273165
Peppeganj -थाना दिवस के दिन आयोजित किया गया समाधान दिवस
Peppeganj, Uttar Pradesh:पीपीगंज के थाना में थाना दिवस के दिन परिसर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में 8 मामले आए। जिसमें से तीन का निस्तारण तत्काल सम्पन्न किया गया। कैंम्पियरगंज तहसीलदार ज्ञान प्रताप सिंह एस ओ धर्मेन्द्र सिंह एस आई अजीत कुमार यादव लेखपाल प्रिंस जायसवाल रत्नेशकुमार के मौजूदगी में फरियादियों की समस्या को सुनकर तत्काल स्थलीय निरीक्षण कर जाने दिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
वाराणसी में गंगा के जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की स्थिति, प्रशासन सतर्क
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी में प्रधानमंत्री ने बनारस में गंगा के बढ़ते जलस्तर का संज्ञान लिया, अधिकारियों से की बात। PM मोदी के फोन कॉल के बाद ग्राउंड पर उतरे वाराणसी के DM और पुलिस कमिश्नर। गंगा में उफान के कारण सहायक नदी वरुणा का जलस्तर बढ़ा, रिहाइशी इलाकों में घुसा पानी। बाढ़ के पानी से कई इलाके पूरी तरह प्रभावित, सैकड़ों परिवारों के घरों में भरा पानी। प्रभावित इलाकों से लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू, बाढ़ राहत शिविरों में पहुँचाया गया। बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने खुद पहुंचे जिलाधिकारी और पुलिस कमिश्नर। DM ने कहा— प्रधानमंत्री मोदी के निर्देशों का पूरी तरह से पालन कराया जा रहा है। जिलाधिकारी ने बताया कि बनारस में स्थिति काबू में है, प्रभावितों की सूची बनाकर मदद जारी। प्रशासन ने दी चेतावनी, आने वाले 48 घंटों में जलस्तर और बढ़ने की आशंका। पुलिस कमिश्नर ने कहा— हर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पुलिस टीम मुस्तैद, लोगों से सतर्क रहने की अपील。0
0
Report
सोनौली सीमा पर औचक निरीक्षण: इंटीग्रेटेड पोस्ट व हाईवे निर्माण की समीक्षा
Maharajganj, Uttar Pradesh:एंकर- गोरखपुर जोन के मंडलायुक्त इंद्र विक्रम सिंह एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक एस चन्नप्पा ने आज महराजगंज जनपद के भारत नेपाल की सोनौली सीमा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने सोनौली सीमा के नोमैन्सलैण्ड का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली और एसएसबी की सीमा चौकी पर एसएसबी, पुलिस, कस्टम, इमीग्रेशन एवं खुफिया विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। कमिश्नर एवं डीआईजी ने भारत नेपाल सीमा पर निर्माणाधीन इंटीग्रेटेड चेकपोस्ट एवं गोरखपुर-सोनौली नेशनल हाईवे 29 पर बॉर्डर के इलाके के समीप मुडिला गांव के पास बन रहे बहुउद्देशीय हब का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की जानकारी ली। कमिश्नर ने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने के दिशा निर्देश दिए। मीडिया से बातचीत करते हुए मंडलायुक्त इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि बॉर्डर पर सुरक्षा में तैनात एसएसबी एवं इमीग्रेशन के अधिकारियों से आने वाली समस्याओं एवं नेपाल में जो दैविक आपदा आई है उसके बाद किस तरह की समस्याएं आ रही हैं इसके लेकर फीडबैक लिया गया है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से बॉर्डर क्षेत्र में कुछ इंफ्रास्ट्रक्चर की माँग बताई गई है जिस पर काम किया जाएगा। नेपाल में जो आपदा आई है उसको लेकर विदेश मंत्रालय नेपाल के साथ संपर्क में हैं। नेपाल के कुछ लोगों के शव भारतीय क्षेत्र में बहकर आए थे उन्हें सम्मान पूर्वक आवश्यक कार्रवाई कर नेपाल के अधिकारियों को सौंप दिया गया है। नेपाल की आपदा में पूर्वांचल के कुछ लोग लापता है जिनकी जानकारी जुटा जा रही है। पूरी संवेदनशीलता के साथ इस आपदा से पीड़ित लोगों की मदद की जा रही है。0
0
Report
नितिन नवीन ने किरण देव से मिलकर स्वास्थ्य स्थिति जानकर शुभकामनाएं दीं
