273165
Peppeganj -ओटीएस योजना का प्रचार- प्रसार ढोल नगाड़ों के साथ किया गया
Peppeganj, Uttar Pradesh:पीपीगंज विधुत सब स्टेशन अन्तर्गत नगर व ग्रामीण क्षेत्रों के फिडरों को 15 दिसंबर से शुरू हो कर 30 दिसंबर तक चलने वाले एक मुस्त समाधान योजना (ओटीएस) का प्रचार -प्रसार सहायक अभियंता अमित आनंद व अवर अभियंता निकेतन गुप्ता के नेतृत्व में विधुत कर्मचारीयों ने ढोल नगाड़ों के साथ जुलूस निकाल कर विधुत उपभोक्ताओं को जागरुक किया है। इस जुलूस का नेतृत्व कर रहे सहायक अभियंता अमित आनंद व अवर अभियंता निकेतन गुप्ता तथा दर्जनों कर्मचारियों ने पीपीगंज नगर पंचायत में उपस्थित रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
देहरादून में 243 चिकित्सा अधिकारी समेत 22 लैब सहायकों को नियुक्ति पत्र; राष्ट्रगान का आयोजन
Noida, Uttar Pradesh:देहरादून में चिकित्सा विभाग के नव नियुक्त चिकित्साधिकारी, चिकित्सा शिक्षा विभाग के फार्मासिस्टों एवं उद्यान विभाग में नव नियुक्त प्रयोगशाला सहायकों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में सीएम धामी स्पीच और फुटेज इस विवरण में एक औपचारिक कार्यक्रम का वर्णन है, जिसमें प्रतिभागियों से राष्ट्रगान के लिए खड़े होने का अनुरोध किया गया है। इसमें स्थान दुबई बताया गया है और भारतीय राष्ट्रगान "जन गण मन" का पाठ शामिल है। कार्यक्रम की शुरुआत औपचारिक स्वागत समारोह से होती है, जिसमें दो माननीय मंत्रियों, श्री गणेश जोशी और श्री सुबोध उनियाल से मुख्यमंत्री को एक पौधा भेंट करने का अनुरोध किया जाता है। कार्यक्रम की तिथि 14 मई, 2026 बताई गई है। यह आयोजन चिकित्सा विभाग के 243 नवनियुक्त चिकित्सा अधिकारियों, चिकित्सा शिक्षा विभाग के 49 फार्मासिस्टों और बागवानी विभाग के 22 प्रयोगशाला सहायकों को नियुक्ति पत्र वितरित करने के लिए है। आयोजक माननीय स्वास्थ्य मंत्री से, जिन्हें लोकप्रिय, ऊर्जावान, सौम्य, स्पष्ट और तीक्ष्ण वक्ता के रूप में वर्णित किया गया है और जो विभाग का नेतृत्व करते हैं, उपस्थित लोगों को अपना आशीर्वाद देने का अनुरोध करते हैं。0
0
Report
नीतीश कुमार ने हरनौत में श्रद्धांजलि दी; निशांत कुमार के मुख्यमंत्री बनने की चर्चा
Pariaunna, Bihar:बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार अपने पैतृक गांव हरनौत के कल्याण विभाग पहुंचे। पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने अपने धर्मपत्नी स्वर्गीय मंजू देवी की पुण्यतिथि पर स्मृति वाटिका में श्रद्धा सुमन अर्पित की। स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने भी अपने माता स्वर्गीय मंजू देवी की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित की। स्वास्थ्य मंत्री बनने के बाद पहली बार निशांत कुमार अपने पैतृक गांव कल्याण विभाग पहुंचे थे जिससे कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। नीतीश कुमार के बड़े भाई सतीश कुमार ने कहा कि हमने पहले ही भविष्यवाणी की थी कि निशांत कुमार राजनीति में आएंगे और आज हमारी भविष्यवाणी सही साबित हुई है। मैं चाहता हूं कि आने वाले भविष्य में वह जनता का प्यार और समर्थन पाए ताकि वह सीएम भी बनें। उन्होंने कहा कि मेरी ख्वाहिश है कि निशांत कुमार बिहार के मुख्यमंत्री बनें। गांव में कल्याण विगहाके स्थानीय लोगों ने लड्डू बांटे। जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव ई सुनील कुमार ने कहा कि निशांत कुमार मंत्री बनने के बाद पहली बार कल्याण बीघा पहुंचे जिसको लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। निशांत कुमार मंत्री बनने के बाद भी एक आम नागरिक की तरह सभी लोगों से मिले। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के कार्यों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना है।0
