273016
कस्तूरबा स्कूल में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किशोर मंच का आयोजन किया
Khanipur, Uttar Pradesh:खजनी गोरखपुर- केंद्र तथा प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग के द्वारा स्कूलों में बच्चों के स्वास्थ्य का नियमित परीक्षण करने और उन्हें जागरूक करने के लिए राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम चलाया गया है।आज पीएचसी की राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम ने उसवां गांव के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में छात्राओं को बीमारियों से बचाव के तरीके बताए और राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य मंच का आयोजन हुआ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ग्रेटर नोएडा में विवाहिता की मौत: दहेज के लिए ससुराल पर हत्या का आरोप
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा की बादलपुर थाना क्षेत्र की द्वारका सिटी कॉलोनी में मंगलवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिरकर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए महिला की हत्या करने का आरोप लगाया। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले महिला से 10 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। पुलिस के अनुसार, बुलंदशहर निवासी चंद्र प्रकाश ने करीब एक साल पहले अपनी बेटी रचना की शादी द्वारका सिटी कॉलोनी निवासी आकाश से की थी। परिजनों का कहना है कि शादी में उन्होंने अपनी क्षमता के अनुसार दान-दहेज दिया था। इसके बावजूद ससुराल पक्ष की ओर से लगातार 10 लाख रुपये की मांग की जा रही थी। मांग पूरी नहीं होने पर रचना को कथित रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। मंगलवार को रचना की छत से गिरने के बाद मौत हो गई। घटना के बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर उसे छत से गिराकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की। एसीपी-2 सेंट्रल नोएडा कमलेश दीक्षित ने बताया कि महिला के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। मामले में शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
ग्रेटर नोएडा वेस्ट कैपिटल एथेना में बंद फ्लैट से लाखों के गहने चोरी
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा वेस्ट की कैपिटल एथेना सोसायटी में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के बंद फ्लैट से लाखों रुपये के गहने और 60 हजार रुपये कैश चोरी हो गए। चोर किचन की खिडकी तोड़कर फ्लैट में घुसे थे। इस घटना के बाद सोसायटी के लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है。 बिसरख थाना क्षेत्र की कैपिटल एथेना सोसायटी के टावर नंबर छह में फ्लैट नंबर 702 में मनुज पुरी अपनी पत्नी नेहा और बच्चों के साथ रहते हैं। मनुज सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। रक्षाबंधन पर उनकी पत्नी दिल्ली स्थित अपने मायके गई थीं। मंगलवार को मनुज ड्यूटी के बाद पत्नी को लेने दिल्ली चले गए थे。 इसी दौरान चोरों ने उनके बंद फ्लैट को निशाना बनाया। शाम करीब सात बजे मनुज पत्नी के साथ सोसायटी पहुंचे। उन्होंने देखा कि फ्लैट का सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि अलमारी में रखे लाखों रुपये के गहने और 60 हजार रुपये कैश गायब हैं। चोर फ्लैट में रखा कुछ और कीमती सामान भी ले गए। चोर सीढ़ियों के पास बनी किचन की खिड़की तोड़कर अंदर घुसे थे。 घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। सोसायटी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांची जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि चोर किस रास्ते से सोसायटी में घुसे और वारदात के बाद किस तरफ भागे。 बिसरख कोतवाली पुलिस ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा。0
