273165
गोरखपुरः संजय निषाद की संवैधानिक रैली का पीपीगंज में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
Peppeganj, Uttar Pradesh:पीपीगंज नगर पंचायत में सोनौली रोड पर निषाद पार्टी के मुखिया संजय निषाद की संवैधानिक रैली का हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ग्रेटर नोएडा वेस्ट निराला Aspire सोसाइटी में गरबा दौरान बदतमीजी, गाड़ियों से कुचलने की कोशिश
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा वेस्ट की निराला एस्पायर सोसाइटी में गरबा कार्यक्रम के दौरान हंगामे का मामला सामने आया है। सोसाइटी के सिक्योरिटी ऑफिसर ने बाहर से आए लोगों पर महिलाओं के साथ बदतमीजी करने, विरोध करने पर धमकी देने और शराब के नशे में तेज रफ्तार से गाड़ी चलाकर लोगों को कुचलने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि रोकने पर थार सवार लोग सोसाइटी का बूम बैरियर तोड़कर फरार हो गए। मामले में बिसरख थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, 18 अक्टूबर की रात निराला एस्पायर सोसाइटी में गरबा कार्यक्रम चल रहा था। इसमें सोसाइटी के परिवार हिस्सा ले रहे थे। इसी दौरान चार गाड़ियों में करीब 10 लोग वहां पहुंचे। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इनमें शामिल लोगों ने अन्य गाड़ियों को भी अंदर बुलाया और नो पार्किंग क्षेत्र में जबरन गाड़ियां खड़ी कर दीं। इसके बाद वे गरबा कार्यक्रम में पहुंचे और महिलाओं के साथ बदतमीजी करने लगे। शिकायत के अनुसार, जब लोगों ने इसका विरोध किया और गाड़ियां हटाने के लिए अनाउंसमेंट कराया गया तो आरोपी गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि इनमें से कई लोगों ने शराब पी रखी थी और सोसाइटी के निवासियों को जान से मारने की धमकी दी। शिकायतकर्ता विश्वास कुमार सिंह के मुताबिक, आरोपियों को सोसाइटी से बाहर जाने के लिए कहा गया तो वे अपनी गाड़ियों में बैठकर निकलने लगे। इसी दौरान थार को तेज रफ्तार से दौड़ाया गया। आरोप है कि गार्ड और कुछ निवासियों ने गाड़ी रोकने की कोशिश की तो चालक ने उन्हें कुचलने का प्रयास किया। शिकायत में बताया गया है कि घटना रात करीब 11:05 बजे की है। थार सवार आरोपी पहले सोसाइटी के मुख्य गेट की तरफ पहुंचे। वहां गार्ड ने रोकने की कोशिश की तो वे गेट नंबर-2 की ओर भागे। आरोप है कि गेट बंद होने पर थार से उतरे एक व्यक्ति ने गेट खोलने की कोशिश की। गार्ड के रोकने पर आरोपी बूम बैरिकेड तोड़कर गाड़ी समेत फरार हो गए। शिकायत में तीन अन्य गाड़ियों का भी जिक्र किया गया है। शिकायतकर्ता के अनुसार, ये गाड़ियां सोसाइटी परिसर में मौजूद थीं, जबकि थार सवार कुछ लोग मौके से फरार हो गए। शिकायत में एक व्यक्ति की पहचान सोसाइटी में रहने वाले ऐसे शख्स के रूप में बताई गई है, जिसने अपना नाम रुद्र प्रताप सिंह बताया था। शिकायतकर्ता ने आरोपियों से निवासियों की सुरक्षा को खतरा बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि घटना के दौरान ही सोसाइटी की ओर से 112 पर कॉल कर पुलिस को बुलाया गया था। शिकायत में यह भी कहा गया है कि घटना से संबंधित वीडियो साक्ष्य मौजूद हैं। बिसरख थाना पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट है。0
0
Report
सांगली जिला केंद्रीय बँक चुनाव: महायुति एकजुट होकर चुनाव लड़ने का फैसला
