icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
273002
GGorakhpurFollow23 Nov 2024, 12:05 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

प्रतापगढ़ में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में प्रतापगढ़ में जमकर वोटिंग, दलोट सबसे आगे

Pratapgarh, Rajasthan:हेडर/हेडलाईन : पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में प्रतापगढ़ में जमकर बरसे वोट, जिला परिषद के लिए 75.55 प्रतिशत मतदान, दलोट 80.22 प्रतिशत के साथ सबसे आगे एंकर/इंट्रो : प्रतापगढ़ जिले में पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तीसरे चरण का मतदान मंगलवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। शाम 6 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार जिला परिषद सदस्य के लिए 75.55 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। चार पंचायत समितियों में दलोट 80.22 प्रतिशत मतदान के साथ सबसे आगे रहा, जबकि धरियावद में सबसे कम 72.27 प्रतिशत वोट पड़े। तीसरे चरण का मतदान जिले की चार पंचायत समितियों छोटीसादड़ी, दलोट, धमोतर और धरियावद के 411 मतदान केंद्रों पर सुबह 7.15 बजे से शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हुआ। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक एवं मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. वी.सी. गर्ग, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर शुभम चौधरी तथा अतिरिक्त जिला कलक्टर विजयेश कुमार पंड्या के निर्देशन में चुनावी व्यवस्थाएं सुचारू रहीं। पंचायत समिति सदस्य चुनाव में दलोट पंचायत समिति में मतदाताओं का उत्साह सबसे अधिक रहा। यहां शाम 6 बजे तक 80.22 प्रतिशत मतदान हुआ, जहां 59,192 कुल मतदाताओं में से 47,484 ने वोट डाले। छोटीसादड़ी 77.95 प्रतिशत मतदान के साथ दूसरे स्थान पर रही, जहां 92,431 में से 72,052 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। धमोतर में 74.77 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ, जहां 75,447 में से 56,410 वोट पड़े। धरियावद में सबसे कम 72.27 प्रतिशत मतदान रहा, हालांकि कुल संख्या के लिहाज से यहां सबसे ज्यादा 96,957 वोट पड़े। यहां कुल मतदाता 1,34,160 हैं। समय के साथ मतदान में तेजी देखने को मिली। छोटीसादड़ी में सुबह 10 बजे 19.92 प्रतिशत, दोपहर 1 बजे 46.66 प्रतिशत और दोपहर 3 बजे 60.93 प्रतिशत मतदान हुआ। दलोट में ये आंकड़े क्रमशः 19.39, 46.85 और 63.07 प्रतिशत रहे। धमोतर में सुबह 10 बजे 15.78, दोपहर 1 बजे 38.66 और दोपहर 3 बजे 57.26 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ, जबकि धरियावद में यह क्रमशः 14.80, 39.83 और 55.37 प्रतिशत रहा। जिला परिषद सदस्य चुनाव में 13 निर्वाचन क्षेत्रों के कुल 3,61,230 मतदाताओं में से शाम 6 बजे तक 2,72,903 ने मताधिकार का प्रयोग किया, यानी कुल 75.55 प्रतिशत मतदान हुआ। सुबह 10 बजे यह 17.07 प्रतिशत, दोपहर 1 बजे 42.48 प्रतिशत और दोपहर 3 बजे 58.45 प्रतिशत रहा था। तीसरे चरण में 4 पंचायत समितियों के अंतर्गत 163 ग्राम पंचायतों के कुल 1297 वार्डों में चुनाव कराया गया। इनमें धरियावद पंचायत समिति में जिला परिषद के 5 निर्वाचन क्षेत्र, पंचायत समिति के 25 वार्ड, 53 ग्राम पंचायतें, 465 वार्ड और 140 मतदान बूथ हैं। छोटीसादड़ी में जिला परिषद के 4 निर्वाचन क्षेत्र, पंचायत समिति के 19 वार्ड, 44 ग्राम पंचायतें, 334 वार्ड और 123 मतदान बूथ हैं। धमोतर में जिला परिषद के 2 निर्वाचन क्षेत्र, पंचायत समिति के 15 वार्ड, 38 ग्राम पंचायतें, 276 वार्ड और 80 मतदान बूथ हैं, जबकि दलोट में जिला परिषद के 2 निर्वाचन क्षेत्र, पंचायत समिति के 15 वार्ड, 28 ग्राम पंचायतें, 222 वार्ड और 68 मतदान बूथ हैं। मतदान संपन्न होने के बाद सभी मतदान दल कड़ी सुरक्षा के बीच ईवीएम और आवश्यक निर्वाचन सामग्री सील कर संग्रहण केंद्र के लिए रवाना हुए। जिला प्रशासन और पुलिस की मुस्तैदी से पूरा मतदान शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
0
0
Report

