273401
वाराणसीः विपक्ष ने किया प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय का घेराव
Haldwani, Uttar Pradesh:आज सभी राजनैतिक नागरिक छात्र युवा नेतृत्व के साथ रविन्द्रपूरी स्थिति डॉ आंबेडकर मूर्ति पर माल्यर्पण किया। इसके बाद मार्च कर प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय का घेराव किया। 26 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा और 30 दिनों के अंदर सभी समस्याओं को हल करने और हर तरह के दमन को रोकने की मांग उठाई। यह भी ऐलान किया कि अगर हमारी मांगों को नहीं माना गया, तो जल्द पूरे बनारस को बंद करने की तरफ समूचा विपक्ष बढ़ेगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मंदसौर के आवासीय स्कूल में गंभीर अनियमितताएँ, किताबें मिलने से ट्रैफिकिंग का शक
Mandsaur, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. निवेदिता शर्मा एवं सदस्य सोनम निनामा ने मंदसौर के एक आवासीय विद्यालय पर गंभीर अनियमितता का आरोप लगाया है उनका आरोप है कि यहाँ से कई बच्चियों की किताबें और अन्य दस्तावेज मिले हैं लेकिन बच्चों के बारे में कोई सही जवाब नहीं दिया जा रहा है उन्होंने आरोप लगाया कि यहाँ ह्यूमन ट्रैफिकिंग भी हो सकती है उन्होंने इस मामले में FIR कर जांच की बात कही0
0
Report
केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर 5 से 21 जून तक होंगे विविध कार्यक्रम
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 5 जून से 21 जून 2026 तक जनपद में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में प्रभारी मंत्री उन्नाव एवं उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने विकास भवन सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर कार्यक्रमों को भव्यता के साथ आयोजित करने के निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी घनश्याम मीना की उपस्थिति में कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की गई। 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस, 8 से 14 जून तक जनसंपर्क एवं जागरूकता अभियान, 14 से 16 जून तक जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले, 16 से 17 जून तक विकसित भारत संकल्प सम्मेलन, 17 से 19 जून तक विकास प्रदर्शनी, 18 से 19 जून तक प्राकृतिक खेती कार्यशाला तथा 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम आयोजित होंगे। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाए, पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाया जाए तथा सभी कार्यक्रमों में व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने पर्यावरण दिवस पर अधिक से अधिक वृक्षारोपण तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण पर भी विशेष जोर दिया।0
0
Report
नूंह पुलिस की साइबर अपराध विरोधी कार्रवाई: 8 अपराधी गिरफ्तार
Nuh, Haryana:साइबर अपराध के विरुद्ध नूंह पुलिस की बड़ी कार्रवाई,8 साइबर अपराधी गिरफ्तार 14 मोबाइल फोन 20 फर्जी सिम सहित अन्य सामान बरामद। साइबर अपराध के विरुद्ध नूंह पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अलग-अलग पुलिस की टीमों ने कार्रवाई करते हुए 8 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है । आरोपियों के कब्जे से 14 मोबाइल फोन एवं 20 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं । गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विभिन्न साइबर धोखाधड़ी मामलों में मुकदमें दर्ज हैं । वाईवीआर शशि शेखर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नूंह ने प्रैसवार्ता कर बताया कि पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ. अर्पित जैन के निर्देशानुसार जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है और आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि नूंह साइबर थाने में दर्ज एफआईआर के मामलें में पुलिस ने वादिल पुत्र सरफू निवासी पचगांव, थाना सदर तावड़ू को गिरफ्तार किया। आरोपी सोशल मीडिया पर कुत्ते के बच्चों की बिक्री के फर्जी विज्ञापन डालकर लोगों से धोखाधड़ी करता था। आरोपी से 2 मोबाइल फोन और 1 सिम कार्ड बरामद किया गया। वहीं दूसरे मामलें में ऑनलाइन धोखाधड़ी कर लोगों से रकम ऐंठने वाले साकिर पुत्र इलियास और अजरुद्दीन पुत्र इशाक निवासी बिछौर को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों से 2 मोबाइल फोन और 3 सिम कार्ड बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि एक अन्य मामलें में गिरफ्तार मोमिन पुत्र मुख्तियार निवासी आमका और मोहिन पुत्र मुबारिक निवासी सिरोली फर्जी सिम कार्ड एवं मोबाइल फोन का उपयोग कर लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे। यह आरोपी पहचान छिपाकर भ्रामक संदेश भेजते और साइबर अपराध को अंजाम देते थे। पुलिस ने इनके कब्जे से 2 मोबाइल फोन और 4 सिम कार्ड बरामद किए। इसी प्रकार गिरफ्तार मुशर्रफ पुत्र सम्मी खान निवासी गामड़ी जिला भरतपुर राजस्थान साइबर अपराधियों को सिम कार्ड और बैंक खाते उपलब्ध कराने का काम करता था। आरोपी को तकनीकी साक्ष्यों एवं पुलिस इनपुट के आधार पर गिरफ्तार किया गया۔ इसी अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक और मामلें में पुलिस ने आबिद और जाबिद पुत्र इब्राहिम निवासी लुहिंगा खुर्द झुड़ा थाना सदर पुन्हाना को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 5 मोबाइल फोन और 6 सिम कार्ड बरामद किए गए। पुलिस इनके साइबर अपराध से जुड़े नेटवर्क की जांच कर रही है । इन आरोपियों की गिरफ्तारी अपराध जांच शाखा नूंह, थाना सदर पुन्हाना, सीआईए एवं एएनसी स्टाफ तावड़ू, सीएस एवं पीओ स्टाफ पुन्हाना तथा थाना साइबर क्राइम नूंह की टीमों द्वारा तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचनाओं के आधार पर की गई है । अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नूंह ने बताया कि साइबर अपराधियों के विरुद्ध जिले में विशेष अभियान लगातार जारी है तथा आमजन को साइबर ठगी से बचाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि सोशल मीडिया पर आने वाले फर्जी विज्ञापनों, संदिग्ध लिंक और क्यूआर कोड से सावधान रहें तथा किसी भी साइबर धोखाधड़ी की सूचना तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी पुलिस थाने को दें।0
0
Report
Advertisement
एसीबी का नया मोबाइल ऐप: हर दूसरे दिन रेड, भ्रष्टाचार पर तेज़ कार्रवाई
Panchkula, Haryana:चंडीगढ़ भ्रष्टाचार के खिलाफ आमजन की भागीदारी बढ़ाने और शिकायत प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी एवं सरल बनाने की दिशा में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसवी एंड एसीबी) जल्द ही एक अत्याधुनिक मोबाइल ऐप लॉन्च करने जा रहा है। इस ऐप के माध्यम से नागरिक भ्रष्ट अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ वीडियो, फोटो और अन्य साक्ष्य सीधे ब्यूरो तक पहुंचा सकेंगे। यह जानकारी आज पंचकूला स्थित एसीबी मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान ब्यूरो प्रमुख श्री ए.एस. चावला ने दी।- *मोबाइल ऐप से सीधे दर्ज होंगी भ्रष्टाचार की शिकायतें*श्री चावला ने बताया कि प्रस्तावित मोबाइल ऐप को आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बेहद सरल बनाया जा रहा है। ऐप के माध्यम से शिकायतकर्ता भ्रष्टाचार से संबंधित वीडियो एवं फोटो अपलोड कर सकेंगे, हेल्पलाइन से सीधे संपर्क कर सकेंगे तथा संबंधित जिले की एसीबी यूनिट के अधिकारियों की जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे। शिकायतकर्ता अपनी पहचान गोपनीय रखते हुए भी भ्रष्टाचार की सूचना दे सकेंगे, जबकि प्राप्त सूचनाओं का सत्यापन कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।