210301
हमीरपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हरियाणा चुनाव में जीत का जश्न मनाया
Hamirpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में मिली शानदार जीत का जश्न मनाया। कार्यकर्ता जिला मुख्यालय के किंग रोड पर एकत्रित होकर मिठाई बांटते और नगाड़े की धुन पर थिरकते हुए अपनी खुशी का इजहार किया। जिलाध्यक्ष सुनील पाठक ने कहा कि हरियाणा के चुनाव परिणाम से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है, जो यूपी की 10 विधानसभा सीटों के उपचुनाव में भी दिखाई देगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हाई कोर्ट ने बोदरी तहसीलदार से 15 दिन में आर्थिक सहायता का निर्णय मांग लिया
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। पति की डूबने से हुई मौत के बाद आर्थिक सहायता के लिए दिया गया आवेदन करीब 22 महीने तक लंबित रहने पर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। मामला बिलासपुर जिले के बोदरी तहसील का है, जहां एक महिला ने पति की मौत के बाद सरकारी सहायता के लिए आवेदन किया था। जानकारी के मुताबिक, नगर पंचायत बोदरी निवासी अंजू सिंघरौले के पति रविशंकर सिंघरौले की 14 अक्टूबर 2024 की रात शिवनाथ नदी में डूबने से मौत हो गई थी। बताया गया कि वे रेलवे पुल के पास नदी में नहाने गए थे, इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने से हादसा हो गया। पति की मौत के बाद अंजू ने 21 नवंबर 2024 को राजस्व पुस्तक परिपत्र की धारा 6(4) के तहत आर्थिक सहायता के लिए बोदरी तहसीलदार के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया था। आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेज भी जमा किए गए, लेकिन लंबे समय तक इस पर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया। मामला हाई कोर्ट पहुंचने के बाद सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से भी बताया गया कि आवेदन के साथ जरूरी दस्तावेज उपलब्ध हैं और मामले का निपटारा तहसीलदार स्तर पर किया जाना है। जस्टिस एके प्रसाद की सिंगल बेंच ने मामले की सुनवाई करते हुए आवेदन को इतने लंबे समय तक लंबित रखने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने कहा कि किसी अधिकारी के सामने आवेदन आने के बाद उसका नियमानुसार समय पर निराकरण किया जाना चाहिए। हाई कोर्ट ने बोदरी तहसीलदार को अंजू सिंघरौले को सुनवाई का अवसर देने और 15 दिनों के भीतर निर्णय लेने का निर्देश दिया है। साथ ही आदेश की प्रति शपथपत्र के साथ न्यायिक रजिस्ट्रार के समक्ष पेश करने को कहा गया है।0
0
Report
पृथ्वीपुर के मेले में दो पक्षों के बीच मारपीट, वीडियो वायरल, कारण अभी अस्पष्ट
Niwari, Madhya Pradesh:एंकर- निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर कस्बे में मेला महोत्सव में दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, हालांकि की अभी तक दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है की किस बात को लेकर यह मारपीट हुई है, वही इस पूरे मामले को पृथ्वीपुर पुलिस का कहना है की अब तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई में शिकायत नहीं की है।0
0
Report
किशनगढ़ में डिजिटल पेमेंट फ्रॉड: दुकानदार को 2.55 रुपये में चूना, गिरफ्तार
Kishanganj, Bihar:किशनगढ़ से एक दिलचस्प मामला सामने आया है, जहाँ डिजिटल पेमेंट के नाम पर दुकानदार को चूना लगाने वाला युवक आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। मामला खोड़ा गणेश रोड स्थित डेयरी बूथ का है। आरोप है कि युवक सामान की पूरी कीमत देने के बजाय फोन-पे से बेहद कम राशि ट्रांसफर करता था। दुकानदार मनोज शर्मा के मुताबिक, 255 रुपये के सामान के बदले आरोपी महज 2 रुपये 55 पैसे भेज देता था। सीसीटीवी में उसकी ऐसी कई करतूतें कैद हुईं। करीब ढाई से तीन हजार रुपये की चपत लगाने के बाद दुकानदार ने नजर रखी और अन्य लोगों की मदद से उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। सूचना पर मदनगंज थाना पुलिस ने सुखविंदर को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