कुर्सेला में 48 किलोग्राम गांजा के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

Katihar, Bihar:कुर्सेला में करीब 20 लाख रुपए का 48 किलोग्राम गांजा बरामद, एक महिला तस्कर गिरफ्तार अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 20 लाख रुपए पुलिस कार्रवाई से नशे के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप कटिहार जिला के कुर्सेला पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि स्थानीय नवाबगंज हरिजंन टोला में एक महिला द्वारा अपने घर में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की जा रही है । सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु कुर्सेला थानाध्यक्ष द्वारा अपने पुलिस बल के साथ ग्राम नवाबगंज हरिजन टोला में पहुँचकर विधिवत छापेमारी किया । छापेमारी एक महिला पुलिस बल को देखकर भागने के प्रयास करने लगी, जिन्हें पुलिस बल के सहयोग से पकड़ा गया। पकड़ी गई महिला के घर की विधिवत तलाशी ली गई तो तलाशी के क्रम में 48 किलोग्राम गांजा एवं एक मोबाईल बरामद किया । उसके बाद महिला अभियुक्त को विधिवत गिरफ्तार किया गया। वहूदो अन्य की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है । वहीं पुलिस कांड दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई कर रही है।
0
0
Report
Advertisement
0
0
Report

रामगढ़ अंचल कार्यालय में DM की औचक चेकिंग, लंबित मामलों पर स्पष्टीकरण मांग

Khajuria Khurd, Bihar:लंबित आवेदनों की लगातार मिल रही शिकायतों पर जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, सीओ और आरओ के लॉगिन में मिलीं खामियां कैमूर के जिलाधिकारी ने आज रामगढ़ अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण कर प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा दिया। कार्यालय में लंबे समय से लंबित पड़े मामलों और सुस्त कार्यप्रणाली को देखकर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई है। इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने अंचल अधिकारी और राजस्व अधिकारी से स्पष्टीकरण की मांग की है दरअसल, जिले के सभी प्रखंडों और पंचायतों में इन दिनों जन समस्याओं के समाधान के लिए 'सहयोग शिविर' का आयोजन किया जा रहा है। इसी कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी आज नुआव प्रखंड के दौरे पर आए हुए थे। नुआव से लौटने के क्रम में वे अचानक रामगढ़ अंचल कार्यालय पहुंच गए और वहां के कामकाज व विभिन्न फाइलों की बारीकी से जांच-पड़ताल शुरू कर दी। डीएम के अचानक पहुंचने से कार्यालय के कर्मियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया。 निरीक्षण के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि रामगढ़ अंचल कार्यालय को लेकर आम जनता की ओर से लगातार कई तरह की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों में मुख्य रूप से यह बात सामने आ रही थी कि अंचल कार्यालय में आम लोगों के बहुत सारे आवेदन बिना किसी ठोस कारण के लंबे समय से लंबित पड़े रहते हैं। इन्हीं शिकायतों की सत्यता जांचने के लिए जब डीएम ने अंचल अधिकारी और राजस्व अधिकारी के आधिकारिक लॉगिन आईडी की जांच की, तो शिकायतें सही पाई गईं। दोनों अधिकारियों के लॉगिन में बड़ी संख्या में ऐसे केसेज पेंडिंग मिले, जिनका निष्पादन समय पर हो जाना चाहिए था। लंबित मामलों की यह स्थिति देखकर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और उनसे तुरंत स्पष्टीकरण तलब किया। डीएम ने साफ शब्दों में कहा है कि जनता के कार्यों में किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोनों अधिकारियों द्वारा लिखित जवाब दिए जाने के बाद उसकी समीक्षा की जाएगी और उसी के आधार पर आगे की विभागीय कार्रवाई तय होगी。
0
0
Report

