273001
गोरखपुरः यूपी आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती में कूटरचित दस्तावेजों के साथ युवक गिरफ्तार
Gorakhpur, Uttar Pradesh:यूपी आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा 2023 के दस्तावेज सत्यापन के दौरान एक अभ्यर्थी कुश कुमार को कूटरचित दस्तावेजों के साथ गिरफ्तार किया गया। उसने अपनी असली जन्मतिथि को छिपाने के लिए कूटरचित ड्राइविंग लाइसेंस और वोटर आईडी कार्ड प्रस्तुत किए थे। उसके खिलाफ थाना कैंट में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब आगे की कार्रवाई कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रतलाम में नवरात्र के पहले दिन आस्था का जनसैलाब, माता रानी के मंदिरों में उत्साह
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम मे नवरात्र का पहले दिन, सुबह से आस्था का जन सैलाब माता रानी के मंदिरो मे0
0
Report
मोदी के नेतृत्व में भारत बनी पांचवीं इकोनॉमी- हिमाचल में भाजपा के बदलाव की आहट
Kullu, Himachal Pradesh:भारत आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पांच नंबर की इकोनॉमी वाला देश बन चुका है। ऐसे में अब जल्द ही प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत तीसरे नंबर पर पहुंचने वाला है। वहीं केंद्रीय योजनाओं का सीधा लाभ देकर प्रधानमंत्री ने बीच की हिस्सेदारी भी खत्म की है। यह बात केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने पतलीकूहल में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं। जिला कुल्लू के पतलीकूहल में मनाली भाजपा के द्वारा एक जनसभा का आयोजन किया गया। इस जनसभा में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा विशेष रूप से उपस्थित रहे। वही नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के साथ अन्य भाजपा नेता भी जनसभा में शामिल हुए। जनसभा में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि आज दुनिया भर की यह रिपोर्ट साबित करती है कि भारत एक ऐसा देश बन गया है जो लगातार आर्थिक विकास में आगे बढ़ रहा है। ऐसे में हिमाचल की जनता भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का साथ दे रही है और आने वाले चुनावों में प्रदेश की जनता ने भी तय कर लिया है कि यहां पर कांग्रेस की सरकार को हटाकर बीजेपी की सरकार बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी खुद इस बात को कहते थे कि वह दिल्ली से 1 रुपए भेजते हैं तो जनता के पास 15 पैसे पहुंचते हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से पूरी राशि किसानों और गरीबों के खातों में पहुंचाई है और बीच में जो लोग अपनी हिस्सेदारी रखते थे। उसे भी पूरी तरह से खत्म किया है। हिमाचल प्रदेश की जनता को भी केंद्रीय योजनाओं से लाभ मिला है और अब प्रदेश की जनता भी हिमाचल में जल्द बदलाव लाने वाली है。0
0
Report
गंगा किनारे काष्ठहारा घाट पर डूबकर शुभम की मौत, दुर्गा पूजा के बीच परिजनों में मातम
Samastipur, Bihar:गंगा की बाया नदी के काष्ठहारा घाट पर डूबने से इकलौते बेटे की मौत, मां की चीख-पुकार से दहला घाट । दुर्गा पूजा में कलश स्थापना के लिए जल भरने गया था 18 वर्षीय युवक शुभम। समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर दुर्गा पूजा में कलश स्थापना के लिए रविवार की सुबह जल भरने के दौरान गंगा की सहायक बाया नदी के काष्ठहारा घाट पर गहरे पानी में डूबने से 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के कमरांव गांव निवासी मनोज कुमार महतो के पुत्र शुभम कुमार के रूप में हुई है। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, दुर्गा पूजा में कलश स्थापना को लेकर शुभम बाया नदी के काष्ठहारा घाट पर जल भरने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद युवक के शव को पानी से बाहर निकाला गया। बेटे की मौत की खबर सुनते ही उसकी मां और अन्य परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। शव देखते ही मां बदहवास होकर बेहोश हो गई। इसके बाद घाट पर चीख-पुकार मच गई। इकलौते बेटे को खोने के गम में मां और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इस हृदयविदारक घटना से वहां मौजूद लोग भी गमगीन हो उठे। बताया जाता है कि मृतक के पिता मनोज कुमार महतो प्रदेश में रहकर मजदूरी करते हैं। उनकी कमाई से ही परिवार का भरण-पोषण होता है। इकलौते बेटे की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, समस्तीपुर भेज दिया है। बाइट: मृतक की फुआ बाइट:स्थानीय0
