221001
नमामि गंगे ने नमो घाट से राजघाट तक चलाया स्वच्छता अभियान
Varanasi, Uttar Pradesh:नमामि गंगे ने स्वच्छ नदियां-बेहतर कल का सन्देश देकर आमजन को किया जागरूक। मंगलवार को नमो घाट पर 'सबका साथ हो गंगा साफ हो' का नारा बुलंद हुआ। नमो घाट से राजघाट तक आमजन को जागरूक करते हुए गंगातट पर किसी प्रकार की गंदगी न करने की अपील की। कचरा मुक्त गंगा घाट' का आह्वान कर गंगा किनारे की सफाई की गई। 'निर्मल गंगा - जन भागीदारी अभियान' के तहत बाढ़ के बाद गंगा तट पर फैले कचरे को नमामि गंगे के सदस्यों ने बंटोर कर कूड़ेदान तक पहुंचाया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बेगूसराय में पंचायत भवन निर्माण में भ्रष्टाचार, ग्रामीणों ने जांच के दौरान धमकी आरोप
Begusarai, Bihar:बेगूसराय में सरकारी योजनाओं में लूट खसोट का आरोप ग्रामीणों के द्वारा लगाया गया है, वहीं प्रशासनिक जांच भी सवालों के घेरे में है। मामला बछवारा प्रखंड के रुदौली पंचायत की है जहां पंचायत सरकार भवन के निर्माण कार्य में काफी अनियमितता का आरोप ग्रामीणों ने लगाया। पर जब जांच टीम पहुंची, ग्रामीणों का आरोप है कि बंद कमरे में सिर्फ खानापूर्ति की गई और जब लोगों ने विरोध किया तो जिला पंचायती राज पदाधिकारी पूजा कुमारी ने लोगों के साथ असंवैधानिक तरीके से बात की और आम लोगों के मोबाइल छीनने तथा हाथापाई का प्रयास किया।0
0
Report
नरसिंहपुर पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव, 175 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन की तैयारी
Narsinghpur, Madhya Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ नरसिंहपुर 175 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात देने आज नरसिंहपुर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव ▪️ हेलीकॉप्टर से सुबह 12:30 बजे खैरी हेलीपैड पर करेंगे लैंडिंग ▪️ विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे मुख्यमंत्री सांदीपनि विधालय नरसिंहपुर का करेगे लोकार्पण ▪️ दोपहर 2 बजे तक नरसिंहपुर में रहेंगे डॉ. मोहन यादव ▪️ प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, मंत्री राव उदय प्रताप सिंह और प्रहलाद पटेल सहित कई जनप्रतिनिधि रहेंगे मौजूद मुख्यमंत्री के दौरे पर जिले की निगाहें, विकास कार्यों को लेकर बड़ी घोषणाओं की उम्मीद.0
0
Report
कोल्हार में नवरात्र उत्सव: चार शक्तिपीठ एक साथ दर्शन, घटस्थापना से शुरू
Shirdi, Maharashtra:आजपासून सर्वत्र देवीचा जागर करत नवरात्रीचा उत्सव सुरू झाला असून अहिल्यानगर जिल्ह्यातील कोल्हार येथे साडेतीन शक्तिपीठांचे एकत्रित दर्शन घेण्यासाठी भाविकांनी गर्दी केली आहे.. तुळजापूरची भवानी, माहूरची रेणूका कोल्हापूरची भगवती आणी वणीची सप्तशृंगी अशा चारही देवींचे एकत्रित दर्शन मिळणारं महाराष्ट्रातील हे एकमेव मंदिर आहे.. आज विधिवत घटस्थাপना झाल्यानंतर नवरात्रीच्या उत्सवाला प्रारंभ झाला असून दहा दिवस विविध धार्मिक आणी सांस्कृतिक कार्यक्रम असणार आहेत..0
0
Report
Advertisement
बारामुल्ला पुलिस ने पांच चोरी के मामलों को सुलझाया, जनता का सहयोग सफलता की कुंजी