- *पांच माह में 83 मामले दर्ज, 67 ट्रैप ऑपरेशन सफल*उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 के पहले पांच महीनों में ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ उल्लेखनीय अभियान चलाते हुए कुल 83 आपराधिक मामले दर्ज किए, जिनमें 67 ट्रैप ऑपरेशन के दौरान रिश्वत लेते हुए अधिकारियों, कर्मचारियों एवं निजी व्यक्तियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। यह आंकड़ा दर्शाता है कि ब्यूरो ने जनवरी से मई तक के 117 कार्यदिवसों में औसतन हर दूसरे दिन एक सफल रेड की है।- *40 विभागीय जांचें दर्ज, 73 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई का सुझाव*श्री चावला ने बताया कि 1 जनवरी से 31 मई 2026 के दौरान ब्यूरो ने भ्रष्टाचार से संबंधित 40 विभागीय जांचें दर्ज कीं, जिनमें नगर योजनाकार, तहसीलदार, बीडीपीओ, वरिष्ठ लेखा अधिकारी, चिकित्सक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हैं। इस अवधि में 36 जांचें पूरी की गईं, जिनके आधार पर 63 राजपत्रित अधिकारियों तथा 10 अराजपत्रित कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की सिफारिश की गई है। वहीं, चार मामलों में 3 राजपत्रित अधिकारियों, 1 अराजपत्रित कर्मचारी तथा 16 निजी व्यक्तियों के विरुद्ध आपराधिक मुकदमे दर्ज करने की अनुशंसा की गई है।- *रंगे हाथ पकड़े गए आरोपी, ग्रुप-बी से लेकर निजी व्यक्ति तक शामिल*ब्यूरो प्रमुख ने बताया कि दर्ज 67 ट्रैप मामलों में गिरफ्तार आरोपियों में 8 ग्रुप-बी अधिकारी, 51 ग्रुप-सी कर्मचारी तथा 9 निजी व्यक्ति शामिल हैं। सभी मामलों में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 के तहत मुकदमे दर्ज कर जांच की जा रही है।- *मजबूत पैरवी से 18 मामलों में 20 दोषियों को सजा*उन्होंने बताया कि प्रभावी जांच और मजबूत अभियोजन के कारण इस अवधि में 18 मामलों में 20 आरोपियों को सजा दिलाई गई है, जिनमें विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं निजी व्यक्ति शामिल हैं। अधिकांश मामलों में अदालतों ने आरोपियों को पांच वर्ष तक के कठोर कारावास की सजा सुनाई है।- *ईमानदार शिकायतकर्ताओं और उत्कृष्ट अधिकारियों को मिलेगा सम्मान*श्री चावला ने बताया कि ब्यूरो अब उन शिकायतकर्ताओं को भी सम्मानित करेगा जिन्होंने भ्रष्टाचार के मामलों में न केवल रेड को सफल बनाया बल्कि अदालत में गवाही देकर दोषियों को सजा दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके लिए वर्ष 2021 से ऐसे शिकायतकर्ताओं की पहचान की जा रही है जिन्हें प्रशस्ति पत्र एवं नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।इसी प्रकार, विभाग ने पूरे प्रदेश में ऐसे 5 पुलिसकर्मियों को सूचीबद्ध किया है जिन्होने पिछले पांच महीनों में सफल व अच्छी रेड करवाई है। इनमें एसीबी यूनिट गुरूग्राम से निरीक्षक जाकिर हुसैन प्रथम स्थान पर है जिन्होंने 7 रेड की हैं। इसी प्रकार, दूसरा स्थान सीडीसी/निरीक्षक एसीबी भिवानी यूनिट जगजीत सिंह(6 रेड), तथा तीसरे स्थान पर एसीबी यूनिट कैथल से निरीक्षक सुबे सिंह (4 रेड), गुरूग्राम युनिट से निरीक्षक राजकरण(4 रेड) तथा एसीबी रेवाड़ी यूनिट से निरीक्षक जयपाल सिंह (4रेड) रहे हैं। इन पुलिसकर्मियों को प्रशंसा पत्र, नकद ईनाम तथा मेडल आदि से सम्मानित किया जाएगा।- *शिकायतकर्ताओं को नहीं लगाना पड़ेगा अपना पैसा*उन्होंने यह भी बताया कि ट्रैप मामलों में शिकायतकर्ताओं को राहत देने के लिए रिवॉल्विंग फंड प्रणाली को सरल बनाया जा रहा है। अब शिकायतकर्ता को रेड के लिए अपनी राशि खर्च करने के 15 से 20 दिन में रिवॉल्विंग फंड से पैसे वापिस किये जायेंगे, जिससे आमजन का विश्वास और सहभागिता दोनों बढ़ेंगे।