icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

शाहजहांपुर पुलिस की मुठभेड़: बदमाश घायल, एक जवान सुरक्षित

SKSHIV KUMARJust now
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:नाम शिव कुमार लोकेशन शाहजहांपुर यूपी पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा लगातार जारी है। आज शाहजहांपुर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी है। पुलिस मुठभेड़ में एक सिपाही भी बदमाश की गोली से बाल बाल बचा है। गिरफ्तार किए गए बदमाशा इलाके में चैन लूट की घटना को अंजाम देकर भाग रहे थे। फिलहाल घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल थाना सदर क्षेत्र के मऊ इलाके में एक महिला से सोने की चैन दो बदमाशो ने तमंचे के बल पर लूट ली थी। पुलिस में एक्शन लेते हुए सीसीटीवी चेक किया जिसके आधार पर पुलिस ने एक किशोर को गिरफ्तार किया, जिसके पास से लूटी गई चैन का आधा हिस्सा बरामद हो गया। किशोर से पूछताछ में पता लगा कि दूसरा आरोपी प्रेमपाल पंजाब भागने की फिराक में है और इस वक्त कैंट के जंगल में छिपा हुआ है। पुलिस ने जब कैंट के जंगल में तलाश शुरू की, तो इसी बीच जंगल में छिपे बदमाश ने पुलिस को देखते ही तमंचे से फायर करना शुरू कर दिए। जवाबी फायरिंग में बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी है। बदमाश द्वारा चलाई गई गोली से एक सिपाही भी बाल बाल बच्चा है। फिलहाल पुलिस ने मुठभेड़ में गोली से घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने बदमाश के पास से लूटी गई चैन का दूसरा हिस्सा भी बरामद कर लिया है। इसके अलावा एक तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ है। बदमाश का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
0
0
Report

चोरी के शक में पेड़ से बांधकर मारपीट का वीडियो वायरल

Jaunpur, Uttar Pradesh:चोरी के शक में तीन युवकों को पेड़ से बांधा, मारपीट का भी आरोप; वीडियो वायरल जौनपुर गौराबादशाहपुर, थाना क्षेत्र के गोपालापुर गांव में चोरी के शक में तीन युवकों को कथित तौर पर पकड़कर पेड़ से बांधने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पकड़े गए तीन युवकों में एक नाबालिग भी बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि गोपालापुर गांव में स्थित एक ऑटो पार्ट्स की दुकान पर चोरी की घटना को लेकर कुछ ग्रामीणों को तीन युवकों पर संदेह हुआ। इसके बाद ग्रामीणों ने तीनों को पकड़ लिया। आरोप है कि इसके बाद उन्हें रस्सी के सहारे एक पेड़ से बांध दिया गया। वायरल वीडियो में तीनों युवक पेड़ से बंधे दिखाई दे रहे हैं। उनके साथ मारपीट किए जाने की बात भी सामने आ रही है। हालांकि, वायरल वीडियो की सत्यता और घटना के पूरे घटनाक्रम की पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद पुलिस सक्रिय हुई। गौराबादशाहपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले से जुड़े लोगों की पहचान और घटना के कारणों की भी पड़ताल कर रही है। स्थानीय स्तर पर घटना को लेकर चर्चा बनी हुई है।
0
0
Report
Advertisement

