icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
273401
JAVED KHANJAVED KHANFollow29 Jan 2025, 07:59 am

Varanasi - मौनी अमावस्या पर नमामि गंगे ने जगाई स्वच्छता की अलख, गंगा तट की सफाई करके श्रद्धालुओं को किया जागरूक

Haldwani, Uttar Pradesh:

समता-समरसता के असाधारण संगम मौनी अमावस्या पर्व पर गंगा स्नान के लिए उमड़ी हजारों की भीड़ को नमामि गंगे के सदस्यों ने स्वच्छता का संदेश दिया. दशाश्वमेध घाट, शीतला घाट, प्रयाग घाट, राजेंद्र प्रसाद घाट और अहिल्याबाई घाट तक लोग सफाई संग स्वच्छता के प्रति जागरूक हुए. गंगा सेवक राजेश शुक्ला को सफाई करते देखकर श्रद्धालुओं ने भी स्वच्छता में हाथ बंटाया और गंगा किनारे पड़े हुए माला-फूल , पॉलिथीन एवं अन्य सामग्री को साफ कर कूड़ेदान तक पहुंचाया. इस दौरान लाउडस्पीकर से स्वच्छता रूपी आवाह्न को आत्मसात करने की अपील की। 

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मानसा में किसानों और पुलिस के बीच टकराव, प्रदर्शनकारियों ने डीसी कार्यालय पहुंचना चाहा

Mansa, Punjab:ਮਾਨਸਾ ਵਿੱਚ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨਕਾਰੀ ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਵਿਚਕਾਰ ਖਿੱਚ ਧੂਹ ਐਂਕਰ : ਸੰਯੁਕਤ ਕਿਸਾਨ ਮੋਰਚੇ ਦੇ ਸੱਦੇ ਤੇ ਅੱਜ ਦੇਸ਼ ਭਰ ਦੇ ਵਿੱਚ ਕਿਸਾਨ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਅਤੇ ਟਰੇਡ ਯੂਨੀਅਨ ਵੱਲੋਂ ਜੇਲ ਭਰੋ ਅੰਦੋਲਨ ਦੇ ਤਹਿਤ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਨੇ  ਮਾਨਸਾ ਵਿੱਚ ਡੀਸੀ ਮਾਨਸਾ ਨੂੰ ਮੰਗ ਪੱਤਰ ਦੇਣ ਲਈ ਪਹੁੰਚੇ ਪ੍ਰदਰਸ਼ਨਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਰੋਕਣ ਦੇ ਵਿੱਚ ਪੁਲਿਸ ਨਾਕਾਮ ਰਹੀ ਜਦੋਂ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਬੈਰੀਕੇਟ ਤੋੜ ਕਿ ਕਿਸਾਨ ਡੀਸੀ ਦਫਤਰ ਵੱਲ ਨੂੰ ਵਧੇ ਤੇ ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਪੁਲਿਸ ਖਿੱਚ ਧੂਹ ਦੇ ਦੌਰਾਨ ਪੁਲਿਸ ਦੀਆਂ ਮਹਿਲਾ ਕਰਮਚਾਰੀ ਡਿੱਗਦੀਆਂ ਨਜ਼ਰ ਆਈਆਂ ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੇ ਏਡੀਸੀ ਪੂਨਮ ਸਿੰਘ ਵੱਲੋਂ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਤੋਂ ਮੰਗ ਪੱਤਰ ਲਿਆ ਅਤੇ ਉਨਾਂ ਨੂੰ ਵਿਸ਼ਵਾਸ ਦਵਾਇਆ ਕਿ ਮੰਗ ਪੱਤਰ ਸਰਕਾਰ ਤੱਕ ਪਹੁੰਚਾ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇਗਾ。
0
0
Report

