गोरखपुर में विजयादशमी पर बुलेटप्रूफ रथ से निकली पारंपरिक शोभा यात्रा
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर से पारंपरिक शोभा यात्रा निकाली गई, जिसका नेतृत्व गोरक्ष पीठाधीश्वर ने किया। इस बार सुरक्षा को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुलेटप्रूफ रथ पर सवार होकर शोभा यात्रा में शामिल हुए। CM की सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस प्रशासन और अर्धसैनिक बल तैनात थे जबकि ड्रोन कैमरों से शोभा यात्रा की निगरानी की जा रही थी। यह शोभा यात्रा गोरखनाथ मंदिर से शुरू होकर गोरखनाथ थाना, झूलेलाल मंदिर होते हुए मानसरोवर मंदिर पहुंचेगी।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
'अर्नब' चक्रवात से फसल बर्बादी पर सीएम विष्णु देव साय का बड़ा ऐलान, प्रभावित किसानों को मिलेगा मुआवजा
Raipur, Chhattisgarh:कमल किशोर शर्मा/दुर्ग: छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान 'अर्नब' के असर से हुई भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण धान समेत कई फसलें बुरी तरह बर्बाद हो गई हैं। संकट की इस घड़ी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किसानों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए मुआवजे की घोषणा की है। सीएम ने सभी जिला कलेक्टरों को प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल गिरदावरी व क्षति का सर्वेक्षण कराने के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि संकटग्रस्त अन्नदाताओं को बिना किसी देरी के राहत राशि प्रदान की जाएगी।