0
Report
तेल संकट के बीच देवव्रत का ट्रेन-बस-साइकिल से संदेश: स्वदेशी खेती पर जोर
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र:- धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में शुक्रवार को अलग ही तस्वीर देखने को मिली। गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत दिल्ली से ट्रेन के जरिए कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां से उन्होंने साइकिल पर गुरुकुल कुरुक्षेत्र के लिए रवाना होकर लोगों को ईंधन बचाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया。 राज्यपाल के साथ उनकी सिक्योरिटी टीम भी साइकिल पर नजर आई। आगे गुरुकुल कुरुक्षेत्र की 2 इलेक्ट्रिक गाड़ियां चल रहीं थीं। आचार्य देवव्रत ने साफ कहा कि जब तक देश में तेल की स्थिति सामान्य नहीं होती, तब तक वे हवाई जहाज और हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल नहीं करेंगे। उनकी अधिकतर यात्राएं ट्रेन, बस और साइकिल से ही होंगी。 उन्होंने कहा कि एशिया और दुनिया के कई हिस्सों में लंबे समय से तनाव और युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं। अमेरिका और ईरान समेत कई देशों के बीच चल रहे संघर्ष का असर तेल आपूर्ति पर पड़ा है। इससे भारत में तेल आयात प्रभावित हुआ है। ऐसे समय में हर देशवासी का कर्तव्य बनता है कि वह प्रधानमंत्री के आह्वान को स्वीकार करे और तेल की बचत करे。 राज्यपाल ने कहा कि विदेशी वस्तुओं पर निर्भरता कम करनी होगी और स्वदेशी को अपनाना होगा, ताकि देश आर्थिक रूप से और मजबूत बन सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को विकसित भारत की दिशा में तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं और पिछले वर्षों में हुआ विकास इसका प्रमाण है। आचार्य देवव्रत ने कहा, “मैंने फैसला लिया है कि जब तक तेल की स्थिति सामान्य नहीं होती, तब तक मैं हवाई जहाज और हेलिकॉप्टर का प्रयोग नहीं करूंगा। मेरी यात्राएं ट्रेन, बस और साइकिल से होंगी। मेरे काफिले में 3 से ज्यादा गाड़ियां नहीं रहेंगी। इससे जनमानस को प्रेरणा मिलेगी और हम सब मिलकर इस संकट से बाहर निकलेंगे।” उन्होंने बताया कि वे आज भी गुरुकुल के संस्कारों को जीवन में उतारते हैं। दिल्ली से कुरुक्षेत्र ट्रेन से आए हैं और वापस भी ट्रेन से ही जाएंगे। गांवों में रात्रि प्रवास के दौरान सरकारी स्कूलों और अनुसूचित जाति-जनजाति परिवारों में रुकते हैं। वहां जनसभाएं कर लोगों को पशुपालन, गौ आधारित खेती, बच्चों में संस्कार, नशामुक्ति और स्वच्छता के लिए जागरूक करते हैं। राज्यपाल ने कहा कि वे केवल फोटो खिंचवाने के लिए कार्यक्रम नहीं करते, बल्कि हर सप्ताह गांव-गांव जाकर लोगों से सीधे संवाद करते हैं। गुजरात में सैकड़ों गांवों में वे लगातार प्राकृतिक खेती का संदेश दे रहे हैं। उन्होंने किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने की अपील करते हुए कहा कि देश हर साल यूरिया पर ढाई लाख करोड़ रुपए खर्च करता है। अगर किसान रासायनिक खेती छोड़कर प्राकृतिक खेती अपनाएं तो धरती, पानी और पर्यावरण को बचाया जा सकता है। साथ ही कैंसर, हार्ट अटैक, डायबिटीज और दूसरी गंभीर बीमारियों से भी राहत मिलेगी। आचार्य देवव्रत ने दावा किया कि प्राकृतिक खेती में उत्पादन कम नहीं होता, बल्कि किसान की लागत घटती है और जमीन की उर्वरता बढ़ती है0
