273401
Varanasi: मौनी अमावस्या हादसे में मृतकों की शांति के लिए कांग्रेसजनों ने किया दीपदान
Haldwani, Uttar Pradesh:प्रयागराज में मौनी अमावस्या के अवसर पर भगदड़ में कई श्रद्धालुओं की मौत और कई लोगों के घायल होने की दुखद घटना के बाद कांग्रेसजनों ने दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की। इस अवसर पर तेलियाबाग चौराहे स्थित चौरा माता मंदिर में दीपदान किया गया। कांग्रेसजनों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि मृतकों को शांति मिले और घायल जल्द स्वस्थ हों।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
धनबाद सांसद का जयराम महतो पर कड़ा पलटवार, लालखंड पर बहस तेज
Dhanbad, Jharkhand:झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन और डुमरी विधायक जयराम महतो के बीच चल रहे विवाद के बीच सोशल मीडिया पर ‘लालखंड’ को लेकर दिए गए विधायक के बयान ने सियासी बयानबाजी को और तेज कर दिया है। अब धनबाद सांसद ढुल्लू महतो ने जयराम महतो पर पलटवार किया है। इससे पहले जयराम महतो ने कहा था कि वे ‘लालखंड’ के हितैषी हैं। ढुल्लू महतो ने एक कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि झारखंड से नक्सलवाद लगभग खत्म हो चुका है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में नक्सलवाद के सफाये की दिशा में कार्रवाई जारी है। ऐसे समय में किसी जनप्रतिनिधि द्वारा ‘लालखंड’ के नाम पर लोगों को डराने-धमकाने की बात करना उचित नहीं है। सांसद ने जयराम महतो से सवाल करते हुए कहा कि वे यह बताएं कि सुनील महतो की हत्या नक्सलियों द्वारा की गई थी या नहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बावजूद जयराम महतो इस तरह के बयानों के जरिए नक्सली विचारधारा का समर्थन करते नजर आ रहे हैं। ढुल्लू महतो ने कहा कि जयराम महतो केवल उनका नाम लेकर राजनीतिक बयानबाजी कर रहे हैं। बाइट --- ढुल्लू महतो सांसद धनबाद0
0
Report
दशहरा-दीपावली त्योहारों के तहत खाद्य मिलावट रोकने के लिए छापेमारी तेज
Ansar Nagar, Jharkhand:खाद्य सुरक्षा विभाग ने शहर के होटलों व प्रतिष्ठानों में चलाया छापेमारी अभियान दशहरा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जांच तेज, मिलावटी खाद्य सामग्री की बिक्री रोकने पर जोर चतरा : आगामी दशहरा, दीपावली और छठ पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने शहर के विभिन्न होटलों एवं खाद्य प्रतिष्ठानों में जांच और छापेमारी अभियान शुरू किया है। यह अभियान उपायुक्त रवि आनंद के निर्देश पर चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य पर्व के दौरान बाजार में मिलावटी एवं मानक के विपरीत खाद्य सामग्रियों की बिक्री पर रोक लगाना है, ताकि होटल, मिठाई दुकान एवं अन्य प्रतिष्ठानों से खाद्य सामग्री खरीदकर सेवन करने वाले लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा विभिन्न प्रतिष्ठानों में खाद्य सामग्रियों की गुणवत्ता और बिक्री से संबंधित मानकों की जांच की जा रही है। विभाग की कार्रवाई से खाद्य कारोबारियों में भी हड़कंप है। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान यदि किसी प्रतिष्ठान में मिलावटी या मानक के विपरीत खाद्य सामग्री पाई जाती है, तो संबंधित कारोबारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रथम चरण में онлайн जुर्माना लगाया जाएगा। इसके बाद मामले की गंभीरता के अनुसार कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने बताया कि त्योहारों को देखते हुए यह जांच एवं छापेमारी अभियान पर्व समाप्त होने तक लगातार जारी रहेगा।0
