273007
Jhansi - चरगांवा ब्लॉक क्षेत्र में अलाव की व्यवस्था न होने से लोग परेशान
Bisunpur, Uttar Pradesh:चरगांवा ब्लॉक क्षेत्र के महराजगंज, रामपुर गोपालपुर,सियारामपुर, ठाकुरपुर नंबर एक एवं दो,बालापार,मानीराम समेत दर्जनों चौराहों एवं गांव में ब्लॉक द्वारा अलाव की व्यवस्था न होने से लोग ठंड में ठिठुरने को मजबूर है. मजबूरी का आलम यह है कि कागज कबाड़ कचड़े को जलाकर क्षेत्र में लोग तापते दिखे. स्थानीय निवासियों एवं राहगीरों ने अलाव की व्यवस्था करने की मांग की ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ZRTI छात्रावास अधीक्षक पर धोखाधड़ी का बड़ा खुलासा, निलंबन
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल. उत्तर रेलवे के सबसे बड़े रेल प्रशिक्षण संस्थान (ZRTI) में टेंडर हथियाने के लिए ZRTI छात्रावास अधीक्षक की बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी/जालसाजी का खुलासा हुआ. ZRTI में अनुदेशक और छात्रावास अधीक्षक पद पर तैनात आशुतोष राज के खिलाफ संस्थान में कार्य के टेंडर हथियाने के लिए हरियाणा की फर्म की संचालक महिला के साथ मिलकर वेनक का फर्जी वित्तीय सर्टिफिकेट/फर्म संचालक महिला को पत्नी बताकर बैंक खाता खुलवाने का प्रयास—आपराधिक षड्यंत्र समेत तमाम गंभीर आरोप. इससे रेलवे महकमे में हड़कंप मच गया. जांच कमेटी ने आशुतोष राज, हरियाणा की फर्म संचालक नीतू रानी समेत एक अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है; ZRTI ने आरोपी आशुतोष राज को निलंबित कर दिया. पुलिस मामले की जांच में जुटी. चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के उत्तर रेलवे के क्षेत्रीय रेल प्रशिक्षण संस्थान का मामला है.0
0
Report
बिहार में एआई को शिक्षा का हिस्सा बनाकर कंप्यूटर शिक्षा भी जल्द लागू
Patna, Bihar:बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा ए आई आज समाज की बेहद जरूरी विषय है वैश्विक मंच पर हमें खुद को पूरा करने के लिए इससे जोड़ना बेहद जरूरी है बिहार शिक्षा का केंद्र रहा है ए आई इसलिए बेहद जरूरी है बिहार के शिक्षा मंत्री ने कहा कंप्यूटर शिक्षा को बिहार के स्कूलों में कंपलसरी जल्द करने की तैयारी हो चुकी है और बिहार के स्कूलों में शनिवार को हाफ डे की छुट्टी की घोषणा बहुत जल्द ही विभाग की तरफ से नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा0
0
Report
थांवला में 15 बीघा जमीन के विवाद पर खूनी संघर्ष, 4 घायल; तीन गिरफ्तार
Nagaur, Rajasthan:थांवला, रियांबड़ी 15 बीघा जमीन के विवाद में खूनी संघर्ष: एक ही परिवार के 4 लोग घायल, गंभीर हालत में अजमेर रेफर पड़ोसी के बाड़े में बैठे थे, तभी घेरकर किया हमला पीड़ित पक्ष के अनुसार, राजूराम गांव में पड़ोसी राधेश्याम के बाड़े में काम कर रहा था। इसी दौरान उसका दोस्त चेतन उनसे मिलने पहुंचा। दोनों बातचीत कर रहे थे, तभी सोहनलाल, शंकरलाल, बाबूलाल, दिनेश, सुरेश, अंकित, राकेश, गीता, संतोष, रुक्मणी, गुड्डी, प्रियंका, ममता, राजूराम पुत्र घासीराम और भागचंद सहित कई लोग वहां पहुंचे और दोनों को घेर लिया। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि बाबूलाल और शंकरलाल ने राजूराम और चेतन का गला दबाया, जबकि अन्य आरोपियों ने लाठी-डंडों और लकड़ियों से उनके सिर व शरीर पर ताबड़तोड़ वार किए। बीच-बचाव करने पहुंचे परिवार के अन्य सदस्य और महिलाएं भी मारपीट में घायल हो गईं। गंभीर चोट लगने से राजूराम और चेतन मौके पर ही गिर पड़े। चार घायलों को किया अजमेर रेफर शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वहां से भाग गए। घायलों को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद राजूराम, चेतन, कमला देवी और शेरा देवी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें अजमेर के जेएलएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़ित पक्ष ने सभी आरोपियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है。 