इमरान मसूद का इंडिया गठबंधन मार्च पर हमला: चुनाव आयोग पर देशद्रोह का आरोप

Noida, Uttar Pradesh:Delhi: Imran Masood (Congress MP) On The India Bloc March To Nirvachan Sadan / Cji's Remarks On Form 6 / Sambit Patra's Attack On Rahul Gandhi निर्वाचन सदन तक INDIA गठबंधन के मार्च पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद कहा "देखिए उन्होंने हालात का कितना मज़ाक बना दिया है। उन्होंने चुनाव आयुक्त को छूट दे दी, ताकि उनके ख़िलाफ़ कोई कार्रवाई न हो सके... फ़ॉर्म 6 में बदलाव किए? गए। ये बदलाव किसने किए? हम यही तो पूछ रहे हैं... हमारी लड़ाई चुनाव आयोग से है, फिर भी जवाब BJP देता है... चुनाव आयुक्त को जाना ही होगा। उन्होंने देश के साथ धोखा किया है; उन्होंने देश का भरोसा तोड़ा है। हमारा मानना है किए? यह अपराध इतना गंभीर है किए? यह देशद्रोह की श्रेणी में आता है। उन्हें पद छोड़ना होगा... हम सब तैयार हैं। यह उनके ख़िलाफ़ एक निर्णायक लड़ाई होगी... हम उनके ख़िलाफ़ मार्च करेंगे..." के लिए क्या फार्मूला रहेगा जो मेरे प्रभारी ने कह दिया, वही रहेगा फार्मूला। हम लोग मजबूती के साथ गठबंधन के साथ लड़ेंगे और गठबंधन करेंगे, लेकिन गठबंधन का मतलब यह बिल्कुल भी नहीं होगा कि हमारा गला घोंटा जाएगा।
0
0
Report

SIR सत्यापन से मतदाता सूची पारदर्शी, 18 वर्ष के युवा नाम दर्ज करवाएं

लोकतंत्र की मजबूती में हर जागरूक मतदाता की भागीदारी जरूरी है... लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है कि मतदाता सूची भी अद्यतन, पारदर्शी और विश्वसनीय हो। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसमें मतदाता सूची का सत्यापन किया जा रहा है。 SIR को लेकर किसी भी तरह के भ्रम या अफवाह पर ध्यान न दें। Form 6 और Declaration सहित पूरी प्रक्रिया निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित है। सही जानकारी के लिए सिर्फ निर्वाचन आयोग की आधिकारिक जानकारी और निर्धारित प्रक्रिया पर ही विश्वास करें。 मेरा आग्रह है कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सभी युवा अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज कराएं और प्रत्येक नागरिक अपने नाम की भी पुष्टि करे। आइए, अपनी जिम्मेदारी निभाएं और एक विश्वसनीय मतदाता सूची के निर्माण में सहभागी बनें。
0
0
Report
Advertisement

भागलपुर में विक्रमशिला सेतु बंद: यात्राओं में 3 घंटे की देरी और भारी परेशानी

Naya Chak, Bihar:एंकर - भागलपुर में विक्रमशिला सेतु बंद हुआ तो यात्रा के लिए प्रशासन की ओर से जहाज को वैकल्पिक तौर पर चुना गया लेकिन जहाज यात्रा के लिए लोगों को परेशानी ही परेशानी है जो यात्रा 15 मिनट में सेतु से होती थी अब 3 घण्टे वक़्त देना पड़ता है। विक्रमशिला सेतु पहुँच पथ से जाह्नवी चौंक घाट तक आने में पानी में पथरिले रास्ते से गुजरना पड़ता है घाट तक बनाये गए पहुँच पथ पर पानी बह रहा है लोग उसमे गिर रहे हैं भारी फजीहत हो रही है ऊपर चिलचिलाती धूप नीचे चुभते रोड़े , ईंट और पत्थर परेशानियों का सबब बना हुआ है। घाट से पहुँच पथ तक ट्रैक्टर या पैदल सहारा है पैदल में सर पर सामान लेकर जाते हुए यात्री परेशानी से दो चार हो रहे हैं। जिला प्रशासन ने मोटरेबल सड़क बनवाया था लेकिन पानी बढ़ने की सूचना प्रशासन को कैसे नहीं थी यह सवाल है यात्रियों का शासन प्रशासन के प्रति आक्रोश है यात्र्री कह रहे हैं कि अभी पुल बंद नहीं करना था लोगों को परेशानी ही परेशानी है। सब्जी किसान, दूध विक्रेता आम लोग सब फजीहत झेल रहे हैं हांलकि अब गंगा का जलस्तर घटेगा तब पहुँच पथ को दुरुस्त किया जाएगा।
0
0
Report