हनसाली साहिब में लंगर हाल में आग, सिलिंडर के साथ बड़ा हादसा टला

Fatehgarh Sahib, Punjab:ਹੰਸਾਲੀ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਵੱਡਾ ਹਾਦਸਾ ਟਲਿਆ, ਲੰਗਰ ਹਾਲ ’ਚ ਸਿਲੰਡਰ ਨੂੰ ਲੱਗੀ ਅੱਗ ਫਤਿਹਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਚ ਹੰਸਾਲੀ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਸੋਮਵਾਰ ਨੂੰ ਉਸ ਸਮੇਂ ਵੱਡਾ ਹਾਦਸਾ ਹੋਣੋਂ ਟਲ ਗਿਆ, ਜਦੋਂ ਲੰਗਰ ਹਾਲ ਵਿੱਚ ਲੰਗਰ ਤਿਆਰ ਕਰਦੇ ਸਮੇਂ ਅچਾਨਕ ਅੱਗ ਭੜਕ ਗਈ ਅਤੇ ਇਸ ਦੀ ਲਪੇਟ ਵਿੱਚ ਗੈਸ ਸਿਲੰਡਰ ਵੀ ਆ ਗਿਆ। ਅੱਗ ’ਤੇ ਕਾਫ਼ੀ ਮੁਸ਼ਕਲ ਨਾਲ ਕਾਬੂ ਪਾਇਆ ਗਿਆ। ਹਾਲਾਂਕਿ ਘਟਨਾ ਵਿੱਚ ਕਿਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦਾ ਜਾਨੀ ਨੁਕਸਾਨ ਨਹੀਂ ਹੋਇਆ。 ਜਾਣਕਾਰੀ ਅਨੁਸਾਰ ਸੋਮਵਾਰ ਨੂੰ ਬ੍ਰਹਮ ਗਿਆਨੀ ਸੰਤ ਬਾਬਾ ਅਜੀਤ ਸਿੰਘ ਜੀ ਹੰਸਾਲੀ ਸਾਹਿਬ ਵਾਲਿਆਂ ਦੇ ਜਨਮ ਦਿਹਾੜੇ ਮੌਕੇ ਸਾਲਾਨਾ ਸਮਾਗਮ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਸੀ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਸੰਗਤ ਹੰਸਾਲੀ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਨਤਮਸਤਕ ਹੋਣ ਲਈ ਪਹੁੰਚੀ ਹੋਈ ਸੀ। ਇਸੇ ਦੌਰਾਨ ਸਵੇਰੇ ਕਰੀਬ 9 ਵਜੇ ਲੰਗਰ ਤਿਆਰ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਸੀ ਕਿ ਅਚਾਨਕ ਅੱਗ ਭੜਕ ਉੱਠੀ। ਥਾਣਾ ਬਡਾਲੀ ਆਲਾ ਸਿੰਘ ਦੇ ਐੱਸ.ਐੱਚ.ਓ. ਗੁਰਵੀਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਲੰਗਰ ਹਾਲ ਵਿੱਚ ਜਿੱਥੇ ਲੰਗਰ ਤਿਆਰ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਸੀ, ਉੱਥੇ ਨੇੜੇ ਹੀ ਡੀਜ਼ਲ ਦੀ ਕੈਨ ਪਈ ਹੋਈ ਸੀ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਅੱਗ ਭੜਕ ਗਈ, ਜਿਸ ਨੇ ਗੈਸ ਸਿਲੰਡਰ ਨੂੰ ਵੀ ਆਪਣੀ ਲਪੇਟ ਵਿੱਚ ਲੈ ਲਿਆ। ਘਟਨਾ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਮੌਕੇ ’ਤੇ ਮੌਜੂਦ ਸੰਗਤ, ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਫਾਇਰ ਬ੍ਰਿਗੇਡ ਦੀ ਟੀਮ ਨੇ ਤੁਰੰਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਦਿਆਂ ਕਾਫ਼ੀ ਮੁਸ਼ਕਲ ਨਾਲ ਅੱਗ ’ਤੇ ਕਾਬੂ ਪਾ ਲਿਆ। ਸਮੇਂ ਸਿਰ ਅੱਗ ’ਤੇ ਕਾਬੂ ਪਾਏ ਜਾਣ ਕਾਰਨ ਵੱਡਾ ਹਾਦਸਾ ਟਲ ਗਿਆ। ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀ ਮੁਤਾਬਕ ਘਟਨਾ ਵਿੱਚ ਕਿਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦਾ ਜਾਨੀ ਜਾਂ ਮਾਲੀ ਨੁਕਸਾਨ ਨਹੀਂ ਹੋਇਆ।
0
0
Report
Advertisement