0
Report
गाजीपुर दौरे में हंसराज विश्वकर्मा का विपक्ष पर बड़ा हमला
Gazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर गाजीपुर में हंसराज विश्वकर्मा का विपक्ष पर वार! अखिलेश से लेकर राहुल गांधी तक पर साधा निशाना अखिलेश की STF टिप्पणी पर बोले—PDA को लेकर पहले कुछ, अब कुछ और विकास के मानक पूरे कर रहे हैं, इसलिए विपक्ष के पेट में दर्द—हंसराज सपा सरकार पर भ्रष्टाचार और परिवारवाद को लेकर मंत्री का बड़ा हमला उस समय उनके परिवार में 37 लाल बत्तियां थीं—हंसराज विश्वकर्मा योगी पर विवादित वीडियो को लेकर बोले—महाराज जी साधु-संत हैं राहुल गांधी पर FIR को लेकर बोले—जो गलत है, उस पर केस दर्ज होगा गाजीपुर दौरे पर कई कार्यक्रमों में शामिल हुए राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा गाजीपुर पहुंचे यूपी के राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। अखिलेश यादव की एसटीएफ को लेकर की गई टिप्पणी पर पलटवार करते हुए मंत्री ने कहा कि पीडीए को लेकर पहले कुछ और बोलते थे, अब कुछ और बोल रहे हैं। हंसराज विश्वकर्मा ने तंज कसते हुए कहा कि सरकार विकास के मानकों को पूरा कर रही है, इसलिए विपक्ष के पेट में दर्द हो रहा है। मंत्री ने समाजवादी पार्टी के शासनकाल पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने भ्रष्टाचार और परिवारवाद का आरोप लगाते हुए दावा किया कि उस समय उनके परिवार में 37 लाल बत्तियां थीं। उन्होंने कहा कि सपा और भाजपा की कार्यप्रणाली में जमीन-आसमान का अंतर है और भाजपा सरकार पारदर्शिता के साथ काम कर रही है। वहीं, समाजवादी पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर जारी विवादित वीडियो पर हंसराज विश्वकर्मा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि महाराज जी साधु-संत हैं, उनके बारे में ऐसा सपने में भी नहीं सोच सकते। मंत्री ने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने अपना घर-परिवार छोड़कर देश और समाज की सेवा को अपना जीवन समर्पित किया है। राहुल गांधी पर एफआईआर के सवाल पर भी मंत्री ने दो टूक कहा कि जो गलत है, उस पर केस दर्ज होगा। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी पर पहले भी कई मामले दर्ज हो चुके हैं। गाजीपुर दौरे पर पहुंचे राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने कई कार्यक्रमों में शिरकत की और इस दौरान विपक्ष के तमाम मुद्दों पर खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दी।0
0
Report
Advertisement
खाखन पुल मरम्मत के बाद दोपहिया-छोटे वाहनों को मंजूरी, भारी वाहनों पर रोक
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली में लगातार बारिश और नदी में पानी बढ़ने के कारण प्रभावित खाखन पुल पर मरम्मत का काम पूरा होने के बाद फिलहाल दोपहिया और छोटे चारपहिया वाहनों को आने-जाने की अनुमति दी गई है। लेकिन पुल की स्थिति को देखते हुए भारी और बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है। पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. खाखन पुल पहुंचे और मौके पर यातायात तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। भारी वाहनों के कारण लग रहे जाम को देखते हुए चालकों से बातचीत कर उन्हें तय किए गए दूसरे रास्तों से जाने की समझाइश दी गई।0
0
Report
नोएडा सेक्टर 63 की फुटवियर फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल ने पाया नियंत्रण