- *हर दूसरे दिन एक रेड, भ्रष्टाचारियों में कानून का डर जरूरीः ए.एस. चावला*श्री चावला ने स्पष्ट कहा कि जो सरकारी अधिकारी व कर्मचारी भ्रष्ट हैं और बिना रिश्वत के लोगों के काम नही करते, उन्हें बख्शा नही जाएगा। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के स्पष्ट निर्देश हैं कि ऐसे भ्रष्टाचारियों पर कड़ी कार्यवाही करें। ऐसे भ्रष्टाचारियों के मन में कानून का डर बिठाना है जो अपने पद का दुरूपयोग करते हैं। मुख्यमंत्री श्री सैनी का मानना है कि सरकारी तंत्र में पारदर्शिता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ईमानदार लोगों को डरने की जरूरत नहीं और भ्रष्टचारी व्यक्ति के खिलाफ एक्शन जरूर होगा।0
0
Report
ग्वालियर में शक के चलते आरक्षक ने पत्नी को बेरहमी से जलाया
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पत्नी के चरित्र पर शक करने वाले एक SAF आरक्षक ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। आरोप है कि उसने पहले पत्नी को बेरहमी से पीटा, हाथ-पैर बांधकर बंधक बनाया और फिर उसे गर्म प्रेस से 07 बार जलाया। गंभीर रूप से झुलसी महिला का अस्पताल में इलाज जारी है, जबकि पुलिस ने पीड़ित पत्नी की शिकायत पर आरोपी आरक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल मामला 13वीं बटालियन स्थित सरकारी आवास का है। 13वीं बटालियन में ही पदस्थ आरक्षक राजेंद्र परिहार अपनी पत्नी पूजा परिहार के चरित्र को लेकर शक करता था। बताया जा रहा है कि वह अक्सर पत्नी पर निगरानी रखता था और उसे घर से बाहर निकलने तक पर आपत्ति जताता था। घटना वाली रात भी महिला खाना खाने के बाद घर के बाहर टहलने गई थी। जब वह लौटकर आई तो पति ने उससे पूछताछ शुरू कर दी। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और आरोपी ने पहले पत्नी के साथ मारपीट की। फिर उसने महिला के हाथ-पैर बांध दिए और जमीन पर पटककर बेरहमी से पीटा, इसके बाद आरोपी ने महिला के शरीर पर गर्म प्रेस से 07 जगह जलाया, जिससे महिला गंभीर रूप से झुलस गई। बताया जा रहा है कि उसके शरीर का बड़ा हिस्सा जल गया है। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और उसे मायके लेजाया गया, जहां से उसे अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद का वह दर्दनाक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें महिला गंभीर रूप से झुलसी हुई हालत में नजर आ रही है। वीडियो में उसकी लाचारी और दर्द साफ दिखाई देता है। घटना के बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है, पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी आरक्षक राजेंद्र परिहार को गिरफ्तार कर लिया है, मामले में अलग अलग धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच की जा रही है।0
0
Report
दिल्ली हादसे के बाद MP में फायर ऑडिट के निर्देश, कोचिंग-होटलों की जांच तेज
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल दिल्ली में होटल आगजनी के बाद MP में एलर्ट नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान एमपी में सभी नगरीय निकायों को दिए गए हैं फायर ऑडिट निर्देश दो महिने से प्रदेश में चल रहा है फायर ऑडिट आज फिर बैठक ले रहे हैं कि अभी तक क्या हुई कार्रवाई सभी बिल्डिंग की जांच की जा रही है कोचिंग और होटलों की भी जांच की जाएगी0
0
Report
Advertisement
पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियों को लेकर डीएम ने की बैठक
