icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
273401
Mayank Kumar KashyapMayank Kumar KashyapFollow22 Jan 2025, 02:03 pm

Varanasi: श्रीरामलला की प्राण-प्रतिष्ठा वर्षगांठ पर रामघाट पर गंगा सफाई अभियान

Haldwani, Uttar Pradesh:

श्रीरामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर नमामि गंगे ने बुधवार को रामघाट पर गंगा सफाई अभियान चलाया। महर्षि योगी वेद विज्ञान अध्ययन पीठ के वेदपाठी बटुकों के साथ मिलकर गंगा तट की सफाई की गई और श्रीराम के प्रकृति-प्रेम एवं पर्यावरण चेतना का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे और रामलला की तस्वीर के साथ मां गंगा की आरती उतारी गई। रामघाट का गंगा किनारा स्वच्छता से चमक उठा। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक एवं नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर राजेश शुक्ला के नेतृत्व में यह आयोजन हुआ। श्रीराम के भजनों की गूंज से वातावरण भक्तिमय हो गया और लोगों को गंगा संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बोकारो में संपत्ति विवाद के चलते चाकूबाजी, चाचा घायल भतीजा-भाभी घायल

Bokaro Steel City, Jharkhand:Bokaro में संपत्ति विवाद को लेकर दो भाइयों के परिवार के बीच चाकूबाजी हुई. चाचा ने भतीजे अमन कुमार (17) को चाकू मारकर घायल किया, भाभी 44 वर्षीय सरोजी देवी भी गंभीर रूप से घायल हैं. आरोपी चाचा संतोष प्रसाद खुद घायल हैं; पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया. घायल भतीजे और भाभी का उपचार Bokaro General Hospital में चल रहा है, आरोपी संतोष प्रसाद का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना हरला थाना क्षेत्र सेक्टर 9 D के स्ट्रीट 36 क्वार्टर 752 में जमीन संबंधी संपत्ति विवाद के कारण हुई. चास में रहने वाले संतोष प्रसाद सेक्टर 9 में रहने वाले मिथलेश प्रसाद के घर आए और विवाद चाकूबाजी में बदल गया. बोकारो सिटी DSP ने कहा कि यह संपत्ति विवाद का मामला है और आरोपित चाचा को हिरासत में लिया गया है. बाइट — राजीव रंजन, सिटी DSP, बोकारो。
0
0
Report

नवाबगंज के घर पर आयकर विभाग ने तलाशी और जीपीआर से गहन जांच शुरू की

Noida, Uttar Pradesh:प्रयागराज नवाबगंज में राजेश यादव और राकेश यादव के घर पहुंची आयकर विभाग की टीम, तीन नीले ड्रम में रुपए की बरामदगी के बाद पहुंची है आयकर विभाग की टीम, घर के अंदर कमरों और आंगन में आयकर विभाग ने चलाया तलाशी अभियान, घर के अंदर तलाशी के दौरान आलमारी और बख्शे भी पाए गए, हालांकि आयकर विभाग को बक्सों और अलमारी में रुपए नहीं मिले, बक्सों और अलमारी के अंदर कुछ ज्वेलरी और कपड़े बरामद हुए हैं, आयकर विभाग की टीम घर में जीपीआर यानी (Ground Penetrating Radar) के जरिए जांच में जुटी है, कहीं घर में गड्ढा या फिर जमीन के अंदर कोई टंकी तो नहीं रखी है, जीपीआर के जरिए आयकर विभाग की टीम घर के कोने कोने को खंगाल रही है, सुरक्षा के लिहाज से मौके पर नवाबगंज थाने की पुलिस भी मौजूद है, घर के 100 मीटर के दायरे को पूरी तरह से सीलबंद कर दिया गया है, पुलिस और आयकर विभाग की टीम के अलावा अन्य किसी के भी जाने पर रोक लगा दी गई है।
0
0
Report

चिकन खाने के बाद कुशीनगर में तीन बच्चों सहित एक मासूम की मौत

Kushinagar, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग कुशीनगर - चिकन खाने के बाद एक ही परिवार के तीन बच्चे बीमार - बीमार हुए बच्चों में एक मासूम की मौत - 7 वर्षीय आकाश को इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में हुई मौत - रात में चिकन खाने के बाद अगली सुबह बिगड़ी थी सभी बच्चों की तबीयत - सभी बच्चों को रामकोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया था भर्ती - हालत गंभीर होने पर आकाश को जिला अस्पताल किया गया था रेफर - जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही आकाश ने तोड़ा दम - घटना के बाद परिवार में मचा कोहराम - रामकोला थाना क्षेत्र के बरवा बाजार गांव के भरपट्टी टोले का मामला
0
0
Report
Advertisement

