गोरखपुर में PSC से बर्खास्त सिपाही नौकरी देने के नाम पर चला रहा था ठगी और लूट गैंग
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में एक बड़ा ठगी गिरोह पकड़ा गया है। इस गिरोह का मुखिया पीएसी से बर्खास्त एक सिपाही था। यह गिरोह नौकरी देने के नाम पर दूसरे जिलों के लोगों को फोन कर बुलाता और उनसे मोटी रकम वसूलता था। विरोध करने पर वे लूटपाट और मारपीट भी करते थे। कैंट पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से आठ लूटे गए मोबाइल, 82,050 रुपये नकद, एक वाहन और अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं। पुलिस जांच में जुटी है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