दीपावली पर 15 गांव परिवारों के घर पहली बार बिजली की रोशनी

Khairgarh, Uttar Pradesh:दीपावली से पहले गांव के 15 परिवारों को मिला रोशनी का अनमोल तोहफा, पीढ़ियों का इंतजार खत्म किसी के घर जले बल्ब तो बच्चों की आंखों में दिखे सुनहरे सपने खैरागढ़। देश को आजाद हुए सात दशक से ज्यादा का वक्त गुजर गया। कई पीढ़ियां बदल गईं, विकास के नए-नए दावे हुए, लेकिन ग्राम तुमड़ादाह के कुछ परिवारों के लिए शाम होते ही अंधेरा जिंदगी की हकीकत बन जाता था। जिस दौर में दुनिया आधुनिक सुविधाओं के साथ आगे बढ़ रही थी, उस दौर में यहां के कई घर बिजली की रोशनी का इंतजार कर रहे थे। अब दशकों पुराना यह इंतजार खत्म हुआ है। मुख्यमंत्री मजराटोला योजना के तहत गांव तक ग्रिड कनेक्टिविटी पहुंचने से 15 घर पहली बार बिजली से रोशन हुए हैं। इस बार दीपावली सिर्फ दीयों की नहीं, बिजली के बल्बों की भी होगी।जिन घरों में अब तक शाम ढलते ही अंधेरा छा जाता था, वहां पहली बार स्विच दबाते ही रोशनी फैलने का सपना साकार हुआ है। इन परिवारों के लिए यह महज बिजली कनेक्शन नहीं, बल्कि बदलती जिंदगी की एक नई शुरुआत है। कल्पना कीजिए, जिस घर में बच्चों ने अब तक सीमित रोशनी में पढ़ाई की, वहां अब रात में भी किताबों के पन्ने आसानी से पढ़े जा सकेंगे। महिलाओं को घरेलू कामकाज में सहूलियत मिलेगी और परिवारों की रोजमर्रा की जिंदगी पहले से आसान होगी। दीपावली से ठीक पहले मिली इस सौगात ने ग्रामीणों की खुशियों को दोगुना कर दिया है। उनके लिए इस बार त्योहार का मतलब सिर्फ घरों में दीप जलाना नहीं, बल्कि उन घरों में पहली बार बिजली की रोशनी देखना भी है, जहां पीढ़ियों से अंधेरा पसरा था। मुख्यमंत्री मजराटोला योजना के जरिए तुमड़ादाह के 15 परिवार विकास की मुख्यधारा से जुड़ने की दिशा में आगे बढ़े हैं। आज इन घरों में जलने वाले बल्ब सिर्फ बिजली की उपलब्धता का संकेत नहीं, बल्कि उन उम्मीदों की रोशनी हैं, जिनका इंतजार कई पीढ़ियों ने किया। इस दीपावली तुमड़ादाह के इन घरों में रोशनी कुछ अलग होगी, क्योंकि यहां पहली बार बिजली नहीं, दशकों का इंतजार रोशन हुआ है।
0
0
Report
Advertisement

छतरपुर जिला अस्पताल में लापरवाही का वीडियो वायरल, स्टाफ पर कड़ी कार्रवाई की आशंका

Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर जिला अस्पताल में लापरवाही का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. वीडियो में एक महिला मरीज के अटेंडर के तौर पर सलाइन की बोतल को हाथ में पकड़कर खड़ी दिखाई दे रही है. बताया जा रहा है कि अस्पताल में सलाइन टांगने के लिए स्टैंड तक मौजूद नहीं था. वायरल वीडियो के बाद जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो रहे हैं. सरकारी अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इस वीडियो में साफ दिखाई दे रही है. बीमार मरीज को सलाइन चढ़ाई जा रही है और उसकी बोतल को हाथ में पकड़कर महिला खड़ी है. मामला संज्ञान में आने के बाद सिविल सर्जन का कहना है कि सोशल मीडिया के माध्यम से मामला संज्ञान में आया है और ड्यूटी सिस्टम से जुड़े स्टाफ को नोटिस जारी किया गया है. अगर जांच में लापरवाही पाई जाती है तो आगे कार्रवाई की जाएगी.
0
0
Report

लखनऊ के आशियाना थाना में पुलिसकर्मियों से विवाद, महिला सिपाही समेत कई घायल

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ बड़ी खबर आशियाना में पुलिस कर्मियों से विवाद . महिला सिपाही सहित पुरुष सिपाही को जमकर पीटा गया किसी विवाद के बाद महिलाओं के बीच पहुंचे थे पुलिसकर्मी जिसमें महिला पुलिसकर्मी भी शामिल थी इस दौरान पुलिस कर्मियों से जमकर मारपीट की गई महिला सिपाही के बाल नोचे गए घुसे से पीटा गया जबकि दूसरे पुरुष सिपाही को जमीन में गिरकर पीटा गया मार पिटाई का वीडियो और हंगामा का वीडियो आया सामने. दूसरी तरफ महिलाओ का आरोप कि पुलिस ने उनको पीटा. मामला मंगल बाजार का बताया जा रहा है.. दो लोगो को पुलिस ने मौके से पकड़ा मुक़दमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस。
0
0
Report

आलीराजपुर में अवैध शराब की 170 पेटियां बरामद, कीमत 11 लाख

Alirajpur, Madhya Pradesh:आलीराजपुर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही अवैध शराब का बड़ा जखीरा बरामद, झाड़ियों में छिपाकर रखी थीं 170 पेटियां,11लाख दो हजार की अवैध शराब बरामद आलीराजपुर जिले में अवैध शराब के कारोबार पर आबकारी विभाग ने बड़ी चोट की है। जिला कलेक्टर नीतू माथूर के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी राधेश्याम राय के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग की टीम ने कट्ठीवाड़ा क्षेत्र के अंधारकांच गांव में झाड़ियों और नाले के किनारे छिपाकर रखी गई अवैध शराब की 170 पेटियां बरामद की हैं। जब्त शराब की मात्रा 1657 बल्क लीटर बताई जा रही है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 11 लाख 2 हजार रुपये है। आखिर इतनी बड़ी मात्रा में अवैध शराब सुनसान इलाके में किसने छिपाकर रखी थी और इसका इस्तेमाल कहां किया जाना था? फिलहाल आबकारी विभाग ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आबकारी विभाग की टीम गश्त और वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि कट्ठीवाड़ा वृत्त के अंधारकांच गांव के पटेल फलिया में नाले के किनारे झाड़ियों में भारी मात्रा में अवैध शराब छिपाकर रखी गई है। सूचना मिलते ही आबकारी विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान झाड़ियों में छिपाकर रखी गई अलग-अलग ब्रांड की विदेशी शराब, व्हिस्की और बीयर की कुल 170 पेटियां बरामद हुईं। विभाग ने मौके से 1657 बल्क लीटर अवैध मदिरा जब्त की है। इसकी बाजार कीमत करीब 11 लाख 2 हजार रुपये आंकी गई है。
0
0
Report
Advertisement

कोटा के विद्यार्थियों के लिए जिलाकलक्टर का प्रेरक सेशन: सपने टूटे नहीं, मजबूत बनें