0
Report
Advertisement
नित्यानंद राय ने बिहार मुख्य सचिव को पत्र में वाहनों की संख्या घटाने की मांग
Patna, Bihar:नित्यानंद राय ने बिहार के मुख्य सचिव को और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को पत्र लिखकर कहा कि मेरे किसी भी कार्यक्रम में अतिरिक्त वाहनों का इस्तेमाल न किया जाए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद भाजपा के ज्यादातर नेता अपने साथ चलने वाले वाहनों में कटौती कर रहे हैं0
0
Report
इंदौर जेल परिसर में बारात के पटाखों से आग, फायर ब्रिगेड ने बुझाई
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर की जिला जेल परिसर के अंदर खुले वाले हिस्से में बुधवार को रात अचानक आग लग गई। तब बताया जा रहा है कि जेल के सामने से गुजर रही बारात के पटाखों से उठी चिंगारी सूखी घास और झाड़ियों में जा गिरी, जिससे देखते ही देखते परिसर का एक बड़ा हिस्सा धुएं की chपेट में आ गया। जेल परिसर में लगी यह आग जेल के परिसर के उस हिस्से में जा लगी, जहां सूखी घास और झाड़ियाँ थीं। यह हिस्सा कैदियों के बैरक से दूर है, इस कारण कैदी या स्टाफ इससे प्रभावित नहीं हुआ, लेकिन जेल के बड़े हिस्से में धुआं भर गया। वहीं आग की जानकारी मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी पहुंचीं और जेल के बाहरी हिस्से की दीवारों से ही पानी की बौछार मारकर आग पर काबू पाया।0
0
Report
जोधपुर में कालिका टीम ने 10 मनचलों को दबोचा: डिकॉय ऑपरेशन सफल
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर में महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस कमिश्नरेट पश्चिम की कालिका पेट्रोलिंग टीम ने बड़ा डिकॉय ऑपरेशन चलाया। सादी वर्दी में महिला पुलिसकर्मियों ने शहर के पार्कों, सिटी बसों और सार्वजनिक स्थलों पर मोर्चा संभालते हुए फब्तियां कसने और छात्राओं का पीछा करने वाले 10 मनचलों को दबोच लिया। अचानक हुई इस कार्रवाई से शहरभर में हड़कंप मच गया और सार्वजनिक स्थानों पर मौजूद युवकों में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। पुलिस आयुक्त शरत कविराज, डीसीपी पश्चिम कमल शेखावत के निर्देश और एडीसीपी नीरज शर्मा की निगरानी में चलाए गए इस विशेष अभियान में कालिका टीम की महिला कांस्टेबलों को सादी वर्दी में तैनात किया गया था। टीम ने शास्त्री सर्किल, 12वीं रोड, नेहरू उद्यान, चिल्ड्रन पार्क, सिटी बसों और अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में निगरानी रखी। इस दौरान महिलाओं और छात्राओं पर अश्लील टिप्पणियां करने और पीछा करने वाले युवकों को मौके से पकड़कर कानूनी कार्रवाई की गई। डीसीपी पश्चिम कमल शेखावत ने बताया कि महिला सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे इस विशेष अभियान में करीब 50 पुलिसकर्मियों को लगाया गया था। अब तक 10 मनचलों को पकड़ा जा चुका है और आने वाले समय में भी ऐसे डिकॉय ऑपरेशन लगातार जारी रहेंगे।0
0
Report
Advertisement
प्रयागराज में तूफान-आंधी: 21 मौत, 5 घायल, 20 मवेशी मरे; प्रशासन मुआवजे की तैयारी
