icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
273007
Sanjay GuptaSanjay GuptaFollow3 Jan 2025, 12:47 pm

Maharajganj - बीडीओ की मौजूदगी में संस्था ने बांटा महिलाओं को रोजगार का सामान

Bisunpur, Uttar Pradesh:

चरगांवा ब्लॉक के महराजगंज में बंधन कोंनागर संस्था ने चरगांवा बीडीओ की मौजूदगी में 30 जरूरत मंद महिलाओं को रोजगार सामग्री प्रदान की गई। बीडीओ सत्यप्रकाश सिंह ने बताया की संस्था महिलाओं को रोजगार देने के उद्देश्य से अच्छा कार्य कर रही है, महिलाओं को सब्जी और फल समेत ठेला, गारमेंट, श्रृंगार,सिलाई मशीन, किराना जैसे रोजगार के साधन उपलब्ध कराए गए। शिवशंकर, अमृतो और गोपाल घोष ने बताया कि जरूरतमंद महिलाओं को रोजगार मिले यही हमारा उद्देश्य है।बंशी घोष, योगेश ठाकुर,पंकज यादव,अशोक अधिकारी उपस्तिथ रहे।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

फरीदाबाद में सूरजकुंड पहाड़ियों में गोमांस काटने के कथित मामले पर भारी विरोध

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद ब्रेकिंग: सूरजकुंड की पहाड़ियों में कथित तौर पर गोमांस काटने का आरोप, बजरंग दल और हिंदू रक्षा दल ने किया विरोध फरीदाबाद: सूरजकुंड रोड स्थित पहाड़ियों में कथित तौर पर अवैध रूप से मांस काटे जाने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर बजरंग दल, हिंदू रक्षा दल और गौ रक्षक मौके पर पहुंचे। संगठनों के लोगों का आरोप है कि मौके पर तीन से चार लोग गाय का मांस काट रहे थे। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और चार लोगों को हिरासत में ले लिया। घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस मौके पर मौजूद बजरंग दल और गौ रक्षक संगठनों के लोगों को समझाने में जुटी हुई है। वहीं, विरोध के चलते सूरजकुंड रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और काफी लंबा जाम लग गया। पुलिस पूरे मामले की जांच करने की बात कह रही है। फिलहाल, मांस की प्रकृति और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी.
0
0
Report

चिराग पासवान: यूपी-पंजाब में NDA के अनुरूप चुनाव तैयारी, छत्तीसगढ़ में विस्तार की रूपरेखा

Raipur, Chhattisgarh:यूपी और पंजाब विधानसभा चुनावों के साथ ही छत्तीसगढ़ में लोजपा (रामविलास) के विस्तार से जुड़ी बड़ी खबर. रायपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का बड़ा बयान. कहा- चुनावी दृष्टि से जो संबंधित स्टेट फैसला लेगा, उसी के अनुरूप पार्टी का केंद्रीय बोर्ड फैसला लेगा. नागालैंड में अकेले हमने चुनाव लड़ा, झारखंड में गठबंधन में लड़ा. उत्तर प्रदेश में अगर अकेले चुनाव लड़ना पड़ा तो हमारी पार्टी लड़ेगी, हालांकि हमारी इच्छा है कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली एनडीए गठबंधन के अनुरुप उत्तर प्रदेश और पंजाब में गठबंधन में चुनाव लड़े. छत्तीसगढ़ में भी जो राज्य इकाई तय करेगा वैसा करेंगे, संगठन का विस्तार करेंगे, युवाओं से निरन्तर संवाद कायम करेंगे छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर कहा- युवाओं के साथ निरंतरता अभी बहुत जरूरी है. यूथ बोले चैप्टर के तहत युवाओं से संवाद करना है, इसे लेकर संगठन के साथियों से बातचीत और बैठक है. आने वाले वक्त में पार्टी के विस्तार की रूपरेखा बनी है, हमारी पार्टी उत्तर प्रदेश और पंजाब में चुनाव लड़ने का फैसला कर चुकी है. छत्तीसगढ़ में भी राज्य इकाई संगठन को चुनावी दृष्टि से तैयार करना है. रोल-बोल कार्यक्रम आज युवाओं के साथ है, उनसे सकारात्मक संवाद करेंगे बिहार सरकार के कामकाज को लेकर पूछे सवाल पर पासवान ने कहा- बिहार में आपराधिक घटनाओं को लेकर प्रदेश वासियों की चिंता बढ़ी, लेकिन ततपरता के साथ अपराधियों की धर-पकड़ हुई, इनकाउंटर करने का काम भी हुआ, इससे अपराधियों के मन में डर बैठेगा, सम्राट चौधरी अपराध को नियंत्रण करने में सक्षम हैं, प्रशासन को भी साथ आने की जरूरत है एसआईआर और निर्वाचन आयोग को लेकर विपक्ष की ओर से खड़े किए जा रहे सवालों के जवाब में कहा- क्या कांग्रेस के लोग सब सांसदों, अपने सांसदों के भी चुनाव को रद्द करने की मांग कर रहे हैं, विपक्ष को सभी चिंताओं को लेकर आवाज उठानी चाहिए, लेकिन वो मुद्दे उठाकर छोड़ देते हैं, कभी ईवीएम पर विश्वास नहीं था, अब एसआईआर पर नहीं है. चुनाव आयोग ने लोगों की शंकाओं को अच्छे से दूर किया, आगे भी अगर किसी को चुनाव आयोग पर शंका हो तो चुनाव आयोग अपनी बात रखें, किसी तरह का संदेह नहीं होना चाहिए. अगर बड़ी तादाद में लोगों के नाम कटेंगे तो जाहिर से बात है लोग सामने आएंगे, लेकिन कौन نہیں चाहेगा कि घुसपैठियों के नाम कटे मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग और जेन जी के रुख को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा- जेन जी मन मे विपक्ष के उकसावे की वजह से निर्वाचन आयोग पर संदेह गया है. कौन निष्पक्ष जेन जी हैं, और कौन इनकी आड़ में राजनीतिक रोटियां सेंक रहा है ये स्पष्ट होना जरूरी है. युवा के मन में संदेह होगा तो जरूर निर्वाचन आयोग स्थिति स्पष्ट करेगा बाईट- चिराग पासवान, केंद्रीय मंत्री.....
0
0
Report
Advertisement

