273165
पीपीगंज - अनियंत्रित ऑटो डिवाइडर से टकराई
Peppeganj, Uttar Pradesh:पीपीगंज नगर पंचायत में गोरखपुर सोनौली राजमार्ग पर अनियंत्रित ऑटो डिवाइडर से टकराई. पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर ऑटो टकराया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Shadi ka jhaansa dekar 10 saal tak shoshan: Yuvti ne kiya pradhaan ke khilaf aarop
Katni, Madhya Pradesh:शादी का झांसा देकर 10 साल तक शोषण, युवती पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप पीड़िता ने कहा- स्थानीय पुलिस की मिलीभगत से नहीं हुई कार्यवाही, एसपी से लगाई गुहार* कटनी जिले के बड़वारा तहसील अंतर्गत एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने गांव के ही युवक पर शादी का झांसा देकर 10 वर्षों तक शारीरिक शोषण करने, धोखे से गर्भपात कराने और बाद में जान से मारने की कोशिश का गंभीर आरोप लगाया है। इस पूरे मामले में पीड़िता ने स्थानीय थाना पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े करते हुए आरोपियों से मिलीभगत और कार्यवाही न करने के आरोप लगाए हैं, जिसके बाद उसने कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा को लिखित शिकायत सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता का आरोप है बड़वारा तहसील के ग्राम संकरीगढ़ की रहने वाली 24 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि ग्राम गणेशपुर निवासी प्रभात पटेल उर्फ छोटू पटेल (25 वर्ष) पिछले 10 सालों से उसे शादी का झांसा दे रहा था। इस दौरान आरोपी ने उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता का आरोप है कि इस बीच वह कई बार गर्भवती भी हुई, लेकिन आरोपी ने उसकी जानकारी के बिना धोखे से कोई दवा (गोली) देकर उसका बच्चा गिरवा दिया, जिससे उसका स्वास्थ्य लगातार खराब रहने लगा। इस गंभीर प्रताड़ना और जानलेवा हमले के के प्रयास की शिकायत लेकर जब वह स्थानीय थाना पुलिस के पास पहुंची, तो उसे वहां से न्याय नहीं मिला। पीड़िता ने सीधे तौर पर आरोप लगाया है कि स्थानीय थाना पुलिस आरोपियों से मिली हुई है। पुलिस की इसी कथित मिलीभगत और उदासीनता के कारण आरोपियों के हौसले बुलंद हैं और वे खुलेआम घूम रहे हैं। स्थानीय स्तर पर सुनवाई न होने और आरोपियों को मिल रहे कथित संरक्षण से परेशान होकर ही पीड़िता को कटनी एसपी कार्यालय के चक्कर काटने पर मजबूर होना पड़ा।0
0
Report
सूरजपुर अस्पताल में गर्भवती महिला और बच्चे की मौत, जांच टीम गठित
Surajpur, Chhattisgarh:सूरजपुर के जिला अस्पताल में इलाज के दौरान गर्भवती महिला और उसके होने वाले बच्चे की मौत का बेहद दुखद मामला सामने आया है. घटना के बाद मृतिका के परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है. इस मामले को लेकर विपक्ष भी पूरी तरह सक्रिय हो गया. कांग्रेस नेता पंकज तिवारी ने बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ CMHO कार्यालय का घेराव किया. दूसरी ओर मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए CMHO डी. पैकरा ने पांच सदस्यीय टीम बना कर मामले की जांच टीम बना दी है, जो पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंपेगा. जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. मृतिका के पति सूरज मानिकपुरी का आरोप है कि अस्पताल की डॉक्टर गरिमा की घोर लापरवाही के कारण उन्होंने अपनी पत्नी और अजन्मे बच्चे की मौत हुई है. पीड़ित परिवार अब आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा