273401
वाराणसी में रूस के पर्यटकों ने स्वच्छता के लिए किया जागरूक
Haldwani, Uttar Pradesh:गुरुवार को नमामि गंगे द्वारा दशाश्वमेध घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया, इस अभियान में रुस से पधारे विदेशी पर्यटकों ने सक्रिय भागीदारी की और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए स्वच्छता स्लोगन लिखी तख्तियाँ उठाईं। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर राजेश शुक्ला के संयोजन में विदेशी पर्यटकों ने हर हर महादेव और हर हर गंगे - नमामि गंगे के उद्घोष से वातावरण को स्वच्छ और भक्तिमय बना दिया ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
लोकतंत्र बचाने के लिए विपक्ष का देशव्यापी मार्च; SIR और चुनाव आयोग पर आरोप
Patna, Bihar:आज से विपक्षी दलों की ओर से देशभर में ‘लोकतंत्र बचाओ मार्च’ की शुरुआत की गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और SIR के विरोध में यह मार्च निकाला जा रहा है। देश के कई हिस्सों में आज विपक्षी दलों ने प्रदर्शन किया। पटना में गांधी मूर्ति के नीचे महागठबंधन के दलों की ओर से प्रदर्शन कर लोकतंत्र और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर विरोध जताया गया। राजेश राम, बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र अब नहीं रह गया है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर वोट चोरी का आरोप लगाते हुए कहा कि लोकतंत्र की ताकत के जरिए इसे रोका जा सकता है। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र और दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन हो रहे हैं। राजेश राम ने SIR को लेकर कांग्रेस के पूर्व में हुए प्रदर्शनों का भी जिक्र किया और कहा कि राहुल गांधी ने SIR के दौरान चुनाव आयोग के सामने कई सवाल और प्रमाण रखे थे। उन्होंने दावा किया कि चुनाव आयोग के दो कमिश्नरों ने भी इस मुद्दे पर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। राजेश राम, बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित शशांक, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने कांग्रेस और INDIA गठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस पर आपातकाल लगाने और लोकतांत्रिक व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया। सुमित शशांक ने कहा कि जो लोग लोकतंत्र के हत्यारे हैं, वे लोकतंत्र बचाने की बात नहीं कर सकते। उन्होंने नीतीश कुमार के खिलाफ कथित आपत्तिजनक बयान को लेकर सोनिया गांधी से माफी मांगने की भी मांग की। एजाज अहमद, राजद प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि ‘सेव डेमोक्रेसी’ कार्यक्रम के जरिए लोकतंत्र और लोकतांत्रिक व्यवस्था को बचाने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि SIR के नाम पर मतदाताओं के नाम काटे जा रहे हैं और उनके मतदान के अधिकार को कमजोर किया जा रहा है। एजाज अहमद ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि INDIA गठबंधन लोकतंत्र और संवैधानिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आंदोलन जारी रखेगा। चंदन सिंह, जेडीयू प्रदेश प्रवक्ता ने विपक्ष के प्रदर्शन को राजनीति से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा कि विपक्ष लोकतंत्र बचाने के नाम पर अपनी कमजोरियों को छिपाने का प्रयास कर रहा है और SIR का इस्तेमाल राजनीतिक मुद्दे के तौर पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष एक भी ऐसे व्यक्ति को सामने नहीं ला पाया है जो यह दावा करे कि वह वैध मतदाता है और SIR के दौरान उसका नाम काटा गया। चंदन सिंह ने चुनाव आयोग की प्रक्रिया को सही बताते हुए कहा कि गलत मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं और विपक्ष हार का ठीकरा SIR पर फोड़ रहा है।0
0
Report
गांधी-शास्त्री जयंती पर जिला अस्पताल में दिखी सादगी और सेवा की झलक