आँगई थाने ने अवैध शराब और पत्थर ब्लॉक्स के माफिया को गिरफ्तार किया

Dholpur, Rajasthan:एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत आँगई थाना पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई की। पुलिस ने अवैध पत्थर ब्लॉकों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया, वहीं दूसरी कार्रवाई में 56 पव्वे अवैध शराब सहित एक शराब माफिया को गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार पहली कार्रवाई नाकाबंदी के दौरान चिलाचौंद गांव के पास की गई, जहां अवैध पत्थर ब्लॉकों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया गया। वहीं दूसरी कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर रनपुरा गांव के पास की गई। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 56 पव्वे अवैध शराब के साथ शराब माफिया को गिरफ्तार किया। आँगई थाना पुलिस की लगातार कार्रवाई से अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। थाना अधिकारी कृपाल सिंह ने बताया कि बदमाशों एवं अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। यह कार्रवाई एसपी विकास सांगवान के निर्देशन में आँगई थानाधिकारी कृपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई。
0
0
Report

बाढ़ से बिहार में भारी नुकसान, हजारों प्रभावित, स्थायी समाधान की मांग

Noida, Uttar Pradesh:बिहार में बाढ़ फिर कहर बनकर टूटी है। लाखों लोग प्रभावित हैं, सैकड़ों गांव डूबे हुए हैं। कई लोगों की मौत और लापता होने की खबर है। जिन परिवारों ने अपनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदना है। सबसे दुखद बात यह है कि बिहार में यह संकट नया नहीं है। हर साल बाढ़ आती है, मौतें होती हैं, परिवार उजड़ते हैं और लोग पलायन करते हैं। BJP की डबल इंजन सरकार बताए - पिछले 17 साल में इस सालाना त्रासदी से निपटने के लिए क्या किया? ज़मीन पर क्या बदला? बिहार के लोगों को हर साल राहत और आश्वासन नहीं, स्थायी समाधान चाहिए।
0
0
Report

राष्ट्रीय हिन्द समाज पार्टी ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का पुतला फूंका

Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच / कैसरगंज, 4 अक्टूबर।* विकास खंड कैसरगंज के ग्राम त्रिभुवन दत्त पुरा में रविवार को राष्ट्रीय हिन्द समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का पुतला दहन किया। यह कार्यक्रम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर दहौरा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। पार्टी ने बताया कि पुतला दहन सनातनी साधु-संतों एवं स्वदेशी के सम्मान और अधर्म के विरुद्ध सनातन धर्म की विजय के संकल्प के साथ किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर दहौरा ने पूर्व सांसद पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें 'माफी वीर' बताया और कहा कि सनातन संस्कृति का अपमान करने वालों को जनता कभी माफ नहीं करेगी। कार्यक्रम में कृपाराम गौतम, देवा सिंह, अखिलेश सिंह, जयनू ठाकुर, बंशीलाल गौतम, हंसराज गौतम, बड़कऊ पाल, शिवकुमार सिंह, रमेश सिंह, संतोष सिंह सरपंच, पंकज वर्मा, लवकुश चौरसिया, अदालत राम चौरसिया सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

