210301
हमीरपुर में ट्यूबवेल की हौज में मिला युवक का शव
Hamirpur, Uttar Pradesh:हमीरपुर में एक प्राइवेट ट्यूबवेल की पानी की हौज में एक युवक का शव मिला। मृतक बीती रात बाइक से घर से निकला था। परिजनों का आरोप है कि नशे में साथियों ने उसकी जान ले ली है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
राजस्थान के 309 निकायों में वित्तीय शक्तियाँ 50% तक बढ़ेंगी, क्या तेज़ होगा विकास?
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में नगरीय निकाय चुनावों पर बना सस्पेंस अब नया मोड़ ले रहा है… चुनाव टल रहे हैं, लेकिन खर्च बढ़ाने की तैयारी तेज हो गई है। सरकार ने 309 निकायों में बजट और वित्तीय शक्तियां बढ़ाने के लिए उच्च स्तरीय समिति बना दी है… जो अपनी रिपोर्ट देगी। इस रिपोर्ट के आधार पर बजट में करीब 50 फीसदी तक बढ़ोतरी हो सकती है। फिलहाल चुनाव नहीं होने की वजह से ये सभी वित्तीय अधिकार अफसरों के पास हैं और प्रस्तावित बढ़ोतरी के बाद भी खर्च का नियंत्रण प्रशासन के ही हाथ में रहेगा। सरकार का तर्क है कि इससे विकास कार्यों में तेजी आएगी और योजनाओं का लाभ समय पर जनता तक पहुंचेगा। राजस्थान में नगरीय निकाय चुनावों को लेकर बनी अनिश्चित स्थिति के बीच राज्य सरकार ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाने की तैयारी शुरू कर दी है। प्रदेश की 309 नगरीय निकायों में आयुक्तों, अधिकारियों और महापौर-सभापतियों की वित्तीय शक्तियां बढ़ाने के लिए उच्च स्तरीय समिति गठित की गई है। यह समिति अपनी अनुशंसा रिपोर्ट देगी, जिसके आधार पर नगर पालिका अधिनियम में संशोधन संभव है। सरकार की योजना निकायों के बजट में करीब 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी करने की है। वर्तमान में प्रदेश के निकायों का सालाना बजट 5000 से 6000 करोड़ रुपए के बीच है। इसमें से लगभग 2000 से 2500 करोड़ रुपए विकास कार्यों पर खर्च किए जाते हैं, जबकि शेष राशि वेतन, भत्ते और अन्य मदों में जाती है। प्रस्तावित बढ़ोतरी के बाद विकास कार्यों के लिए उपलब्ध राशि में भी इजाफा होने की संभावना है। बजट में संंभावित बढ़ोतरी 1- नगर निगम आधिकारी::::वर्तमान बजट::::संभावित बजट आयुक्त - 1 करोड़ तक - 1.60 करोड़ तक। अतिरिक्त आयुक्त, उपायुक्त - 25 लाख तक - 40 लाख तक। महापौर - 2 करोड़ तक - 3 करोड़ तक। वित्त समिति - 5 करोड़ तक - 7 से 9 करोड़ तक। निगम बोर्ड - पूर्ण बजट。 2- नगर परिषद आधिकारी - वर्तमान बजट - संभावित बजट आयुक्त - 2 लाख तक - 3 लाख तक। सभापति - 50 लाख तक - 75 से 80 लाख तक。 वित्त समिति - 1 करोड़ तक - 1.50 करोड़ तक。 बोर्ड - पूर्ण बजट。 3- नगर पालिका आधिकारी - वर्तमान बजट - संभावित बजट कार्यकारी अधिकारी - 1 लाख तक - 1.50 लाख तक。 चेयरमैन - 25 लाख तक - 40 लाख तक。 वित्त समिति - 50 लाख तक - 1 करोड़ तक。 बोर्ड - पूर्ण बजट。 VO-2-निकाय चुनाव नहीं होने के कारण फिलहाल निकायों के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार प्रशासकों और अधिकारियों के पास केंद्रित हैं। ऐसे में बजट बढ़ने का सीधा नियंत्रण भी इन्हीं के पास रहेगा। सरकार का तर्क है कि इससे योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी और आमजन को समय पर लाभ मिल सकेगा। हालांकि, जनप्रतिनिधियों के अभाव में आम नागरिकों को छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए भी निकाय कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। ऐसे में प्रस्तावित बदलाव को लेकर प्रशासनिक दक्षता बनाम जनभागीदारी का मुद्दा भी उठने लगा है। स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक जुईकर प्रतीक चन्द्रशेखर की अध्यक्षता में गठित चार सदस्यीय समिति में वित्तीय सलाहकार (सदस्य सचिव), नगर निगम जयपुर के अतिरिक्त आयुक्त, वित्तीय सलाहकार तथा विधि निदेशालय के निदेशक को शामिल किया गया है। समिति की रिपोर्ट के बाद राज्य सरकार अंतिम निर्णय लेगी。 