दीपावली से पहले बलरामपुर में दंगा-नियंत्रण मॉक ड्रिल, SP ने सुरक्षा तैयारियाँ कड़ी चेक

Balrampur, Uttar Pradesh:दीपावली से पहले बलरामपुर पुलिस ने किया शस्त्र अभ्यास और दंगा नियंत्रण मॉक ड्रिल, एसपी ने परखी सुरक्षा तैयारियां बलरामपुर जनपद में दीपावली समेत आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बलरामपुर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह के नेतृत्व में रिजर्व पुलिस लाइन में शस्त्र अभ्यास और दंगा नियंत्रण मॉक ड्रिल कराई गई। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने शस्त्रों के संचालन और किसी भी आपात स्थिति में उपद्रवियों से निपटने का अभ्यास किया। शुक्रवार की साप्ताहिक परेड के दौरान एसपी ने पुलिसकर्मियों की शारीरिक दक्षता और अनुशासन परखा। जवानों को दौड़ कराने के साथ टोलीवार ड्रिल का अभ्यास कराया गया। इसके बाद बलवा और दंगा जैसी परिस्थितियों से निपटने के लिए अलग-अलग पुलिस टीमों ने मॉक ड्रिल के जरिए उपद्रवियों पर नियंत्रण करने का प्रदर्शन किया। एसपी ने दंगा नियंत्रण उपकरणों और शस्त्रों के संचालन का अभ्यास कराते हुए आवश्यक सावधानियां बरतने के निर्देश दिए। एसपी ने यूपी-112 वाहनों का भी निरीक्षण किया। वाहनों में उपलब्ध फर्स्ट एड बॉक्स, दंगा नियंत्रण उपकरणों और अन्य संसाधनों की उपलब्धता व कार्यशीलता जांची। पुलिसकर्मियों को आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई और रिस्पांस टाइम बेहतर रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा पुलिस लाइन के शस्त्रागार, स्टोर रूम, बैरक, कैंटीन, भोजनालय और अन्य शाखाओं का निरीक्षण कर साफ-सफाई एवं व्यवस्थाएं दुरस्त रखने को कहा। इस दौरान एएसपी विशाल पाण्डेय समेत विभिन्न क्षेत्राधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे。
0
0
Report

घाघरा नदी गोंडा में घातक कटान, चार मकान डूबे; राहत के भरोसे लोग

Gonda, Uttar Pradesh:खबर गोंडा से है। जहां घाघरा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे पहुँच चुका है लेकिन इसके बावजूद भी ग्रामीणों की मुश्किलें गोंडा में कम नहीं हो रही है। घाघरा नदी लगातार ग्रामीण इलाकों में कटान करके ग्रामीणों के पक्के और अस्थाई मकानों को अपने आगोश में ले रही है। बीते 36 घंटे के अंदर नदी की कटान की चपेट में आने से गढ़ी और ऐली परसौली गांव के चार लोगों के मकान नदी में समा गए। इस घटना से प्रभावित परिवारों के सामने रहने और जीवनयापन का संकट खड़ा हो गया है। जानकारी के अनुसार, गढ़ी गांव निवासी राजाराम यादव, रूबे यादव और बाबूराम यादव के मकान घाघरा नदी की कटान में बह गए। वहीं ऐली परसौली निवासी राघव राम यादव का घर भी नदी में समा गया। अचानक आशियाना उजड़ने से प्रभावित परिवारों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। मकान गंवाने के बाद गढ़ी गांव के प्रभावित लोग पंचायत भवन के पास जाकर रहने लगे हैं। नदी की कटान से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोगों को आशंका है कि यदि कटान इसी तरह जारी रही, तो अन्य घरों और जमीनों को भी नुकसान पहुंच सकता है। इस संबंध में क्षेत्रीय लेखपाल पंकज सैनी ने बताया कि घाघरा नदी की कटान से मकानों को हुए नुकसान की सूचना तरबगंज तहसीलदार को दे दी गई है। अब प्रभावित परिवारों को प्रशासन की ओर से राहत और सहायता मिलने का इंतजार है। आपको बता दे दो दिन पहले ही घाघरा नदी प्राथमिक विद्यालय गढ़ी में कटान करके तीन कमरा अपने आगोश में ले चुकी है। अब प्राथमिक विद्यालय की पूरी बिल्डिंग भी नदी के कटान की पूरी जद में है नदी एकदम बिल्डिंग से सट करके कटान कर रही है। आंगनबाड़ी केंद्र भी यहां का पूरी तरीके से नदी में कट करके समा चुका है।
0
0
Report
Advertisement