15 बीघा जमीन को लेकर चल रहा है विवाद घायल के भाई प्रकाश ने बताया कि विवाद 15 बीघा जमीन को लेकर है। उनके अनुसार, यह जमीन उनके दादा के नाम आवंटित हुई थी। दादा की मृत्यु के बाद जमीन दादी, पिता और चाचा के नाम दर्ज है। परिवार ने दादा के भाई के बेटे को आधी जमीन खेती के लिए दी थी, लेकिन अब वह उस जमीन पर कब्जा कर रजिस्ट्री कराने के दबाव बना रहा है। प्रकाश का कहना है कि उन्होंने इस मामले में एसडीएम कोर्ट, रियाबड़ी से स्टे भी ले रखा है। इसके बावजूद खेत पर कब्जे का प्रयास किया गया और इसी रंजिश में उनके भाइयों पर हमला किया गया। पुलिस बोली- तीन गिरफ्तार, रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई थांवला थानाधिकारी उमराव ने बताया कि मारपीट की सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सिर और अंदरूनी चोटें गंभीर होने के कारण चारों घायलों को अजमेर रेफर किया गया। प्रारंभिक शिकायत के आधार पर तीन लोगों को शांति भंग की आशंका में धारा 151 के तहत गिरफ्तार किया गया है। थानाधिकारी ने बताया कि दोनों पक्षों को मेडिकल और रिपोर्ट के लिए थाने बुलाया गया था, लेकिन अभी तक किसी भी पक्ष ने औपचारिक रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। दोनों पक्षों को दोबारा बुलाया गया है। शिकायत मिलने के बाद उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी。 वहीं दूसरे पक्ष के दिनेश ने बताया कि मेरे पिता सोहनलाल शाम को खेत की तरफ जा रहे थे रास्ते में मेरे चाचा का लड़का राजू मिला और गाली गलौच करने लगा और मेरे पिता के पैर पर मार दी और गाली गलौच करते हुए पड़ोसी के बाड़े में चला गया मेरे पिता सोहन लाल भी राजू के पीछे बाडे में चले गए। उनके बीच जोर जोर से कहा सुनी होने लगी तो पास में ही मेरे चाचा का घर है उन्होंने मुझे सूचना दी जिसमें बाद हम सब वहां पहुंचे उससे पहले मेरी पत्नी वहां बीच बचाव करने पहुंची थी तब पास में बैठे चेतन ने मेरी पत्नी के साथ मारपीट कर दी। इसी बीच में भी वहां पहुंचा और झगड़ा बढ़ गया और इसमें मेरे पिता सोहन लाल घायल हो गए जिनका इलाज अभी भी अजमेर में चल रहा है जबकि सामने वाला पूरा पक्ष घर आ गया है। हमने भी थांवला थाने में रिपोर्ट दी थी लेकिन पुलिस ने हम पर ही कार्यवाही कर रही है。0
0
Report
Advertisement
दिलचस्प/क्लिकबैट हिंदी वाला हैडलाइन: सहारनपुर में मूसलाधार बारिश से कच्चा मकान ढहा, महिला की मौत
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहरानपुर में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश जानलेवा साबित हो रही है। थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के घोघरेकी गांव में देर रात बारिश के चलते एक कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। हादसे में कुकू उर्फ ताहिर की पत्नी मलबे में दब गई। ग्रामीणों और परिजनों ने कड़ी मशक्कत के बाद महिला को बाहर निकालकर तत्काल सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। लगातार हो रही बारिश से जिले के कच्चे मकानों पर खतरा बढ़ गया है, जिससे ग्रामीणों में भी दहशत का माहौल है。0
0
Report
मुरार में वृद्धा से सोने के गहने ठगों ने छीने; CCTV में कैद वारदात