Raipur, Chhattisgarh: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन गुरुवार को नई दिल्ली स्थित ‘छत्तीसगढ़ निवास’ पहुँचकर छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट की। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की छत्तीसगढ़ निवास में हुई इस मुलाकात के दौरान नितिन नवीन ने प्रदेश अध्यक्ष के उपचार और वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति को लेकर चर्चा की। उन्होंने चिकित्सकों द्वारा दिए गए परामर्श की जानकारी ली और उनके बेहतर स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन के लिए अपनी शुभकामनाएँ दीं।0
0
Report
Advertisement
उत्तराखंड: राहुल गांधी पर FIR के बाद यूथ कांग्रेस का पुलिस पर तीखा हमला
Noida, Uttar Pradesh:राहुल गांधी पर FIR के बाद यूथ कांग्रेस का पुलिस पर हमला, प्रदेश महासचिब बोले- ‘स सत्ता के दबाव में काम कर रही नैनीताल पुलिस’खबर विजय कश्यप रामनगर हल्द्वानी में राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद कांग्रेस का विरोध लगातार तेज हो रहा है,यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव ने नैनीताल पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस बीते दिनों से दोहरी नीति अपनाते हुए सत्ता पक्ष के इशारे पर काम कर रही है. उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे हल्द्वानी के रामलीला मैदान पहुंचे थे, इसके बाद कुछ लोगों द्वारा रामलीला मैदान में कथित शुद्धिकरण के नाम पर हवन कराया गया और समाज को भड़काने का प्रयास किया गया,इस मामले में यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक की ओर से पुलिस को तहरीर देकर संबंधित लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की。 यूथ कांग्रेस नेता का आरोप है कि दूसरी तरफ राहुल गांधी के खिलाफ दी गई तहरीर पर पुलिस ने महज एक घंटे के भीतर मुकदमा दर्ज कर लिया। उन्होंने इस कार्रवाई का पुरजोर विरोध करते हुए नैनीताल पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए。 उन्होंने एसएसपी नैनीताल मंजुनाथ टीसी से मांग की कि पुलिस सत्ता के दबाव में काम करने के बजाय निष्पक्ष तरीके से पूरे मामले की जांच करे, उन्होंने कहा कि यदि रामलीला मैदान में शुद्धिकरण के नाम पर लोगों को भड़काने का प्रयास किया गया है तो संबंधित लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए. यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुमित लोहनी ने यह भी आरोप लगाया कि प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक को बीती रात थाने में बैठाया गया, जिसका कांग्रेस ने विरोध किया है,उन्होंने कहा कि इसी मामले को लेकर आज एसएसपी नैनीताल और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का संयुक्त रूप से पुतला फुंका गया है. कांग्रेस ने साफ किया है कि वह पुलिस की इस कथित कार्रवाई के खिलाफ अपना विरोध जारी रखेगी और निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर आगे भी आवाज उठाएगी。 सुमित लोहनी,प्रदेश महासचिव यूथ कांग्रेस0
0
Report
पहलादपुर हत्याकांड: पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया
New Delhi, Delhi:एंकर पहलादपुर हत्याकांड के आठ आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। दक्षिण जिले के एडिशनल डीसीपी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि 28 तारीख को एक हत्या का मामला था जिसमें आरोपी फरार चल रहे थे जिन्हें पकड़ने के लिए पुलिस ने कई राज्यों में दबिश दी और आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से एक पिस्टल, लाइव कैश और अन्य सामान बरामद हुआ। फिलहाल पुलिस आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रही है। ज़ी मीडिया के लिए विजय कुमार की रिपोर्ट।0
0
Report
आमेर में दो लेपर्ड, आबादी क्षेत्र में हड़कंप, पिंजरा लगाने की मांग
Jaipur, Rajasthan:जयपुर- आमेर में दो लेपर्ड की चहल-कदमी आबादी क्षेत्र में लेपर्ड के मूवमेंट से दहशत देर रात पानी की टंकी के पास दिखे दो लेपर्ड अलग-अलग समय में CCTV में कैद हुआ मूवमेंट सुबह फुटेज सामने आने पर मचा हड़कंप हांडीपुरा की नाडिया कॉलोनी में दिखे लेपर्ड पहले भी कई बार सामने आ चुका है मूवमेंट दरगाह के गुंबद पर भी दिख चुका है लेपर्ड वन विभाग से निगरानी बढ़ाने की मांग पिंजरा लगाकर लेपर्ड पकड़ने की मांग0
0
Report
Advertisement