पटना में गर्मी के दौरान बिजली ट्रिपिंग रोकने के लिए ट्रांसफॉर्मर क्षमता बढ़ी

Patna, Bihar:पटना में गर्मी के दौरान बिजली ट्रिपिंग और ओवरलोड की समस्या से लोगों को राहत देने के लिए बिजली विभाग ने ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता बढ़ाने और नए ट्रांसफॉर्मर लगाने का काम तेज कर दिया है। शहर के जिन इलाकों में बार-बार बिजली ट्रिप होने की शिकायत सामने आ रही थी, वहां विशेष रूप से काम किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, पिछले तीन महीने में पटना के अलग-अलग इलाकों में 200 केवीए क्षमता वाले 220 नए ट्रांसफॉर्मर लगाए गए हैं। इसके अलावा करीब 235 ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता बढ़ाकर 315 केवीए की गई है। कई जगहों पर 630 केवीए क्षमता के नए ट्रांसफॉर्मर भी लगाए गए हैं। बिजली विभाग का मुख्य उद्देश्य गर्मी के दौरान बढ़ने वाली बिजली की मांग के कारण ट्रॉंसफॉर्मरों पर पड़ने वाले अतिरिक्त दबाव को कम करना है। दरअसल, गर्मी में एसी, कूलर, पंखे और दूसरे बिजली उपकरणों का इस्तेमाल बढ़ने से बिजली की मांग काफी बढ़ जाती है। ऐसे में कम क्षमता वाले ट्रांसफॉर्मर पर ज्यादा लोड पड़ने से ट्रिपिंग और बिजली कटने की समस्या सामने आ जाती है। इसी को देखते हुए पेसू की ओर से जरूरत के हिसाब से कम क्षमता वाले ट्रांसफॉर्मरों को ज्यादा क्षमता वाले ट्रांसफॉर्मरों से बदला जा रहा है। साथ ही नए ट्रांसफॉर्मर भी लगाए जा रहे हैं। आंकड़ों के मुताबिक, पेसू क्षेत्र में ट्रांसफॉर्मरों की कुल क्षमता करीब 2400 एमवीए है, जबकि अब तक अधिकतम बिजली की मांग करीब 933 मेगावाट तक पहुंची है। विभाग का कहना है कि ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता बढ़ाने और नए ट्रांसफॉर्मर लगाने से बिजली आपूर्ति व्यवस्था को और मजबूत किया जा सकेगा। वहीं, पिछले कुछ दिनों में 450 से ज्यादा नए ट्रांसफॉर्मर लगाए जाने की जानकारी सामने आई है। विभाग की कोशिश है कि गर्मी के दौरान बिजली की बढ़ती मांग के बीच ट्रांसफॉर्मर ओवरलोड न हों और पटना के लोगों को बार-बार होने वाली बिजली ट्रिपिंग की समस्या से राहत मिल सके।
0
0
Report

जीतू पटवारी: दतिया उपचुनाव सिर्फ दतिया नहीं, पूरे मध्य प्रदेश में बदलाव की तैयारी

