गोरखपुर पुलिस अधीक्षक रेलवे संदीप कुमार मीना के निर्देशन में 11 थानों व 8 चौकियों पर सेवा जारी।
Barhalganj, Uttar Pradesh:गोरखपुर में पुलिस अधीक्षक रेलवे संदीप कुमार मीना के नेतृत्व में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 11 थानों और 8 चौकियों पर सुरक्षा सेवा लगातार जारी है। भीड़ को ध्यान में रखते हुए 21 अस्थायी चौकियां खोली गई हैं, जहां प्रत्येक चौकी पर 10-12 पुलिस कर्मचारी तैनात हैं। संदिग्धों की चेकिंग भी लगातार जारी है आने वाली मौनी अमावस्या को लेकर जीआरपी पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने कहा, "हमारी प्राथमिकता यात्रियों की सुरक्षा है, और हम पूरी तरह से अलर्ट हैं।"
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
