मिजाज बदल गया, आसमान में काले बादल छाए हुए हैं और जोरदार बारिश हो रही है जहां इस बारिश की वजह से लोगों को जो बीते कई दिनों से भीषण गर्मी से बेहाल थे उससे काफी राहत मिली है.
0
0
Report

मुरादाबाद रेलवे स्टेशन के बाहर ऑटो चालकों की मारपीट, 3 गिरफ्तार

Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद रेलवे स्टेशन के बाहर देर रात हाई वोल्टेज ड्रामा, बीच सड़क ऑटो चालकों के बीच जमकर हुई मारपीट, बीच सड़क गिरा गिराकर जमकर की युवक की पिटाई, बीच सड़क हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, वायरल वीडियो में महिला और पुरुष आपस में भिड़ते दिख रहे, इस दौरान एक पक्ष के युवक को महिला और पुरुष सड़क पर गिराकर पिटाई करते दिख रहे, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते ही दोनों पक्षो के 3 लोग गिरफ्तार, पुलिस मामले में महिलाओं की भूमिका की जाँच में जुटी, मुरादाबाद के थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित मुरादाबाद रेलवे स्टेशन के बाहर का मामला।
0
0
Report
Advertisement

कोरबा में पिकअप पलटने से मजदूर घायल, एक दर्जन से अधिक सवार

Korba, Chhattisgarh:कोरबा ब्रेकिंग - मजदूरों से भरी पिकअप बनखेता गांव के पास खोया नियंत्रण, अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटी और जा टकराई पेड़ से, हादसे के बाद मौके पर मची अफरा-तफरी, वाहन के नीचे दबे मजदूरों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर तुरंत पहुंचे मौके पर, पिकअप को सीधा कर निकाला गया नीचे फंसे मजदूरों को, हादसे के दौरान एक दर्जन से अधिक मजदूर पिकअप ने थे सवार, जिनमें 9 मजदूर हुए घायल, घायल मजदूरों में तीन की हालत गंभीर, कोरबा जिले के रजगामार चौकी क्षेत्र अंतर्गत दरगा गांव से गोढ़ी स्थित कार्बन फैक्ट्री में काम करने जा रहे थे सभी मजदूर, सूचना मिलने पर रजगामार चौकी पुलिस पहुंची मौके पर, घायलों को एंबुलेंस की मदद से पहुंचाया गया अस्पताल, अस्पताल में चल रहा घायलों के इलाज...
0
0
Report

Zardari के खत से अमेरिका-पाक रिश्तों में नई बहस, PoK प्रदर्शनों की राजनीति तेज

Noida, Uttar Pradesh:NEED INPUT FOR 2:30 PM SHOW ZARDARI LETTER TRUMP किसी रक्षा विशेषज्ञों या विदेशी मामलों के जानकारों की बाइट करा दें खबर- अमेरिका ने शनिवार को अपना 250वां स्वतंत्रता दिवस मनाया है। 4 जुलाई को ही 1776 में अमेरिका ने ब्रिटिश शासन से आजादी की घोषणा की थी। इस मौके पर पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ जरदारी ने अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप को खत लिखा है। जरदारी ने ट्रंप को बधाई देने के साथ ही इस मौका फायदा उठाते ہوئے उनको पाकिस्तान और अमेरिका के पुराने रिश्ते की याद दिलाई है। जरदारी ने ट्रं्रंप से कहा है कि अमेरिका को पाकिस्तान के साथ सहयोग बढ़ाना चाहिए। उन्होंने ट्रंप को इस्लामाबाद आने की दावत भी दी है। सवाल- 1 - क्या जरदारी का यह खत सिर्फ एक बधाई संदेश है, या वाशिंगटन से वित्तीय मदद और IMF (अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष) में अमेरिकी समर्थन पाने की एक हताश कूटनीतिक कोशिश? क्योंकि पाकिस्तान इस समय बेहद गंभीर आर्थिक बदहाली और कर्ज के संकट से जूझ रहा है। 2 - पाकिस्तान आज पूरी तरह से चीन के आर्थिक और रणनीतिक कर्ज तले दबा हुआ है (CPEC के जरिए)। ऐसे में जब अमेरिका और चीन के बीच वैश्विक तनाव चरम पर है, क्या वाशिंगटन पाकिस्तान के इस दोहरे कूटनीतिक रुख (एक तरफ चीन, दूसरी तरफ अमेरिका) पर कभी भरोसा करेगा? 3- अमेरिका की दक्षिण एशिया नीति अब पूरी तरह से भारत के साथ रणनीतिक साझेदारी (Quad और अन्य मंचों) पर केंद्रित है। क्या पाकिस्तान के साथ अमेरिकी सहयोग बढ़ाने की जरदारी की यह अपील वाशिंगटन की मौजूदा प्राथमिकताओं में कहीं टिकती भी है? ======================================================= POK PROTEST किसी रक्षा विशेषज्ञों या विदेशी मामलों के जानकारों की बाइट करा दें खबर- पीओके में विरोध प्रदर्शन तेज है- आज के प्रदर्शन के लिए जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी के कोर सदस्य सरदार अमन खान ने पीओके की जनता के साथ-साथ नियंत्रण रेखा के इस पार जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के नागरिकों से भी समर्थन मांगा है। यहां की जनता से सड़कों पर उतरने की हार लगाई है। सवाल- 1- सरदार अमन खान ने सीधे पुंछ, राजौरी और लद्दाख की जनता से समर्थन मांगा है। इस ऐतिहासिक मोड़ पर PoK की अवाम को लेकरक भारत की नैतिक और कूटनीतिक रणनीति क्या होनी चाहिए? 2- भारत से समर्थन मांगा जाना पाकिस्तान के लिए कितनी बड़ी परेशानी हो सकती है, 3- क्या विद्रोह दबाने के लिए शहबाज़ मुनीर अपनी दमनकारी नीति को और बढ़ाएंगे
0
0
Report