हरदा में स्मार्ट मीटर लगवाने के विरोध के बीच बिजली विभाग पहुँची
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:हरदा में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची बिजली विभाग की टीम, स्थानीय लोगों ने जताया विरोध, हरदा। जिला मुख्यालय के डबल फाटक क्षेत्र स्थित बंगाली कॉलोनी में आज बिजली विभाग की टीम स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची। टीम के पहुंचते ही स्थानीय लोगों ने स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में अधिकांश गरीब परिवार रहते हैं। उनका आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली का बिल अधिक आने की आशंका है, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ सकता है। विरोध कर रहे लोगों ने बिजली विभाग की टीम से स्मार्ट मीटर नहीं लगाने की मांग की। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक स्मार्ट मीटर से आने वाले बिल और इसकी व्यवस्था को लेकर उन्हें स्पष्ट जानकारी नहीं दी जाती, तब तक वे अपने घरों में स्मार्ट मीटर लगाने के लिए सहमति नहीं देंगे।0
0
Report
अवैध शराब तस्करी पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई, 35 लाख की शराब बरामद, चालक गिरफ्तार
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले के बिछीवाडा थाना के सीआई देवेन्द्र देवल ने बताया कि राजस्थान-गुजरात की रतनपुर सीमा पर पुलिस टीम द्वारा नाकाबंदी की जा रही थी. इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक टाटा कंपनी का बंद कंटेनर ट्रक गुजरात की ओर जा रहा है, जिसमें अवैध अंग्रेजी शराब छिपाकर ले जाई जा रही है. मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कंटेनर को रोककर तलाशी ली. कंटेनर के अंदर खाकी रंग के छोटे-बड़े कार्टन दिखाई दिए. जब इनकी जांच की गई तो उनमें अंग्रेजी शराब और बीयर के कार्टन पाए गए. पुलिस टीम ने कार्टनों को नीचे उतरवाकर गिनती की तो कुल 260 कार्टन शराब बरामद हुई. पुलिस ने मौके से कंटेनर चालक आरिफ पिता नजीर, उम्र 35 वर्ष, निवासी बावला, थाना तावडू, जिला नूंह, हरियाणा को गिरफ्तार किया. प्रारंभिक पूछताछ में शराब को हरियाणा से गुजरात ले जाने की बात सामने आई है. पुलिस अब शराब की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों और पूरे तस्करी नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है.0
0
Report
बेमेतरा के मुक्तिधाम की बदहाली, टिन शेड टूटे; बारिश में शव भीगने का खतरा
Bemetara, Chhattisgarh:शासन और प्रशासन के विकास के बड़े-बड़े दावों के बीच ग्राम पंचायत संबलपुर से एक ऐसी तस्वीर सामने आ रही है, जो शासन और प्रशासन की संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े करती है। यहाँ का मुक्तिधाम बुनियादी सुविधाओं के अभाव में खुद अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। स्थिति इतनी दयनीय हो चुकी है कि बारिश के दिनों में किसी की मृत्यु होने पर परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए भारी जद्दोजहद करनी पड़ रही है...ग्रामीणों ने बताया कि श्मशान घाट पर बना टिन शेड पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। तेज बारिश के दौरान शव को भीगने से बचाने के लिए ग्रामीणों को खुद अपने खर्च और व्यवस्था पर चिता के ऊपर तिरपाल (पाल) ताननी पड़ती है। ऐसी विकट परिस्थिति में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी करना किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि यहाँ का मुक्तिधाम अब सिर्फ एक 'शो-पीस' बनकर रह गया है वही मुक्तिधाम तक जाने का नाग तो कोई रास्ता है और ना वहां पर बैठने की कोई व्यवस्था है जिसे लेकर ग्रामीणों में खासी नाराजगी है... वही इस मामले को लेकर बेमेतराजन पर पंचायत के सदस्य एवं कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री सुशीला जोशी ने सरकार को आड़े हाथों लिया है और कहा है कि सरकार ना ही किसानों के खाद बीज की कोई व्यवस्था कर पा रही है और न ही मूलभूत सुविधा का ध्यान रखा जा रहा है उन्होंने कहां की मुक्ति धाम में टीन की व्यवस्था होनी चाहिए बैठने के लिए व्यवस्था होना चाहिए पानी की व्यवस्था होनी चाहिए वही बेमेतरा की कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई ने कहा कि मुक्तिधाम में टीन शेड टूटा है जिसे लेकर ग्राम पंचायत से प्रस्ताव मंगाया गया है प्रस्ताव के आधार पर व्यवस्था किया जाएगा...0
