273306
भटहट के जंगल डुमरी नंबर दो में कोटे का चुनाव स्थगित
J. Janul Abden Urf Jainp, Uttar Pradesh:भटहट के ग्राम सभा जंगल डुमरी नंबर दो में सोमवार को कोटे की चुनाव को लेकर कंपोजिट विद्यालय पर ग्रामीणों व संबंधित अधिकारी पुलिस प्रशासन के मौजूदगी में चुनाव होना था लेकिन ग्रामवासियों की कम संख्या होने के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बदमाशों के तांडव में दो युवक पिटे; मकान के गेट पर आग, एक झुलसा
Jhajjar, Haryana:बदमाशों का तांडव: दो युवकों को डंडों से बेरहमी से पीटा, मकान के गेट में आग लगाई; एक व्यक्ति झुलसा वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप, तीनों घायल नागरिक अस्पताल में भर्ती; डीसीपी मयंक मिश्रा बोले- आरोपियों की पहचान कर जल्द होगी गिरफ्तारी बहादुरगढ़। बीती रात बदमाशों ने शहर में जमकर उत्पात मचाया। अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों के साथ बेरहमी से मारपीट की गई, जबकि मेन बाजार स्थित एक मकान के गेट पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी गई। आग की चपेट में आने से मकान में रहने वाला एक व्यक्ति झुलस गया। तीनों घायलों को उपचार के लिए शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है। मारपीट का वीडियो वायरल, युवक को अर्धनग्न कर पीटने का आरोप घटनाक्रम से जुड़ी वीडियो फुटेज इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रही हैं। बताया जा रहा है कि इनमें से कुछ वीडियो आरोपियों ने खुद बनाए और बाद में वायरल किए। एक वीडियो में कुछ युवक एक युवक को अर्धनग्न अवस्था में डंडों से बेरहमी से पीटते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में युवक के साथ अमानवीय व्यवहार किए जाने के दृश्य भी दिखाई दे रहे हैं। इन वीडियो के सामने आने के बाद घटना को लेकर लोगों में रोष है。 होटल के पास से युवक को ले जाने की बात घायलों के परिजनों के अनुसार, कुछ हमलावर बस स्टैंड स्थित एक होटल के पास पहुंचे थे। वहां काम करने वाले युवक से एक अन्य युवक के बारे में पूछताछ की गई। इसके बाद उसके साथ मारपीट की गई और उसे जबरन अपने साथ कहीं ले गए। परिजनों का आरोप है कि वहां ले जाकर युवक को डंडों से पीटा गया। मामला किसी पुराने विवाद से जुड़ा होने की बात सामने आ रही है, हालांकि विवाद की वास्तविक वजह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी。 मेन बाजार में मकान के गेट पर डाला ज्वलनशील पदार्थ इसी दौरान मेन बाजार स्थित एक मकान को भी निशाना बनाया गया। वायरल एक अन्य वीडियो में कुछ युवक मकान के बाहर पहुंचकर गाली-गलौज करते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद दरवाजे की ओर ज्वलनशील पदार्थ फेंककर आग लगा दी गई। आग की चपेट में आने से मकान में रहने वाले व्यक्ति के पांव झुलस गए। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था。 परिजनों ने मांगा न्याय, पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिया घटना के बाद घायलों के परिजनों ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि जिस तरह से युवकों के साथ मारपीट की गई और मकान में आग लगाने का प्रयास हुआ, वह बेहद गंभीर मामला है। वायरल वीडियो की भी जांच कर आरोपियों की पहचान करने की मांग की गई है。 डीसीपी मयंक मिश्रा ने कहा कि मामला संज्ञान में आ गया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी。0
0
Report
फरीदाबाद के खेड़ी गुजरान में अवैध इंडस्ट्रियल कॉलोनियों पर प्रशासन का बुलडोजर