बहरहाल,नगरीय निकाय चुनावों की अनिश्चितता के बीच सरकार अब बजट और वित्तीय शक्तियों को बढ़ाने की तैयारी में है। सवाल यह है कि जब फैसले पूरी तरह अफसरों के हाथ में होंगे, तो क्या विकास कार्यों में तेजी आएगी या जवाबदेही और कमज़ोर होगी। आने वाले दिनों में कमेटी की रिपोर्ट तय करेगी कि शहरों की तस्वीर बदलेगी या सिस्टम पर सवाल और गहराएंगे। दीपक गोयल जी मीडिया जयपुर0
0
Report
गैपुरा में युवक की बेरहमी से हत्या, नदी में शव मिला
Ukhdand, Uttar Pradesh:राजेश मिश्र मीरजापुर : गैपुरा में युवक की बेरहमी से हत्या, शव कर्णावती नदी में फेंका गया मीरजापुर जनपद के गैपुरा क्षेत्र से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। जानकारी के अनुसार, राजकीय आईटीआई गैपुरा के पास कर्णावती नदी के किनारे एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ। मृतक की पहचान राहुल पुत्र ललित (उम्र 20 वर्ष), निवासी कठवैया के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक की पहले बेरहमी से हत्या की गई और फिर सबूत मिटाने के उद्देश्य से उसके शव को नदी में फेंक दिया गया। हीरान करने वाली बात यह है कि शव को पानी में डुबोकर छिपाने के लिए करीब 50 किलो का भारी पत्थर बांध दिया गया था, जिससे यह साफ अंदेशा लगाया जा रहा है कि वारदात को बेहद सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है। इस निर्मम हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल हत्या के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन पुलिस जल्द ही पूरे मामले का पर्दाफाश करने का दावा कर रही है.0
0
Report
नीतीश के विजन पर बिहार में NDA सरकार आगे बढ़ेगी: विजय चौधरी गांव पहुंचे
Samastipur, Bihar:डिप्टी सीएम बनने के बाद पहली बार अपने गांव पहुंचे विजय चौधरी, बोले- नीतीश के विजन पर ही बिहार में चलेगी एनडीए सरकार。 बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी डिप्टी सीएम बनने के बाद पहली बार अपने पैतृक गांव समस्तीपुर जिले के केवटा पहुंचे। उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की,अपने गांव पहुंचने पर विजय चौधरी ने कहा कि बिहार में एनडीए सरकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विजन पर ही काम करती रहेगी। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के सपनों को पूरा करना सरकार की प्राथमिकता है।उन्होंने कहा कि समस्तीपुर जिले के लिए यह गर्व की बात है कि जननायक कर्पूरी ठाकुर के बाद दूसरी बार जिले से किसी नेता को उपमुख्यमंत्री बनने का अवसर मिला है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे समस्तीपुर समेत पूरे बिहार के विकास के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे。 गौरतलब है कि विजय कुमार चौधरी का पैतृक घर केवटा गांव में है। वे सरायरंजन विधानसभा सीट से जेडीयू विधायक हैं और बिहार की राजनीति के वरिष्ठ नेताओं में गिने जाते हैं।0
0
Report
Advertisement
बैंक के सामने बहन के कंकाल पर पैसे मांगने वाला भाई सुर्खियों में