हरियाणा के CM ने सिंगापुर निवेश के लिए SING फोरम में निवेश का आमंत्रण दिया

Chandigarh, Chandigarh:सिंगापुर में SING फोरम में शामिल हुए सीएम नायब सैनी हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन Singapore India Network for Growth यानी SING फोरम के कार्यक्रम में शिरकत की कार्यक्रम में सिंगापुर के प्रमुख उद्योगपति और विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधि रहे मौजूद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी कार्यक्रम में हुए शामिल सीएम सैनी ने सिंगापुर के उद्योग जगत को हरियाणा में निवेश के लिए किया आमंत्रित हरियाणा को औद्योगिक शक्ति के साथ भारत की इनोवेशन कैपिटल बनाने का लक्ष्य लॉजिस्टिक्स, इंफ्रास्ट्रक्चर, अर्बन डेवलपमेंट और रियल एस्टेट में साझेदारी पर जोर गुरुग्राम में टेक्नोलॉजी और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर स्थापित करने का दिया न्योता एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडर क्टर क्षेत्र में निवेश की संभावनाएं बताईं सीएम ने कहा सिंगापुर के पास ग्लोबल एक्सपर्टीज और हरियाणा के पास भारत के विकास का स्केल निवेशकों को केवल जमीन और प्रोत्साहन नहीं बल्कि गति, समर्थन और उत्तरदायी प्रशासन देने का भरोसा सीएम सैनी ने कहा सरकार और उद्योग के बीच संबंध केवल मंजूरी तक सीमित नहीं बल्कि साझेदारी का होना चाहिए भारत-सिंगापुर संबंधों को गवर्नमेंट-टू-गवर्नमेंट से बिजनेस-टू-बिजनेस पार्टनरशिप तक ले जाने पर जोर
0
0
Report

योगी सरकार मिलने पर यूपी विद्यालयों में वैदिक गणित पढ़ाने का आग्रह राजनाथ सिंह

Ayodhya, Uttar Pradesh:रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अयोध्या के रानोपाली स्थित उदासीन आश्रम में आयोजित गुरु पर्व महोत्सव में कहा कि यदि योगी आदित्यनाथ दोबारा उत्तर प्रदेश की सरकार बनाते हैं, तो वह उनसे प्रदेश के सभी विद्यालयों में वैदिक गणित की पढ़ाई शुरू कराने का आग्रह करेंगे। उन्होंने कहा कि वैदिक गणित की अपनी विशिष्टता है और विदेशों में भी इसे पढ़ाया जाता है।राजनाथ सिंह ने योगी सरकार की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि उनके संरक्षण में शासन व्यवस्था और सनातन व्यवस्था दोनों उत्कर्ष की ओर बढ़ रही हैं। इससे पहले रक्षा मंत्री ने हनुमानगढ़ी और श्रीराम मंदिर में दर्शन-पूजन किया और रामलला का आशीर्वाद लिया।रानोपाली आश्रम पहुंचने पर संतों ने उनका माल्यार्पण और अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। संतों को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने अयोध्या को केवल भौगोलिक स्थान नहीं, बल्कि चेतना, संस्कृति और सभ्यता का केंद्र बताया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम ने इस धरती को अपने चरणों से पवित्र किया और यहां से धर्म, न्याय और मर्यादा का संदेश पूरी दुनिया में पहुंचा।श्री नारायण संस्कृत महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन को देखकर उन्होंने प्रसन्नता जताई। उन्होंने कहा कि आचार संहिता लागू होने के कारण वह भवन का उद्घाटन नहीं कर सके। राजनाथ सिंह ने राम मंदिर आंदोलन में संतों के योगदान को भी याद किया और कहा कि संतों ने लंबे संघर्ष में जेल की यातनाएं सहीं और बलिदान दिए।उन्होंने संस्कृत को देव भाषा और आध्यात्म की भाषा बताते हुए कहा कि वैदिक गणित भी बेजोड़ है। उन्होंने दावा किया कि लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में भी वैदिक गणित पढ़ाई जाती है।
0
0
Report
Advertisement

