273401
Varanasi: सिंधिया घाट पर गूंजे स्वच्छ गंगा के जयकारे, सफाई अभियान चला
Haldwani, Uttar Pradesh:सिंधिया घाट का गंगा तट स्वच्छ गंगा-निर्मल गंगा के नारों से गूंज उठा। नमामि गंगे अभियान के तहत नागरिकों को गंगा की स्वच्छता बनाए रखने की प्रेरणा दी गई। लाउडस्पीकर से घाटों पर गंदगी न करने की अपील की गई और गंगा तट की सफाई अभियान चलाया गया। गंगा तलहटी और घाटों से कचरा हटाकर नगर निगम को सौंपा गया। इस दौरान गंगाष्टकम और द्वादश ज्योतिर्लिंगों का पाठ कर गंगा निर्मलीकरण का संकल्प दिलाया गया। साथ ही, स्वच्छता प्रेरित करने वाले गीतों के जरिए लोगों को जागरूक किया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
घोसी मोहल्ले में G+2 मकान गिरा, राहत टीम मौके पर
Kota, Rajasthan:KOTA गुमानपुरा थाना क्षेत्र के घोसी मोहल्ले में गिरा मकान, मकान के मरम्मत का चल रहा था कार्य, भरभराकर गिरा G+2 मंजिला मकान, फिलहाल मकान गिरने के दौरान मलबे में किसी के दबने की सूचना नहीं, गुमानपुरा थाना पुलिस एवं नगर निगम रेस्क्यू टीम पहुँचिे मौके पर, राहत कार्य जारी,0
0
Report
रुद्रपुर स्पा सेंटर पर छापेमारी, 6 गिरफ्तार; 2 नाबालिग रेस्क्यू
Vijayawada, Andhra Pradesh:रुद्रपुर उधम सिंह नगर में गाबा चौक स्थित 'ब्यूटी क्वीन स्पा एंड सैलून' पर छापेमारी कर देहव्यापार के रैकेट का पर्दाफाश किया गया. स्पा सेंटर में बाहरी राज्यों की लड़कियों से देहव्यापार कराया जा रहा था. AHTU ने एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में स्पा सेंटर पर औचक छापेमारी की. संचालिका सहित कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया: 1. लालनुनसियामी उर्फ किकी (संचालिका) – निवासी मिजोरम (कोलासिब). 2. मौ0 शेहरियार (संचालिका का पति) – निवासी बरेली. 3. एच लालछनहिमा – निवासी मिजोरम (हाउसकीपिंग). 4. दीपक सिंह – निवासी रुद्रपुर (रिसेप्शनिस्ट). 5. संजय श्रीवास्तव – निवासी पीलीभीत/रुद्रपुर (ग्राहक). 6. लालरमजावी उर्फ निकी पुत्री आर लालरिंनजुआला – निवासी डिअकुआन कोलासिब, मिजोरम. छापेमारी के दौरान 5 युवतियों को रेस्क्यू किया गया, जिनमें 2 नाबालिग हैं. सभी युवतियाँ मिजोरम राज्य की निवासी हैं. पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वे मिजोरम से लड़कियों को काम का लालच देकर लाते थे और बाद में उन्हें डराकर ग्राहकों के साथ अनैतिक कार्य करने के लिए मजबूर करते थे.0
0
Report
बारात लेकर जा रही बस डिवाइडर पर चढ़ी, सभी यात्री सुरक्षित
Raisen, Madhya Pradesh:रायसेन। सागर रोड टोल नाके के आगे मंगलवार शाम एक बड़ा हादसा टल गया, जब बारातियों से भरी तेज रफ्तार बस ओवरटेक करते समय अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। बस की रफ्तार इतनी अधिक थी कि वह करीब 50 मीटर तक डिवाइडर पर चढ़ते हुए घिसटती चली गई, जिससे डिवाइडर क्षतिग्रस्त हो गया। घटना शाम करीब 7:30 बजे की बताई जा रही है। बस में करीब 50 यात्री सवार थे, जो मंडीदीप से देवगांव के पास एक गांव में बारात लेकर जा रहे थे। हादसे के दौरान बस में सवार लोगों में अफरा-तफरी मच गई, हालांकि किसी के घायल होने की खबर नहीं है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टोल नाके के आगे क्रॉसिंग के पास ओवरटेक के दौरान चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा और बस सीधे डिवाइडर पर चढ़ गई। घटना के बाद कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई。 करीब डेढ से दो घंटे की मशक्कत के बाद रात 9 बजे एक डंपर बुलाकर बस को टोचन से डिवाइडर से नीचे उतारा गया। इसके बाद सभी यात्री फिर से बस में Sवार होकर बारात स्थल के लिए रवाना हुए。 अंधेरे ने बढ़ाया खतरा स्थानीय लोगों का कहना है कि सागर रोड के डिवाइडर पर लगे लाइट पोल लंबे समय से बंद पड़े हैं, जिससे सड़क पर अंधेरा रहता है। यही वजह हादसे का एक बड़ा कारण भी मानी जा रही है。0
