Back
योगी ने जनता दर्शन में कब्ज़ा हटवाने की कड़ी चेतावनी दी
NTNagendra Tripathi
Jan 28, 2026 05:54:03
Gorakhpur, Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि प्रदेश में अब दबंगई, जमीन कब्जा और अन्याय के लिए कोई जगह नहीं है। गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने करीब 150 फरियादियों की समस्याएं खुद सुनीं और अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा यदि किसी की जमीन पर भूमाफिया या दबंगों ने कब्जा किया है तो उसे तत्काल कब्जामुक्त कराया जाए। दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा न जाए। मुख्यमंत्री ने यह भी दोहराया कि सरकार का संकल्प है हर व्यक्ति को न्याय और हर परिवार को खुशहाली। बुधवार सुबह गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आम लोगों की समस्याएं सुनीं। महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन में कुर्सियों पर बैठे फरियादियों तक मुख्यमंत्री स्वयं पहुंचे और एक-एक कर सभी की बात सुनी। करीब 150 लोगों से मुलाकात कर मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि — उनके रहते किसी भी नागरिक के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। जनता दर्शन में जमीन कब्जे से जुड़ी शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि जमीन को तुरंत कब्जामुक्त कराया जाए और दोबारा कब्जा न हो यह भी सुनिश्चित किया जाए। भूमाफिया और दबंगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। महिलाओं द्वारा घरेलू विवाद और पारिवारिक मामलों की शिकायतें सामने आने पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि दोनों पक्षों से संवाद कर समाधान कराया जाए और जरूरत पड़ने पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाए हर मामले में निष्पक्षता और संवेदनशीलता अनिवार्य है। इलाज के लिए आर्थिक सहायता मांगने वाले लोगों को मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि पैसे की कमी से किसी का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने निर्देश दिए कि चिकित्सा से जुड़े सभी प्रकरणों की इस्टीमेट प्रक्रिया जल्द पूरी कर शासन को भेजी जाए ताकि इलाज का पैसा सीधे अस्पताल के खाते में पहुंच सके। गोसेवा भी रही दिनचर्या का हिस्सा। गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रातःकाल गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया और ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ महाराज की समाधि पर मत्था टेका। इसके बाद मुख्यमंत्री मंदिर की गोशाला पहुंचे, जहां उन्होंने गोवंश को पुकारकर दुलारा और अपने हाथों से गुड़-रोटी खिलाई। गोसेवा उनकी परंपरागत दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा रही। बच्चों को दिया स्नेहाशीष। मंदिर परिसर भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने बच्चों को पास बुलाकर उनसे पढ़ाई के बारे में बातचीत की। उन्होंने बच्चों को चॉकलेट दी और स्नेहपूर्वक कहा “खूब पढ़ो, खूब आगे बढ़ो।” इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दो छोटे बच्चों को गोद में लेकर उनका अन्नप्राशन संस्कार भी कराया। जनता दर्शन के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है कि उत्तर प्रदेश में शासन का मतलब केवल सरकार नहीं, बल्कि हर पीड़ित के साथ खड़ा होना है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
JGJugal Gandhi
FollowJan 28, 2026 07:20:430
Report
AKAjay Kumar Rai
FollowJan 28, 2026 07:20:040
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowJan 28, 2026 07:19:440
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowJan 28, 2026 07:18:420
Report
DRDamodar Raigar
FollowJan 28, 2026 07:18:230
Report
WMWaqar Manzoor
FollowJan 28, 2026 07:18:060
Report
WMWaqar Manzoor
FollowJan 28, 2026 07:17:570
Report
WMWaqar Manzoor
FollowJan 28, 2026 07:17:480
Report
DPDharmendra Pathak
FollowJan 28, 2026 07:17:410
Report
AKAjay Kashyap
FollowJan 28, 2026 07:17:210
Report
MMMohd Mubashshir
FollowJan 28, 2026 07:17:130
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
FollowJan 28, 2026 07:17:050
Report
SKSantosh Kumar
FollowJan 28, 2026 07:16:410
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowJan 28, 2026 07:16:25Noida, Uttar Pradesh:Delhi being pushed into being the “Cancer Capital” कूड़े के पहाड़ कम करने के लिए दिल्ली के अलग अलग इलाक़ों में हज़ारों ट्रक कूड़ा डाल रही है
0
Report
JGJugal Gandhi
FollowJan 28, 2026 07:16:110
Report