icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मदन राठौड़ पर पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा बयान: माफी नहीं, बयान को तोड़-मोड़ बताया

Noida, Uttar Pradesh:जयपुर。 पाकिस्तान को लेकर दिए गए बयान पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की सफाई。 कहा - माफी नहीं मांगूंगा。 मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया。 पाकिस्तान आतंकवादियों को पनाह देता है, उसके साथ खड़े नहीं हो सकते。 अमेरिका और पाकिस्तान के मैच में साथ देने के सवाल पर कहा。 हमारा पाकिस्तान के प्रति कोई समर्थन नहीं हो सकता。 कांग्रेस की ओर से जारी किए गए बयान के वीडियो को सुनकर बोले राठौड़。 कहा - खेल की बात को किसके साथ जोड़ना चाहते हो? मुस्लिम प्रेम जागने के सवाल पर कहा。 देश के नागरिकों के प्रति हमारा प्रेम है।
0
0
Report

दिल्ली के थोक बाजारों में प्रदर्शन से कारोबार प्रभावित होने की आशंका

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली के थोक बाजारों पर प्रदर्शन का असर पड़ने की आशंका, PM मोदी-अमित शाह से हस्तक्षेप की मांग दिल्ली व्यापार महासंघ ने PM मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा। 16 अक्टूबर को कनॉट प्लेस में प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर व्यापारियों ने जताई चिंता। बैरिकेडिंग, सड़क बंद होने और ट्रैफिक डायवर्जन से कारोबार प्रभावित होने का अंदेशा। सदर बाजार, चांदनी चौक, खारी बावली और भागीरथ पैलेस पर पड़ सकता है असर। कश्मीरी गेट और कुतुब रोड के व्यापारियों की परेशानियों का भी किया जिक्र। ग्राहकों की आवाजाही और माल की ढुलाई प्रभावित होने की आशंका। त्योहार और शादी के सीजन में व्यापारियों को आर्थिक नुकसान का डर। महासंघ ने प्रमुख बाजारों से दूर प्रदर्शन कराने की मांग की। प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह तय करने की अपील。
0
0
Report

तापी के व्यारा में गन्ने के बकाए के लिए किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकाली

Nagod, Gujarat:तापी जिले के व्यारा में गन्ने के बकाया भुगतान की न चुकाई जाने के कारण किसान गत कुछ दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। 2 अक्टूबर से धरणा चल रहा था और 15 तारीख को भुगतान करने की बात कही गई थी, पर अभी तक भुगतान नहीं हुआ। आज व्यारा मिशन नाका से सेवासदन तक किसानों और अग्रहणियों ने ट्रैक्टर रैली निकालकर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान चेयरमैन मानसिंह पटेल और निदेशक तथा जिला पंचायत के उपप्रधान अशोक गामीत उर्फ अशोक घोडा के खिलाफ नारे लगाए गए। अगर बकाया भुगतान नहीं हुआ तो जल्द ही और बड़े आंदोलन की चेतावनी दी जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

मोरमेड में ग्राम सभा की अनुमति बिना वन विभाग का दखल; ग्रामीणों ने कार्रवाई मांगी

Vijayapura, Karnataka:बीजापुर। जिले के ग्राम पंचायत मोरमेड के ग्रामीणों ने वन विभाग के कर्मचारियों पर ग्राम सभा की अनुमति के बिना अतिक्रमण करने तथा ग्रामीणों को डराने-धमकाने और दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर कलेक्टर के माध्यम से समस्या के निराकरण की मांग की है। ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि मोरमेड क्षेत्र पांचवीं अनुसूची के अंतर्गत आता है, जहां ग्राम सभा को संवैधानिक अधिकार प्राप्त हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग के कर्मचारी गांव में पहुंचकर लोगों को परेशान कर रहे हैं। उन्होंने मांग की कि ग्राम सभा की अनुमति के बिना किसी भी कार्यवाही से पहले नियमानुसार प्रक्रिया का पालन किया जाए तथा ग्रामीणों को अनावश्यक रूप से परेशान करना बंद किया जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि समस्या का समाधान नहीं होने पर वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। मुख्यमंत्री के नाम बीजापुर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया।
0
0
Report

ललितपुर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारियों का 6 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना जारी

AKAshok KumarFollow2m ago
Lalitpur, Uttar Pradesh:राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश के समस्त संविदा कर्मचारी अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन अनशन पर बैठे मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन कर की नारेबाजी मामले को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित कर जिला अधिकारी कार्यालय में पूर्व में ज्ञापन देकर समान कार्य सम्मान वेतन सहित 6 सूत्रीय मांगों को पूरा करने की उठा चुके हैं मांग शासन द्वारा मामला संज्ञान में न लिए जाने पर पिछली 8 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन पर बैठे मांगे पूरी न होने तक धरना प्रदर्शन अनशन पर बैठे रहने का दिया हवाला
0
0
Report

नाहन में 2 दिवसीय बाल विज्ञान कांग्रेस, 250 छात्र प्रतिभागी, रुचि बढ़ाने का उद्देश्य