है. डॉ. गरिमा ने भी स्वीकार किया है कि मरीज को इंजेक्शन लगाने के बाद अचानक उसकी स्थिति बिगड़ने लगी थी, डॉक्टर के अनुसार इंजेक्शन देने के बाद मरीज की तबीयत में अप्रत्याशित गिरावट आई और तमाम कोशिशों के बावजूद जच्चा और बच्चा दोनों की जान नहीं बचाई जा सकी. मृतक के परिजन सूरजपुर कलेक्टर से मिलने पहुंचे और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग किए, जिसके बाद कलेक्टर सूरजपुर रेना जमाल ने पोस्टमार्टम के लिए तीन डॉक्टरों की टीम बनाई है जो पोस्टमार्टम करेगी और उसका बिसरा भी जप्त करेगी ताकि कोई शंका होने पर बिसरा रिपोर्ट भेज कर उसकी भी जांच कराई जा सके. घटना के बाद CMHO के. डी. पैकरा ने पांच सदस्यीय विशेष जांच टीम गठित की है, जो पूरे घटनाक्रम और इलाज के दस्तावेजों की जांच कर अपनी विस्तृत रिपोर्ट सौंपेगी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच दल की रिपोर्ट के आधार पर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी. ये निहायत दुखद घटना सरकारी अस्पतालों की स्वास्थ्य व्यवस्था और डॉक्टरों की संवेदनशीलता पर सवाल उठाती है; गरीब मरीजों को निजी क्लिनिकों में भेजने के आरोप भी उठते हैं, पर अब यह देखना होगा कि पांच सदस्यीय जांच टीम कब तक इंसाफ दिला पाएगी.0
0
Report
दिल्ली-NCR में पाकिस्तान समर्थित आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़: 7 गिरफ्तार
दिल्ली में पाकिस्तान समर्थित आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान समर्थित एक बड़े आतंकी और आपराधिक नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह नेटवर्क पाकिस्तान में बैठे शाहजाद भट्टी और उसके सहयोगी अजमल गुज्जर के निर्देश पर संचालित किया जा रहा था। जांच में सामने आया है कि यह गिरोह पंजाब के रास्ते पाकिस्तान से अवैध हथियार, कारतूस और नशीले पदार्थ मंगवाकर दिल्ली-एनसीआर में उनकी सप्लाई करता था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पांच पिस्टल, 41 जिंदा कारतूस, सात मोबाइल फोन और एक स्कॉर्पियो वाहन बरामद किया है। स्पेशल सेल के मुताबिक, गिरोह सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं को अपने जाल में फंसाता था। उन्हें जल्द पैसा कमाने और अपराध की दुनिया की चकाचौंध का लालच देकर भर्ती किया जाता था। इसके बाद उन्हें हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी जैसे कामो में लगाया जाता था। पुलिस को मई 2026 में सूचना मिली थी कि शाहजाद भट्टी और अजमल गुज्जर दिल्ली-एनसीआर में कुछ बड़ी आपराधिक और आतंकी वारदातों की साजिश रच रहे हैं। सूचना के आधार पर शुरू की गई जांच के दौरान पुलिस ने मोहित उर्फ योगी को गिरफ्तार किया। उसके पास से अवैध हथियार बरामद हुए और पाकिस्तान में बैठे हैंडलरों से उसके संपर्क के सबूत भी मिले। पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि गिरोह के सदस्य दिल्ली, गाजियाबाद और आसपास के कई संवेदनशील और महत्वपूर्ण स्थानों की रेकी कर रहे थे। इन स्थानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं को भेजे जा रहे थे। पुलिस का कहना है कि समय रहते की गई कार्रवाई से कई संभावित आतंकी साजिशों को विफल कर दिया गया। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से भेजी गई हथियारों और नशीले पदार्थों की खेप को पंजाब से उठाकर दिल्ली-एनसीआर तक पहुंचाने का काम करते थे। पुलिस के अनुसार, इस नेटवर्क से जुड़े कुछ आरोपियों पर पहले से हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। दिल्ली पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े फरार आरोपियों, हथियार सप्लायरों और फंडिंग करने वाले लोगों की तलाश में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आने वाले दिनों में इस नेटवर्क से जुड़े कई और बड़े खुलासे हो सकते हैं।0