ठाकरड़ा में पर्युषण समापन के मौके पर भव्य रथयात्रा, विधायक डेचा ने किए दर्शन
Dungarpur, Rajasthan:ठाकरडा में पर्युषण पर्व के समापन पर निकाली भव्य काष्ठ रथ यात्रा, village के ठाकरडा गांव में दिगंबर जैन समाज के लक्षण महापर्व (पर्युषण पर्व) का समापन धूमधाम और भक्तिभाव के साथ हुआ। महापर्व के समापन के पावन अवसर पर गांव में विशाल एवं भव्य काष्ठ रथ यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर गांव में रथ यात्रा का माहौल जिन भक्ति से सराबोर नजर आया। रथ यात्रा के दौरान जैन धर्मावललबी झूमते नजर आए। रथ यात्रा में श्री जी के विमान के आगे जैन समाज की महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में जिन भक्ति गीतों एवं भजनों की धुन पर भावपूर्ण गरबा रास प्रस्तुत किया। पूरे गांव में जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा रथ यात्रा का स्वागत किया गया तथा भगवान पार्श्वनाथ के समक्ष अर्घ्य समर्पित कर मंगल आरती उतारी गई। इस अवसर पर सागवाड़ा विधायक शंकर लाल डेचा ने विशेष रूप से ठाकरडा पहुंचकर भगवान पार्श्वनाथ के दर्शन किए। विधायक डेचा ने श्री जी के चरण कमलों में अर्घ्य चढ़ाकर क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की तथा धर्म लाभ प्राप्त किया। रथ यात्रा में जैन समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं और महिलाओं सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रद्धालु उपस्थित रहे।0
0
Report
रतलाम के सरकारी स्कूल को ARISE 2026 अवॉर्ड मिला, शिक्षकों की नवाचार यात्रा तेज
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम के शासकीय सांदीपनि विनोबा स्कूल ने एक बार फिर सरकारी स्कूलों को लेकर बनी पुरानी धारणा को बदलने की दिशा में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। सांदीपनि विनोबा स्कूल को राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षकों के व्यावसायिक विकास के लिए फिक्की यानि फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का 2026 का ARISE अवॉर्ड मिला है। इस उपलब्धि के बाद स्कूल एक बार फिर चर्चा में है और शिक्षकों की जमकर सराहना हो रही है। यही अवॉर्ड रतलाम सांदीपनि विनोबा स्कूल को टीचर्स प्रोफेनल डेवोलपमेंट केटेगरी मे मिला है। दरअसल, स्कूल के शिक्षकों को बदलते दौर और नई पीढ़ी की जरूरतों के मुताबिक खुद को नए तरीकों से विकसित करने के लिए प्रशिक्षित किया गया। शिक्षकों ने पारंपरिक शिक्षण पद्धतियों से आगे बढ़कर आधुनिक तकनीक और नए शिक्षण तरीकों को अपनाया। इसी निरंतर विकास और नवाचार ने सांदीपनि विनोबा स्कूल को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाया है। यह सम्मान न सिर्फ स्कूल, बल्कि रतलाम के सरकारी शिक्षा तंत्र के लिए भी बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।0
0
Report
बारां में मोदी-जल सेवा यात्रा का भव्य प्रवेश, चार दिवसीय कार्यक्रम शुरू
Baran, Rajasthan:सेवा संकल्प यात्रा का बारां में भव्य प्रवेश बारां, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित 'वडनगर से वाराणसी - जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा' का राजस्थान में बारां जिले के कस्बाथाना से भव्य प्रवेश हुआ। ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा और तीर-कमान भेंट कर जनजातीय परंपरा के अनुसार सेवा यात्रियों का स्वागत किया गया। स्थानीय स्वांग नृत्य ने कार्यक्रम में लोक संस्कृति के रंग भर दिए। भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार ने कहा कि यह यात्रा सेवा, जल संरक्षण और जनसहभागिता का संदेश लेकर चल रही है। विधायक ललित मीणा ने बताया कि 26 से 29 सितंबर तक चार दिवसीय प्रवास में वृक्षारोपण, श्रमदान, किसान-युवा संवाद, शौर्य सम्मान जैसे कार्यक्रम होंगे। यात्रा शाहाबाद, समरानियां, भंवरगढ़, केलवाड़ा, किशनगंज, बारां और अंता रूट से गुजरेगी। इस दौरान यात्रा प्रभारी हरीश शर्मा, मुकेश केरवालिया, रोहित नागर सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