Gulmarg, Baramulla Police Solve Five Theft Cases, Public Cooperation Key to Success SSP Baramulla 5Cases Solved in Pattan, and Kreeri Gurinder Pal Singh Urges People to Report Grievances Directly to Senior Officers In Patan area of North Kashmir's Baramulla district today, SSP Baramulla said during a press conference that the police have solved three major theft cases. According to SSP Baramulla, an FIR has been registered against the accused involved in these cases and they have been arrested and further legal proceedings are underway. On the occasion, SSP Baramulla appealed to the public to remain calm and report any suspicious activity to the police immediately, so as to maintain law and order in the area as well as control crime.0
0
Report
झांसी सावित्री चौराहे पर कविता स्वीट की दुकान में आग, दमकल ने काबू पाया
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी सावित्री चौराहे पर कविता स्वीट की दुकान के तीसरे मंजिल पर अचानक आग लग गई। देखते ही देखते धुएं का गुबार आसमान में छाने लगा और दुकान में रखा सामान जलने लगा। वहीं दुकान की ऊपरी मंजिल से धुआं और आग की लपटें निकलता देखकर इलाके में अफरा तफри मच गई, आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। वहीं दमकल कर्मियों के पहुंचने से पहले दुकान में रखे अग्निशमन सिलेंडरों की मदद से आग को फैलने से रोक लिया, वहीं कुछ देर बाद एक के बाद एक तीन फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पहुँची और दमकल कर्मियों ने फिर कड़ी मशाक़त के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया लिया। दुकान संचालक के मुताबिक शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी ہوئی थी। राहत की बात यह रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे एक बड़ी घटना होने से बच गई.0
0
Report
बहराइच: पिपरहवा नहर से अज्ञात युवक की लाश बोरे में बरामद, इलाके में हड़कंप
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी खबर, हत्या कर बोरे में भरकर फेंकी गयी अज्ञात युवक की लाश, थाना मटेरा क्षेत्र के पिपरहवा नहर से बरामद हुई अज्ञात युवक की लाश, मृतक के बदन पर मिले गहरे चोट के कई निशान, घटना से इलाके में मचा हड़कम्प, पुलिस टीम कर रही मामले की जांच0
0
Report
Advertisement
राजगीर स्टेडियम से बिहार को रणजी ट्रॉफी में नई पहचान मिली
Nalanda, Bihar:नालंदा बिहार बिहार के अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल राजगीर में क्रिकेट का नया इतिहास रचा गया है। करीब 1121 करोड़ रुपये की लागत से बने अत्याधुनिक राजगीर क्रिकेट स्टेडियम में रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप ए के मुकाबले शुरू हो गए हैं। उद्घाटन मैच बिहार और उत्तर प्रदेश के बीच खेला जा रहा है। बिहार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। इस मुकाबले में बिहार की कप्तानी साकिबुल गनी, जबकि उत्तर प्रदेश की कमान आर्यन जुयाल संभाल रहे हैं। वहीं, आईपीएल स्टार और भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के राजगीर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। हालांकि, ऐतिहासिक मुकाबले को देखने के लिए स्थानीय क्रिकेट प्रेमियों को स्टेडियम में प्रवेश नहीं मिल सका। दर्शक दीर्घा का काम पूरा नहीं होने के कारण सुरक्षा के मद्देनजर दर्शकों की एंट्री पर रोक लगाई गई है। नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार ने इस उपलब्धि का श्रेय पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को देते हुए कहा कि रणजी ट्रॉफी के आयोजन से बिहार के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर अवसर मिलेगा। वहीं, निर्माण कार्य पूरा होने और जरूरी मानकों के अनुरूप व्यवस्था होने के बाद दर्शकों को प्रवेश मिलेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में यहां आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय मुकाबले भी आयोजित होंगे। इस स्टेडियम के निर्माण कार्य में बीसीसीआई के हर मानकों का ख्याल रखा गया है। इस आयोजन से राजगीर को राष्ट्रीय क्रिकेट के मानचित्र पर नई पहचान मिलने की उम्मीद है。0