0
Report
Advertisement
ताजमहल परिसर में पर्यटक समूह के बीच मारपीट, गार्डन में वीडियो वायरल
Agra, Uttar Pradesh:ताजमहल परिसर में पर्यटक समूह के बीच मारपीट, गार्डन में वीडियो वायरल0
0
Report
बिजनौर में आंधी-तूफान के बीच विशाल पेड़ गिरा, मगर जान-माल बचा
Moradabad, Uttar Pradesh:स्लग--तूफ़ान एंकर: बिजनौर में तेज आंधी-तूफान और बारिश के चलते सिविल लाइन पुलिस चौकी के बाहर खड़ा एक विशालकाय पेड़ अचानक भरभराकर गिर गया। पेड़ गिरने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और बड़ा नुकसान होने से टल गया। वीओ: बिजनौर में मौसम ने अचानक करवट ली, जिसके बाद तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश शुरू हुई। आंधी की वजह से नुमाइश चौकी के बाहर खड़ा पेड़ अचानक जड़ से उखड़कर गिर गया। गनीमत रही कि जिस समय पेड़ गिरा, उस दौरान कोई उसकी चपेट में नहीं आया। हादसे में किसी के घायल होने या जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।0
0
Report
*पूर्व विधायक शैलू ने निभाया वादा, घायल रामफल की पत्नी को सौंपा ढाई लाख का मुख्यमंत्री सहायता चेक*
Mohkampur, Uttar Pradesh:26 सितंबर को आई तूफानी बारिश में बरगदवा सैफ (मोतीनगर) निवासी रामफल यादव उर्फ घिर्रे पर यूकेलिप्टस का पेड़ गिर गया था। वे गंभीर रूप से घायल होकर लखनऊ CNS न्यूरो ट्रॉमा में जिंदगी और मौत से लड़ रहे हैं। रामफल भाजपा बूथ अध्यक्ष रत्तीराम के छोटे भाई हैं। उनकी गरीब पत्नी विद्यावती की पीड़ा देख गैसड़ी के पूर्व विधायक *शैलेश कुमार सिंह 'शैलू'* ने मुख्यमंत्री से मदद की गुहार लगाई। उनके अथक प्रयास से मुख्यमंत्री जनपद आगमन पर पीड़िता को ढाई लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत हुई। रविवार को जिलाधिकारी व विधायक द्वारा विद्यावती को चेक सौंपा गया तो उसकी आंखें भर आईं। पूर्व विधायक ने ढांढस बंधाया और आगे भी हर मदद का भरोसा दिलाया। इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि नन्दकुमार पाण्डेय, पूर्व प्रधान सहबाज खान, दयाराम प्रजापति, लेखपाल कमलेश यादव मौजूद रहे0
0
Report
Advertisement
गिरिडीह में नक्सलियों के ठिकाने से भारी मात्रा में विस्फोटक और हथियार बरामद
Giridih, Jharkhand:नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में गिरिडीह पुलिस और सीआरपीएफ को बड़ी सफलता मिली है। पारसनाथ पहाड़ी क्षेत्र के जिरुआबेड़ा जंगल के पास से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और हथियार बनाने का सामान बरामद किया गया है। गिरिडीह के एसपी डॉ. बिमल कुमार ने बताया की 10 अक्टूबर की रात पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार एवं सीआरपीएफ 154 बटालियन के कमांडेंट सुनील दत्त त्रिपाठी को गुप्त सूचना मिली थी कि पारसनाथ पहाड़ी क्षेत्र के जिस्वाबेड़ा जंगल के पास नक्सलियों द्वारा विध्वंसक घटना को अंजाम देने के लिए विस्फोटक सामग्री और हथियार छुपाकर रखा गया है। सूचना के सत्यापन के बाद ASU (अभियान) सुरजीत कुमार, द्वितीय कमान पदाधिकारी सीआरपीएफ 154 बटालियन अभिनव आनंद के नेतृत्व में थाना प्रभारी खुखरा रविन्द्र कुमार सिंह, पुअनि मणिलाल सिंह एवं सअनि उमेश कुमार सिंह, मधुबन थाना के साथ सीआरपीएफ जवान एवं जिला पुलिस बल की संयुक्त टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा जिरुआबेड़ा जंगल के पास संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान भारी मात्रा में सामान बरामद किया गया। जिसमें 1 केन बम, करीब 5 किलोग्राम, कोडेक्स वायर, करीब 35 मीटर, इलेक्ट्रिक वायर, 01 बंडल, 38 पीस लोहे का अर्धनिर्मित ग्रेनेड शेल एवं ग्रेनेड बनाए जाने वाली अन्य सामग्री, 1 इमरजेंसी लाइट. छापेमारी में अपर पुलिस अधीक्षक सुरजीत कुमार, सीआरपीएफ के अभिनव आनंद, थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार सिंह समेत सीआरपीएफ और जिला पुलिस बल के जवान शामिल थे।0