Kota, Rajasthan:कोटा में कोचिंग विद्यार्थियों के साथ बोले जिला कलक्टर पीयूष समारिया- सपने पूरे नहीं हों तो टूटें नहीं, और मजबूत बनें कोटा में कोचिंग विद्यार्थियों का तनाव कम करने और उनका मनोबल बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से मोटिवेशनल सेशन आयोजित किया गया। मंगलवार को कुन्हाड़ी स्थित एलन कोचिंग संस्थान में जिला कलक्टर पीयूष समारिया ने विद्यार्थियों से खुलकर संवाद किया। इस दौरान उन्होंने यूपीएससी की तैयारी से जुड़े अपने अनुभव साझा किए और छात्रों की जिज्ञासाओं का जवाब दिया। प्रशिक्षु आईएएस सृष्टि डबास और उत्कर्ष यादव ने भी अपनी तैयारी और छात्र जीवन के अनुभव बताए। संवाद के दौरान विद्यार्थियों ने पढ़ाई, लक्ष्य और परीक्षा के दबाव से जुड़े सवाल पूछे। सवाल-जवाब के बीच कई बार ऐसा माहौल बना कि पूरा हॉल ठहाकों से गूंज उठा। जिला कलक्टर और अन्य अधिकारी भी विद्यार्थियों के साथ हंसते नजर आए। सेशन के बाद अधिकारियों और विद्यार्थियों ने फुलझड़ियां जलाकर दीपावली भी मनाई। जिला कलक्टर पीयूष समारिया ने विद्यार्थियों को सलाह दी कि वे ओवरथिंकिंग से बचें और अपने मन की बात माता-पिता व करीबी दोस्तों के साथ साझा करें। उन्होंने कहा कि माता-पिता बच्चों के सबसे बड़े शुभचिंतक होते हैं। उनकी अपेक्षाओं को लेकर तनाव लेने के बजाय उनसे खुलकर बात करनी चाहिए। सपने देखें, उन्हें पूरा करने के लिए मेहनत करें, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर निराश होने के बजाय और मजबूत बनें। परीक्षाएं जीवन का हिस्सा हैं, पूरा जीवन नहीं। इसलिए अपनी तरफ से ईमानदार प्रयास करें और उन चीजों को लेकर ज्यादा न सोचें, जो आपके नियंत्रण में नहीं हैं। एक छात्रा ने लक्ष्य के मुताबिक पढ़ाई नहीं कर पाने से होने वाले तनाव को लेकर सवाल किया। इस पर कलक्टर ने कहा कि विद्यार्थियों को अपनी क्षमता और मजबूत पक्षों को ध्यान में रखते हुए वास्तविक लक्ष्य तय करने चाहिए। पढ़ाई पर फोकस करें और परीक्षा से पहले संभावित अंकों को लेकर चिंता न करें। लगातार पढ़ने के बजाय बीच-बीच में ब्रेक लें और अपनी पसंद की गतिविधियों के लिए भी समय निकालें। 2023 बैच की आईएएस सृष्ティ डबास ने यूपीएससी की तैयारी के अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने पहले प्रयास को ही अपना अंतिम प्रयास मानकर सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा दी थी। उन्हें पहले प्रयास में सफलता के साथ अच्छी रैंक भी मिली। उन्होंने विद्यार्थियों को एकाग्र होकर पढ़ाई करने, सोशल मीडिया से होने वाले भटकाव से बचने और तनाव को खुद पर हावी नहीं होने देने की सलाह दी। साथ ही पढ़ाई के अलावा सहशैक्षणिक गतिविधियों में हिस्सा लेने की बात भी कही। प्रशिक्षु आईएएस उत्कर्ष यादव ने कोटा में कोचिंग, आईआईटी में प्रवेश और यूपीएससी की तैयारी के अपने अनुभव बताए। उन्होंने कहा कि कोचिंग के दौरान आने वाली चुनौतियां विद्यार्थियों को भविष्य के लिए तैयार करती हैं। इनसे घबराने के बजाय गलतियों से सीखना चाहिए और अपनी कमियों को दूर करने का प्रयास करना चाहिए। पढ़ाई से जुड़ी शंकाओं के समाधान के लिए फैकल्टी और करीबी दोस्तों के साथ विषयों पर चर्चा करना भी जरूरी है।
0
0
Report