0
Report
नवरात्रि के पहले दिन देवी प्रतिमाओं का भव्य आगमन, पंडालों में आस्था का रंग
Damoh, Madhya Pradesh:पंडालों में पहुंच रही देवी प्रतिमाएं, लोग कर रहे भव्य आगवानी.. एंकर/ दमोह में उत्साह उमंग श्रद्धा और आस्था के भावों के साथ मनाए जाने वाले नवरात्रि पर्व को लेकर महीने भर से तैयारियां चल रही थी तो अब आज नवरात्र के पहले ही दिन से भक्ति के रंग साफ देखने मिल रहे है। शहर में भव्य रूप से बनाए गए पंडालों में मातारानी की प्रतिमाएं विराजमान करने के लिए कल शाम से ही देवी प्रतिमाओं का आना शुरू हो गया था जो जो रात भर चलता रहा और आज फिर दिन भर और देर रात तक देवी पंडालों में प्रतिमाएं पहुंचेगी। शहर के तमाम रास्तों पर इन प्रतिमाओं की अगवानी की जा रही है और लोग मातारानी की एक झलक पाने के लिए उत्साहित नजर आ रहे है।0
0
Report
एशियन गेम्स 2026 के स्वर्ण विजेता विवेक सागर प्रसाद का नर्मदापुरम पहुंचना प्रेरित कर गया
Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम-भारतीय हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद एशियन गेम्स 2026 के स्वर्ण विजेता बनने के बाद पहली बार नर्मदापुरम पहुंचे। ग्राम चांदौन निवासी विवेक का टर्फ हॉकी मैदान पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा और कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने युवा खिलाड़ियों से संवाद कर अपने अनुभव साझा किए और उन्हें खेल में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। सम्मान समारोह के दौरान विवेक सागर प्रसाद ने कहा कि नर्मदापुरम और मां नर्मदा से उनका गहरा जुड़ाव है। उनके क्षेत्र में सम्मान पाकर उन्हें बेहद खुशी होती है। उन्होंने बताया कि उनका अगला लक्ष्य ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन करना है। उन्होंने राज्य स्तरीय शालेय प्रतियोगिता में हॉकी का स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि इस जीत को शुरुआत मानकर आगे के बड़े लक्ष्य पर ध्यान दें और लगातार मेहनत करते रहें।0
0
Report
Advertisement
अंधविश्वास ने दो बुजुर्गों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Begun, Rajasthan:अंधविश्वास की ऐसी खौफनाक तस्वीर, जिसने दो बुजुर्गों की जिंदगी छीन ली! मां की मौत का जिम्मेदार जादू-टोने को मान बैठा 22 साल का युवक, और शक की इसी आग में उसने दो बेगुनाह बुजुर्गों की बेरहमी से हत्या कर दी.. मामला रायपुर ग्रामीण के आरंग थाना क्षेत्र के ग्राम बिरबिरा का है, जहां सदाशी साहू और उनकी पत्नी आसबती साहू की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी.. पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी प्रमोद उर्फ रॉकी को शक था कि करीब एक साल पहले उसकी मां की मौत के पीछे बुजुर्ग दंपतियों का जादू-टोना था.. इसी अंधविश्वास और रंजिश ने उसे खूनी वारदात के लिए उकसाया.. हत्या के बाद आरोपी घर से सोने-चांदी के जेवरात भी लूट ले गया.. रायपुर ग्रामीण पुलिस ने महज 48 घंटे में मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.. पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हथियार और लूटे गए जेवरात भी बरामद कर लिए हैं..0
