273401
गंगा तट की सफाई के लिए नमामि गंगे और वेदपाठी बटुकों ने उठाया बीड़ा
Haldwani, Uttar Pradesh:देव दीपावली के बाद गंगा तट पर फैले धार्मिक सामग्री (निर्माल्य) की सफाई के लिए नमामि गंगे अभियान ने महर्षि योगी वेद विज्ञान विद्यापीठ के वेदपाठी बटुकों के साथ मिलकर काम किया। रविवार को संकठा घाट से मणिकर्णिका घाट तक गंगा किनारे पड़ी धार्मिक सामग्री, पॉलीथिन, कपड़े, चुनरी और तस्वीरें आदि को इकट्ठा कर नगर निगम के कर्मचारियों को सौंपा गया। इस दौरान लोगों से स्वच्छता बनाए रखने की अपील की गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सीधी नगर पालिका के जलनिकासी इ��تजाम पर सवाल, बारिश में सड़क तालाब बन गई
Sidhi, Madhya Pradesh:ब्रेकिंग सीधी नगर पालिका की व्यवस्थाओं पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। नगर पालिका कार्यालय से महज कुछ कदमों की दूरी पर स्थित गोल मार्केट/कुबेर कॉम्प्लेक्स से अस्पताल चौक होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंच मार्ग पर कुछ मिनट की बारिश के बाद ही सड़क तालाब में तब्दील हो गई। दुकानदारों का कहना है कि पिछले 10 वर्षों से अधिक समय से वे उचित जल निकासी व्यवस्था की मांग कर रहे हैं, लेकिन आज तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। उनका आरोप है कि नियमित सफाई और नालियों की देखरेख नहीं होने से हर बारिश में यही हाल होता है। हालात पर तंज कसते हुए दुकानदारों ने कहा कि अब दुकान तक पहुंचने के लिए शायद नाव का सहारा लेना पड़े।0
0
Report
खंडवा में उर्वरक कालाबाजारी: दुकानदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा में कृषि विभाग ने यूरिया खाद की कालाबाजारी करने वाले एक निजी दुकानदार के खिलाफ पुलिस में अपराध दर्ज करवाया। इस दुकानदार के सरकारी ऑनलाइन पोर्टल पर 1100 बोरी यूरिया खाद स्टॉक में दिख रहा था लेकिन कृषि विभाग ने जब दुकान और गोदाम की जांच की तो वहां एक बोरी यूरिया भी नहीं था। जांच में दुकानदार ने फर्जी किसानों के नाम पर बिल काटकर पूरा यूरिया बेच दिया। पिछले सप्ताह भी हरसूद तहसील में इसी तरह की कार्यवाही एक दुकानदार के खिलाफ की गई थी। कृषि विभाग द्वारा जिले में उर्वरक की कालाबाजारी और अवैध भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रुस्तमपुर स्थित प्रेरणा कृषि सेवा केंद्र का निरीक्षण किया गया। जांच में ऑनलाइन पीओएस मशीन पर 49.59 मीट्रिक टन यानी 1102 बोरी यूरिया स्टॉक में दर्ज था, लेकिन दुकान और गोदाम में निरीक्षण किया तो वहां एक भी बोरी यूरिया खाद नहीं मिला। जांच में यह भी सामने आया कि कई किसानों के नाम पर फर्जी तरीके से बिल काटे गए। विभाग का कहना है कि ई-टोकन प्रणाली और उर्वरक नियंत्रण आदेश के कई नियमों का उल्लंघन किया गया है। कृषि विभाग ने दुकान संचालक के खिलाफ उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 और आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। अधिकारियों का कहना है कि जिले में कालाबाजारी करने वाले उर्वरक विक्रेताओं के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा।0
0
Report
तिरुपति गार्डन चोरी मामले में CCTV के आधार पर तीन गिरफ्तारी
Vidisha, Madhya Pradesh:एक दिन पहले सुबह से तिरुपति गार्डन में पानी की मोटर लोहे का एंगल और विद्युत केवल चोरी हो गए थे। कोतवाली थाना क्षेत्र के तिरुपति गार्डन में कल सुबह कावड़ बीनने वाली दो महिलाओं द्वारा पानी की मोटर, लोहे का एंगल और विद्युत केवल चोरी की गई थी, जैसे एक कबाड़ की दुकान पर बेच दिया गया। शिकायत दर्ज होने के बाद कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को देखा, उसके आधार पर कबाड़ बीनने वालों की पहचान की गई। जिसमें शिवानी उर्फ सोनू और फूलवती नाम की दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही एक युवक हमजा को भी गिरफ्तार किया गया। कोतवाली टीआई आनंद राज ने तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी और ₹10000 का मशरूम का जप्त होने की जानकारी दी0