0
Report
पार्गट सिंह और सचिन पायलट अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचे
Noida, Uttar Pradesh:AMRITSAR (PUNJAB): PUNJAB CONGRESS PRESIDENT PARGAT SINGH AND CONGRESS GENERAL SECRETARY SACHIN PILOT ARRIVE AT AIRPORT. VISUALS. DR RAJ KUMAR VERKA (VICE PRESIDENT CONGRESS PUNJAB) & SUKHWINDER SINGH DANNY (FORMER MLA OF CONGRESS).0
0
Report
Advertisement
कोटा के गोबरिया बावड़ी रेस्टोरेंट में आग, तीन दमकलों ने काबू पाया
Jaipur, Rajasthan:कोटा गोबरिया बावड़ी के रेस्टोरेंट में आग से मचा हड़कंप, तीन दमकलों ने आधे घंटे में पाया काबू। कोटा गोबरिया बावड़ी क्षेत्र स्थित अर्बन शेखावाटी ढाबा रेस्टोरेंट में देर रात अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शॉर्ट सर्किट के कारण रेस्टोरेंट की रसोई में आग लगी थी। सूचना मिलते ही नगर निगम के अग्निशमन विभाग ने अलग-अलग फायर स्टेशनों से दमकलें मौके के लिए रवाना कीं। नगर निगम उपायुक्त फायर राकेश व्यास ने बताया कि आग रेस्टोरेंट की किचन में लगी थी। मौके पर करीब आधा दर्जन दमकलें भेजी गईं, जिनमें से तीन दमकलों की मदद से करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि रेस्टोरेंट में कई गैस सिलेंडर रखे हुए थे। ऐसे में आग के फैलने पर बड़ा हादसा होने की आशंका थी। दमकल कर्मियों ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए रेस्टोरेंट को चारों तरफ से घेरा और तेजी से आग बुझाने का काम किया। समय रहते आग पर काबू पाने से बड़ा हादसा टल गया0
0
Report
टोंक में मुख्य सचिव श्रीनिवास का दौरा: जल संचय व संवर्धन योजनाओं की समीक्षा
Kota, Rajasthan:टोंक मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास आज टोंक दौरे पर राज्य के मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास का आज टोंक का दौरा अतिरिक्त जिला कलेक्टर विनोद कुमार मीणा ने बताया कि मुख्य सचिव कलेक्ट्रेट सभागार में जल संचय- जल संवर्धन कार्यक्रम ईसरदा बांध परियोजना और पीएचईडी प्रोजेक्ट्स की समीक्षा करेंगे साइबर थाना टोंक का निरीक्षण करेंगे जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में तैयारियां पूरी0
0
Report
कोटा-इटावा क्षेत्र में चम्बल नदी बालाजी के हादसे: भाई-बहन डूबे, तलाशी जारी
Jaipur, Rajasthan:कोटा-इटावा क्षेत्र से बड़ी दुखद खबर चम्बल नदी बालाजी पर हादसा। नहाने के दौरान भाई-बहन नदी में डूबे। बहारावंडा खुर्द निवासी गणपत माली, 22 वर्ष, और अंकिता माली, 18 वर्ष, थाना खण्डार बहे; सवाईमाधोपुर व कोटा जिले की पुलिस व प्रशासन मौके पर पहुंचा। दोनों की तलाशी शुरू।0
0
Report
Advertisement
कौशांबी: सर्राफा लूट में मुठभेड़, एक बदमाश घायल- दो गिरफ्तार
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी में सर्राफा व्यापारी से हुई करीब 6 लाख रुपये की लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। कोखराज थाना पुलिस और बदमाशों के बीच शहजादपुर स्थित दुर्गा भाभी पुल के पास मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में एक बदमाश रितेश के पैर में गोली लगी, जबकि उसके दो साथी सुनील और सूरज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया。 पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए बदमाश फतेहपुर के खखरेरू और खागा इलाके के रहने वाले हैं। इन बदमाशों ने 1 अक्टूबर को मूरतगंज निवासी सर्राफा व्यापारी सुरेश चंद्र सोनी के साथ टोल प्लाजा के पास मारपीट कर सोने-चांदी के आभूषण समेत करीब 6 लाख रुपये की लूट की थी। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से लूट के जेवरात, लाल रंग की अपाचे बाइक और अवैध असलहा बरामद किया है। घायल बदमाश रितेश को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस अब पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ कर रही है और इनके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है。0
0
Report
नाना पाटेकर का गोवा में निधन; अस्पताल में मौत की पुष्टि
Noida, Uttar Pradesh:Panaji (Goa): Veteran Indian Actor And Filmmaker Nana Patekar Passes Away In Goa. गोवा: मणिपाल हॉस्पिटल के ऑन्कोलॉजी डिपार्टमेंट के हेड, डॉ. शेखर सालकर कहते हैं, नाना पाटेकर को हॉस्पिटल में मृत अवस्था में लाया गया था... सुबह 5:30 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। हमने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उन्हें मृत ही लाया गया था। लगभग 45 मिनट से एक घंटे तक कार्डियक मसाज दी गई, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। हमें जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार, लगभग 2:30 बजे उन्होंने अपने दोस्त को मैसेज भेजा था कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है। लेकिन रात का समय होने के कारण उनके दोस्त ने मैसेज नहीं देखा। इसलिए उन्होंने उन्हें फोन किया। वे लगभग 4 बजे उनके घर पहुंचे। उस समय उन्हें पसीना आ रहा था। उन्होंने उन्हें संभाला और शुरुआती जरूरी मदद दी। लेकिन वे धीरे-धीरे बेहोश हो रहे थे... इसलिए उन्होंने उनके केयरटेकर को हॉस्पिटल भेजा... वे हमारी एम्बुलेंस ले गए। जब हमारी ER टीम वहाँ पहुँची, तो उन्होंने कार्डियक मसाज शुरू की क्योंकि वे बिल्कुल भी प्रतिक्रिया नहीं दे रहे थे... वे उन्हें सुबह लगभग 4:20 या 4:30 बजे हमारे हॉस्पिटल ले आए। हमने भी पूरी कोशिश की, लेकिन उन्हें मृत अवस्था में ही लाया गया था। फिर हमें पुलिस केस दर्ज करना पड़ा क्योंकि यह एक MLC (मेडिको-लीगल केस) था। अब शव को पोस्टमार्टम के लिए गोवा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है। उनके परिवार के सदस्य वहाँ नहीं थे। उनके साथ उनके दोस्त और एक केयरटेकर मौजूद थे।0
0
Report
झाड़ोल के थानाधिकारी बुद्धਾਰाम विश्नोई सड़क हादसे में निधन
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के झाड़ोल से बड़ी खबर, झाड़ोल थानाधिकारी बुद्धाराम विश्नोई का निधन, सड़क हादसे में हुई मौत, जोधपुर हाईकोर्ट में पेशी पर गए थे विश्नोई, लौटते समय रास्ते में अज्ञात वाहन से हुई टक्कर, हादसे में कार चालक सुनील भी हुआ घायल, दो माह पूर्व ही झाड़ोल हुई थी पोस्टिंग, जोधपुर के पास देर रात हुआ हादसा0
0
Report
Advertisement
काशी विश्वनाथ कॉरिडोर पर भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की तारीफ, भक्तों में आस्था जागी
Noida, Uttar Pradesh:वाराणसी, यूपी: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा, " बाबा की नगरी में आकर हर भक्त अपने आपको यहाँ नतमस्तक करता है। काशी आना हमारी परंपरा में है और पहले भी कई बार यहाँ आने का मौका मिला है लेकिन पिछले दिनों काशी विश्वनाथ का ये कॉरिडोर जो पूरी तरह से भव्य निर्माण हुआ तो आज सभी श्रद्धालु को अच्छा लगता है। हम सबके लिए बाबा का दर्शन अद्भुत होता है इसके लिए मैं पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ जी को बहुत बधाई। करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र को आपने भव्य और अलग आकृति दी है।"0