मथुरा में वृद्ध महिला की हत्या-लूट: 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा। थाना कोतवाली क्षेत्र की चूना कंकड़ वाली गली में 24 अक्टूबर की रात वृद्ध महिला की निर्मम हत्या और लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने हत्या और लूट के मामले में वांछित 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। हैरानी की बात यह है कि आरोपी महिला के घर आता-जाता था और उन्हें अम्मा कहकर बुलाता था। महिला भी उसे अपने बच्चे की तरह मानती थीं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सोने और पीली धातु के आभूषण सहित मोबाइल फोन और 16 हजार 600 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान भरत पुत्र सोनू निवासी मकान नंबर 443 चूना कंकड़ वाली गली थाना कोतवाली मथुरा के रूप में हुई है। उसे 29 अक्टूबर की रात करीब 10:27 बजे चूना कंकड़ वाली गली के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह वृद्ध महिला के घर आता-जाता था। नवरात्रि के दौरान वह अपनी बहन के साथ महिला के घर कन्या-लांगुर भोजन करने गया था। इसी दौरान उसकी नजर घर में रखी तिजोरी और जेवरों पर पड़ गई। इसके बाद उसके मन में चोरी करने का लालच पैदा हो गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने वारदात से पहले गूगल पर बेहोशी के इंजेक्शन और तमंचे के बारे में भी जानकारी खोजी थी। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 24 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे वह वृद्ध महिला के घर पहुंचा और दरवाजे की घंटी बजाई। महिला के बाहर आने पर उसने छत पर कपड़ा गिरने का बहाना बनाया। महिला छत की चाबी लेकर उसे ऊपर ले जाने लगीं। इसी दौरान आरोपी ने सीढ़ियों पर पड़ी ईंट उठाकर उनके सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। गंभीर चोटों के कारण महिला की मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला के पहने हुए जेवर और कमरे में रखे बैग में मौजूद आभूषण लेकर फरार हो गया। घर पहुंचकर उसने कपड़े बदले और सो गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 60 कंगन तीन अंगूठियां दो लॉकेट 27 कान के टॉप्स एक नोज पिन तीन अन्य आभूषण एक मिश्रित धातु की अंगूठी आसमानी रंग का मोटो जी-57 पावर मोबाइल फोन और 16 हजार 600 रुपये नकद बरामद किए हैं। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(2) की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस के अनुसार मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी और बरामदगी की कार्रवाई में थाना कोतवाली पुलिस तथा स्वाट टीम शामिल रही।
0
0
Report

बूंदी गैंगरेप: पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

Jaipur, Rajasthan:बूंदी जिले के डाबी थाना क्षेत्र में गैंगरेप का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से नाबालिक सहमी हुई है पीड़िता क्षेत्र में आयोजित एक जगह मेला देखने गई थी, जहां पर आरोपियों ने उसके बाद गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया, पीड़िता को मौके पर ले जाकर मौका स्थल शिकखत करवाई गई, मोके पर पहुंची है FSL टीम ने जांच पड़ताल शुरू कर दी घटना सामने आने के बाद पुलिस पूरे मामले से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों की जांच कर रही है। मामले की जांच तालेड़ा पुलिस उपाधीक्षक गंगा सहाय शर्मा द्वारा की जा रही है। पुलिस आरोपों की सत्यता और घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल में जुटी हुई है। जांच पूरी होने के बाद ही मामले से जुड़ी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
0
0
Report
Advertisement

धुबड़ी में पुलिस का बड़ा अभियान: 36 बांग्लादेशी गिरफ्तारी

Guwahati, Assam:धुबड़ी में पुलिस का बड़ा अभियान, 36 बांग्लादेशी गिरफ्तार! धुबड़ी जिले से सटे भारत बांग्लादेश सीमा में पुलिस ने घुसपैठ में अभियान चलाते हुए 36 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस की टीम ने धुबड़ी के ब्रह्मपुत्र नदी जोगमाया घाट पर यह कार्रवाई की। बतायाजाता है कि अभियान के दौरान 36 बांग्लादेशी लोगों को पकड़ा गया है, बांग्लादेशी नागरिक है। फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए सभी लोगों की पहचान और नागरिकता से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर ये लोग धुबड़ी कैसे पहुंचे और इनके पीछे कौन सा नेटवर्क काम कर रहा है? जांच के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ हो पाएगी। पकड़े गए कुछ लोगों से हमने बात किया, उन्होंने बताया कि हम बांग्लादेश से आए हैं चेन्नई जाने के लिए स्वीकार किया
0
0
Report
Advertisement