0
Report
Advertisement
खूंटी में तेज रफ्तार बाइक भिड़ंत से दो लोगों की मौत; पुलिस शव रेफरल अस्पताल भेजे
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूंटी। गिरह - बेतहाशा तीव्र रफ्तार के कारण आमने सामने बाईक भिड़ंत से गयी दो लोगों की जान। खूंटी में आज फिर एक तीव्र रफ्तार के साथ आमने सामने मोटरसाइकिलों के भिड़ंत से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना खूंटी जिला तपकरा थाना अंतर्गत तपकरा से बरदा जाने वाले सड़क पर घटित हुई है । जहाँ एक पल्सर एनएस और डियो स्कूटी के आमने-सामने भिड़ंत हो गया। जिस जबरदस्त टक्कर से दोनों वाहनों के चालकों की घटनास्थल पर मृत्यु हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर की घटना में मृतक स्कूटी सवार की पहचान रनिया थाना क्षेत्र के डेम्बुकेल गांव निवासी संतोष गुड़िया और पल्सर मोटरसाइकिल सवार की पहचान बरदा गांव निवासी अनुज गुड़िया के रूप में हुई है। टक्कर की घटना की जानकारी पर जुटी स्थानीय लोगों के द्वारा तपकरा थाना पुलिस को दिया। इसके बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची और दोनों को एंबुलेंस बुलाकर रेफरल अस्पताल तोरपा भिजवाया । जहाँ चिकित्सक ने उपचार के क्रम में ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस दोनों व्यक्ति के शव के बारे पुलिस अनुसंधान में जुट गयी है। जिनके शवों का कल अन्त्यपरीक्षण कराया जाएगा। घटना की जानकारी मिलने पर मृतक दोनों व्यक्ति के परिजन रेफरल अस्पताल पहुँचे हैं।0
0
Report
भीषण गर्मी के कारण मुंगेर के सभी स्कूल 20 जून तक बंद
Munger, Bihar:भीषण गर्मी के कारण मुंगेर में कक्षा 5 तक के स्कूल बंद मुंगेर:जिले में पड़ रही भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों के संचालन को लेकर महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। जिला दंडाधिकारी निखिल धनराज ने भीषण गर्मी को देखते हुए मंगलवार को आदेश जारी करते हुए जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र तथा कक्षा 5 तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक लगा दी है।जारी आदेश के अनुसार कक्षा 5 से ऊपर की सभी कक्षाओं का संचालन पूर्वाह्न 10:30 बजे तक ही किया जाएगा। विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया गया है कि वे आदेश के अनुरूप शैक्षणिक गतिविधियों का पुनर्निर्धारण करें और छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान में जिले में अत्यधिक तापमान, विशेषकर दोपहर के समय पड़ रही भीषण गर्मी, बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। यह आदेश 17 जून 2026 से 20 जून 2026 तक प्रभावी रहेगा。0
0
Report
जमीन विवाद में अधेड़ ने आत्मदाह का प्रयास, कोर्ट कमिश्नर भीड़ के हाथ चढ़े