जमुई में पूर्व नक्सली के पिता की मौत, जांच शुरू
Jamui, Bihar:जमुई जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पूर्व नक्सली लखन यादव के पिता की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि बुजुर्ग की मौत कैसे हुई, इसकी फिलहाल स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस सभी एंगल से मामले की छानबीन में जुटी है। मृतक की पहचान चिलकाखांड निवासी करीब 70 वर्षीय शंकर यादव के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,शंकर यादव बरमोरिया गांव के पास एक पेड़ की छांव में अचेत अवस्था में पड़े हुए थे। आसपास के कुछ युवकों ने उन्हें तड़पते हुए देखा, जिसके बाद उनके ऊपर पानी का छिड़काव किया गया और परिजनों को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें घर लेकर गए, लेकिन घर पहुंचते ही उनकी मौत हो गई। दरअसल, मृतक शंकर यादव के पुत्र लखन यादव की भी पिछले दिनों अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी थी। लखन यादव पर हत्या, रंगदारी समेत कई मामले दर्ज बताए जाते हैं। वहीं, वह पूर्व में नक्सली गतिविधियों से भी जुड़ा रहा था और नक्सल गतिविधियों से संबंधित मामले भी उसके खिलाफ दर्ज थे। पुलिस के अनुसार, कई मामलों में उसकी संलिप्तता भी सामने आई थी। इधर शंकर यादव की मौत के बाद उनकी पुत्री सुनीता देवी ने गांव के ही दरोगी यादव पर हत्या कर देने का आरोप लगाया है। हालांकि इस आरोप की फिलहाल पुलिस स्तर से पुष्टि नहीं हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद चरकापत्थर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया। लिहाजा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस मौत और हत्या से जुड़े सभी संभावित पहलुओं पर अपने स्तर से छानबीन कर रही है।0
0
Report
Muzaffarpur में मंत्री विजय सिन्हा ने पीएम मोदी की मन की बात सुनी: स्वच्छता प्रेरणा
Muzaffarpur, Bihar:Muzaffarpur, Bihar – मंत्री विजय सिन्हा ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात सुनी. प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात में आतंकवाद और स्वच्छता जैसे मुद्दों पर चर्चा की. मुजफ्फरपुर’s अटल सभागार में बीजेपी नेताओं के साथ मन की बात सुनते समय कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को आतंकवाद और भय से मुक्ति दिलाई. गांधी जयंती को स्वच्छता से जोड़कर दी गई प्रेरणा से पूरे बिहार और भारत में एक सकारात्मक माहौल बना है.0
0
Report
रीको फैक्ट्री पर हमले के इनामी आरोपियों की धौलपुर में गिरफ्तारी
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर - निहालगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रीको में फैक्ट्री संचालकों पर हमले के दो इनामी आरोपी गिरफ्तार धौलपुर में थाना निहालगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने रीको एरिया में नमकीन फैक्ट्री संचालकों पर जानलेवा हमला करने के मामले में फरार चल रहे 5-5 हजार रूपये के दो इनामी आरोपियों रजना और ऑफिसर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त अल्टो कार और एक अपाची मोटरसाईकिल को जब्त किया है, साथ ही वारदात में इस्तेमाल किए गए डंडे भी बरामद किए हैं। इस प्रकरण में दो आरोपी दीपक व देवेन्द्र उर्फ देवा को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। एसपी