Chhindwara, Madhya Pradesh:कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे जीतू पटवारी पूर्व सांसद नकुलनाथ भी रहे मौजूद ,भाजपा सरकार की जनविश्वास पर सवाल उठाये,दतिया उपचुनाव की जीत की वजह बताई कांग्रेस प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी छिंदवाड़ा में आयोजित कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे।उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के संगठन, प्रशिक्षण शिविरों और राजनीतिक हालात पर आधारित है, जिसमें एक कांग्रेस नेता मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे हैं.जीतू पटवारी ने कहा कि मध्य प्रदेश में पंचायत स्तर पर संगठन के सृजन के लिए कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण बेहद जरूरी है और जिलावार प्रशिक्षण शिविरों की प्रक्रिया लगातार चल रही है. उन्होंने छिंदवाड़ा, जबलपुर, नरसिंहपुर और दतिया जैसे क्षेत्रों का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य में पार्टी के सकारात्मक नवाचारों के कारण ही चुनाव में सफलता मिल रही है और यह केवल दतिया का नहीं बल्कि पूरे मध्य प्रदेश की राजनीतिक स्थिति का परिदृश्य है. बाइट 1 जीतू पटवारी पीसीसी अध्यक्ष बाइट - पूर्व सांसद नकुलनाथ छिंदवाड़ा बाइट 3 सुनील ऊईके विधायक जुन्नारदेव (चश्मा लगाए)
0
0
Report

जयपुर निकाय चुनाव की तैयारी तेज, निर्वाचन आयुक्त ने समीक्षा दी

Jaipur, Rajasthan:जयपुर।निकाय-पंचायत चुनाव की तैयारियों पर बैठक। राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने की चुनाव तैयारियों की समीक्षा। पंचायत समिति-जिला परिषद,निकाय सदस्यों के लिए EVM से मतदान। पंच-सरपंच चुनाव मतपेटी से कराने की तैयारी। चुनाव में कानून-व्यवस्था और पुलिस बल की उपलब्धता पर चर्चा। नामांकन से नाम वापसी तक सुरक्षा व्यवस्था की होगी नियमित समीक्षा। आरक्षण संबंधी कार्यवाही जल्द पूरी करने के निर्देश चुनाव से जुड़े अधिकारियों के तबादले 15 अगस्त तक करने के निर्देश पिछले चुनाव में लापरवाही पर कार्रवाई वाले कार्मिकों को जिम्मेदारी नहीं आयोग ने सभी विभागों को पूर्व निर्देशों की पालना के दिए निर्देश।
0
0
Report
Advertisement

बगरू में सावन के दूसरे सोमवार को कांवड़ियों का महासंगम, भक्तों का उत्साह चरम

Jaipur, Rajasthan:बगरू (जयपुर) शिव भक्ति से सराबोर हुई जुगल दरबार की नगरी, सावन के दूसरे सोमवार को उमड़ा कांवड़ियों का सैलाब, 55 से कावड़ दलों का हुआ महासंगम, करीब 2 हजार कावड़िये अलग-अलग शिवालयों में किया भोलेबाबा का जलाभिषेक, हर महादेव, बोल बम तड़ाक बम के जयघोष से गूंजा कस्बा, ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा, अल्पाहार ओर जलपान से किया स्वागत, यातायात ओर सुरक्षा के मध्यनजर माकूल पुलिस जाप्ता किया है तैनात。 सावन के दूसरे सोमवार को राजधानी जयपुर में जुगल दरबार की नगरी बगरू भगवान भोलेनाथ की भक्ति में सराबोर नजर आई, हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा कस्बा गूंज उठा। दहमी बालाजी मंदिर से शुरू हुई कांवड़ यात्राओं में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और करीब 55 कांवड़ दलों का महासंगम देखने को मिला, जयपुर के गलता जी, पुष्कर के ब्रह्मा सरोवर, सांभर के देवयानी सरोवर सहित अलग-अलग धार्मिक स्थलों और जलस्रोतों से पवित्र जल लेकर करीब दो हजार कांवड़िए बगरू पहुंचे। दहमी बालाजी मंदिर से शुरू हुई कांवड़ यात्राएं डाकबेल और लिंक रोड होते हुए पालवाले बालाजी मंदिर होते हुए अलग-अलग शिवालयों तक पहुंचीं, जहां श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया, कांवड़ यात्रा के दौरान बगरू की सड़कें भगवा रंग में रंगी नजर आईं। डीजे और ढोल-ताशों की गूंज के बीच कांवड़िए नाचते-झूमते हुए आगे बढ़े। हाथों में भगवा ध्वज और कांवड़, साथ में भगवान शिव और विभिन्न देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं, इस कांवड़ यात्रा की खास बात यह रही कि इनमें बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर उम्र के श्रद्धालु शामिल हुए। महिलाएं और युवतियां भी कांवड़ उठाकर शिव भक्ति में लीन नजर आईं। यात्रा के मार्ग में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर कांवड़ियों का स्वागत किया। वहीं कई स्थानों पर अल्पाहार और जलपान की व्यवस्था भी की गई, दरअसल, बगरू क्षेत्र में कुछ वर्षों पहले युवाओं की पहल से एक ही दिन में क्षेत्र के प्रमुख शिवालयों तक कांवड़ पहुंचाने की परंपरा शुरू हुई थी। इसी परंपरा के तहत इस बार भी सावन के दूसरे सोमवार को करीब 55 कांवड़ दल एक साथ अपने-अपने शिवालयों के लिए रवाना हुए, कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धा और उत्साह के साथ अनुशासन भी देखने को मिला। यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। थानाधिकारी राजेंद्र गोदारा के नेतृत्व में पर्याप्त पुलिस जाब्ता तैनात किया गया, ताकि यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू रहे और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े, कुल मिलाकर, बगरू की यह कांवड़ यात्रा भगवान शिव की भक्ति के साथ सामाजिक एकता, सनातन परंपरा और अनुशासन का संदेश देती नजर आई। सावन के दूसरे सोमवार को बगरू की सड़कों पर उमड़ा कांवड़ियों का यह महासंगम श्रद्धालुओं के लिए यादगार बन गया。
0
0
Report