0
Report
Advertisement
कुशीनगर: सुप्रीम कोर्ट ने मदनी मस्जिद विवाद में याचिका खारिज की, हाईकोर्ट में अपील संभव
Kushinagar, Uttar Pradesh:- कुशीनगर मदनी मस्जिद विवाद में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला - बुलडोजर कार्यवाही के खिलाफ मदनी याचिका सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज - 16 जुलाई की सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने राहत देने से किया इनकार - पहले से मिली अंतरिम रोक (स्टे) भी हुई समाप्त - सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के आरोप में हुई प्रशासनिक कार्रवाई से जुड़ा है मामला - सुप्रीम कोर्ट ने प्रयागराज हाईकोर्ट में अपील करने की कही बात - अब हाईकोर्ट न्यायालय के आदेश और प्रचलित कानूनी प्रक्रिया के अनुसार आगे बढ़ेगी कार्रवाई - मदनी मस्जिद पक्षकारों ने कहा कि वह हाई कोर्ट प्रयागराज में अपने पक्ष को मजबूती के साथ रखेंगे - हाटा नगरपालिका के करमहा चौराहा स्थित मदनी मस्जिद कमेटी का मामला।0
0
Report
MCD: स्थायी समिति के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव 27 जुलाई को, नामांकन 21 जुलाई तक
New Delhi, Delhi:दिल्ली नगर निगम (MCD) ने स्थायी समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है. 15 जुलाई को स्थायी समिति के खाली पदों को भरने की प्रक्रिया पूरी हो गई अब 27 जुलाई 2026, सोमवार को सुबह 11 बजे स्थायी समिति की पहली बैठक होगी. इसी बैठक में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव कराया जाएगा. चुनाव सिविक सेंटर, नई दिल्ली में होगा. चुनाव लड़ने के इच्छुक सदस्य 21 जुलाई 2026 शाम 5 बजे तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं . उम्मीदवार मतदान से पहले किसी भी समय अपना नाम वापस ले सकता है.0
0
Report
राजगढ़ के बुजुर्ग की ब्लैक कोबरा डंस से मौत; शव के साथ सांप अस्पताल लाया गया
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर जिला अस्पताल में शुक्रवार को एक अनोखा मामला सामने आया। राजगढ़ जिले के एक बुजुर्ग की जहरीले ब्लैक कोबरा के डंसने से मौत हो गई। परिजन जिस सांप ने बुजुर्ग को काटा था, उसे भी मृत अवस्था में एक झोले में बंद कर जिला अस्पताल साथ लेकर पहुंचे, जिससे वहां मौजूद लोग आश्चर्यचकित रह गए। मृतक की पहचान राजगढ़ जिले के झाड़ पिपलिया निवासी लक्ष्मीनारायण के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि लक्ष्मीनारायण घर पर पूजा-पाठ करने के बाद कंघी कर रहे थे। इसी दौरान एक ब्लैक कोबरा ने उनके पैर के अंगूठे पर डंस लिया। सांप के काटने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। बुजुर्ग और मृत सांप, दोनों को एक ही वाहन से उपचार के लिए शाजापुर जिला अस्पताल लाया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने तक काफी देर हो चुकी थी。 चिकित्सकों ने जांच के बाद लक्ष्मीनारायण को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल परिसर में झोले में बंद मृत ब्लैक कोबरा को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। यह अनोखा घटनाक्रम चर्चा का विषय बना रहा। मृतक के भाई प्रेम सिंह ने बताया, "मेरा भाई लक्ष्मीनारायण घर पर पूजा-पाठ कर रहा था। इसके बाद वह कंघी कर रहा था, तभी अचानक एक सांप ने उसके पैर के अंगूठे पर काट लिया। हमने जिस सांप ने मेरे भाई को काटा था, उसे भी पकड़कर झोले में भरकर साथ लाए थे।"0
0
Report
Advertisement
रेडॉक्स कैफे में प्रेमिका के साथ पति पकड़ाने पर घमासान, हंगामे की वीडियो वायरल