0
Report
Advertisement
गुना की सिसौदिया कॉलोनी में चोरों ने चौकीदार बंधक बनाकर चोरी, CCTV में कैद
Morena, Madhya Pradesh:अमेरिका जाने भोपाल गया था परिवार, पॉश सिसौदिया कॉलोनी में चौकीदार के हाथ-पैर बांधकर चोरी; सरिया-गुलेल लेकर घुसे बदमाश CCTV में कैद गुना। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की पॉश सिसौदिया कॉलोनी में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात सनसनीखेज चोरी की वारदात सामने आई। रिटायर्ड कार्यपालन यंत्री एसके राजौरिया अमेरिका जाने के लिए मंगलवार को गुना से भोपाल रवाना हुए थे। घर की सुरक्षा के लिए पिछले करीब 15-20 वर्षों से काम कर रहे चौकीदार को छोड़ गए थे। इसी दौरान बुधवार तड़के करीब 3:45 से 4:15 बजे के बीच बदमाश मकान का पिछला गेट तोड़कर अंदर घुस गए। चौकीदार के हाथ-पैर बांधकर उसे बंधक बनाया, जान से मारने की धमकी दी और बेडरूम का ताला तोड़कर पुरानी चांदी, घड़ियां, कैमरा और नगदी लेकर फरार हो गए। बदमाशों के हाथ में लोहे का सरिया और गुलेल थी। पूरी वारदात घर में लगे CCTV कैमरों में कैद हुई है।0
0
Report
मुंगेली के आचार्य कोचिंग सेंटर में पार्किंग मीटर में आग, बड़ा हादसा टला
Karhi, Chhattisgarh:मुंगेली अचार्य इंस्टिट्यूट की पार्किंग में मीटर में आग लगी। कोचिंग प्रबंधन की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया। पार्किंग में बिजली मीटर में अचानक आग लगी। हादसे के समय प्रथम-द्वितीय तल पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे। मीटर के पास ही जनरेटर भी था; आग फैलने पर बड़ा हादसा टल गया। संस्थान में इमरजेंसी एग्जिट और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठे। सुरक्षा मानकों की जांच और कार्रवाई अत्यंत जरूरी... मुंगेली के आचार्य कोचिंग सेंटर का मामला।0
0
Report
Dooru, Sopore में JeI-लिंक्ड संपत्तियों की अटैचमेंट; 2 भवन, 6 दुकानें, 2 कनाल जमीन
Gulmarg, Sopore Police Attaches JeI-Linked Properties in Dooru; 2 Buildings, 6 Shops, 2 Kanals of Land Seized Under UAPA Action Follows Investigation Into FIR Under Sections 10, 13 of UAPA; Properties of Islamia Model School Notified and Attached After Legal Process Sopore Police has attached two buildings, six shops and two kanals of land at Dooru in Sopore after completing the prescribed legal process under the Unlawful Activities (Prevention) Act (UAPA), in connection with an investigation into properties allegedly linked to the proscribed Jamaat-e-Islami Jammu & Kashmir (JeI). Sopore Police has attached two buildings, six shops and 02 Kanals of land at Dooru, Sopore, after completion of due legal process under the Unlawful Activities (Prevention) Act. The properties surfaced during investigation of FIR No. 42/2025 under Sections 10 and 13 of the UA(P) Act, registered at Police Station Sopore. Sustained investigation, scrutiny of official and revenue records and verification through concerned authorities established the linkage of the premises with Jamaat-e-Islami J&K. Based on a detailed dossier submitted by Sopore Police, the Divisional Commissioner, Kashmir, vide order dated 12.08.2026, notified the premises of Islamia Model School, Dooru (closed since 2022), comprising two double-storied buildings, six shops and 02 Kanals of land, under Section 8(1) of the UA(P) Act, 1967. Thereafter, on the request of Sopore Police, the District Magistrate, Baramulla, issued necessary orders under Sections 8(3) and 8(4) of the UA(P) Act. In pursuance of these orders, Sopore Police, accompanied by the Executive Magistrate, carried out the attachment of the notified properties on ground in accordance with law. The action is the outcome of sustained investigation aimed at identifying and legally proceeding against properties and assets linked to proscribed organisations and their associated networks. Sopore Police reiterates its commitment to take firm and lawful action against proscribed organisations and separatist ecosystems and to ensure that properties linked0