Noida, Uttar Pradesh:केन्दुझर: मृत बड़ी बहन के कंकाल को बैंक के सामने रखकर जमा रकम देने की मांग करते हुए छोटे भाई जीतू मुंडा का मामला सामने आया है। केन्दुझर जिले के पाटणा ब्लॉक के मल्लीपशी स्थित ओडिशा ग्राम्य बैंक के सामने ऐसा हृदयविदारक दृश्य देखने को मिला। बताया गया कि मृत बड़ी बहन कालरा के बैंक खाते में जमा 19,300 रुपये देने से मैनेजर ने इनकार कर दिया। इससे परेशान निरक्षर छोटे भाई ने आखिरकार कब्र खोदकर बहन का कंकाल निकाल लिया और उसे बैंक ले आया। उसने मैनेजर से कहा— “मेरी बहन को देखो और उसके खाते के पैसे दे दो।” जानकारी के अनुसार, पाटणा ब्लॉक के एरेंडई पंचायत के डियानाली गांव के रहने वाले 50 वर्षीय जीतू मुंडा चार भाई-बहनों में से एक हैं। बड़े भाई रईबु मुंडा और छोटे भाई शंकरा मुंडा शादीशुदा हैं, जबकि जीतू और उनकी बड़ी बहन कालरा अविवाहित थे। दो साल पहले बड़े भाई रईबु ने बैल बेचकर कालरा के नाम पर 19,300 रुपये बैंक में जमा किए थे और खुद को नॉमिनी बनाया था। डेढ़ साल पहले रईबु की मौत हो गई, जबकि दो महीने पहले कालरा का भी निधन हो गया। बहन के खाते से पैसे निकालने के लिए जीतू कई बार बैंक गया, लेकिन हर बार उसे निराशा हाथ लगी। बैंक प्रबंधक ने उससे कहा कि बहन को या उसके वारिसों को साथ लेकर आओ, तभी पैसे मिलेंगे। परिवार में और कोई न होने के कारण जीतू बार-बार बैंक के चक्कर काटता रहा, लेकिन उसे टाल दिया गया। आखिरकार, जीतू मुंडा श्मशान से बहन का कंकाल निकालकर एक बोरे में भरकर करीब 3 किलोमीटर दूर मल्लीपशी बैंक पहुंच गया। उसने कंकाल को बैंक के सामने रखकर मैनेजर से पैसे देने की मांग की। बैंक कर्मचारियों ने तुरंत गेट बंद कर दिया, जिसके बाद वह बरामदे में बैठा रहा। घटना की सूचना मिलने पर पाटणा थाने के प्रभारी किरण प्रसाद साहू और एएसआई गौरहरि गरड़िया मौके पर पहुंचे और जीतू को समझाने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि बैंक प्रबंधक ने नॉमिनी और पैसे निकालने की प्रक्रिया ठीक से समझाने के बजाय “बहन को लेकर आओ” कहकर स्थिति को और जटिल बना दिया। पुलिस की समझाइश के बाद जीतू ने कंकाल को वापस ले जाकर फिर से दफना दिया। हालांकि बैंक अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। थाना अधिकारी ने आश्वासन दिया है कि लाभार्थी को जल्द से जल्द पैसे दिलाने की व्यवस्था की जाएगी।0
0
Report
जहानाबाद हादसे: कार सवार युवक की मौत, दो साथी लापता, घायल अस्पताल
Jehanabad, Bihar:बड़ी खबर जहानाबाद से है जहां सड़क हादसे में कार सवार एक युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। वही इस हादसे के बाद से कार सवार दो अन्य युवक लापता हैं। घटना घोसी थाना क्षेत्र के झुनकी पुल के पास की है। मृतक की पहचान मखदुमपुर थाना अंतर्गत भाने बिगहा गांव निवासी विवेक राज के रूप में की गयी है जबकि घायल युवक काको के सुमन कुमार बताया जाता है। घायल युवक को पुलिस की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए उसे पटना रेफर कर दिया गया है। मृतक के चचेरे भाई ने बताया कि विवेक राज अपने तीन अन्य साथियों के साथ स्कॉर्पियो से तेल्हाड़ा एक बारात में शामिल होने गए थे। जहां से देर रात वापस लौटने के दौरान झुनकी पुल के समीप उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी सड़क किनारे पलट गई और इस हादसे में विवेक राज की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सुमन गंभीर रूप से घायल है जिन्हें पटना के आईजीएमएस में भर्ती कराया गया है। वही स्कॉर्पियो पर सवार दो अन्य युवक गायब है और उनका मोबाइल भी स्विच ऑफ बता रहा है। इस घटना के बाद परिजनों में चीख पुकार मची है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई और स्कार्पियो को जब्त कर मामले की छानबीन करने में जुटी है। पुलिस लापता दो युवकों की तलाश के साथ-साथ हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।0