तालाब में डूबे 15 वर्षीय टेनी कुमार की मौत, नवकाडीह गांव में मातम

Jamui, Bihar:जमुई प्रखंड क्षेत्र के नवकाडीह बुकार गांव में शौच करने गए कारू मांझी के 15 वर्षीय पुत्र टेनी कुमार की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद स्थानीय लोगों द्वारा किशोर के शव को तालाब से निकाला गया और घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। इसके बाद किशोर के शव को सदर अस्पताल लाया गया, जहां पुलिस द्वारा कागजी प्रक्रिया पूरी की गई और डीएम के आदेश के बाद सोमवार की रात 9:30 बजे शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्माट कराया गया और शव को परिजन के हवाले कर दिया गया। परिजन ने बताया कि हमेशा की तरह सोमवार को भी देनी कुमार शौच के लिए गांव के तालाब की ओर गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह तालाब की गहराई में डूब गया। डूबते हुए किशोर पर किसी की नजर नहीं पड़ी। काफी देर के बाद पूरे परिवार वालों द्वारा इधर-उधर किशोर की खोजबीन शुरू की गई, लेकिन किशोर का कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद तालाब के किनारे किशोर का चप्पल मिलने के बाद शक की बुनियाद पर तालाब में ढूंढा गया तो टेनी कुमार का शव तालाब से बरामद किया गया। किशोर की मौत के बाद पूरे परिवार में मातम छा गया। परिजन का रो-रो कर बुरा हाल होने लगा।
0
0
Report

बेगूसराय के छौड़ाही में रंगदारी के लिए घर पर फायरिंग, 20 लाख की मांग

Begusarai, Bihar:बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां छौड़ाही थाना क्षेत्र में 20 लाख रुपये रंगदारी की मांग को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग का मामला सामने आया है। जहां हथियारबंद अपराधियों ने एक घर को निशाना बनाकर 10 राउंड से अधिक फायरिंग की और परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। मामला छौड़ाही थाना क्षेत्र के नारायणपीपर पंचायत के वार्ड संख्या 18 का है। बताया जा रहा है कि देर रात करीब 3 बजे काली स्कॉर्पियो से आधा दर्जन हथियारबंद लोग पहुंचे और एक घर पर फायरिंग शुरू कर दी। पीड़ित परिवार का आरोप है कि अपराधियों ने 20 लाख रुपये रंगदारी की मांग की और दो दिनों के अंदर रुपये नहीं देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी।दरअसल, नारायणपीपर निवासी स्वर्गीय ललन राय के पुत्र विजय कुमार ने छौड़ाही थाना में लिखित आवेदन देकर घटना की शिकायत की है। विजय कुमार के मुताबिक, रात में परिवार के सभी लोग घर में सो रहे थे। इसी दौरान अचानक गोलियों की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर परिवार के लोग जागे और मुख्य दरवाजे की ओर पहुंचे।पीड़ित का आरोप है कि दरवाजा खोलने पर कुछ हथियारबंद लोग फायरिंग करते और गाली-गलौज करते नजर आए। आरोप है कि अपराधियों ने 20 लाख रुपये रंगदारी की मांग को लेकर धमकी दी और कहा कि दो दिनों के अंदर रुपये नहीं दिए गए तो पूरे परिवार को जान से मार दिया जाएगा। शिकायत के मुताबिक, सभी आरोपी काली स्कॉर्पियो से आए थे और वारदात को अंजाम देने के बाद फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए।घटना के बाद से पीड़ित परिवार दहशत में है। परिवार ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा देने और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।इधर, घटना की सूचना मिलते ही मंझौल एसडीपीओ और छौड़ाही थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की जांच करते हुए 10 खोखे, एक जिंदा कारतूस और एक जोड़ी चप्पल बरामद किए हैं। पुलिस अब घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है।घटना को लेकर ग्रामीणों में भी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से इलाके में भय का माहौल बन गया है और पुलिस प्रशासन को अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।वहीं, इस पूरे मामले पर मंझौल एसडीपीओ अमरकांत ने बताया कि पुलिस को आवेदन प्राप्त हुआ है। घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। रंगदारी की मांग, फायरिंग और लगाए गए आरोपों की वास्तविकता पुलिस जांच और साक्ष्यों के आधार पर ही स्पष्ट होगी.
0
0
Report
Advertisement