टोंक पंचायत चुनाव: पचेवर में 68.86% मतदान दर्ज

Tonk, Rajasthan:टोंक में पंचायती राज चुनाव: शाम 6 बजे तक 61.68 प्रतिशत मतदान, पचेवर पंचायत समिति में सर्वाधिक 68.86% वोटिंग anker... जिले में पंचायती राज चुनाव के तहत जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए तीसरे चरण का मतदान उत्साह के साथ संपन्न हुआ। मतदान को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। निर्वाचन विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार शाम 6 बजे तक जिले में कुल 61.68 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। जिले की पांच पंचायत समितियों में हुए मतदान के आंकड़ों के अनुसार पचेवर पंचायत समिति मतदान प्रतिशत के मामले में सबसे आगे रही। यहां शाम 6 बजे तक 68.86 प्रतिशत मतदान हुआ। पंचायत समितिवार मतदान प्रतिशत इस प्रकार रहा— पचेवर: 68.86 प्रतिशत देवली: 63.75 प्रतिशत मालपुरा: 62.54 प्रतिशत उनियारा: 58.63 प्रतिशत पीपलू: 57.95 प्रतिशत निर्वाचन विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले की 86 पंचायत समिति निर्वाचन सीटों के लिए कुल 4,46,542 मतदाता पंजीकृत थे। इनमें से शाम 6 बजे तक 2,75,445 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पंचायत समिति वार मतदान में पचेवर ने सबसे अधिक मतदान कर पहला स्थान हासिल किया, जबकि पीपलू पंचायत समिति में सबसे कम 57.95 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
0
0
Report

