273007
महाराजगंजः शांतिनगर मोहल्ला में अज्ञात कारणों से ट्रांसफार्मर में लगी आग
Maharajganj, Uttar Pradesh:शांतिनगर मोहल्ला में अज्ञात कारणों से ट्रांसफार्मर में आग लग गई। ग्रामीणों ने बताया कि आए दिन ट्रांसफार्मर आग की लपटों के हवाले होता रहता है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रानीपुर टाइगर रिजर्व में इको टूरिज्म सत्र 2026-27 के अंतर्गत जंगल सफारी का हुआ उद्घाटन
Manikpur, Manikpur Sarhat, Uttar Pradesh:तपोभूमि चित्रकूट आने वाले पर्यटकों के लिए अच्छी खबर है। रानीपुर टाइगर रिजर्व में रविवार से जंगल सफारी की शुरुआत हो गई। फील्ड डायरेक्टर मनोज कुमार शुक्ला ने फीता काटकर इसका शुभारंभ किया। अब देश और प्रदेश के सैलानी जंगल के बीच वन्यजीवों को देखने के साथ प्राकृतिक सौंदर्य का रोमांच भी ले सकेंगे। वन विभाग ने सफारी के लिए वाहनों की व्यवस्था की है। एक सफारी ट्रिप में प्रति व्यक्ति करीब तीन हजार रुपये खर्च आएगा। पर्यटकों के रात्रि विश्राम के लिए मारकुंडी डाक बंगले में काटेज भी बनाए गए हैं। सफारी शुरू होने से मानिकपुर और मारकुंडी क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ने के साथ होटल और परिवहन कारोबार को भी लाभ मिल सकता है। शुभारंभ के मौके पर उप निदेशक प्रत्यूष कटियार, सहायक वन संरक्षक राजीव रंजन, वन्यजीव प्रतिपालक गोविंद प्रसाद, क्षेत्रीय वन अधिकारी सुशील श्रीवास्तव सहित वन विभाग के अधिकारी, स्कूली बच्चे और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। वर्ष 2022 में रानीपुर टाइगर रिजर्व को देश का 53वां और उत्तर प्रदेश का चौथा टाइगर रिजर्व घोषित किया गया था। यह 529.36 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, यहां चार बाघ, 25 तेंदुए, 82 भालू और 60 लकड़बग्घे सहित कई वन्यजीव पाए जाते हैं। चीतल, सांभर, चिंकारा, हिरन और काला हिरन के साथ पक्षियों की 150 से अधिक प्रजातियां भी यहां मौजूद हैं। पन्ना टाइगर रिजर्व से निकटता के कारण इसे बाघों का प्रमुख गलियारा भी माना जाता है। रानीपुर टाइगर रिजर्व के आसपास शबरी जलप्रपात में प्रदेश का इकलौता ग्लास स्काई वाक ब्रिज पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है। वहीं, किहुनिया और जामवंत क्षेत्र में चार स्वीट काटेज बनाए गए हैं। इनमें ठहरने का किराया भारतीय पर्यटकों के लिए तीन हजार रुपये और विदेशी पर्यटकों के लिए छह हजार रुपये प्रति रात निर्धारित है।0
0
Report
गोरखपुर-मुंबई रूट पर चौथी उड़ान: आकासा एयर से बातचीत आगे
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर-मुंबई रूट पर चौथी उड़ान की तैयारी, आकासा एयर से बातचीत जारी बढ़ते हवाई ट्रैफिक के बीच यात्रियों को मिल सकती है बड़ी राहत, रोजाना 11 से बढ़कर 12 हो सकती हैं उड़ानें। गोरखपुर से हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। गोरखपुर से मुंबई के बीच हवाई कनेक्टिविटी को और मजबूत करने की तैयारी चल रही है। मुंबई रूट पर जल्द ही चौथी फ्लाइट शुरू हो सकती है। इसके लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी की आकासा एयर से बातचीत जारी है। अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा तो मुंबई जाने वाले यात्रियों को रोजाना चार उड़ानों का विकल्प मिलेगा। इससे न सिर्फ यात्रियों को अपनी सुविधा के अनुसार फ्लाइट चुनने का मौका मिलेगा, बल्कि टिकटों की उपलब्धता में भी राहत मिलने की उम्मीद है। खास बात यह है कि गोरखपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। मार्च 2025 से मार्च 2026 के बीच यहां 11 लाख 30 हजार यात्रियों का फुटफॉल दर्ज किया गया, जो एयरपोर्ट के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। गोरखपुर एयरपोर्ट से हवाई सफर