273152
पिपराइच थानाः महिला दरोगा को एंटी करप्शन की टीम ने दस हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा
Pipraich, Uttar Pradesh:गोरखपुर के थाना पिपराइच में तैनात महिला दरोगा अंकिता पांडे को एंटी करप्शन टीम ने दस हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। जानकारी के मुताबिक दरोगा ने एक मामले के विवेचना में नाम निकालने के बदले रिश्वत की मांग की थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से की, जिसके बाद एक जाल बिछाया गया। आज शुक्रवार को एंटी करप्शन टीम ने महिला दरोगा को दस हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
1 अक्टूबर से विक्रमशीला सेतु बंद, सीमांचल के लिए स्टील ट्रस ब्रिज बन रहा
Naya Chak, Bihar:पूर्वी बिहार की लाइफलाइन और सीमांचल को अंगप्रदेश से जोड़ने वाले विक्रमशीला सेतु पर 1 अक्टूबर से परिचालन बंद हो रहा है। स्थायी तौर पर स्टील ट्रस ब्रिज का निर्माण करवाया जाएगा। गंगा नदी में तीन महीने के दरमियान 12 जहाजों का परिचालन कराया जाएगा। पुल बंद होने के दौरान परेशानी के सवाल पर पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र ने कहा कि परेशानी तो लोगों को हुई है लेकिन आगे परेशानी न हो इसके लिए मजबूती से स्टील ट्रस ब्रिज का निर्माण करवाया जाएगा। गंगा नदी में 12 जहाजों का परिचालन होगा जिसपर यात्रा निःशुल्क होगी अगर जरूरत पड़ेगी तो जहाजों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी साथ ही उन्होंने बताया कि पुल पर ट्रस ब्रिज के निर्माण के दौरान पुल के अन्य एक्सपेंशन की भी जाँच होगी पहले भी टीम ने जाँच की है। 3 महीने बाद लोगों को कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।0
0
Report
बेगूसराय में दुष्कर्म: 16 वर्षीय नाबालिग के साथ घटनाक्रम, आरोपी गिरफ्तार
Begusarai, Bihar:बेगूसराय में अपराधियों के हौसले पस्त नहीं हो रहे हैं। साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि 16 वर्षीय लड़की गांव के पास खेत में गाय चराने गई थी, तभी आरोपी संजय यादव बातचीत के बहाने उसके पास पहुंचा और उसे जबरन खेत में ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पीड़िता अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी जानकारी दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यह घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के एक गांव की बताई जा रही है। पुलिस ने पीड़िता और आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। अदालत में चार्जशीट दाखिल कर स्पीडी ट्रायल कराने की दिशा में भी कदम उठाए जाएंगे।0
0
Report
दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी ने सरिता विहार के अली गांव में अतिक्रमण के खिलाफ तोड़फोड़
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी ने सरिता विहार के अली गांव में कथित अतिक्रमण के खिलाफ तोड़-फोड़ अभियान चलाया।0
0
Report
Advertisement
भागलपुर के तटबंध पर 30 मीटर से अधिक हिस्सा धसा, पुनः राहत अभियान जारी
Naya Chak, Bihar:भागलपुर के राघोपुर में तटबंध पर एक बार फिर खतरा मंडराया है। गंगा का जलस्तर भले ही लगातार घट रहा हो, लेकिन घटते पानी के बीच महादेवपुर घाट के पास तटबंध का 30 मीटर से ज्यादा हिस्सा धंस गया। इसके साथ ही गंगा ने एक बार फिर किनारे पर कटाव शुरू कर दिया है। तटबंध में धंसान की खबर मिलते ही जल संसाधन विभाग के अधिकारी और इंजीनियर मौके पर पहुंचे और तत्काल बचाव कार्य शुरू कराया गया। बड़े जहाजों के जरिए मेगा जियो बैग और ईसी बैग डालकर तटबंध को मजबूत किया जा रहा है। मुख्य अभियंता की निगरानी में कटावरोधी काम युद्धस्तर पर चल रहा है। गंगा अभी भी चेतावनी स्तर से ऊपर बह रही है। हालांकि जलस्तर लगातार नीचे जा रहा है, लेकिन पानी घटने के साथ कटाव ने नई चुनौती खड़ी कर दी है। यही वजह है कि विभाग की टीम तटबंध की