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा, उत्तर प्रदेश: नोएडा के सेक्टर 63 में मौजूद एक फुटवियर बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग गई। प्लॉट नंबर G-194 में मौजूद फैक्ट्री में अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर फायर डिपार्टमेंट की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।0
0
Report
सीकर की पत्थर खदान में डूबे व्यक्ति का शव 20 फीट गहराई से बरामद
Sikar, Rajasthan:सीकर: पत्थर खदान में डूबने से एक जने की मौत, नागरिक सुरक्षा दल ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन, व्यक्ति का शव 20 फीट गहराई से बरामद सीकर जिले के जीणमाता थाना क्षेत्र के ग्राम गनोडा में आज मंगलवार शाम पत्थर की खदान में भरे पानी से एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलने पर सिविल डिफेेंस की टीम मौके पर पहुंची और खदान में भर पानी में डूबे एक व्यक्ति का शव नागरिक सुरक्षा दल ने कड़ी मशक्कत के बाद बरामद कर लिया। हादसे की सूचना मिलने के बाद जिला नियंत्रण कक्ष की ओर से नागरिक सुरक्षा दल को शाम करीब 5 बजे सूचना दी गई थी। सूचना मिलते ही ADM एवं नागरिक सुरक्षा उप नियंत्रक (SDM) के निर्देश पर 13 सदस्यों की टीम राहत एवं बचाव कार्य के लिए घटनास्थल पर पहुंची। खदान में पानी की गहराई और परिस्थितियों का जायजा लेने के बाद टीम ने एक गोताखोर और एक तैराक को पानी में उतारा और तलाश अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत और समयबद्ध खोज अभियान के बाद टीम ने ट्रैक्टर चालक राजू पुत्र माली राम गुर्जर (46 वर्ष) के शव को खदान में करीब 20 फीट की गहराई से बाहर निकाल लिया। शव बरामद करने के बाद उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान खदान में मौजूद बड़े और नुकीले पत्थरों के कारण बचाव दल को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद नागरिक सुरक्षा दल के सदस्यों ने अथक प्रयास करते हुए सफलतापूर्वक शव को बाहर निकाला। हादसे के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
महाराष्ट्र में एक क्लिक पर 2 करोड़ से अधिक मतदाताओं के नाम सूची से गायब—आयोग पर सवाल
Mumbai, Maharashtra:आयुष्यभराचे मतदार कार्ड एका क्लिकवर गायब ? तब्बल २१% मतदार गायब ? महाराष्ट्रात एका फटक्यात २ कोटींहून अधिक मतदारांची नावं यादीतून गायब होणं, हा निव्वळ प्रशासकीय घोळ नाही, हा लोकशाहीवर केलेला मोठा हल्ला आहे. राज्यातील प्रत्येक पाचवा मतदार यादीबाहेर फेकला गेला आहे, आणि हे सर्वाधिक घडलं आहे पुणे, ठाणे, मुंबई उपनगर, म्हणजे जिथे कष्टकरी, स्थलांतरित आणि गरीब वस्त्यांची लोकसंख्या प्रचंड आहे. हा योगायोग वाटत नाही. निवडणूक आयोग “मृत्यू, स्थलांतर, दुबार नोंदणी” अशी सोयीस्कर कारणं देत आहे. गणन फॉर्म वेळेत न भरता आल्यास थेट हक्क हिरावून घेणं, ही पद्धत घटनाबाह्य वाटते. माझी मागणी स्पष्ट आहे: •वगळलेल्या नावांची संपूर्ण यादी तात्काळ जाहीर करा •स्वतंत्र, पारदर्शक चौकशी करा •हरकती नोंदवण्याची मुदत वाढवा आणि प्रक्रिया सुलभ करा मतदानाचा अधिकार हा भीक नाही, तो घटनादत्त हक्क आहे, तो असा गुपचूप हिरावता येणार नाही.0
0
Report
गूलरभोज जलाशय में लालच से लोग जान जोखिम में डाल रहे हैं
Bahara Boj, Uttarakhand:स्लग– लालच ने डाली जान खतरे में स्थान– उधम सिंह नगर घटना में पहाड़ों में बारिश के कारण गूलरभोज का हरिपुरा जलाशय पानी से लबालब भर गया है, जिसके कारण सिंचाई विभाग ने जलाशय के चारों गेट खोल दिए हैं। प्रशासन लगातार लोगों से जलाशय से दूर रहने के लिए अलर्ट कर रहा है। पानी उत्तराखंड से होकर उत्तर प्रदेश को जाता है। पानी का बहाव तेज है, इसके बाबजूद कुछ लोग मछली पकड़ने के लालच में जलाशय में घुस गए। वीडियो में साफ दिख रहा है कि ये लोग अपनी जान को खतरे में डाल रहे हैं। बड़ा सवाल यह है कि कुछ रुपयों के लालच में अपनी जान के साथ खिलवाड़ कहाँ तक उचित है।0