0
Report
दिल्ली बॉर्डर पर ट्रैफिक सामान्य, कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन की रणनीति पर नज़र
New Delhi, Delhi:दिल्ली के बॉर्डर पर ट्रैफिक सामान्य हुआ। फोर्स की बड़ी तैनाती जारी है। रोजरी बॉर्डर पर SSB, ITBP, दिल्ली पुलिस, ट्रैफिक पुलिस अपनी ड्यूटी पर तैनात हैं। लोकेशन: राजौरी बॉर्डर। एंकर: राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी ने चुनाव आयोग के मुख्य ज्ञात ज्ञानेश कुमार को हटाने और इस्तीफा देने की मांग को लेकर प्रदर्शन 10 अक्टूबर के लिए बुलाया गया था; शाम 6:00 बजे तक का समय था। पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं को गिरफ्तार किया और कुछ कार्यकर्ता समर्थकों को अलग-अलग इलाकों से Detained किया गया। आज दिल्ली कैंट मजिस्ट्रेट के सामने कॉकरोच जनता पार्टी के तीनों नेता पेश हुए; सभी को जमानत मिल गई। आज प्रदर्शन करने की बात सामने आई है। वही दक्षिण-पश्चिम दिल्ली राजौरी बॉर्डर पर ट्रैफिक सामान्य दिख रहा है। जयपुर, गुरुग्राम से आने वाले वाहनों को दिल्ली की तरफ जाने दिया जा रहा है, लेकिन अभी भी रोज़करी बॉर्डर पर SSB, ITBP, दिल्ली पुलिस, ट्रैफिक पुलिस अपनी ड्यूटी पर तैनात हैं। अब सभी को कॉकरोच जनता पार्टी की मीडिया कॉन्फ्रेंस में अगली रणनीति का इंतजार है—आगे क्या होगा, प्रदर्शन जारी रहेगा या खत्म करके अपने अपने घर जाना होगा: यह देखने वाली बात होगी।0
0
Report
कैथल अनाज मंडी में बारिश से धान उठान प्रभावित, किसान चिंतित
Kaithal, Haryana:कैथल अनाज मंडी में बारिश से भीगा किसानों का ‘पीला सोना’, उठान में देरी ने बढ़ाई परेशानी ट्रांसपोर्टरों की कमी और आढ़तियों की हड़ताल के बीच बारिश ने बढ़ाई किसानों की मुश्किलें, मंडी प्रशासन के इंतजामों पर उठे सवाल कैथल। कैथल की नई अनाज मंडी में किसानों की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पहले ट्रांसपोर्टरों के पास पर्याप्त गाड़ियां न होने के कारण धान का उठान नहीं हो पाया, फिर आढ़तियों की हड़ताल से मंडी की व्यवस्था प्रभावित हुई और अब थोड़ी देर की बारिश ने किसानों के ‘पीले सोने’ को पानी-पानी कर दिया। मंडी में बारिश के बाद सामने आई तस्वीरें किसानों की मुश्किलों को बयां कर रही हैं। खुले आसमान के नीचे पड़ी धान की फसल बारिश के पानी में भीग गई और कई जगह पानी के साथ बहती नजर आई। इतना ही नहीं, तुलाई के बाद बोरियों में भरा हुआ धान भी बारिश की चपेट में आ गया। ऐसे में किसानों को अपनी फसल खराब होने और आर्थिक नुकसान का डर सता रहा है। गौरतलब है कि मंडी में धान का समय पर उठान नहीं होने के कारण पहले से ही फसल के ढेर लगे हुए हैं। आढ़तियों की हड़ताल और ट्रांसपोर्टेशन की कमी ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। अब बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। किसानों का कहना है कि यदि समय रहते धान का उठान हो जाता, तो उन्हें इस परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता। वहीं, मंडी प्रशासन की ओर से सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और किसानों को परेशानी नहीं आने देने के दावे किए जा रहे थे। लेकिन बारिश के बाद मंडी में नजर आ रहे हालात इन व्यवस्थाों पर सवाल खड़े कर रहे हैं। अभी थोड़ी देर की बारिश हुई है और आसमान में बादल छाए हुए हैं। ऐसे में यदि दोबारा तेज बारिश होती है, तो मंडी में खुले में पड़ी धान की फसल को और नुकसान पहुंचने की आशंका है। अब सवाल यह है कि आखिर धान के उठान में तेजी लाकर किसानों की फसल को सुरक्षित रखने के लिए प्रशासन कब ठोस कदम उठाएगा? समय पर उठान नहीं होने का खामियाजा आखिरकार किसानों को ही भुगतना पड़ रहा है।0