करने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए अब हवाई सेवाओं के विस्तार की तैयारी तेज हो गई है। सबसे ज्यादा मांग वाले रूटों में शामिल गोरखपुर-मुंबई के बीच एक और फ्लाइट शुरू करने की योजना है। फिलहाल गोरखपुर से मुंबई के लिए प्रतिदिन तीन विमानों का संचालन हो रहा है। चौथी उड़ान शुरू होने के बाद यह संख्या बढ़कर चार हो जाएगी। इसके लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी की आकासा एयर से बातचीत चल रही है। हालांकि अभी नई उड़ान की शुरुआत की तारीख और उसका समय निर्धारित नहीं हुआ है। आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही इस संबंध में अंतिम निर्णय लिया जाएगा। गोरखपुर से पांच शहरों के लिए सीधी उड़ान: वर्तमान में गोरखपुर एयरपोर्ट से देश के पांच प्रमुख शहरों के लिए सीधी हवाई सेवा उपलब्ध है। इनमें दिल्ली, मुंबई, बेंगलूरू, हैदराबाद और कोलकाता शामिल हैं। फिलहाल प्रतिदिन कुल 11 उड़ानों का संचालन होता है। इनमें दिल्ली के लिए पांच, मुंबई के लिए तीन, बेंगलूरू के लिए दो और हैदराबाद तथा कोलकाता के लिए एक-एक उड़ान शामिल है। अगर मुंबई के लिए चौथी फ्लाइट शुरू होती है तो प्रतिदिन संचालित होने वाली उड़ानों की संख्या बढ़कर 12 हो जाएगी। इससे मुंबई रूट पर यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। एक साल में 11.30 लाख यात्रियों का फुटफॉल: गोरखपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों की बढ़ती संख्या का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मार्च 2025 से मार्च 2026 के बीच यहां 11 लाख 30 हजार यात्रियों का फुटफॉल दर्ज किया गया। यह आंकड़ा एयरपोर्ट के इतिहास में अब तक का सर्वाधिक है। लगातार बढ़ते यात्री ट्रैफिक को देखते हुए एयरपोर्ट पर hवाई सेवाओं और यात्री सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया जा रहा है। इसी बढ़ती मांग के बीच हाल ही में गोरखपुर से नोएडा के जेवर एयरपोर्ट के लिए भी हवाई सेवा शुरू की गई है। इससे यात्रियों को दिल्ली-एनसीआर की ओर आवागमन के लिए एक और विकल्प मिला है। एक साल में 7050 विमानों का मूवमेंट: सिर्फ यात्रियों की संख्या ही नहीं, विमानों की आवाजाही के मामले में भी गोरखपुर एयरपोर्ट ने अच्छी वृद्धि दर्ज की है। मार्च 2025 से मार्च 2026 के बीच एयरपोर्ट पर कुल 7 हजार 50 विमानों का मूवमेंट रिकॉर्ड किया गया। इनमें 3 हजार 528 विमान गोरखपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे, जबकि 3 हजार 522 विमानों ने यहां से उड़ान भरी। ये आंकड़े पूर्वांचल में हवाई यात्रा की बढ़ती मांग और गोरखपुर एयरपोर्ट की बढ़ती उपयोगिता को दर्शाते हैं। 2017 के बाद लगातार सुविधाएं: गोरखपुर एयरपोर्ट के एजीएम विजय कौशल के मुताबिक, वर्ष 2017 के बाद से एयरपोर्ट पर लगातार सुविधाओं का विस्तार किया गया है। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए हवाई सेवाओं को बेहतर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मुंबई के लिए चौथी उड़ान शुरू करने की दिशा में भी प्रयास जारी हैं। इसके लिए आकासा एयर से बातचीत चल रही है। बातचीत और जरूरी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद नई हवाई सेवा शुरू होने की उम्मीद है। कुल मिलाकर गोरखपुर एयरपोर्ट अब पूर्वांचल के प्रमुख हवाई केंद्र के रूप में अपनी पहचान मजबूत कर रहा है। यात्रियों की संख्या में रिकॉर्ड वृद्धि, नए शहरों से कनेक्टिविटी और विमानों की बढ़ती आवाजाही इस बदलाव की तस्वीर पेश कर रही है। अब सभी की निगाहें मुंबई रूट पर प्रस्तावित चौथी उड़ान पर टिकी हैं। अगर आकासा एयर के साथ बातचीत सफल रहती है तो मुंबई जाने वाले यात्रियों को एक और विकल्प मिल सकता है।0
0
Report
यू ट्यूब के लिए क्या ई-रिक्शा हादसों को दावत दे रहा है?