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। 08, 09 एवं 10 जून 2026 को आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा-2025 को शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी श्री घनश्याम मीना की अध्यक्षता तथा पुलिस अधीक्षक श्री जय प्रकाश सिंह की उपस्थिति में सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक आयोजित हुई। जिलाधिकारी ने सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा, सीसीटीवी निगरानी, निर्बाध बिजली, पेयजल, मेडिकल किट एवं एंबुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों में मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध तथा परीक्षार्थियों की गहन जांच के निर्देश भी दिए। जनपद में 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 3,696 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी सुशील कुमार गोंड़, अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।0
0
Report
अमेठी दौरे पर प्रतिभा शुक्ला ने की विकास समीक्षा, अधिकारियों ने जताया स्वागत
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी- अपने एक दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंची प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला। महिला कल्याण बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की मंत्री हैं प्रतिभा शुक्ला। अमेठी आगमन पर भाजपा पदाधिकारीयों व अधिकारियों ने फूल मालाओं के साथ किया जोरदार स्वागत। प्रतिभा शुक्ला ने कोर कमेटी की बैठक में लिया हिस्सा। जनपदीय अधिकारियों के साथ की विकास कार्यों की लेकर की समीक्षा बैठक। विभागीय योजनाओं की प्रगति पर किया मंथन। मंत्री के दौरे को लेकर प्रशासनिक अमला रहा अलर्ट। वही मीडिया से बात करते हुए कहा आज प्रभारी के रूप में पहली बार आये है बहुत अच्छा लगा0
0
Report
Barabanki : सऊदी अरब में बाराबंकी का युवक लापताः मां ने सांसद से बेटे को वापस लाने की गुहार लगाई
Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी के फतेहपुर कस्बे की एक महिला ने अपने बेटे के सऊदी अरब में कथित तौर पर लापता होने के मामले में सांसद से हस्तक्षेप की मांग की है। महिला का कहना है कि उनके बेटे को सऊदी अरब की सीआईडी पुलिस पूछताछ के लिए ले गई थी, जिसके बाद से उसका कोई संपर्क नहीं हो पाया है। मोहल्ला नालापार दक्षिणी-1, फतेहपुर निवासी सिराजुल खातून पत्नी मोहम्मद युसूफ ने लोकसभा क्षेत्र बाराबंकी के सांसद तनुज पुनिया को एक प्रार्थना पत्र सौंपा है। उन्होंने बताया कि उनका पुत्र इमामुद्दीन उर्फ इमाम लगभग तीन वर्ष पूर्व ड्राइवर के वर्क वीजा पर सऊदी अरब के मदीना क्षेत्र में रोजगार के लिए गया था। इमामुद्दीन वर्क वीजा की अवधि समाप्त होने पर तीन माह की छुट्टी पर भारत आया था। इसके बाद वह 17 अक्टूबर 2025 को दोबारा सऊदी अरब लौटकर काम करने लगा था। परिजनों के अनुसार, 25 अप्रैल 2026 की सुबह करीब चार बजे सऊदी अरब से फोन पर सूचना मिली कि इमामुद्दीन को वहां की सीआईडी पुलिस उसके कमरे से पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है। इस घटना के बाद से परिवार का उससे कोई संपर्क नहीं हो सका है। परिवार ने सऊदी अरब में मौजूद परिचितों और युवक के कफील (नियोक्ता) से भी संपर्क किया, लेकिन लगभग 40 दिन बीत जाने के बाद भी इमामुद्दीन के संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। पुत्र के बारे में कोई खबर न मिलने से परिवार गहरे सदमे और चिंता में है। सिराजुल खातून ने सांसद से इस मामले को गंभीरता से लेते हुए भारत सरकार और संबंधित अधिकारियों के माध्यम से अपने पुत्र का पता लगाकर उसे सकुशल भारत वापस लाने की मांग की है। परिजनों ने बताया कि इस संबंध में प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री, विदेश मंत्री और सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास को भी पत्र भेजकर मदद की अपील की गई है। परिवार को उम्मीद है कि सरकारी स्तर पर हस्तक्षेप से युवक की स्थिति का पता चल सकेगा और उसकी सुरक्षित वापसी संभव हो सकेगी।0
0
Report
Advertisement
हरदोई जल निगम स्टोर से रिकॉर्ड जलाने पर DM के मौके पर कार्रवाई, 6 पर FIR