Pali Pahari, Jhansi, Uttar Pradesh:झाँसी। जिला चिकित्सालय झाँसी में गुरुवार, 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास और गरिमापूर्ण वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर अस्पताल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ, नर्सिंग स्टाफ सहित अस्पताल परिवार के कर्मचारियों ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके सक्सेना ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर नमन किया। उन्होंने कहा कि दोनों महापुरुषों का जीवन देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है। महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा, शांति और समानता का मार्ग दिखाया, वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा का आदर्श प्रस्तुत किया। इस दौरान अस्पताल के चिकित्सकों और कर्मचारियों ने उनके आदर्शों को अपने जीवन एवं कार्यक्षेत्र में अपनाने का संकल्प लिया। डॉ. आरके सक्सेना ने सभी से आपसी सौहार्द, समानता और शांतिपूर्ण व्यवहार के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का आह्वान किया। बाइट में डॉ. आरके सक्सेना ने कहा कि आज के दिन सभी को महात्मा गांधी के बताए पदचिह्नों पर आगे बढ़ने का संदेश लेना चाहिए। सुख, शांति और समानता का व्यवहार सभी के साथ करते हुए अहिंसा के मार्ग पर आगे बढ़ना ही गांधी जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।0
0
Report
गांधी जयंती पर अजमेर में मुफ्त स्वास्थ्य कैंप: बीपी और शुगर सहित जांच
Ajmer, Rajasthan:मुल्क भर में आज 2 अक्तूबर के दिन गांधी जयंती मनाई जा रही है। ऐसे में राजस्थान के शहर अजमेर में भी इस खास मौक़े पर सेहतमंदी और बीमारियों से निजात के लिए तिब्बी कैंप का प्रोग्राम किया गया। अजमेर मुस्लिम वेलफेयर एजुकेशन समिति के सदर सैय्यद रब नवाज़ जाफरी के मुताबिक़ अंदर कोट इलाका में मुफ्त चेकअप और टिटमेंट कैंप लगाया गया। जहां सैकड़ों मरीजों ने सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक अपनी जांच और मुफ़्त दवाइयां हासिल की। इस कैंप में बीपी,शुगर,ईसीजी समेत दीगर अमराज का चेकअप किया गया और मुफ़्त दवा भी मुहैया कराई गई। अंदर कोट इलाका के मदरसा में लगे इस कैंप में जयपुर और अजमेर के चेस्ट फिजिशयन, कार्डियोलॉजिस्ट,ईएनटी, न्यूरोलॉजिस्ट,आर्थोपेडिक और स्क्रीन प्रॉब्लम के स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स ने अपनी खिदमत अंजाम दी। बाइट, सैय्यद रब नवाज जाफरी,सदर, मुस्लिम वेलफेयर एजुकेशन समिति,अजमेर ( काले कपड़े,चश्मा लगाए) बाइट, शेख नावेद चिश्ती,मेंबर, मुस्लिम वेलफेयर एजुकेशन समिति,अजमेर (काली टोपी) बाइट, हाजी शकील अब्बासी, सदर, राजस्थान अब्बासी भिश्ती समाज ,अजमेर ( सफेद कुर्ता,हल्की काली दाढ़ी) बाइट, डॉक्टर इमरान खान, न्योरोलॉजिस्ट, रेलवे हॉस्पिटल अजमेर ( सफेद शर्ट,चश्मा लगाए )0
0
Report
Advertisement
जंतर मंतर के विरोध प्रदर्शन को पुलिस ने अलग-अलग थानों में पहुंचाकर नियंत्रित किया
New Delhi, Delhi:जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने गए प्रदर्शन कार्यों को दिल्ली पुलिस अलग-अलग थानों में लेकर पहुंची है डेढ़ सौ से ज्यादा प्रदर्शन कार्यों को दिल्ली पुलिस बदरपुर थाना जैतपुर थाना शाहीन बाग थाने में लेकर पहुंची है0
0
Report
स्वच्छता मिशन: SBI जयपुर मंडल ने गांधी जयंती पर राजस्थान में चला स्वच्छता अभियान