Damoh, Madhya Pradesh:यू ट्यूब के लिए क्या ई-रिक्शा हादसों को दावत दे रहा है?0
0
Report
Advertisement
दिल्ली-नोएडा चिल्ला बॉर्डर पर प्रदूषण नियमों की अवहेलना, ट्रैफिककर्मी नहीं दिखे
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली-नोएडा चिल्ला बॉर्डर पर प्रदूषण नियंत्रण के नियमों की अनदेखी! नोएडा। दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए सरकार ने दूसरे राज्यों से आने वाले वाहनों पर कई तरह के प्रतिबंध लागू किए हैं। इसके बावजूद दिल्ली-नोएडा चिल्ला बॉर्डर पर इन नियमों का पालन होता नजर नहीं आ रहा है। रविवार को चिल्ला बॉर्डर पर वाहनों की चेकिंग के लिए ट्रैफिक पुलिसकर्मी तक तैनात दिखाई नहीं दिए। प्रतिबंधित श्रेणी के वाहन भी बिना किसी रोक-टोक के दिल्ली में प्रवेश करते नजर आए। नियमों के मुताबिक, चिल्ला दिल्ली के बाहर पंजीकृत बीएस-6 से नीचे के उत्सर्जन मानक वाले वाहनों के प्रवेश पर 1 नवंबर से 31 जनवरी तक प्रतिबंध लागू है। वहीं, निर्धारित श्रेणी के व्यावसायिक और यात्री वाहनों के प्रवेश पर भी रोक लगाई गई है। बीएस-6, सीएनजी, एलएनजी और इलेक्ट्रिक वाहनों को नियमानुसार छूट दी गई है। लेकिन जमीनी हकीकत तस्वीरों में कुछ और ही नजर आ रही है। हमारी टीम ने जब चिल्ला बॉर्डर का जायजा लिया तो वहां न तो वाहनों की सघन चेकिंग होती दिखाई दी और न ही प्रतिबंधित वाहनों को रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिसकर्मी मौजूद नजर आए। सभी वाहन आसानी से दिल्ली में प्रवेश करते दिखाई दिए।0
0
Report
जालौन: नाबालिग से शिक्षक का दुष्कर्म, वीडियो वायरल, पुलिस ने मामला दर्ज
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन, जालौन मे शिक्षक ने नावालिक 11वीं की छात्रा के साथ किया रेप, छात्रा के साथ दुराचार करने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, वीडियो वायरल होने के बाद पीड़िता के भाई ने पुलिस को दी तहरीर, तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया, घर में बुलाकर ट्यूशन देता था आरोपी, जालौन के माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के कुशवाहा मोहल्ले की घटना।0
0
Report
जालौन में अवैध मिट्टी कारोबार: ट्रैक्टरों पर ओवरलोड मिट्टी की ढुलाई
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन जालौन में चल रहा मिट्टी का अवैध कारोबार, कृषि उपयोग में लाने वाले ट्रैक्टरों पर किया जा रहा व्यापारिक मिट्टी का परिवहन, खुलेआम सड़कों पर ओवरलोड मिट्टी लेकर फर्राटा भर रहे ट्रैक्टर, रात होते ही बेघड़क सड़को पर दौड़ने लगते है मिट्टी से भरे टैक्टर, जालौन कोतवाली क्षेत्र के जालौन-बंगरा मार्ग का मामला।0
0
Report
Advertisement
छठ महापर्व की छटा: भागलपुर में जय छठी मैया शो ने बुने उत्साह का जादू
Naya Chak, Bihar:लोक आस्था का महापर्व छठ जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे बिहार के लोगों में उत्साह और उमंग बढ़ती जा रही है। छठ की इसी आस्था, परंपरा और संस्कृति को जीवंत करने के लिए भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड मैदान स्थित ओपन थिएटर में 'जय छठी मैया' शो का भव्य आयोजन किया गया। जहां पूरा माहौल छठमय नजर आया और श्रद्धा के साथ बिहार की लोक संस्कृति की खूबसूरत झलक देखने को मिली। इस खास आयोजन में शहर के युवक-युवतियां पारंपरिक परिधान में नजर आए। मंच पर छठ महापर्व की परंपराओं को बिल्कुल वास्तविक अंदाज में प्रस्तुत किया गया। कहीं खरना पूजा की झलक दिखाई गई, तो