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद ब्रेकिंग खेड़ी गुजरान गांव में अवैध इंडस्ट्रियल कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर फरीदाबाद जिले के खेड़ी गुजरान गांव के रेवेन्यू इलाके में दो अनधिकृत इंडस्ट्रियल कॉलोनियों के खिलाफ बड़ी तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान करीब 4.5 एकड़ और 10 एकड़ में विकसित की जा रही अनधिकृत कॉलोनियों में 20 DPC, 4 स्ट्रक्चर/शेड, 3 निर्माणाधीन स्ट्रक्चर और 10 बाउंड्री वॉल को तोड़ा गया। प्रशासन की कार्रवाई से अवैध कॉलोनी विकसित करने वालों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान मौके पर पुलिस बल और संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
TRE 4 शिक्षक भर्ती नोटिफिकेशन जारी, विपक्ष सरकार पर दबाव बढ़ाने का दावा
Patna, Bihar:लंबे समय से छात्रों की मांग पर सरकार ने शिक्षक बहाली के चौथे चरण को हरी झंडी दे दी है... नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया... विपक्ष इसे छात्रों के आंदोलन का डर और तेजस्वी यादव के द्वारा किए गए प्रयास का नतीजा बता रहा है... राजद ने कहा की TRE 4 के अभ्यर्थियों का आंदोलन है, यह मजबूती प्रदान करेगा। और कहीं-न-कहीं जो अभ्यर्थी लगातार आंदोलन कर रहे थे, अपने मुद्दे और मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे हुए थे, उनको आज नेता प्रतिपक्ष का समर्थन दिया जाना सरकार को बेचैन कर दिया। अभ्यर्थियों के आंदोलन, छात्रों के आंदोलन और कल के राजभवन मार्च से सरकार डरी हुई है। सरकार डर करके इस मुद्दे पर विज्ञापन निकालने का काम किया है। TRE 4 के अभ्यर्थियों को न्याय मिलना चाहिए, उनको न्याय देना चाहिए, उसमें देने में सरकार ने देरी कर दी। सम्राट चौधरी की सरकार नहीं चाहती थी कि TRE 4 का विज्ञापन निकले। लेकिन मजबूरीवश इन्हें आज विज्ञापन निकालना पड़ा क्योंकि कल राजभवन मार्च में इस मुद्दे को शामिल किया जाता। एजाज अहमद राजद प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस ने कहा है कि छात्र-युवाओं के रोजगार पर कुंडली मारकर बैठी हुई भाजपा और एनडीए की सरकार, छात्र आंदोलन से भयभीत होकर आनन-फानन में 32,500 सीटों पर शिक्षकों के बहाली का नोटिफिकेशन जारी कर देती है। जबकि वाजिब मांग है कि 45,000+ वैकेंसीज़ आनी चाहिए और छात्रों का आंदोलन डोमिसाइल के मुद्दे पर है। उनको दरकिनार करते हुए यह सरकार अब भी अपनी टूनिंग दिखा रही है। अभी तो लाइब्रेरियन बहाली का मुद्दा, असिस्टेंट प्रोफेसर की बहाली का मुद्दा, तमाम मुद्दे छात्र-युवाओं ने सरकार को घेर रखा है। लेकिन सरकार अब भी आंख मूँदकर है, चेत नहीं रही है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा। JDU ने कहा कि बिहार में NDA की सरकार ही युवाओं को रोजगार देने के लिए तत्पर है; TRE 4 शिक्षण भर्ती के लिए अधिसूचना जारी हो गई है। हमारी सरकार छात्रों और युवाओं के हित में कदम उठाती रहेगी। भाजपा ने कहा TRE 4 का नोटिफिकेशन जारी होना बहुत बड़ी खुशखबरी है, सरकार ने युवाओं के भविष्य और रोजगार को प्राथमिकता दी है, लेकिन विपक्ष गुमराह कर राजनीति कर रहा है।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली में 200 नई इलेक्ट्रिक बसें शुरू, महिलाओं के लिए स्पेशल बस सेवा