0
Report
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के मुद्दे पर विपक्ष-सरकार के बीच तीखी राजनीतिक तकरार
Ranchi, Jharkhand:मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली से लेकर झारखंड तक सियासी बयानबाजी बढ़ी हुई है। कांग्रेस समेत विपक्षी दल चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और एसआईआर की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। झारखंड में भी ज्ञानेश कुमार और केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रोश दिख रहा हैं । विपक्ष लगातार इस्तीफे पर अड़ा है जिससे इस मुद्दे पर राजनीतिक टकराव बढ़ता नजर आ रहा है। बाइट ...कमल ठाकुर, प्रदेश प्रवक्ता, कांग्रेस बाइट ...मनोज पांडेय, प्रवक्ता, झामुमो बाइट ...दीपक बंका, नेता बीजेपी बाइट ...अजय शाह, नेता ,बीजेपी0
0
Report
बारिश में धान भीगने से उठान न मिलना, किसानों के नुकसान की बड़ी वजह
Yamuna Nagar, Haryana:किसानों पर इस समय दोहरी मार पड़ रही है। एक तरफ उन्हें गेट पास नहीं मिल रहे, अगर मिल गए तो मंडी से उठान नहीं हो रहा। इसी बीच प्रकृति ने भी किसानों का साथ नहीं दिया। चार दिन पहले हुई साडोरा बिलासपुर में हुई भारी वर्षा के बाद आज रविवार को फिर से दोपहर में मौसम बदल गया, जब आसमान में धूप की बजाय घना अंधेरा छा गया। और देखते ही देखते तेज बारिश हो गई। जिससे मंडियों में आया लाखों क्विंटल धान भीग गया। यह वह धान था जिसे अभी तक खरीदा नहीं गया था ,जो खरीदा गया था , भी भीग गया, क्योंकि उसका उठान नहीं हुआ था। वही पर उठान को लेकर किसान लंबे समय से परेशान थे, क्योंकि जब तक मंडी खाली नहीं होगी धान नहीं आ सकता। इसी को लेकर किसानों ने तीन दिन पहले मार्केट कमेटी के कार्यालय पर तालेबंदी की थी। उससे एक दिन पहले बिलासपुर में गेटों पर ताला लगा दिया था। मांग यही थी कि उठान में तेजी लाई जाए। क्योंकि मौसम कभी भी बदल सकता है ।लेकिन आश्वासन मिले, उठान में तेजी नहीं लाई गई और आज रविवार को भारी बारिश के चलते किसानों को फिर से भारी नुकसान उठाना पड़ा है। इस बर्बादी के लिए कौन है जिम्मेदार, क्यों नहीं समय पर उठान हुआ, क्यों नहीं समय पर खरीद हुई। किसानो का कहना है कि वह बार-बार सरकार से आग्रह करते रहे उठान में तेजी लाई जाए। मिस मैच की समस्या का जल्दी समाधान किया जाए ,लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ, जिसका खामियाजा अब किसानों के साथ-साथ सरकार को भी उठाना पड़ेगा। आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान मुनीष कंबोज ने बताया कि मंडी में लगभग 10 लाख बोरी धान पड़ा है, जिसमें से तीन से चार लाख बोरी खुले आसमान के नीचे हैं। उन्होंने कहा कि मंडी में भीगी धान का सबसे ज्यादा नुकसान आढ़तियों को हुआ है। यह नुकसान उठान न होने की वजह से हुआ है। वही किसानों ने बताया कि वह मंडी में धान लाए थे जो भीग गया, काफी नुकसान हुआ है।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली में 12 अक्टूबर प्रदर्शन: कांग्रेस का बड़ा आंदोलन, CEC इस्तीफा मांग
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल मध्यप्रदेश से भी विधायकों ओर नेताओं को दिल्ली बुलाया गया है दिल्ली में 12 अक्टूबर के प्रदर्शन में देशभर के कांग्रेस नेता होंगे शामिल CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन वोट चोरी के बड़े-बड़े आंकड़े सामने आने का किया दावा वोट कटने से प्रभावित मतदाता भी sड़कों पर उतरेंगे- पीसी शर्मा मतदाता गांव कस्बों में भी प्रदर्शन करेगा CEC ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें, कांग्रेस देशभर में आंदोलन करेगी0
0
Report
*50वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ई-समवाय कंचनपुर की बड़ी सफलता, 23.20 क्विंटल चाइनीज कद्दू बीज बरामद*
