Back
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ का दौरा: विकास परियोजनाओं की जमीनी समीक्षा और कड़े निर्देश
NTNagendra Tripathi
Nov 04, 2025 13:33:13
Gorakhpur, Uttar Pradesh
Location: गोरखपुर
गोरखपुर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शाम अपने गृहजनपद गोरखपुर पहुंचे, जहाँ उन्होंने शहर में चल रही विकास परियोजनाओं का निरीक्षण किया। एक-एक साइट पर जाकर उन्होंने कार्य की प्रगति और गुणवत्ता की जमीनी हकीकत जानी, साथ ही अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
गोरखपुर में मंगलवार शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा पूरी तरह विकास कार्यों की समीक्षा पर केंद्रित रहा।
सबसे पहले मुख्यमंत्री गए ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र, जहाँ उन्होंने निर्माणाधीन फ्लाईओवर का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से कार्य की प्रगति की जानकारी ली और निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
इसके बाद मुख्यमंत्री विरासत गलियारा परियोजना स्थल पहुंचे, जहाँ उन्होंने निर्माण कार्यों की बारीकी से समीक्षा की। सीएम ने कहा — “जनता की सुविधाओं से जुड़ी योजनाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”
यहीं से मुख्यमंत्री शाहपुर क्षेत्र के गोडधईया नाला परियोजना स्थल पर पहुंचे, जहाँ उन्होंने जल निकासी और निर्माण व्यवस्था का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिला प्रशासन, नगर निगम और विकास प्राधिकरण के अधिकारी पूरी तैयारी में तैनात दिखे। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए सुरक्षा के भी कड़े इंतज़ाम किए गए थे।
गोरखपुर में सीएम योगी का यह दौरा विकास कार्यों की गति और गुणवत्ता की समीक्षा के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।
तो गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ का यह निरीक्षण दौरा साफ़ संकेत देता है कि सरकार विकास कार्यों को लेकर अब जमीनी स्तर पर सख्त मॉनिटरिंग में जुट गई है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KKKARAN KHURANA
FollowNov 04, 2025 17:16:320
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowNov 04, 2025 17:16:170
Report
DRDivya Rani
FollowNov 04, 2025 17:15:550
Report
RMRoshan Mishra
FollowNov 04, 2025 17:15:35Noida, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव जबलपुर में स्वामीनारायण संस्था द्वारा आयोजित जीवन उत्कर्ष महोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए
0
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowNov 04, 2025 17:15:260
Report
PGPARAS GOYAL
FollowNov 04, 2025 17:15:150
Report
0
Report
0
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowNov 04, 2025 17:09:140
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowNov 04, 2025 17:08:510
Report
BBBindu Bhushan
FollowNov 04, 2025 17:08:390
Report
0
Report
MKManitosh Kumar
FollowNov 04, 2025 17:08:040
Report
RRRakesh Ranjan
FollowNov 04, 2025 17:07:370
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowNov 04, 2025 17:07:240
Report