273401
वाराणसीः गंगा जल संरक्षण की शपथ से गूंजा आरती स्थल, आरती के दौरान हजारों ने लिया स्वच्छता का संकल्प
Haldwani, Uttar Pradesh:दशाश्वमेध घाट पर गंगोत्री सेवा समिति के देखरेख में होने वाली गंगा आरती के पूर्व हजारों की संख्या में उपस्थित नागरिकों ने गंगा जल संरक्षण का संकल्प लिया। शपथ लेकर सभी ने गंगा में गंदगी न करने का वचन दुहराया। गंगा जल के प्रति जागरूक करते हुए नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक और नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला ने स्वच्छता की शपथ दिलवाकर बताया कि गंगा जल प्रकृति का अनुपम उपहार है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चंदापुर:-मेले से लौट रहे युवक को रास्ते में रोककर पीटा,दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज।
Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज, रायबरेली। चंदापुर थाना क्षेत्र के दसवंतपुर मोड़ पर मेले से घर लौट रहे युवक के साथ मारपीट और गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। मामले में भुक्तभोगी युवक की तहरीर के आधार पर चंदापुर पुलिस ने दो के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। चंदापुर थाना क्षेत्र के डेपारमऊ गांव निवासी भानू सिंह पुत्र हुकुम सिंह ने चंदापुर थाना प्रभारी को लिखित तहरीर देकर बताया कि बीते बुधवार की शाम करीब 6 बजे वह मऊगर्वी से मेला देखने के बाद वापस अपने घर जा रहा था। तभी रास्ते में दसवंतपुर मोड़, के पास थाना क्षेत्र के अनुज सिंह पुत्र रामबख्श निवासी डेपरामऊ मजरे मुरैनी व अजय सिंह उर्फ गोलू सिंह पुत्र स्व. देवबख्श सिंह निवासी ग्राम दसवंतपुर ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने उसे लात-घूंसों से खूब मारा-पीटा और जान से मारने की धमकी दी । आरोप है कि घटना के बाद आरोपियों ने भुक्तभोगी युवक के पिता हुकुम सिंह को भी फोन कर धमकाया। मामले में थानाध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर दो के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है, उचित कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
धनतेरस से पहले सोना-चांदी में फिर चमक लौट आई
Jaipur, Rajasthan:सोने चांदी की कीमतों में गिरावट, धनतेरस-दीपावली से पहले बाजार में धनवर्षा जयपुर - सोने चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट के बाद दीपावली से पहले ही बाजार में धन वर्षा हो रही। धनतेरस से पहले ही मार्केट में सोने चांदी की चमक बढ़ गई है। एक साल पहले जहां चांदी 4 लाख किलो तक पहुंच गई थी, वहीं अब चांदी टूटकर 2,00,1000 तक रह गई। सोना भी लगभग 36 हजार रुपए टूटा। सोने का भाव 1,45,100 रुपए तक पहुंच गया है। शादी और त्यौहार के कारण बाजारों में सोने चांदी की गिरावट के बाद कारोबार में तेजी आने लगी है। जयपुर सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी के उपाध्यक्ष मनीष खुटेटा का कहना है कि धनतेरस, दीपावली आते आते मार्केट में सोने चांदी की चमक और बढ़ने की संभावना है। आखिरकार बाजार में अभी से कैसे बढ़ रही सोने चांदी की चमक..देखे जी मीडिया ग्राउंड रिपोर्ट! वन टू वन-शो रूम से खरीददारी करती महिलाएं बाइट-मनीष खुटेटा, उपाध्यक्ष, जयपुर सर्राफा बाजार बाइट-व्यापारी0
0
Report
वोट बनवाने गई महिलाओं के फोटो खींचकर सपा ग्रुप में वायरल करने का आरोप, पति ने थाने में दी तहरीर।