New Delhi, Delhi:दिल्ली को आज मिलेंगी 200 नई इलेक्ट्रिक बसें - दिल्ली-करनाल इंटर-स्टेट इलेक्ट्रिक बस सेवा की भी होगी शुरुआत - महिलाओं के लिए विशेष इलेक्ट्रिक बस सेवा और पब्लिक EV चार्जिंग स्टेशनों का भी शुभारंभ - एलजी तरनजीत सिंह संधू, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह करेंगे शुभारंभ दिल्ली की जनता के लिए आज 200 नई बसें सड़क पर उतारी गई है जिसके बाद अब दिल्ली में कुल पब्लिक बेसन की संख्या 6800 से ज्यादा हो जाती है जिसमें से 49 38 केवल इलेक्ट्रिक है दिल्ली में लगातार साफ हवा और पर्यावरण के लिए इलेक्ट्रिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा दिया जा रहा है कुछ समय पहले दिल्ली सरकार नहीं टीवी पॉलिसी भी लाई थी और अब आज एक बार फिर से नहीं बेसन की शुरुआत की गई है यह जो नई बसें अब है इनमें से 56 लेडिस स्पेशल बस है जिसमें ड्राइवर और कंडक्टर महिला होंगी और केवल महिलाएं ही इस बस में सफर कर पाएंगे इसके अलावा दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रों के लिए यू स्पेशल बस भी शुरू की गई है जो पहले थी उनकी भी संख्या बढ़ा दी गई है और यह कॉलेज से छात्रों को उनके घर तक छोड़ेंगे और इसी के साथ-साथ राजघाट पर नए EV चार्जिंग स्टेशन का भी शुभारंभ किया जाएगा और दिल्ली से करनाल तक इंटर स्टेट बस सेवा भी चलेगी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू और परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने नई बसों को हरी झंडी दिखाई0
0
Report
नाबालिगा हत्या: चाचा के खेत में दफन शव, परिवार पर शक
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली अलीगंज थाना क्षेत्र के अनुरोधपुर गोटिया गांव में नाबालिग छात्रा की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 16 साल की छात्रा लता की हत्या का आरोप उसके चाचा जयप्रकाश पर लगा है। पुलिस ने चाचा को हिरासत में लिया है। पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर खेत में दबा छात्रा का शव बरामद किया गया। पुलिस अब हत्या की वजह और घटना में परिवार के अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। लता गांव हाफिजगंज निवासी प्रेमपाल की बेटी थी और 10वीं कक्षा में पढ़ती थी। बताया जा रहा है कि परिवार के लोगों को लता के गांव के ही एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग का शक था। इसी बात को लेकर घर में नाराजगी रहती थी। पुलिस पूछताछ में चाचा जयप्रकाश ने बताया कि 28 जुलाई की रात उसने लता को उसी युवक के साथ दोबारा देखा था. इसके बाद उसने उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए चाचा ने अपने खेत में गड्ढा खोदा और शव को उसमें दबा दिया. पुलिस को मामले की जानकारी मिलने के बाद जयप्रकाश को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर खेत में उस जगह की पहचान की गई, जहां शव दबाया गया था। प्रशासनिक अनुमति मिलने के बाद दोपहर नायब तहसीलदार दीप्ति पाल और फॉरेंसिक यूनिट प्रभारी सुमेर सिंह की मौजूदगी में खेत की खुदाई कराई गई। काफी मशक्कत के बाद जमीन के अंदर से छात्रा का शव बरामद हुआ। फॉरेंसिक टीम ने मौके से फिंगरप्रिंट और दूसरे जरूरी साक्ष्य भी जुटाए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया है। पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल से वीडियोग्राफी के साथ कराया जाएगा। वहीं, छात्रा के पिता समेत परिवार के कुछ अन्य लोगों के गायब होने की भी जानकारी सामने आई है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। जांच के बाद यह साफ होगा कि हत्या या शव छिपाने में उनकी कोई भूमिका थी या नहीं। सीओ आंवला हेमंत उपाध्याय ने बताया कि प्रशासनिक अनुमति के बाद नाबालिग छात्रा का शव उसके चाचा की निशानदेही पर खेत से बरामद किया गया है। शव का पैनल से वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी और उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