कहीं महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से खीर, ठेकुआ और फल से सजे पूजा के सूप के जरिए छठ की महिमा को दर्शाया। वहीं, गंगा आरती ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। छठी मैया के भजनों पर दर्शक भी झूमते नजर आए। दरअसल, स्थानीय युवा इंफ्लुएंसर बिपुल दुबे और उनके साथियों की ओर से पिछले चार वर्षों से लगातार इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि छठ की परंपरा और संस्कृति से नई पीढ़ी को जोड़ना भी है। आयोजकों की कोशिश है कि रोजगार या दूसरे कारणों से बिहार से बाहर रहने वाले लोग भी छठ की इस खूबसूरत झलक को देखकर अपने घर लौटने के लिए प्रेरित हों। क्योंकि छठ सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि बिहार की पहचान, मिट्टी से जुड़ाव और अपनों के बीच लौटने का एक भावनात्मक रिश्ता है। यही वजह है कि 'जय छठी मैया' शो के जरिए लोगों को एक संदेश देने की कोशिश की गई कि चाहे दुनिया के किसी भी कोने में रहें, छठ की आस्था और अपने घर की याद हमेशा दिल में बसी रहती है।0
0
Report
भागलपुर में नितिन नवीन का आगमन, एनडीए पदयात्रा से शुरू होगी तैयारी
Naya Chak, Bihar:भागलपुर में कल भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का आगमन होने जा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन पहली बार भागलपुर पहुंचेंगे। उनके स्वागत और कार्यक्रम को लेकर बीजेपी और एनडीए की ओर से तैयारियां पूरी की जा रही हैं। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ एनडीए के घटक दलों के कई वरिष्ठ नेता भी लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा में शामिल होंगे। कार्यक्रम की शुरुआत लाजपत पार्क में आयोजित सभा से होगी। इसके बाद वहां से पदयात्रा निकाली जाएगी, जो भामाशाह चौक होते हुए सेवा चौक और घंटाघर पहुंचेगी, जहां इसका समापन होगा। इस पदयात्रा में बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी, मंत्री दीपक प्रकाश, संतोष कुमार सुमन, बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी समेत कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की जानकारी दी गई है। वहीं, भागलपुर के प्रभारी मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि लगातार कुछ तत्वों की ओर से षड्यंत्र रचकर संवैधानिक संस्थाओं के प्रति लोगों को दिग्भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि गलत अफवाहों के जरिए सत्ता हासिल करने की कोशिश की जा रही है। इसी के विरोध में एनडीए देशभर में पदयात्रा आयोजित कर रहा है। उन्होंने आम लोगों से बड़ी संख्या में इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।0
0
Report
रानीपुर टाइगर रिजर्व चित्रकूट के फील्ड डायरेक्टर मनोज शुक्ला ने कह दी बड़ी बात
Chitrakoot Dham, Uttar Pradesh:चित्रकूट स्थित रानीपुर टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर मनोज शुक्ला ने एक कार्यक्रम के दौरान बताया की टाइगर रिजर्व क्षेत्र के विकास के साथ ही स्थानीय रोजगार को बढ़ावा मिलेगा । उन्होंने कहा कि धीरे धीरे टाइगर रिजर्व का विकास हो रहा है ।0
0
Report
Advertisement
धौलपुर पंचायत चुनाव के लिए 2026 सुरक्षा तैयारी: 2020 जवान सुरक्षा में तैनात