0
Report
Advertisement
जबलपुर के कपड़ों के शोरूम में तिलक-कलावा विवाद, प्रदर्शन और इस्तीफा से तूल
Jabalpur, Madhya Pradesh:कलावा बांधने को लेकर विवाद प्रदर्शन जबलपुर के कपड़े के शोरूम में तिलक और कलावा को लेकर नया विवाद सामने आया है शोरूम के कर्मचारियों ने प्रबंधन पर धार्मिक प्रतीकों पर रोक लगाने का आरोप लगाया है कर्मचारी शुभम सेन के अनुसार उन्हें चार दिन पहले तिलक लगाने और हाथ में कलावा बांधने से मना किया गया उन्हें बताया गया कि कंपनी की पॉलिसी के तहत शोरूम में किसी भी धर्म का प्रदर्शन नहीं किया जा सकता। शुभम का आरोप की उनसे जबरन तिलक हटवाया गया और कलावा भी कटवाया गया। इस घटना से उनकी धार्मिक भावना आहत हुई थी जिसके बाद उन्होंने 2 दिन पहले अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया। मामला सामने आने के बाद विभिन्न हिंदू संगठनों ने पेंटालूंस शोरूम के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने शोरूम संचालक को चेतावनी दी है कि सभी धर्म का सम्मान किया जाए अन्यथा आंदोलन को ओर तेज किया जाएगा प्रदर्शन के दौरान शोरूम के मालिक नितिन को मंत्र उपचार के साथ तिलक लगाया गया और कलावा भी बांधा गया पुलिस ने बताया कि इस संबंध में ज्ञापन प्राप्त हुआ है मामले की जांच की जा रही है और यदि कोई अपराध सामने आता है तो नियम अनुसार कार्रवाई होगी बाइट शुभम सेन पीड़ित बाइट धीरज राज थाना प्रभारी मदनमहल0
0
Report
बस टर्मिनलों के पुनर्विकास के लिए बैठक, सार्वजनिक-निजी भागीदारी से आधुनिक पोर्ट तैयार
Noida, Uttar Pradesh:BabulalDhayal बस टर्मिनलों के पुनर्विकास को लेकर बैठक प्रदेश में बस टर्मিনलों का होगा कायाकल्प यात्रियों को बेहतर सुविधाएं और विकास को मिलेगी रफ्तार सार्वजनक निजी भागीदारी से विकसित होंगे आधुनिक बस पोर्ट मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिए निर्देश0
0
Report
PWD XEN के घर पर एसीबी की 6 घंटे चली कार्रवाई, दस्तावेज बरामद
Noida, Uttar Pradesh:जिला भीलवाड़ालोकेशन –जहाजपुर PWD विभाग के XEN के घर एसीबी की कार्यवाही का मामला XEN के घर के अन्दर चली 6 घण्टे कार्यवाही PWD एक्सन शहजाद मोहम्मद के घर से एसीबी की टीम ने जुटाये दस्तावेज एसीबी टीम के सभी अधिकारी हुए रवाना0
0
Report
Advertisement
सूरत मॉडल स्टडी टूर के बाद जयपुर ने स्मार्ट नगर सेवाओं के लक्ष्य तय किए
Jaipur, Rajasthan:जयपुर जयपुर टीम का सूरत मॉडल स्टडी टूर। जेडीसी, कलेक्टर और नगर निगम कमिश्नर ने किया फील्ड विजिट। जेडीए कमिश्नर सिद्धार्थ महाजन, कलेक्टर संदेश नायक, निगम कमिश्नर ओम कसेरा शामिल। सूरत म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के कामकाज का अध्ययन। रेVENयू कलेक्शन सिस्टम पर खास फोकस। टैक्स कलेक्शन और डिजिटल मॉनिटरिंग मॉडल की समझ। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम का ऑन-ग्राउंड निरीक्षण। डोर-टू-डोर कलेक्शन से लेकर प्रोसेसिंग तक की स्टडी। इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का अवलोकन। रियल टाइम मॉनिटरिंग, डेटा बेस्ड गवर्नेंस पर जोर। ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम की बारीकियों को कल देखेंगे। स्मार्ट सिग्नलिंग और सर्विलांस सिस्टम पर फोकस। ग्रीन बेल्ट कॉरिडोर डेवलपमेंट मॉडल का अध्ययन। अर्बन प्लानिंग में सूरत के बेस्ट प्रैक्टिसेज पर चर्चा। शहरी सेवाओं को हाईटेक और प्रभावी बनाने की दिशा में कदम। साफ-सफाई, ट्रैफिक और रेवेन्यू में सुधार का रोडमैप तैयार होगा।0
