Back
होली रात गोरखपुर में फॉर्च्यूनर से दो मौतें, चालक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग
NTNagendra Tripathi
Mar 06, 2026 14:16:47
Gorakhpur, Uttar Pradesh
गोरखपुर में रफ्तार और लापरवाही का खौफनाक चेहरा सामने आया है जहां एक बेकाबू फॉर्च्यूनर ने होली की रात में दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। होली की देर रात शाहपुर थाना क्षेत्र के कौवाबाग-मोहद्दीपुर ओवरब्रिज पर रॉन्ग साइड से आ रही तेज रफ्तार ब्लैक फॉर्च्यूनर ने कई वाहनों को उड़ा दिया था। होली की देर रात को हुए इस भीषण सड़क हादसे में मौके पर ही बीआरडी मेडिकल कॉलेज के MBBS छात्र रहे आकाश पांडेय की मौत हो गई उसी हादसे में घायल हुए एक अन्य स्कूटी सवार और शहर के जाने-माने नेत्र रोग विशेषज्ञ के भाई उमेश शर्मा की भी मौत हो गई है। इस तरह से इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर अब दो हो गई है। इस दर्दनाक हादसे के बाद मेडिकल कॉलेज में शोक की लहर है। मेडिकल छात्रों और डॉक्टरों ने शांति पाठ कर अपने साथी को श्रद्धांजलि दी और आरोपी गोल्डेन साहनी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उमेश शर्मा होली पर शाहपुर स्थित अपनी बहन के घर गए थे और रात लगभग साढ़े नौ बजे स्कूटी से वापस लौट रहे थे। वे कौवाबाग–मोहद्दीपुर ओवरब्रिज के पास पहुंचे तभी रॉन्ग साइड से आ रही तेज रफ्तार ब्लैक फॉर्च्यूनर ने उनकी स्कूटी को टक्कर दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उमेश शर्मा ओवरब्रिज की रेलिंग से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया जहां वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया लेकिन देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के MBBS तृतीय वर्ष के छात्र आकाश पांडेय की मौके पर मौत हो गई थी। उन्होंने होली के दिन अपने दोस्त के घर से खाना खाकर हॉस्टल लौट रहे थे। तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने उनकी स्कूटी को टक्कर दी, वह करीब 15 मीटर दूर रेलिंग से टकराकर लहूलुहान हो गए और लटक गए। हादसे के बाद मेडिकल कॉलेज में गम का माहौल है। मेडिकल छात्र और इंटर्न कुछ समय के लिए ओपीD सेवा रोककर श्रद्धांजलि सभा में हिस्सा लेने लगे। आरोपी गोल्डेन साहनी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। वीडियो में आरोपी पुलिस कस्टडी में भी बेखौफ अंदाज में चलता दिख रहा है। सोशल मीडिया पर उसका एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक युवती पर छेड़खानी का आरोप लगता है। ऑनलाइन रिकॉर्ड के मुताबिक कार नंबर UP32LR0013 पर 35 चालान दर्ज हैं; 23 पेड चालक, 12 अनपेड; हालांकि पुलिस 27 चालान कह रहा है। होली के दिन हुआ यह हाद्सा अब दो परिवारों के लिए जख्म बन गया है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VSVishnu Sharma
FollowMar 06, 2026 19:02:000
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 06, 2026 19:01:21Noida, Uttar Pradesh:ये वो वीडियो है जिसमें अनुज अग्निहोत्री के पास सीएम की इनकमिंग वीडियो कॉल आई है, सीएम के कॉल आने से अनुज औैर उनके परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा
0
Report
MSManish Sharma
FollowMar 06, 2026 18:46:490
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 06, 2026 18:45:430
Report
NSNAVEEN SHARMA
FollowMar 06, 2026 18:45:240
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 06, 2026 18:30:590
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowMar 06, 2026 18:30:450
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 06, 2026 18:30:21Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर
सृष्टि गोयल UPSC में 160 वीं रैंक पर आई
ग्वालियर के मुरार इलाके में रहती है सृष्टि
पांचवे अटेम्प्ट सेलेक्ट हुई सृष्टि
कहा असफलता के बाद भी नहीं मानी हार
0
Report
0
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowMar 06, 2026 18:17:230
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 06, 2026 18:17:060
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 06, 2026 18:16:420
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 06, 2026 18:16:29Jodhpur, Rajasthan:बोरानाडा क्षेत्र में लगी आग, बासनी सहित 8 दमकल मौके के लिए रवाना, हेंडीक्राफ्ट में रखे लकड़ी के बुरादे में बताई जा रही आग, दमकल कर्मी जुटे आग बुझाने में
0
Report
104
Report
49
Report