Madhubani, Bihar:एंकर मधुबनी से आग लगाने की दिल दहलाने वाली घटना सामने आ रही है। जहां जबरन जमीन पर कब्जा दिलाने गई पुलिस प्रशासन के सामने पीड़ित अधेड़ ने ज्वलनशील पदार्थ से अपने शरीर में लगाई आग, अधेड़ को जिंदा देख पुलिस प्रशासन भागे। घटना बेनीपट्टी थाना के अधवारी गांव की है। गम्भीर रूप से घायल पीड़ित को लोगों ने स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक देख रेफर कर दिया है। बेनीपट्टी में जमीन विवाद में आत्मदाह का प्रयास, कोर्ट कमिश्नर को भीड़ ने जमकर पीटा। बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के अधवारी गांव में उस समय रणक्षेत्र जैसी स्थिति बन गई, जब कोर्ट के आदेश पर दखल दिहानी कराने पहुंची पुलिस और प्रशासनिक टीम के सामने ही एक पक्ष के अधेड़ ने विरोध जताते हुए खुद को आग के हवाले कर दिया। बुजुर्ग को जलता देख वहां मौजूद भीड़ उग्र हो गई और उसने प्रशासनिक टीम पर हमला बोल दिया। बुजुर्ग द्वारा आत्मदाह का प्रयास करते ही मौके पर मौजूद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। माहौल बिगड़ता देख अंचलाधिकारी (CO) अभिषेक आनंद और अपर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह किसी तरह जान बचाकर मौके से भाग निकले। हालांकि, कोर्ट के आदेश पर दखल दिहानी के लिए नियुक्त किए गए कमिशनर रत्नाकर झा भीड़ के हत्थे चढ़ गए। आक्रोशित भीड़ ने उन्हें बंधक बना लिया और करीब आधे घंटे तक उनकी लात-घूंसों और थप्पड़ों से जमकर पिटाई की। यह पूरा मामला दो पक्षों के बीच लंबे समय से चल रहे जमीन विवाद से जुड़ा है: पीड़ित राजेंद्र ठाकुर, जिन्होंने खुद पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा ली। पीड़ित परिवार का दावा है कि पूर्व में इस जमीन को लेकर उन्हें दो बार कोर्ट से डिक्री (फैसला) मिल चुकी है। दूसरा पक्ष महेंद्र यादव, जिनके पक्ष में हाल ही में कोर्ट ने डिक्री दी थी। इसी ताजा आदेश के आलोक में आज प्रशासन जमीन पर कब्जा दिलाने पहुंचा था। आग में बुरी तरह झुलसे बुजुर्ग राजेंद्र ठाकुर को आनन-फानन में पहले जिरौल के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेनीपट्टी के अनुमंडल अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, बुजुर्ग की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए बड़े अस्पताल में रेफर किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए DSपि अमित कुमार, SDओ शारंग पानी पाण्डेय, और सर्किल इंस्पेक्टर सहित भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फिलहाल अधवारी गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और एहतियात के तौर पर आस-पास के कई थानों की पुलिस वहां कैंप कर रही है। पुलिस हमलावरों की पहचान और मामले की जांच में जुट गई है।0
0
Report
Advertisement
महासमुंद में शाला प्रवेश उत्सव धूमधाम से, नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत
Mahasamund, Chhattisgarh:एंकर-महासमुंद के आशी बाई गोलछा स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव आज धूम धाम से मनाया गया। आज से स्कूलों की घंटी बजने की शुरुआत हो चुकी है। आज से शिक्षा और संस्कारों का एक बार फिर नए अध्याय की शुरुआत हुई है। स्कूलों में इस वर्ष से नई प्रार्थना व्यवस्था लागू की गई है। शिक्षा के साथ संस्कारों पर जोर देने की बात कही गई है। आज से सरस्वती वंदना, गुरु वंदना, राष्ट्रगान और राजगीत के साथ शिक्षा का नया सत्र शुरू हुआ है। महासमुंद जिले में शाला प्रवेशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। शाला प्रवेश उत्सव में कलेक्टर महासमुंद ने नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर और माला पहनाकर स्वागत किया। साथ ही कलेक्टर महासमुंद ने नौनिहालों को किताबे, बैग वितरण किया, साथ ही मोबाइल का कम उपयोग करने की सलाह दी。0
0
Report
नालंदा के शूरूमपुर में 2500 मुर्गियों की चोरी, पुलिस जांच में लग्यो!