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई: जल निगम स्टोर में रिकॉर्ड जलाने का मामला, DM ने मौके पर पकड़ा; XEN, AE समेत 6 पर FIR, भाजपा नेता भी नामजद हरदोई में ‘हर घर नल से जल’ योजना से जुड़े सरकारी दस्तावेज और पानी जांच किट जलाने का बड़ा मामला सामने आया है। जेल रोड स्थित जल निगम (ग्रामीण) के स्टोर से धुआं उठता देख जिलाधिकारी अनुनय झा खुद मौके पर पहुंचे, जहां अंदर भारी मात्रा में सरकारी रिकॉर्ड, पानी की गुणवत्ता जांचने वाली किटें और अन्य अभिलेख जलाए जा रहे थे। इस घटना से प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। जांच में सामने आया कि मौके पर प्रभारी अधिशासी अभियंता (XEN) नवनीत सिंह, सहायक अभियंता (AE) अमित सिंह, दो चौकीदार मेवाराम और सालिगराम तथा भाजपा के सोशल मीडिया सहसंयोजक ऋतुराज त्रिपाठी भी मौजूद थे। डीएम के पहुंचने पर कई दस्तावेज और जांच किटें आधी जली हालत में बरामद हुईं। आरोप है कि बिना किसी सक्षम अनुमति के महत्वपूर्ण सरकारी रिकॉर्ड नष्ट किए जा रहे थे। जिलाधिकारी के आदेश पर प्रभारी XEN नवनीत सिंह, AE अमित सिंह, चौकीदार मेवाराम व सालिगराम और भाजपा नेता ऋतुराज त्रिपाठी समेत कुल 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। सभी पर सरकारी अभिलेख नष्ट करने, साक्ष्य मिटाने और अनियमितता के गंभीर आरोप हैं। वहीं प्रारंभिक जांच में आशंका जताई गई है कि यह पूरी कार्रवाई किसी बड़े घोटाले या अनियमितताओं से जुड़े दस्तावेजों को नष्ट कर साक्ष्य मिटाने की साजिश हो सकती है। फिलहाल प्रशासन ने मामले की गहन जांच के आदेश दिए हैं और पुलिस पूरे प्रकरण की तहकीकात कर रही है।0
0
Report
सीएम ओमर अब्दुल्ला ने 6 लाभार्थियों को 1.12 करोड़ के चिट्ठे वितरित
Aram Pora, Ganderbal, Chief Minister Omer Abdullah today handed over disbursal letters to 6 beneficiaries worth ₹1.12 crore under Mission YUVA at Civil Secretariat, Srinagar. Under Mission YUVA, ₹209 crore has been disbursed in 3,367 cases during April and May, reaffirming Government’s focus on youth entrepreneurship and employment generation.0
0
Report
दहेज हत्या मामले में वांछित सास गिरफ्तार, कलान पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Gangora, Uttar Pradesh:शाहजहाँपुर के कलान थाना क्षेत्र के भर्रामई गांव में हुए दहेज हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। विवाहिता नीलम की मौत के मामले में वांछित चल रही उसकी सास भानवती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि दहेज में मोटरसाइकिल की मांग को लेकर नीलम को लगातार शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। परिजनों के मुताबिक, प्रताड़ना से तंग आकर नीलम ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी सास को उदियावारा मोड़ के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।0
0
Report
Advertisement
संभल में दंगा प्रभावितों के पुनर्वास के साथ पाक-बांग्लादेश हिंदू शरणार्थियों का भी पुनर्वास
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल: संभल से पलायन कर गए दंगा प्रभावित हिंदू परिवारों के पुनर्वास के साथ पाकिस्तान और बांग्लादेश के हिंदू शरणार्थियों का भी पुनर्वास शुरू किया गया है. योगी के अफसरों ने 1978 के दंगा प्रभावित रस्तोगी परिवार को पुनर्वास के लिए भूमि का पट्टा देकर पलायन कर गए हिंदू परिवारों के पुनर्वास की शुरुआत की. अवैध कब्जों से मुक्त जमीन दंगा पीड़ितों और पाकिस्तान-बांग्लादेश के हिंदू विस्थापितों को आवंटित की जाएगी. सीएम योगी के निर्देश पर कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह ने संभल में जानकारी दी. बिजनौर में 2 हजार लोगों को पट्टे देकर मिशन डेमोग्राफी शुरू हो चुकी है. प्रशासन ने संभल से पलायन कर गए दंगा पीड़ित परिवारों से संभल लौटने की अपील की, पाक-बांग्लादेश के हिंदू शरणार्थियों से आवेदन मांगे गए. सीएम योगी की पहल पर महंत बाल योगी दीनानाथ और अन्य हिंदुवादियों ने खुशी जताई. संभल में दंगों से प्रभावित हिंदू परिवारों के पलायन से हिंदुओं की संख्या घटकर 15 प्रतिशत रह गई है.0