Morena, Madhya Pradesh:मुरार में ठगों ने बातों में उलझाकर वृद्धा से ठगे सोने के गहने 500 रुपये के नोटों की गड्डियां दिखाकर रचा ठगी का जाल ठग गैंग में दो पुरुष और एक महिला शामिल महिला की सोने की चेन, कान के बाले, मंगलसूत्र और अंगूठी उतरवाकर फरार गड्डी में ऊपर असली नोट, नीचे कागज रखकर दिया झांसा पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद मुरार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की0
0
Report
नरसिंहपुर में लापता मासूम का जंगल में शव मिलने से सनसनी
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर में लापता हुई 8 साल की मासूम बच्ची का जंगल में मिला शव. तीसरी कक्षा में पढ़ती थी बच्ची. गोटेगांव थाना अंतर्गत की घटना. नरसिंहपुर SP की मौजूदगी में जंगल में चला सर्च अभियान के दौरान मिला बच्ची का शव. स्कूल से लापता हुई थी बच्ची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नरसिंहपुर जिला अस्पताल भेजा. मासूम की हत्या की जताई जा रही आशंका. जांच के बाद पुलिस करेगी मामले का खुलासा.0
0
Report
Advertisement
शिवपुरी के हातौद में नेशनल पार्क टीम ने दो तेंदुओं का सुरक्षित रेस्क्यू किया
Shivpuri, Madhya Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज शिवपुरी के नेशनल पार्क के पास कोटा पंचायत के स्थित छोटी हातौद में नेशनल पार्क टीम के द्वारा दो तेंदुआ का रेस्क्यू कर पकड लिया है। कई दिनो से हातौद के ग्रामीण क्षेत्र के लोग तेंदुओ से घर गॉव में घुमने से परेशान चल रहे थे। जिसके कारण घरों से निकलना मुश्किल हो रहा था वही लगातार ग्रामीण के गायों बकरियो का शिकार कर रहे थे। जिससे गांंव में डर का माहौल था।0
0
Report
मैहर के बदेरा में अवैध कब्जा हटाने के दौरान पथराव, FIR दर्ज
Maihar, Madhya Pradesh:मैहर जिले के बदेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंग के बहिली गांव में आरक्षित वनभूमि से अवैध कब्जा हटाने के दौरान वन विभाग और ग्रामीणों के बीच हुए विवाद के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पथराव की घटना के बाद पुलिस ने चार नामजद आरोपियों सहित 60 से 70 अज्ञात महिला-पुरुषों के खिलाफ various धाराओं में मामला दर्ज किया है। घटना में वन विभाग के दो कर्मचारी घायल हुए, जबकि अतिक्रमण हटाने में लगी दो जेसीबी मशीनों के कांच भी क्षतिग्रस्त हो गए। जानकारी के अनुसार, बुधवार को वन विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मैहर वन परिक्षेत्र की जुड़वानी बीट स्थित आरक्षित वनभूमि से अवैध कब्जा हटाने पहुंची थी। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध शुरू कर दिया और देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई। आरोप है कि भीड़ ने वन विभाग की टीम पर पथराव कर दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद जिले भर से अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर बुलाया गया। अधिकारियों की मौजूदगी में स्थिति पर नियंत्रण पाया गया और वनभूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पूरी की गई। वन परिक्षेत्र अधिकारी मैहर द्वारा थाना बदेरा में लिखित शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने रामसरोवर कोल, शिवप्रसाद कोल, राजू साकेत और रामप्रताप कोल को नामजद आरोपी बनाया है। इसके अलावा घटना में शामिल 60 से 70 अज्ञात महिला एवं पुरुषों के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। घटनास्थल पर मौजूद वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। दोषियों के खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
आशुतोष तिवारी का Zee मीडिया बयान: भीतरघात से बीजेपी की हार पर चर्चा