Prayagraj, Uttar Pradesh:संगम नगरी प्रयागराज में तूफान और आंधी का कहर, 21 लोगों की हुई दर्दनाक मौत, 5 लोग गंभीर रूप से घायल, 20 मवेशियों की तूफान की जद में आने से हुई मौत,16 मकान क्षतिग्रस्त, पीड़ितों की मदद के लिए प्रशासन की तरफ से उठाए जा रहें हैं जरूरी कदम। प्रयागराज में बुधवार को आंधी और तूफान का कहर देखने को मिला। तेज तूफान और आंधी के चलते 16 मकान क्षतिग्रस्त हो गए, सैकड़ों पेड़ हवा में उड़ गए। मकान और पेड़ गिरने के चलते लोग भी इनके चपेट में आए, जिसमें 21 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 5 लोग घायल हैं। 20 मवेशी भी आंधी और तूफान के चपेट में आने से जान गवां बैठे। 80 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से आए आंधी और तूफान ने शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में तबाही मचाई। फिलहाल हादसे के बाद प्रशासनिक अमला अब सक्रिय हो गया है। मृतकों को मुआवजा राशि 24 घंटे में मिले, इसके लिए तहसील स्तर पर अधिकारी और कर्मचारियों को लगाया गया है। घायलों को समुचित उपचार मिले इसके लिए भी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। जिनके मकान गिरे हुए हैं उन्हें भी प्रशासन की तरफ से जरूरी सहायता के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। एडीएम वित्त एवं राजस्व विनीता सिंह ने बताया कि हादसे के बाद तहसील स्तर पर जनहानि और नुकसान के आंकलन के लिए टीम को लगाया गया है। शासन की मंशा के अनुरूप मृतकों को समय से मुआवजा राशि और घायलों को उचित सहायता उपलब्ध कराने का काम किया जा रहा है।0
0
Report
CUET-UG के चलते MP बोर्ड ने 12वीं सेकेंड एग्जाम की नई तारीखें जारी कर दीं
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल MP बोर्ड ने 12वीं सेकेंड एग्जाम की तारीख में किया बदलाव CUET-UG परीक्षा के चलते बदला गया शेड्यूल 14 मई की परीक्षा अब 19 मई को होगी अकाउंटेंसी, होम साइंस और एग्रीकल्चर का पेपर आगे बढ़ा 21 मई की परीक्षा अब 26 मई को होगी मैथ्स और साइकोलॉजी का पेपर नई तारीख पर सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी परीक्षा MP बोर्ड ने सभी स्कूलों को जारी किए आदेश0
0
Report
दिल्ली की चलती बस में गैंगरेप: कानून-व्यवस्था पर सवाल उठे
Noida, Uttar Pradesh:चलती बस में ड्राइवर और कंडक्टर ने महिला का गैंगरेप किया यह information DelhiPolice ने मीडिया को देर से दी। इसके पीछे क्या वजह थी? क्या पुलिस पहले इस रेप की घटना को दबाना चाहती थी? क्या वे पीड़िता पर दबाव डालना चाहते थे, डैमेज कंट्रोल करना चाहते थे, या पहले आरोपियों को गिरफ्तार करके फिर मीडिया को बताना चाहते थे? पूरी सरकार रील्स पर चल रही है। हमारी आपत्ति इस बात पर नहीं है कि आप रील्स बनाते हैं, बल्कि इस बात पर है कि आप उन्हें अपने हिसाब से एडिट करके पेश करते हैं। हम आपके दर्शक नहीं हैं। आज, भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली के नागरिकों और वोटरों को महज़ दर्शक बनाकर रख दिया है, जिनसे उम्मीद की जाती है कि वे बस उनकी रील्स को लाइक करते रहें। हम CPDelhi से पूछना चाहते हैं... यह किस तरह की कानून-व्यवस्था है, जहाँ रानी बाग जैसे सेंट्रल दिल्ली के इलाके में एक बस दो घंटे तक घूमती रही, जिसके दौरान एक लड़की का गैंगरेप हुआ, और फिर उसे सड़क पर फेंक दिया गया? और उसके बाद, कथित तौर पर इस घटना को दो दिनों तक छिपाकर रखा गया। हम जानना चाहते हैं कि इसे क्यों छिपाया गया और यह सुनिश्चित करने के लिए क्या कदम उठाये जा रहे हैं कि ऐसी घटना दोबारा कभी न हो。0
0
Report
Advertisement
पाकिस्तान ISI समर्थित गैंगस्टर शहजाद भट्टी के नेटवर्क पर भारत में पैन इंडिया रेड्स