Pariaunna, Bihar:नालंदा में चोरों ने ऐसी वारदात को अंजाम दिया है। हाल के दिनों में कहीं एटीएम मशीन चोरी हुई तो कहीं मोबाइल टावर के उपकरण गायब हुए, लेकिन इस बार चोरों ने पूरे के पूरे मुर्गी फार्म को ही निशाना बना लिया। हैरानी की बात यह है कि चोर एक-दो नहीं, बल्कि करीब 2500 मुर्गियां चोरी कर ले गए। घटना सिलाव थाना क्षेत्र के शुरूमपुर गांव की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सिलाव प्रखंड के शुरूमपुर गांव निवासी मंटू सिंह ने मुर्गी पालन का व्यवसाय कर रखा है। उनके फार्म में करीब 2500 मुर्गियां थीं। आमतौर पर फार्म की निगरानी पिता और पुत्र बारी-बारी से रात में करते थे। लेकिन परिस्थितियां कुछ ऐसी बनीं कि फार्म पूरी तरह खाली रह गया। बताया जाता है कि मंटू सिंह का बेटा सिपाही भर्ती परीक्षा देने गया था, जबकि मंटू सिंह खुद रात में राजगीर मेला देखने चले गए थे। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने मुर्गी फार्म का ताला तोड़ दिया और अंदर मौजूद सभी मुर्गियां लेकर फरार हो गए। सुबह जब मंटू सिंह फार्म पहुंचे तो ताला टूटा हुआ मिला। फार्म के बाहर कुछ मुर्गियां इधर-उधर घूम रही थीं, जबकि अंदर रखी करीब 2500 मुर्गियां गायब थीं। इतनी बड़ी संख्या में मुर्गियों की चोरी की खबर फैलते ही इलाके में चर्चा शुरू हो गई। ग्रामीणों के बीच अब यही सवाल चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिर 2500 मुर्गियों की चोरी कैसे हुई? इतनी बड़ी संख्या में मुर्गियों को ले जाने के लिए कितनी गाड़ियां लगी होंगी और इस वारदात में कितने लोग शामिल रहे होंगे। लोगों का मानना है कि यह किसी संगठित गिरोह का काम हो सकता है। पीड़ित ने सिलाव थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास के इलाकों में भी पूछताछ शुरू कर दी गई है। फिलहाल 2500 मुर्गियों की इस अनोखी चोरी ने नालंदा में लोगों को हैरान कर दिया है। अब सबकी नजर पुलिस जांच पर टिकी है कि आखिर इतने बड़े पैमाने पर हुई इस चोरी का खुलासा कब तक हो पाता है।0
0
Report
50 गांवों के ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे, वन अधिकार पट्टा और बेदखली रोक की मांग
Muju, Jeonbuk State:मनेंद्रगढ़ ब्रेक। भरतपुर विकासखंड से लगभग 150 किलोमीटर का सफर तय कर 50 गांवों के ग्रामीण पहुंचे चिरमिरी भरतपुर जिला कलेक्ट्रेट। ग्रामीणों ने वन अधिकार पट्टा देने और वन विभाग की बेदखली कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग को लेकर प्रशासन के सामने रखीं 11 सूत्रीय मांगें। ग्रामीणों ने वन विभाग की कार्रवाई पर जताई नाराजगी, कहा— आजीविका और आशियाने पर मंडरा रहा संकट। कलेक्टर संतन देवी जांगड़े ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के बाद संबंधित अधिकारियों को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।0
0
Report
Advertisement
टोंक के ज्वालामुखी माता मंदिर के पास पानी टंकी पर चढ़ी महिला, पुलिस के प्रयास जारी
Kota, Rajasthan:टोंक निवाई, रजवास मोड़ पर स्थित ज्वालामुखी माता मंदिर के पास एक महिला चढ़ी पानी की टंकी पर मौके पर पीपलू पुलिस उपाधीक्षक रामअवतार पहुंचे. मौके पर महिला से कर रहे हैं लगातार प्रयास. मौके पर ग्रामीणों की भीड़ मौजूद. पुलिस प्रशासन की नहीं सुन रही है महिला. घरेलू विवाद का मामला बताया जा रहा है0
0
Report
रुचि वीरा का दावा: अखिलेश यादव महिलाओं के सम्मान के लिए मेहनत कर रहे