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ पति को प्रेमिका के साथ पकड़ा पत्नी ने जमकर काटा हंगामा रेडॉक्स कैफ़े मे प्रेमिका के साथ हुक्का पीने गए पति को पकड़ा पत्नी ने काफी देर हुक्का बार मे जमकर हुआ तांडव पत्नी ने लगाया रेडॉक्स कैफ़े पर गंभीर आरोप महिला के साथ हुई धक्का मुक्की कैफे के अंदर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हाथ जोड़ कर न्याय की गुहार लगाई युवती ने रेडॉक्स कैफ़े के अंदर हुक्का और मारपीट की वीडियो हुई वायरल विकास नगर पुलिस पर उठे गंभीर सवाल युवती ने वीडियो बनाकर बताया अपना दर्द लगाई CM योगी से न्याय की गुहार नाबालिक बच्चे और बच्चियों को हुक्का पिलाकर बर्बाद कर रहा रेडॉक्स कैफे हुक्का बार युवती ने बताया डायल 112 पुलिस भी पहुंची थी मौके पर कार्यवाही ना करने का आरोप लगाया महिला ने पूरी घटना कैफे के अंदर लगे सीसीटीवी में हुई कैद थाना विकास नगर क्षेत्र के जागरनी हॉस्पिटल के सामने यामाहा शोरूम के बगल में बना रेडॉक्स कैफ़े0
0
Report
धामी का राहुल गांधी पर हमला: कांग्रेस काल के भर्ती घोटाले
Dehradun, Uttarakhand:लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के समय में भर्ती परीक्षाओं की व्यवस्थाएं जो ठीक नहीं थी, उसको बेहतर करने का काम हमारी सरकार ने किया, उसके साथ ही उत्तराखंड में 2002 से 2007 में रही कांग्रेस सरकार में पटवारी भर्ती घोटाला, दरोगा भर्ती भर्ती सहित कई घोटाले हुए और 2012 में फिर कांग्रेस सरकार में UKSSSC घोटाला, उत्तराखंड टेक्निकल बोर्ड घोटाला अनेक घोटाले सामने आए, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई । वही उन्होंने यह भी कहा कि हमारी सरकार ने ठोस कदम उठाते हुए नियुक्तियों में पारदर्शिता लाई और 34000 से अधिक नियुक्तियां सम्पन्न हुई । *बाइट पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री उत्तराखंड*0
0
Report
हेल्द्वानी के अस्पताल की इमरजेंसी में दो गुटों की मारपीट, CCTV/video वायरल
Haldwani, Uttarakhand:हल्द्वानी शहर में शुक्रवार को दो युवकों के गुटों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। वेलेजली लॉज और राजपुरा क्षेत्र के युवकों के बीच पहले ठंडी सड़क पर किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और मारपीट हुई। इस हिंसक झड़प में कई युवक घायल हो गए, घायलों को उपचार के लिए सोबन सिंह जीना (बेस) अस्पताल लाया गया, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि अस्पताल पहुंचने के बाद भी दोनों गुटों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड के भीतर और बाहर दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ गए और खुलेआम मारपीट शुरू कर दी। अचानक हुई इस घटना से अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। मरीजों, उनके परिजनों और अस्पताल कर्मियों में दहशत फैल गई। इस पूरी घटना का वीडियो अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया है। वहीं घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें इमरजेंसी वार्ड के बाहर खुलेआम गुंडागर्दी और मारपीट होती दिखाई दे रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को किसी तरह शांत कराया। पुलिस ने अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अब बड़ा सवाल यह है कि इलाज के लिए सुरक्षित माने जाने वाले अस्पताल की इमरजेंसी तक यदि गुंडागर्दी पहुंच जाए, तो आम मरीज और उनके परिजन खुद को कितना सुरक्षित महसूस करेंगे?0
0
Report
Advertisement
देहरादून-पोंटा साहिब हाईवे पर स्कूल वैन और स्कॉर्पियो टक्कर, शिक्षिका व बच्चे बाल-बाल बचे