धौलपुर विकास सांगवान के निर्देशन में वांछित व इनामी अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाधिकारी देवेन्द्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की है। पीड़ित ने रिपोर्ट दी थी कि उसका पिता और भाई फैक्ट्री में मौजूद थे। इसी दौरान एक सफेद रंग की छोटी कार, एक काली थार और एक मोटरसाईकिल पर सवार होकर करीब 10 से 12 लोग आए। आरोपियों ने फैक्ट्री का गेट खटका कर उसके पिता को बाहर बुलाया और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने गाड़ी में रखे बेस बॉल के बेट और लाठी-डंडों से जान से मारने की नियत से हमला कर दिया, जिससे पिता को गंभीर चोटें आईं। इसके बाद आरोपी फैक्ट्री के अंदर घुस गए और भाई मदन के साथ भी मारपीट कर उसे घायल कर दिया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों इनामी आरोपियों को संगम विहार कॉलोनी ओन्डेला रोड रीको से दबोचा है। दोनों आरोपी मूल रूप से चपरौली थाना मनियां के रहने वाले हैं। कार्रवाई में सत्यप्रकाश सउनि की अहम भूमिका रही। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है बाइट 1 देवेंद्र शर्मा थाना प्रभारी निहालगंज0
0
Report
Advertisement
बालाघाट के रट्टा गांव में अवैध रेत-गिट्टी के आरोपों पर खूनी संघर्ष, 10-12 घायल
Raebareli, Uttar Pradesh:एंकर – बालाघाट के रट्टा गांव में अवैध रेत और गिट्टी उत्खनन के आरोपों को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा सड़क पर आ गया। गांव में एक व्यक्ति से मारपीट के बाद मामला उस वक्त और बिगड़ गया, जब विरोध करने पहुंचे सरपंच और उपसरपंच के साथ भी मारपीट की गई। इसके बाद ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा और दो पक्ष आमने-सामने आ गए। जमकर लाठी-डंडे चले और तोड़फोड़ भी हुई। मारपीट में 10 से 12 ग्रामीणों के घायल होने की जानकारी है। फिलहाल गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। वॉयसओवर 01 - बताया जा रहा है कि गांव में रामचरण दमाहे और उनके परिवार को लेकर ग्रामीणों में लंबे समय से नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि दमाहे परिवार रेत और गिट्टी के कथित अवैध उत्खनन के साथ ही अवैध शराब और दूसरी अनैतिक गतिविधियों में भी संलिप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि इन गतिविधियों का विरोध करने पर उनके साथ मारपीट और विवाद किया जाता है। इसी पुराने विवाद के बीच आज दूध का व्यापार करने वाले एक ग्रामीण मुकेश मसकोले के साथ दमाहे परिवार के द्वारा जमकर मारपीट की गई। मामला बढ़ने पर गांव के सरपंच और उपसरपंच विरोध करने पहुंचे, जहां उनके साथ भी जमकर मारपीट की गई। सरपंच और ग्रामीणों के साथ मारपीट की खबर फैलते ही गांव में आक्रोश भड़क गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण दमाहे परिवार के घर पहुंचे और दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। गुस्साए ग्रामीणों ने तोड़फोड़ भी की। इस हिंसक झड़प में 10 से 12 ग्रामीणों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस अब सामने आए वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना में शामिल लोगों की पहचान कर कार्रवाई की बात कह रही है। बाइट 01- ग्रामीण महिला ( 1.02 मिनट) बाइट 02 - रवि कुमरे सरपंच रट्टा ( 2.26 मिनट ) बाइट 03 - मयंक तिवारी सीएसपी बालाघाट। आशीष श्रीवास बालाघाट0
0
Report
Handwara के बakiaker क्षेत्र में मकान में आग लग गई
Aram Pora, Ganderbal, Residential house catches fire in Bakiaker Handwara0
0
Report
सरमथुरा में नई चेयरमैन रामकला गुर्जर का नगर भ्रमण, विकास का भरोसा