रींगस में सहभागी समाज ने पांच सूत्रीय मांगों के ज्ञापन सौंपे
Sikar, Rajasthan:रींगस में सहभागी समाज ने भरी हुंकार, पांच सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन सीकर जिले के रींगस में पांच सूत्रीय मांगों को लेकर सहभागी समाज एवं सर्वसमाज के लोगों ने हुंकार भरी. बड़ी संख्या में लोग एकत्र होकर नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे और राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा. इससे पहले श्री श्याम धर्मशाला में समाज के लोगों की बैठक आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न मांगों को लेकर चर्चा की गई. बैठक के बाद सभी लोग रैली के रूप में एसडीएम कार्यालय पहुंचे. ज्ञापन में ईडब्ल्यूएस आरक्षण के सरलीकरण, सभी चुनावों में ईडब्ल्यूएस आरक्षण लागू करने, यूजीसी के कथित काले कानून को वापस लेने, पेपर माफियाओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने तथा उच्च शिक्षण संस्थानों में ईडब्ल्यूएस वर्ग के विद्यार्थियों को संरक्षण प्रदान करने की मांग उठाई गई. इसके साथ ही देवराज सिंह पालड़ा के परिवार को न्याय दिलाने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई. प्रदर्शन के दौरान लोगों ने विभिन्न मांगों के समर्थन में नारेबाजी की और सरकार से शीघ्र कार्रवाई की मांग की. प्रदर्शन में बड़ी संख्या में सर्वसमाज के लोग मौजूद रहे. वक्ताओं ने कहा कि मांगों को लेकर समाज की ओर से आगे भी चरणबद्ध तरीके से आवाज उठाई जाएगी. ज्ञापन के माध्यम से सरकार से मांगों पर गंभीरता से विचार कर उचित कार्रवाई करने की अपील की गई. बाइट - 1. एडवोकेट गिरिराज सिंह तंवर, अध्यक्ष, बार एसोसिएशन रींगस ( सफेद शर्ट में) 2. अभिषेक सिंह शेखावत0
0
Report
Advertisement
हमीरपुर में भारी बारिश से नदी-नाले उफान, स्कूल जलमग्न, सड़कें टूटें
Chanwal, Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में बीती रात से बारिश हो रही है, जिसके कारण नदी-नाले उफान पर चल रहे हैं। हमीरपुर जिला के नादौन उपमंडल के सरकारी स्कूल हथोल में खड्ड का पानी घुस गया, जिससे स्कूल की दीवार पानी में बह गई है। कुली प्रशासन द्वारा बच्चों को तुरंत छुट्टी कर दी गई। नादान के एसडीएम मौके पर पहुंचे हैं और नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। फिलहाल किसी भी तरह की जान का नुकसान नहीं हुआ है। वहीं शुक्कर खड्ड से लेकर पाहलू तक संपर्क मार्ग पूरी तरह से टूट चुका है, खड्ड के तेज बहाव से सड़क पानी पूरी तरह से बह चुकी है, जिस कारण एक दर्जन गांवों का संपर्क सड़क मार्ग से टूट चुका है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क बह जाने के कारण स्कूली छात्र और कामकाजी लोग अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाए हैं। सड़क पर बड़े-बड़े ल्हासे गिरने से कई वाहन मलबे में फंस चुके हैं, फिलहाल स्थानीय लोगों द्वारा संपर्क मार्ग को बहाल करने का कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा नुकसान का आकलन करते हुए कहा गया कि नादान के हथोल स्कूल में खड्ड का पानी घुस गया था, जिससे स्कूल की दीवार पानी में बह गई है, परंतु किसी जान का नुकसान नहीं हुआ है। अन्य जगहों पर मलबे के कारण चार घरों के लोग फंसे थे जिन्हें सुरक्षित निकाला गया है। लोगों से अपील की गई है कि बारिश के दौरान नदी-नालों के नजदीक न जाएं, क्योंकि बरसात के समय में ये उफान पर रहते हैं। जिन सड़कों पर अवरोध हैं उन्हें जल्द खोलने के निर्देश दिए गए हैं।0