लगातार निगरानी कर रही है। राघोपुर का यह वही तटबंध है, जो अगस्त में टूट गया था। तटबंध टूटने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एरियल सर्वे कर स्थिति का जायजा लिया था। इसके बाद मुख्यमंत्री खुद भी मौके पर पहुंचे थे और फिर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ इलाके का एरियल सर्वे किया था। यह तटबंध दो मंत्रियों के क्षेत्र में आता है। अगस्त की घटना के बाद से ही तटबंध को सुरक्षित करने के लिए बड़े स्तर पर काम चल रहा है। फिलहाल 30 मीटर से ज्यादा धंसे हिस्से को रिकवर कर लिया गया है, लेकिन तटबंध पर दोबारा धंसान से स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई है।0
0
Report
राम मंदिर दान घोटाला: तीन जमानत याचिकाएं खारिज, हाईकोर्ट में पुनः आवेदन की तैयारी
Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या, उत्तर प्रदेश | राम मंदिर दान में हेराफेरी के मामले पर वकील कुल शेखर सिंह कहते हैं, "राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा और करुणेश पांडे की ज़मानत याचिकाओं पर सुनवाई हुई। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने उनकी ज़मानत याचिकाएं खारिज कर दीं। हम उनके लिए ज़मानत याचिकाएं दाखिल करने के लिए हाईकोर्ट जाएंगे। इससे पहले, तीन अन्य आरोपियों - अविनाश शुक्ला, मनीष यादव और राम शंकर मिश्रा - की ज़मानत याचिकाएं , 21 सितंबर 2026 को खारिज कर दी गई थीं। आठ आरोपियों में से दो अभी बाकी हैं; सुभाष चंद और टिन्नू यादव की ज़मानत याचिकाओं पर सुनवाई बुधवार को होगी। उनकी याचिकाएं भी खारिज होना तय है, इसलिए ऐसी स्थिति में सभी अपनी ज़मानत याचिकाएं हाईकोर्ट के सामने पेश करेंगे...0
0
Report
Shaalimar Bagh Mosque Demolition: Late-Night Action Sparks Political Row; AIMIM Protests
New Delhi, Delhi:दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में देर रात प्रशासन ने बड़ी डिमोलिशन की कार्रवाई की है। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में मैक्स हॉस्पिटल रोड पर स्थित मदीना मस्जिद के ऊपरी हिस्से और उसके आसपास बने घरों पर बुलडोजर चलाया गया। आरोप है कि ये कार्रवाई आधी रात को की गई, जिसके बाद सियासत भी गरमा गई है। तस्वीरें दिल्ली के शालीमार बाग इलाके की हैं, जहां बीती रात प्रशासन का पीला पंजा चलता हुआ नजर आया। प्रशासन की ओर से ये कार्रवाई सड़क चौड़ीकरण प्रोजेक्ट के तहत की गई है। मैक्स हॉस्पिटल वाली मेन रोड पर स्थित मदीना मस्जिद के ऊपरी हिस्से और उसके आसपास बने कई मकानों को इस कार्रवाई में डिमोलिश किया गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इसी रोड को चौड़ा करने के लिए पहले भी कई बार डिमोलिशन ड्राइव चलाई जा चुकी है। लेकिन इस बार की कार्रवाई रात के अंधेरे में और भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच की गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मस्जिद पर कार्रवाई की सूचना मिलते ही AIMIM के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष शोएब जमई मौके पर पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। शोएब जमई ने इस कार्रवाई को पूरी तरह से असंवैधानिक और गैर-कानूनी करार दिया। उन्होंने कहा कि जिस तरह उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में रात के अंधेरे में मस्जिद पर बुलडोजर चलाया गया था, उसी पैटर्न पर दिल्ली के शालीमार बाग में भी कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली को सहारनपुर पार्ट-2 नहीं बनने दिया जाएगा। शोएब जमई ने एक और गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जब डिमोलिशन टीम मस्जिद के अंदर दाखिल हुई तो मस्जिद के इमाम को अंदर रखी पवित्र किताबें, जरूरी दस्तावेज और अन्य सामान तक बाहर निकालने की मोहलत नहीं दी गई। इस बात को लेकर स्थानीय लोगों में भी काफी नाराजगी है। फिलहाल प्रशासन ने अपनी कार्रवाई को सड़क चौड़ीकरण के लिए जरूरी बताया है। वहीं इस डिमोलिशन के बाद किसी भी तरह के तनाव या कानून-व्यवस्था की स्थिति से निपटने के लिए पूरे इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।0