Sangli, Maharashtra:सांगली जिल्हा मध्यवर्ती बँक निवडणुकी संदर्भात मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस यांच्या उपस्थितीत सांगली जिल्ह्यातील महायुतीच्या नेत्यांची बैठक पार पडली. कोल्हापूर विमानतळावर सांगलीचे पालकमंत्री चंद्रकांत पाटलांच्या पुढाकाराने सांगली जिल्ह्यातील भाजपा, राष्ट्रवादी अजित पवार आणि शिवसेना शिंदे पक्षाच्या नेत्यांची बैठक संपन्न झाली. या बैठकीमध्ये सांगली जिल्हा मध्यवर्ती बँक निवडणूक महायुतीने एकजुटीने लढावावी आणि समनव्यातुन पुढे जावे, अश्या सूचना करत निवडणुकीमध्ये महायुती म्हणून आपण ठामपणे राहू, असं आश्वासन यावेळी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस उपस्थित नेत्यांना दिल्या. तसेच बैठकीमध्ये बिनविरोध निवडणुकीच्या संदर्भात महाविकास आघाडीला प्रस्ताव देण्याबाबतची चर्चा देखील झाल्याची माहिती सूत्रांनी दिली आहे..0
0
Report
श्योपुर के अगरा में पेड़ से टकराई बाइक, दो की मौत
Sheopur, Madhya Pradesh:श्योपुर बाइक सवार हुए हादसे का शिकार दो की मौत •पेड़ से टकराए बाइक दो लोगों की गई जान •श्योपुर जिले के अगरा थाना क्षेत्र के पैरा गांव के पास हुआ दर्दनाक सड़क हादसा •अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, हादसे में दो लोगों की मौत •दोनों मृतक विजयपुर तहसील के दाउदपुर गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। •गश्त कर रही डायल 112 की टीम ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस की सहायता से दोनों को अस्पताल पहुंचाया。 •अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित किया0
0
Report
Advertisement
अशोकनगर डाकघर लोकार्पण पट्टिका से विधायक हरिबाबू राय का नाम गायब, सियासत गर्म
Isagarh, Ashoknagar, Madhya Pradesh:अशोकनगर: डाकघर लोकार्पण पट्टिका से स्थानीय विधायक का नाम गायब होने से बवाल, गरमाई सियासत, - कांग्रेस विधायक हरिबाबू राय ने उठाए प्रोटोकॉल पर सवाल, विधानसभा में मामला उठाने की चेतावनी, - कलेक्टर के जवाब पर जताई नाराजगी, जानबूझकर नाम हटाने की जताई आशंका - डाकघर प्रबंधन का बयान, गुना कार्यालय से बनकर आई थी पट्टिका, 17 अक्टूबर को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अशोकनगर में नए डाकघर का लोकार्पण किया था। लेकिन अब इसकी लोकार्पण पट्टिका विवादों के केंद्र में आ गई है。 क्षेत्रीय कांग्रेस विधायक हरिबाबू राय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया कि पट्टिका से न केवल उनका, बल्कि जिले के अन्य विधायकों और जिला पंचायत अध्यक्ष का नाम भी गायब रखा गया। विधायक ने इसे सुनियोजित साजिश बताते हुए सीधे तौर पर प्रोटोकॉल के उल्लंघन का आरोप लगाया है。 वहीं, मामले में जब विधायक ने प्रशासनिक अधिकारियों,从 बात की, तो कलेक्टर ने पट्टिका न देखने की बात कही, जिस पर विधायक ने तीखा एतराज जताया। दूसरी ओर, डाकघर प्रबंधन ने पल्ला झाड़ते हुए कहा कि पट्टिका गुना कार्यालय से बनकर आई थी。 अब कांग्रेस इस मुद्दे को विधानसभा में उठाने और विधानसभा अध्यक्ष से शिकायत करने की तैयारी में है। देखना होगा कि प्रशासन और डाक विभाग इस पर क्या सफाई पेश करते हैं..!!0
0
Report
आगर मालवा: कुएं से मां-बेटे के शव मिलने से तहलका, जांच जारी
Agar, Madhya Pradesh:आगर मालवा - जिले के लाडोन गांव में कुएं में मिले मां-बेटे के शव, 21 वर्षीय महिला और 3 साल का मासूम बच्चा मृत मिले, मां-बेटे कल शाम से थे लापता, नलखेड़ा थाने में दर्ज थी गुमशुदगी, कुएं में मां-बेटे के शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी, नलखेड़ा थाना पुलिस ने शुरू की मामले की जांच, मौत के कारणों की जांच जारी0
0
Report
मुरैना में डांडिया का जलवा, चिंकी-मिंकी ने उत्सव में चार चांद लगाए