0
Report
Advertisement
बीड़ में सूखे के संकट के बीच केंद्रीय दल का सर्वे, जलस्रोत सूखे
Beed, Maharashtra:बीड़ जिल्ह्यात दुष्काळाची तीव्रता वाढत असून, पिकांसह जलस्रोतही कोरडे पडू लागले आहेत. याच पार्श्वभूमीवर दोन दिवसीय दौऱ्यावर आलेल्या केंद्रीय पथकाने शेताच्या बांधावर जाऊन परिस्थितीचा आढावा घेतला आणि शेतकऱ्यांशी संवाद साधला. दराडे वाडा येथील पाझर तलावही सध्या मृतसाठ्यात आहे. केंद्रीय पथकाने पाहणी केलेल्या या तलावातून दुष्काळाची भीषणता अधोरेखित होतेय. पाहूया, आमचे प्रतिनिधी महेंद्रकुमार मुधोळकर यांचा हा आढावा...0
0
Report
हरिद्वार रामलीला में पत्थरबाजी, मंचन रोका गया; सुरक्षा बढ़ाने की मांग तेज
Haridwar, Uttarakhand:ब्रेकिंग न्यूज़ | हरिद्वार हरिद्वार के बहादराबाद की रामलीला में पत्थरबाजी से मचा हड़कंप, हंगामे के चलते मंचन रोकना पड़ा। 128वें श्रीरामलीला वार्षिकोत्सव के दौरान बवाल का आरोप, कलाकारों और दर्शकों में मची अफरा-तफरी। 25 से 30 लोगों के लौटकर हंगामा करने का आरोप, गाली-गलौज और रामलीला बंद कराने की धमकी देने का दावा। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष रविंद्र चौहान ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग उठाई। पत्थरबाजी में कलाकारों और दर्शकों को चोट लगने का समिति अध्यक्ष ने किया दावा, घटना से आयोजन में व्यवधान। पुलिस वीडियो और फोटो की जांच में जुटी, उपद्रव करने वालों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। 12 अक्टूबर को श्रीराम बारात और 19-20 अक्टूबर को दशहरा पर्व को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाने की मांग। श्रीरामलीला कमेटी ने क्षेत्राधिकारी बहादराबाद और एसएसपी हरिद्वार से पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने की अपील की। अब सबकी नजर पुलिस कार्रवाई पर, क्या वीडियो और फोटो से हंगामा करने वालों की पहचान हो पाएगी? हरिद्वार से बड़ी खबर, रामलीला में हंगामे के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल!0
0
Report
सीएम साय की संवेदनशील पहल: दुर्लभ बीमारी से पीड़ित 10 वर्षीय रिमोन के इलाज के लिए ₹12 लाख मंजूर
Raipur, Chhattisgarh:CM Sai's Compassionate Gesture: ₹12 Lakh Sanctioned for Treatment of 10-Year-Old Rimon सक्ती जिले के ग्राम धुरकोट निवासी 10 वर्षीय रिमोन टंडन ‘आइसोलेटेड ग्रोथ हार्मोन डेफिशिएंसी’ नामक दुर्लभ बीमारी से जूझ रहा है। आर्थिक तंगी से परेशान किसान पिता अजय टंडन के पास उपचार के लिए ₹12 लाख जुटाने का कोई साधन नहीं था। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने परिवार की पीड़ा समझते हुए बच्चे को गोद में दुलारा और 'मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना' के तहत तत्काल ₹12 लाख की वित्तीय सहायता स्वीकृत की। सीएम ने कहा कि रिमोन के इलाज की पूरी जिम्मेदारी राज्य सरकार की है। राहत पाकर रिमोन ने गीत गाकर मुख्यमंत्री का आभार जताया।0
0
Report
Advertisement