0
Report
PSA रद्द, मेहराज मलिक की तत्काल रिहाई: हाई कोर्ट का फैसला
Jammu, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाई कोर्ट ने एक अहम फैसले में विधायक मेहराज मलिक के खिलाफ लगाए गए पब्लिक सेफ्टी एक्ट (PSA) को रद्द कर दिया है. कोर्ट ने अपने आदेश में मलिक की हिरासत को गैर-कानूनी ठहराते हुए उनकी तत्काल रिहाई के निर्देश दिए. हाई कोर्ट के आदेश के बाद मेहराज मलिक को कठुआ जेल से रिहा कर दिया गया. इससे पहले उन्हें पब्लिक सेफ्टी एक्ट के तहत हिरासत में लिया गया था.0
0
Report
Advertisement
झारखंड में मौसम बदलाव: कई जिलों में गरज के साथ वज्रपात बारिश संभव
Ranchi, Jharkhand:झारखंड में मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है कई इलाकों में बारिश देखने को मिल रही है ।रांची और आसपास सुबह से झमाझम बारिश हो रही है,बादल गरज रहे हैं जिससे तपाने वाली गर्मी से थोड़ी राहत मिलती दिख रही है।मौसम विभाग ने रांची में गर्जन, व्रजपात, तेज आंधी और बारिश की संभावना जताई है। 50 से 60 किमी प्रति घंटे की से तेज हवा चलने का अनुमान है वही, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, कोडरमा, लोहरदगा, धनबाद, गिरिडीह और चतरा जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ वज्रपात और तेज आंधी चलने की संभावना है। कल भी रांची समेत राज्य के दक्षिणी और मध्य भाग में बारिश, आंधी और व्रजपात के आसार हैं। वहीं 30 अप्रैल को भी मौसम खराब रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा है कि रांची समेत पूरे राज्य में तीन मई तक बादल छाए रह सकते हैं। बीच-बीच में बारिश, तेज आंधी और वज्रपात की स्थिति बनने की संभावना जताई गई है।0
0
Report
उज्जैन में सिंहस्थ 2028 mahaparv की चौड़ीकरण तेज़ी, प्रशासन की सख्ती
Ujjain, Madhya Pradesh:नागरिकों के सहयोग से तेजी पकड़ रहे प्रोजेक्ट, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश उज्जैन उज्जैन में सिंहस्थ 2028 महापर्व की तैयारियों को गति देने के लिए शहर के प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण कार्य तेज़ी से जारी हैं। इसी क्रम में नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने विभिन्न निर्माणाधीन मार्गों का निरीक्षण कर कार्य प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार शहर में करोड़ों श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अधोसंरचना विकास पर विशेष जोर दिया जा रहा है। नगर निगम द्वारा आंतरिक मार्गों के चौड़ीकरण का कार्य प्राथमिकता से किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान निगम आयुक्त ने कंठाल चौराहे से सती गेट तक चल रहे चौड़ीकरण कार्य का अवलोकन किया और स्थानीय नागरिकों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि निगम की टीम नागरिकों के सहयोग के लिए पूरी तरह तत्पर है। कई भवन मालिक स्वयं आगे आकर अपने निर्माण हटाकर इस कार्य में सहयोग दे रहे हैं, वहीं निगम संसाधनों की मदद से भी सीमांकन के अनुसार भवन हटाने की सुविधा दी जा रही है。 इसके अलावा कंठाल से कोयला फाटक मार्ग पर नाली निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए गए। छत्रीचौक से सत्यनारायण मंदिर तक मार्ग चौड़ीकरण का भी निरीक्षण किया गया। ढाबा रोड पर निर्माण एजेंसी को सख्त निर्देश दिए गए कि 100 मीटर तक नाली निर्माण कार्य 24 घंटे के भीतर पीसीसी के साथ पूरा किया जाए। कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निगम आयुक्त ने अधिकारियों को प्रतिदिन मॉनिटरिंग कर प्रगति की रिपोर्ट लेने के निर्देश भी दिए, ताकि सभी कार्य समय पर और बेहतर गुणवत्ता के साथ पूरे हो सकें। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन यंत्री हिमांशु तिवारी, आरके जैन, सहायक आयुक्त घनश्याम मचार, उपयंत्री सौम्या चतुर्वेदी, राजेंद्र रावत सहित संबंधित ठेकेदार उपस्थित रहे।0