0
Report
लखनऊ के पीजीआई क्षेत्र में दबंगों की दबंगई: सड़क पर तांडव
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ राजधानी में दबंगों के हौसले बुलंद, पीजीआई थाना क्षेत्र में सरेआम गुंडागर्दी वृंदावन इलाके में सफेद होंडा सिटी सवार युवकों ने बीच सड़क मचाया तांडव ऑल्टो कार को ओवरटेक कर रोकने के बाद चालक को बेरहमी से पीटा कार के चालक पर ताबड़तोड़ हमला, इलाके में अफरा-तफरी मारपीट के दौरान ऑल्टो कार का शीशा भी तोड़ा, पीजीआई इलाके में कानून व्यवस्था पर फिर खड़े हुए बड़े सवाल0
0
Report
नीमच कलेक्टर ने जनजाति बाहुल्य ग्राम टामोटी में रात्रि चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधी बातचीत की
Neemuch, Madhya Pradesh:प्रशासन गांव की चौखट पर: नीमच कलेक्टर ने जनजाति बाहुल्य टामोटी में की रात्रि चौपाल, ग्रामीणों के साथ जमीन पर बैठकर किया भोजन और विश्राम मंगलवार शाम आयोजित इस रात्रि चौपाल में कलेक्टर ने ग्रामीणों से उनकी दिनचर्या, खेती-किसानी, पशुपालन, بچوں की शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी जमीनी हकीकत जानी। ग्रामीणों के साथ सीधा संवाद करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि जिला प्रशासन का उद्देश्य फाइलों से बाहर निकलकर गांव की चौखट तक पहुंचना है ताकि अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शिता के साथ पहुंच सके। चौपाल के समापन के बाद कलेक्टर श्री चंद्रा ने ग्रामीणों के बीच बैठकर सादगी के साथ भोजन ग्रहण किया। उनके साथ जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव, एडीएम बी.एस. कलेश, डीएफओ एस.के. ऑटोदे सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी ग्राम के छात्रावास भवन में रात्रि विश्राम किया। कलेक्टर ने मीडिया से चर्चा में बताया कि रात्रि प्रवास का उद्देश्य अधिकारियों में संवेदनशीलता जगाना और दूरस्थ क्षेत्रों की चुनौतियों को करीब से समझना है। उन्होंने कहा, "जब पूरी प्रशासनिक टीम एक साथ गांव में रुकती है, तो आपसी समन्वय बेहतर होता है और अंतर्विभागीय समस्याओं का मौके पर ही निराकरण संभव हो पाता है।"0
0
Report
Advertisement
300 से अधिक कोयला चोरों का धावा: गिरिडीह में आठ घायल
Giridih, Jharkhand:गिरिडीह. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के क़ब्रीबाद माइंस स्थित सीसीएल के सीपी साइडिंग पर मंगलवार रात 300 से अधिक कोयला चोरों ने धावा बोल दिया. लाठी, डंडा और धारदार हथियार से लैस चोरों ने सीसीएल अधिकारी राम सागर समेत सुरक्षा गार्डों पर हमला कर दिया. हमले में 8 सुरक्षा कर्मी घायल हो गए. कोयला चोरों ने हाईवा और दो चारपहिया वाहन का शीशा तोड़ दिया. सुरक्षा कर्मियों की बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी. घायलों में बिरजू भुइयां, विकास कुमार, फागू कोल्ह, अफजल हुसैन, संतोष सिंह, असगर अंसारी और बलदेव गोप शामिल हैं. सभी का इलाज सीसीएल के लंकास्टर हॉस्पिटल में चल रहा है. घायल अफजल ने बताया कि पहले 20 की संख्या में कोयला चोर पहुंचे और हाईवा से जबरन कोयला उतारने