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल दतिया उप चुनाव को लेकर बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी का Zee मीडिया पर बड़ा बयान भीतरघात के चलते बीजेपी हारी है कुछ कार्यकर्ता भटक गए थे पार्टी ने हार की समीक्षा के लिए बनाई समिति आगे पार्टी के कार्यकर्ता होने के नाते जो जिम्मेदारी मिलेगी वह निभाऊंगा 121 आशुतोष तिवारी, बीजेपी नेता।0
0
Report
Advertisement
ग्वालियर गांधी रोड पर छह सवारियों ने ट्रैफिक नियम तोड़े, 6,500 रुपये का जुर्माना
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में ट्रैफिक नियमों की खुलेआम धज्जियाँ उड़ाने का मामला सामने आया है, शहर के गांधी रोड पर एक बाइक पर छह लोग सवार होकर न सिर्फ सफर करते नजर आए, बलकि बीच सड़क पर जानलेवा स्टंट भी करते रहे। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो ट्रैफिक पुलिस हरकत में आई। वाहन नंबर के आधार पर पुलिस बाइक मालिक तक पहुंची और कार्रवाई करते हुए 6,500 रुपये का चालान वसूला। साथ ही भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा न करने की सख्त हिदायत भी दी गई। गांधी रोड पर एक बाइक पर छह लोग सवार होकर ट्रैफिक नियमों को ताक पर रखते हुए सड़क पर फर्राटा भरते दिखाई दिए। इस दौरान बाइक सवारों ने अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डालते हुए खतरनाक स्टंट भी किए। राहगीरों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने बाइक के नंबर के आधार पर जांच शुरू की और वाहन मालिक की पहचान मुरैना के दिमनी निवासी आशीष के रूप में की। पुलिस ने उसे बुलाकर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 6,500 रुपये का जुर्माना लगाया। ट्रैफिक पुलिस ने चालान की राशि वसूलने के साथ ही वाहन मालिक को भविष्य में ट्रैफिक नियमों का पालन करने और इस तरह की लापरवाही दोबारा न करने की सख्त चेतावनी दी। पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि सड़क पर स्टंट और ओवरलोडिंग जैसी हरकतें न केवल कानून का उल्लंघन हैं, बल्कि जानलेवा हादसों का कारण भी बन सकती हैं।0
0
Report
दंतेवाड़ा: गीदम में बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन के लिए 7 पर कार्रवाई
Dantewada, Chhattisgarh:ब्रेकिंग - दंतेवाड़ा गीदम में बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन अभियान, 7 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई धीरज ऑटो मोबाइल गैरेज में जांच के दौरान बिना सूचना और मुसाफिरी दर्ज कराए काम करते मिले बाहरी व्यक्ति। झारखंड और उत्तर प्रदेश के 7 लोगों के खिलाफ पुलिस ने की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई। संबंधित व्यक्तियों के गृह थानों से आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी मांगी गई। भविष्य में स्थानीय थाना में सूचना देकर मुसाफिरी दर्ज कराने के दिए निर्देश। दंतेवाड़ा पुलिस ने मकान मालिकों और व्यवसायियों से बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन कराने की अपील की। संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाना या टोल-फ्री 1800-233-1905 पर देने की अपील。0
0
Report
छिंदवाड़ा में केबल चोरी शक पर तीन युवक पिटाई, गले में तार डालकर घुमाए गए