Dholpur, Rajasthan:सरमथुरा (धौलपुर) नगरपालिका सरमथुरा की नवनियुक्त चेयरमैन रामकला गुर्जर एवं उप चेयरमैन अनुराधा शर्मा ने पार्षदों के साथ कस्बे का नगर भ्रमण किया। इस दौरान व्यापारी वर्ग एवं कस्बावासियों ने मुख्य बाजार, सेठ गली, हनुमान गली सहित विभिन्न स्थानों पर फूल-मालाओं, साफा पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर दोनों जनप्रतिनिधियों का भव्य स्वागत किया। नगर भ्रमण के दौरान पूरे कस्बे में उत्साह और हर्षोल्लास का माहौल नजर आया। नगर भ्रमण की शुरुआत नगरपालिका कार्यालय से हुई। चेयरमैन एवं उप चेयरमैन का काफिला बाजार पहुंचा तो व्यापारियों ने दुकानों के सामने रोककर उनका स्वागत किया। महिलाओं सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भी पहुंचकर दोनों जनप्रतिनिधियों को बधाई दी। चेयरमैन रामकला गुर्जर ने कस्बावासियों का आभार जताते हुए कहा कि जिस उम्मीद, विश्वास और आशीर्वाद के साथ जनता ने उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि यह जीत किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे सरमथुरा की जनता की जीत है। सभी पार्षदों को साथ लेकर नगर के विकास को गति दी जाएगी। उन्होंने स्वच्छता, अतिक्रमण, सड़क, नाली, पेयजल एवं लाइट जैसी मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने तथा व्यापारी वर्ग की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करने की बात कही। उप चेयरमैन अनुराधा शर्मा ने भी सभी का आभार जताते हुए नगर के विकास में सहयोग की अपील की। हनुमान गली में स्वर्णकार समाज के पूर्व अध्यक्ष रामेश्वर दयाल सोनी के निवास पर परिवारјनों एवं इष्ट मित्रों ने चेयरमैन, उप चेयरमैन सहित अन्य जनप्रतिनिधियों का माला पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। इस दौरान बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
रामपुर डॉ. भीमराव अंबेडकर छात्रावास में सुविधाओं के लिए छात्रों का बड़ा धरना
Buxar, Bihar:बक्सर के केसठ प्रखंड के रामपुर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर छात्रावास के छात्र मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर उग्र हो गए। छात्र करीब 30 किलोमीटर की दूरी तय कर बक्सर के अंबेडकर चौक पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने जिला कल्याण पदाधिकारी पर मनमानी करने और छात्रावास में मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखने का आरोप लगाया। प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि छात्रावास में जरूरी सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं। जब वे अपनी समस्याओं को लेकर आवाज उठाते हैं, तो छात्रावास के प्रधानाचार्य द्वारा नाम काटने और स्कूल से निकालने की धमकी दी जाती है। छात्रों ने जिला कल्याण पदाधिकारी को हटाने की मांग करते हुए कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक उनका धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। वही डीएम से मिलकर अपनी मांग को रखने की बात पर अड़े रहे।0
0
Report
मोतिहारी में बाढ़ के खतरे के बीच प्रशासन ने ऊँचे स्थान पर जाने की अपील
Motihari, Bihar:बाढ़ के खतरे को लेकर मोतिहारी प्रशासन अलर्ट, माइकिंग कर ऊँचे स्थान पर जाने की आग्रह के बीच गंडक के तटवर्ती इलाकों का वोट पर बैठकर डीएम ने लिया जायजा... आज सुबह से प्रत्येक घंटे नेपाल से लगभग 6 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है जिसके बाद गंडक बैराज पर दबाव काफी गंभीर होता जा रहा है। कल तक गंडक नदी के पानी की मोतिहारी के कई इलाकों में प्रवेश करने की आशंका है। फिलहाल गंडक नदी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। मोतिहारी में बाढ़ की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। नेपाल में हुई भारी बारिश के बाद वाल्मीकिनगर बैराज से गंडक नदी में लगातार पानी बढ़ रहा है। संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और जरूरत पड़ने पर सुरक्षित एवं ऊंचे स्थानों पर जाने की अपील की है।