Puranpur, Uttar Pradesh:माधोटांडा (पीलीभीत)। थाना माधोटांडा क्षेत्र के एक गांव से महिलाओं की निजता से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पति ने थानाध्यक्ष को तहरीर देकर प्रधान पद की प्रत्याशी पर फोटो खींचकर समाजवादी पार्टी के व्हाट्सएप ग्रुप में डालकर बदनाम करने का आरोप लगाया है।पीड़ित सुलेमान खां पुत्र जुन्दन खां निवासी थाना माधोटांडा ने शिकायती पत्र में बताया कि वह आज अपनी पत्नी नीहा बेगम और भाभी रीनम बेगम को झांसी स्कूल में वोट बनवाने के लिए लेकर गया था।आरोप है कि वहां मौजूद प्रधान पद की प्रत्याशी रीना ने उससे कहा कि मेरे मोबाइल से फोटो खींच लो, फोटो दिखाना पड़ता है। इसी दौरान गांव के ही सदाकत जो प्रधान पद का प्रत्याशी है, उसने रीना के मोबाइल पर उसकी पत्नी और भाभी की फोटो खींच ली,सुलेमान का आरोप है कि वह अपनी पत्नी और भाभी को लेकर घर चला गया, लेकिन बाद में सदाकत ने उसकी पत्नी और भाभी की फोटो लेकर समाजवादी पार्टी के ग्रुप में डाल दी और उन्हें बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है।पीड़ित ने थाना प्रभारी माधोटांडा से मामले की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
जुगुनभरिया के इंचार्ज प्रभारी शहाबुद्दीन अहमद को सर्वसम्मति से बनाया गया शिक्षण संकुल नोडल प्रभारी
Gainsari, Uttar Pradesh:प्राथमिक विद्यालय जुगुनभरिया के इंचार्ज प्रभारी शहाबुद्दीन अहमद को सर्वसम्मति से बनाया गया शिक्षण संकुल नोडल प्रभारी, न्याय पंचायत जारवा बनगाई में खुशी की लहर विकास खंड गैसड़ी के प्राथमिक विद्यालय जुगुनभरिया के इंचार्ज प्रभारी को आज सर्वसम्मति से शिक्षण संकुल नोडल प्रभारी बनाया गया है। लखनऊ विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद हाईकोर्ट में 5 वर्ष तक प्रैक्टिस करने वाले सहायक अध्यापक शहाबुद्दीन अहमद की नियुक्ति 12460 शिक्षक भर्ती के तहत प्राथमिक विद्यालय जुगुनभरिया में हुई थी। विद्यालय में नियुक्ति के बाद उन्होंने इंचार्ज प्रभारी के रूप में कार्यभार संभाला। अपने कार्यकाल में उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यालय की व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार किया, जिसके बाद उन्हें शिक्षण संकुल की जिम्मेदारी दी गई। आज सर्व समिति से उन्हें शिक्षक संकुल नोडल प्रभारी (न्याय पंचायत जारवा बनगाई) बनाया गया। उनके नोडल प्रभारी बनने पर क्षेत्र के शिक्षकों, ग्रामवासियों और शिक्षा विभाग में खुशी की लहर है। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।0
0
Report
बीकानेर के इंटरनेशनल त्वचा रोग सम्मेलन: स्टेरॉयड कम, सुरक्षित विकल्प पर जोर
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर में इंटरनेशनल सेमिनार, देश-विदेश के त्वचा रोग विशेषज्ञ जुटे बीकानेर में भारतीय चर्म, रति एवं कुष्ठ रोग विशेषज्ञ संगठन की राजस्थान शाखा का 47वां सम्मेलन दो दिवसीय कॉन्क्लेव में देश-विदेश के विशेषज्ञ त्वचा रोगों के आधुनिक उपचार और नई तकनीकों पर कर रहे विचार-विमर्श त्वचा रोगों के उपचार में स्टेरॉयड्स का इस्तेमाल कम करने और वैकल्पिक उपचार पद्धतियां तलाशने पर विशेष जोर पीबीएम अस्पताल अधीक्षक डॉ. बी.सी. घीया और वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. प्रसून सोनी सहित कई विशेषज्ञ चिकित्सक मौजूद कम लागत में बेहतर उपचार और मरीजों के लिए सुरक्षित विकल्प विकसित करने पर मंथन सम्मेलन में स्टेरॉयड्स के इस्तेमाल को कम करने और उनके विकल्प के रूप में दूसरी उपचार पद्धतियों की संभावनाएं तलाशने पर विशेष चर्चा हो रही है विशेषज्ञों का जोर ऐसे उपचार विकल्प विकसित करने पर है, जो मरीजों के लिए सुरक्षित होने के साथ किफायती भी हों डॉ. बी.सी. घीया और डॉ. प्रसून सोनी का कहना है कि इस तरह के सेमिनार के जरिए विशेषज्ञ अपने अनुभव साझा करते हैं और बेहतर उपचार पद्धतियों पर विचार-विमर्श करते हैं। इसका उद्देश्य आमजन और मरीजों को राहत पहुंचाना तथा कम लागत में प्रभावी और सुरक्षित उपचार के विकल्प तलाशना है0