चमोली में सावन के मौके पर बदरीनाथ मार्ग पर भारी जाम, प्रशासन पर सवाल

Jokhanalagga Bura, Uttarakhand:चमोली जिले में सावन के सोमवार के अवसर पर श्री बदरीनाथ धाम की यात्रा में कांवड़ियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। इसके चलते जोशीमठ से मारवाड़ी तक बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण जाम की स्थिति बनी हुई है। करीब 7 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर स्कूली बच्चों, स्थानीय लोगों और बदरीनाथ जा रहे यात्रियों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ रहा है। स्थिति को और गंभीर बना रहा है जोशीमठ से मारवाड़ी तक चल रहा सड़क चौड़ीकरण कार्य। मार्ग पर जगह-जगह निर्माण सामग्री डाली गई है और पेड़ों का कटान भी किया जा चुका है, जिससे सड़क संकरी हो गई है। ऐसे में वाहनों की आवाजाही बाधित हो रही है और जाम की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सावन के दौरान बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन को पहले से ही यातायात प्रबंधन के पुख्ता इंतजाम करने चाहिए थे। वहीं यात्रियों और स्कूली बच्चों को हो रही परेशानी को लेकर भी लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

बागपत में कांवड़ यात्रा पर मुसलमान युवाओं ने ड्रोन से गुलाब बरसाकर भाईचारे का संदेश दिया

Baghpat, Uttar Pradesh:नाम :: कुलदीप चौहान लोकेशन :: बागपत एंकर :--- बागपत में कांवड़ यात्रा के दौरान आपसी भाईचारे और सौहार्द की खूबसूरत तस्वीर सामने आई है। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से गुजर रहे कांवड़ियों पर मुस्लिम समाज के युवाओं ने ड्रोन के जरिए गुलाब की पंखुड़ियों की पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। बड़ौत के देहली रोड पर मुस्लिम समाज के लोगों ने कांवड़ियों की सेवा की और फूल बरसाकर भाईचारे का संदेश दिया। तस्वीरें बागपत के बड़ौत की हैं, जहां कांवड़ यात्रा के दौरान गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल देखने को मिली। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से गुजर रहे शिवभक्त कांवड़ियों पर मुस्लिम समाज के युवाओं ने ड्रोन से गुलाब की पंखुड़ियां बरसाईं। देहली रोड पर कांवड़ियों का स्वागत करते हुए मुस्लिम समाज के लोगों ने उनकी सेवा भी की। पुष्पवर्षा के दौरान कांवड़ियों में भी उत्साह नजर आया। मुस्लिम समाज के युवाओं का कहना है कि उन्होंने कांवड़ियों की सेवा और स्वागत कर आपसी भाईचारे का संदेश देने की कोशिश की है। उनका कहना है कि दोनों समुदायों के लोगों को एक-दूसरे के त्योहारों और धार्मिक आयोजनों का सम्मान करना चाहिए और मिलजुलकर रहना चाहिए। इसी आपसी सौहार्द और भाईचारे की कामना के साथ उन्होंने कांवड़ियों पर गुलाब की पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया।
0
0
Report

