गोरखपुर में नहीं रुक रही चोरी की घटना, CCTV वीडियो वायरल
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर राजघाट थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं नहीं रुक रही है। घरों के अंदर से लेकर फुटपाथ तक सोए हुए लोगों के पैसे और मोबाइल लेकर चोर फरार हो जा रहे हैं। कुछ दिन पहले घरों के अंदर से मोबाइल और पैसे चोरी करते हुए चोर की CCTV वीडियो वायरल हुई थी। अब सड़क पर सोने वालों की जेब में से पैसे चुरा कर चोर फरार हुआ। मामला राजघाट थाना क्षेत्र के रहमत नगर चौकी का जहां एक चोर ठेले पर सोए हुए व्यक्त की जेब से पैसे निकाल कर फरार हुआ।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