Dehradun, Uttarakhand:हाईवे पर भीषण हादसा...स्कूल वैन मे सवार शिक्षिका और छात्र बाल-बाल बचे!... Dehradun-Ponta Sahib National Highway पर बद्रीपुर कट के पास स्कूल वैन और तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूल वैन को स्कॉर्पियो गाड़ी 20 मीटर तक घसीटती चली गई। इस भीषण सड़क हादसे में दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में बड़ा चमत्कार ये रहा कि स्कूल वैन में सवार महिला शिक्षिका और एक छोटा मासूम छात्र बाल-बाल बच गए। हादसा उस वक्त हुआ जब फ्लाईओवर से ठीक पहले बद्रीपुर क्रॉसिंग पर स्कूल वैन मुड़ रही थी, तभी पांवटा साहिब की ओर से आ रही तेज रफ्तार काले रंग की स्कॉर्पियो ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना होते ही स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस या एम्बुलेंस का इंतजार नहीं किया...उन्होंने तुरंत प्राइवेट कार का इंतजाम कर घायल शिक्षिका, छात्र व ड्राइवर को स्वामी विवेकानंद अस्पताल धर्मावाला पहुंचाया। ग्रामीणों की इस मदद से घायलों को समय पर इलाज मिल सका। हादसे की खबर लगते ही धर्मावाला पुलिस चौकी प्रभारी पंकज कुमार की टीम भी मौके पर पहुंची... पुलिस ने हाईवे पर लगा जाम खुलवाते हुए यातायात को सुचारू कराया...वही राष्ट्रीय राजमार्ग रेस्क्यू टीम की मदद से दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटा दिया गया है0
0
Report
जालौन में शराब के नशे में तीनो चालक दुर्घटना, ओवरब्रिज हादसे में चालक की हालत गंभीर
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर ओवरब्रिज पर पुल की रेलिंग से टकराई, हादसे में कार चालक गंभीर रूप से हुआ घायल, कार बुरी तरह हुई क्षतिग्रस्त, कार में सवार थे तीन लोग, सभी बताए जा रहे हैं शराब के नशे की हालत में, हादसे के बाद कार में फंसे घायल चालक को अस्पताल में कराया गया भर्ती, मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिगस्त वाहन को कब्जे में लेकर शुरू की कार्रवाई, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के राठ स्थित ओवरब्रिज का हादसा।0
0
Report
ब्रेकिंग: ट्रक-ट्रैक्टर भिड़ंत में एक की मौत, पांच घायल अस्पताल भेजे गए
Jagdalpur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जगदलपुर तोकापाल रेल्वे स्टेशन के पास भीषण हादसा, ट्रक और ट्रैक्टर की जबरदस्त भिड़ंत, ट्रैक्टर के हुए दो टुकड़े, सड़क दुर्घटना में 1 की मौत 5 लोग हुए घायल, घायलों को उपचार के लिए डिमरापाल मेडिकल कॉलेज भेजा गया।0
0
Report
Advertisement
सरमथुरा पुलिस ने अवैध विस्फोटक से भरी बोलेरो पकड़ी, लाखों का सामान बरामद
Dholpur, Rajasthan:सरमथुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाकाबंदी में अवैध विस्फोटक से भरी बोलेरो जब्त, लाखों का सामान बरामद सरमथुरा थानाधिकारी कैलाश सामरी ने पदभार संभालते ही दी तस्करों को बड़ी चोट सरमथुरा सरमथुरा थानाधिकारी कैलाश सामरी ने पदभार संभालते ही विस्फोटक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान अवैध विस्फोटक सामग्री से भरी एक बोलेरो गाड़ी को जब्त करने में सफलता हासिल की है। एसपी के निर्देशन में खुर्दिया पुल पर की गई नाकाबंदी एसपी विकास सांगवान के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खुर्दिया पुल के पास नाकाबंदी की गई थी। इसी दौरान एक संदिग्ध बोलेरो चालक पुलिस को देखकर गाड़ी छोड़कर मौके से भाग निकला। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर गाड़ी की तलाशी ली。 बोलेरो से बरामद हुआ लाखों का विस्फोटक सामान तलाशी में बोलेरो से भारी मात्रा में अवैध विस्फोटक सामग्री बरामद हुई। पुलिस ने मौके से 3000 जिलेटिन छड़ों के करीब 15 कार्टून, 7500 मीटर लाल बत्ती के 5 कार्टून, 366 मीटर काली बत्ती और 10 डेटोनेटर जब्त किए। बरामद सामान की अनुमानित कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है。 विस्फोटक अधिनियम में दर्ज हुआ मामला पुलिस ने विस्फोटक सामग्री और बोलेरो को जब्त कर थाने में सुरक्षित रखवा दिया है। इस संबंध में सरमथुरा थाने में विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। फरार चालक की तलाश के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है。 अवैध तस्करों में मचा हड़कंप थानाधिकारी कैलाश सामरी ने बताया कि जिले में अवैध विस्फोटक तस्करी पर शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाई गई है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध विस्फोटक तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस जाब्ता मौजूद रहा बाइट 1 कैलाश सामरी थाना प्रभारी0