0
Report
जादू-टोने के शक में जीजा-साले पर चाकू से हमला
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में जादू-टोने के शक को लेकर जीजा और साले के बीच विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। मामला कोतवाली क्षेत्र के नौरंगाबाद का है, जहां कटरा साहब खां निवासी गयासुद्दीन उर्फ खलीफा अपनी ससुराल में रह रहे हैं। बताया जा रहा है कि परिवार में शादी की तैयारियां चल रही थीं। इसी दौरान शनिवार सुबह करीब 10 बजे किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। घायल गयासुद्दीन का आरोप है कि उनकी पत्नी पर जादू-टोना कराया जाता है और इसका विरोध करने पर हसन समेत परिवार के लोगों ने उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि शादी में इस्तेमाल होने वाले चाकू से उन पर वार किया गया। वहीं हसन ने गयासुद्दीन के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वह झगड़े में बीच-बचाव करने पहुंचे थे, इसी दौरान उन्हें भी चाकू लग गया। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। सूचना पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची और दोनों पक्षों से जानकारी ली। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही है।0
0
Report
Advertisement
यूट्यूब से जुड़ी नई घोषणाओं पर हंगामा: जानिए क्या बदलेगा?
Raipur, Chhattisgarh:0
0
Report
कार्डियोप्रिवेंट
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर। कानपुर में हृदय रोगों की रोकथाम और उनके बेहतर उपचार को लेकर प्रदेश भर के विशेषज्ञों ने नवीनतम वैज्ञानिक शोध और चिकित्सा पद्धतियों पर मंथन किया। कार्डियोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया (उत्तर प्रदेश चैप्टर) के तत्वावधान में एलपीएस इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी, कानपुर के हृदय रोग विभाग द्वारा होटल इटर्निटी (आईएचसीएल सेलेक्शंस), मंधना-बैराज रोड पर एक दिवसीय राज्य स्तरीय सम्मेलन ‘कार्डियोप्रिवेंट 2026’ आयोजित किया गया। सम्मेलन की थीम ‘विज्ञान से कार्य तक: हृदय रोग रोकथाम का भविष्य’ रही। सम्मेलन में नौ वैज्ञानिक सत्रों के अंतर्गत 34 व्याख्यान प्रस्तुत किए गए। इसमें लखनऊ, वाराणसी, अलीगढ़, मेरठ, नई दिल्ली, जम्मू-कश्मीर और रांची सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रमुख हृदय रोग विशेषज्ञों ने हिस्सा लेकर हृदय रोगों के बढ़ते मामलों, उनकी रोकथाम और आधुनिक उपचार तकनीकों पर अपने विचार साझा किए। बीपी और कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण पर विशेष जोर सम्मेलन में एसजीपीजीआईएमएस, लखनऊ के डॉ. सत्येन्द्र तिवारी ने एपोलिपोप्रोटीन और लिपोप्रोटीन (ए) जैसे कम चर्चित, लेकिन हृदय रोगों के महत्वपूर्ण जोखिम कारकों की जानकारी दी। वहीं, डॉ. रूपाली खन्ना ने घर पर रक्तचाप की नियमित जांच और 24 घंटे की एम्बुलेटरी बीपी मॉनिटरिंग के महत्व को समझाया। उन्होंने बताया कि केवल अस्पताल या क्लिनिक में बढ़े हुए रक्तचाप के आधार पर उपचार तय करने से बचना चाहिए, क्योंकि कुछ लोगों में डॉक्टर के सामने बीपी बढ़ने की स्थिति यानी ‘व्हाइट कोट हाइपरटेंशन’ हो सकती है।डॉ. नकुल सिन्हा ने अनियंत्रित उच्च रक्तचाप के प्रबंधन में नए उपचार दृष्टिकोण पर चर्चा की, जबकि केजीएमसी, लखनऊ के डॉ. अक्षय प्रधान ने खराब कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) को 55 मिलीग्राम प्रति डेसीलीटर से नीचे लाने के लक्ष्य और इसके व्यावहारिक पहलुओं पर प्रकाश डाला। सीएसआई उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष एवं एलपीएस इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी से जुड़े डॉ. उमेश्वर पाण्डेय ने ‘140/90 सामान्य नहीं है’ विषय के माध्यम से उच्च रक्तचाप को गंभीरता से लेने का संदेश दिया। बाइट- डॉ एस सिन्हा, विशेषज्ञ0