Delhi, Delhi:पाकिस्तान ISI प्रायोजित गैंगस्टर शहजाद भट्टी के माडुयल के खिलाफ भारत मे पैन इंडिया रेड्स, पाकिस्तान ISI की नापाक साजिश भारत की सेंट्रल एजेंसियों ने की नाकाम बीती रात से देश भर में पैन इंडिया रेड्स में पाकिस्तान ISI प्राजोजित गैंगस्टर शहजाद भट्टी के नेक्सेस पर कमर तोड़ कार्यवाही मध्यप्रदेश, यूपी, राजस्थान, हरियाणा, पँजाब, दिल्ली, समेत देश के कई राज्यों में 300 से ज़्यादा संदिग्धों को किया गया राउंड अप सोशल मीडिया के जरिये शहजाद भट्टी की देश का माहौल खराब करने की नापाक साजिश बेनकाब, पंजाब में पाकिस्तान बॉर्डर से सटे इलाको से 40 से ज़्यादा संदिग्धों को किया गया राउंड अप राजस्थान मध्यप्रदेश, दिल्ली हरियाणा महाराष्ट्र से पकड़े गए कई संदिग्ध, हरियाणा STF ने पूरे हरियाणा से 90 ऐसे लड़कों को राउंड अप किया जो भट्टी नेक्सेस से जुड़ गए थे जिनके सोशल मीडिया एकाउंट डिलीट करवाए गए है। उनकी काउंसलिंग जारी है. सोशल मीडिया के जरिये भट्टी इन लोगो को भड़काने का काम कर रहा था, पैसे का लालच देकर बड़े टास्क दे रहा था. कांट्रेक्ट किलिग और बड़े महत्वपूर्ण जगहों की रैकी का टास्क भी दे रहा था सेंट्रल एजेसिया ने पाकिस्तान ISI की इस सोशल मीडिया सेंध पर कमर तोड़ कार्यवाही की है. दिल्ली में भी 20 के करीब लड़को को दिल्ली पुलिस ने किया राउंड अप जिनकी काउंसलिंग की जा रही है उनके सोशल मीडिया एकाउंट डिलीट करवाए गए है। *500 से ज्यादा संदिग्ध नंबर एजेंसियों को मिले थे, जिसके बाद ऑपरेशन लांच किया गया* *ISI कैसे चला रही है शहजाद भट्टी का नेटवर्क?* सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान में बैठे ISI के गुर्गे आबिद जट्ट और अजमल गुजर सोशल मीडिया के जरिए भारत के नौजवानों को रिक्रूट करते हैं. रिकॉर्टमेंट के बाद उन नौजवानों की बातचीत शहजाद भट्टी से करवाई जाती है भट्टी कुछ पैसों का लालच देकर उनको अलग अलग टास्क देता सुरक्षा एजेंसियों के सूत्रो के मुताबिक पँजाब के जालंधर में BSF चोक के पास हुए स्कूटी ब्लास्ट मामले में दो लोगो को पकड़ा गया है. पँजाब पुलिस सेंट्रल एजेसिया पूछताछ कर रही है। पाकिस्तान ISS की शह पर यह IED ब्लास्ट करवाया गया था।सूত্রों के मुताबिक आरोपी पंजाब के रहने वाले है *आरोपी ने IED में अपना सिम कार्ड लगाया हुआ था* *आरोपी ने उसी नंबर पर कॉल किया जिस से IED ब्लास्ट हुआ था* *IED ब्लास्ट का मास्टरमाइंड पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी है* *सूत्रों के मुताबिक IED में इस्तेमाल विस्फोटक आरोपी ने बॉर्डर एरिया में मौजूद किसी शख्स से लिया था* विस्फेटक देने वाले आरोपी की तलाश जारी अमृतसर में सेना के कैम्प पर हुए IED ब्लास्ट के तार भी शहजाद भट्टी से जुड़े पाए गए है।0
0
Report
18 माह की अदिति पांडे की खोज तेज, फोरेंसिक परीक्षण शुरू
Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची के कोकर इलाके से लापता 18 माह की मासूम अदिति पांडे का अबतक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। बच्ची के गायब होने के बाद पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी हुई है। अब तक आसपास के सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा चुकी है, लेकिन किसी भी फुटेज में बच्ची को ले जाते हुए कोई संदिग्ध नजर नहीं आया है। इधर, हाल ही में नदी से कुछ अवशेष बरामद होने के बाद मामले ने और गंभीर रूप ले लिया है। पुलिस ने बरामद अवशेषों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है और डीएनए टेस्ट की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि मिले हुए अवशेष बच्ची से जुड़े हैं या नहीं। वहीं रांची पुलिस और NDRF की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। नाले से लेकर नदी किनारे तक व्यापक तलाशी अभियान जारी है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर बिंदु पर गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द सच्चाई सामने लाने की कोशिश की जा रही है।0