0
Report
Advertisement
सीधी में मजिस्ट्रेटियल चेकिंग: स्कूल बसों में सुरक्षा मापदंडों की बड़ी खामियां
Sidhi, Madhya Pradesh:सीधी शहर के न्यू बस स्टैंड के सामने मजिस्ट्रेटियल चेकिंग से स्कूल बस संचालकों में हड़कंप मच गया. बच्चों की सुरक्षा के लिए तय नियमों को दरकिनार कर कहीं क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाया गया, तो कहीं सुरक्षा उपकरण और जरूरी दस्तावेज नहीं मिले. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने खुद सड़क पर उतर कर वाहनों की जाँच की. जाँच के दौरान दो स्कूल बसों के साथ प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस का वाहन भी जब्त किया गया. तीन वाहनों पर करीब 9 हजार रुपये चालानी कार्रवाई की गई. सवाल यह है कि मजिस्ट्रेटियल चेकिंग में इतनी अनियमितताएं सामने आ गईं, तो नियमित जांच के दौरान जिम्मेदार अमला क्या कर रहा था? यातायात पुलिस के अनुसार, चेकिंग में फायर सेफ्टी उपकरण, स्पीड गवर्नर, सुरक्षा सामग्री, चालक की यूनिफॉर्म और जरूरी दस्तावेजों की भी जाँच की गई. कुछ वाहनों में ओवरलोडिंग पाई गई और अन्य सुरक्षा मानकों व दस्तावेजों में कमी मिली. चालान ऑनलाइन किया गया. विद्यार्थियों की सुरक्षा के नियमों के पालन को सुनिश्चित कराने के लिए चेकिंग आगे भी जारी रहेगी. यातायात प्रभारी के अनुसार आने वाले दिनों में भी स्कूल बसों और अन्य वाहनों की जाँच होती रहेगी; जिन वाहनों में जरूरी दस्तावेज नहीं होंगे या सुरक्षा नियमों का उल्लंघन होगा, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.0
0
Report
75 साल पुरानी रामलीला तनोड़िया नगर में गणेशोत्सव के साथ जीवंत
Agar, Madhya Pradesh:आगर मालवा के ग्राम तनोड़िया नगर में गणेशोत्सव के साथ 75 साल पुरानी रामलीला की परंपरा आज भी जीवंत है. वर्ष 1951 से चली आ रही इस परंपरा में गणेश चतुर्थी से अनंत चतुर्दशी तक स्थानीय कलाकार रामायण के विभिन्न पात्रों का मंचन करते हैं. ग्राम तनोड़िया के रामलीला चौक में इन दिनों भक्ति और संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है. गणेश चतुर्थी से शुरू होने वाली 10 दिवसीय रामलीला का समापन अनंत चतुर्दशी पर भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ होता है. खास बात यह है कि रामलीला में राम, लक्ष्मण, भरत, रावण, मेघनाथ और विभीषण सहित कई पात्रों की भूमिका स्थानीय लोग ही निभाते हैं. बुजुर्गों से लेकर बच्चों तक इस आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. आयोजन समिति द्वारा हारमोनियम, ढोलक और नृत्य कलाकारों को बाहर से भी बुलाया जाता है. स्थानीय कलाकारों और ग्राम वासियो के सहयोग से 75 साल से अधिक पुरानी यह सांस्कृतिक परंपरा आज भी पूरी श्रद्धा के साथ आगे बढ़ रही है. आयोजकों का कहना है कि रामलीला केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि नई पीढ़ी को भगवान श्रीराम के आदर्शों और हमारी संस्कृति से जोड़ने का माध्यम भी है.0
0
Report
ग्रेटर नोएडा में सड़क हादसे में एक छात्र की मौत, दो घायल
Noida, Uttar Pradesh:सड़क हादसे में एक छात्र की मौत ग्रेटर नोएडा भीषण सड़क हादसे में एक छात्र की मौत दो घायल, स्कूटी पर जा रहे तीन छात्रों को ब्रेजा कार ने मारी टक्कर, टक्कर लगते ही ट्रक के नीचे आए तीनों छात्र, एक की मौत दो गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने घायलों को कराया अस्पताल में भर्ती, चक्रसैनपुर कोट पुल पर लगा भीषण लंबा जाम को खुलवाने में लगी हुई पुलिस, ट्रक को लिया कब्जे में, दादरी थाना क्षेत्र का मामला।0
0
Report
Advertisement