Jaipur, Rajasthan:स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर भारतीय स्टेट बैंक, जयपुर मंडल ने शुरू किया स्वच्छता अभियान जयपुर, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर ‘स्वच्छ भारत’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में भारतीय स्टेट बैंक, जयपुर मंडल द्वारा राजस्थान भर में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इसी श्रृंखला का शुभारंभ भारतीय स्टेट बैंक, जयपुर मंडल के मुख्य महाप्रबंधक (CGM) श्री ओंकार नाथ चौधरी ने जयपुर स्थित नेहरू गार्डन में स्वच्छता अभियान के साथ किया। मुख्य महाप्रबंधक श्री ओंकार नाथ चौधरी ने स्वयं अभियान में सहभागिता करते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया तथा स्वच्छता को जन-आंदोलन बनाने का संदेश दिया. इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक, जयपुर मंडल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नेहरू गार्डन में सामूहिक रूप से स्वच्छता अभियान चलाया और उद्यान परिसर की साफ-सफाई की। साथ ही वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य का संदेश दिया गया. कार्यक्रम के दौरान ‘नो प्लास्टिक, गो ग्रीन’ के संदेश को प्रोत्साहित करते हुए पार्क में आने वाले नागरिकों को कपड़े के थैले वितरित किए गए। उपस्थित लोगों को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग रहने की शपथ भी दिलाई गई. कार्यक्रम में GM श्री मनीष सिंघल, श्री कुमार रोहित, श्री रजनीश कुमार, DGM (CDO) सुश्री रीता राजोरा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी, DGM एवं बैंक के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे. इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक श्री ओंकार नाथ चौधरी ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक दिन या अभियान तक सीमित विषय नहीं है, बल्कि यह हमारे दैनिक जीवन की आदत और सामूहिक जिम्मेदारी होनी चाहिए। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से स्वच्छता के संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने तथा अपने आसपास स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने का आह्वान किया. भारतीय स्टेट बैंक, जयपुर मंडल द्वारा राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित किए जाने वाले इन कार्यक्रमों के माध्यम से स्वच्छता, हरित पर्यावरण, प्लास्टिक मुक्त समाज और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति व्यापक जन-जागरूकता उत्पन्न करने का प्रयास किया जाएगा.0
0
Report
चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट: चुनावी तैयारी खतरे में
Noida, Uttar Pradesh:नegiना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ है... गाजियाबाद की MP-MLA कोर्ट से नॉन-बेलेबल वारंट जारी होते ही सांसद की मुश्किलें बढ़ गई हैं एक तरफ चंद्रशेखर जहां चुनावी तैयारियों में जुटे हैं...तो वहीं इस वारंट ने चंद्रशेखर आजाद की सभी तैयारियों पर पानी फेर दिया....0
0
Report
Advertisement
जालौन में अवैध पटाखा निर्माण का भंडाफोड़; 10 किलो 900 ग्राम विस्फोटक समेत तीन गिरफ्तार
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में पुलिस ने अवैध पटाखा निर्माण का किया भंडाफोड़, 10 किलो 900 ग्राम विस्फोटक सामग्री समेत पटाखा बनाने के उपकरण बरामद, पुलिस ने विस्फोटक सामग्री के साथ तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 10 किलो 900 ग्राम पीला और सफेद विस्फोटक पाउडर मिला, अधबने देशी पटाखे, कागज, कपड़े की कतरन और बालू समेत अन्य सामग्री की बरामद, पकड़े गए आरोपी टीहर गांव में मुर्गी फार्म के पास बनी कोठरी के बाहर छप्पर में कर रहे थे अवैध पटाखों का निर्माण, पुलिस ने राहुल कुमार, हरेंद्र सिंह और कैलाश के खिलाफ की विस्फोटक अधिनियम में कार्रवाई, पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ करवाई करते हुए भेजा जेल, जालौन की रामपुरा थाना पुलिस ने टीहर गांव में मुर्गी फार्म के पास से की गिरफ्तारी।0
0
Report
लोहारकी वाइन शॉप में सेल्समैन पर हमला, अस्पताल रैफर