Nahan, Himachal Pradesh:लोकेशन: नाहन( सिरमौर) पीएमश्री स्कूल नाहन में जिला स्तरीय बाल विज्ञान काँग्रेस का आयोजन, जिला भर से 250 प्रतिभागी छात्र ले रहे है हिस्सा, बच्चो में विज्ञान के प्रति रुचि पैदा करना आयोजन का मकसद:राजीव ठाकुर बच्चो ने पेश किए विज्ञान से जुड़े अनेकों मॉडल, आयोजन से बच्चो को प्रतिभा दिखाने का मिलता है अवसर, कार्यक्रम में जिला उपनिदेशक प्रारम्भिक शिक्षा राजीव ठाकुर रहे मौजूद। एंकर: सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन स्थित पीएमश्री स्कूल में 2 दिवसीय जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में जिला भर से करीब 250 छात्र प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि पैदा करना और उन्हें अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच प्रदान करना है।  जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का शुभारंभ उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा राजीव ठाकुर ने किया वीओ:  बाल विज्ञान कांग्रेस के दौरान विद्यार्थियों ने विज्ञान से जुड़े विभिन्न मॉडल प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।  जिला उपनिदेशक प्रारम्भिक शिक्षा राजीव ठाकुर ने बताया कि इस आयोजन के माध्यम से बच्चों को वैज्ञानिक सोच विकसित करने और अपनी रचनात्मकता को सामने लाने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि बाल विज्ञान कांग्रेस का उद्देश्य बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाना और उन्हें अपनी प्रतिभা दिखाने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध करवाना है।  उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा खेलकूद, सांस्कृतिक और विज्ञान से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां समय-समय पर आयोजित की जाती है ताकि बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके। बाईट: राजीव ठाकुर, जिला उपनिदेशक प्रारम्भिक शिक्षा, सिरमौर
0
0
Report
Advertisement

जालोर में कार की टक्कर से दो युवक घायल, चालक फरार

Jalore, Rajasthan:जालोर में कार ने बाइक सवार दो युवकों को कुचलाः रामदेवरा दर्शन कर लौट रहे थे 24 दोस्त, हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार。 जालोर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बाइपास पर बुधवार रात करीब 9 बजे कार और बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार गुजरात निवासी महेश भाई पुत्र फुला भाई राठौड़ और पवन भाई पुत्र प्रताप भाई राठौड़ गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस की मदद से जालोर के ट्रोमा सेंटर पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया。 12 बाइकों पर रामदेवरा दर्शन करने गए थे दोस्त फागज दादानवाड़ा निवासी गोपाल भाई ने बताया- गुजरात के 24 दोस्त 11 अक्टूबर को 12 बाइकों पर सवार होकर रामदेवरा में बाबा रामदेवजी के दर्शन करने निकले थे। 14 अक्टूबर को दर्शन करने के बाद सभी वापस लौट रहे थे। इसी दौरान 15 अक्टूबर की रात जालोर शहर के पास बाइपास पर एक कार हाईवे पर चढ़ते समय बाइक से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार महेश भाई और पवन भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों वाहन कब्जे में लिए हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने कार और बाइक को कब्जे में ले लिया है। परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी。
0
0
Report

सरमथुरा में वित्तीय साक्षरता शिविर: बैंक योजनाओं की जानकारी और साइबर सुरक्षा पर जोर

Dholpur, Rajasthan:सरमथुरा (धौलपुर) हरलालपुरा गांव में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बैंक अधिकारियों ने ग्रामीणों और खाताधारकों को केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, बीमा सुविधाओं, पेंशन योजनाओं और स्वरोजगार के लिए उपलब्ध ऋण योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही साइबर धोखाधड़ी से बचने के उपाय भी बताए गए। बैंक अधिकारियों ने बताया कि वित्तीय साक्षरता के अभाव में कई लोग सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाते हैं। ऐसे में इन शिविरों के माध्यम से लोगों को जागरूक करना जरूरी है। बैंक अधिकारियों ने ग्रामीणों को ऑनलाइन धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों के प्रति सतर्क करते हुए कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, एटीएम पिन या बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा नहीं करें। अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें तथा संदिग्ध कॉल या लेनदेन की जानकारी तुरंत बैंक को दें।इस दौरान अग्रणी जिला प्रबंधक राजकुमार भिटोरिया, फील्ड ऑफिसर बृजमोहन सहित बैंक शाखा प्रबंधक, खाताधारक और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

हिमाचल में नए जिलों के लिए आयोग, चार–छह महीने में रिपोर्ट, क्या बदलेगा प्रशासन?