0
Report
इंदौर में अवैध निर्माण पर नगर निगम ने बुलडोजर चलाकर हिस्से हटवाए
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर में अलसुबह नगर निगम की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली जहां शहर के चंद्रभागा रोड स्थित एक निर्माणाधीन भवन में तय सीमा से अधिक निर्माण किए जाने पर नगर निगम ने सख्त कार्रवाई करते हुए अवैध हिस्से को हटा दिया। निगम द्वारा पूर्व में भवन मालिक को नोटिस जारी कर नियमों के अनुरूप निर्माण करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन चेतावनी के बावजूद अवैध निर्माण नहीं हटाया गया। इसके बाद आज नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और अतिरिक्त बने हिस्से को हटाने की कार्रवाई की。 प्रशासन का यह बड़ा एक्शन देखने को मिला जहां बुलडोजर कार्रवाई हुई इस दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचने के लिए दो थानों का पुलिस बल भी तैनात रहा। भवन अधिकारी गीतेश तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम शहर में अवैध निर्माण के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहा है और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर इसी तरह सख्ती जारी !0
0
Report
Advertisement
अंता में अज्ञात वाहन की टक्कर, 20 वर्षीय बाइक सवार की मौत
Baran, Rajasthan:खबर : अंता (बारां) बारां जिले के अंता में नेशनल हाई वे 27 पर रात्रि को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 20 वर्षीय युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई । बूंदी बिजोरा निवासी नीरज सुमन रात्रि को अपने पिता को अंता छोड़कर बाइक से वापस अपने गांव जा रहा था रास्ते में नेशनल हाईवे 27 पर डेरु माता जी के सामने अज्ञात वाहन की चेपट में आने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई वही घटना के बाद घटना स्थल पर लोगों को भीड़ जमा हो गई बाद में पुलिस द्वारा घटना स्थल पर पहुंच कर युवक को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा युवक को मृत घोषित किया गया। बाद में मृतक का पोस्ट मार्टम कराने को लेकर शव को मोर्चरी में रखा गया जहां आज शव का पोस्ट मार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा ।0
0
Report
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग के साथ राजगढ़ में गौ सम्मान रैली
Thana, Rajasthan:राजगढ़ में गौ सम्मान रैली: गौ माता को ‘राष्ट्र माता’ घोषित करने की उठी मांग, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन राजगढ़ (अलवर) के भोरंगी धाम गौशाला के तत्वावधान में चल रहे गौ सम्मान आवाहन अभियान के तहत मंगलवार को कस्बे में भव्य रैली का आयोजन किया गया। रैली की शुरुआत गणेश पोल स्थित गणेश जी महाराज मंदिर से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में गौ सेवकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। रैली गणेश पोल से प्रारंभ होकर माचाड़ी चौक, अनाज मंडी, चौपड़ बाजार, काकवाड़ी बाजार, गोल सर्किल और सराय बाजार होते हुए तहसील परिसर पहुंची। इस दौरान प्रतिभागी हाथों में बैनर और पंपलेट लेकर चल रहे थे तथा बाजार में दुकानदारों को पंपलेट वितरित किए गए। रास्ते में कई स्थानों पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर रैली का स्वागत