0
Report
शेखपुरा के बरबीघा में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम; फ्रॉड पर कार्रवाई तेज
Sheikhpura, Bihar:शेखपुरा जिला के बरबीघा प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय सर्वा में साईबर जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत किया गया।इस दौरान साईबर हॉट पॉट में शामिल जिला को मुक्त जिला घोषित किए जाने की दिशा की शुरुआत किया गया।इस दौरान डीएम एसपी ने संयुक्त रूप से एआई जनरेटेड साइबर जागरूकता वीडियो जारी किया ।जिला प्रशासन द्वारा जारी एआई जनरेटेड वीडियो में विदुषी नाम से साईबर डीएसपी जिला वासियों को बढ़ते साईबर अपराध को लेकर लोगों को जागरूकता करते नजर आ रही है।इस मौके पर डीएम शेखर आनंद ने कहा कि साइबर ठगी के मामले में देश स्तर पर शेखपुरा जिला हॉट स्पॉट के रूप में चिन्हित है। अब साइबर फ्रॉड पर एक साथ कई स्तरों पर कार्रवाई शुरू की गई है। साइबर फ्रॉड से बचाव का सबसे अच्छा तरीका जानकारी ही है। साइबर मंगलवार के तहत जिला एवम पुलिस प्रशासन के अधिकारी शिक्षण संस्थानों में जाकर साइबर फ्रॉड से बचाव के लिए जागरूक करने का काम कर रहे है। वही एसपी हिमांशु ने बताया कि साईबर हॉट पॉट की श्रेणी में जिला शामिल होने के बाद अब तक एक माह में जिला में साइबर फ्रॉड के कुल आठ मुकदमा दर्ज हुए है और 15 साइबर ठगों की गिरफ्तारी हुई है। एसपी ने कहा साइबर ठगों की जिस इंटेंसिटी के कारण जिला रेड जॉन में आया था उसमें भारी कमी हुई है। साइबर ठगी बाले स्पॉट को चिन्हित कर लगातार छापेमारी की जा रही है। इसके साथ ही साइबर क्यू आरटी का गठन कर तीन स्तरों पर कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
समस्तीपुर के कलेक्ट्रेट से रविदास जयंती की कलश यात्रा, आदर्शों को जीवन में उतारने का आह्वान
Samastipur, Bihar:संत रविदास की 685वीं जयंती पर कलेक्ट्रेट से निकाली गई कलश यात्रा सांसद शांभवी ने कहा- संत रविदास के आदर्शों को युवा अपने जीवन में उतारें, इसी उद्देश्य से निकाली गई कलश यात्रा। समस्तीपुर में संत रविदास की 685वीं जयंती के मौके पर पहली बार कलेक्ट्रेट परिसर से कलश शोभायात्रा निकाली गई। इस मौके पर स्थानीय सांसद शांभवी चौधरी, विधायक अश्वमेध देवी, भाजपा के एमएलसी डॉ. तरुण चौधरी समेत कई जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर कलश लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचीं। कलश शोभायात्रा कलेक्ट्रेट से रवाना होकर शहर के विभिन्न इलाकों के साथ ही रविदास बहुल क्षेत्रों का भ्रमण करेगी। इस दौरान लोगों से संत रविदास के आदर्शों और विचारों को अपने जीवन में अपनाने तथा उनके संदेश को समाज कल्याण से जोड़ने का आह्वान किया जाएगा। कलश यात्रा को रवाना करने के मौके पर सांसद शांभवी चौधरी ने कहा कि संत रविदास ने समाज के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके आदर्शों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सरकार ने इस अभियान की शुरुआत की है, जो सराहनीय है। कलश यात्रा के माध्यम से लोगों से संत रविदास के आदर्शों और विचारों को अपने जीवन में अपनाने तथा उन्हें समाज कल्याण के लिए उपयोग करने का आह्वान किया जाएगा। भाजपा के एमएलसी डॉ. तरुण चौधरी ने कहा कि संत रविदास की जन्मस्थली से उनकी मिट्टी लाकर राज्य सरकार की ओर से प्रत्येक जिले में कलश यात्रा निकाली जा रही है। इसका उद्देश्य संत रविदास के आदर्शों और उनके कार्यों को लोगों तक पहुंचाना है। कलश यात्रा के माध्यम से लोगों से उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का भी आह्वान किया जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