इसके लिए जिला प्रशासन के द्वारा लगातार माइकिंग के जरिए लोगों को सतर्क किया जा रहा है।इसी सिलसिले में मोतिहारी डीएम सौरभ सुमन यादव, एडीएम मुकेश सिन्हा समेत अरेराज अनुमंडल के अधिकारियों ने संग्रामपुर, अरेराज और केसरिया के गंडक नदी के तटवर्ती इलाकों का निरीक्षण किया और बाढ़ की संभावित स्थिति का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान डीएम सौरभ सुमन यादव ने बताया कि नेपाल में हुई बारिश के कारण वाल्मीकिनगर बैराज से लगातार पानी बढ़ रहा है।करीब एक बजे तक लगभग साढ़े चार लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने की सूचना है और आने वाले समय में जलस्तर और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।डीएम ने बताया कि अरेराज, संग्रामपुर और केसरिया प्रखंड के कुछ निचले इलाकों में गांव बसे हुए हैं। ऐसे इलाकों में प्रशासन की ओर से पहले से ही माइकिंग कराकर लोगों को संभावित बाढ़ को लेकर सतर्क किया जा रहा है और जरूरत पड़ने पर ऊंचे एवं सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की जा रही है।वहीं तटबंधों पर लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है ताकि किसी भी तरह की आपात स्थिति से तत्काल निपटा जा सके।प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि अगर हालात बिगड़ते हैं और कम्युनिटी किचेन या आश्रय स्थलों की जरूरत पड़ती है तो उसकी भी पूरी तैयारी कर ली गई है।बाढ़ से निपटने के लिए NDRF और SDRF की एक-एक यूनिट को भी पूरी तरह से मोबाइलाइज्ड रखा गया है।फिलहाल प्रशासन ने लोगों से घबराने की बजाय सतर्क रहने की अपील की है। जिला प्रशासन का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और किसी भी आपात स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य के लिए प्रशासन पूरी तरह दृढ़ संकल्पित है。0
0
Report
CM सम्राट चौधरी ने SIR मुद्दे पर विपक्ष को ठहराया कटघरे में
Patna, Bihar:SIR को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का विपक्ष पर सीधा attack राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर लगाए कई आरोप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर विपक्ष के आरोपों पर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि बिहार में SIR की प्रक्रिया वर्ष 2025 में की गई थी। 24 जून 2025 से शुरू होकर 25 जुलाई 2025 तक मतदाता सूची की जांच का काम चला। बीएलओ ने घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन किया और इसके बाद लोगों को अपने दावे और आपत्तियां दर्ज कराने का अवसर दिया गया। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देश हो या राज्य के नेता प्रतिपक्ष बिना फैक्ट के आरोप लगा रहे हैं। दोनों नेता एसआईआर को लेकर तथ्यहीन बातें कर लोगों को भ्रमित कर रहे हैं और वास्तविक मुद्दे से ध्यान भटका रहे हैं। उसी संस्था की निष्पक्षता पर सवाल उठाना उचित नहीं है। एसआईआर को लेकर विपक्ष पहले भी आयोग पर गंभीर आरोप लगा चुका है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की गरीबी और आर्थिक संकट के लिए लंबे समय तक सत्ता में रही कांग्रेस जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी ने चुनाव आयुक्तों को बड़ी-बड़ी जिम्मेदारियाँ दीं, वही आज चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रही है। सम्राट चौधरी ने तंज कसते हुए कहा कि जब तक सत्ता में आप थे, तब तक लोकतंत्र था, लेकिन गरीब घर से आने वाला कोई दूसरा व्यक्ति सत्ता में आता है तो परेशानी होने लगती है। कांग्रेस के प्रवक्ता शिशिर कौण्डिल्य ने कहा की इलेक्शन कमिशन ऑफ इंडिया ने एसआईआर के बहाने जो कृत्य किया है, वो बेहद गैर संवैधानिक है और देश के लिए बेहद खतरनाक है। रही बात सम्राट चौधरी जी