Chhindwara, Madhya Pradesh:चोरी का शक, गले में कंटीले तार बांधकर घुमाया,छिंदवाड़ा के WCL इलाके में भीड़ ने 3 युवकों को जूतों-चप्पलों से पीटा, गार्ड देखते रहे छिंदवाड़ा जिले के इकलहरा स्थित वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड परिसर में केबल चोरी के संदेह में तीन युवकों के साथ मारपीट और उनका जुलूस निकालने का वीडियो सामने आया है. घटना बुधवार की बताई जा रही है. वीडियो में बड़ी संख्या में लोग युवकों को चप्पल लात-घूंसों से पीटते और उनके गले में कंटीले तार पहनाकर घुमाते दिखाई दे रहे हैं. मौके पर WCL के गार्ड भी मौजूद दिख रहे हैं. आरोप है कि पूछताछ के दौरान युवकों के साथ मारपीट की गई. कथित तौर पर चोरी के लिए काटे गए केबल के बंडल उनके गले और कंधों में लटकाकर गांव में जुलूस भी निकाला गया.वीडियो में करीब 70 से 80 लोगों की भीड़ युवकों के साथ मारपीट करती दिखाई दे रही है। इस दौरान WCL के सुरक्षा गार्ड भी मौके पर मौजूद नजर आते हैं, लेकिन वीडियो में किसी के भीड़ को रोकने या युवकों को बचाने का प्रयास दिखाई नहीं देता. बड़कुही पुलिस चौकी प्रभारी ASI रामविलास तिवारी ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है. उन्होंने कहा कि यदि किसी पक्ष की ओर से शिकायत प्राप्त होती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.0
0
Report
Advertisement
तेज़ रफ्तार कार का भयावह हादसा: एक की मौत, चार घायल टीकमगढ़ में
Tikamgarh, Madhya Pradesh:एंकर- टीकमगढ़ जिले में दिखा तेज रफ्तार का कहर, देर रात करीब 11 बजे लिधौरा से टीकमगढ़ आ रही तेज रफ्तार XUV कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराई, हादसा इतना भीषण था की कार में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जानकारी के मुताबिक XUV कार में कुल पांच लोग सवार थे, जो लिधौरा से टीकमगढ़ में आयोजित चिहलम कार्यक्रम को देखने के लिए जा रहे थे, इसी दौरान लिधौरा टीकमगढ़ मार्ग पर पेट्रोल पंप के पहले तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई, कार सड़क पर पलटते हुए पेड़ से जा टकराई।0
0
Report
दार्जीलिंग में अवैध प्रवेश करने वाले बांग्लादेशी युवक को शरणार्थी कैंप में रखा गया
Siliguri, West Bengal:শরণার্থী ক্যাম্পে আনা হলো এক বাংলাদেশী যুবককে, অবৈধভাবে ভারতে প্রবেশ করার কারণেই তাকে আটক করে দার্জিলিং জেলার সদর থানার পুলিশ দার্জিলিং জেলার ফাঁসিদেওয়া ব্লকের বিধান নগর আনারস মার্কেট কমপ্লেক্সে বাংলাদেশী শরণার্থী ক্যাম্প এ আনা হল এক বাংলাদেশী যুবককে।আজ এই শরনার্থী ক্যাম্পে প্রথম এক বাংলাদেশিকে যুবককে অনাহলো। বাংলাদেশি যুবকের নাম সত্যজিৎ রায়(২৬) বাংলাদেশের ঠাকুরগাও মাগুরা এর বাসিন্দা। বাড়িতে বৌ ছেলে ও মেয়ে আছেন。 দুই বন্ধুর সঙ্গে যুবক কুড়ি হাজার টাকার বিনিময়ে দালাল মারফত কাঁটাতারের বেড়া পার করে ভারত ও প্রবেশ করে। বাংলাদেশ থেকে চোরাই পথে বিন্দল বর্ডার পার করে প্রথমে ভারতের প্রবেশ করে। এরপর সেই বন্ধুদের মারফত সোজা আসামের কামাখ্যা মন্দিরে পুজো দিয়ে সেখান থেকে পুনরায় দার্জিলিংয়ে ঘুরতে যায়। দার্জিলিং ঘুরতে যাওয়ার সময় জেলার দার্জিলিং সদর থানার পুলিশের হাতে আটক হয় সেই যুবক। গতকাল রাতে তাকে ফাঁসিদেওয়া ব্লকের বিধাননগর মার্কেট কমপ্লেক্সে বাংলাদেশী শরণার্থী ক্যাম্পে আনা হয়। যুবককে পুলিশি জিজ্ঞাসাবাদ করার পরে জানা যায়, দিনকয়েক আগে চোরাই পথে বাংলাদেশের বিন্দল বর্ডার দিয়ে ভারতে প্রবেশ করে এবং রায়গঞ্জে ১৫ দিন রাজমিস্ত্রি শাটারিং এর কাজ করার পরেই দার্জিলিংয়ে ঘুরতে যায়। তিনি আরো জানায়। বাংলাদেশে তার মেয়ে ও স্ত্রীর উপর অত্যাচারের কারণে ভারতে জায়গা কিনে বসবাসের উদ্দেশ্যে আসেন। বাংলাদেশে বিভিন্ন রকম ভাবে মহিলাদের উপরে অত্যাচার করা হচ্ছে। তার মেয়ে ও স্ত্রীকে সুরক্ষিত রাখার কারণেই তার ভারতে আসার মূল উদ্দেশ্য।0
0
Report
झांसी में माफिया अतीक के बेटे का एक्सीडेंट, कार में चार सवार
Noida, Uttar Pradesh:माफिया अतीक के बेटे का झांसी में हुआ एक्सीडेंट, अतीक के सबसे छोटे बेटे का झांसी में हुआ एक्सीडेंट, कार सवार अतीक के बेटे का हुआ एक्सीडेंट, कार में चार लोगों के सवार होने की जानकारी।0
0
Report
Advertisement