0
Report
सुल्तानपुर: वांछित मुकेश वर्मा के मुठभेड़ में गोली लगने के बाद गिरफ्तारी, अवैध तमंचा बरामद
Sultanpur, Uttar Pradesh:सुल्तानपुर जिले की अखंडनगर थाना पुलिस की आज सुबह कुंदा भैरवपुर के पास वांछित चल रहे मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले मुकेश वर्मा के साथ मुठभेड़ हो गई। मुकेश वर्मा के ऊपर पूर्व में भी कई गंभीर धारा में मामले दर्ज हैं। बीते 5 अक्टूबर को भी अखंड नगर थाना क्षेत्र में दो गुटों के बीच झगड़ा हो गया था जिसमें दो युवकों को गंभीर चोटे आई थी इस मामले में भी मुकेश वर्मा वांछित था। आज सुबह पुलिस को सूचना मिली कि मुकेश वर्मा कुंदा भैरवपुर के रास्ते कहीं जाने की फिराक में है। तभी पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार करने का प्रयास किया लेकिन पुलिस से घिरता देखते मुकेश वर्मा ने पुलिस टीम पर फायरिंग की जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली मुकेश वर्मा के पैर में लगी जिससे वह घायल हो गया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मुकेश वर्मा के पास से मोटरसाइकिल जिससे वह जा रहा था और उसके पास से अवैध तमंचा और कारतूस भी पुलिस ने बरामद किया है। बाइट विनय गौतम सीओ कादीपुर0
0
Report
नीमकाथाना के मासूम परिवार की मदद: पिता-माता के बिना दादी के सहारे पांच बच्चें
Sikar, Rajasthan:जिला: सीकर विधानसभा: नीमकाथाना लोकेशन: नीमकाथाना, सीकर माता-पिता का साया उठा, बुजुर्ग दादी के सहारे पांच मासूम कोटड़ी लुहारवास में एक साल पहले पिता और पांच दिन पहले मां की मौत।चार बेटियां और एक बेटा अब दादी के सहारे, परिवार की आर्थिक हालत बेहद कमजोर।नयाबास निवासी भामाशाह विक्रम मीणा (बन्ना) ने 51 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी। एंकर सीकर जिले के कोटड़ी लुहारवास में एक साल पहले बीमारी से पिता शैतान सिंह की मौत और पांच दिन पहले मां विमला देवी के निधन के बाद चार बेटियों और एक बेटे के सिर से माता-पिता का साया उठ गया। अब पांचों मासूम बुजुर्ग दादी के सहारे हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति भी बेहद कमजोर है और इलाज में जमा-पूंजी खर्च हो चुकी है।मासूमों की मदद के लिए समाज के लोग और भामाशाह आगे आ रहे हैं। आज नयाबास निवासी भामाशाह विक्रम मीणा (बन्ना) ने परिवार को 51 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी। इस दौरान रवि मीणा, ओमप्रकाश मीणा, सांवरमल मीणा, जयचंद मीणा और सुरेश सेन मौजूद रहे। इससे पहले काशीराम वर्मा ने भी 51 हजार रुपए तथा आनंदीलाल, प्रकाश और महेश कुमार ने 10-10 हजार रुपए की सहायता की। समाज के लोगों की मदद से परिवार को राहत मिल रही है, लेकिन बच्चों की पढ़ाई और भविष्य के लिए अभी और सहयोग की जरूरत है.0
0
Report
Advertisement
रतलाम के रावटी इलाके में झोपड़ी से लाखों रुपये की अवैध शराब बरामद
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले के रावटी क्षेत्र में खेत के बीच बनी एक झोपड़ी से लाखों रुपये की अवैध शराब बरामद होने का मामला सामने आया है। मुखबिर की सूचना पर रावटी पुलिस ने खेत में दबिश दी, जहाँ झोपड़ी के अंदर बड़ी मात्रा में बीयर और देशी शराब का अवैध रूप से संग्रहण मिला। पुलिस ने शराब को जब्त कर लिया है, जिसकी कुल कीमत करीब एक लाख 24 हजार रुपये बताई जा रही है। जिस खेत में यह शराब मिली, वह सरवन भूरिया का बताया जा रहा है। पुलिस की दबिश के बाद से सरवन भूरिया फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। अब पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इतने बड़ी मात्रा में शराब आखिर किसके इशारे पर यहां जमा की0