अकलेरा के बस स्टैंड नाले में अज्ञात शव मिलने से हड़कंप

Jhalawar, Rajasthan:अकलेरा (झालतावाड़) झालावाड़ जिले के अकलेरा कस्बे के बस स्टैंड इलाके में आज उस समय हड़कंप मच गया, जब बस स्टैंड के पीछे स्थित एक नाले में अज्ञात व्यक्ति का शव संदिग्ध हालत में पड़ा मिला. स्थानीय लोगों की सूचना पर अकलेरा थाना पुलिस तुरंत ही मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकलवाया. पुलिस ने शव को फिलहाल अकलेरा चिकित्सालय की मोर्चरी भिजवा दिया है. मृतक व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है. ऐसे में अकलेरा पुलिस द्वारा मृतक की शिनाख्त के प्रयास किया जा रहे. उधर घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों का हुजूम लग गया।
0
0
Report

सीकर के देवास गांव में कहासुनी के बाद युवक की हत्या, आरोपी फरार

Sikar, Rajasthan:आपसी कहासुनी में युवक की हत्या फ़तेहपुर इलाके के देवास गांव में हुई युवक की हत्या एक दर्जी की दुकान पर कहासुनी के दौरान अशोक कुमार ने सुरेंद्र के पेट में कैंची से वार किया। घायल सुरेंद्र को फतेहपुर के राजकीय उपजिला अस्पताल के ट्रोमा सेंटर लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 35 वर्षीय सुरेंद्र पुत्र रामकुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या के एंगल से पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है; आरोपी अशोक कुमार मौके से फरार है। कहासुनी की वजह और घटनाक्रम की भी विस्तृत जांच चल रही है।
0
0
Report

छतरपुर दीपावली मेले में दुकान आवंटन को लेकर आरोप-प्रत्यारोप

Chhatarpur, Madhya Pradesh:एंकर -छतरपुर नगर पालिका द्वारा लगाए जा रहे 10 दिवसीय पारंपरिक दीपावली मेले में इस साल 50 लाख की आय हुई है, लेकिन मेले में दुकान आवंटन को लेकर विवाद भी खड़ा हो गया है। पार्षद प्रतिनिधि ने इंजीनियर पर दुकान के नाम पर 20-25 हजार रुपये लेने का आरोप लगाया है, जिस पर इंजीनियर और नगर पालिका सीएमओ माधुरी शर्मा ने सफाई दी है।,नगर पालिका द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी जल विहार ग्राउंड में 10 दिवसीय पारंपरिक मेले का आयोजन किया गया है। सुरक्षा को देखते हुए मेले में झूले के पास 25 फीट, बीच में 20 फीट और दुकानों के अंदर 15 फीट की रोड छोड़ी गई है ताकि फायर ब्रिगेड आसानी से पहुंच सके।,इस साल मेले से करीब 50 लाख रुपये की आय हुई है। इसमें 45 लाख रुपये की निविदा केवल झूलों से आई है। दुकानों का किराया पिछले साल की तुलना में 10 प्रतिशत बढ़ाया गया है। बाहर की दुकान का किराया जो पहले 450 था अब बढ़ा है और अंदर की 550 वाली दुकान का भी किराया बढ़ा है। साढ़े तीन से चार लाख रुपये दुकानों से आय होगी। पार्किंग से भी आय होगी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर 10 लाख और अन्य व्यवस्थाओं पर 5 लाख का खर्च आएगा,स्थानीय व्यापारियों को बढ़ावा देने के लिए पुराने दुकानदारों को रसीद और लिस्ट के आधार पर दुकानें दी गई हैं, खाली जगह पर ही नए लोगों को दुकान दी जा रही है। अभी तक किसी पुराने दुकानदार ने शिकायत नहीं की है।,वहीं दूसरी ओर मेले में दुकान दिलाने के नाम पर पैसे लेने के आरोपों ने तूल पकड़ लिया है। पार्षद प्रतिनिधि सुरेंद्र साहू ने नगर पालिका में पदस्थ इंजीनियर पर 20-25 हजार रुपये लेने का आरोप लगाया है।,आरोपों पर इंजीनियर ने मीडिया के सामने आकर सफाई दी और कहा कि उसके ऊपर लगे सभी आरोप बेबुनियाद और निराधार हैं। उसने कहा कि दुकानों का आवंटन उसके द्वारा नहीं किया गया, केवल 26 तारीख को लॉट डाला गया था। रसीद नगर पालिका की तरफ से ही कटती है।,इंजीनियर ने कहा कि अगर किसी दुकानदार से किसी बिचौलिए ने ब्लैकमेलिंग कर पैसा लिया है तो वह सामने आए, नगर पालिका निष्पक्ष जांच कराएगी और दोषी पर एफआईआर भी कराएगी। साथ ही कहा कि वह काम से भोपाल गया था, फोन नहीं उठा पाया इसलिए पार्षद नाराज हैं। बाइट-1 - माधुरी शर्मा -सीएमओ नगर पालिका अध्यक्ष बाइट-2 -गोकुल प्रजापति- इंजीनियर, नगर पालिका
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top