Dholpur, Rajasthan:पंचायत चुनाव में 2020 जवान संभालेंगे सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर धौलपुर। राजस्थान पंचायती राज आम चुनाव-2026 के तृतीय चरण और धौलपुर जिले के प्रथम चरण के मतदान को पूरी तरह स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए धौलपुर पुलिस ने इस बार अभूतपूर्व और व्यापक सुरक्षा रणनीति तैयार की है। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में जिलेभर में सुरक्षा के पुख्ता और चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। इस बार चुनाव में कुल 2020 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी दिन-रात सुरक्षा की कमान संभालेंगे। मतदान केंद्रों से लेकर संवेदनशील गांवों, प्रमुख मार्गों, चौराहों, ढाणियों और ग्रामीण इलाकों तक पुलिस की चप्पे-चप्पे पर निगरानी रहेगी, ताकि कोई भी असामाजिक तत्व चुनाव प्रक्रिया में खलल न डाल सके और हर मतदाता बिना किसी भय, दबाव, लालच और प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके। एसपी ने स्पष्ट किया है कि निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त मतदान कराना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। जिला पुलिस के साथ आरएएसी, अमृता देवी बटालियन, होमगार्ड, कोटा पुलिस और दूरसंचार के जवान भी मोर्चे पर एसपी सांगवान ने बताया कि इस व्यापक और विशाल व्यवस्था में केवल जिला पुलिस ही नहीं, बल्कि राजस्थान सशस्त्र कांस्टेबुलरी आरएएसी धौलपुर, अमृता देवी बटालियन, कोटा पुलिस के जवान, धौलपुर, कोटा और अजमेर के होमगार्ड तथा पुलिस दूरसंचार राजस्थान के जवान भी मोर्चा संभालेंगे। इन सभी बलों के समन्वय और आपसी तालमेल से सुरक्षा व्यवस्था संचालित होगी। इस व्यापक पुलिस व्यवस्था का एकमात्र उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया के प्रत्येक चरण में कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। संपूर्ण चुनावी व्यवस्था की निगरानी और प्रभावी संचालन के लिए 4 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और 7 उप पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों को तैनात किया गया है। धौलपुर, बाड़ी और सैंपऊ पंचायत समिति की संपूर्ण चुनावी पुलिस व्यवस्थाओं के प्रभारी अधिकारी एएसपी वैभव शर्मा को नियुक्त किया गया है, जिनके निर्देशन में बल की तैनाती, मतदान दलों के साथ जाप्ते की रवानगी, संवेदनशील बूथों की निगरानी और मोबाइल पार्टियों की गश्त का संचालन होगा। पुलिस लाइन में एसपी ने ली अधिकारियों की बैठक, दिए सख्त निर्देश एसपी विकास सांगवान ने शनिवार को पुलिस लाइन धौलपुर में पंचायत चुनाव के दौरान तैनात किए गए सभी पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर चुनाव सुरक्षा व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को पूर्ण निष्पक्षता, सतर्कता, ईमानदारी और मुस्तैदी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी अपने निर्धारित क्षेत्र में सतत निगरानी रखेंगे और किसी भी संभावित विवाद या कानून-व्यवस्था की स्थिति पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई करेंगे। इस बैठक में एएसपी वैभव शर्मा और एडीएफ बाड़ी श्रवण कुमार झोरड़ सहित जिले के सभी पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। 426 मतदान केंद्रों पर विशेष निगरानी, हर बूथ पर पुलिस-होमगार्ड तैनात जिले में तृतीय चरण के चुनाव के तहत धौलपुर, बाड़ी और सैंपऊ पंचायत समिति क्षेत्रों में कुल 17 जिला परिषद वार्ड, 79 पंचायत समिति वार्ड, 126 ग्राम पंचायतें और 426 मतदान केंद्र निर्धारित हैं। इनमें धौलपुर पंचायत समिति क्षेत्र में 132, बाड़ी में 155 और सैंपऊ में 139 मतदान केंद्र शामिल हैं। प्रत्येक मतदान केंद्र पर एक पुलिसकर्मी और एक होमगार्ड जवान तैनात रहेगा। वहीं संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों और मतदान भवनों पर 1-4 का अतिरिक्त सशस्त्र पुलिस बल लगाया गया है। इन केंद्रों पर विशेष सतर्कता बरतते हुए असामाजिक और अवांछनीय गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जाएगा। 