गैसड़ी में एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग, शैलू ने दिया आश्वासन

MADAN LAL JAISWALMADAN LAL JAISWALFollow18m ago
Ramdi, Lumbini Province:उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, नगर पंचायत गैसड़ी ने रविवार को गैसड़ी रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह उर्फ शैलू को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में इंटरसिटी 15069/70, गोमतीनगर एक्सप्रेस 15009/10 और बनारस इंटरसिटी 15131/32 के ठहराव की मांग की गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि गैसड़ी 115 ग्राम पंचायतों का मुख्यालय है और नेपाल बॉर्डर से लगा बड़ा केंद्र है, इसके बावजूद यहां एक भी एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव नहीं है, जिससे व्यापारियों और क्षेत्रवासियों को काफी परेशानी होती है। ज्ञापन लेने के बाद पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू ने कहा, गैसड़ी के व्यापारियों की मांग बिल्कुल जायज है। यह बड़ा व्यापारिक केंद्र है, यहां ट्रेनों का ठहराव होना ही चाहिए। मैं इस मुद्दे को रेल मंत्रालय तक पहुंचाऊंगा और ठहराव सुनिश्चित कराने का हर संभव प्रयास करूंगा।" इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष वैजनाथ जायसवाल, महामंत्री राजेन्द्र पटवा, कोषाध्यक्ष जीशान नसीम, संरक्षक अवतार सिंह, मदनलाल जायसवाल, मो. सलीम, सचिन सोनी, अशोक ओझा, विजय गुप्ता, रशीद मिस्त्री, माता प्रसाद गुप्ता, ऐतशाम सिद्दीकी, मोहम्मद उमर इदरीसी, धनपत सोनी, रवि सोनी, बृजेश गुप्ता, प्रदीप जायसवाल, दीपक जायसवाल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
0
0
Report

पटना में फॉरेंसिक साइंस किताब का तीसरा संस्करण लॉन्च

Patna, Bihar:फॉरेंसिक साइंस से जुड़ी पुस्तक के तीसरे संस्करण का विमोचन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई। इस मौके पर FSL विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, ज्यूडिशरी और प्रशासन के लोग मौजूद रहे। FSL विभाग के डिप्टी डायरेक्टर शैहवाज आलम ने बताया कि इस पुस्तक का पहला संस्करण वर्ष 2013 में प्रकाशित हुआ था। इसके बाद वर्ष 2016 और 2019 में इसके संस्करण प्रकाशित किए गए। अब वर्ष 2026 में पुस्तक का नया संस्करण जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि यह पुस्तक खास तौर पर NET-JRF और असिस्टेंट प्रोफेसर की परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए उपयोगी है। इसमें फॉरेंसिक साइंस से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न और अभ्यास सामग्री दी गई है। इसके अलावा FSL में नौकरी के लिए आयोजित होने वाली योग्यता परीक्षाओं की तैयारी में भी यह पुस्तक मददगार होगी। ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट के तहत होने वाली परीक्षाओं के लिए भी इसे महत्वपूर्ण बताया गया है। पुस्तक का मुख्य उद्देश्य फॉरेंसिक साइंस के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी और अभ्यास के लिए एक उपयोगी सामग्री उपलब्ध कराना है। बाइट--शैहवाज आलम डिप्टी डायरेक्टर FSL
0
0
Report
Advertisement

डुमरियागंज घटना पर आप का हमला, इमरान लतीफ बोले- राजनीति को किया शर्मसार,सपा बुजदिल नजर आ रही