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना में डांडिया की धूम एंकर मुरैना में नवरात्रि के अंतिम दिन गरबा और डांडिया की धूम देखने को मिली। शहर के बालाजी गार्डन में आयोजित डांडिया उत्सव में मशहूर जुड़वां कलाकार चिंकी-मिंकी ने शिरकत की। चिंकी-मिंकी ने लोगों का अभिवादन कर उनका उत्साह बढ़ाया और खुद भी डांडिया खेलकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। दोनों कलाकारों को अपने बीच देखकर लोगों में खासा उत्साह नजर आया। वहीं, बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने डांडिया की धुन पर जमकर गरबा और डांडिया का आनंद लिया। नवरात्रि के आखिरी दिन बालाजी गार्डन में उत्सव का माहौल देखते ही बना। वीओ: तस्वीरें मुरैना के बालाजी गार्डन की हैं, जहां नवरात्रि के अंतिम दिन डांडिया उत्सव में रौनक देखते ही बनी। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे महिला, पुरुष और युवाओं ने डांडिया की धुन पर जमकर नृत्य किया। कार्यक्रम में पहुंचीं चिंकी-मिंकी ने लोगों का अभिवादन किया और उनके साथ डांडिया खेलकर उत्सव का उत्साह दोगुना कर दिया। अपने पसंदीदा कलाकारों को सामने देखकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने आयोजन को खास बना दिया। नवरात्रि के आखिरी दिन मुरैना में भक्ति, संगीत और डांडिया का शानदार संगम दिखाई दिया।0
0
Report
Advertisement
ग्रेटर नोएडा में MDMA के साथ दो विदेशी गिरफ्तार; एएनटीएफ ने बड़ी सफलता हासिल की
Noida, Uttar Pradesh:एक करोड़ की एमडीएम के साथ दो विदेशी नागरिक गिरफ्तार ग्रेटर नोएडा में थाना नॉलेज पार्क पुलिस और एएनटीएफ (ANTF) यूनिट आगरा जोन की संयुक्त टीम ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 920 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए (MDMA) ड्रग्स के साथ एक विदेशी पुरुष और महिला को गिरफ्तार किया है। बरामद एमडीएमए की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 1 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। नशा विरोधी अभियान के तहत संयुक्त टीम ने सोमवार सुबह नॉलेज पार्क-02 मेट्रो स्टेशन के पास से दोनों आरोपियों को पकड़ा। पकड़े गए आरोपियों की पहचान उसूलोर (निवासी: घाना, अफ्रीका, हाल पता: दिल्ली) और लाइलो शर्जाए (निवासी: उज़्बेकिस्तान, हाल पता: दिल्ली और लखनऊ) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से एक स्कूटी और उसमें रखी यह ड्रग्स बरामद की है। डीसीपी ग्रेटर नोएडा एसके सिंह ने बताया कि पुलिस पूछताछ और जांच में सामने आया है कि Kalisto (Kalisto) नाम का व्यक्ति दिल्ली में कहीं एमडीएमए पाउडर तैयार करता है। गिरफ्तार आरोपी उसूलोर और लाइलो शर्जाए इस एमडीएमए ड्रग्स को दिल्ली-एनसीआर और नोएडा क्षेत्र में सप्लाई करने का काम करते थे। यह महिला विदेशी नागरिक से ड्रग्स को लेकर आई थी और इसको यह आगरा व अन्य जगहों पर सप्लाई करने वाली थी। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी कलिस्टो की गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही उसे भी पकड़कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पकड़े गए दोनों आरोपियों को संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है और इनके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। अभी तक इन लोगों से वीजा प्राप्त नहीं हुआ है उसके बारे में भी पुलिस जानकारी कर रही है और अन्य एजेंसियों को भी इसकी जानकारी दे दी गई है।0
0
Report
दमोह में 55 फीट रावण दहन की भव्य दशहरा