Mohkampur, Uttar Pradesh:भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तस्करी रोकने के लिए सशस्त्र सीमा बल लगातार सतर्क है। इसी क्रम में 50वीं वाहिनी की ई-समवाय, कंचनपुर ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर उप निरीक्षक (सामान्य) जगदीश नारायण के नेतृत्व में नाका दल का गठन किया गया। नाका दल ने सीमा चौकी क्षेत्र में एक संदिग्ध ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान ट्रॉली में लदी 58 बोरियों से कुल 2320 किलोग्राम (23.20 क्विंटल) चाइनीज कद्दू बीज बरामद हुआ। प्रारंभिक पूछताछ में यह चाइनीज बीज बताया जा रहा है जिसे अवैध रूप से सीमा पार ले जाने का प्रयास किया जा रहा था। मौके से दो भारतीय नागरिकों को भी हिरासत में लिया गया। एसएसबी ने नियमानुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली, बरामद 58 बोरी बीज और दोनों व्यक्तियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई हेतु सीमा शुल्क विभाग, बढ़नी को सुपुर्द कर दिया है। एसएसबी की इस कार्रवाई से सीमा पर तस्करों में हड़कंप है।0
0
Report
मुजफ्फरपुर में रंगदारी के मामले में पूर्व पार्षद के घर देर रात फायरिंग; दो बदमाश फरार
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में शनिवार की देर रात रंगदारी को लेकर बाइक सवार अपराधियों ने पूर्व वार्ड पार्षद हरेंद्र कुमार सिंह के घर को निशाना बनाकर फायरिंग की. घटना सिकंदरपुर थाना क्षेत्र की है, जहां आधी रात को दो अपराधी बाइक से पहुंचे और घर के बाहर गोलियां चलाईं और बाइक सवार अपराधी रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए एक के बाद एक करके चार राउंड फायरिंग की. जिसमें एक राउंड फायरिंग मिस कर गई. फायरिंग के دوران एक गोली घर के शटर में लगी, जबकि दूसरी गोली वहां खड़ी लग्जरी कार के शीशे पर लगी. घटना के स्थान से पुलिस ने दो खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है. पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसमें बाइक सवार दो बदमाश फायरिंग करते दिखाई दे रहे हैं. घटना के बाद दोनों मौके से फरार हो गए. घटना की सूचना मिलने पर सिकंदरपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान करने में जुटी है. पूर्व वार्ड पार्षद हरेंद्र कुमार सिंह ने मोहल्ले के कुछ युवकों पर रंगदारी की मांग पूरा नहीं होने को लेकर फायरिंग कराने का आरोप लगाया है. उन्होंने पुलिस से आरोपितों को जल्द गिरफ्तार करने और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है. पूर्व वार्ड पार्षद हरेंद्र कुमार सिंह के अनुसार मोहल्ले में एक युवक के साथ मारपीट की घटना हुई थी, जिसके बाद विवाद शुरू हुआ था. उन्होंने आरोप लगाया कि है लड़कों के विरुद्ध पूर्व में भी थाने में लिखित शिकायत की गई थी, जिसके बाद से ही उनके परिवार के साथ रंजिश चल रही थी. हरेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि इसी विवाद को लेकर उनके परिवार को लगातार धमकियां दी जा रही थीं. हरेंद्र कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि संबंधित युवक अक्सर रात में फोन कर गाली-गलौज करता था और रंगदारी की मांग करता था. उनके मुताबिक पिछले करीब 2 महीने से यह विवाद चल रहा था और इस संबंध में उन्होंने पुलिस को आवेदन देने तथा फोन पर मिली धमकियों की रिकॉर्डिंग उपलब्ध कराने की बात कही है. एसडीपीओ टाउन सुरेश कुमार ने बताया कि फायरिंग की सूचना मिलने पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची थी. घटनास्थल से दो खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपितों की पहचान की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.0
0
Report
Advertisement
नरैना में संघ प्रचारक से मारपीट: जयपुर ग्रामीण ने 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड किए