Shimla, Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश में नए जिले बनाने की संभावनाएं तलाशने के लिए सुक्खू सरकार ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। आयोग के गठन के बाद इस मुद्दे पर सियासत भी तेज हो गई है। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि सेवानिवृत्त हाईकोर्ट जज की अध्यक्षता में गठित आयोग प्रदेश की प्रशासनिक जरूरतों का आकलन करेगा। आयोग की रिपोर्ट आने के बाद ही नए जिले बनाने पर फैसला लिया जाएगा। रिपोर्ट आने में चार से छह महीने तक का समय लग सकता है। हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में भी नए जिले बनाने की बात हुई थी। वर्ष 2011 में विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने इस दिशा में कवायद शुरू की थी। उस समय नूरपुर, पालमपुर और सुंदरनगर में अतिरिक्त उपायुक्त (ADC) नियुक्त किए गए थे। उन्होंने कहा कि कांगड़ा में 15 और मंडी में 10 विधानसभा क्षेत्र हैं। ऐसे में लोगों की प्रशासनिक जरूरतों को देखते हुए नए जिले बनाने की संभावनाएं तलाशना जरूरी है। भाजपा नेता सुधीर शर्मा के बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ राजनीतिक बयानबाजी कर रही है। विपक्ष का काम विरोध करना है और भाजपा वही कर रही है। राज्य सरकार की ओर से खनन के लिए अलग निदेशालय बनाने के फैसले पर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि मंत्रिमंडल ने इसे मंजूरी दे दी है। इसका उद्देश्य खनन से राजस्व बढ़ाना, उत्पादकता में सुधार करना और प्रक्रिया में मौजूद खामियों पर नजर रखना है। फिलहाल खनन से जुड़ी प्रक्रिया खनन और वन विभाग देखते हैं। उन्होंने बताया कि हिमाचल में करीब 450 क्रशर हैं, जिनमें से लगभग 100 हमेशा बंद रहते हैं। वर्तमान में प्रदेश में 300 से 350 क्रशर संचालित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए खनन जरूरी है, लेकिन हिमाचल में खनन के विरोध को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जाता है। हिमाचल में क्रशरों की संख्या अन्य राज्यों की तुलना में कम है। पड़ोसी राज्य हरियाणा के अकेले यमुनानगर जिले में 350 क्रशर हैं। वन अधिकार अधिनियम (FRA) के कारण हिमाचल अपनी क्षमता के मुताबिक राजस्व हासिल नहीं कर पाता। ऐसे में सरकार खनन से राजस्व बढ़ाने के प्रयास कर रही है। नई उद्योग नीति को लेकर उद्योग मंत्री ने कहा कि प्रदेश की नई उद्योग नीति तैयार हो चुकी है और अगली मंत्रिमंडल बैठक में इसे मंजूरी दी जाएगी। उद्योगों के आने-जाने को लेकर भाजपा की बयानबाजी पर उन्होंने कहा कि उद्योगों का खुलना और बंद होना सामान्य प्रक्रिया है। राज्यों की योजनाओं और परिस्थितियों के आधार पर उद्योगों का आना-जाना लगा रहता है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा इस मुद्दे पर भी केवल राजनीतिक बयानबाजी कर रही है।
0
0
Report

जालौन में आम के पेड़ से बुजुर्ग का शव लटका मिला, मचा हड़कंप

Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में खेत में लगे आम के पेड़ से लटका मिला बुजुर्ग का शव, 65 वर्षीय शिवराम का शव पेड़ पर गमछे से लटकता मिलने से इलाके मचा हड़कंप, जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनों में मची चीख-पुकार, परिजनों के मुताबिक- काफी समय से परेशान चल रहे थे बुजुर्ग, मौत के पीछे की वजह स्पष्ठ नही, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, बुजर्ग शिवराम की असमय मौत से तीन बेटों के सिर से उठा पिता का साया, पुलिस की जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हो सकेगी साफ, जालौन के माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मिझौना गांव का मामला。
0
0
Report
Advertisement

राजस्व एवं आयुष सचिव का जनपद दौरा: अस्पताल और दफ्तरों का निरीक्षण

barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:स्लग-राजस्व एवं आयुष विभाग सचिव का जनपद दौरा, अधिकारियों की ली बैठक कार्यालयों का किया निरीक्षण उत्तरकाशी जनपद में राजस्व एवं आयुष विभाग की सचिव रंजना राजगुरु ने जिला अस्पताल में आयुष एवं होम्योपैथी विंग का निरीक्षण किया, कलेक्ट्रेट के जिला सभागार में अधिकारियों की बैठक ली और कलेक्ट्रेट के कार्यालय में पत्रावलियों का निरीक्षण किया. सचिव रंजना राजगुरु ने कहा कि बैठक में राजस्व से जुड़े वसूली, भवन निर्माण, कोर्ट के कार्य जितने भी राजस्व विभाग संबंधित कार्य होते हैं, उनकी विस्तृत चर्चा अधिकारियों के साथ हुई है. सचिव रंजना राजगुरु ने कहा कि मेरे द्वारा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जो भी जमीन से जुड़े समस्या लोग लेकर आते हैं उसका निस्तारण अधिकारी तत्परता से करें. साथ ही आयुष सचिव ने जिला अस्पताल में आयुष और होम्योपैथिक विंग का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top