0
Report
कर्णप्रयाग नौटी मोटरमार्ग पर भूस्खलन, भारी बोल्डर-पेड़ गिरे, यातायात ठप
Noida, Uttar Pradesh:कर्णप्रयाग कर्णप्रयाग नौटी मोटरमार्ग पर पहाड़ी से हुआ भूस्खलन भूस्खलन से पहाड़ी से भारी मात्रा में आये बड़े बड़े बोल्डर और पेड़ कर्णप्रयाग नौटी मोटरमार्ग यातायात के लिए हुआ अवरुद्ध कर्णप्रयाग नौटी मोटरमार्ग पर स्थित दर्जनों गांवों का सम्पर्क कर्णप्रयाग तहशील से कटा लोकनिर्माण विभाग गौचर के अधिशासी अभियन्ता सुनील कुमार ने मार्ग को खोलने के लिए मशीनें भेजी मार्ग को खोलने के लिए सरकारी मशीनरी ने किया काम शुरू रात 10 बजे तक मार्ग खोलने के कार्य लगी रही सरकारी मशीनरी मार्ग पर खतरा देखते हुए रात 10 बजे बाद मार्ग खोलने का काम किया गया बन्द0
0
Report
Advertisement
संजय झील में डूबने से तीन दोस्तों की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
New Delhi, Delhi:एंकर इन: पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर थाना इलाके से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है... संजय झील में नहाने गए तीन दोस्तों की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक दोस्त झील में नहाने के दौरान डूबने लगा, जिसे बचाने के लिए उसके दो दोस्त भी पानी में कूद गए... लेकिन देखते ही देखते तीनों गहरे पानी में फंस गए और उनकी जान चली गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वीओ-1: तस्वीरें पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर इलाके में मौजूद संजय झील की हैं... जहां शाम करीब 7 बजे तीन दोस्त नहाने के लिए झील में उतरे थे। बताया जा रहा है कि आशीष नौटियाल जैसे ही झील के पानी में गया, वह गहरे पानी में फंस गया और वापस बाहर नहीं आ पाया। आशीष को डूबता देख उसके दोनों दोस्तों ने उसे बचाने के लिए पानी में छलांग लगा दी。 वीओ-2: लेकिन अपने दोस्त को बचाने की कोशिश इन तीनों युवकों पर भारी पड़ गई... तीनों ही झील के गहरे पानी में फंस गए और उनकी डूबने से मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर राहत और बचाव दल पहुंचा और तीनों के शवों को बाहर निकाला गया。 वीओ-3: मृतकों की पहचान 22 वर्षीय साहिल, 21 वर्षीय आशीष नौटियाल और 21 वर्षीय सौरभ के रूप में हुई है। तीनों की मौत की खबर जैसे ही परिवार तक पहुंची, घर में मातम पसर गया। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है。 बाइट – साहिल के पिता वीओ-4: हादसे की जानकारी मिलने के बाद कोंडली विधानसभा से आम आदमी पार्टी विधायक कुलदीप कुमार मोनू भी एलबीएस अस्पताल पहुंचे और मृतकों के परिवार से मुलाकात कर संवेदना जताई। विधायक ने हादसे के पीछे संजय झील की गहराई को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए。 बाइट – विधायक कुलदीप कुमार मोनू वीओ-5: विधायक कुलदीप कुमार मोनू का आरोप है कि झील में रेत खनन की वजह से कई जगह गहराई बढ़ गई है और गहरे गड्ढे बन गए हैं। उनका कहना है कि इसी तरह के गहरे गड्ढे में फंसने की वजह से तीनों युवकों की जान गई। उन्होंने इस पूरे मामले को लेकर दिल्ली सरकार को भी घेरा और झील की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। वीओ-6: फिलहाल तीन परिवारों में मातम पसरा हुआ है... तीन दोस्तों की एक साथ हुई मौत ने इलाके के लोगों को भी झकझोर कर रख दिया है। सवाल ये है कि आखिर संजय झील में सुरक्षा के इंतजाम क्यों नहीं हैं और अगर झील में गहरे गड्ढे हैं तो वहां लोगों के जाने और नहाने पर रोक लगाने के लिए क्या कदम उठाए गए थे ।0
0
Report
बंगाल में नेता बनाम नीति: जनता की आवाज़ क्या कहती है?