VIKRANT SRIVASTAVVIKRANT SRIVASTAVFollow26m ago
Basti, Uttar Pradesh:आम आदमी पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष इंजीनियर इमरान लतीफ ने डुमरियागंज तहसील में हुई घटना को राजनीति के लिए शर्मनाक करार दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि डिबेट के दौरान विकास कार्यों की बात छोड़कर मामला मारपीट तक पहुंच गया। सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज स्थित आप पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान इंजीनियर इमरान लतीफ ने कहा कि समाजवादी पार्टी की पहचान संघर्ष रही है, लेकिन डुमरियागंज में सपा के लोग बुजदिल नजर आ रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि कल की घटना की वीडियो भाजपा और सपा के लोग डिलीट करा रहे थे। पार्टी अध्यक्ष ने आगे कहा कि डुमरियागंज में सपा के कार्यकर्ता न केवल मार खा रहे हैं, बल्कि उनके खिलाफ फर्जी मुकदमे भी दर्ज हो रहे हैं। सपा की विधायक की ओर से अब तक इस घटना को लेकर एक शब्द भी नहीं कहा गया है। इमरान लतीफ ने विपक्षी दलों से अपील की कि डुमरियागंज में जितनी भी विपक्षी पार्टियां हैं, वे सभी एक साथ आएं और भाजपा की गुंडागर्दी के खिलाफ लड़ाई लड़ें।
0
0
Report

इनरवा बार्डर पर वाहनों की रोक से नेपाल-भारत सीमा पर प्रदर्शन

Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहाँ इनरवा बार्डर पर तीन पहिया और चार पहिया वाहनों के रोक पर स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया है नेपाल की तरफ बार्डर पुलिस तीन पहिया और चार पहिया वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दिया है जिससे सीमावर्ती नेपाल और भारत के नागरिकों ने विरोध प्रदर्शन किया है प्रदर्शनकारियों ने टायर जला विरोध प्रदर्शन किया है प्रदर्शनकारियों का कहना है भारत नेपाल के इनरवा बार्डर पर सीमावर्ती स्थानीय लोगो को परेशानी हो रही है बार्डर के लोगों की मांग है कि भंसार की सुविधा बहाल की जाय ताकि छोटे छोटे व्यवसायों को राहत मिल सके नेपाल के साथ रोटी बेटी का रिश्ता है आने जाने में परेशानी हो रही है
0
0
Report

धनबाद के एटीएम में कार्ड फंसने से 45,700 रुपये की ठगी, गिरफ्तारी की मांग

Dhanbad, Jharkhand:एंकर ---धनबाद के हीरापुर हरि मंदिर रोड स्थित एसबीआई एटीएम में कार्ड फंसने के बाद मदद के नाम पर एक व्यक्ति से 45 हजार 700 रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि ठग ने खुद को बैंक से जुड़ा बताकर पीड़ित को बरगलाया और बाद में उसके खाते से पैसे निकाल लिए। पीड़ित ने धनबाद थाना में लिखित शिकायत देकर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है। धनबाद के हरिओम टावर बिल्डिंग निवासी रामपद कुमार के साथ यह साइबर ठगी की घटना हुई है। रामपद कुमार के अनुसार, वह हीरापुर हरि मंदिर रोड स्थित एसबीआई एटीएम से पैसे निकालने पहुंचे थे। इसी दौरान उनका एटीएम कार्ड मशीन में फंस गया। काफी कोशिश के बाद भी कार्ड बाहर नहीं निकला। इसी बीच पीछे से एक व्यक्ति एटीएम रूम में पहुंचा और मदद करने के बहाने उन्हें एक मोबाइल नंबर दिया। आरोपी ने बताया कि यह चिरागोड़ा एसबीआई बैंक का नंबर है और वहां फोन करने पर कार्ड निकालने में मदद मिल जाएगी। इसके बाद रामपद कुमार ने उस नंबर पर संपर्क किया। फोन पर मौजूद व्यक्ति ने खुद को बैंक अधिकारी बताया और उन्हें बैंक आने के लिए कहा। जब पीड़ित बैंक पहुंचे, तब उन्हें पता चला कि उनके साथ ठगी हो चुकी है। पीड़ित के मुताबिक, उनके खाते से 10-10 हजार रुपये करके चार बार में कुल 40 हजार रुपये निकाल लिए गए। इसके अलावा उनके कार्ड से 5 हजार 700 रुपये की शॉपिंग भी की गई। इस तरह कुल 45 हजार 700 रुपये की राशि उनके खाते से चली गई। घटना के बाद रामपद कुमार ने तत्काल अपना एटीएम कार्ड ब्लॉक कराया और धनबाद थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित का कहना है कि घबराहट और जल्दबाजी में आरोपी की बातों पर भरोसा करना उन्हें भारी पड़ गया। उन्होंने बताया कि एटीएम में सुरक्षा के लिए कोई गार्ड मौजूद नहीं था और सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था भी नजर नहीं आई, जिससे आरोपी की पहचान करने में परेशानी हो सकती है। रामपद कुमार ने पुलिस प्रशासन से आरोपी को जल्द गिरफ्त गिरफ्तार करने और एटीएम में सुरक्षा गार्ड एवं सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था कराने की मांग की है।
0
0
Report
Advertisement