0
Report
नशे में पति ने डंडे से पत्नी हत्या कर दी; शव मिला घर के अंदर
Surajpur, Chhattisgarh:एक छोटी सी बात...देखते ही देखते खूनी वारदात में बदल गई..घर में रखी बकरे की चमड़ी नहीं मिली तो नशे में धुत पति का गुस्सा इस कदर बढ़ा कि उसने अपनी ही पत्नी पर डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया..मारपीट में पत्नी की मौत हो गई.. जब परिजन वापस घर पहुंचे तो घर के अंदर महिला की लाश पड़ी थी..दिल दहला देने वाली ये वारदात सूरजपुर के पलमा गांव की है, जहां पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है..दरअसल, पूरा मामला सूरजपुर के चंद्रा चौकी क्षेत्र के पलमा गांव का है..बताया जा रहा है कि 6 अक्टूबर की दोपहर रिंकू पैकरा ने अपने घर पर बकरा काटा था और गांव में किसी परिचित के घर मटन पहुंचाने चला गया..घर में बकरे की चमड़ी को भूंज कर रखा हुआ था.. कुछ देर बाद रिंकू वापस घर लौटा तो वह नशे की हालत में था और भूंजे हुए बकरे की चमड़ी को तलाशने लगा.. लेकिन जब चमड़ी नहीं मिली तो उसने अपनी पत्नी रामकुमारी से इसके बारे में पूछा..पत्नी ने जानकारी नहीं होने की बात कही, जिसके बाद रिंकू भड़क गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी..इसी दौरान आरोपी ने डंडे से रामकुमारी पर हमला कर दिया..परिजनों ने बीच-बचाव कर किसी तरह डंडा आरोपी से छीन लिया..इसके बाद परिजन कुछ देर के लिए वहां से चले गए, लेकिन जब वापस घर पहुंचे तो रामकुमारी अंदर मृत हालत में पड़ी मिली, महिला के शरीर पर चोट के निशान भी मिले..घटना की सूचना मिलते ही चंद्रा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी पति रिंकू पैकरा को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया..पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की वारदात कबूल की है..आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल डंडा भी बरामद कर लिया गया है..फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है और उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है..लेकिन इस वारदात ने एक बार फिर गुस्से और नशे के खतरनाक तालमेल को सामने ला दिया है..बकरे की चमड़ी को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद इतना बढ़ा कि एक महिला की जान चली गई। एक पल का गुस्सा..और एक परिवार की पूरी जिंदगी हमेशा के लिए बदल गई..0
0
Report
दोहरे हत्या-रेप केस: आज जिला सत्र न्यायालय का फैसला, चारों आरोपी दोषी
Surajpur, Chhattisgarh:चर्चित दोहरे हत्याकांड मामले में आज फैसले का दिन, दोषियों को जिला सत्र न्यायालय के फास्ट्रैक कोर्ट में आज सुना जाएगी सजा, हत्या और दुष्कर्म मामले में कुलदीप साहू सहित 4 आरोपी पाए गए हैं दोषी, जिला सत्र न्यायालय ने 28 सितम्बर को दोषी करार देते हुए 8 अक्तूबर तक फैसला सुरक्षित रखा था, 14 अक्टूबर 2024 को प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी की हत्या सहित पत्नी से दुष्कर्म कर आरोपियों ने सड़क किनारे नग्न अवस्था में शव फेंका था, पुलिस परिवार सहित स्थानीय लोगों को है फैसले का बेसब्री से इंतजार0
0
Report
Advertisement