वैशाली के निजी नर्सिंग होम में नवजात की मौत के बाद भारी हंगामा

Hajipur, Bihar:बड़ी खबर वैशाली से है जहाँ एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान एक नवजात की मौत के बाद लोगों का आक्रोश भड़क गया जिसके बाद लोगों ने नर्सिंग होम में जमकर हंगामा किया।परिजनों के आक्रोश और लोगों के हंगामा को देखते हुए अस्पताल के चिकित्सक और कर्मी अस्पताल छोड़ कर फरार हो गए। मौके पर पहुंची लालगंज थाना की पुलिस ने लोगों को शांत कराया और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। घटना लालगंज थाना क्षेत्र के अगरपुर स्थित मां नर्सिंग होम की है। दरअसल लालगंज नगर परिषद क्षेत्र के चिमनापुर निवासी राजन पासवान के नवजात बच्चे की इलाज के दौरान मां नर्सिंग होम में मौत हो गई। बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में आक्रोश फैल गया और नर्सिंग होम परिसर में हंगामा होने लगा। हंगामे की सूचना पर लालगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। परिजनों के अनुसार करीब 25 दिन पूर्व राजन पासवान की पत्नी का चिकित्सक गणेश कुमार के यहां ऑपरेशन हुआ था जिसके बाद बच्चे का जन्म हुआ था। परिजनों का कहना है कि प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ थे और उन्हें घर ले जाया गया था। इसी बीच जीउतिया पर्व के दिन अचानक नवजात की तबीयत बिगड़ गई। जिसे इलाज के लिए चिकित्सक अशोक कुमार के मां नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। परिजनों का आरोप है कि नर्सिंग होम में बच्चे के इलाज के नाम पर उनसे काफी राशि ली गई लेकिन सोमवार की देर शाम को इलाज के दौरान नवजात की मौत हो गई। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि मौत के बाद अस्पताल के कर्मियों ने अभद्र व्यवहार किया।
0
0
Report

हरीश रावत की धन्यवाद यात्रा से उत्तराखंड में राजनीति तेज

Haldwani, Uttarakhand:एंकर : उत्तराखंड की सियासत में एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत की सक्रियता चर्चा में है। हरीश रावत की ‘धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्रा’ सोमवार को हल्द्वानी पहुंची। जसपुर से शुरू हुई यह यात्रा काशीपुर, रामनगर और कालाढूंगी होते हुए हल्द्वानी पहुंची, जहां जगह-जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने रावत का स्वागत किया। हल्द्वानी में स्वराज आश्रम स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंचने पर भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने हरीश रावत का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान रावत ने कहा कि वह उत्तराखंड के भाई-बहनों और देवी-देवताओं को धन्यवाद देने के लिए यात्रा पर निकले हैं। उन्होंने साफ कहा कि यात्रा का मकसद जनता से संवाद करना है, इसमें किसी तरह की राजनीति नहीं है। हालांकिं, यात्रा को लेकर कांग्रेस हाईकमान की आपत्ति के सवाल ने सियासी चर्चाओं को जरूर हवा दे दी है। इस पर हरीश रावत ने कहा कि वह 7 अक्टूबर को पार्टी हाईकमान से मुलाकात करेंगे और कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल के सामने अपनी बात रखेंगे। अब हरीश रावत की इस यात्रा को लेकर पार्टी हाईकमान के साथ होने वाली मुलाकात पर सभी की नजरें टिकी हैं। बाइट : हरीश रावत, पूर्व मुख्यमंत्री, उत्तराखंड
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top