गोरखपुर में अवैध लाउडस्पीकर हटाने का अभियान जारी
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर के जिलाधिकारी और SSP डॉ. गौरव ग्रोवर ने सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ मिलकर धार्मिक और सार्वजनिक स्थलों पर लगे अवैध लाउडस्पीकर और ध्वनि विस्तार यंत्रों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस दौरान सभी थाना क्षेत्रों में निरीक्षण किया गया और अवैध लाउडस्पीकरों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