पटियाला में कांग्रेस नेता मोहित महिंद्रा प्रेस वार्ता後 निगम चुनाव दोबारा कराने की संभावना
Patiala, Punjab:ਅੱਜ ਪਟਿਆਲਾ ਦੇ ਵਿੱਚ ਕਾਂਗਰਸੀ ਆਗੂ ਮੋਹਿਤ ਮਹਿੰਦਰਾ ਦੇ ਵੱਲੋਂ ਰੱਖੀ ਗਈ ਪ੍ਰੈਸ ਵਾਰਤਾ ਜਿਸ ਦੇ ਵਿੱਚ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਵਿਦਿਆ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਚੋਣਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਜਿਸ ਤਰੀਕੇ ਦੇ ਨਾਲ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਵੱਲੋਂ ਵਤੀਰਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਕੌਂਸਲਰਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਧੱਕਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਜਿਨਾਂ ਨੂੰ ਇਨਸਾਫ ਮਿਲ ਚੁੱਕਾ ਸੁਪਰੀਮ ਕੋਰਟ ਦੇ ਵੱਲੋਂ ਹੁਣ ਫੈਕਟ ਫਾਡਿੰਗ ਕਮੇਟੀ ਦਾ ਗਠਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਜਿਸ ਦੇ ਵੱਲੋਂ ਇਹ ਫੈਸਲਾ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਕਿ ਜੋ ਵੀ ਹੋਇਆ ਉਸ ਸਮੇਂ ਉਹ ਧੱਕਾ ਹੋਇਆ ਤੇ ਆਹ ਸਹਿ ਕੇ ਇਹ ਮਨਸਪਲ ਕਾਰਪੋਰੇਸ਼ਨ ਦੀਆਂ ਚੋਣਾਂ ਦੁਬਾਰਾ ਕਰਨਗੀਆਂ ਅਤੇ ਉਸ ਸਮੇਂ ਦੇ ਮੌਜੂਦ ਸਾਰੇ ਅਫਸਰਾਂ ਮੌਜੂਦਾ ਕੌਂਸਲਰਾਂ ਅਤੇ ਹੋਰ ਅਧਿਕਾਰੀ ਜਿਹੜੇ ਇਸ ਵਿੱਚ ਇਨਵੋਲਵ ਸਨ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਉੱਪਰ ਵੀ ਕਾਰਵਾਈ ਦੀ ਉਮੀਦ ਹੈ।।0
0
Report
दिल्ली मंत्री ने महिलाओं के लिए सुरक्षा बसों का वादा, सत्येंद्र जैन पर भ्रष्टाचार आरोप
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली सरकार में मंत्री पंकज कुमार सिंह ने कहा, "महिलाओं के लिए अलग से बस शुरू की है। जहां भी सुनसान इलाकें हैं, उनको चिन्हित किया है, उनमें सुरक्षा रहेगी। 56 बसें चल रही हैं, बाद में इसे जितना भी बढ़ाना पड़े, हम बढ़ाएंगे." पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन पर उन्होंने कहा, "जिन लोगों ने दिल्ली की जनता को 11 साल केवल बेवकूफ बनाया है। दिल्ली की जनता से झूठे वादे किए, पीने के पानी, स्वास्थ्य, DTC को लेकर केवल वादे किए, वे हम पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हैं, CAG की रिपोर्ट कहती है कि उन्होंने हर चीज में भ्रष्टाचार किया है."0
0
Report
फरीदाबाद में फर्जी डॉक्टर का पर्दाफाश: क्लीनिक बंद, जांच शुरू
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद में सीएम फ्लाइंग और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव चंदावली में छापा मारकर एक फर्जी डॉक्टर का पर्दाफाश किया है। यह फर्जी डॉक्टर पिछले कई सालों से गांव में क्लीनिक खोलकर लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहा था। आरोपी के पास कोई डॉक्टर की डिग्री नहीं है; उसके अनुसार वह पहले कई डॉक्टरों के यहां सहायक के रूप में काम कर चुका है और क्लीनिक पर इंजेक्शन दे रहा था। टीम इसे लेकर पुलिस में शिकायत कर कार्रवाई की तैयारी कर रही है। अभी ऐसे और भी कई फर्जी डॉक्टर मौजूद हैं जो मौत की दुकानें चला रहे हैं; इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई चाहिए।0
0
Report
Advertisement
अयोध्या में श्रावण भक्तों की भारी भीड़; पास अनिवार्यता समाप्त