दीपावली पर अतिक्रमण से दमकल पहुंच में दिक्कत, अलवर के बाजारों में आग आशंका

Alwar, Rajasthan:दीपावली पर बाजारों में अतिक्रमण बना अग्निकांड का खतरा, संकरी गलियों में दमकल की पहुंच मुश्किल; चूड़ी मार्केट में पहले भी हो चुका है बड़ा हादसा **अलवर।** दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। खरीदारी के लिए उमड़ रही भीड़ के बीच शहर के प्रमुख बाजारों में अतिक्रमण की समस्या भी गंभीर होती जा रही है। दुकानदारों द्वारा दुकानों के बाहर सामान फैलाकर रखने से बाजारों की गलियां लगातार संकरी हो रही हैं। ऐसे में यदि किसी बाजार में आगजनी या कोई अन्य आपात स्थिति पैदा होती है तो दमकल की गाड़ियों और राहत संसाधनों का घटनास्थल तक पहुंचना बड़ी चुनौती बन सकता है। अलवर के मुख्य बाजार स्थित चूड़ी मार्केट, गणेश मार्केट और आसपास के व्यावसायिक क्षेत्रों में अतिक्रमण के चलते पैदल निकलना तक मुश्किल हो रहा है। हालात ऐसे हैं कि इन संकरी गलियों में दमकल की गाड़ी का पहुंचना भी लगभग नामुमकिन नजर आता है। चिंता की बात यह है कि चूड़ी मार्केट में कुछ साल पहले दीपावली की रात भीषण आग लग चुकी है, जिसमें कई दुकानें जलकर राख हो गई थीं। इसके बावजूद बाजार में अतिक्रमण की समस्या जस की तस बनी हुई है। ऐसे में सवाल उठता है कि पिछले हादसे से सबक लेने के बजाय आखिर जिम्मेदार और व्यापारी लापरवाही क्यों बरत रहे हैं? इस मामले में नगर निगम महापौर सुमनलता अग्रवाल ने बताया कि अलवर शहर में निगम के पास छह दमकल गाड़ियां उपलब्ध हैं। हाल ही में मॉकड्रिल भी कराई गई है और संबंधित अधिकारियों को अग्निशमन व्यवस्था दुरुस्त रखने के आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। साथ ही उन्होंने बताया इस बार मुख्य बाजार में लगने वाली ठेली पटरी की दुकानों वहां भीड़ कम करने के उद्देश्य से नया हाट बाजार विकसित किया है जहाँ सभी दुकानदार शिफ्ट हो गए है जिससे बाजार में भीड़ कम रहेगी बाइट : सुमनलता अग्रवाल, महापौर, नगर निगम** वहीं, व्यापारी अनिल मनोचा ने भी बाजारों में अतिक्रमण को व्यापारियों की लापरवाही माना। उन्होंने कहा कि प्रत्येक दुकानदार को अपनी दुकान के सामने दो से ढाई फीट तक जगह खाली रखनी चाहिए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में राहत और बचाव कार्य में बाधा न आए और दमकल की गाड़ी आसानी से बाजार में पहुंच सके। बाइट : अनिल मनोचा, दुकानदार** इधर, फायर ब्रिगेड अधिकारी अमित मीणा ने बताया कि दीपावली को देखते हुए सभी छह दमकल गाड़ियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। इसके अलावा सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक बाजार क्षेत्र में भी एक दमकल गाड़ी तैनात रहती है। उन्होंने व्यापारियों से भी अपील की कि वे अतिक्रमण न करें और अग्निशमन व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। बाइट : अमित मीणा, फायर ब्रिगेड अधिकारी** दरअसल, दीपावली के दौरान आतिशबाजी, बिजली की झालरों और ओवरलोड विद्युत कनेक्शन के कारण शॉर्ट सर्किट जैसी घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में बाजारों में पर्याप्त जगह, सुरक्षित विद्युत व्यवस्था और दमकल की निर्बाध आवाजाही बेहद जरूरी है। त्योहार की तैयारियों के बीच प्रशासनिक सतर्कता के साथ व्यापारियों की जिम्मेदारी भी उतनी ही अहम है। क्योंकि बाजारों में किया गया अतिक्रमण किसी दिन बड़ी दुर्घटना की वजह बन सकता है। जरूरी है कि समय रहते व्यवस्थाएं सुधारी जाएं, ताकि दीपावली रोशनी और खुशियों का पर्व बने, किसी हादसे की वजह से मातम में न बदले.
0
0
Report
Advertisement

उज्जैन पुलिस ने दीपावली पर एक करोड़ मूल्य के मोबाइल लौटाए

Ujjain, Madhya Pradesh:पुलिस ने दीपावली पर दिया तोहफा एक करोड़ के मोबाइल लौटाये नागारिको के खिले चेहरे दीपावली से पहले उज्जैन पुलिस ने लोगों को दिया बड़ा तोहफा।पुलिस ने गुम हुए करीब एक करोड़ रुपये कीमत के पांच सौ बाईस मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को वापस लौटाये। मोबाइल वापस मिलते ही लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई। आज दोपहर को पुलिस कन्ट्रोल रूम में एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि पुलिस की आईटी सेल और साइबर टीम ने CEIR पोर्टल और आधुनिक तकनीक की मदद से इन मोबाइल फोन को ट्रेस किया।इसके बाद अलग-अलग जिलों और राज्यों की पुलिस से समन्वय कर मोबाइल बरामद किए गए।एसपी के मुताबिक वर्ष दो हजार छब्बीस में अब तक कुल नौ सौ अट्ठाईस मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं, जिनकी कीमत करीब एक करोड़ तिहत्तर लाख रुपये है। वहीं वर्ष दो हजार तेईस से अब तक दो हजार पांच सौ साठ मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को लौटाए जा चुके हैं। इनकी कुल कीमत करीब पांच करोड़ रुपये बताई गई है।खास बात यह भी है कि इस साल आम लोगों ने भी अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए अपने पास पहुंचे सत्तावन गुम मोबाइल फोन स्वयं पुलिस को लौटाए।दीपावली से पहले खोये हुये मोबाइल वापस मिलने पर मोबाइल धारकों ने उज्जैन पुलिस का आभार जताया।
0
0
Report