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार महेश्वर यात्रा: नर्मदा-आहिल्या किले की वैभवशाली झलक

Khargone, Madhya Pradesh:भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार महेश्वर पहुंचे। नर्मदा नदी में नौका विहार कर रहे और नर्मदा तट के बाणेश्वर मंदिर सहित कालेश्वर और जालेश्वर मंदिर में दर्शन हुए। अहिल्या किले के मुख्य द्वार सहित किले को करीब से देख कर पत्थर पर उकेरी नक्काशियाँ देख आश्चर्य चकित हो गए। आगे रेवा सोसायटी द्वारा हैंडलूम से बनी महेश्वर साड़ी के कारखाने को देखा; महेश्वर साड़ी बुनकरों से चर्चा की। आगे अहिल्या राजगद्दी पर नमन किया माल्यार्पण एवं पूजन किया। मां अहिल्या की अष्टधातु बनी विराट प्रतिमा पर सप्तनी माल्यार्पण किया। मुख्यचुनाव आयुक्त ने पुनीत नगर महेश्वर में बाणेश्वर मंदिर, मां नर्मदा के दर्शन, मां अहिल्या किले और मूर्ति के माल्यапण कर अपने को सौभाग्यशाली होना बताया। उन्होंने मां नर्मदा में नौका विहार का अनुभव साझा करते हुए भारतीय संस्कृति की धरोहरों को देखकर गर्व महसूस किया। उन्होंने महेश्वरी साड़ी हैंडलूम से बनाते होने को लेकर कहा कि भारतीय संस्कृति में कपड़ा बनाने और बुनने की परम्परा आदिकाल से चली आ रही है; आज हमने साक्षात रूप से इसे देखा। अहिल्या किले की नक्काशी को देखकर आश्चर्य हुआ; कितनी सुंदर नकाशियाँ कारीगरों ने पत्थरों पर उकेरीं। इन्हीं नक्काशियों को महेश्वर साड़ी में रंगों और धागों से उकेरा जा रहा है। उन्होंने सभी कारीगरों को नमन और पूरे देश को इन पर नाज है। दूसरी ओर दौरे में चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने अपनी पत्नी के साथ अहिल्या किले, नर्मदा घाट के साथ पर्यटन नगरी महेश्वर का खूब एंजॉय और आनंद उठाया। उन्होंने अहिल्या किले पर फोटो सेशन कर स्मृतियों में कैद करवाया। महेश्वर पर्यटन नगरी को उन्होंने काफी अच्छी और मनोरम बताया।
0
0
Report
Advertisement

विद्या बिंदु ने नितिन नवीन से मुलाकात के बाद कहा: संवाद जरूरी

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: पद्म श्री से सम्मानित डॉ. विद्या बिंदु ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ मुलाकात पर कहा, "साहित्य और राजनीति का प्राचीन रिश्ता रहा है... संवाद बहुत जरूरी है। जो भी कलाकार, साहित्यकार हैं उनसे मिलना, राय लेना यह शासन का एक अच्छा कदम है। मैं बहुत कृतज्ञ हूं कि वे मेरे घर आए और हमें बहुत सारे बुद्धजीवियों से भी मिलने का अवसर मिला।"\n\nप्रसिद्ध पंडवानी गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित डॉ. तीजन बाई के निधन पर उन्होंने कहा, "तीजन बाई के निधन का बहुत दुख है। मैंने व्यक्तिगत रूप से उनसे मुलाकात की थी... ज़मीन से उठकर एक कलाकार कितनी ऊंचाई तक पहुंच सकता है, इसका वे प्रमाण हैं... उनका जाना कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।"
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

सिहावा में 10 फीट अजगर सड़क पर, ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