जमुई सदर अस्पताल में पांच घंटे में दो प्रसूताओं की मौत, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उबाल

Jamui, Bihar:जमुई सadar अस्पताल में महज पांच घंटे के अंतराल में दो प्रसूताओं की मौत ने खैरा प्रखंड क्षेत्र में आक्रोश और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है। दोनों मृतक महिलाएं खैरा थाना क्षेत्र की रहने वाली थीं और दोनों ही प्रसव के लिए सदर अस्पताल पहुंची थीं। एक प्रसूता की शनिवार देर रात अस्पताल पहुंचने के बाद रविवार सुबह करीब पांच बजे मौत हो गई, जबकि दूसरी प्रसूता ने ऑपरेशन के करीब 14 घंटे बाद रविवार सुबह करीब 10 बजे दम तोड़ दिया। दोनों मामलों में परिजनों ने इलाज में लापरवाही और महिला चिकित्सक की ड्यूटी के दौरान कथित गैरमौजूदगी का आरोप लगाया है।
0
0
Report

बाढ़ से प्रभावित इलाकों में जलस्तर घटा, लोग घर लौटने लगे

Chapra, Bihar:बाढ़ का पानी घटा तो घर लौटने लगे लोग, राहत शिविरों में अब भी मिल रही मदद, जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों में जलस्तर धीरे-धीरे कम होने के साथ ही लोगों ने अपने घरों की ओर लौटना शुरू कर दिया है। हालांकि अभी भी बड़ी संख्या में ऐसे परिवार हैं, जिनके घरों से पानी पूरी तरह नहीं निकला है। ऐसे परिवार बांधों और ऊंचे स्थानों पर ही रहने को मजबूर हैं। उनके साथ उनके पशु और जरूरी सामान भी मौजूद हैं। इस संकट की घड़ी में राज्य सरकार की ओर से संचालित सामुदायिक रसोई और स्वास्थ्य केंद्र बाढ़ पीड़ितों के लिए बड़ी राहत बने हुए हैं। पानापुर के पीसरीपुर में भी राहत शिविर के जरिए लोगों को भोजन और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। राहत शिविर में बच्चों के लिए गर्म दूध की व्यवस्था की गई है। वहीं ग्रामीणों को बैठाकर भोजन कराया जा रहा है। जिन परिवारों को भोजन घर ले जाना है, उनके लिए भी पैक कर भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। बाढ़ के पानी के बीच प्रशासन और राहतकर्मियों की यह कोशिश है कि जब तक हालात पूरी तरह सामान्य नहीं हो जाते, तब तक प्रभावित परिवारों तक भोजन, स्वास्थ्य और जरूरी सुविधाएं लगातार पहुंचती रहें।
0
0
Report

बोकारो के खासमहल में आउटसोर्सिंग मजदूरों ने वेतन बकाया मांग पर काम ठप किया

Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में खासमहल के ठेका मजदूरों ने वेतन भुगतान की मांग को लेकर किया कार्य ठप।बताते चले कि दो महीने का बकाया वेतन भुगतान की मांग को लेकर सीसीएल खासमहल कोनार परियोजना के खुली खदान में संचालित आउटसोर्सिंग कंपनी केस्क ml जेवी के मजदूरों ने दो महीने की बकाया वेतन भुगतान की मांग को लेकर कार्य पूर्ण रूप से ठप कर दिया और आउटसोर्सिंग कंपनी प्रबंधन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया।मजदूरों ने आरोप लगाया है कि मजदूरों का वेतन का भुगतान sसमय नहीं किया जाता है।इतना ही नहीं उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि सुरक्षा उपकरण भी उपलब्ध कंपनी को ओर से नहीं किया जाता है ‌बकाया वेतन की मांग करने पर बिना कारण बताए बिना मजदूरों को बैठा दिया जाने का भी आरोप लगाया है।वही इस पुरे मामले पर परियोजना पदाधिकारी सुमेधानंदन से दूरभाष पर सम्पर्क कर उनका पक्ष लिया गया तो उन्होंने कहा कि आउटसोर्सिंग कंपनी के संचालक से बात किया जा रहा है और वेतन भुगतान जल्द किया जाने की प्रयास किया जा रहा है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top