0
Report
महराजगंज के सभी बूथों पर नवीनतम मतदाता सूची में नए और पात्र मतदाताओं को विशेष कैंप दिवस का आयोजन
Mahuwa, Uttar Pradesh:एंकर :भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आज उत्तर प्रदेश के सभी बूथों पर विशेष कैंप दिवस का आयोजन किया गया है जिसमें विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया के तहत जारी नवीनतम मतदाता सूची के साथ अपने-अपने बूथों पर फार्म 6 और फॉर्म 8 के साथ 18 वर्ष से ऊपर के नए और पात्र मतदाताओं को मतदाता सूची के साथ जोड़ने के कार्य में जुटे हुए हैं । जिसको देखते हुए जिला प्रशासन के अधिकारी बूथों पर निरीक्षण कर रहे हैं । नौतनवा तहसील क्षेत्र के एक बूथ पर एसडीएम कुणाल ने पहुंचकर विशेष कैंप में के तहत चल रहे अभियान का जायजा लिया है एसडीएम कुणाल ने ज़ी मीडिया से बातचीत में बताया कि आज विशेष बुथ दिवस है जिसमें जो 18 वर्ष से अधिक पात्र मतदाता जो छूटे हुए है उनको जोड़ने का कार्य किया जा रहा है जो नए मतदाता है वह काफी उत्साहित है और बूथों पर पहुंचकर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कर रहे हैं । जिसके बाद बीएलओ के द्वारा ऑनलाइन करने के बाद उन्हें रिसीविंग दिया जा रहा है । सरकार की मंशा साफ है कि कोई भी पत्र मतदाता मतदाता सूची से छूटने न पाए इसको लेकर विशेष कैंप का आयोजन किया गया है। वन टू वन विथ एसडीएम ऑन SIR0
0
Report
Advertisement
DAV नेशनल स्पोर्ट्स-2026: खिलाड़ियों का जश्न, स्टेडियम में फिटनेस का नया रुझान
New Delhi, Delhi:एंकर दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में DAV नेशनल स्पोर्ट्स-2026 का भव्य आगाज हुआ। इस आयोजन में देशभर से DAV के प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करने पहुंचे। कार्यक्रम का शुभारंभ DAV कॉलेज मैनेजिंग कमेटी के अध्यक्ष और पद्मश्री से सम्मानित डॉ. पूनम सूरी ने किया। खास बात यह रही कि इस मौके पर कई दिग्गज खिलाड़ी भी मौजूद रहे, जिन्होंने अपनी उपलब्धियों से देश का नाम रोशन किया है। वीओ-1 दिल्ली का मेजर ध्यानचंद स्टेडियम… खेलों का जोश, खिलाड़ियों का उत्साह और मैदान पर कुछ कर दिखाने का जुनून। मौका था DAV नेशनल स्पोर्ट्स-2026 का, जहां DAV के अलग-अलग राज्यों से आए खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मैदान संभाला। इस आयोजन में रेसलर साक्षी मलिक, हॉकी खिलाड़ी जफर इकबाल और जूडो खिलाड़ी गरिमा चौधरी समेत कई खेल हस्तियां शामिल हुईं। बाइट _ डॉ. पूनम सूरी DAV प्रेसिडेंट DAV प्रबंधन के मुताबिक, करीब पांच साल पहले इस आयोजन को बड़े और व्यवस्थित स्तर पर आयोजित करने की पहल की गई थी। DAV के स्कूलों में पहले भी खेल गतिविधियां होती थीं, लेकिन अब देशभर के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को एक मंच पर लाने का प्रयास किया जा रहा है। DAV का नेटवर्क 23 राज्यों में फैला हुआ है और इस बार 18 जोन की टीमें प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हैं। स्कूल स्तर पर खेलने वाले लाखों बच्चों में से बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी यहां अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार राशि भी दी जाती है, जबकि चयनित खिलाड़ियों में से DAV के 11 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को चुनने की योजना है। बाइट _ डॉ. पूनम सूरी DAV प्रेसिडेंट