तपोवन स्कूल ने पर्यूषण के दौरान मेथी सब्जी लाने पर छात्र पर लगाया ₹50 जुर्माना
Noida, Uttar Pradesh:भायंदर: एक घटना सामने आई है जिसमें भायंदर के तपोवन विद्यालय ने एक छात्र पर पर्यूषण के दौरान अपने लंचबॉक्स में मेथी की सब्जी लाने के लिए ₹50 का जुर्माना लगाया। इस मामले में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) की शिकायत के बाद, मीरा-भायंदर नगर निगम के शिक्षा विभाग ने स्कूल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। तपोवन विद्यालय ने पर्यूषण के दौरान छात्रों के लंचबॉक्स में मांसाहारी भोजन के साथ-साथ प्याज, लहसुन और चुकंदर जैसी चीजें लाने पर रोक लगा दी थी। इसी दौरान, एक छात्र अपने लंचबॉक्स में मेथी की सब्जी ले आया। नतीजतन, स्कूल ने उस पर ₹50 का जुर्माना लगाया और उसे कैंटीन से खाने की दूसरी चीज दी। तपोवन विद्यालय की यह घटना विधायक नरेंद्र मेहता के सेवन स्क्वायर स्कूल से जुड़े एक ऐसे ही मामले के कुछ समय बाद सामने आई है, जिसने भी पर्यूषण के दौरान छात्रों के लंचबॉक्स में प्याज, लहसुन और ऐसी ही चीजें लाने पर रोक लगा दी थी।0
0
Report
पुडुचेरी की पूर्व LG किरण बेदी के सुझाव: बेल कैंसिल करैं, कैमरे बढ़ाएं
Noida, Uttar Pradesh:पुडुचेरी की पूर्व LG किरण बेदी "देखिए, आप इसे कोई भी नाम दे सकते हैं। आप इसे पिंक, ग्रीन या ब्राउन कह सकते हैं सवाल उठते हैं। इसे कोई रंग दें, यह बहुत अच्छा है, बहुत अच्छा आइडिया है, लेकिन सवाल उठते हैं: असलियत क्या है? ज़मीनी हकीकत... ग्राउंड लेवल पर पेट्रोलिंग, विजिबिलिटी, और फिर अलग-अलग जगहों पर कैमरे बढ़ाएं। कैमरे भी बढ़ाएं, लेकिन पुराने अपराधियों, जो बेल पर हैं, और जिन्हें कई बार बेल मिल चुकी है—उनकी बेल कैंसिल करवाएं... घटनाएं तो होंगी, लेकिन डर का माहौल रहेगा।0
0
Report
सबसे बड़ी मुठभेड़: इनामी बदमाश मनीष लोधी गिरफ्तार, साथी घायल
Sagar, Madhya Pradesh:थाना बंडा एवं विनायका क्षेत्र के जहरीली शराब प्रकरण के मुख्य आरोपी और ₹30,000 के इनामी बदमाश मनीष लोधी उर्फ यशवंत ठाकुर की गिरफ्तारी के लिए सागर पुलिस द्वारा लगातार दबिश दी जा रही थी। आज सुबह करीब 3 बजे पुलिस और बदमाशों के बीच मालथौन थाना क्षेत्र के नोनिया सेसई रोड घाटी के पास मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में इनामी बदमाश मनीष लोधी और उसका साथी आशीष साहू घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, जब पुलिस टीम ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए घेराबंदी की, तो मनीष लोधी और उसके साथी आशीष साहू ने पुलिस दल पर फायरिंग शुरू कर दी। जान बचाने और आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में मनीष लोधी के पैर में गोली लग गई। वहीं, भागने का प्रयास कर रहा उसका साथी आशीष साहू भी घायल हो गया। पुलिस ने मौके से आरोपियों के कब्जे से 02 देशी कट्टे 05 राउंड कारतूस 01 बेसबॉल डंडा बरामद किया है मुठभेड़ के बाद पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायल आरोपियों को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल भिजवाया। वर्तमान में घटनास्थल पर साक्ष्य संकलन, हथियारों की जब्ती और चिकित्सकीय परीक्षण की प्रक्रिया जारी है। पुलिस द्वारा इस मामले में आगे की वैधानिक और विस्तृत विवेचना की जा रही है.0
0
Report
Advertisement
गोंडा: गौतस्करी के आरोपियों के साथ मुठभेड़, तीन गिरफ्तार; घायल कबीउल्लाह