0
Report
फरीदाबाद: चौथी मंजिल बिना पिलर, दीवार गिरने से तीन बच्चों समेत माँ घायल
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद में तेज आंधी और बारिश के चलते सेक्टर 15 स्थित आदर्श कॉलोनी में चार मंजिला निर्माणाधीन इमारत की चौथी मंजिल की दीवार पड़ोस के मकान की छत पर गिर गई। हादसे में दो मंजिला मकान की छत टूट गई और उसके अंदर बैठी एक माँ और उसके तीन बच्चों समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को बादशाह खान सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पड़ोसियों ने बताया कि पड़ोसी मकान मालिक नियमों की धज्जियाँ उड़ा कर बिना पिलर चौथी मंजिल बनवा रहा था, जिसकी वजह से दीवार कमजोर हो गई और आंधी के कारण गिर गई। घायलों में पूजा, रोहन, तान्या और अमन शामिल हैं। पड़ोसियों व पुलिस ने कहा कि मकान मालिक की लापरवाही के कारण हादसा हुआ है और उचित कार्रवाई होनी बाकी है।0
0
Report
Advertisement
हरियाणा सरकार ने मॉक ड्रिल से बाढ़ प्रतिक्रिया की तैयारी दिखायी
Noida, Uttar Pradesh:इस पर हरियाणा सरकार में गृह सचिव सुमिता मिश्रा ने कहा, "हम पहली बार हरियाणा में इस प्रकार मौके पर मॉक ड्रिल कर रहे हैं। 2023 और 2025 में हरियाणा में बाढ़ का प्रकोप था। यहां कई स्थानों पर नुकसान हुआ था... आगे बारिश का मौसम आएगा तो हमारी क्या प्रतिक्रिया रहेगी। आज 13 जिलों में मॉक ड्रिल की जा रही है... फील्ड पर हमारे अफसरों ने इसे गंभीरता से लिया है..."0
0
Report
NEET-UG 2026 पेपर लीक के बीच परीक्षा रद्द; Sadiq ने कहा जांच जरूरी
Aram Pora, Ganderbal, On the NEET-UG 2026 examination being cancelled due to paper leak allegations, National Conference MLA Tanvir Sadiq says, "If students study and prepare repeatedly and then face sudden obstacles at the last moment, it is very unfortunate. When students prepare for such exams and are later told that the exam will not be held, it needs to be taken seriously. Such repeated incidents should be strictly investigated..."0
0
Report
muzaffarpur के बागेश्वरी मूक वधिर स्कूल में बच्चों की पिटाई का वीडियो वायरल, जांच के आदेश
Muzaffarpur, Uttar Pradesh:मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र के चर्च रोड स्थित बागेश्वरी मूक वधिर स्कूल में स्कूल कर्मियों द्वारा बच्चों की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. SDM East तुषार कुमार ने इस मामले की जांच का आदेश दिया है. इस घटना से पहले मुसहरी थाना क्षेत्र के नरौली बाल गृह से 10 बच्चे लापता होने के मामले ने भी प्रशासनिक महकमे में हलचल मचाई थी. विशेष टीम ने अब तक 6 बच्चों को बरामद किया है, चार बच्चे अभी भी बरामद नहीं हो सके हैं. बागेश्वरी मूक वधिर स्कूल निजी NGO द्वारा संचालित बताया गया है. अधिकारी मामले की पूरी जांच कर रहे हैं और दोषी पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.0
0
Report
Advertisement