किया, वहीं गौ माता के जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया। तहसील परिसर पहुंचकर प्रतिनिधिमंडल ने तहसीलदार के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में गौ माता को ‘राष्ट्र माता’ घोषित करने, गौ हत्या पर रोक लगाने और गौ संरक्षण को बढ़ावा देने की मांग की गई। इस अवसर पर गौ रक्षक दल के सदस्य अजय शर्मा महाराज ने बताया कि देशभर में गौ माता के सम्मान और संरक्षण को लेकर यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के उद्देश्य से पूरे भारत में रैलियां आयोजित कर जनसमर्थन जुटाया जा रहा है। बाइट — अजय शर्मा महाराज, सदस्य, गौ रक्षक दल: उन्होंने कहा “गौ माता के सम्मान और संरक्षण के लिए पूरे देश में यह अभियान चलाया जा रहा है। हमारी मांग है कि गौ माता को राष्ट्र माता घोषित किया जाए, ताकि गौ हत्या पर रोक लगे और गौवंश को उचित सम्मान मिल सके।”0
0
Report
रीवा की निजी गारमेंट्स श shop में चोरी कर CCTV फुटेज से खुलासा |illeri
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक निजी गारमेंट्स शॉप में काम करने वाले कर्मचारी द्वारा चोरी करने का मामला सामने आया है। दुकान में लगे CCTV कैमरों में आरोपी की करतूत कैद होने के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। जानकारी के अनुसार, आरोपी कर्मचारी जितेंद्र सिंह पिछले करीब 4 वर्षों से दुकान में काम कर रहा था। इस दौरान वह धीरे-धीरे कपड़े चोरी करता रहा। दुकान में लगातार माल कम होने पर दुकान मालिक को शक हुआ, जिसके बाद उन्होंने निगरानी बढ़ाई और CCTV फुटेज खंगाले। फुटेज में आरोपी को कपड़े चोरी करते साफ देखा गया। जब दुकान मालिक ने इस संबंध में शिकायत करने की बात कही, तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। मामलے की शिकायत मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी जितेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।0
0
Report
Advertisement
रतलाम सड़क हादसे के बाद वकीलों का भारी आक्रोश, पुलिस कार्रवाई पर सवाल
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में बीती रात स्टेशन रोड थाना क्षेत्र में वकीलों का आक्रोश खुलकर सामने आया। देर शाम स्टेशन रोड के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक वकील हनुमान अग्रवाल की मौत हो गई, जिसके बाद साथी वकीलों का गुस्सा भड़क उठा। बड़ी संख्या में वकील थाने पहुंचे और जमकर हंगामा किया। आरोप है कि पुलिस ने मामले में शुरुआत में गंभीरता नहीं दिखाई और कार्रवाई में देरी हुई, जिससे नाराज़गी और बढ़ गई। इस दौरान पुलिस पर अभद्र व्यवहार के आरोप भी लगाए गए। काफी देर तक थाने परिसर में तनाव का माहौल बना रहा। हालांकि, देर रात पुलिस हरकत में आई और हादसे में शामिल कार को जब्त कर लिया। साथ ही वाहन चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। सीएसपी के अनुसार मामले में आगे की जांच जारी है। बताया जा रहा है कि कार दिल्ली नंबर की है और उस पर ‘भारत सरकार’ लिखा हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक वाहन रेलवे से जुड़ा हुआ हो सकता है। फिलहाल पुलिस कार के असली मालिक की तलाश में जुटी हुई है। घटना के बाद शहर में आक्रोश का माहौल है और वकील दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।0
0
Report
महंगाई से तंग आए सब्जी ठेला व्यापारी ने एसिड पीकर दे दी जान