Gonda, Uttar Pradesh:जहां कटरा बाजार पुलिस और एसओजी टीम की देर रात बनगांव से कटराबाजार आने वाली रोड पर गौ-तस्करों से पुलिस मुठभेड़ हो गई। पुलिस मुठभेड़ में गौकशी की घटना को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी कबीलुल्लाह और सुहेल व शमी को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान मुख्य आरोपी कबीलुल्लाह के दाहिने पैर में गोली लगी है जिसे इलाज के लिए गोंडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। आरोपी के कब्जे से बछिया की शरीर के कुछ अंग, घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल, एक अवैध तमंचा और गौ-काशी की घटना को अंजाम देने वाला एक बड़ा चाकू बरामद हुआ है। मुख्य आरोपी कबील्लाह ने अपने साथी सुहेल व शमी के साथ मिलकर कल चार चरने के लिए खेत में बंधी गाय की बछिया को ले जाकर धान के खेत में गौकशी की घटना को अंजाम दिया था। जहां धान के खेत से बछिया का सिर पड़ा हुआ था जिसके मिलने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ था और लोगों के अंदर आक्रोश था। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय ने बताया कि कटरा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत टेपरा मगुरही गांव के रहने वाले श्रवण कुमार शुक्ला द्वारा कल थाना कटरा बाजार पर लिखित तहरीर दी गई कि कल 22 सितंबर को वह गाय व गाय की बछिया को खेत में चारा चरने के लिए खूंटा में बांधकर आए थे। कल शाम को वापस लेने गया तो गाय की बछिया वहां से गायब थी जिसके संबंध में कुछ लोगों पर उनकी गाय की बछिया को काटकर उसका मांस बेचने का संदेह है। तत्काल कटरा बाजार थाने की पुलिस द्वारा 5 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके पूरी मामले की जांच शुरू कर दी गई थी और घटना को गंभीरता से लेते हुए लगातार संभावित स्थानों पर दबिश एवं सघन चेकिंग अभियान चला चलाया जा रहा था। इसी दौरान थाना कटरा बाजार पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा बनगांव से कटरा-बाजार रोड पर सघन वाहन चेकिंग की गई। इसी दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल पर तीन सवार व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया गया जिसमें मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति द्वारा स्वयं को घिरता हुआ पाकर मोटरसाइकिल छोडकर भागते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में शातिर गौ तस्कर कबील्लाह के पैर में गोली वहीं सुहेल व शमी भागने का प्रयास किए जिन्हें घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी कबील्लाह के खिलाफ कुल तीन मुकदमे दर्ज है फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।0
0
Report
सीतापुरा में मर्सिडीज वर्कशॉप में आग: 8 कारें जलकर खाक, दमकल ने बुझाई
Noida, Uttar Pradesh:सीतापुरा के मर्सिडीज कंपनी के वर्कशॉप में लगी आग. आग की चपेट में से वर्कशॉप में खड़ी 8 कारें, एसेसरीज, पार्ट्स जलकर खाक हो गए. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और दमकल के टीमों ने करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. 10 दमकलों ने दो दर्जन फेरे लगाकर आग पर काबू पाया. इस कारण बड़ा हादसा होने से टल गया. हादसे के समय वर्कशॉप में नई पुरानी 50 से ज्यादा कारें खड़ी थी. आग फैलने से रोकنے के लिए आसपास के इलाकों की बिजली भी काट दी गई. प्रथमदृष्टया आग शॉर्ट सर्किट से लगना माना जा रहा है.0
0
Report
जोधेवाला व सागरवाला में 1.10 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास-उद्धाटन
Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीगंगानगर के चूनावढ़ क्षेत्र के गांव जोधेवाला व सागरवाला में करीब 1 करोड़ 10 लाख रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में सादुलशहर विधायक गुरवीर सिंह बराड़ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विधायक बराड़ ने जोधेवाला व सागरवाला में 55-55 लाख रुपये की लागत से बनने वाले उप स्वास्थ्य केंद्र भवनों की आधारशिला रखी। वहीं सागरवाला में 3 लाख 40 हजार रुपये की लागत से निर्मित श्मशान भूमि की चारदीवारी का उद्घाटन किया गया। इसके अलावा जोधेवाला में 5 लाख और 8 लाख रुपये की लागत से बनी इंटरलॉकिंग सड़कों का भी उद्घाटन हुआ। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनके निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