DAV प्रबंधन का मानना है कि पढ़ाई बच्चों के जीवन का अहम हिस्सा है, लेकिन बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए खेल भी उतने ही जरूरी हैं। लगातार पढ़ाई के दबाव के बीच खेल बच्चों को शारीरिक रूप से फिट रखने के साथ-साथ अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास भी सिखाते हैं। खासकर आज के समय में, जब युवाओं के नशे की ओर बढ़ने की चिंता बढ़ रही है, ऐसे में खेल और फिटनेस को जीवनशैली का हिस्सा बनाना जरूरी है। DAV का संदेश साफ है—युवाओं को नशे से दूर रखना है, तो उन्हें खेलों से जोड़ना होगा। बाइट _ डॉक्टर वी. सिंह स्पोर्ट कन्वीनर DAV DAV नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के जरिए खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने, प्रतिस्पर्धा का अनुभव हासिल करने और आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम से खेल, फिटनेस और बेहतर भविष्य का यही संदेश दिया जा रहा है。0
0
Report
ABVP का CJP-कांग्रेस विरोध प्रदर्शन, लोकतंत्र बचाओ के नारों के साथ पैदल मार्च
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल ABVP का कांग्रेस, CJP के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन अराजकता रोको लोकतंत्र अपनाओ के नारे के साथ पैदल मार्च किया ABVP ने CJP और कांग्रेस की घेराबंदी करना शुरू किया देश की संवैधानिक संस्थाओं पर अराजक हमले के विरोध में ABVP उतरी सड़कों पर कॉकरोच की तस्वीरे पेरो में लेकर किया पैदल मार्च मंच से संबोधन के दौरान केतन चतुर्वेदी प्रांत मंत्री ने कहा राहुल गांधी जैन जी होने का ढोंग करते है राहुल गांधी को मिर्गी के दौरे आते है अभिजीत दीपके भागा भागा फिर रहा है कॉकरोच की उम्र बहुत ज्यादा नहीं होती कॉकरोच की उम्र कुछ दिन की होती कॉकरोच गंदगी में रहता है, देश का युवा नहीं बनना चाहता देश का युवा स्वामी विवेकानंद बनना चाहता है वामपंथ की कब्र खोदेगी राष्ट्रीय महा मंत्री वीरेंद्र सोलंकी ने संबोधन में कहा इस प्रदर्शन में शामिल होने वाले युवा सच्चे राष्ट्र भक्त है हम नारे बाजी करने नहीं आए आज यह से जो भारत में और भारत के बाहर बैठे देश विरोधी ताकतों को जवाब देना आए है मुठ्ठी भर लोग यह सोच रहे है भारत को बांग्लादेश बना देंगे लेकिन उनके बाप दादा भी ये नहीं कर पाए। छात्रों के मुद्दों की आड़ में देश के युवाओं को गुमराह कर रहे और अराजकता फैला रहे है कुछ इनफ्लुएंसर को सरकार के खिलाफ वीडियो बनाने के 25 25 लख रुपए दिये जा रहे हैं कॉकरोच जनता पार्टी कोई नई पार्टी नहीं है यह आप पार्टी के लोग हैं जहाँ जहाँ छात्र संघ चुनाव हुए वहां विद्यार्थी परिषद की जीत हुई है एलन मास्क के इशारे पर काम कर रहे राहुल गांधी नेहा बोरा चंद लोगों को लेकर बेरीगेट पर चढ़कर यह जताना चाहती है कि जैन जी की आवाज है नेहा बोरा जैसे लोग देश में नहीं चाहिए, इन्हें बांग्लादेश भेजो राहुल गांधी नवरात्रि में विदेश जाकर बैठा है क्योंकि भारत को वो अपना घर नहीं मानते0
0
Report
पटना के बापू टावर पर्यटन और शिक्षा का प्रमुख केंद्र बन गया
Patna, Bihar:पटना के गर्दनीबाग स्थित बापू टावर पर्यटन के साथ-साथ शिक्षा और इतिहास का प्रमुख आकर्षण केंद्र बनता जा रहा है। 