Delhi, Delhi:समाजवादी पार्टी की सांसद रुचि वीरा ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव हमेशा महिलाओं को जोड़ने और उन्हें सम्मान देने की राजनीति करते हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को मजबूत करने के लिए अखिलेश यादव लगातार प्रयास करते रहे हैं और यह उनकी कार्यशैली में भी दिखाई देता है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि जिस कार्यक्रम की चर्चा हो रही है, उसमें उन्हें आमंत्रित नहीं किया गया, जिससे गलत संदेश गया है。 रुचि वीरा ने बिना किसी का नाम लिए पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के बयान पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने इशारों में राज्यसभा सांसद जावेद अली खान के बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पार्टी के भीतर कुछ लोग ऐसे हैं जो संगठन और पीडीए की राजनीति को कमजोर करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है。 उत्तर प्रदेश में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की सक्रियता बढ़ने के सवाल पर रुचि वीरा ने कहा कि ओवैसी की राजनीति का प्रदेश में कोई खास असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी जमीन पर लगातार मेहनत कर रहे हैं और पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव में सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है। राम मंदिर से जुड़े कथित चंदा घोटाले के आरोपों पर रुचि वीरा ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव इस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि भगवान राम के नाम पर यदि किसी तरह की गड़बड़ी या भ्रष्टाचार हुआ है तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर समाजवादी पार्टी सड़क से लेकर संसद तक इस मुद्दे को उठाएगी। उन्होंने कहा कि यह करोड़ों लोगों की आस्था का विषय है और यदि चंदे में किसी तरह की अनियमितता हुई है तो उसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।0
0
Report
J&K बैंक साथ MoU: पेंशनर्स को फायदे, केंद्र के कर्मचारियों की सेवाएं सुधरेगी
Srinagar, Uttarakhand:श्रीनगर, 16 जून: केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह श्रीनगर पहुंचे और गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के एक प्रोग्राम में शामिल हुए। इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए, डॉ. सिंह ने कहा कि सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर्स की भलाई के लिए J&K बैंक के साथ एक मेमोरेंडम ऑफ़ अंडरस्टैंडिंग (MoU) साइन किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के कर्मचारी अब सीधे केंद्र सरकार से जुड़े हैं। केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि नए साइन किए गए एग्रीमेंट के तहत पेंशनर्स को J&K बैंक के ज़रिए कई फायदे भी मिलेंगे। उन्होंने कहा कि इस पहल का मकसद जम्मू और कश्मीर में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को बेहतर सर्विस देने और भलाई के तरीकों को मज़बूत करना है।0
0
Report
Advertisement
एमएलए लंगटे शीख खुर्शीद ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर क्षेत्र विकास प्राथमिकताओं पर चर्चा की
Aram Pora, Ganderbal, MLA Langate Sheikh Khursheed called on the Chief Minister and discussed key developmental priorities of the constituency, seeking focused attention on public welfare and infrastructure-related issues.0
0
Report
डोरू MLA जी.ए. मीर ने मुख्यमंत्री ओमर अब्दुल्ला से मुलाकात कर विकास मुद्दों पर चर्चा की
Aram Pora, Ganderbal, MLA Dooru, Shri G.A. Mir, called on the Chief Minister Omer Abdullah today and discussed various developmental issues concerning his constituency. He highlighted key public concerns and sought timely intervention for priority projects0
0
Report
दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष ने 2026-27 के लिए समितियां और सभापतियों की नियुक्ति की घोषणा
Delhi, Delhi:दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए सदन की विविध समितियों का गठन किया गया तथा समितियों के सभापतियों की नियुक्ति की गई है।0
0
Report
Advertisement