Dudu, Rajasthan:लोकेशन - नरैना जिला - जयपुर रिपोर्टर - दिलीप चौधरी इनफॉर्मर - सुनील कुमावत नरैना(जयपुर) सांभर जिला संघ प्रचारक के साथ मारपीट करने का मामला, जयपुर ग्रामीण एसपी ने नरेना थाने के 6 पुलिसकर्मी किए सस्पेंड, संघ प्रचारक से मारपीट के मामले में SP ने की कार्रवाई, कल रात संघ प्रचारक कृष्ण अवतार के साथ की थी मारपीट, मारपीट की सूचना के बाद बड़ी संख्या में थाने पर पहुंचे थे लोग, SHO उमराव सिंह गुर्जर और पुलिसकर्मियों को माना दोषी, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण हनुमान प्रसाद मीणा ने लिया एक्शन, मामले की जांच एएसपी मुख्यालय नीरज पाठक को सौंपी0
0
Report
बगहा में कलश यात्रा के दौरान हाई टेंशन तार से हादसा; दो की मौत, दर्जन भर घायल
Bagaha, Bihar:इस वक़्त की बड़ी खबर बिहार के बगहा से आ रहीं है जहाँ शारदीय नवरात्र के पहले दिन कलश यात्रा के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। बिजली की करंट लगने से दो लोगों की मौत हो गईं है जबकि दर्जनभर श्रद्धालु जख़्मी हुए हैं। दरअसल नवरात्र के पहले दिन रविवार को कलश यात्रा के बाद जल बोझी करने पहुंचे श्रद्धालुओं में से एक झंडा लिए श्रद्धालु अचानक हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया जिसके बाद करंट लगने से दो श्रद्धालुओं की मौके पर हीं दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई श्रद्धालु झुलस गए हैं। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मچ गई। सूचना पर पहुँची पुलिस प्रशासन की टीम औऱ ग्रामीणों ने घायलों को इलाज के लिए रामनगर CHC में भर्ती कराया जहाँ चिकित्सकों की टीम उनके दवा इलाज़ में जुटी है वहीं परिजनों का बुरा हाल है। रामनगर SDPO सत्येंद्र राम ने इस घटना की पुष्टि की है। जबकि बगहा सदर विधायक राम सिंह ने घटना पर दुःख जताते हुए बिजली विभाग की लापरवाही की जाँच क़र कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। क्योंकि खुशियों और आस्था के माहौल में जिस तरह मातम पसरा है उसने विद्युत विभाग की लचर व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शारदीय नवरात्रि के पहले दिन कलश यात्रा के दौरन यह हादसा रामनगर थाना क्षेत्र के खटौरी स्थित दोन कैनाल के पास हुआ है। जानकारी के मुताबिक, भैरोगंज के सहसराव गाँव से श्रद्धालु ट्रैक्टर पर सवार होकर जल बोझी करने दोन नहर पहुंचे थे इसी दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आने से कई श्रद्धालु करंट की चपेट में आ गए हैं जबकि हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बकाया जानकारी के मुताबिक रामनगर SDPO सत्येंद्र राम ने हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत होने की पुष्टि की है और पुलिस पूरे मामले की जाँच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।0
0
Report
खूँटी में शारदीय नवरात्र की धूम, कलश स्थापना और हरि कीर्तन
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र – खूँटी स्लग – शारदीय नवरात्र का शुभारम्भ, कलश स्थापना और हरि कीर्तन से भक्तिमय हुआ खूँटी। एंकर – माँ दुर्गा की आराधना, शंखनाद और जय माता दी के जयघोष से भक्तिमय हो उठा है खूँटी जिला! शारदीय नवरात्र के पहले दिन घरों से लेकर मंदिरों तक कलश स्थापना के साथ मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना शुरू हो गई है। कहीं कलश यात्रा, तो कहीं अखंड हरि कीर्तन और मंत्र जाप से माहौल पूरी तरह भक्तिमय नजर आ रहा है। खास आकर्षण है जरियागढ़ में शुरू हुआ अखंड हरि कीर्तन, जहां झारखंड के विभिन्न जिलों के साथ ओडिशा और छत्तीसगढ़ से भी कीर्तन मंडलियां पहुंची हैं। युवतियों की आकर्षक कीर्तन प्रस्तुति श्रद्धालुओं का मन मोह रही है। वहीं, बाबा आम्रेश्वर धाम में मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की आराधना की जा रही है। इधर, गम्हरिया गांव में मंदिर स्थापना को लेकर सैकड़ों महिलाओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली। महिलाएं कलश में जल लेकर गाजे-बाजे के साथ नंगे पैर बाबा आम्रेश्वर धाम पहुंचीं, जहां मंदिर प्रबंधन समिति ने उनका स्वागत किया। कुल मिलाकर, शारदीय नवरात्र के पहले दिन पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और कलश यात्राओं से पूरा खूँटी जिला भक्तिरस में सराबोर नजर आ रहा है।0
0
Report
Advertisement