Rewa, Madhya Pradesh:सब्जी का ठेला लगाता था मृतक, महंगाई के कारण 4 दिन मंडी से लौट रहा था खाली हाथ, पांचवें दिन दे दी जान... रीवा में परिवार का पेट पालने के लिए सब्जी का ठेला लगाने वाले एक व्यापारी पर जब महंगाई की मार पड़ी तो उसने मौत को ही गले लगा लिया। घर के समीप की स्थित एक खेत में जाकर ठेला व्यापारी ने एसिड का घूट पिया और वही अचेत होकर गिर गया। उसके हाथ में उस वक्त भी खाली थैला ही दिखाई दे रहा था। परिजनों ने बताया कि निपानिया निवासी मृतक राम कुशल दहिया ठेला में सब्जी का व्यापार करता था और उसी से उसका परिवार चलता था। बताया गया की मृतक निरंतर 4 दिन से सौदा लेने के लिए मंडी का चक्कर लगा रहा था, लेकिन महंगाई के कारण वह रोज ही खाली हाथ वापस आ जाता था। मृतक के पुत्र ने बताया कि उसके पिता इसी बात को लेकर चिंता में थे, परिवार में आर्थिक संकट आने लगा, लेकिन महंगाई कम नहीं हुई और व्यापारी राम कुशल काफी परेशान रहने लगा था। पुत्र के मुताबिक बीते दिवस तकरीबन 2 बजे जब मृतक राम कुशल दहिया मंडी से वापस आया तो वह घर ना जाकर पास के ही एक खेत में चला गया। इस बार वह अपने साथ सब्जी के जगह शायद एसिड लेकर आया था और उसी को पीकर उसने अपनी जान दे दी। बता दे की मृतक के परिवार में तीन बच्चे एवं पत्नी है जिनका अब रो-रो कर बुरा हाल है। फिलहाल घटना की जानकारी मिलने के बाद सिटी कोतवाली पुलिस पंचनामा कार्यवाही कर शव का पीएम कराया है और मार्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।0
0
Report
उज्जैन में दो माह के लिए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी; सार्वजनिक कार्यक्रम और हथियार पर रोक
Ujjain, Madhya Pradesh:कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी रौशन कुमार सिंह ने जनसामान्य की सुरक्षा, लोकशांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 (1) के तहत जिलेभर में प्रतिबंधात्मक आदेश लागू कर दिए हैं। यह आदेश 27 अप्रैल से आगामी दो माह तक प्रभावी रहेगा। Jari आदेश के अनुसार, कोई भी व्यक्ति या समूह सार्वजनिक स्थानों पर हथियार, आग्नेय अस्त्र-शस्त्र, डंडा, रॉड या अन्य धारदार वस्तुएं लेकर नहीं चल सकेगा और न ही उनका प्रदर्शन कर सकेगा। बिना अनुमति किसी भी प्रकार के जुलूस, धरना, रैली या सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित करने पर रोक रहेगी। ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए डीजे, बैंड और लाउडस्पीकर के उपयोग पर भी सख्ती बरती गई है। संबंधित कानूनों के तहत निर्धारित नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही किसी भी प्रदर्शन या रैली में ज्वलनशील पदार्थ जैसे पेट्रोल, केरोसिन या एसिड ले जाने और पटाखों के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि without अनुमति टेंट, पंडाल या अन्य अस्थायी निर्माण नहीं किए जा सकेंगे और सड़क, हाईवे या सार्वजनिक मार्गों को बाधित करना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगरानी रखी जाएगी। किसी भी धर्म, जाति या व्यक्ति विशेष के खिलाफ भड़काऊ या आपत्तिजनक पोस्ट, मैसेज या कंटेंट साझा करने पर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा होटल, लॉज, धर्मशाला संचालकों को बाहरी व्यक्तियों की जानकारी प्रतिदिन संबंधित थाना प्रभारी को देना अनिवार्य किया गया है, वहीं मकान मालिकों को किरायेदारों का विवरण भी पुलिस को उपलब्ध कराना होगा। हालांकि, शासकीय कार्य में लगे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को इस आदेश से छूट दी गई है। वैवाहिक और सामाजिक कार्यक्रमों के लिए भी आवश्यक अनुमति के साथ राहत दी जाएगी। आदेश का उल्लंघन करने पर भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 223 के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी。0
0
Report
Advertisement