2 अक्टूबर 2024 को उद्घाटन के बाद करीब दो वर्षों में 2 लाख 41 हजार से अधिक पर्यटक यहां पहुंच चुके हैं। औसतन हर महीने 11 से 12 हजार लोग बापू टावर का भ्रमण कर रहे हैं, बच्चों से लेकर युवाओं और बुजुर्गों तक, हर वर्ग के लोग महात्मा गांधी के जीवन, विचारों और स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास को जानने में रुचि दिखा रहे हैं। सामान्य दिनों में करीब 300 और शनिवार, रविवार व छुट्टियों में लगभग 1200 दर्शक पहुंचते हैं। हर महीने विभिन्न स्कूलों से करीब 2200 छात्र शैक्षणिक भ्रमण के लिए आते हैं। बापू टावर की छह मंजिलों पर गांधी जी के बचपन, दक्षिण अफ्रीका में ट्रेन से उतारे जाने की घटना, चंपारण सत्याग्रह और दांडी मार्च जैसी ऐतिहासिक घटनाओं को डिजिटल डिस्प्ले के जरिए दिखाया जाता है। यहां ग्राउंड फ्लोर पर बना 360 डिग्री इमर्सिव थिएटर यानी ओरिएंटेशन हॉल दर्शकों का सबसे पसंदीदा स्थान है, 60 सीटों वाले घूमने वाले टर्नटेबल, लेजर प्रोजेक्शन और सराउंड साउंड के जरिए गांधी जी की जीवनी को जीवंत अनुभव के रूप में प्रस्तुत किया जाता है। सात एकड़ में फैला बापू टावर लोगों को इतिहास से जोड़ने के साथ पटना में पर्यटन के लिहाज से भी अपनी खास पहचान बना रहा है।0
0
Report
Advertisement
एटा ब्रेकिंग एटा - माहरेरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी के आश्वासन पर कलेक्ट्रेट पर 21वें दिन आशा कार्
Sahaspur Barauli, On, Uttar Pradesh:एटा ब्रेकिंग एटा - माहरेरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी के आश्वासन पर कलेक्ट्रेट पर 21वें दिन आशा कार्यकर्ताओं का आंदोलन समाप्त, प्रदेश अध्यक्ष पुष्पा देवी के नेतृत्व में सैकड़ों आशा कार्यकत्री दे रही थीं धरना।ग विधायक ने आशाओं को मिठाई खिलाकर तुड़वाया धरना, सरकारी कर्मचारी का दर्जा और 18 हजार रुपये मासिक मानदेय की उठाई थी मांग। विधायक ने आशा कार्यकत्री की मांगें उत्तर प्रदेश सरकार के समक्ष रखने का दिया आश्वासन। 21 दिनों से जारी आंदोलन का हुआ समापन, अब सरकार से समाधान की उम्मीद- *प्रदेश अध्यक्ष* एटा - थाना कोतवाली नगर क्षेत्र कचहरी रोड धरना स्थल का है पूरा मामला, रिपोर्ट -दीपक कुमार सोनू मोबइल -63983203750
0
Report
साइबर ठगी के शिकार छह लोगों को मिली राहत, खाते में रकम लौटते ही खिले चेहरे
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:परतावल, महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस की साइबर सेल टीम ने साइबर ठगी के शिकार छह लोगों को राहत दिलाते हुए उनके खातों में कुल 16,386.34 रुपये वापस कराए हैं। पुलिस ने एनसीआरपी पोर्टल के माध्यम से त्वरित कार्रवाई कर ठगी की रकम वापस कराने में सफलता हासिल की। पुलिस के अनुसार, अजय पाण्डेय के खाते में 5,000 रुपये, मुजीबर रहमान के 7,000 रुपये, जनार्दन कुमार गौड़ के 686.34 रुपये, शैलेन्द्र कुमार के 1,000 रुपये, गणेश कुमार के 7,00 रुपये और आदित्य विश्वकर्मा के 2,000 रुपये वापस कराए गए। अपनी रकम वापस मिलने पर पीड़ितों ने पुलिस टीम के प्रति आभार जताया। इस कार्रवाई में साइबर सेल प्रभारी अक्षय कुमार सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए ओम प्रकाश, महिला कांस्टेबल अनिता पाण्डेय और कांस्टेबल योगराज की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने लोगों से साइबर ठगी के प्रति सतर्क रहने की अपील की है। किसी भी तरह की साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने या cybercrime.gov.in पोर्टल पर रिपोर्ट करने की सलाह दी है।0
0
Report
हापुड़ में बच्चों की लड़ाई बनी महिलाओं की महाभारत।
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ के गढ़ कोतवाली क्षेत्र के मीरा रेती की हैं। जहाँ बच्चों की मामूली कहासुनी के बाद महिलाओं के दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चल गए। वीडियो में साफ दिख रहा है कि करीब आधा दर्जन महिलाएं एक-दूसरे को जमीन पर गिराकर पीट रही हैं। आसपास बच्चे और ग्रामीण तमाशबीन बने रहे। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।0
0
Report
Advertisement