49 मोबाइल पार्टियां करेंगी निरंतर गश्त, 12 सुपरवाइजरी अधिकारी रखेंगे निगरानी जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के लिए कुल 49 मोबाइल पुलिस पार्टियों का गठन किया गया है। प्रत्येक मोबाइल पार्टी में 1-4 का पुलिस जाप्ता तैनात रहेगा। वायरलेस सेट से लैस ये पार्टियां अपने निर्धारित क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर मतदान केंद्रों का निरीक्षण करेंगी और अप्रिय स्थिति की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचेंगी। तीनों पंचायत समिति क्षेत्रों में कुल 12 पुलिस सुपरवाइजरी अधिकारियों की नियुक्ति की गई है, जिनके साथ चार-चार पुलिसकर्मियों का जाप्ता रहेगा। ये अधिकारी सभी मतदान केंद्रों, विशेषकर संवेदनशील बूथों का नियमित निरीक्षण करेंगे। रिजर्व बल, संचार व्यवस्था और यातायात प्लान भी तैयार किसी भी आकस्मिक परिस्थिति से निपटने के लिए पंचायत समिति स्तर और जिला मुख्यालय पर रिजर्व पुलिस बल उपलब्ध रहेगा। पूरे जिले में वायरless संचार व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के विशेष प्रबंध किए गए हैं। गुलाब बाग स्थित पुलिस नियंत्रण कक्ष से मोबाइल पार्टियों और अधिकारियों के बीच निरंतर संपर्क रहेगा। 2 नवंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज बाड़ी रोड से मतदान दलों और पुलिस जाप्ते की रवानगी होगी, जिसके लिए गुलाब बाग चौराहा और जगदीश टॉकीज तिराहा सहित प्रमुख मार्गों पर विशेष यातायात प्रबंधन किया जाएगा। आचार संहिता की पालना और असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर, पुलिस की अपील मतदान केंद्रों और आसपास किसी भी अनधिकृत चुनावी गतिविधि, मतदाताओं को डराने-धमकाने, प्रलोभन देने या प्रक्रिया प्रभावित करने के प्रयासों पर तत्काल कार्रवाई होगी। अवैध शराब और मादक पदार्थों की बिक्री पर भी निगरानी रहेगी। धौलपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें, किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और अपुष्ट सूचनाओं को सोशल मीडिया पर प्रसारित न करें। संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।0
0
Report
समस्तीपुर में SK मंडल मेडिकल कॉलेज का भव्य उद्घाटन, मरीजों को आधुनिक सुविधाएं
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में एस. के. मंडल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन, आधुनिक सुविधाओं से मरीजों को मिलेगा लाभ एंकर : समस्तीपुर में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और मरीजों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में समस्तीपुर में एक नई पहल की गई है। एस. के. मंडल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का रविवार, 1 नवंबर 2026 को भव्य उद्घाटन किया गया। एस. के. मंडल फाउंडेशन के अध्यक्ष एस. के. मंडल एवं सचिव मोनी रानी ने संयुक्त रूप से Hospital का उद्घाटन किया। अस्पताल के शुरू होने से समस्तीपुर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण इलाज की सुविधा मिलने की उम्मीद है。 