डीएम ने किया सीएचसी पथरदेवा का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश

ASAmit SinghFollow8m ago
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने सोमवार सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरदेवा का औचक निरीक्षण किया। प्रभारी चिकित्साधिकारी सहित अधिकांश कर्मचारी अनुपस्थित मिले। डीएम ने नाराजगी जताते हुए अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने और नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए। निरीक्षण में एक महिला मरीज का एमसीपी कार्ड अधूरा मिला। मौके पर हीमोग्लोबिन जांच कराने पर रिपोर्ट और एमसीपी/एससीबी कार्ड में दर्ज विवरण में काफी अंतर पाया गया। वहीं, फार्मासिस्ट दवाओं एवं स्टॉक की पूरी जानकारी भी नहीं दे सके। डीएम ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए संबंधितों के प्रति नाराजगी जताई। डीएम ने समय से चिकित्सकों-कर्मचारियों की उपस्थिति, मरीजों को बेहतर उपचार, पर्याप्त दवा, साफ-सफाई और मूलभूत व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी और आगे भी निरीक्षण के दौरान अनियमितता मिलने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

जयपुर में निर्वाचन आयुक्त ने निकाय चुनाव की तैयारी और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

Noida, Uttar Pradesh:जयपुर। निकाय-पंचायत चुनाव की तैयारियों पर बैठक। राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने की चुनाव तैयारियों की समीक्षा। पंचाय+त समिति-जिला परिषद,निकाय सदस्य के लिए EVM से मतदान। पंच-सरपंच चुनाव मतपेटी से कराने की तैयारी। चुनाव में कानून-व्यवस्था और पुलिस बल की उपलब्धता पर चर्चा। नामांकन से नाम वापसी तक सुरक्षा व्यवस्था की होगी नियमित समीक्षा। आरक्षण संबंधी कार्यवाही जल्द पूरी करने के निर्देश चुनाव से जुड़े अधिकारियों के तबादले 15 अगस्त तक करने के निर्देश पिछले चुनाव में लापरवाही पर कार्रवाई वाले कार्मिकों को जिम्मेदारी नहीं आयोग ने सभी विभागों को पूर्व निर्देशों की पालना के दिए निर्देश。
0
0
Report
Advertisement

सिरसा ने आरोप लगाया: महिलाओं की योजनाओं में बजट नहीं मिला, दावा झूठ

Delhi, Delhi:मनजिंदर सिंह सिरसा- एक योजना महिलाओं के लिए सरकार नहीं लाई. दुर्गा योजना फिर लाड़ली योजना को आगे बढ़ाया, लक्ष्मी योजना, उसके बाद विद्या वाहन योजना जैसे कदम उठाकर सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम किया. हम चार विधायक थे लेकिन केजरीवाल सरकार में हम दस साल तक किसी भी योजना का लाभ नहीं ले पाए. लाड़ली योजना को लेकर पिछली सरकार को घेरा. सरकार के खिलाफ विपक्ष का हंगामा मंत्री परवेश साहिब सिंह ने शांत कराने की कोशिश की. विपक्ष के आरोपों पर लक्ष्मी योजना को लेकर कहा आप सरकार ने महिलाओं को एक हज़ार रुपए देने के लिए 2000 करोड़ का बजट तय किया लेकिन एक भी रुपया नहीं दिया. सिर्फ़ महिलाओं से झूठ बोला और ये हमपे आरोप लगा रहे. सिरसा ने कहा आज महिलाओं ने आ आ कर बताया की अब डर लगता है क्यो की आप ने तीन बात कहा पैसा देंगे लेकिन दिया नहीं. इसलिए अब डर लगता है. इसी लिए हम दौड़ दौड़ कर रजिस्ट्रेशन के लिए आ रहे ताकि समय न निकल जाए. पंजाब में आज तक महिलाओं को एक हज़ार नहीं दिया ये बात करते है
0
0
Report