0
Report
Advertisement
शिंदे: मुंबई-सावंतवाड़ी ट्रेन शुरू, गणेश उत्सव में यात्रा आसान; बुलेट ट्रेन का उल्लेख
Noida, Uttar Pradesh:मुंबई: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, "... मुंबई-सावंतवाड़ी ट्रेन सर्विस गणपति के आगमन के समय पर ही शुरू की गई है। हमने ट्रेन को हरी झंडी दिखाई है। अब कोंकण के लोग गणेश उत्सव के लिए यात्रा कर सकते हैं और अपने इलाके में बहुत खुशी और उत्साह के साथ गणपति का त्योहार मना सकते हैं... मैं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की भी तारीफ करता हूं... मुंबई-सावंतवाड़ी रूट पर 21 स्टेशन आते हैं, जिससे किसी को भी शिकायत का मौका नहीं मिलेगा... उन्होंने आने वाली मुंबई-पुणे बुलेट ट्रेन का भी ज़िक्र किया, जो यह दूरी सिर्फ़ 48 मिनट में तय करेगी... इसके अलावा, महाराष्ट्र के मुंबई में रेलवे प्लेटफॉर्म को बड़ा और आधुनिक बनाने के लिए ₹18,000 करोड़ की बड़ी रकम मंज़ूर की गई है..."0
0
Report
रांची के बाजार जन्माष्टमी पर पालने-झूले की मांग बढ़ी; खास डिज़ाइन बन रहे
Ranchi, Jharkhand:कल भगवान श्रीकृष्ण की जन्माष्टमी है और इसे लेकर रांची के बाजार पूरी तरह सज चुके हैं। जन्माष्टमी को लेकर बाजार में खास तौर पर पालने और झूलों की मांग बढ़ गई है। मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के बाद उन्हें पालने में झुलाया जाता है, इसलिए जन्माष्टमी पर पालने और झूले का विशेष महत्व माना जाता है। ranchi के बाजारों में इस बार तरह-तरह के आकर्षक झूले और पालने तैयार किए जा रहे हैं। इन्हें खास तौर पर कोलकाता से आए कारीगर तैयार कर रहे हैं। मंदिर, घर, महल, द्वारका और कमल के फूल की थीम पर बने झूले लोगों को खास तौर पर आकर्षित कर रहे हैं। खास बात यह है कि ये सभी झूले और पालने दुकानों पर ही तैयार किए जा रहे हैं। बाजार में इनकी अलग-अलग डिजाइन और आकार लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं और जन्माष्टमी से पहले इनकी खरीदारी भी तेज हो गई है। यानी, भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव से पहले रांची का बाजार कृष्ण भक्ति के रंग में रंग चुका है।0
0
Report
6 घंटे में शनि मंदिर चोरी का खुलासा, दानिश गिरफ्तार
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना पुलिस ने तिगड़ी गोल चक्कर स्थित शनि मंदिर में हुई चोरी का मात्र 6 घंटे में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मंदिर में चोरी करने वाले चोर दानिश को गिरफ्तार कर लिया है। मंदिर में हुई चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी, जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर इसे गिरफ्तार किया। अज्ञात चोर ने मंदिर का ताला तोड़कर पीतल की मूर्तियां और अन्य सामान चोरी कर लिया था। मामले में मंदिर से जुड़े सुरज शुक्ला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और मैनुअल इनपुट के आधार पर पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दानिश उर्फ बबलू, निवासी गांव काशी, थाना परतापुर, मेरठ, हाल निवासी सेक्टर-123 राधाकुंज कॉलोनी, नोएडा, के रूप में हुई है। आरोपी की उम्र करीब 24 वर्ष है। इसके कब्जे से लड्डू गोपाल की बड़ी और छोटी पीतल की मूर्तियां, राधा रानी की बड़ी मूर्ति, गदा, चरण पादुका, तीन पीतल के लोटे, पांच दीपक, एक घंटी और पूजा में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री बरामद की है। पूछताछ में आरोपी ने मंदिर का ताला तोड़कर चोरी करने की बात कबूल की। आरोपी के खिलाफ पहले भी चोरी और एनडीपीएस एक्ट समेत चार मुकदमे दर्ज हैं।0
0
Report
Advertisement