के बयान की, तो साफ है कि जब वार इलेक्शन कमिशन पे होता है, तो बिलबिलाती भारतीय जनता पार्टी है। क्योंकि इलेक्शन कमिशन का हर एक कृत्य भारतीय जनता पार्टी को लाभ पहुंचाने के लिए होता है। RJD के MLC कारी सुहेब ने कहा कि सबसे पहली बात तो है कि जो चुनाव आयोग को ही कैप्चर कर लिया हो, वो बूथ कैप्चरिंग की बात करना ये बहुत ही हास्यास्पद है। पहली बात। दूसरी बात ये है कि एसआईआर ठीक है, ये समीक्षा हर बार होती है, होते रहना स्वस्थ लोकतंत्र की एक अच्छी पहचान है। लेकिन आखिर सवाल ये है कि ये भाजपा... ये जो चुनाव आयोग है, ये भाजपा आयोग है क्या? कि पूरे देश के भारतीय जनता पार्टी के तमाम बड़े से लेके छोटे नेता तक चुनाव आयोग के पक्ष में हर जगह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर करके उसकी... उसके दलील क्यों दे रहे हैं? उसकी... उसके पक्ष में क्यों लगातार रख रहे हैं? और यही नहीं, ये भारत के इतिहास में पहली बार हुआ है कि भाजपा के नेता अब तो ज्ञानेश कुमार को कौन अवार्ड, कौन अवार्ड देने की मांग कर रहे हैं। तो आप ये समझिए कि उनको समीक्षा करनी चाहिए कि देश के हर कोने, हर चौराहे, हर गली मोहल्ले में जब लोगों को अविश्वास हो गया है, यहां तक कि तीन... तीन आदमी हैं हमारे चुनाव आयोग के, उसमें से दो क्या लिख रहे हैं इंडियन एक्सप्रेस के महिला पत्रकार ने सारी बातें खोल के रख दी हैं। चुनाव आयोग क्यों नहीं आ रहा है? क्यों नहीं मीडिया के सामने, जनता के सामने आकर के अपनी बातों को रख रहा है? कारी सुहेब एमएलसी आरजेडी अगर हम तथ्य नहीं रख रहे हैं, तो फिर भाजपा के लोग बिलबिला क्यों रहे हैं? मुख्यमंत्री को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके ये बोलने की जरूरत क्या पड़ गई? जो काम एक घंटे का था, 10 मिनट के अंदर चुनाव आयोग के तीनों आदमी दाएं बाएं बैठ जाते, खत्म हो जाती। आखिर क्यों माननीय सुप्रीम कोर्ट के जज को उस कमिटी से निकाल दिया गया? आप एक तरफ निष्पक्ष चुनाव की बात कर रहे हैं, दूसरी तरफ जब इलेक्शन कमिशन का चुनाव होता है, उसमें निष्पक्षता है ही नहीं। प्रधानमंत्री हैं, गृह मंत्री हैं, नेता विपक्ष हैं। तो ये कहां से निष्पक्षता है? बहुमत किसके पास हो गई? मतलब सर... उस सुप्रीम कोर्ट से... सुप्रीम कोर्ट के जज हुआ, उसको क्यों निकाल दिया आपने? तो ये एक सरासर झूठ है। पूरे देश के भाजपा के लोग ऐसा लग रहा है कि ये साबित कर रहे हैं कि ये चुनाव आयोग नहीं है, ये भाजपा आयोग है। जेडयू प्रवक्ता अंजुम आरा ने कहा की देखिए माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने पूरे तथ्यों के साथ विपक्ष के झूठ का जो गुब्बारा उसे फोड़ दिया है। एसआईआर कोई नई प्रक्रिया तो है नहीं, वर्ष 2003 में भी जब श्रीमती राबड़ी देवी जी बिहार की मुख्यमंत्री थी उस वक्त भी एसआईआर हुआ था। और आज जब इलेक्शन कमिशन बहुत ही ट्रांसपेरेंसी और पूरी पारदर्शिता के साथ जब 7 लाख फर्जी वोटर को आइडेंटिफाई करके उन्हें छंटनी करने जा रही है, तो विपक्ष के नेताओं के पेट में दर्द शुरू हो गया है। मैं बिहार के नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी यादव से ये पूछना चाहती हूं कि क्या जब बिहार में एसआईआर हुआ था, तो एक भी ऐसा बिहार का जो वोटर था क्या किसी ने ये क्लेम किया कि मैं जेनुइन वोटर हूं और मेरा नाम वोटर लिस्ट में नहीं है? ऐसा एक भी नाम नहीं आया था। तो मैं नेता प्रतिपक्ष से यही कहूंगी कि देखिए बिना तथ्यों के आधार पर इस तरह का जो आरोप लगाया जा रहा है, वो लोकतंत्र की मर्यादा के खिलाफ में है और इन्हें समझना होगा कि इलेक्शन कमिशन जो है एक ऑटोनोमस कांस्टीट्यूशनल बॉडी है और ऐसी संस्थाओं पे बिना तथ्यों के आधार पर आरोप लगाना सिर्फ और सिर्फ जनता को गुमराह करने की कोशिश है अपने स्वार्थ के। अंजुम आरा प्रवक्ता अजय JDU0
0
Report
Advertisement