Damoh, Madhya Pradesh:एमपी के दमोह में 55 फिट ऊंचे रावण का हुआ दहन, प्रदेश सरकार के दो मंत्रियों सांसद विधायक सहित तमाम दिग्गज हुए शामिल.. दमोह में परंपरा के मुताबिक विजयादशमी से एक दिन पूर्व यानि नवमी की रात में रावण दहन का कार्यक्रम हुआ। भव्य रूप में आयोजित होने वाले रावण दहन के कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ के बीच प्रदेश सरकार के संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, आनंद विभाग के मंत्री लखन पटेल, सांसद राहुल सिंह के साथ जिले के विधायकों और जनप्रतिनिधियों ने भगवान राम का पूजन किया और फिर आकर्षक राम रावण युद्ध के बाद रंगारंग आतिशबाजी ने सबका मन मोह लिया, यहाँ 55 फिट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया और लोगों ने असत्य पर सत्य की जीत पर एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि दमोह का दशहरा बेहद भव्य होता है और बड़ी संख्या में आसपास के जिलों के अलावा प्रदेश के बाहर से भी लोग यहां पहुंचते है लिहाजा अगले वर्ष प्रदेश का संस्कृति मंत्रालय इस आयोजन में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की रामलीला का मंचन यहां कराएगा वहीं सांसद राहुल लोधी ने इस उत्सवीं माहौल में आगे और भव्यता लाने के लिए प्रयास करने की बात कही।0
0
Report
RSSorg स्थापना दिवस पर भारत माता की जय, माँ भारती के समर्पण पर बधाई
Noida, Uttar Pradesh:राष्ट्र को आराध्य, समाज को परिवार और सेवा को साधना मानकर माँ भारती के परम वैभव के लिए समर्पित, विश्व के सबसे विशाल सांस्कृतिक संगठन RSSorg के स्थापना दिवस की कोटि-कोटि स्वयंसेवकों को हार्दिक बधाइयं एवं शुभकामनाएं। व्यक्ति से समाज और समाज से राष्ट्र तक 'इदं राष्ट्राय इदं न मम' का भाव जगाती यह राष्ट्र-साधना माँ भारती के परम वैभव की अखंड यात्रा है। भारत माता की जय।0
0
Report
Advertisement
विजयादशमी पर राम के आदर्शों के साथ देशवासियों को हार्दिक बधाई
Noida, Uttar Pradesh:यतो धर्मस्ततो जयः मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के आदर्शों व जीवन-मूल्यों का स्मरण कराने वाले पावन पर्व विजयादशमी की समस्त प्रदेश वासियों और श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह पर्व हमें अहंकार एवं नकारात्मकता का त्याग कर सत्य, सदाचार और लोकमंगल के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। प्रभु श्री राम से सभी के जीवन में सुख, शांति एवं मंगल की कामना है। जय श्री राम。0
0
Report
पूर्व CDS अनिल चौहान रामलीला मंच पर युद्ध नहीं, संवाद की अहमियत बताई
New Delhi, Delhi:श्री रघुनंद लीला समिति दिल्ली कैंट में जनरल अनिल चौहान, पूर्व चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS), भारत पहुँचे। रामलीला मंच पहुँचे जहाँ जनता सम्भोधित करते हुए कहा भगवान श्री राम और रावण युद्ध से बहुत सीख लेने की जरूरत है। सामने वाले पूरे मौके दे कर पहले बातचीत और समाधान का मौके देना चाहिए; यदि किसी व्यक्ति के द्वारा युद्ध ही चाहा जाए, तो पूरी तैयारी, ताकतवर रणनीति और सोच-समझकर मैदान में उतरना चाहिए। रामायण से आज के समय में बहुत बड़ी सीख मिलती है। दिल्ली कैंट में सजा रामलीला का भव्य मंच जहाँ भगवान श्रीराम की लीला देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे, इसी मंच पर देश के पूर्व चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान भी पहुंचे। मंच से उन्होंने भगवान श्रीराम और रावण के बीच हुए युद्ध का जिक्र करते हुए कहा कि किसी भी विवाद को युद्ध तक ले जाने से पहले सामने वाले को बातचीत और समाधान का पूरा मौका देना चाहिए। जनरल अनिल चौहान ने कहा कि युद्ध किसी की पहली पसंद नहीं होनी चाहिए, लेकिन अगर युद्ध ही चाहिए हो, तो उसके लिए पूरी तैयारी, मजबूत रणनीति और सोच-समझकर मैदान में उतरना चाहिए। उन्होंने भगवान श्रीराम के जीवन और राम-रावण युद्ध से मिलने वाली सीख को आज के दौर में भी प्रासंगिक बताया।0
0
Report
मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में MBBS छात्रा ने आत्महत्या; मामला गरम