दंतेवाड़ा में अन्नदाता गर्जना: किसान 15 सूत्रीय मांगों के साथ प्रदर्शन

Dantewada, Chhattisgarh:दंतेवाड़ा में किसानों की समस्याओं और मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ ने अन्नदाता गर्जना रैली निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। मंगलवार को जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से बड़ी संख्या में किसान रैली में शामिल हुए। किसानों ने अपनी 15 सूत्रीय मांगों को लेकर आवाज बुलंद की और शासन-प्रशासन से जल्द निराकरण की मांग की। भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में आयोजित इस अन्नदाता गर्जना रैली में किसानों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। रैली के बाद किसानों ने धरना प्रदर्शन किया और जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक, कृषि मंत्री एवं कृषि विभाग के उप संचालक के नाम SDM को ज्ञापन सौंपा। किसानों की प्रमुख मांगों में धान का समर्थन मूल्य 5,500 से 7,000 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित करना, बाढ़ प्रभावित किसानों को 65 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देना, कृषि ऋण माफ करना, लंबित फसल बीमा राशि का भुगतान और जैविक मंडी की स्थापना शामिल है। इसके अलावा भूमगादी का संचालन किसानों को सौंपने और जिले में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार करने की मांग भी उठाई गई। किसान संघ ने शासन-प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि उनकी 15 सूत्रीय मांगों का जल्द निराकरण नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन किया जाएगा।
0
0
Report

अंतरराज्यीय चोर चरण अहिरवार गिरफ्तार, लाखों के आभूषण बरामद

Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर पुलिस ने चोरी का खुलासा किया है. लवकुशनगर थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर चरण अहिरवार को अभिरक्षा में लेकर ग्राम हिनौता में हुई चोरी के सोने-चांदी के आभूषण कीमत करीब 3 लाख रुपये बरामद किए हैं. आरोपी झांसी, निवाड़ी, महोबा और छतरपुर में चोरी, हत्या के प्रयास और गैंगस्टर एक्ट सहित 14 से अधिक अपराधों में लिप्त है. थाना लवकुशनगर क्षेत्र अंतर्गत माह जुलाई में ग्राम हिनौता तथा माह सितंबर में थाना ओरछा रोड क्षेत्र के ग्राम धमौरा में चोरी की घटनाएं हुई थीं. फरियादियों की रिपोर्ट पर संबंधित थानों में भारतीय न्याय संहिता के तहत चोरी के अपराध पंजीबद्ध किये गए थे. घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए एसपी रजत सकलेचा द्वारा पुलिस टीम गठित कर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी और चोरी गई संपत्ति की बरामदगी के निर्देश दिए गए थे. पुलिस टीम द्वारा दोनों थाना क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपी चरण अहिरवार पिता सुम्मी अहिरवार, निवासी ग्राम देवथा, थाना अलीपुरा, जिला छतरपुर को गिरफ्तार किया गया था. पहले आरोपी के कब्जे से ग्राम धमौरा में चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण एवं घटना में प्रयुक्त हुंडई एक्सटर कार, कुल कीमत करीब 24 लाख रुपये जब्त की गई थी. इसी क्रम में पुलिस टीम ने आरोपी को अभिरक्षा में लेकर लवकुशनगर के ग्राम हिनौता में हुई चोरी के संबंध में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 3 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए. वैधानिक कार्यवाही के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है. गिरफ्तार आरोपी एक अंतरराज्यीय चोर है जो यूपी और एमपी के कई जिलों में सक्रिय रहा है. बाइट - अरूण सोनी -सीएसपी
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top