लगे. विरोध पर मारपीट की. सीसीएल की पेट्रोलिंग गाड़ी से और गार्ड पहुंचे, लेकिन तब तक 300 से अधिक चोर जुट गए और हमला बोल दिया. सूचना पर परियोजना पदाधिकारी जीएस मीणा और मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो पुलिस बल के साथ पहुंचे. पुलिस के आते ही चोर भाग गए. जवाबी झड़प में एक की मौत, परिजनों का हंगामा इसी दौरान क्रशर के पास सीसीएल गार्ड और कोयला चोरों के बीच हुई झड़प में 22 वर्षीय दिलीप कुमार, पिता भूचारी दास, की चाकू लगने से मौत हो गई. आरोप है कि सीसीएल गार्ड ने चाकू मारा. मौत की खबर पर सदर अस्पताल में मृतक के परिजनों ने हंगामा किया. परिजनों ने सीसीएल प्रबंधन पर हत्या का आरोप लगाया. परिजनों का कहना है कि सीसीएल के पदाधिकारी ने हत्या की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है.0
0
Report
धारूहेड़ा प्रचार में शैलजा का हमला: घोटाले-घोषणाओं के बीच विकास पर सवाल
Rewari, Haryana:धारूहेड़ा नगर पालिका की कांग्रेस चेयरपर्सन प्रत्याशी कुमारी राज के चुनाव प्रचार में पहुंची सिरसा लोकसभा सांसद एवं राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव कुमारी शैलजा..... भारतीय जनता पार्टी पर बोला जुबानी हमला.... भाजपा ड्रामा करने में है माहिर... भाजपा का शासन नहीं बल्कि है कुशाशन.... बोली ; ट्रिपल नहीं बल्कि रेवाड़ी में चार इंजन वाली सरकार होने के बावजूद हुआ फर्जीवाड़ा... हर ईट के नीचे नजर आएगा घोटाला... चुनाव आने पर धारूहेड़ा के चेयरपर्सन कंवर सिंह को निष्कासित करना क्या दर्शा रहा है कि इतने समय आंख बंद करके बैठे थे .... धारूहेड़ा में क्यों नहीं हुआ विकास, क्यों नहीं दिया गया यहां के लिए पैसा... जिम्मेवारी लोगों के प्रति होनी चाहिए लेकिन भाजपा की जिम्मेवारी भ्रष्टाचार के प्रति.... पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल पर की गई टिप्पणी पर कहा भाजपा में यह नहीं है कोई नई चीज... केंद्र में, प्रदेश में और रेवाड़ी में है भाजपा की सरकार फिर क्यों धारूहेड़ा के लोगों को झेलनी पड़ रही गंदगी.... कांग्रेस प्रत्याशी यहां से जीत दर्ज कर करेगी काम.... केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह द्वारा दिए गए बयान की अगर कोई ओर पार्टी का जीतेगा तो कहां से होंगे काम पर किया कटाक्ष ; बोली जिस पार्टी में राव उसका नहीं है लोकतंत्र पर कोई विश्वास.... भारतीय जनता पार्टी ऐसी पार्टी और उसकी ऐसी ही है विचारधारा.... भाजपा पावर टू द पीपल नहीं बल्कि अपने पास रखती है पावर... निकाय चुनाव में जीत का किया दावा....0
0
Report
थानेसर में सफाई कर्मी ने फंदा लगाकर आत्महत्या, परिवार ने आरोप लगाए
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र के थानेसर नगर परिषद के स्वीपर कम चौकीदार ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर की जींवन लीला समापत,परिजनों ने लिव इन रिलेशन में रह रही महिला समेत कई अन्य लोगो पर लगाए आरोप,सुसाइड नोट भी मिला कुरुक्षेत्र:- नगर परिषद थानेसर के सफाई कर्मी ने सुसाइड कर लिया। घर पर रस्सी के साथ कर्मी का शव फंदे पर लटका मिला। सफाई कर्मी अपने संतपुरा स्थित मकान में एक महिला के साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में रहता था। परिवार ने महिला और उसके साथियों पर सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान रमन कुमार 30 निवासी बहादुरपुरा के रूप में हुई। अभी रमन संतपुरा में एक महिला के साथ रहता था। करीब 4 साल पहले उसकी पत्नी पुष्पा अपने दोनों बेटियों को साथ लेकर मायके में रह रही थी। सुसाइड नोट भी मिला शिव कुमान निवासी इशाकपुर ने बताया कि रमन उसका भांजा था। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने अपने ससुराल के लोगों पर आरोप लगाए हैं। दावा किया कि सुसाइड नोट पर रमन के साइन नहीं हैं। साथ हैंडराइटिंग भी उसकी नहीं है। यह नोट उसके साथ रहने वाली महिला ने लिखकर रखा है। मकान को लेकर विवाद मामा शिव कुमार ने बताया कि सोनिया और रमन के साथ काम करने वाले कर्मी की उसके मकान पर नजर थी। आरोप है कि सोनिया और कर्मी रमन पर उस मकान को बेचने के लिए दबाव बना रहे थे। करीब 30 लाख रुपए में मकान बेचने के कागज भी तैयार करवा लिए गए थे। खरीदार ने नहीं खरीदा मकान बाद में जब खरीदार को शक हुआ कि कागज सही नहीं हैं। साथ उसे पता चला कि यह मकान रमन को उसके मामा ने बनाकर दिया है। इसलिए उसने मकान लेने से इनकार कर दिया। प्रॉपर्टी डीलर भी मकान लेने से पीछे हट गए। जब मकान नहीं बिका, तो रमन को नौकरी में अटेंडेंस और अन्य बातों को लेकर कर्मी ने परेशान करना शुरू कर दिया। पुलिस कर रही मामले की जांच- अमित कुमार थाना सुभाष मंडी पुलिस चौकी के इंचार्ज अमित कुमार ने बताया कि कल शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। सुसाइड नोट की भी जांच होगी, जिसमें हैंडराइटिंग और अन्य पहलुओं को परखा जाएगा। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की पड़ताल कर रही है, ताकि आत्महत्या के पीछे की असली वजह सामने आ सके।0
0
Report
Advertisement
यमुनानगर: बड़े मंगल पर वानर का घर आना भक्तों में आस्था का चमत्कार
Yamuna Nagar, Haryana:आज ज्येष्ठ माह के पावन पर “बड़े मंगल” का पहला मंगलवार है, जिसे भगवान श्रीहनुमान जी की विशेष कृपा का दिन माना जाता है। इस पूरे महीने में आने वाले पांचों मंगलवारों को श्रद्धा और आस्था के साथ “बडे मंगल” के रूप में मनाया जाता है। इसी आस्था से जुड़ी एक अनोखा चमत्कार यमुनानगर से सामने आया है। यमुनानगर के प्रसिद्ध समाजसेवी एवं उद्योगपति रोशन लाल कंबोज के घर आज एक वानर के अचानक पहुंचने से परिवार में खुशी और उत्साह का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि यह वानर घर के बाहर लगे एसी पर आकर बैठ गया और कुछ देर तक वहां चंचलता करता रहा। वानर की इस हरकत को देखकर घर के सदस्य आश्चर्यचकित भी हुए और भावुक भी। रोशन लाल कंबोज और उनकी पोती ने श्रद्धा भाव से वानर के पास फल आदि रखे। परिवार के सभी सदस्यों ने इस घटना को भगवान श्रीहनुमान जी का आशीर्वाद मानते हुए “जय श्री राम” के जयकारे लगाए। कुछ देर तक वानर घर के आसपास उछल-कूद करता रहा और फिर शांतिपूर्वक वहां से चला गया। परिवार का कहना है कि बड़े मंगल के पावन दिन पर इस तरह वानर का घर आना उनके लिए अत्यंत सौभाग्य की बात है। उन्होंने इसे श्रीहनुमान जी के दर्शन के रूप में देखा और भगवान का आभार व्यक्त किया। स्थानीय लोगों में भी इस चमत्कार को लेकर चर्चा बनी हुई है, और कई लोग इसे आस्था और विश्वास से जोड़कर देख रहे हैं। कुल मिलाकर, बड़े मंगल के इस विशेष दिन ने रोशन लाल कंबोज के परिवार के लिए एक यादगार और आध्यात्मिक अनुभव बना दिया।0
0
Report
किन्नर गिरोह के तीन गिरफ्तार, बिजनौर लूट मामले का खुलासा—कार, गहने बरामद