अस्पताल में अनुभवी चिकित्सकों की टीम, प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ और अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों के माध्यम से मरीजों को उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। संस्थान का उद्देश्य मरीजों को उचित दर पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और आर्थिक स्थिति के कारण किसी को इलाज से वंचित नहीं होने देना है। इस अवसर पर एस. के. मंडल फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं एमडी एस. के. मंडल ने कहा कि चिकित्सा को केवल व्यवसाय नहीं, बल्कि सेवा और समर्पण का माध्यम बनाना संस्थान का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रबंधन की प्राथमिकता मरीजों को किफायती दरों पर गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराना है। आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञ चिकित्सकों की मदद से क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने का प्रयास किया जाएगा। फाउंडेशन की सचिव मोनी रानी ने कहा कि स्वास्थ्य प्रत्येक व्यक्ति की मूलभूत आवश्यकता है। अस्पताल में मरीजों को एक ही परिसर में जांच, विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह और आधुनिक उपचार की सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। संस्थान मरीजों और उनके परिजनों के लिए विश्वास का केंद्र बने, यही उनकी कामना है。 अस्पताल में जनरल मेडिसिन, सर्जरी, स्त्री एवं प्रसूति रोग, बाल रोग, हड्डी रोग, लैप्रोस्कोपी, हृदय रोग, यूरोलॉजी और एनेस्थीसिया सहित विभिन्न चिकित्सा विभागों की सुविधा उपलब्ध है। महिलाओं, नवजात शिशुओं और बच्चों की देखभाल के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। इसके अलावा अस्पताल में एमआरआई, सीटी स्कैन, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड और पैथोलॉजी जांच की सुविधाएं उपलब्ध हैं। आधुनिक ऑपरेशन थिएटर, स्वच्छ वातावरण और 24 घंटे आपातकालीन चिकित्सा सेवा भी अस्पताल की प्रमुख विशेषताओं में शामिल हैं।मरीजों की सुविधा के लिए 24×7 एंबुलेंस सेवा के साथ विभिन्न मार्गों से अस्पताल आने-जाने के लिए बस सेवा भी संचालित की जा रही है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, आधुनिक तकनीक, विशेषज्ञ चिकित्सकों और सेवाभाव के साथ संस्थान समस्तीपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देने के लिए प्रतिबद्ध है।0
0
Report
मुजफ्फरपुर में शराब छापेमारी के दौरान ग्रामीणों ने टीम को बंधक बना लिया
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र में शराब की सूचना पर छापेमारी करने गई उत्पाद विभाग की टीम को विरोध का सामना करना पड़ा. घर में घुसकर छापेमारी करने से नाराज ग्रामीणों ने उत्पाद टीम को घेर कर बंधक बना लिया, हंगामा किया. सूचना पर पहुंची स्थानीय थाना की पुलिस ने बंधक बने उत्पाद टीम को मुक्त कराया. घटना के अनुसार उत्पाद विभाग की टीम को इलाके में शराब होने की सूचना मिली थी, जिस आधार पर टीम ने एक घर में छापेमारी की. तलाशी के दौरान टीम को मौके पर शराब नहीं मिली. गाड़ी की चाबी निकाल लेने का आरोप भी लगाया गया. पुलिस स्थिति को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया. अब पुलिस बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है.0
0
Report
Advertisement
मतगणना में पारदर्शिता पर सवाल: सहरावदा पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों ने आरोप लगाए