जमशेदपुर के परसुडीह में 510 ग्राम गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर परसुडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 510 ग्राम गांजा के साथ शशि कुमार भगत गिरफ्तार भेजा गया जेल, खखरीपाड़ा-जादुगोड़ा मार्ग पर गांजा खरीद-बिक्री की सूचना पर हुई छापेमारी, सिटी एसपी ललित कुमार मीणा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ जमशेदपुर पुलिस की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में परसुडीह थाना पुलिस ने गांजा की खरीद-बिक्री करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 510 ग्राम गांजा बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शशि कुमार भगत उर्फ दिलखुश के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए सिटी एसपी ललित कुमार मीणा ने प्रेस कॉन्फ्रें‌स कर बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि परसुडीह थाना क्षेत्र के खखरीपाड़ा से जादुगोड़ा जाने वाले रास्ते में गांजा की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना मिलने के बाद इसकी जानकारी वरीय पुलिस अधिकारियों को दी गई और सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए एक छापेमारी टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर इलाके में छापेमारी शुरू की। इसी दौरान पुलिस को संदिग्ध गतिविधि में शामिल एक व्यक्ति मिला। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की और तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से 510 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने गांजा को जब्त करते हुए आरोपी शशि कुमार भगत उर्फ दिलखुश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, प्रारम्भिक जांच में आरोपी के गांजा की खरीद-बिक्री से जुड़े होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी गांजा कहां से लाता था और किन लोगों तक इसकी सप्लाई करता था। इसके अलावा इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में नशीले पदार्थों की अवैध खरीद-बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस द्वारा नशे के कारोबार से जुड़े नेटवर्क की पहचान कर उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। परसुडीह पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी है.
0
0
Report

किसान संगठनों का जेल भरो आंदोलन: रोहतक में डीसी ऑफिस के बाहर गिरफ्तारियां

Rohtak, Haryana:किसान संगठनों ने डीसी ऑफिस के बाहर दी गिरफ्तारियां रोहतक में जेल भरो आंदोलन, निजीकरण का विरोध; 10 बसों में गए प्रदर्शनकारी रोहतक में केंद्रीय ट्रेड यूनियन व संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्यों ने सरकार के खिलाफ मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और जेल भरो आंदोलन के तहत डीसी ऑफिस के बाहर से गिरफ्तारियां दी। पुलिस प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को 10 बसों में बैठाकर पुलिस लाइन ले जाकर रिहा कर दिया प्रदर्शनों के दौरान जनवादी महिला समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगमति सांगवान ने कहा कि आज देश छोड़ों आंदोलन की 84वीं वर्षगांठ है। आज हर वर्ग ने अपने हक की लड़ाई के लिए आवाज उठाई है। श्रम कानून बदल दिए गए। महिला आरक्षण बिल को परीसिमन के साथ जोड़ा गया। बिजली विभाग का निजीकरण किया जा रहा है, जिसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन है जगमति सांगवान ने कहा कि आज जेल भरने का आह्वान है, जिसके चलते सभी गिरफ्तारी देंगे। अगर प्रशासन उन्हें गिरफ्तार नहीं करेगा, तो डीसी ऑफिस के बाहर ही धरना देंगे। महिलाओं को कहीं प्लाट के नाम पर ठगा गया तो कहीं आशा वर्कर के साथ धोखा हुआ है। सरकार को सफाई कर्मचारी व बिजली कर्मचारियों से बातचीत कर समाधान करना चाहिए。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top