Jaisalmer, Rajasthan:जिला -जैसलमेर विधानसभा - पोकरण खबर की लोकेशन - पोकरण लोहारकी गांव में वाइन शॉप के सेल्समैन का आपसी कहासुनी और बहस के बाद हॉकी से सर फोड़ने की घटना सामने आई है। घटना कल रात 9.20 बजे की है। जानकारी के अनुसार लोहारकी गांव स्थित वाइन शॉप पर शॉप के सेल्समैन सुमेर सिंह ने रामदेवरा थाना में रिपोर्ट देकर बताया कि कल शाम को 7.30 बजे लोहारकी निवासी रामस्वरूप पुत्र किसान राम और पुखराज पुत्र भैराराम वाइन शॉप पर आए और नशे की हालत में गाली गलौच की। उसके बाद आस पास मौजूद दुकानदारों के द्वारा समझाइश कर शराब लेकर दोनों चले गए। लेकिन थोड़ी देर बाद को जब सेल्समैन दुकान के अंदर काम कर रहा रहा था इसी दौरान दोनों युवक वापिस आए जिसमें से राम स्वरूप ने दुकान के अंदर घुसकर सुमेर सिंह के सर पर हॉकी से वार किया जिससे उसके सर में गभीर चोट आई। उसके बाद उसे लोहारकी हॉस्पिटल से पोकरण रैफर किया गया। जहाँ से आज घायल को जोधपुर रैफर किया गया है। रामदेवरा पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना वाइन शॉप के सीसीटीवी में कैद हो गई।0
0
Report
कोटपूतली के खेड़की वीरभान गांव में अज्ञात वृद्ध का शव मिलने से सनसनी
Jaipur, Rajasthan:कोटपूतली क्षेत्र के खेड़की वीरभान गांव में सड़क किनारे एक अज्ञात वृद्ध का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. शव मिलने की सूचना पर कोटपूतली थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची. पुलिस ने स्थिति का जायजा लेते हुए शव को अपने कब्जे में लिया और एंबुलेंस की मदद से कोटपूतली स्थित राजकीय बीडीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. थाना पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 65 वर्ष प्रतीत हो रही है. फिलहाल शव की shिनakh्त नहीं हो पाई है. पुलिस आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगालने के साथ-साथ हुलिए के आधार पर वृद्ध की पहचान के प्रयास तेज कर दिए हैं. पुलिस मामला दर्ज कर आगे की नियमानुसार जांच कर रही है.0
0
Report
Advertisement
रादौर अनाज मंडी में प्रवासी श्रमिक ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या की
Yamuna Nagar, Haryana:रादौर अनाज मंडी में शुक्रवार सुबह एक प्रवासी श्रमिक ने आढ़ती की दुकान के ऊपर बने कमरे में गमछे से फंदा लगाकर कथित तौर पर जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान बिहार निवासी रूपेश के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रूपेश रादौर अनाज मंडी में ठेकेदारी का काम करता था। और मंडी में ही एक आढ़ती की दुकान के ऊपर बने कमरे में रह रहा था। शुक्रवार सुबह उसके साथी उसे जगाने के लिए कमरे में पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि रूपेश ने गमछे से फंदा लगाया हुआ था। इसके बाद घटना की सूचना आढ़ती सुशील कुमार को दी गई। सुशील कुमार ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि कंट्रोल रूम से अनाज मंडी में एक श्रमिक द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं आढ़ती सुशील कुमार ने बताया कि उन्हें श्रमिक रामावतार ने घटना की जानकारी दी थी, जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि रूपेश मंडी में ठेकेदारी का काम करता था।0
0
Report
चीन-अमेरिका के दबाव में भारत? पीएम पर निशाने पर नाना पटोले
Bhandara, Maharashtra:देशाच्या पंतप्रधानाने देशाला चायना आणि अमेरिकेच्या ताब्यात दिलेले आहे ;- नाना पटोले चायना सोबत कोणी हात मिळवलेला आहे. चायनाने अरुणाचल असेल किंवा देशातील अनेक भाग असेल यावर कब्जा केलेला आहे. यावर देशातील पंतप्रधान का बर बोलत नाही.अमेरिका रोज देशाची बेज्जती करताे. अमेरिकेतून देशातील लोक पाठवायचे असेल तर त्यांना हातकड्या लावून विमानातून पाठवले जातात. याचा का बर विरोध केला जात नाही नरेंद्र मोदींचा अमेरिका आणि चायनाचा भारत जर सपोर्ट करत असेल देश गहाण ठेवला जात असेल हेच लोक दुसऱ्याला आतंकवादी ठरवतात यांची लायकी नाही आहे... आपल्या देशाचे पंतप्रधान हे अमेरिका आणि चायना च्या भरोशावर नाचत आहेत हे पाहिलेले आहे आपण जगाच्या पाठीवर अशा चिल्लर व्यवस्थावर टीका करत नाहीत आहे. निवडणूक आयोगाचे अध्यक्ष द्यानेश कुमार यांनी पाठराखण भारतीय जनता पार्टी करत आहे ;- नाना पटोले भारतीय जनता पार्टी ही देशाला किंवा लोकशाहीला संपवण्याचा काम करत आहे... जसं