Chinsurah, West Bengal: বাংলায় নেতা বড় না নীতি বড়।নিয়ে পাবলিক voxpop0
0
Report
मेसी के सेवानिवृत्ति पर फैंस की VOXPOP
Chinsurah, West Bengal:মেসির অবসর নিয়ে মেসি ভক্তদের voxpop0
0
Report
Advertisement
भागलपुर के राघोपुर में गंगा का कटाव संकट, अधिकारी राहत उपायों में जुटे
Noida, Uttar Pradesh:भागलपुर के राघोपुर में गंगा नदी का भीषण कटाव गंभीर और संवेदनशील स्थिति पैदा कर रहा है। विभागीय सचिव आज ही कटाव स्थल पर पहुँच रहे हैं, जहाँ वे अपनी निगरानी में कटाव रोकने के प्रयासों का अनुश्रवण करेंगे। मैं स्वयं स्थिति पर लगातार नजर रख रहा हूँ। विभागीय वरिष्ठ अधिकारी एवं अभियंता मौके पर मौजूद हैं और युद्धस्तर पर कटाव निरोधक कार्य जारी है। हरसंभव संसाधन जुटाकर स्थिति को नियंत्रण करने का प्रयास किया जा रहा है। लोगों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।0
0
Report
राहुल गांधी के छात्रों के गूंज कार्यक्रम पर कांग्रेस में खींचतान
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल राहुल गांधी के छात्रों को गूंज कार्यक्रम की जगह को लेकर कांग्रेस में खींचतान राज्यसभा सांसद विवेक तंखा का सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट मैंने ही पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की बैठक में छात्रों की गूंज कार्यक्रम करने کا आईडिया दिया था : विवेक तंखा छात्रों की गूंज के लिए اپنے प्रिय शहर جبलपुर के लिए प्रस्ताव दिया था : तंखा हालांकि जीतू पटवारी का प्रेम इंदौर था : तंखा0
0
Report
रतवार नदी का खतरा: मोहनिया में कटाव से पावर ग्रिड पर संकट
Khajuria Khurd, Bihar:स्लग - मोहनिया में रतवार नदी का जलस्तर बढ़ा, शहर पर खतरा करमचट से पानी छोड़े जाने के कारण कटाव जारी, पावर ग्रिड में पानी घुसने की आशंका से बचाव कार्य तेज वियो - रतवार नदी में जलस्तर अचानक बढ़ने से मोहनिया शहर और आसपास के इलाकों पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। मोहनिया एसडीएम रत्ना प्रियदर्शनी ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थल का मुआयना किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसडीएम रत्ना प्रियदर्शनी ने बताया कि करमचट बांध से पानी लगातार छोड़ा जा रहा है, जिससे रतवार नदी के बहाव में तेजी आ गई है। पानी के तेज प्रवाह के कारण नदी के तटबंधों पर कटाव शुरू हो गया है। कटाव के कारण पानी मोहनिया शहर के निचले इलाकों की ओर रुख कर रहा है। प्रशासन की मुख्य चिंता शहर के पावर ग्रिड को लेकर है। एसडीएम के अनुसार, पावर ग्रिड निचले इलाके (लो-लाइन एरिया) में स्थित है। यदि नदी का पानी ग्रिड परिसर में प्रवेश करता है, तो पूरे शहर की बिजली आपूर्ति ठप हो सकती है, जिससे आपातकालीन सेवाएं भी प्रभावित होंगी। स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए प्रशासनिक टीम और तकनीकी विशेषज्ञ मौके पर डटे हुए हैं। नदी के तटबंध पर हुए कटाव को रोकने और मरम्मत के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है, ताकि शहर और पावर ग्रिड को जलभराव से सुरक्षित रखा जा सके। प्रशासन ने स्थानीय नागरिकों से सतर्क रहने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। बाइट - रत्ना प्रियदर्शन एसडीएम मोहनिया0
0
Report
Advertisement