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ बिजनौर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह टहलने निकली एक महिला से हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने किन्नर गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार कर लूटा गया मंगलसूत्र, कान की बालियां और घटना में प्रयोग की गई वैगनआर कार बरामद की है। तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।पुलिस के अनुसार, बिजनौर की आनंद विहार कॉलोनी निवासी विभा यादव ने सोमवार शाम रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि सुबह करीब 6 बजे टहलकर घर लौटते समय जायसवाल बर्तन भंडार के पास एक वैगनआर कार रुकी।उसमें से किन्नर वेश में उतरी एक महिला ने उनसे शादी के बारे में पूछा और 100 रुपये मांगे। विभा ने पैसे न होने की बात कही तो आरोपी ने झपट्टा मारकर उनके गले से मंगलसूत्र और कानों की बालियां लूट लीं। इसके बाद आरोपी अपने साथियों के साथ कार से फरार हो गई। पीड़िता की शिकायत पर बिजनौर थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई। घटना के खुलाससे के लिए पुलिस उपायुक्त दक्षिणी के निर्देशन में टीमें गठित की गईं। पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज के आधार पर पहचान कर पुलिस ने मंगलवार को बिजनौर स्थित अलीनगर खुर्द अंडरपास के पास से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान कृष्णा नगर थाना क्षेत्र के बरिगंवा, एलडीए कॉलोनी निवासी अजय रावत उर्फ रानी किन्नर, कानपुर नगर के चकेरी स्थित लाल बंगला निवासी आकाश गुप्ता उर्फ कमौलिका उर्फ कम्मो और लखनऊ के सहादतगंज थाना अंतर्गत रामनगर निवासी रफीक अहमद के रूप में बताई। इस मामले में उन्नाव निवासी अन्नू नामक एक अन्य आरोपी फरार है。0
0
Report
कबाड़ के गोदाम में आग: लाखों का नुकसान, चार आग बुझाने वाली टीमें जुटीं
Udaipur, Rajasthan:कबाड़ के गौदाम में आग से लाखों का सामान जलकर खाक खेरवाड़ा में फिर खली फायर ब्रिगेड की कमी -खेरवाड़ा का मामला खेरवाड़ा. कस्बे के हाईवे के पास स्थित कबाड़ के गौदाम में मंगलवार शाम को आग लग गई। आग की लपटें दूर दूर तक दिखाई दे रही थी। करीब 4 घंटे के मशक्कत के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। डूंगरपुर से एक फायर ब्रिगेड पहुंची, वह भी करीब डेढ़ घंटे बाद। एक ही फायर ब्रिगेड के राउंड लगाने से आग पर काबू नहीं पाया जा सका। उदयपुर से दूसरी फायर ब्रिगेड 3 घंटे बाद पहुंची। आखिर पूरा कबाड़ जलकर राख हो गया। कबाड़ के मालिक अशोक ने बताया कि आग से सारा सामान जलकर खाक हो गया। बताया कि आग से हुआ लाखों का नुकसान हो गया। अंदर स्क्रैप करने की एक मशीन भी खत्म हो गई। सिर्फ उसका ढांचा ही बच पाया। टैंकरों से आग बुझाने का जतन करते रहे लोग आग इतनी भयावह थी कि एक फायर ब्रिगेड से बुझाना नाकाफी रहा। लोगों ने टैंकर मंगवा कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन मुमकिन नहीं हो पाया। वही एमबीसी का टैंकर भी पानी भरकर पहुंचा। आग के कारणों का पता नहीं चल पाया आग के कारण का पता नहीं चल पाया। किसी ने शॉर्ट सर्किट से तो किसी ने आगे की तरफ कचरा जलाने से लगना बताया। हालांकि कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। जहां आग लगी वहां मकान और दुकानें भी थी। गनीमत रही कि आग वहां तक नहीं पहुंची। अगर ऐसा होता तो बड़ा नुकसान हो सकता था। गोदाम के चारों तरफ चारदीवारी से आग दूसरी तरफ नहीं फैली। उदयपुर से पहुंची फायर ब्रिगेड फिर काबू में आई आग उदयपुर से आई फायर ब्रिगेड की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन तब तक लगभग सब कुछ जल चुका था। बाईट- पीड़ित0
0
Report
Advertisement