नक्षलवादी यांना लोकशाही मान्य नव्हती तशीही आताची व्यवस्था आहे . मत चोरीच्या लोकांना मदत करून त्यांच्या पाठीशी उभे राहत असेल तो भारतीय जनता पक्षचा विचार आहे . पूर्ण देशभरातल्या किंवा राज्यातल्या भारतीय जनता पार्टी यांचे आमदार खासदार असतील ते हे सर्व ज्ञानेश कुमार यांना वाचवण्यासाठी फिरताहेत या ज्ञानेश कुमार बरोबर सिंधू आणि जोशी त्यांच्यासोबत होते त्यांनी सुद्धा आक्षेप घेतला. महाराष्ट्र निवडणूक आयोगाचे जे प्रमुख आहेत त्यांनी सुद्धा आक्षेप घेतलेला आहे. त्याच्यामुळे जे काही निवडणूक आयोगामध्ये व्यवस्था आहे तेच आक्षेप घेतात. ज्ञानेश कुमारचा पाठिंबा भारतीय जनता पक्ष करत आहे. नक्षलवाद्यांना लोकशाही मान्य नव्हती तीच आज भाजपची परिस्थिती आहे.... त्यांना नक्षलवादी म्हणण्याचा अधिकारच नाही. नाना पटोले ऑन परिणय फुके मतचोरी करणाऱ्या सरकारला आणि निवडणूक आयोगाचे आयुक्त यांना जो कोणी बाजूला सारण्याचं प्रयत्न करेल त्यांना प्रत्यक्ष किंवा अप्रत्यक्ष काँग्रेस पाठिंबा देईल देशामध्ये ज्या पद्धतीने लोकशाही संपण्याच्या काम सुरू झालेला आहे लोकशाहीची हत्या करण्याच्या काम सुरू झालेला आहे. त्याच्या विरोधात जे कोणीही दल किंवा व्यक्ती आंदोलन करेल आणि ह्या अशा मतचोरी करणाऱ्या मोदी सरकारला आणि आणि निवडणूक आयोगाच्या आयुक्ताला बाजूला करण्यासाठी जे कोणी प्रयत्न करतील त्यांना प्रत्यक्ष किंवा अप्रत्यक्ष काँग्रेस त्यांच्यासोबत आहे.... नाना पटोले ऑन cjp0
0
Report
राजेश राम ने MLC चुनाव में महागठबंधन टूट की अटकले खारिज की
Patna, Bihar:बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने MLC चुनाव को लेकर महागठबंधन में टूट की अटकलों को खारिज किया है। RJD और कांग्रेस के अलग-अलग उम्मीदवार उतारने के सवाल पर राजेश राम ने कहा कि गठबंधन के सभी दलों को अपने हिसाब से फैसला लेने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की लड़ाई बीजेपी और NDA के खिलाफ है, न कि गठबंधन के सहयोगी दलों के खिलाफ। राजेश राम ने कहा कि कांग्रेस ने अपने जिलाध्यक्षों और कार्यकर्ताओं की भावना का सम्मान करते हुए उम्मीदवार उतारे हैं, उन्होंने कहा कि जहां इंडिया गठबंधन का उम्मीदवार होगा, वहां कांग्रेस अपनी ताकत लगाएगी और जहां कांग्रेस का उम्मीदवार होगा वहां पार्टी पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी। RJD के फ्रेंडली फाइट से नुकसान होने के बयान पर उन्होंने कहा कि वर्तमान मुद्दे पर चर्चा होनी चाहिए और पीछे की बातों को मिलकर सुधारा जा सकता है। उन्होंने साफ कहा कि उम्मीदवार उतारना कांग्रेस का अधिकार है और बीजेपी को मात देना उनकी चुनौती है।0
0
Report
Advertisement
मथुरा में दीक्षा लेने आया किशोर लापता, परिजनों ने कुंज आश्रम के बाहर धरना
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा-- प्रेमानंद महाराज से दीक्षा लेने आया किशोर लापता 3 महीने से लापता बताया गया है किशोर परिजनों ने राधा के लिए कुंज आश्रम के बाहर धरना मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच जुटी0
0
Report
Teenager missing in Mathura after taking initiation; family protests outside Kunj Ashram.
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा— प्रेमानंद महाराज से दीक्षा लेने आया किशोर लापता 3 महीने से लापता बताया गया है किशोर परिजनों ने राधा के लिए कुंज आश्रम के बाहर शुरू किया धरना मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच जुटी संदीप सिंह सीओ0
0
Report
अम्बेडकारनगर में दिल्ली से दरभंगा आ रही बस हादसा: मौत, घायलों का इलाज जारी
Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर में दिल्ली से दरभंगा आ रही बस के दर्दनाक सड़क हादसे की खबर अत्यंत दुःखद और हृदयविदारक है। इस हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोगों के प्रति गहरा शोक एवं संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति दें。0
0
Report
Advertisement