0
Report
कोरिया के जंगल में बाघों के दिखने से ग्रामीण दहशत; दूरी बनी चिंता
कोरिया ब्रेकिंग。 एंकर: कोरिया जिले के वनमंडल अंतर्गत ग्राम अंगा के जंगल में दो बाघों की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बाघों ने हाल ही में तीन मवेशियों पर हमला किया, जिसमें दो की मौत हो गई जबकि एक घायल है। सूचना मिलते ही वन विभाग और गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व की टीम मौके पर पहुंचकर लगातार निगरानी कर रही है और बाघों की ट्रैकिंग में जुटी है। क्षेत्र में बाघों के पंजों के निशान भी मिले हैं। वन विभाग ने ग्राम अंगा और आसपास के ग्रामीणों से अपील की है कि वे अकेले जंगल या सुनसान क्षेत्रों में न जाएं, मवेशियों को जंगल में चरने के लिए न छोड़ें और बाघ दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग या सरपंच को सूचना दें। ग्राम अंगा का जंगल टाइगर रिजर्व के बफर जोन से महज पांच किलोमीटर दूर होने के कारण बाघों का गांव के समीप तक पहुंचना माना जा रहा है। वन विभाग ने पूरे क्षेत्र में अलर्ट जारी कर मुनादी और सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है。0
0
Report
प्रधानमंत्री ने 75 अमृत भारत स्टेशन लॉन्च किए; मंडला के नैनपुर भी शामिल
Mandla, Madhya Pradesh:एंकर - मण्डला के नैनपुर जंक्शन के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा...प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के 20 राज्यों में 75 अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का वर्चुअल लोकार्पण किया... और इस ऐतिहासिक सूची में मण्डला जिले का नैनपुर जंक्शन भी शामिल रहा। नागपुर डिवीजन के अंतर्गत आने वाले नैनपुर रेलवे स्टेशन के अमृत भारत स्टेशन के रूप में लोकार्पण से जिले में रेल सुविधाओं के विस्तार की उम्मीदों को नई रफ्तार मिली है। कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल, कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके और मण्डला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते मौजूद रहे। वीओ - वर्चुअल लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान नैनपुर जंक्शन पर भी उत्सव का माहौल नजर आया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में 75 अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण किया... जिसमें मण्डला जिले का नैनपुर जंक्शन भी शामिल रहा। रेल सेवाओं के विस्तार को लेकर आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने इसे मण्डला के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल ने कांग्रेस शासनकाल पर रेल सेवाओं के विस्तार की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक कांग्रेस के शासनकाल में रेल सुविधाओं के विस्तार की ओर ध्यान नहीं दिया गया और जनता के साथ छलावा किया गया। बाईट — दिलीप जायसवाल, प्रभारी मंत्री, मण्डला वीओ - वहीं, मण्डला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने नैनपुर जंक्शन के अमृत भारत स्टेशन के रूप में लोकार्पण को जिले के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। कुलस्ते ने कहा कि मण्डला जिले में रेल सेवाओं के विस्तार की दिशा में अभी कई और योजनाएं प्रस्तावित हैं... जिन्हें जल्द ही मूर्त रूप दिया जाएगा। बाईट — फग्गन सिंह कुलस्ते, सांसद, मण्डला एंकर - यानी नैनपुर जंक्शन के अमृत भारत स्टेशन बनने के बाद मण्डला जिले में रेल सुविधाओं के विस्तार की उम्मीदें और मजबूत हुई हैं... अब देखना होगा कि आने वाले समय में जिले को रेल कनेक्टिविटी की और कौन-कौन सी सौगातें मिलती हैं।0
0
Report
Advertisement