Dhamtari, Chhattisgarh:स्लग - सिहावा में 10 फीट अजगर धमतरी जिले के वनांचल क्षेत्र सिहावा में रविवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब करीब 10 फीट लंबा अजगर सड़क पर दिखाई दिया. अजगर को देखकर राहगीरों में दहशत फैल गई और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. बताया जा रहा है कि यह घटना गणेश घाट के पास रात करीब 8 बजे की है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अजगर सड़क पार कर धीरे-धीरे एक मकान की ओर बढ़ रहा था. यह नज़ारा देखते ही आसपास के लोगों में खौफ का माहौल बन गया. हालांकि स्थानीय लोगों ने घबराने के बजाय सूझबूझ का परिचय दिया और काफी मशक्कत के बाद अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया और उसे वापस जंगल के सुरक्षित इलाके में छोड़ दिया गया. बताया गया है सिहावा गांव, श्रृंगीऋषि पहाड़ी से लगा हुआ है और यहां चारों ओर घने जंगल हैं, जिसकी वजह से अजगर समेत कई वन्यजीव अक्सर रिहायशी इलाकों की ओर पहुंच जाते है. इस घटना के बाद लोगों से सतर्क रहने और ऐसे किसी भी वन्यजीव के दिखने पर तुरंत वन विभाग को सूचना देने की अपील की जा रही है.
0
0
Report

बाथरूम के कमोड में 5 फीट का कोबरा: सिवनी में रेस्क्यू सफल

Seoni, Madhya Pradesh:सीवानि (एमपी) बाथरूम के कमोड में बैठा था 5 फीट लंबा कोबरा.. सर्प मित्र प्रवीण तिवारी ने किया रेस्क्यू. सिवनी से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं। सोचिए, अगर आप अपने घर के बाथरूम में जाएं और कमोड के अंदर करीब 5 फीट लंबा जहरीला कोबरा सांप दिखाई दे जाए, तो क्या होगा? ऐसा ही खौफनाक मंजर सिवनी के एक घर में देखने को मिला, जहां कमोड के अंदर बैठे कोबरा को देखकर घरवालों के होश उड़ गए। घटना की जानकारी मिलते ही घर के लोगों ने बिना समय गंवाए सर्प मित्र प्रवीण तिवारी को सूचना दी। सूचना मिलते ही प्रवीण तिवारी मौके पर पहुंचे और बेहद सावधानी और कड़ी मशक़त के बाद जहरीले कोबरा का सफल रेस्क्यू किया। करीब आधा घंटा तक चले इस रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद कोबरा को सुरक्षित पकड़ लिया गया और बाद में उसे जंगल में छोड़ दिया गया। गनीमत रही कि इस पूरी घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
0
0
Report

सिवनी के श्मशान घाट पर टीन शेड नहीं, बारिश ने विकास दावों पर सवाल उठाए

Seoni, Madhya Pradesh:सिवनी में शर्मसार करने वाली तस्वीर, श्मशान घाट पर शेड नहीं, तिरपाल के सहारे दी अंतिम विदाई.. 'विकास' के दावों पर बारिश का तमाचा ! तिरपाल के नीचे करना पड़ा अंतिम संस्कार.. सरकारें विकास के बड़े-बड़े दावे करती हैं... गांवों को सुविधाओं से लैस करने की बातें होती हैं लेकिन जमीनी हकीकत क्या है, इसकी तस्वीर मध्य प्रदेश के सिवनी जिले से सामने आई है। यहां पहली ही बारिश ने विकास के दावों की ऐसी पोल खोली है, जिसने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया है। मामला केवलाली जनपद की ग्राम पंचायत चोरापाठा का है, जहाँ एक परिवार को अपने प्रियजन का अंतिम संस्कार भी सम्मानजनक तरीके से नहीं कर पाने की मजबूरी झेलनी पड़ी। श्मशान घाट पर टीन शेड की व्यवस्था नहीं होने के कारण मूसलाधार बारिश के बीच परिजनों और ग्रामीणों को तिरपाल तानकर अंतिम संस्कार करना पड़ा। यह पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि किस तरह बारिश से बचने के लिए लोग तिरपाल के नीचे खड़े होकर अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं। यह दृश्य न सिर्फ व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है, बल्कि ग्रामीण विकास के दावों की हकीकत भी बयां करता है। ग्रामीणों का आरोप है कि वर्षों से श्मशान घाट पर टीन शेड और अन्य बुनियादी सुविधाओं की मांग की जा रही है, लेकिन जिम्मेदारों ने केवल आश्वासन दिए। नतीजा यह रहा कि पहली ही बारिश ने पंचायत की तैयारियों और विकास कार्यों की पूरी तस्वीर सामने ला दी। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब किसी व्यक्ति की अंतिम विदाई के लिए भी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं, तो आखिर विकास के दावे किस आधार पर किए जा रहे हैं? ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि श्मशान घाट पर तत्काल टीन शेड और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि भविष्य में किसी परिवार को अपने दुख के साथ ऐसी बदहाली का सामना न करना पड़े।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top