0
Report
1978 हिंसा के पीड़ित परिवार को 48 साल बाद जमीन पट्टा मिलने पर प्रशासन की नई पहल
Noida, Uttar Pradesh:संभल, उत्तर प्रदेश: 1978 की हिंसा के पीड़ित रामशरण दास रस्तोगी के परिवार को 48 साल बाद ज़मीन का पट्टा आवंटित किए जाने पर, मंडलायुक्त (Divisional Commissioner) आंजनेय कुमार सिंह कहते हैं, "...यह एक भयानक दंगा था, जिसका ब्योरा कई लोगों ने बताया है। हाल ही में, पहली बार, पीड़ितों—खास तौर पर उस परिवार ने जिसे अब ज़मीन आवंटित की गई है—आगे आकर ज़िलाधिकारी (DM) के पास शिकायत दर्ज कराई; इससे पहले, कोई भी आगे नहीं आया था। उन्होंने घटनाओं का पूरा ब्योरा दिया, जिसकी बाद में जाँच की गई। उनकी पुरानी केस फ़ाइलें निकाली गईं—वे फ़ाइलें जो पहले अनुरोध पर सरकारी प्रशासन को भेजी गई थीं—और पूरी फ़ाइल राज्य के अधिकारियों को भेज दी गई... फ़िलहाल, केवल यही एक परिवार आगे आया है। हालाँकि, और भी प्रभावित लोग हैं, लेकिन जब तक वे आगे आकर औपचारिक रूप से अपने दावे दर्ज नहीं कराते, तब तक आगे की कार्रवाई नहीं हो सकती। हम इंतज़ार कर रहे हैं, और हम जनता से भी अपील करते हैं: जो कोई भी यहाँ वापस आना चाहता है, वह अपने पूरे ब्योरे के साथ ज़िला प्रशासन से संपर्क करे, और हम उनकी मदद के लिए ज़रूरी कार्रवाई करेंगे..."0
0
Report
बसई सामंता में घायल अजगर जाल से मुक्त, वन विभाग ने जंगल में छोड़ा
Dholpur, Rajasthan:0406ZRJ_DHOL_PYTHON_R बसई सामंता में जाल में फंसा मिला अजगर, वन विभाग ने बचाकर केसर बाग जंगल में छोड़ा ग्रामीणों की सूचना पर हरिदास बाबा मंदिर मार्ग से रेस्क्यू किया गया घायल अजगर धौलपुर ग्राम पंचायत बसई सामंता में हरिदास बाबा मंदिर की सड़क पर एक अजगर जाल में फंसा हुआ मिला। अजगर घायल अवस्था में पड़ा था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना गांव के व्यक्ति उत्तम सिंह को दी। सूचना मिलते ही उत्तम सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने वन विभाग के कर्मचारी कृष्ण अवतार को अवगत कराया। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जाल काटकर अजगर को मुक्त कराया। इसके बाद अजगर को उपचार के उपरांत केसर बाग जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। *हरिदास बाबा मंदिर मार्ग पर फंसा था अजगर* ग्राम पंचायत बसई सामंता स्थित हरिदास बाबा मंदिर की सड़क पर ग्रामीणों ने एक अजगर को जाल में बुरी तरह फंसा हुआ देखा। जाल में उलझने के कारण अजगर घायल अवस्था में था और निकलने का प्रयास कर रहा था। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए गांव के व्यक्ति उत्तम सिंह को इसकी जानकारी दी। *वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू* उत्तम सिंह ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और वन विभाग के कर्मचारी कृष्ण अवतार को सूचना प्रदान की। सूचना प्राप्त होते ही वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची। टीम के सदस्यों ने सावधानीपूर्वक जाल को काटा और अजगर को मुक्त कराया। *केसर बाग जंगल में छोड़ा गया* वन विभाग द्वारा अजगर का प्राथमिक उपचार करने के पश्चात उसे केसर बाग जंगल में सुरक्षित रूप से छोड़ दिया गया। वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की है कि जंगली जीव-जंतुओं को देखकर उन्हें नुकसान न पहुंचाएं और तुरंत वन विभाग को सूचना दें, ताकि समय पर उनका संरक्षण किया जा सके0
0
Report
Advertisement
