स्वर्गीय पंडित हरिशंकर तिवारी की प्रतिमा को लेकर मामला गरमाया
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर के चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र के टांडा गांव में स्वर्गीय हरिशंकर तिवारी की प्रतिमा का चबूतरा बनाने को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया है। 5 अगस्त को उनके जन्मदिवस पर प्रतिमा स्थापित की जानी थी, लेकिन प्रशासन ने चबूतरा पर बुलडोजर चला दिया। इस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों और विपक्ष में नाराजगी फैल गई है। विपक्ष ने इस मुद्दे को विधानसभा में भी उठाया है। चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक और हरिशंकर तिवारी के पुत्र विनय शंकर तिवारी ने इस मामले पर टिप्पणी की है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Breaking: 30 अक्टूबर को होगा मॉक पार्लियामेंट का आयोजन, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लाया गया इंपीचमेंट
New Delhi, Delhi:सुमंत कुमार/नई दिल्ली:
-30 अक्टूबर को होगा मॉक पार्लियामेंट का आयोजन
-दोपहर 3.30 बजे होगा मॉक पार्लियामेंट
-कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर होगा मॉक पार्लियामेंट
-INDIA BLOC के सभी सांसद मॉक पार्लियामेंट में होंगे शामिल
-CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लाया गया इंपीचमेंट