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर ब्रेकिंग मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में आत्महत्या, फोर्थ ईयर की MBBS छात्रा ने की आत्महत्या, हॉस्टल कमरे में लटका मिला छात्रा शगुन का शव, हरियाणा कैथल की निवासी थी छात्रा शगुन सैनी, पुलिस ने गेट तोड़कर शव को कमरे से बाहर निकाला, पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, एसपी सिटी अमृत जैन भी घटनास्थल पर पहुंचे, पुलिस व फोरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी, 23 वर्षीय छात्रा शगुन सैनी की मौत पर कोहराम, थाना मंसूरपुर के बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज का मामला।0
0
Report
Advertisement
बहराइच मुठभेड़ में दो अपराधी घायल, कार-तमंचा और चोरियाँ बरामद
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी खबर, बहराइच में अपराधियों पर पुलिस का केरारा प्रहार, बहराइच में तावड़तोड़ हाफ एनकाउंटर, दो थाना क्षेत्रों में पुलिस मुठभेड़ में दो अपराधियों का हुआ हाफ एनकाउंटर, लखीमपुर खीरी निवासी जाबिर उर्फ जाकिर, व नसीम उर्फ ठेकेदार नाम के दो अपराधी हुए लँगड़े, कार से भागते समय पुलिस से हुई मुठभेड़ में दोनों अपराधी हुए लँगड़े, एक थाना बौंडी क्षेत्र में तो दूसरा कोतवाली नानपारा क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में हुआ लँगड़ा, दोनों अपराधियों का है लंबा चौड़ा अपराधिक इतिहास, यूपी के कई जिलों में दर्ज है आरोपियों पर गम्भीर धाराओं में FIR, पुलिस जांच में जुटी, खबर बहराइच से है जहां • थाना बौण्डी व कोतवाली नानपारा क्षेत्रो में अन्तर जनपदीय शातिर चोरो से बहराइच पुलिस की हुई मुठभेड़ । • दो अपराधियों के पैर में लगी गोली । • मुठभेड़ में घायल दोनो अपराधियों के विरूध्द दर्जनो मुकदमों का लंबा अपराधिक इतिहास । • मौके से कार, तमंचा, कारतूस व कई चोरियों के जेवर और नकदी बरामद । मौके पर पुलिस अधीक्षक बहराइच सहित अधिकारीगण मौजूद । आपको बता दें कि पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 के निर्देश के क्रम में नकबजनी / चोरी की घटनाओ की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे दस दिवसीय विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक बहराइच महोदय, श्री विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा पुलिस टीमों का गठन करते हुए जनपद में चोरियों के अनावरण और अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए थे । दिनांक 19.10.2026 की प्रातः को क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम व थाना खैरीघाट पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा नानपारा खैरीघाट रोड के पास वैवाही रोड पर चार अभियुक्तो को पुलिस मुठभेड में गिरफ्तार किया गया था जिसमें एक अभियुक्त के पैर में गोली लगने से घायल हो गया था । तथा मौके से दुसरी गाडी में बैठे दो अभियुक्त फरार हो गये थे । जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार गश्त / तलाश कर रही थी जिसके क्रम में आज दिनांक 19.10.2026 को थानाध्यक्ष बौण्डी मय हमराह पुलिस बल के साथ तलाश वांछित अपराधियों की तलाश में खैरा बाजार में मौजूद थे, उसी समय उन्हें मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि सुबह की घटना के फरार अपराधी ग्राम खैरा बाजार हाथी चक होते हुए भिरवा जाने वाली सड़क पक्की बिलासपुर मोड तिराहा पर चार पहिया वाहन से अपराध करने व चोरी का माल बेचने की फिराक में निकलने वाले हैं । इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर चेकिंग शुरू की गई तभी सामने से आ रही सैंट्रो