Ayodhya, Uttar Pradesh:श्रावण मास के अवसर पर रामनगरी अयोध्या में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की वेबसाइट पर 31 अगस्त तक के समस्त दर्शन पास की बुकिंग पहले से ही फुल हो चुकी है। खास बात यह है कि ट्रस्ट ने मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पास की अनिवार्यता मई माह से ही समाप्त कर दी है। वर्तमान व्यवस्था के तहत श्रद्धालु बिना किसी पास के भी इच्छा अनुसार सभी मंदिरों में दर्शन कर सकते हैं। हालांकि, आरती में शामिल होने के लिए पास की बाध्यता अभी भी लागू है। ट्रस्ट ने भीड़ को नियंत्रित करने और सुगम दर्शन के लिए स्टील की लेन बनवाई है, जिससे सामान्य और पासधारक श्रद्धालु अलग-अलग कतारों में दर्शन कर रहे हैं। मंदिर ट्रस्ट की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं। हालांकि मंदिर में रामलला के दर्शन करके वापस लौटे श्रद्धालुओं ने कहा बिना पास के ही सभी मंदिरों में भव्य दर्शन हो रहा है तो पास की क्या जरूरत है।0
0
Report
मथुरा में हाईवे के पास स्क्रैप फैक्ट्री में आग, लाखों का नुकसान
Mathura, Uttar Pradesh:हाईवे पर गोकुल रेस्टोरेंट के पास स्क्रैप फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का नुकसान मथुरा। हाईवे पर गोकुल रेस्टोरेंट के पास स्थित एक स्क्रैप फैक्ट्री में मंगलवार देर रात करीब एक बजे अचानक आग लग गई। फैक्ट्री से आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार उठता देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में स्क्रैप और ज्वलनशील सामग्री रखी होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। घटना की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। आग की भयावहता को देखते हुए दमकल कर्मियों ने काफी सावधानी के साथ मोर्चा संभाला। करीब दो घंटे तक लगातार पानी की बौछार कर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। समय रहते दमकल टीम के पहुंचने से आग को फैक्ट्री के आसपास के अन्य हिस्सों और प्रतिष्ठानों तक फैलने से रोक लिया गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि, आग लगने की वास्तविक वजह की पुष्टि विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगी। आग की चपेट में आने से फैक्ट्री में रखा बड़ी मात्रा में स्क्रैप और अन्य सामान जलकर राख हो गया। फैक्ट्री उद्योगपति प्रमोद गर्ग कसरे की बताई गई है। आग से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग लगने के दौरान आसपास के क्षेत्र में काफी देर तक धुएं का गुबार छाया रहा। हाईवे के नजदीक घटना होने के कारण मौके पर लोगों की भीड़ भी जुट गई। दमकल कर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए लोगों को घटनास्थल से दूर रखा और आग के दोबारा भड़कने की आशंका को देखते हुए काफी देर तक निगरानी की। घटना के बाद संबंधित अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। फैक्ट्री में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार जांच के बाद आग लगने के कारण और नुकसान की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है。0
0
Report
लाडली बहनों के नाम पर सियासत: रोजगार के बजाय भत्ता पर चर्चा तेज
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल लाडली बहनाओं को सौगात पर सियासत कांग्रेस प्रवक्ता डॉ विक्रम चौधरी ने कहा सरकार केवल लाडली बहनों के नाम पर राजनीति करती है रोजगार देने की जगह केवल हर महीने ₹1500 दिए जाते हैं.... सरकार कर्ज लेकर के पैसे दे रही है....इससे नारी सशक्तिकरण नहीं होता अगर महिलाओं को उत्थान करना है तो उनको रोजगार देना चाहिए... बाइट-डॉ विक्रम चौधरी, कांग्रेस प्रवक्ता भाजपा प्रवक्ता सचिन सिंह बघेल ने कहा कांग्रेस हमेशा से महिला विरोधी रही है नारी शक्ति वंदन बल गिराने से लेकर के लाडली बहनों के बारे में नहीं सोचती सरकार हमेशा से बहनों के लिए काम करती आई है... बाइट-सचिन सिंह बघेल, भाजपा प्रवक्ता0
0
Report
Advertisement