Kota, Rajasthan:सहरावदा पंचायत में मतगणना प्रक्रिया पर उठे सवाल, प्रत्याशियों ने लगाया वोटों की गिनती में पारदर्शिता नहीं रखने का आरोप रामगंजमंडी (कोटा) पंचायत चुनाव की मतगणना को लेकर सहरावदा पंचायत में विवाद खड़ा हो गया। प्रत्याशियों ने पोलिंग बूथ पर मतगणना प्रक्रिया में अनियमितता के आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। प्रत्याशियों का आरोप है कि उनके सामने वोटों की गिनती नहीं की गई और न ही किसी प्रत्याशी को वार्डवार मिले मतों की जानकारी दी गई। प्रत्याशियों के अनुसार, पोलिंग बूथ कर्मियों ने खुद ही मतों की गिनती कर एक कागज पर परिणाम लिखकर लाया और जीत की घोषणा कर दी। जब प्रत्याशियों ने अपने सामने दोबारा पूरी मतगणना करवाने की मांग की तो उनकी मांग को यह कहते हुए मना कर दिया गया कि ऐसी प्रक्रिया नहीं होती। आरोप है कि ईवीएम/मतपेटियों से संबंधित प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रशासन और पोलिंग बूथ कर्मियों ने सभी प्रत्याशियों को बाहर कर दिया और विजेता घोषित कर दिया। प्रत्याशियों का कहना है कि उन्हें अब तक यह भी जानकारी नहीं है कि किस वार्ड से कितने वोट किस प्रत्याशी को मिले। प्रत्याशियों ने मतगणना प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और वार्डवार मतों का विवरण सार्वजनिक करने की मांग की है।0
0
Report
उदयपुर के नवरत्न हाइट्स में आग, सर्किट से फ्लैट में धुआं, दमकल ने काबू पाया
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर उदयपुर से खबर, शहर के नवरत्न इलाके ने स्थित कॉम्प्लेक्स में लगी आग, नवरत्न हाइट्स मल्टी के चौथी मंजी पर फ्लैट में लगी आग, फ्लैट से धुंआ निकलता देख मची अफ़ार तफरी, सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल के तीन वाहन, फायरमैन ने मल्टी में लगे फायर फाइटिंग सिस्टम से आग पर पाया काबू, ऐसी में हुई शॉर्ट सर्किट से लगी थी फ्लैट में आग, नहीं हुई कोई जन हानि बड़ा हादसा टला,0
0
Report
धौलपुर में नक्शे के विपरीत अवैध सेट बैक पर नगर परिषद ने किया ध्वस्त
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर शहर में सेट बैक छोड़कर निर्माण नहीं करने वालों के खिलाफ नगर परिषद ने सख्त रुख अपनाया है। इसी क्रम में धूलकोट इलाके में बड़ी कार्रवाई की गई। नगर परिषद की टीम ने अदालत के आदेश की पालना में एक भवन के अवैध सेट बैक को जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिया। बताया जा रहा है कि भवन स्वामी ने स्वीकृत नक्शे के विपरीत निर्धारित सेट बैक सीमा से कुछ फीट आगे बढ़कर पक्का निर्माण कर लिया था। जिसकी शिकायत नगर परिषद को की गई थी जिसपर नगरपरिषद द्वारा बताया गया कि नोटिस चस्पा किया जिसके बाद नगर परिषद ने पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की। शुरुआत में घर के सदस्यों और मोहल्ले के लोगों ने विरोध किया, जिससे पुलिस को उन्हें समझाकर बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। कार्रवाई के दौरान एसडीएम सुरेश राव और नगर परिषद आयुक्त विष्णु परमार खुद मौके पर मौजूद रहे और पूरी प्रक्रिया की निगरानी की। सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीओ सिटी प्रदीप नेहरा के नेतृत्व में निहालगंज, सदर और कोतवाली थाना पुलिस के साथ डीएसटी टीम का भारी जाब्ता तैनात किया गया था। नगर परिषद अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी बिना सेट बैक छोड़े या नक्शे के विपरीत निर्माण करने वालों के खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी0
0
Report
Advertisement