कार को पुलिस 팀 ने रोकने का प्रयास किया तो एक बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर किया जिस पर आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा जवाबी कार्यवाही में किए गए फायर से उस अपराधी के बाएं पैर में गोली लग गयी तथा वह घायल होकर गिर पड़ा, एक अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर कार से भागने में सफल रहा । घायल अपराधी ने पूछताछ पर अपना नाम जाबिर उर्फ जाकिर पुत्र सुल्तान निवासी ग्राम तुर्क बलिया थाना ईसा नगर जनपद लखीमपुर खीरी बताया । जिसकी जामा तलाशी से ₹6500 नगद, दो जोड़ी पायल सफेद धातु, व 17 बिछिया सफेद धातु, एक जोड़ी टॉप्स सफेद धातु,,3 अंगूठी चांदी की ,एक जोड़ी झाला, बरामद हुए व एक देसी तमंचा 315 बोर से जिंदा कारतूस 315 बोर, एक मोबाइल की पैड लावा बरामद हुआ। घायल जाबिर को तत्काल चिकित्सा हेतु पुलिस सुरक्षा में सीएचसी फखरपुर रवाना किया गया । घायल अपराधी जाबिर लखीमपुर का हिस्ट्रीशीटर है जिसके विरुद्ध चार दर्जन से अधिक मुकदमे कई जनपदों में दर्जहैं । सभी थानों को संबंधित सैंट्रो कार की चेकिंग के लिए काम्बिंग करने हेतु निर्देशित किया गया ।इस सूचना के क्रम में थानाध्यक्ष कोतवाली नानपारा मय पुलिस टीम द्वारा बंजरिया नहर पुल पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्ति और कार की तलाश की जा रही थी, इसी दौरान पुलिस टीम को संबंधित सैंट्रो कार आती दिखी पुलिस टीम द्वारा उसे घेराबन्दी कर रोकने का प्रयास किया गया परन्तु स्वयं को पुलिस टीम से घिरता हुआ देखकर कार सवार अपराधी कार से उतरकर पुलिस टीम पर जानलेवा हमले की नियत से फायरिंग करने लगा जिस पर आत्मरक्षार्थ में पुलिस टीम द्वारा जवाबी कार्यवाही में किए गए फायर से उस अपराधी के पैर में गोली लग गयी तथा वह घायल होकर गिर पड़ा, तत्काल पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया । गिरफ्तार अपराधी की पहचान 1.नसीम उर्फ ठेकेदार पुत्र निसार निवासी चंदौसा कला थाना ईशानगर जनपद लखीमपुर खीरी के रूप में हुई ।नसीम के पास से एक अदद तमंचा,एक अदद खोखा व एक अदद जिन्दा कारतूस, व एक अदद चारपहिया वाहन सेन्ट्रो कार ,पीली व सफेद धातु के जेवरात और नकदी बरामद हुई । घायल अपराधी नसीम उर्फ ठेकेदार के विरुद्ध दो दर्जन से अधिक अभियोग पूर्व से दर्ज हैं, तथा वह थाना ईशानगर जनपद लखीमपुर का हिस्ट्रीशीटर भी है । अपराधी से प्राथमिक पूछताछ में उसके द्वारा जनपद बहराइच की कई चोरियों और अन्य जनपदों में चोरी की कई घटनाओं को करना बताया गया है, घायल अपराधी को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया जहाँ उसका इलाज चल रहा है । पुलिस अधीक्षक बहराइच द्वारा मौके पर पहुँच कर मौका मुआयना करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए । आगे की कार्यवाही प्रचलित है। (*बाईट.. SP विश्वजीत श्रीवास्तव,)0
0
Report
बहराइच लखनऊ NH पर इंडिगो कार में आग, शॉर्ट सर्किट से भयानक दहशत
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी ख़बर, बीच सड़क पर कार बनी आग का गोला, देखकर कार जलकर हुई स्वाहा, बहराइच लखनऊ NH हाइवे पर हुई घटना, कोतवाली देहात क्षेत्र के गोलवा घाट के पास अचानक इंडिगो कार में भड़की आग, कार में शॉर्ट सर्किट से लगी भयानक आग, सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल की टीम, कड़ी मसक्कत से आग बुझाने में टीम हुई कामयाब0
0
Report
बोकारो सेक्टर 9 मेले के दौरान ओवरटेक में गढ़्ढे में गिरी कारें, लोग सुरक्षित
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो सेक्टर 9 मेले के दौरान ओवरटेक में गढ़्ढे में गिरी कारें, लोग सुरक्षित0
0
Report
Advertisement
